आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 26, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: यूक्रेन में फंसे विद्यार्थियों व अन्य लोगों के लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी

Posted: 26 Feb 2022 07:46 AM PST


जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण कर रहा है प्रभावित लोगों से सम्पर्क

आजमगढ़ 26 फरवरी-- अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 आजाद भगत सिंह ने बताया कि यूक्रेन में उत्पन्न आपातकालीन परिस्थिति में भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन में मौजूद सभी भारतीयों (भारतीय विद्यार्थियों व अन्य लोगों) को सम्भावित मदद पहुॅचाने के लिए प्रयासरत है। विदेश मंत्रालय, भारत सरकार तथा भारतीय दूतावास, कीव, यूक्रेन द्वारा हेल्पलाईन नम्बर 911123012113, 911123014104, 911123017905 एवं कन्ट्रोल रूम नं0 1800118797 (नई दिल्ली) संचालित किया जा रहा है।
उन्होने बताया कि राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नं0 (0522) 1070, मो0नं0 9454441081 तथा ई-मेल rahat@nic.in तथा जनपद स्तर पर हेल्पलाईन नं0 8736072586 एवं 9454417172 तथा ई-मेल ddmaazm@gmail.com जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण आजमगढ़ में आपदा विशेषज्ञ द्वारा जनपद आजमगढ़ (विद्यार्थियों व अन्य लोगों) के परिजनों से सम्पर्क स्थापित किया जा रहा है और उन्हें यथाशक्ति सहायोग प्रदान किया जा रहा है। यूक्रेन में फँसे हुए व्यक्तियों/छात्रों की स्वदेश वापसी की व्यवस्था के संबंध में https://www.eoiukraine.gov.in/index.php अपडेटेड एडवाइजरी भारतीय दूतावास कीव, यूक्रेन द्वारा लगातार अपलोड की जा रही है।
अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 ने बताया कि जिला आपदा प्रबन्ध प्राधिकरण आजमगढ़ द्वारा जिनकी सूचना प्राप्त हो रही है, उनके परिवार से लगातार वार्ता की जा रही है तथा वार्ता कर इसकी सूचना शासन को भेजी जा रही है, जिससे उनको मदद मिल सके। यूक्रेन में फँसे हुए व्यक्तियों/छात्रों की स्वदेश वापसी हेतु ऑन लाईन टिकट (https://www.airindia.in/), काल सेन्टर एवं पंजीकृत ट्रेवल एजेन्ट से बुक कर सकते हैं।

आज़मगढ़: यूक्रेन से रोमानिया को निकले जिले के छात्र,परिजनों में राहत

Posted: 26 Feb 2022 06:44 AM PST

आज़मगढ़ निवासी छात्र गंगेश्वर सिंह


Video: बस में सवार होते ही सभी ने किया हर-हर महादेव का उद्घोष

आजमगढ़ : यूक्रेन में रुसी बमबारी का असर वहां रहने वाले छात्रों के साथ-साथ उनके अभिभावकों पर हो रहा था, लेकिन शनिवार को उनके मोबाइल पर बजी राहत की घंटी ने माहौल को खुशगवार कर दिया। खिलखिलाते बच्चों ने अपनों को बताया कि रोमानिया की तरफ रवाना हो चुके हैं, वहां से भारतीय विमान हमें स्वदेश पहुंचाएगा। रोमानिया की सीमा पार करने में कोई दिक्कत नहीं आएगी। खुशखबरी से अभिभूत अभिभावक भारत सरकार की सराहना संग बच्चों के सकुशल घर पहुंचने की ईश्वर से प्रार्थना करने में जुट गए। चेवार पश्चिम गांव के अरविंद सिंह ने बताया कि बेटा गंगेश्वर यूक्रेन से रोमानिया के लिए चल दिया है। नेटवर्क की दिक्कत के कारण दोपहर बाद बात नहीं हो पाई है। सगड़ी तहसील के खतीबपुर गांव की रेनू यादव ने यूक्रेन से रोमनिया रवानगी के दौरान बस से वीडियो जारी कर खुशी का इजहार किया। बस में सवार सभी छात्र हर-हर महादेव का उद्घाेष कर रहे थे। रेनू के भाई ने बताया कि बहन ने शुक्रवार की रात यूक्रेन सरकार की सलाह पर बंकर में बिताई। परिवार के लोग लगातार उसके संपर्क में बने हुए हैं। रेनू के परिवार ने सरकार के कदम की सराहना की। पिता नरेंद्र यादव और माता मीरा देवी में भरोसा दिखा कि बेटी सकुशल लौट आएगी। सरायमीर क्षेत्र के पवई लाडपुर निवासी डा. नरेंद्र यादव अपनी बेटी श्रेया यादव की रोमानिया रवानगी की खबर से संतुष्ट दिखे। बताया कि हम पल-पल की जानकारी ले रहे हैं। मां डा. रीता यादव ने कहा कि बेटी की बात से राहत तो मिली है, लेकिन पूरी राहत तो उसके घर पहुंचने पर ही मिलेगी। मोबाइल हमेशा हाथ में लिए रहती हूं कि कब क्या खबर आएगी।

आजमगढ़: सांसद बनने के बाद दर्शन देने नहीं आए अखिलेश यादव- मनोज तिवारी

Posted: 26 Feb 2022 05:34 AM PST



अतरौलिया में भाजपा गठबंधन प्रत्याशी प्रशांत सिंह के चुनाव प्रचार में पहुंचे स्टार प्रचारक

मलाई काटने वाले व्यक्ति हैं ओ पी राजभर,भाजपा में मलाई नही भलाई है-मनोज तिवारी

आज़मगढ़: अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ पहुंचे भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि सांसद बनने के बाद अखिलेश यादव आजमगढ़ के दर्शन करने नहीं आए। इस बार जिले की जनता उन्हें जवाब देगी। जिले के अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र में गठबंधन के प्रत्याशी प्रशांत सिंह के चुनाव प्रचार में पहुंचे भाजपा के स्टार प्रचारक ने विरोधियों पर जमकर निशाना साधा। भाजपा के स्टार प्रचारक सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने जो भी योजनाएं चलाई वह जनता के बीच पहुंच रही हैं। और निश्चित रूप से भाजपा को इसका फायदा मिलेगा। भाजपा सांसद ने कहा कि अतरौलिया की जनता इस बार जाग चुकी है। विगत विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 325 सीटें जीती थी, इस बार 326 सीटें जीतकर इतिहास रचेगी। सपा का अहंकार बोल रहा है। जनता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप लोग समझ लें कि इस बार प्रशांत नहीं मनोज तिवारी की जीत है।
मलाई काटने वाले हैं ओम प्रकाशबराजभर
सुभाषपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने एक दिन पूर्व अतरौलिया में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा था कि आजमगढ़ मंडल सहित पूर्वांचल के पांच जिलों में भाजपा का खाता नहीं खुलेगा। इसके जवाब में भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर जैसे लोग मलाई काटने वाले लोग हैं। भाजपा की सरकार में भी मंत्री रहे और मलाई नहीं काट पाए। भाजपा में मलाई नहीं जनता की भलाई है। यहीं कारण है कि प्रदेश की जनता भाजपा की तरफ आशा-भरी नजरों से देख रही है।
विकास कार्यों का मिलेगा लाभ
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि 2017 के विधानसभा चुनाव में भले ही इस जिले को कम सीट मिली पर इस बार जिले की आधे से अधिक सीटों पर भाजपा विजई होगी। भाजपा सांसद का कहना है कि प्रदेश के लोगों ने इस बात को मान लिया है कि योगी और मोदी के साथ चलने में ही भलाई है।
गाने गाकर भरी हुंकार
अतरौलिया में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे भोजपुरी गायक मनोज तिवारी ने गाना भी गाया। मंदिर अब बनने लगा है, भगवा रंग चढ़ने लगा है, नीमिया के डार मैंया व इंटरनेशनल लिट्‌टी चोखा जैसे एक से बढ़कर एक भोजपुरी गाने गाकर लोगों को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

आजमगढ़: मो० सद्दाम भाजपा अल्पसंख्यक  मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बने, हर्ष

Posted: 26 Feb 2022 02:54 AM PST



मो० सद्दाम के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनने से पार्टी को और मजबूती मिलेगी -परवेज़ आजमी

आजमगढ़: मुबारकपुर निवासी मोहम्मद सद्दाम को भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाए जाने के उपलक्ष्य में कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे का मुंह मीठा करा कर

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages