आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 14, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़ : प्रमुख दलों समेत 28 प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन पत्र

Posted: 14 Feb 2022 07:47 AM PST

1. अखिलेश मिश्र(सदर)  2. प्रशांत सिंह(अतरौलिया) 3. पीयूष यादव (निजामाबाद) 4.नफीस अहमद(गोपालपुर)

अतरौलिया से भाजपा गठबंधन के प्रशांत सिंह,सदर से भाजपा के अखिलेश मिश्र ने किया नामांकन

गोपालपुर से भाजपा के सत्येन्द्र राय, सपा से नफीस अहमद ने किया नामांकन

आजमगढ़: विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के लिए जनपद आजमगढ़ में दिनांक 10 फरवरी 2022 से नामांकन की प्रक्रिया प्रारम्भ है। जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी ने बताया कि नामांकन के क्रम में दिनांक 14 फरवरी को कुल 28

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: डीजे पर डांस के दौरान बरातियों पर हमला, 05 घायल

Posted: 14 Feb 2022 06:58 AM PST


सिधारी थाना क्षेत्र के आरटीओ आफिस के समीप की घटना

पुरानी रंजिश को लेकर शादी में खलल डालने का आरोप

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के आरटीओ आफिस के समीप रविवार की रात द्वारपूजा के समय डीजे पर डांस के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर बरातियों पर हमला कर दिया गया। इसमें पांच लोग घायल हो गए, जिसमें दो की हालत गंभीर बताई गई है। मौके पर पहुंची डायल 112 पुलिस को देखते ही

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अज्ञात बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली, कार क्षतिग्रस्त

Posted: 14 Feb 2022 06:41 AM PST


दीदारगंज थाना खेत्र के बिछियापुर नहर के पास हुई घटना,पुलिस जांच में जुटी

आज़मगढ़: जिले के दीदारगंज थाना खेत्र के बिछियापुर नहर के पास बच्चों को स्कूल बस में छोड़ कर कार से घर लौट रहे युवक पर बाइक सवार बदमाशो ने फायर कर दिया। गोली कार में लगी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: थम रहा कोरोना संक्रमण, मात्र 08 संक्रमित मिले

Posted: 13 Feb 2022 06:46 AM PST


एक्टिव केसों की संख्या घट कर अब 135 हो गई है

आज़मगढ़: जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर ब्रेक लगता नजर आने लगा है। रविवार को जिले में मात्र आठ संक्रमित ही मिले है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया कि रविवार को कुल 2227 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें मात्र आठ की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक मिले कुल संक्रमितों की संख्या 19599 हो गई है। जिसमें 19230 पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में एक्टिव केस घट कर 135 रह गए है। वहीं तीसरी लहर में मरने वालों की कुल संख्या 12 है। जिसमें 11 की मेडिकल कालेज में मौत हुई है। एक ने जहानागंज में होम आइसोलेशन के दौरान दम तोड़ दिया था।

आज़मगढ़: 14 फरवरी से शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित होंगे सभी स्कूल- बीएसए

Posted: 13 Feb 2022 05:07 AM PST


कोरोना गाईड लाइन तथा मास्क एवं कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना अनिवार्य होगी

नर्सरी/ कक्षा-1 से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान खुलेंगे

आजमगढ़ 13 फरवरी-- जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने अवगत कराया है कि कोरोना संक्रमण की दरों में प्रभावी रूप से कमी होने के दृष्टिगत नर्सरी/ कक्षा-1 से लेकर समस्त शैक्षणिक संस्थान कोरोना गाईड लाइन यथा मास्क की अनिवार्यता एवं कोविड हेल्प डेस्क की स्थापना तथा समय-समय पर निर्गत अन्य निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए दिनांक 14 फरवरी 2022 से अग्रिम आदेश तक खुले रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने बताया कि शासन के उक्त आदेश के अनुपालन में जनपद आजमगढ़ के समस्त परिषदीय, केजीबीवी, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त (समस्त बोर्ड) नर्सरी/कक्षा-1 से 8 तक के समस्त विद्यालय दिनांक 14 फरवरी 2022 से अध्यापकों एवं छात्र-छात्राओं की शत-प्रतिशत उपस्थिति के साथ संचालित किये जायेगें। समस्त खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं सम्बन्धित विद्यालय के प्रबन्धक/ प्रधानाध्यापक कोविड नियमों का उपरोक्तानुसार अनुपालन सुनिश्चित करेगें।

आज़मगढ़: साफ हुई सियासी संग्राम की तस्वीर,बसपा ने घोषित किए सभी प्रत्याशी

Posted: 13 Feb 2022 04:48 AM PST

डा० पीयूष कुमार सिंह यादव


निजामाबाद से डॉ पीयूष कुमार सिंह यादव, दीदारगंज से भूपेंद्र सिंह मुन्ना बसपा प्रत्याशी घोषित हुए

आज़मगढ़: बसपा की ओर से सातवें चरण के मतदान के लिए वाराणसी, सहित आज़मगढ़, मऊ, जौनपुर, गाजीपुर, भदोही, मीरजापुर, भदोही और चंदौली के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: फर्नीचर दुकान में चोरी करने वाले 03 लोग गिरफ्तार

Posted: 13 Feb 2022 04:31 AM PST


जीयनपुर के सुखपुर मसोना में दो दिन पूर्व फर्नीचर की दुकान हुई थी चोरी

असलहों संग चोरी हुआ माल बरामद, चोरों में एक पर विभिन्न थानों में 22 मुकदमें दर्ज है

आजमगढ़ : जीयनपुर क्षेत्र के सुखपुर मसोना बाजार में गुरुवार की रात फर्नीचर की दुकान के शटर का ताला तोड़कर हुई चोरी का रविवार को पुलिस ने राजफाश कर दिया। पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले तीन शातिर चोरों के साथ ही चोरी

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: लग्जरी कार से 05 लाख रुपये और प्रचार सामग्री बरामद

Posted: 13 Feb 2022 12:05 AM PST


जिला पंचायत सदस्‍य के बेटे के वाहन को पुलिस ने किया सीज

आजमगढ़: चुनाव की अधिसूचना जारी होने के बाद से ही पुलिस और प्रशासन आदर्श आचार संहिता का पालन कराने के लिए तत्‍परता से काम कर रही है। इसी कड़ी में पुलिस ने जांच के दौरान जिले में लक्‍जरी वाहन से पांच लाख रुपये और चुनाव प्रचार सामग्री बरामद की है। अतरौलिया थाना क्षेत्र के नाऊपुर गांव के पास उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान जिला पंचायत सदस्य के बेटे अंकित के वाहन से पांच लाख रुपये व एक पार्टी की प्रचार सामग्री बरामद किया। इस गाड़ी में चालक समेत दो लोग बैठे हुए थे। उड़नदस्ता ने धनराशि व प्रचार सामग्री को जब्त करते हुए पुलिस व कोषागार को सूचना दे दी है।लग्जरी वाहन को सीज कर दिया गया है। उड़नदस्ता में शामिल सहायक विकास अधिकारी रामाशीष अपने सहयोगी गोपाल मौर्य व बजरंगी यादव के साथ वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच एक लग्जरी कार को रोककर टीम ने जांच की। इस वाहन से पांच लाख रुपये व काफी संख्या में प्रचार सामग्री बरामद हुई। प्रचार सामग्री पर मुद्रक प्रकाशन का नाम नहीं था। वाहन से बरामद धनराशि के बारे में पूछताछ पर वाहन चालक कादिर निवासी सरैया व अंकित कुमार निवासी अतरैठ ने कोई कागजात नहीं दिखाए और न ही उत्तर दे सके। इस पर टीम ने वाहन को कब्जे में लेकर थाने को सौंप दिया। इसमें अंकित एक जिला पंचायत सदस्य के बेटे हैं। एसडीएम बूढ़नपुर नवीन कुमार ने बताया कि उड़नदस्ता ने चेकिंग के दौरान पांच लाख रुपये व चुनाव सामग्री को बरामद किया है। वाहन को सीज करते हुए धनराशि व चुनाव सामग्री को थाने को सुपुर्द कर दिया गया है। धनराशि बरामदगी की सूचना कोषागार को दी गई है। अतरौलिया थाना प्रभारी रमेश कुमार ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।रुपये के बारे में संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत करने पर लौटाया जाएगा।

आजमगढ़: बच्चे की हत्या करने वाला पुलिस मुठभेड़ में घायल

Posted: 13 Feb 2022 12:02 AM PST


दो दिन पूर्व लापता मासूम का आरोपित के घर से बरामद हुआ शव

नाना की हत्या का बदला लेने को कर दी बच्चे की हत्या

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र के जगरनाथ सराय गांव से दो दिन पूर्व लापता मासूम का शव रविवार की भोर में पड़ोसी के घर से पुलिस ने बरामद कर लिया। साक्ष्य संकलन के दौरान

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages