आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 12, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: जीडी ग्लोबल स्कूल में मीडिया कर्मियों को दी गई कोरोना सुरक्षा किट

Posted: 12 Feb 2022 05:50 AM PST



टीकाकरण एवं मास्क के उपयोग से महामारी को मात दे सकतें है- गौरव अग्रवाल

आजमगढ: कोरोना महामारी से समाज को मुक्त करने, लोगों को बचाव व जागरूक करने के उद्देश्य से शनिवार को नगर के करतलापुर में स्थित जीडी ग्लोबल स्कूल में पिछले कई दिनों से छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों में कोरोना किट का

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: मुबारकपुर विधानसभा से अरविन्द जायसवाल भाजपा प्रत्याशी घोषित

Posted: 12 Feb 2022 05:06 AM PST



मऊ की मोहम्मदाबाद गोहाना सीट से पूनम सरोज प्रत्याशी घोषित हुईं

आजमगढ़/लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी द्वारा उम्मीदवारों की एक और लिस्ट जारी की गयी है। इस लिस्ट में भाजपा द्वारा 09 प्रत्याशियों के टिकट की घोषणा की गयी है। आजमगढ़ जनपद की मुबारकपुर सीट से भाजपा ने अरविन्द जायसवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। मूल रूप से सगड़ी तहसील के अजमतगढ़ स्टेट के रहने वाले 50 वर्षीय अरविंद ने मालटारी डिग्री कालेज से बीए और लखनऊ विश्वविद्यालय से वकालत की शिक्षा के बाद वर्ष 1991 में कांग्रेस से राजनीति की शुरुआत की थी और 2002 में अजमतगढ़ नगर पंचायत के चेयरमैन बने थे। उसी समय कांग्रेस ने विधानसभा सगड़ी से टिकट दिया तो चौथे नंबर पर सिमट गए थे। फिर 2012 में मौका मिला तो तीसरे स्थान पर रहे।2014 में लोकसभा का टिकट मिला, लेकिन सफलता नहीं मिली। युवक कांग्रेस और जिला कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल चुके अरविंद ने वर्ष 2016 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और उसके बाद उन्हें क्षेत्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया।बता दें कि समाजवादी पार्टी द्वारा मुबारकपुर सीट से अखिलेश यादव, बसपा द्वारा अब्दुस्सलाम और कांग्रेस द्वारा परवीन मन्दे को अपना प्रत्याशी घोषित किया गया है। वहीं मऊ जनपद की मोहम्मदाबाद गोहाना सीट से भाजपा विधायक श्री राम सोनकर का टिकट कट गया है, उनकी जगह पूनम सरोज को मैदान में उतारा गया है। संस्कृत की प्रवक्ता पूनम सरोज मेडिकल कॉलेज चक्रपानपुर आजमगढ़ में तैनात डॉ उमेश सरोज की पत्नी है।

आज़मगढ़: 43 लाख की चल संपत्ति के मालिक हैं भाजपा के मनोज

Posted: 11 Feb 2022 09:16 PM PST



निजामाबाद से प्रत्याशी मनोज कुमार यादव नगर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर के निवासी हैं

आज़मगढ़: भाजपा से निजामाबाद के प्रत्याशी मनोज कुमार यादव नगर कोतवाली क्षेत्र के हाफिजपुर गांव के निवासी हैं। मनोज यादव ने शुक्रवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उनके

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: रमाकांत 08 करोड़ तो पत्नी रंजना 02 करोड़ की मालकिन

Posted: 11 Feb 2022 08:33 PM PST



गाड़ियों, असलहों के शौकीन हैं रमाकांत यादव और उनकी पत्नी

आज़मगढ़: विधानसभा चुनाव में फूलपुर पवई से सपा प्रत्याशी पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने शुक्रवार को नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने हलफनामा दाखिल किया। हलफनामा के अनुसार उनके पास कुल चल-अचल संपत्ति आठ करोड़ सात

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 17 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस घट कर 158 हुए

Posted: 11 Feb 2022 07:15 AM PST


आज़मगढ़: लगातार घटने के बाद शुक्रवार को एक बार फिर कोरोना संक्रमितों की रफ्तार बढ़ी है। बृहस्पतिवार को जहां मात्र 14 नए संक्रमित मिले थे तो वहीं शुक्रवार को 17 नए संक्रमित पाए गए है। सीएमओ डॉ. संजय ने बताया कि शुक्रवार को कुल 3149 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 17 की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 19578 हो गई है। जिसमें 19186 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक्टिव केस घट कर 158 हो गया है। वहीं तीसरी लहर में करने वालों की कुल संख्या 12 हो गई है। जिसमें 11 की मेडिकल कालेज में मौत हुई है। एक जहानागंज में होम आइसोलेशन के दौरान दम तोड़ दिया।

आज़मगढ़: फर्नीचर दुकान का ताला तोड़ लाखों की चोरी,वारदात सीसी कैमरे में कैद

Posted: 11 Feb 2022 07:03 AM PST


जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखपुर मसोना बाजार में हुई वारदात, तलाश में जुटी पुलिस

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के सुखपुर मसोना बाजार में गुरुवार की रात शटर का ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोरों ने 5.51 लाख नकदी व 4. 60 लाख का अन्य सामान चुरा लिया। सुबह दुकान खोलने गए दुकान मालिक सलीम अहमद को चोरी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: निजामाबाद से भाजपा प्रत्याशी मनोज यादव ने किया नामांकन

Posted: 11 Feb 2022 06:52 AM PST


निजामाबाद हमारे परिवार की परंपरागत सीट है,विकास के दम पर कमल खिलाएंगे- मनोज यादव

निजामाबाद से 03 बार के विधायक व पूर्व मंत्री अंगद यादव के भतीजे हैं मनोज

आजमगढ़: विधानसभा चुनाव के नामांकन के दूसरे दिन निजामाबाद विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनोज यादव ने बीजेपी जिला अध्यक्ष लालगंज ऋषि

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: video: मेरा बेटा है जहां मैं हूँ वहां रहेगा,आपके साथ तो नहीं रहेगा- रमाकांत यादव

Posted: 11 Feb 2022 06:04 AM PST




जिसके साथ हजारों लाखों लोगों की बाहों का बल हो उसी को बाहुबली कहते हैं- पूर्व सांसद

फूलपुर पवई विधानसभा से बतौर सपा प्रत्याशी ने किया नामांकन

आजमगढ़: जिले की फूलपुर पवई विधानसभा से बतौर सपा प्रत्याशी बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने आज अपना नामांकन दाखिल कर दिया। वर्तमान में इसी सीट से रमाकांत यादव के बेटे अरूणकांत यादव भाजपा से विधायक हैं। इसबार भाजपा ने फुलपुर सीट से इस बार राम सूरत राजभर को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व सांसद रमाकांत यादव सपा से प्रत्याशी हैं जबकि बेटा भाजपा से विधायक है। पुत्र के साथ होने के सवाल पर पूर्व सांसद का कहना है कि अरूणकांत यादव बेटा मेरा है तो किसके साथ रहेगा, आपके साथ तो नहीं रहेगा। जहां हम है वहीं रहेगा , हमारे खिलाफ कैसे प्रचार करेगा। वहीं दूसरी तरफ फूलपुर पवई क्षेत्र के भाजपा के लोगों का कहना है कि अरुण कांत यादव आज भी भाजपा में है। फूलपुर पवई विधानसभा प्रभारी निशिकांत दूबे ने बताया कि अरुण कांत यादव पूरे मनोयोग से भाजपा के साथ आज भी लगे हैं और उन्होंने कोई भी सदस्यता से इस्तीफा नहीं दिया है। आज भी वह अपने वाहन पर बीजेपी का झंडा लगाकर चलते हैं। उन्होंने अरुणकांत व रमाकांत यादव की तुलना प्रहलाद व हिरण कश्यप से कर डाली। कहा कि प्रहलाद हिरण्य व कश्यप साथ ही रहते थे लेकिन दोनों की विचारधारा एकदम अलग थी।
वहीं नामांकन करने के बाद मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता रमाकांत यादव ने बाहुबली होने की नई परिभाषा दी नामांकन करने को पहुंचे रमाकांत यादव से जब उनके बाहुबली होने पर पूछा गया तो कहा कि जिसके साथ हजारों लाखों लोगों के बाहों का बल हो उसी को लोग बाहुबली कह देते हैं। अपने ऊपर मुकदमा का हवाला देते हुए कहा कि उनके ऊपर तीन मुकदमे फिलहाल दर्ज हैं जिसमें सभी थाने के घेराव के हैं। वहीं उन्होंने दावा किया कि फूलपुर पवई में समाजवादी पार्टी में कोई फूट नहीं है जिन लोगों ने इस्तीफा दिया था वह समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी कार्यकर्ता हो ही नहीं सकते। अखिलेश यादव का उनके ऊपर पूरा आशीर्वाद है। उन्होंने भाजपा पर जम कर हमला बोला और कहा की पूरे प्रदेश में सपा की लहर चल रही है।

आजमगढ़: मुहुर्त पर नामांकन करने के प्रयास में हुई देर, बैरंग लौटे भाजपा प्रत्याशी

Posted: 11 Feb 2022 05:35 AM PST


गोपालपुर प्रत्याशी सत्येंद्र राय समय सीमा समाप्त होने के चलते नही कर सके नामांकन

जिलाध्यक्ष ने भी लगाया जोर पर नही मिली कामयाबी,अब निकालेंगे नया शुभ मुहूर्त

आजमगढ़: नामांकन करने गये गोपालपुर से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सत्येन्द्र राय को आज नामांकन स्थल से वापस लौटना पड़ा। वजह सामने आई कि जब तक वह नामांकन स्थल

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: आचार संहिता व कोरोना नियमों के उल्लंघन में भाजपा प्रत्याशी पर मुकदमा

Posted: 11 Feb 2022 05:01 AM PST


फूलपुर पवई क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी रामसूरत राजभर पर मुकदमा होगा दर्ज

आजमगढ़: अहरौला थाना क्षेत्र के फुलविरया में अंडर पास पास गुरुवार को आचार संहिता उल्लंघन पर भाजपा प्रत्याशी पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। कोरोना नियम की भी अनदेखी की गई थी। फूलपुर पवई विधानसभा के प्रत्याशी सहित सैकड़ो

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, तमंचा बरामद

Posted: 11 Feb 2022 04:44 AM PST


जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार

आजमगढ़: जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने विभिन्न आपराधिक घटनाओं में लिप्त हिस्ट्रीशीटर बदमाश गिरफ्तार कर उसके पास

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: दूसरे दिन सभी क्षेत्रों से कुल 44 उम्मीदवारों ने 83 नामांकन पत्र खरीदे

Posted: 11 Feb 2022 04:33 AM PST



पूर्व सांसद रमाकांत यादव समेत कुल 03 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया

आजमगढ़ 11 फरवरी-- विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए जनपद आजमगढ़ में दिनांक 10 फरवरी 2022 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ हो चुकी है। जिला निर्वाचन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: गायब युवक का तमसा में मिला शव, सनसनी

Posted: 11 Feb 2022 03:17 AM PST


पहले से चिंता में डूबे परिवार में शव मिलने पर मचा कोहराम

नदी की चह पर गिरी मिली थी बाइक,हो रही थी तलाश

आजमगढ़ : ससुराल आते समय लापता युवक का शव शुक्रवार की सुबह निजामाबाद थाना क्षेत्र के कोलघाट के पास तमसा नदी में उतराया मिला। खबर परिवार तक पहुंची तो गांव वालों ने उसकी शिनाख्त तहबरपुर थाना क्षेत्र के चत्तूपुर गांव निवासी अशोक पुत्र त्रिवेणी के रूप में की। उसके बाद पहले से चिंता में डूबे परिवार में कोहराम मच गया। सोमवार की रात 10 बजे अशोक मोटरसाइकिल से अपनी ससुराल निजामाबाद के चक बारी गांव में बंगाली यादव के यहां जाने के लिए निकले थे, लेकिन नहीं पहुंचे। मंगलवार को उनकी बाइक नदी के चह पर मिली थी, जिसके बाद अनुमान लगाया जा रहा था कि चह पार करते समय असंतुलित होकर बाइक गिरी होगी और वह नदी में डूब गए होंगे। इस आधार पर पुलिस ने तीन दिनों तक नदी में जाल डलवाया और गोताखोर उतारे, लेकिन पता नहीं चल सका था। शुक्रवार की सुबह आठ बजे नदी किनारे शौच के लिए गए ग्रामीणों ने शव देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर अशोक के घर और ससुराल वालों को सूचना भेजी। मौके पर पहुंचे दोनों पक्षों के लोगों ने शव की शिनाख्त की। उसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मृतक के पिता त्रिवेणी ने बताया कि अशोक 2011 में दुबई गए थे, लेकिन तीन साल बाद लौटे तो काफी दिनों से मुंबई में रहकर एसी टेक्नीशियन का काम करते थे। दो बेटियों की जिम्मेदारी सिर पर आने के बाद दोबारा विदेश जाना चाह रहे थे। पत्नी गर्भवती होने के कारण मायके में ही थीं। रात में किसी का फोन आने पर वह ससुराल के लिए चले थे। हालांकि, पत्नी ने कहा कि हमने कोई फोन नहीं किया था। मृतक के सिर और कान के पास चोट के निशान पाएं गए हैं।

आज़मगढ़: 14 नए संक्रमित मिले, सक्रिय मरीजों की संख्या 188 हुई

Posted: 10 Feb 2022 08:51 AM PST


एक और संक्रमित महिला की हुई मौत, जिले 12वीं और मेडिकल कालेज में 11 वीं मौत


आज़मगढ़ : कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी तो हो रही लेकिन मौतों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में बुधवार की रात एक और मौत हो गई। राजकीय मेडिकल कालेज व सुपर फ़ैसिलिटी अस्पताल में भर्ती हुए एक वृद्ध पुरुष ने बुधवा की रात 12.10 बजे दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज प्रशासन ने कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार के लिए शव को बैग में पैक कर परिजनों को सौंप दिया। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में आजमगढ़ में छह, मऊ में चार व गाजीपुर का एक व्यक्ति शामिल है। वहीं गुरुवार को 14 नए संक्रमित पाए गए । कुल सक्रिय मरीजों की संख्या 188 हो गई है।
मेडिकल कॉलेज के कोरोना नोडल डॉ. नियाज हसन ने बताया कि मऊ जनपद के रहने वाले 75 वर्षीय वृद्घ को दो फरवरी को गंभीर अवस्था में होल्डिंग एरिया (अधिग्रहित क्षेत्र ) में भर्ती किया गया था। कोरोना रिपोर्ट पाजिटिव आने पर उन्हें उसी दिन आईसीयू वार्ड में भर्ती किया गया। इलाज के दौरान बुधवार की रात 12.10 बजे मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक का अंतिम संस्कार कोरोना गाइड लाइन के अनुरूप कराने को लेकर बैग में शव पैंक कर परिजनों को सौंप दिया गया। तीसरी लहर के तहत जिले में यह 12 तो राजकीय मेडिकल कॉलेज में 11वीं मौत है। डा. नियाज हसन ने बताया कि राजकीय मेडिकल कालेज में कोरोना से अब तक 11 मौतें हो चुकी है। जिसमें सात महिलाएं व चार पुरुष शामिल है। इसके अलावा एक मौत जहानागंज कस्बा में होम आइसोलेशन में हुआ है।

आज़मगढ़: लकवा के विश्वस्तरीय उपचार पर लाइफ लाइन अस्पताल को अंतरराष्ट्रीय सम्मान

Posted: 10 Feb 2022 07:24 AM PST

चित्र: डा० अनूप, डा० रामा देसाई और स्वस्थ हुए मरीज संजीव

वर्ल्ड स्ट्रोक आर्गेनाइजेशन ने डायमंड रेटिंग प्रदान किया,देश के 11 संस्थानों में मिला स्थान

पक्षाघात के इलाज में लाइफ लाइन की सफलता दर राष्ट्रीय स्तर की संस्थाओं से बेहतर है- डा० रामा देसाई

आजमगढ़: लकवा मारने की दशा में रोगी के लिए लगभग साढ़े चार घंटे महत्वपूर्ण होते हैं। अगर इस दौरान वह अस्पताल पहुंच जाए तो उसके अंग खराब होने से बच जाते हैं। कुछ ऐसा ही

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अतरौलिया में सिर्फ एक परिवार का विकास हुआ,अब बदलाव होगा- प्रशांत सिंह

Posted: 10 Feb 2022 06:33 AM PST


वीडियो: देखिए क्या बोले भाजपा -निषाद पार्टी गठबन्धन के उम्मीदवार...



आजमगढ़: जिले में सातवें चरण में होने वाले मतदान को लेकर 10 फरवरी से नामांकन शुरू हो गया। नामांकन के पहले दिन भारतीय जनता पार्टी की सहयोगी निषाद पार्टी के अतरौलिया

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: महिला को घायल कर नकदी और जेवर ले जा रहे थे चोर,ग्रामीणों ने दबोचा

Posted: 10 Feb 2022 06:21 AM PST


तरवां थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव की घटना,04 लोग पुलिस की हिरासत में

आजमगढ़ : तरवां थाना क्षेत्र के नौरसिया गांव में बुधवार की रात छत के रास्ते घर में घुसे चोरों ने नकदी समेत हजारों का सामान गायब कर दिया। इस दौरान महिला की नींद खुल गई तो

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages