सुल्तानपुर टाइम्स |
- सपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की
- फ्री फायर गेम की बुरी लत
- असलहा लहराने वाला गिरफ्तार,वायरल किया था खुद का वीडियो
- दूसरी बिरादरी की लड़की से अफेयर में जान गंवा बैठा गोपाल
- पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला आईएएस
| सपा ने 12 प्रत्याशियों की सूची जारी की Posted: 02 Feb 2022 03:53 AM PST
लखनऊ।यूपी विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर राज्य की राजनीतिक पार्टियों की तैयारियां चरम पर हैं। इसको देखते हुए विभिन्न दलों की ओर से प्रत्याशियों की सूची जारी करने का सिलसिला भी जारी है। इसी क्रम में अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी ने बुधवार को 12 प्रत्याशियों की नई सूची जारी की है।सपा ने नई लिस्ट में यूपी विधानसभा की 12 सीटों के लिए उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। इसमें इलाहाबाद क्षेत्र की 3 विधानसभा सीटें भी शामिल हैं।बता दें कि यूपी विधानसभा चुनाव के पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले जएंगे। इसे देखते हुए राजनीतिक दलों की ओर से प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने का सिलसिला लगातार जारी है।अखिलेश यादव की समाजवादी पार्टी की ओर से यूपी के 6 जिलों के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की 12 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा की गई है। सपा ने रायबरेली से आरपी यादव को अपना उम्मीदवार बनाया है. चित्रकूट जिले के चित्रकूट विधानसभा सीट से अनिल प्रधान पटेल और इसी जिले के मानिकपुर सीट से वीर सिंह पटेल को टिकट दिया गया है। सपा ने इलाहाबाद की 3 विधानसभा सीटों के लिए भी उम्मीदवारों का ऐलान किया है।जिले के प्रतापपुर से विजमा यादव, इलाहाबाद पश्चिम से अमरनाथ मौर्या और इलाहाबाद दक्षिण से रइश चंद्र शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है।समाजवादी पार्टी ने इसके साथ ही बाराबंकी, बहराइच और श्रवास्ती जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा की 6 सीटों के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है।बाराबंकी की जैदपुर (आरक्षित) सीट के लिए गौरव रावत और हैदरगढ़ (आरक्षित) से राममगन रावत को उम्मीदवार बनाया गया है। बहराइच की मटेरा सीट से मोहम्मद रमनाज और कैसरगंज से मसूल आलम खान को टिकट दिया गया है।इसके अलावा सपा ने श्रवास्ती क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली भिन्गा विधानसभा सीट से इंद्राणी वर्मा और श्रावस्ती सीट से असलम राइनी को चुनाव मैदान में उतारने की घोषणा की है। |
| Posted: 02 Feb 2022 03:11 AM PST
नई दिल्ली मध्यप्रदेश में ऑनलाइन गेम के साइड इफेक्ट बढ़ते जा रहे हैं, खासकर बच्चों में। ऐसा ही एक मामला छतरपुर में सामने आया है, जहां फ्री फायर गेम की लत के चलते दो बच्चों ने अपने ही घर में चोरियां कर लीं। इनमें से एक बच्चे ने अपनी मां का सोने का हार और पिता की गोल्ड चेन चुरा ली थी। उसका इन गहनों को बेचने का प्लान था। हालांकि इससे पहले ही उसकी चोरी पकड़ी गई।इन नाबालिगों की उम्र 16 और 12 साल है। मोबाइल रिचार्ज कराने के लिए इन दोनों ने अपने ही घर से 20 हजार रुपए भी पार कर लिए थे। परिजनों को जब तक पता चला, तब तक वे मोबाइल में 14 हजार का रिचार्ज करा चुके थे।मामला शहर में बुंदेलखंड गैरेज के पीछे का है। दोनों बच्चे पड़ोसी हैं। दोनों में दोस्ती भी है। कोरोना काल के दौरान दोनों साथ में ऑनलाइन क्लास अटैंड करते थे। क्लास के लिए मिले मोबाइल पर इस दौरान दोनों फ्री फायर गेम खेलना सीख गए। दोनों को ऑनलाइन गेम की ऐसी लत लगी कि रिचार्ज कराने के लिए अपने-अपने घरों से उन्होंने रुपए चुराने शुरू कर दिए।घर में लगातार हुई चोरियों के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद हुई जांच में बच्चों की करतूत का खुलासा हुआ। रिकॉर्डिंग से पता चला कि रुपए उनके बच्चे ही चोरी कर रहे हैं। 12 साल के लड़के ने सितंबर 2021 में अपने घर से मां का 4 तोले का सोने का हार और पापा की चेन चुराई थी। दोनों अपने-अपने घरों से अब तक 20 हजार रुपए भी चुरा चुके थे। |
| असलहा लहराने वाला गिरफ्तार,वायरल किया था खुद का वीडियो Posted: 01 Feb 2022 09:57 PM PST लखनऊ चंदौली के महेशी गांव के अभिमन्यु ने फिल्मी अंदाज में तमंचा लहराते हुए एक वीडियो बनाया। जो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। तब क्या किसी ने सोशल मीडिया के माध्यम से उनका वीडियो पोस्ट करके तमाम बड़े अधिकारियों के संज्ञान में ला दिया। इसी मामले में मंगलवार की शाम सकलडीहा क्षेत्राधिकारी ने युवक को गांव के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। युवक के वीडियो के साथ लिखा कि कल से ये कालीन भैया जेल की चक्की पीसेंगे यह यूपी पुलिस का वादा है युवक को गिरफ्तार करने के बाद क्षेत्राधिकारी अनिरुद्ध सिंह ने अपने फेसबुक पर लिखा कि 'तुमने इंस्टा पर रील बनायी और हमने पुलिस के लिए रियल बनायी हिसाब किताब बराबर। इसके अलावा क्षेत्राधिकारी ने फेसबुक के माध्यम से लिखा कि कालीन भइया यूपी पुलिस के खुरदुरे कालीन पर। क्षेत्राधिकारी के निर्देश पर कोतवाल ने युवक को महेशी गांव के समीप सरकारी स्कूल के पास से गिरफ्तार किया।उसके के पास से 32 बोर का देशी रिवाल्वर सहित एक किलो ग्राम से अधिक गांजा व एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके पहले भी उस पर मुकदमे दर्ज है। क्षेत्राधिकारी अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि कानून को हाथ में लेने वालों के साथ पुलिस सख्त रुख अपनाएगी। गिरफ्तार युवक के पास से एक अवैध रिवाल्वर, कारतूस व गांजा बरामद हुआ। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करके विधिक कार्रवाई किया जा रहा है। |
| दूसरी बिरादरी की लड़की से अफेयर में जान गंवा बैठा गोपाल Posted: 01 Feb 2022 09:24 PM PST
लखनऊ मेरठ में 18 साल की गोपाल की मौत भी पुलिस प्रशासन के लिए मुसीबत बन गई। मामला कानून व्यवस्था तक पहुंचा तो सैकड़ाें की भीड़ ने मंगलवार को सरधना थाने के सामने जाम लगाकर धरना दिया। भीड़ और कुछ लोग माहौल को सांप्रदायिक रूप देन का प्रयास करने लगे। लेकिन एसएसपी व एसपी देहात ने भीड़ में ही कहा की मामला प्रेम प्रसंग का है। सीसी टीवी फुटेज में हमलावर कैद हैं। एक युवक पुलिस हिरासत में है।सरधना थाना क्षेत्र के कुशावाली गांव निवासी विनोद सिंह पेशे से किसान हैं। उनका बेटा गोपाल (18 ) सोमवार शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए गया था। जिसके बाद छात्र की सिर में बर्फ फोड़ने वाले नुकीले सुएं से सिर में वार कर दिए। खून से लथपथ हालत में छात्र को हत्यारे छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने छात्र को निजी अस्पताल में भेजा।जहां से गंभीर हालत देखकर दिल्ली में रेफर कर दिया। दिल्ली में उपचार के दौरान मंगलवार को छात्र की मौत हो गई। पुलिस की जांच में आया की गोपाल की दोस्ती छुर्र गांव निवासी जाट बिरादरी की लड़की से थी। लड़की से यही दोस्ती गोपाल की जान ले बैठी।मंगलवार को सरधना थाने के बाहर परिजनों व आसपास के लोगों ने जाम लगा दिया। तीन गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की गई। सूचना पर एसएसपी प्रभाकर चौधरी, डीएम के बालाजी, एसपी देहात केशव कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गये। |
| पति के खिलाफ थाने पहुंची महिला आईएएस Posted: 01 Feb 2022 09:25 PM PST लखनऊ एक आईएएस दंपति की आपसी तकरार लखनऊ में थाने तक पहुंच गई। यहां एक महिला आईएएस ने अपने आईएएस पति पर शारीरिक अक्षमता, मारपीट करने और लाखों रुपये हड़पने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। वहीं इस संबंध में पुलिस ने बताया कि वह महिला आईएएस की ओर से लगाए गए आरोपों की जांच कर रही है।महिला आईएएस की ओर से अपने आईएएस पति के खिलाफ पुलिस में दर्ज शिकायत के मुताबिक उन दोनों का मई 1990 को विवाह हुआ था। जिसके बाद हनीमून के दौरान उन्हें पता चला कि उनका पति शारीरिक रूप से अक्षम है।लेकिन वह उल्टा उन पर शारीरिक अक्षमता का आरोप लगाते हुए मारपीट करने लगे। महिला आईएएस ने आरोप लगाया कि पति की इस शारीरिक कमजोरी के कारण उनका परिवार कभी पूरा नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि उनके पति हमेशा ही किसी दूसरी महिला के पास चले जाना का धमकी देते थे और विरोध करने पर उनके साथ मारपीट करते हैं।महिला आईएएस का आरोप है कि कुछ माह पहले वह और उनकी मां कोरोना संक्रमित हो गई थीं। जिस कारण हालत गंभीर होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। इस बीच उनके पति ने उनके बैंक खाते से 19.50 लाख रुपये का गबन किया। इसके साथ ही पति ने डाक्टर को दिखाए बिना उन्हें गलत दवाइयां देने की कोशिश की।उन्होंने बताया कि कोविड के दौरान उन्हें ब्लैक फंगस जैसी गंभीर बीमारी हुई लेकिन पति ने उन्हें इसकी जानकारी नहीं दी। ताकि समय पर मुझे इलाज न मिल सके और समस्या गंभीर होती जाए।वहीं शादी के इतने दिनों बाद ऐसे आरोप लगाने को लेकर सवाल पर उन्होंने कहा कि परिवार को टूटने से बचाने के लिए वह इतने दिनों सारे दुख तकलीफ सहती रहीं लेकिन अब मामला उनकी बर्दाश्त से बाहर हो चुका है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |