सुल्तानपुर टाइम्स |
- मतदान छोड़ गुटखा लेने गया पीठासीन अधिकारी
- पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दरोगा और उसके मां की मौत
- नाच गाने के दौरान विवाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बाराती को पीट-पीटकर मार डाला
- शादी से पहले दुलहन को हुआ ब्रेन-स्ट्रोक,परिवार ने अंगदान कर पेश की मिसाल
- डेढ़ महीने बाद सभी बच्चों के लिए खुल रहे स्कूल
- सुबह 9 बजे तक यूपी में 9.45 फीसदी वोटिंग
- जेवर और कपड़े देखकर भड़क गई दुल्हन
- ट्रेन के सामने कूद गए प्रेमी-प्रेमिका
| मतदान छोड़ गुटखा लेने गया पीठासीन अधिकारी Posted: 14 Feb 2022 03:31 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश के गजरौला में मतदान को छोड़ पीठासीन अधिकारी गुटखा लेने चला गया। मतदाताओं की सूचना पर उपजिलाधिकारी धनौरा अरुण कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने गायब रहे पीठासीन अधिकारी से नाराजगी जताते हुए हिदायत दी।तिगरी गांव के जूनियर हाईस्कूल में मतदान केंद्र बना है। मंडी धनौरा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत तिगरी के जूनियर हाईस्कूल में मतदान चल रहा था। अचानक पीठासीन अधिकारी गायब हो गया। काफी देर तक मतदाताओं की पंक्ति आगे नहीं बढ़ी तो पता चला कि पीठासीन अधिकारी अपनी सीट पर नहीं हैं। जिससे हड़कंप मच गया।सूचना उपजिलाधिकारी अरुण कुमार को दी गई। तभी पीठासीन अधिकारी भी गुटखा लेकर आ गया। उपजिलाधिकारी ने उससे नाराजगी जताई और हिदायत दी। ग्रामीणों ने पीठासीन अधिकारी के 20 मिनट तक गायब रहने की बात कही है लेकिन उपजिलाधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की। हालांकि उपजिलाधिकारी का कहना है कि पीठासीन अधिकारी के गायब रहने की बात बेबुनियाद है। |
| पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दरोगा और उसके मां की मौत Posted: 14 Feb 2022 12:08 AM PST सुलतानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे दरोगा और उसकी मां की मौत। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने बताया कि आज सोमवार सुबह 10.30 बजे थाना जयसिंहपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस 133 कि0मी0 पर क्रेटा वाहन यूपी0 32 एलबी 8584 पर 7 लोग सवार थे, जो जनपद अम्बेडकरनगर से जनपद लखनऊ की ओर जा रहे कि रास्ते में खड़ी एक कन्टेनर वाहन यूपी0 33 टी 5385 में पीछे से क्रेटा वाहन घुसने पर एक्सीडेन्ट हो गया। जिसमें सवार 1. उ0नि0 मनीष वर्मा पुत्र राजमणि वर्मा, उम्र- 40 वर्ष व 2. चन्द्रावती पत्नी राजमणि उम्र- 70 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई व 3. आरुषी वर्मा पुत्री अखिलेश वर्मा को गम्भीर चोटे आयी है तथा अन्य लोग 4. अनिश्का वर्मा पुत्री अखिलेश वर्मा, 5. किरन पत्नी अखिलेश, 6. जया वर्मा पत्नी मनीष वर्मा, 7. मन्या वर्मा पुत्री मनीष वर्मा को हल्की चोटे आयी है। जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजा गया। मृतक उ0नि0 मनीष वर्मा थाना-गोमतीनगर जनपद- लखनऊ में नियुक्त थे। पीड़ितो के परिजनों को जरिये दूरभाष सूचित किया गया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।
|
| नाच गाने के दौरान विवाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने बाराती को पीट-पीटकर मार डाला Posted: 13 Feb 2022 10:16 PM PST लखनऊ बाराबंकी जिले में एक बारात में नाच गाने के दौरान विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। बारातियों ने मामले के बारे में पुलिस को जानकारी दी।मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल सुनील को अस्पताल भिजवाया।जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।जानकारी के मुताबिक नारायणपुर गांव के रहने वाले स्वामी नाथ की बेटी की बारात सफदरगंज के सदेवा से आई थी। बाराती अपने मनोरंजन के लिए नाच गाने की व्यवस्था साथ कर लाए थे।रात को डांस देखने के लिए लड़की पक्ष के कुछ युवक भी वहां पहुंच गए जहां बारात रूकी थी। इसमें से एक युवक स्टेज पर चढ़ने की जिद करने लगा।इसको लेकर बारात में आए मीरापुर किठूरी निवासी सुनील चौहान ने मना कर दिया।इसके बावजूद लड़की पक्ष के लोग नहीं माने तो सुनील घर के मालिक को बुलाने के लिए लड़की के घर की तरफ जाने लगा।इस पर डांस देखने आए युवकों ने सुनील को रास्ते में रोक लिया और मारपीट करने लगे। इससे सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद मारपीट करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गया। इस मामले में एएसपी साउथ का कहना है कि शादी समारोह में नाच गाने के दौरान विवाद हो गया था। उसी में एक व्यक्ति की पिटाई से मौत हो गई।मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है। |
| शादी से पहले दुलहन को हुआ ब्रेन-स्ट्रोक,परिवार ने अंगदान कर पेश की मिसाल Posted: 13 Feb 2022 10:13 PM PST
नई दिल्ली कर्नाटक से एक मिसाल पेश करने वाली खबर आई है।यहां कोलार इलाके में 6 फरवरी को एक विवाह-समारोह चल रहा था। शादी से पूर्व की रस्मों के दौरान दूल्हा-दुलहन की तस्वीरें ली जा रही थीं। अगले दिन 7 फरवरी को शादी थी। इससे पहले ही अचानक दुलहन गश खाकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया तो मालूम पड़ा कि उसे ब्रेन-स्ट्रोक हुआ है। अस्पताल पहुंचने में भी चूंकि देर हो गई थी। इसलिए लड़की ब्रेन-डेड हो चुकी थी।तब दोनों परिवारों ने कोई और चारा न देख अपनी बेटी का अंगदान कर उसे दूसरों में जिंदा रखने का फैसला किया।यह कहानी कोलार जिले कोडिचेरुवू गांव की चैत्रा केआर की है। उसे इसी शुक्रवार को ब्रेन-डेड घोषित किया गया था। ब्रेन-स्ट्रोक के बाद उसे बेंगलुरू के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेंटल हेल्थ एंड न्यूरो साइंस में भर्ती कराया गया था। यहां के डॉक्टर शशिधर एचएन ने बताया ब्रेन-स्ट्रोक के बाद करीब 4,5 घंटे की अवधि बहुत महत्त्वपूर्ण होती है। इसे गोल्डन-आवर्स कहते हैं। चैत्रा को जब हमारे पास लाया गया तो उसकी यह अवधि बीत चुकी थी।इसलिए तमाम कोशिशों के बावजूद हम उसे वापस नहीं ला सके। उसे ब्रेन-डेड घोषित करना पड़ा।चैत्रा के परिवारवालों की सहमति से उसकी दोनों किडनियां, हार्ट-वॉल्व और कॉर्निया हासिल कर लिए गए। इन्हें बाद में राज्यस्तरीय अंग-प्रत्यारोपण समिति के जरिए अन्य जरूरतमंद मरीजों में प्रत्यारोपित कर दिया गया। डॉक्टर शशिधर के मुताबिक निमहंस में यह पहला मौका है जब कोई मरीज ब्रेन-डेड घोषित किया गया और प्रत्यारोपण के लिए उसके अंग हासिल किए गए। जबकि कर्नाटक में यह इस साल का 12वां मामला है। जब किसी मृत मरीज के अंग प्रत्यारोपण के लिए उपलब्ध हुए हैं.चैत्रा का इसी शनिवार को अंतिम संस्कार कर दिया गया. उसके चाचा बताते है चैत्रा बचपन से ही पढ़ने में बहुत होशियार थी। लेक्चरर बनना चाहती थी। घर की अकेली लड़की थी। बेंगलुरू सेंट्रल यूनिवर्सिटी से उसने एमएससी किया था। इस वक्त बीएड की तैयारी कर रही थी। नजदीक ही चिंतामणि तालुका के कैवारा क्रॉस में एक निजी स्कूल में पढ़ाती भी थी।वहीं, कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री के सुधाकर ने चैत्रा और उसके परिवारवालों की प्रशंसा की है। |
| डेढ़ महीने बाद सभी बच्चों के लिए खुल रहे स्कूल Posted: 13 Feb 2022 09:16 PM PST लखनऊ कोरोना के कम होते संक्रमण की बीच आज से नौनिहाल फिर से स्कूल पहुंचेंगे। करीब डेढ़ महीने स्कूल बंद रहने के बाद अब नर्सरी से लेकर सभी क्लासेज में ऑफ लाइन माध्यम से पढ़ाई शुरु होने जा रही है। शासन के निर्देश के बाद स्कूलों में भी स्कूल खुलने से पहले ही सभी तैयारी दुरुस्त करने का दावा किया है। कोविड प्रोटोकॉल को लेकर सभी जरूरी ऐहतियात करने की बात कही जा रही है। हालांकि 7 फरवरी से 9वीं से 12वीं तक के स्कूल पहले से खोल दिये गए है।अपर मुख्य सचिव गृह के आदेश के बाद से स्कूलों में ऑफलाइन क्लास को लेकर नए दिशा निर्देश भी जारी किए गए है। स्कूल संचालक कोरोना प्रोटोकॉल को ध्यान में रखते हुए सिटिंग प्लान बनाने की बात कह रहे है। अलग-अलग समय में विभिन्न क्लास के संचालन का भी दावा किया जा रहा है। सुबह 8 बजे से दोपहर ढाई बजे के बीच क्लास चलाने की तैयारी है।छोटे बच्चों को स्कूल भेजने को लेकर अभिभावकों में मिली जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। लखनऊ के कई बड़े स्कूलों में अभी तक ऑनलाइन क्लास चल रही थी पर स्कूल खुलने का आदेश आते ही इन स्कूलों ने अब ऑनलाइन क्लास पर रोक लगाते हुए सिर्फ ऑफ लाइन क्लास चलाने का निर्णय लिया है। कुछ पैरेंट्स ऐसे भी है जो चाहते है कि उन्हें ऑनलाइन क्लास की भी सुविधा मिले पर उनके स्कूलों ने ऑनलाइन पर रोक लगा रखी है। उनके मन मे बच्चों की सेहत को लेकर भी डर बना हुआ है। |
| सुबह 9 बजे तक यूपी में 9.45 फीसदी वोटिंग Posted: 13 Feb 2022 09:07 PM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश में सोमवार को दूसरे चरण का मतदान जारी है। राज्य के नौ जिलों में 55 सीटों पर सुबह सात बजे से वोटिंग हो रही है। शाहजहांपुर में अपने मताधिकार के इस्तेमाल के लिए युवा, महिलाएं, बुजुर्ग अपने-अपने पोलिंग बूथ पर पहुंच रहे हैं। कई जगह तो लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं। इस दौरान कोरोना नियमों का भी ख्याल रखा जा रहा है। कई लोग परिवार सहित वोटिंग के लिए पहुंचे हैं। शाहजहांपुर की छह सीटों पर लगभग 22 लाख मतदाता मतदान करेंगे। उत्तर प्रदेश के दूसरे चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। |
| जेवर और कपड़े देखकर भड़क गई दुल्हन Posted: 13 Feb 2022 04:38 AM PST लखनऊ शादी-बारातों में दूल्हा और दुल्हन पक्ष की ओर से छोटी-छोटी बातों के चलते कई बार रिश्ता टूटने की खबरें सामने आई हैं। हालांकि इस जो मामला सामने आया है वह एक अलग तरह का केस है। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के एक गांव में शादी थी। दोनों ओर से शादी की तैयारियां पूरी हो चुकी थीं।लड़की पक्ष के लोग बारात का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। आखिर वह दिन भी आ गया और बारात भी लड़की के दरवाजे पर पहुंच गई। शादी की सभी रस्मे शुरू हो चुकी थीं। जयमाल का कार्यक्रम भी हो चुका था। इसी बीच दुल्हन को कुछ ऐसा दिखा कि उसने सीधे शादी करने से ही मना कर दिया। दुल्हन को काफी समझाया गया लेकिन उसने शादी करने के लिए हामी नहीं भरी और आखिर में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर घर लौट गया।गोरखुपर जिले के गुलरिहा क्षेत्र के करमौरा गांव में खुटहन खास गांव से शुक्रवार को बारात आई थी। बारातियों की लड़की वालों की तरफ से खूब खातिरदारी की गई। द्वारचार के बाद जयमाल का कार्यक्रम भी शुरू हो चुका था। जयमाल स्टेज पर दूल्हा-दुल्हन ने एक-दूसरे को जयमाला पहनाई। इस दौरान कुछ बारात खाना खाकर घर जा चुके थे। इसके बाद दूल्हा पक्ष की ओर से लाया गया डाल का सामान दुल्हन के घर पहुंचाया गया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने डाल का सामान खोला तो उसमें गहने और कपड़े देखकर दुल्हन और उसके घर वाले नाराज हो गए। |
| ट्रेन के सामने कूद गए प्रेमी-प्रेमिका Posted: 13 Feb 2022 04:37 AM PST
लखनऊ के विभूतिखंड में सहारा अस्पताल के पास रेलवे लाइन पर एक युवक और उसकी प्रेमिका शव मिला। पुलिस ने बताया कि दोनों ने ट्रेन के सामने कूद कर खुदकुशी की है। शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया गया है। युवक की शादी हो चुकी थी और युवती की इसी साल मई में शादी होनी थी। पुलिस कन्ट्रोल में शनिवार रात को सूचना मिली एक युवक और युवती का रेलवे लाइन पर क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ है। दोनों की शिनाख्त मोबाइल फोन से हुई। युवती की शिनाख्त बहराइच के उदलपुरवा निवासी नन्दिनी (20) के रूप में हुई जबकि युवक की पहचान मड़ियांव, अन्ना मार्केट के पास रहने वाले संतोष कुमार (25) के रूप में हुई। दोनों लोग मूल रूप से एक ही गांव के रहने वाले हैं। नंदिनी की शादी इसी साल मई में होनी थी। जबकि संतोष की शादी हो चुकी है और उसके चार महीने की बच्ची है। विभूतिखंड इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों के परिवारीजनों को सूचना दे दी गई है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |