आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … |
- आज़मगढ़: जहरीली शराब से 03 लोगों की ही मौत हुई है- अमृत त्रिपाठी, डीएम
- आजमगढ़:जहरीली शराब से मौत मामले में आबकारी इंस्पेक्टर और दो सिपाही निलंबित
- आज़मगढ़: पहले भी ठेके की शराब से जा चुकी हैं जाने ,पुलिसकर्मी भी शामिल मिले थे
- आज़मगढ़: अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड तिमाही तीन किलो चीनी
- आजमगढ़: जहरीली शराब से मरने वालों की बढ़ी संख्या,बोले डीएम लगेगा रासुका
- आज़मगढ़: नाम वापसी के साथ बिछ गई चुनावी चौसर,साफ हुई तस्वीर
- आज़मगढ़: चार दिन से लापता युवक का पोखरे में मिला शव
- आज़मगढ़: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल
- आज़मगढ़: मजबूत व स्वस्थ प्रजातंत्र के लिए मतदान करना अत्यन्त आवश्यक- एल वेंकटेश्वर लू
- आज़मगढ़: राजनीति अपनी जगह, सम्मान अपनी जगह...
- आजमगढ़: जहरीली शराब पीने से 05 की मौत, कई लोग भर्ती
- आज़मगढ़: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपलब्धियां गिना हो रहा चुनाव प्रचार
| आज़मगढ़: जहरीली शराब से 03 लोगों की ही मौत हुई है- अमृत त्रिपाठी, डीएम Posted: 21 Feb 2022 07:15 PM PST
शराब ठेके के 02 सेल्समैन गिरफ्तार,मालिक की तलाश,जिम्मेदारों के निलंबन की संस्तुतिआजमगढ़: जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी ने आज अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल पुलिस चौकी के अंतर्गत जहरीली शराब से हुई मौत की घटना को गंभीरता से लेते हुए तत्काल पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के साथ मौके पर पहुंचकर जानकारी प्राप्त की । अवगत कराया गया था कि जहरीली शराब पीने से 5 लोगों की मौत हुई है। लेकिन जिलाधिकारी ने जब ग्रामीणों के बीच जाकर घटना की सत्यता का पता लगाया तो परिजनो ने अवगत कराया कि एक व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक से हुई है तथा दूसरी एक और मौत 2 दिन पहले हुई थी । जिलाधिकारी ने बताया कि इस प्रकार जहरीली शराब से मरने वालों की संख्या 3 है। जिलाधिकारी ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि 20 से 30 गांवो में आशा की टीम लगाकर घर-घर पता कराया जाए कि जहरीली शराब कितने लोगों ने पी है तथा कितने बीमार हैं। उनको जिला अस्पताल भेजकर उनके स्वास्थ्य की देखरेख की जाए। जिलाधिकारी ने चिकित्सकों को निर्देश दिया कि गंभीर मरीजों का डायलिसिस कराई जाए।जिलाधिकारी ने इसके पश्चात सदर अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती गंभीर एवं अन्य मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करते हुए मरीजों से बात किया तथा चिकित्सकों को लगातार उनका चेकअप करते रहने का निर्देश दिया । जिलाधिकारी ने बताया कि अस्पताल में लगभग 40 मरीज भर्ती हैं, जिसमें से 6 से 7 लोगों की डायलिसिस की जा रही है, बाकि सभी नार्मल कंडीशन में है। चिकित्सकों का कहना है कि वे लोग जल्द ही वह ठीक हो जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस पूरी घटना में जो भी शामिल है, उनके विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की जाएगी । उन्होंने बताया कि शराब के ठीके से सेल्समैन को गिरफ्तार कर लिया गया है तथा उसके मालिक को भी पकड़ लिया जाएगा । उन्होंने बताया कि संबंधित अधिकारियों का प्राथमिक दायित्व था, जिन्होंने गंभीर शिथिलता दिखाई है, उनके निलंबन की संस्तुति कर दी गई है। जिलाधिकारी ने मीडिया से अनुरोध किया कि जो भी खबरें चलाई जा रही है, उसकी पुष्टि अवश्य कर लिया जाए l जो भी मीडिया द्वारा रिपोर्ट की जाएगी, उसको गांव में जाकर पुष्टि कराई जाएगी । जिलाधिकारी ने अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 को निर्देश दिया कि देर रात्रि तक रुक कर मरीजों का हाल चाल लेते रहें, उनके खाने-पीने की व्यवस्था करें एवं कोई आपात स्थित हो तो हमें तत्काल सूचित करें। |
| आजमगढ़:जहरीली शराब से मौत मामले में आबकारी इंस्पेक्टर और दो सिपाही निलंबित Posted: 21 Feb 2022 07:45 PM PST
|
| आज़मगढ़: पहले भी ठेके की शराब से जा चुकी हैं जाने ,पुलिसकर्मी भी शामिल मिले थे Posted: 21 Feb 2022 07:36 AM PST
08 माह पूर्व शराब से मौतों के मामले में पवई थाना पुलिस की साबित हुई थी संलिप्तताआजमगढ़ : मौत के सौदागर एक बार फिर से प्रशासन के चक्रव्यूह को तोड़ने में सफल हो गए। जेब भरने के लिए सरकारी दुकान पर जहरीली शराब पहुंचा दिए। आठ माह के अंतराल में शराब तस्करों की इस सेंधमारी से आम जनमानस का सरकारी मशीनरी से भरोसा उठा दिया है। दरअसल, इससे पूर्व 2021 में जहरीली शराब से हुई मौत मामले की जांच में ठेके की शराब पीने से मौत की बात उजागर हुई थी। छानबीन में छींटे कई पुलिस वालों पर भी पड़े थे, जबकि एक सलाखों के पीछे पहुंचाया गया था। बीते साल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जहरीली शराब से मौतें हुईं थीं। अंबेडकर नगर से शुरू हुआ मौतों को खेल आजमगढ़ पहुंचा, तो पुलिस ने दबाने की कोशिश की थी। तत्कालीन एसपी सुधीर कुमार सिंह ने बाकायदा मीडिया के दावों को एक वीडियो जारी कर खंडन तक कर डाला था, लेकिन सच्चाई कब तक छिपती। दबाव बढ़ने पर जांच हुई, तो पुलिस और प्रशासन की नींद उड़ गई। दरअसल, पवई के तत्कालीन एसओ अयोध्या तिवारी, मित्तूपुर पुलिस चौकी प्रभारी अरुण कुमार सिंह, हेडकांस्टेबल राजकिशोर सिंह की संलिप्तता उजागर हुई, तो उन्हें निलंबित किया गया। शराब तस्कर मोती लाल व उसके गुर्गे हत्थे चढ़े तो यह बात सामने आई कि बाकायदा वसूली की जाती थी। रजनीश नामक सिपाही का नाम सामने आया तो माफियाओं के साथ उसके खिलाफ भी केस दर्ज कर उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया गया था। उस समय सिपाही बिखलते हुए खुद को बेगुनाह बताते हुए यह भी कहा था कि अकेले मेरे वश में ऐसा करना कहां संभव था। उसके बाद पुलिस ने माफियाओं के खिलाफ खूब अभियान चलाया, लेकिन आठ माह बाद ही नतीजा फिर से तीन मौतों, 41 बीमारों के साथ ढाक के तीन पात साबित हुआ। |
| आज़मगढ़: अंत्योदय कार्डधारकों को प्रतिकार्ड तिमाही तीन किलो चीनी Posted: 21 Feb 2022 07:15 AM PST
|
| आजमगढ़: जहरीली शराब से मरने वालों की बढ़ी संख्या,बोले डीएम लगेगा रासुका Posted: 21 Feb 2022 06:23 AM PST
लोगों ने जाम लगा ठेका मालिक को एक प्रत्याशी का रिश्तेदार बताया,कार्यवाही की मांग कीआजमगढ़ : समय-समय पर जहरीली शराब का कहर जिले में टूटता रहा है सोमवार की सुबह से एक बार फिर यहां जहरीली शराब का कहर टूटा।जिले के माहुल क्षेत्र में और आसपास जहरीली शराब पीने से 09 लोगों की मौत हो जाना बताया जा रहा है जबकि 12 लोगों की हालत गंभीर बताई गई है। इनमें से कुछ की आंख की रोशनी भी चली गई है। यह पूरी घटना माहुल कस्बे में रविवार रात की है। सूत्रों ने बताया कि जिस ठेके से ग्रामीणों ने शराब खरीदी है। वह ठेका एक प्रत्याशी के भतीजे का है। ठेका माहुल पुलिस चौकी के बगल में है। जहरीली शराब से हुई इन मौतों को लेकर हाहाकार मचा तो ग्रामीणों ने सड़क जाम कर उस प्रत्याशी के खिलाफ नारेबाजी भी की। इधर खबर मिलते ही डीएम,एएपी समेत सीनियर अफसरों की टीम माहुल पहुंच गई । डीएम अमृत त्रिपाठी ने बताया कि 05 लोगों की मौत रिपोर्टेड है। कुछ की हालत गंभीर है। उनमें से 04 को जिला हॉस्पिटल में रेफर किया गया है। उनका इलाज चल रहा है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि किन-किन लोगों ने इस ठेके लेकर शराब पी है। ठेके के सेल्समैन समेत 02 लोग हिरासत में है। उनसे पूछताछ की जा रही है। दोषियों पर रासुका की कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों ने बताया कि रविवार रात को माहुल के सरकारी ठेके से आसपास के लोगों ने शराब पी थी। शराब पीने के कुछ देर बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। कुछ लोगों को खून की उल्टियां शुरू हो गईं। आनन-फानन में परिजन उनको नजदीकी अस्पताल ले गए। जब आसपास के कई लोगों को एक ही जैसी दिक्कतें हुई तो परिजन उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे। धीरे-धीरे पता चला कि सभी ने एक ही ठेके से एक ही ब्रांड की शराब खरीदकर पी थी। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अमला हरकत में आया। उधर, पुलिस ने ग्रामीणों और आसपास के लोगों से पूछताछ की है। इसके साथ ही पुलिस और प्रशासन इलाके में सर्च अभियान चला रहा है ताकि ये पता लगाया जा सके कि रविवार को इस ठेके से और किन-किन लोगों ने शराब पी थी। जिससे समय रहते उनका इलाज कराया जा सके। ग्रामीणों के मुताबिक, जिन 09 लोगों की मौत हुई है, उनमें से 05 का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। जबकि 04 शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। मृतक एक ही पंचायत क्षेत्र के अलग-अलग वॉर्ड के थे। जिन 12 लोगों की तबीयत गंभीर है। वह भी अलग-अलग इलाकों के रहने वाले हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि दो लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। हालांकि पुलिस केवल 03 मौतों की पुष्टि कर रही है। सोमवार दोपहर तक जहरीली शराब से 9 लोगों की मौत की चर्चा है। जबकि 12 की हालत गंभीर है। ऐसे में मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका है। |
| आज़मगढ़: नाम वापसी के साथ बिछ गई चुनावी चौसर,साफ हुई तस्वीर Posted: 21 Feb 2022 06:09 AM PST
|
| आज़मगढ़: चार दिन से लापता युवक का पोखरे में मिला शव Posted: 21 Feb 2022 04:27 AM PST
|
| आज़मगढ़: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, एक घायल Posted: 21 Feb 2022 04:15 AM PST
|
| आज़मगढ़: मजबूत व स्वस्थ प्रजातंत्र के लिए मतदान करना अत्यन्त आवश्यक- एल वेंकटेश्वर लू Posted: 21 Feb 2022 03:58 AM PST
आजमगढ़ 21 फरवरी-- भारत निर्वाचन आयोग- सुनियोजित शिक्षा एवं मतदाता सहभागिता कार्यक्रम का आयोजन आज राहुल प्रेक्षागृह में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्यआगे पढ़ें … |
| आज़मगढ़: राजनीति अपनी जगह, सम्मान अपनी जगह... Posted: 21 Feb 2022 02:56 AM PST
|
| आजमगढ़: जहरीली शराब पीने से 05 की मौत, कई लोग भर्ती Posted: 21 Feb 2022 02:11 AM PST
|
| आज़मगढ़: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से उपलब्धियां गिना हो रहा चुनाव प्रचार Posted: 20 Feb 2022 10:48 PM PST
नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रस्तुत कियाआज़मगढ़: अतरौलिया क्षेत्र के केसरी चौक, बब्बर चौक, समेत कई स्थानों पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह के पक्ष में वोट की अपील की गई। वही नाटक के माध्यम से रंग कर्मियों ने सरकार की उपलब्धियों को बताया, साथ ही साथ सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दिखाया तथा भाजपा गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह के पक्ष में लोगों से अधिक से अधिक वोटों की अपील की। रंग कर्मियों ने नाटक के माध्यम से सरकार की विभिन्न योजनाओं को प्रस्तुत किया जिसे देखकर लोगों के अंदर एक भावना जागृत हुई। नाटक के ही माध्यम से जन कल्याणकारी योजनाएं आयुष्मान कार्ड, उज्जवला योजना ,आवास योजना, किसान सम्मान निधि, फ्री राशन योजना ,महिला सशक्तिकरण, बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ जैसी योजनाओं पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा भाजपा समर्थित गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के पक्ष में लोगों से वोट डालने की अपील की गई। |
| You are subscribed to email updates from आजमगढ़ लाइव - जीवंत खबरों का आइना ..... To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |