सुल्तानपुर टाइम्स |
| विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु प्रत्याशियों को आवंटित हुए चुनाव चिन्ह Posted: 11 Feb 2022 06:52 AM PST सुलतानपुर जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी रवीश गुप्ता के कुशल निर्देशन में सभी विधान सभाओं के रिटर्निंग आफिसरों के नामांकन कक्ष में विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 हेतु शुक्रवार 11 फरवरी, 2022 को नामांकन पत्र वापसी के दिन कुल 45 स्वीकृत नामांकनों में से एक प्रत्याशी 189-विधान सभा सदर (जयसिंहपुर) से निर्दलीय प्रत्याशी निवेदिता वर्मा पत्नी अरूण वर्मा द्वारा नाम वापस लिया गया तथा शेष 44 प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह आवंटित किये गये हैं, जो निम्न हैं। 187-विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र इसौली में प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिन्ह- भाजपा से ओम प्रकाश पाण्डेय सामाजवादी पार्टी से मो0 ताहिर खान, इण्डियन नेशनल कांगेस से बृजमोहन, बसपा से यश भद्र सिंह, अपना देश पार्टी से अशोक कुमार का चुनाव चिन्ह बैट, आम आदमी पार्टी से फिरदौस बानों का चुनाव चिन्ह झाड़ू, आल इण्डिया मजलिस से मजहर का चुनाव चिन्ह पतंग, निर्दलीय प्रत्याशी नूतन पाण्डेय का चुनाव चिन्ह रेडियो, निर्दलीय प्रत्याशी फिरोज खान का चुनाव चिन्ह कप प्लेट है।188-सुलतानपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिन्ह- सपा से अनूप सण्डा, बसपा से डॉ0 डी0एस0 मिश्रा, कांग्रेस से फिरोज खॉन, भाजपा से विनोद सिंह, आल इण्डिया मजलिस से मिर्जा अकरम बेग का चुनाव चिन्ह पतंग, आम आदमी पार्टी से धर्मेन्द्र कुमार का चुनाव झाड़ू, विकासशील इन्सान पार्टी से प्रत्याशी विन्ध्या का चुनाव चिन्ह नाव, आम जनता पार्टी (इण्डिया) से प्रत्याशी शान्ती पटेल का चुनाव चिन्ह हेलीकाप्टर, बहुजन मुक्ति पार्टी के प्रत्याशी सिद्धार्थ भीम बौद्ध का चुनाव चिन्ह चारपाई, स्वतंत्र उम्मीदवार मिर्जा अतहर बेग का चुनाव चिन्ह अंगूठी है। 189-सदर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिन्ह- कांग्रेस से अभिषेक सिंह राणा, सपा से प्रत्याशी अरूण वर्मा, बसपा प्रत्याशी ओम प्रकाश सिंह, भाजपा प्रत्याशी राम प्रसाद उपाध्याय, मोस्ट बैकवर्ड क्लासेज ऑफ इण्डिया से प्रत्याशी अनिल कुमार का चुनाव चिन्ह कैंची, आजाद समाज पार्टी से अनीस अहमद का चुनाव चिन्ह केतली, आम आदमी पार्टी से बृजेश कुमार का चुनाव चिन्ह झाड़ू है। 190-लम्भुआ विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिन्ह- भाजपा से सीताराम वर्मा, सपा से संतोष पाण्डेय, कांग्रेस से विनय विक्रम सिंह, बसपा से अवनीश कुमार सिंह, मौलिक अधिकार पार्टी से अमृतलाल का चुनाव चिन्ह ऑटो रिक्शा, जन अधिकार पार्टी से इस्लाम का चुनाव चिन्ह गैस सिलेण्डर, बहुजन मुक्ति पार्टी से धर्मराज का चुनाव का चिन्ह चारपाई, आम जनता पार्टी(इण्डिया) से मंजूलता पाल का चुनाव चिन्ह हेलीकाप्टर, आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) से राकेश कुमार का चुनाव चिन्ह केतली सोशलिस्ट यूनिटी सेन्टर ऑफ इण्डिया(कम्युनिस्ट) से राजेन्द्र प्रसाद मौर्या का चुनाव चिन्ह टार्च, विकासशील इंसान पार्टी से राम सुन्दर का चुनाव चिन्ह नाव है। 191- कादीपुर विधान सभा निर्वाचन क्षेत्र से प्रत्याशियों को आवंटित चुनाव चिन्ह- कांग्रेस से निकलेश सरोज, सपा से भगेलू राम, भाजपा से राजेश गौतम, बसपा से हीरालाल, आम जनता पार्टी (इण्डिया) से मुखराम का चुनाव चिन्ह हेलीकाप्टर, निर्दलीय प्रत्याशी धर्मेन्द्र का चुनाव चिन्ह केतली, निर्दलीय प्रत्याशी हरीलाल का चुनाव चिन्ह कोट है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |