आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 5, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: खाद्यान्न वितरण में अनियमितता,कोटेदार के विरुद्ध एफआइआर

Posted: 05 Feb 2022 07:11 AM PST


सगड़ी के विकास खंड हरैया की ग्राम तुनापार पोखरा के कोटेदार पर हुई एफआईआर

आजमगढ़: खाद्यान्न वितरण में अनियमितता व स्टाक में कमी मिलने पर तहसील सगड़ी के विकास खंड हरैया की ग्राम पंचायत तुनापार पोखरा के कोटेदार(उचित दर विक्रेता) रमेश

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: सड़क हादसों में दंपती समेत 04 घायल, दो गंभीर

Posted: 05 Feb 2022 06:52 AM PST


मुबारकपुर,रौनापार और अतरौलिया क्षेत्र में हुए सड़क हादसे

आजमगढ़: जिले के मुबारकपुर, रौनापार और अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत पिछले 24 घंटे में हुए सड़क हादसे में दंपती समेत चार लोग घायल हो गए। जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सभी की हालत गंभीर देखते हुए डाक्टर ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
मुबारकपुर थाना के सुराही गांव निवासी विपत्ति (60) अपनी पत्नी मुनाकी (55) को शुक्रवार की शाम साइकिल से सीएचसी से दवा दिलाकर घर लौट रहे थे। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के सुराही चट्टी के पास सामने से आ रहे चार पहिया वाहन के टक्कर से दोनो घायल हो गए। उधर, रौनापार थाना क्षेत्र के अराजी देवारा करखिया तुलसी का पुरा गांव निवासी मनोज यादव (18) पुत्र रामशब्द शुक्रवार की रात बाइक से बाजार से सामान लेकर घर वापस लौट रहे थे कि रौनापार थाना क्षेत्र अंतर्गत बाढू का पुरा के पास सामने से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। जबकि अतरौलिया थाना क्षेत्र के अकबेलपुर गांव निवासी पलकधारी (50) पुत्र विश्वेश्वर शनिवार की सुबह बाइक से मजदूरी करने के लिए जा रहे थे। अतरौलिया थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवदासपुर गांव के पास पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी जिससे घायल हो गए। आपातकालीन कक्ष में तैनात डाक्टर एजे अजीजी ने शनिवार की सुबह विपती और मुनाकी की हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।

आज़मगढ़: राहत- 2151 की जांच में मात्र 29 मिले कोरोना संक्रमित

Posted: 05 Feb 2022 06:35 AM PST


स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़ी तो सक्रिय केस की संख्या घट कर 366 हुई

आज़मगढ़: कोरोना संक्रमण शनिवार को जिले में काफी हद तक नियंत्रित नजर आया। शनिवार को हुई जांच में मात्र 29 नए केस सामने आए है। वहीं एक्टिव केसों की संख्या में भी काफी हद तक कमी आयी है। सीएमओ डॉ. आईएन तिवारी ने बताया

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: दो स्थानों पर नकदी समेत लाखों की चोरी, उड़ गई लोगों की नींद

Posted: 05 Feb 2022 06:25 AM PST


पवई थाना क्षेत्र में चोरों ने दुकान और मकान को निशाना बनाया

आजमगढ़ : पवई थाना क्षेत्र के दो स्थानों पर शुक्रवार की रात चोरों ने दुकान और मकान को निशाना बनाया। शाहपुर में भट्ठा मालिक के घर में कोयला मंगाने के लिए रखा साढ़े चार लाख

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: डबल इंजन सरकार ने बिना भेदभाव के डबल काम भी किया है- सत्येंद्र राय

Posted: 05 Feb 2022 05:21 AM PST


गोपालपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी 11 फरवरी को अपना नामांकन करेंगे

आजमगढ़: जिले की गोपालपुर विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी सत्येंद्र राय 11 फरवरी को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।इसके पूर्व 07 फरवरी को क्षेत्र के परशुरामपुर में उनके केंद्रीय कार्यालय का उद्घाटन होगा।  भाजपा प्रत्याशी का कहना है कि केंद्र और प्रदेश की डबल इंजन सरकार ने डबल काम भी बिना भेदभाव के किया। सरकार ने जो भी योजनाएं चलाईं, उसका फायदा सभी को

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: विधान परिषद चुनाव के लिए दूसरे दिन बिके 10 नामांकन पत्र

Posted: 05 Feb 2022 04:44 AM PST


विभिन्न दलों से जुड़े लोगों ने लिए पर्चे,अभी किसी दल से घोषित नहीं है प्रत्याशी

भाजपा एमएलसी यशवंत सिंह के पुत्र ने भी लिया नामांकन पत्र

आजमगढ़-मऊ विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन के पर्चे शुक्रवार से बिकने शुरू हो गए थे। दूसरे दिन शनिवार को भी 10 सेट पर्चे बिके हैं। पर्चे खरीदने वालों में भाजपा नेता व विधान परिषद सदस्य यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह, आम

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी से डेढ़ लाख की लूट

Posted: 05 Feb 2022 04:20 AM PST


महराजगंज थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम हुई वारदात

आजमगढ़ : महराजगंज थाना क्षेत्र में बदमाशों ने शुक्रवार की देर शाम बड़ी घटना को अंजाम दिया। बिलरियागंज मार्ग पर खानपुर भगतपट्टी मोड़ के पास फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी की कनपटी पर तमंचा सटाकर 1,45,600 रुपये लूट लिए और बिलरियागंज की ओर फरार हो गए। इस मामले में देर रात मुकदमा दर्ज कर पुलिस छानबीन में जुट गई है। देवरिया जनपद के मईल थाना क्षेत्र के इसारू गांव निवासी गजेंद्र यादव पुत्र जंगबहादुर यादव बिलरियागंज कस्बा स्थित एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं।वह शुक्रवार की देर शाम क्षेत्र के देवारा कदीम, हमीरपुर, खेमानंदपुर, मझौवा, दसराजपट्टी में ग्राहकों से वसूली करके बिलरियागंज जा रहे थे।इस बीच उनका पीछा कर रहे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें ओवरटेक करके रग्घूपुर छावनी के पास खानपुर भगत पट्टी मोड़ पर रोक लिया और वह जब तक कुछ समझ पाते तब तक उनकी कनपटी पर तमंचा सटा दिया।कनपटी पर तमंचा सटाने के बाद वह घबराहट में बाइक समेत गिर गए तो बदमाश रुपये से भरा बैग छीनकर फरार हो गए। पीड़ित ने घटना की सूचना महराजगंज थाने को दी, तो महराजगंज, बिलरियागंज, रौनापार की पुलिस सहित क्षेत्राधिकारी सगड़ी भी मौके पर पहुंच गए। देर रात छानबीन के बाद पीड़ित की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।इस संबंध में थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि मुकदमा दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है। जल्द ही इसका राजफाश कर लिया जाएगा।

आज़मगढ़: बीजेपी को झटका,निजामाबाद से  डा.पियूष यादव बसपा से लड़ सकते हैं चुनाव

Posted: 04 Feb 2022 06:34 AM PST


जिले में टिकट न मिलने से नाराज नेता अब अपने लिए नया ठिकाना तलाश रहे हैं

बीजेपी में भी घमासान, पियूष के समर्थकों ने पोस्टरवार भी शुरू कर दिया

आजमगढ़: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 की सरगर्मी चरम पर है। सत्ता की महत्वाकांक्षा में टिकट की होड़ इतनी बढ़ गई हैं कि राजनीतिक दलों की मुश्किल बढ़ती दिखाई दे रही है। एक तरफ टिकट को लेकर सपा और कांग्रेस में विद्रोह शुरू हो गया है तो

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 40 नए कोरोना संक्रमित मिले, एक्टिव केस घट कर 437 हो गए

Posted: 04 Feb 2022 06:12 AM PST


आज़मगढ़: कोरोना की जिले में रफ्तार एक बार फिर मंद पड़ गई है। शुक्रवार को जिले में 40 नए संक्रमित मिले। इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या में भी शुक्रवार को कमी देखने को मिली है। जिले में अब एक्टिव केस 437 रह गए हैं। डिप्टी सीएमओ डॉ संजय ने बताया कि शुक्रवार को जिले में कुल 3980 संदिग्धों की जांच की गई। जिसमें 40 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद जिले में तीसरी लहर के तहत एक्टिव केस भी घट कर 437 रह गए हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर जिले में अब तक 19466 लोग संक्रमित हुए हैं। जिसमें 18795 पूरी तरह से स्वस्थ हो चुके हैं ।वही अब तक 237 लोगों की मौत हो चुकी है। सीएमओ ने बताया कि शुक्रवार को मात्र 40 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आना राहत भरी खबर है। उन्होंने लोगों से अपील किया कि कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से अनुपालन करें, ताकि कोरोना संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम लगाया जा सके। उन्होंने उम्मीद जताई है कि आने वाले दिनों में संक्रमण की रफ्तार और धीमी होगी।

आज़मगढ़:पर्दाफाश! जेल में बंद साथी की जमानत के लिए की थी लूट

Posted: 04 Feb 2022 06:02 AM PST


अतरौलिया में हुई लूट का खुलासा, तीन गिरफ्तार,तमंचा, कारतूस, चाकू व नकदी बरामद

आजमगढ़ : अतरौलिया थाने की पुलिस ने तेजापुर मोड़ स्थित पेडुका बाबा स्थान के समीप हाईवे से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर दिसंबर महीने में हुई लूट की घटना का राजफाश कर दिया। पुलिस को गुरुवार को सूचना मिली कि शातिर किस्म

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पूर्व विधायक हत्याकांड के मुख्य आरोपी कुंटू सिंह ने कोर्ट में बयान दर्ज कराया

Posted: 04 Feb 2022 05:12 AM PST


पूर्व विधायक के भाई संतोष सिंह टीपू बोले फांसी की सजा मिले

आजमगढ: जिले की सगड़ी विधानसभा से पूर्व विधायक रहे सर्वेश सिंह सीपू के हत्याकांड के मुकदमें में अंतिम बयान दर्ज कराने के लिए मुख्य आरोपित माफिया ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह की शुक्रवार को आजमगढ़ के गैंगस्टर कोर्ट में पेशी हुई। जहां कुंटू सिंह ने अपना बयान कोर्ट में दर्ज कराया। इस दौरान कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक के भाई संतोष सिंह टीपू ने ध्रुव सिंह को फांसी की सजा दिये जाने की मांग की है। जिला कासगंज की जेल से आज़मगढ़ लाए गए ध्रुव उर्फ कुंटू सिंह का गुरुवार को बयान नहीं हो सका था, जिसके चलते न्यायाधीश ने उसे आजमगढ़ कारागार भेज दिया था। शुक्रवार को एक बार फिर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच ध्रुव सिंह को जिला कारागार इटौरा से न्यायालय में पेश किया गया। जहां कुंटू सिंह ने गैंगेस्टर कोट में अपना बयान दर्ज कराया। पूर्व विधायक सर्वेश सिंह सीपू हत्याकांड में कुंटू सिंह समेत उसका पूरा गैंग ही नामजद है। वर्तमान में इस केस में गैंगस्टर कोर्ट में अंतिम बयान दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को पूर्व विधायक हत्याकांड में शिव प्रकाश यादव, मृत्युंजय व दिनेश का बयान दर्ज हुआ था जबकि मुख्य आरोपी ध्रुव कुमार सिंह कुंटू का बयान दर्ज नहीं हो सका था। आज बयान दर्ज कराते समय कोर्ट पहुंचे पूर्व विधायक स्व सर्वेश सिंह सीपू के भाई संतोष सिंह टीपू ने कहा कि उनको कोर्ट पर पूरा विश्वास है। उन्होने कहा कि ध्रुव सिंह के कृत्यों को देखते हुए कोर्ट को फांसी की सजा देनी चाहिए।

आजमगढ़ : भाजपा विधायक अरूणकांत ने खरीदा एमएलसी चुनाव का नामांकन पत्र

Posted: 04 Feb 2022 04:57 AM PST


चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म हुआ, उनकी सीट से पिता रमाकांत को सपा ने बनाया है प्रत्याशी

आजमगढ़-मऊ विधान परिषद के चुनाव के लिए पहले दिन 04 लोगों ने खरीदा नामांकन पत्र

आजमगढ़: जिले में भारतीय जनता पार्टी के इकलौते विधायक अरुण कांत यादव विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। फूलपुर-पवई सीट पर सपा के टिकट पर पिता रमाकांत यादव के चुनाव लड़ने के एलान के बाद अभी तक भाजपा ने भी इस सीट पर प्रत्याशी का नाम घोषित नही किया। अब अरुण कांत एमएलसी चुनाव लड़ेंगे। शुक्रवार को उनके नाम से तीन सेटों में नामांकन पत्र खरीदे गए। अरूण कांत यादव के पिता रमांकात यादव सपा से फूलपुर-पवई विधानसभा सीट से प्रत्याशी बनाए गए हैं। पिता के मैदान में उतरने के कारण अरूण कांत यादव ने इस सीट से विधानसभा का चुनाव न लड़ने की बात कही थी और उन्होंने विधान परिषद चुनाव लड़ने के संकेत दिए थे।शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीद कर उन्होंने चर्चाओं का बाजार एक बार फिर से गर्म कर दिया। हालांकि एमएलसी चुनाव के लिए भी भाजपा, सपा और बसपा की ओर से अभी तक पार्टी प्रत्याशियों की घोषणा नहीं की गई है। वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में फुलपुर-पवई सीट से अरुण कांत यादव भाजपा के टिकट पर विजयी हुए थे। जिले के 10 विधान सभा सीटों में मात्र यहीं एक सीट भाजपा के खाते में गई थी। अबकी बार अरुण कांत के पिता रमाकांत यादव को समाजवादी पार्टी ने इसी विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित कर दिया। पुत्र की सीट पर पिता की दावेदारी ने भाजपा की रणनीति को ही बिगाड़ दिया। पिता-पुत्र आमने-सामने न हो इसे लेकर भाजपा ने अरुण कांत यादव को यहां से लड़ाने से कदम पीछे खींच लिया है। वहीं , अरुण कांत ने बताया कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एमएलसी का टिकट देने का आश्वासन दिया है। ऐसे में अब वह एमएलसी का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी जिसे भी फूलपुर-पवई विस सीट से प्रत्याशी घोषित करेगी वह उसका प्रचार भी करेंगे। आजमगढ़-मऊ विधान परिषद के चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की बिक्री का कार्य शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन कुल चार लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा। जिसमें भाजपा विधायक अरुण कांत के अलावा बहुजन मुक्ति पार्टी से अंबरीश कुमार, गंभीरपुर थाना के निवासी सत्यम राय और सिधारी थाना क्षेत्र निवासी भूपेंद्र सिंह ने निर्दलीय चुनाव लड़ने के लिए नामांकन पत्र खरीदा।

Post Bottom Ad

Pages