सुल्तानपुर टाइम्स |
- बिजली विभाग में 12वीं और ग्रेजुएशन पास के लिए बंपर नौकरियां
- परिजन का इंतजार कर रही महिला को जबरन खेत में घसीटा
- शराब पीकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार
- कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट
- बीवी की बेवफाई ने युवक की जान ले ली
- शादी से पहले दूल्हा पहुंचा पोलिंग बूथ
- पीएम मोदी की बढ़चढ़ वोट करने की अपील
- पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में वोटिंग
| बिजली विभाग में 12वीं और ग्रेजुएशन पास के लिए बंपर नौकरियां Posted: 11 Feb 2022 04:17 AM PST
लखनऊ 12वीं और ग्रेजुएशन पास कर सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है।उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगमने जूनियर इंजीनियर, लैब असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों पर भर्तियां निकाली हैं। इन पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है और लास्ट डेट नजदीक है। ऐसे में जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किया है। वह आधिकारिक वेबसाइट uprvunl.org के लिए 27 फरवरी 2022 तक आवेदन कर सकते हैं।बता दें कि कुल 134 रिक्त पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन मांगे गए हैं।इन पदों के लिए 28 जनवरी 2022 से आवेदन की प्रक्रिया जारी है।जेई ट्रेनी के पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। वहीं असिस्टेंट अकाउंटेंट के पदों के लिए अभ्यर्थी के पास कॉमर्स में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। लैब असिस्टेंट पद के लिए अभ्यर्थी का केमिस्ट्री विषय के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य है।इन पदों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी की उम्र 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए। अभ्यर्थियों के आयु की गणना 1 जनवरी 2022 से की जाएगी। वहीं अधिकतम उम्र की सीमा में एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को 5 वर्ष की छूट दी गई है।अभ्यर्थियों का चयन सीबीटी परीक्षा के जरिए सीबीटी किया जाएगा। अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं। |
| परिजन का इंतजार कर रही महिला को जबरन खेत में घसीटा Posted: 10 Feb 2022 11:31 PM PST
लखनऊ मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बृहस्पतिवार की देर शाम परिजन का इंतजार कर रही महिला को तीन युवक जबरन सरसों के खेत में खींच ले गए। यहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। मामले की जानकारी होने पर परिजनों ने थाने पहुंचकर पुलिस को सूचना दी है।मैनपुरी में बृहस्पतिवार को पास के ही एक गांव में गई थी। देर शाम वह टेंपो से घर आ रही थी। महिला के अनुसार रात करीब आठ बजे टेंपो वाले ने उसके स्टॉप से पहले उतार दिया। महिला ने फोन कर भतीजे को लेने के लिए बुलाया। जब तक भतीजा वहां पहुंचता तीन-चार युवक आए और महिला को सरसों के खेत में खींच ले गए। यहां एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद युवक महिला को खेत में छोड़कर भाग गए। भतीजा मौके पर पहुंचा तो महिला ने उसके साथ थाने पहुंचकर वारदात की जानकारी पुलिस को दी।बेवर थानाध्यक्ष पुलिस ने महिला से घटनाक्रम की जानकारी ली और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस महिला का मेडिकल परीक्षण कराने की तैयारी कर रही है। मामले की जांच की जा रही है। महिला की तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके कार्रवाई की बात कह रही है। |
| शराब पीकर मंडप में पहुंचा दूल्हा, दुल्हन ने शादी से किया इंकार Posted: 10 Feb 2022 09:37 PM PST लखनऊ दूल्हे के लड़खड़ाते कदमों ने थाने की सैर करवा दी। रात में सारी रस्में पूरी हो चुकी थीं। सुबह दुल्हन मंडप में बैठी थी। तभी दोस्तों की जिद पर शराब पीने के बाद दूल्हा लड़खड़ाते कदमों के साथ मंडप तक पहुंच गया। दूल्हे को डोलता देखकर दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया। उसके बाद काफी हंगामा हुआ और मारपीट तक की नौबत आ गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दूल्हे को थाने ले आई। जहां दिन-भर मान मनौवल का दौर चलता रहा। लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से साफ इंकार कर दिया। फिलहाल समझौते के बाद दोनों पक्षों ने एक दूसरे को दिए सामान को वापस कर दिया। उसके बाद बगैर दुल्हन के दूल्हा वापस लौटने का मामला चर्चा का विषय बना रहा।गुरूवार की रात पीलीभीत जिले के बीसलपुर में रहने वाला युवक की शादी की थी। युवक दूल्हा बना और शाहजहांपुर के निगोही में दुल्हन के घर बरात लेकर आया। रात भर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोग एक दूसरे की इज्जत करते रहे और शादी की सारी रस्में पूरी कर ली गईं। सुबह होते-होते दूल्हा अपने दोस्तों के साथ एक कमरे में चला गया। जहां दोस्तों की जिद करने पर दूल्हे ने शराब पी ली। शराब का नशा ऐसा चढ़ा कि दूल्हा भूल गया कि शादी उसी की है। लड़खड़ाते कदमों के साथ दूल्हा मंडप तक पहुंच गया। जहां पहले से दुल्हन और उसके परिवार के लोग बैठे थे। दूल्हे को शराब के नशे में डोलता देख दुल्हन ने फौरन शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन की विदाई से इंकार की खबर सुनते ही दूल्हे के परिजन विरोध करने लगे। इसी बीच दोनों पक्षों में बात इतनी बिगड़ गई कि गाली-गलौज से लेकर मारपीट तक की नौबत आ गई। उसके बाद दुल्हन पक्ष ने निगोही थाने फोन कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और शराबी दूल्हे को थाने ले आई। जहां दिन-भर दूल्हा और उसके परिजन दुल्हन को मनाते रहे, लेकिन नतीजा कोई नहीं निकला ।जानकारी के अनुसार दुल्हन पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने दिन-भर दूल्हे को थाने में बैठाए रखा। जिसके बाद दूल्हे ने हर तरह से पुलिस से लेकर दुल्हन को समझाने का प्रयास किया कि वह शराब नहीं पीता है। दोस्तों के जिद करने पर उसने शराब पी ली थी। आगे से कभी शराब को हाथ तक नहीं लगाएगा। लेकिन दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इंकार कर दिया। उसके बाद दोनों पक्षों ने समझौता किया कि एक दूसरे को दिया गया सारा सामान वापस किया जाएगा। तब जाकर दुल्हन पक्ष ने शिकायत वापस कर ली और बगैर दुल्हन के दूल्हा अपने घर लौट गया। |
| कांग्रेस ने जारी की 33 उम्मीदवारों की 9वीं लिस्ट Posted: 10 Feb 2022 04:10 AM PST
लखनऊ उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की नौवीं सूची जारी है। कांग्रेस ने इस सूची में 33 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कुल 33 टिकट में से 15 प्रत्याशी महिलाएं हैं। वहीं कांग्रेस ने गोरखपुर शहरी सीट से सीएम योगी के खिलाफ चेतना पांडेय को टिकट दिया है। जबकि वाराणसी कैंट से राजेश मिश्रा को मैदान में उतारा गया है। पार्टी ने गोरखपुर शहर से चेतना पांडेय, गोरखपुर ग्रामीण सीट से देवेंद्र निषाद, कुशीनगर से श्यामरती देवी, रामकोला से शंभू चौधरी, अतरौलिया से रमेश दूबे और दीदारगंज से अवधेश कुमार सिंह को प्रत्याशी बनाया है। वहीं फेफना से जैनेंद्र कुमार पांडेय, बलिया नगर से ओम प्रकाश तिवारी, शाहगंज से परवेज आलम भुट्टो, जौनपुर से फैसल तबरेज हसन और मलहानी से पुष्पा शुक्ला को उम्मीदवार बनाया गया है।उत्तर प्रदेश में सात चरणों में चुनाव कराए जाएंगे।पहले चरण की वोटिंग 10 फरवरी और अंतिम फेज का मतदान 7 मार्च को होगा।चुनाव परिणामों का ऐलान 10 मार्च को किया जाएगा।एक महीने तक चलने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सियासी संग्राम में 15.2 करोड़ मतदाता कुल 403 सीटों के प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे। |
| बीवी की बेवफाई ने युवक की जान ले ली Posted: 10 Feb 2022 03:24 AM PST
लखनऊ मुरादाबाद जिले में बीवी की बेवफाई ने एक युवक की जान ले ली। शहर के मोहल्ला बारादरी में रहने वाले रफी ताज उर्फ नन्हें का शव घर में पंखे से लटका मिला। उसने बीवी के दुपट्टे से फंदा बनाया और पंखे पर लटक गया। रफी की बीवी कुछ दिन पहले पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ भाग गई थी। रफी ने पहले बीवी को खोजने में कई महीने लगा दिए। बीवी मिली तो उसने वापस लौटने से मना कर दिया। बीवी की बेवफाई से आहत रफी ने बुधवार रात को फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। रफी को पंखे पर लटका देख परिजन आनन फानन उसे उतारकर जिला अस्पताल लेकर दौड़े। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने देखते ही रफी को मृत घोषित कर दिया।रफी की शादी करीब 2 साल पहले शहर में ही दर्जियान मोहल्ला निवासी कहकशां के साथ हुई थी। कहकशां ससुराल आई तो उसका अफेयर ससुराल में पड़ोस में रहने वाले युवक से शुरू हो गया। इसके बाद वह रफी को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई। इसके बाद से ही रफी परेशान था। रही सही उम्मीद उस वक्त खत्म हो गई जब कहकशां ने पति रफी के साथ लौटने से साफ इंकार कर दिया। कहकशां की बेवफाई ने रफी को बुरी तरह तोड़कर रख दिया। वह बीते कई दिनों से गुमसुम था। रात में किसी वक्त मौका पाकर उसने आत्महत्या कर ली। परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही उसके शव को जिला अस्पताल से घर ले गए। |
| शादी से पहले दूल्हा पहुंचा पोलिंग बूथ Posted: 09 Feb 2022 10:50 PM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण के लिए बुलंदशहर जिले की सातों विधानसभा सीटों पर गुरुवार को मतदान जारी है। इसी कड़ी में बुलंदशहर जिले में शादी से पहले एक दूल्हे ने पोलिंग बूथ पर पहुंचकर मतदान किया।बताया जा रहा है कि कॉलोनी के लोगों के साथ बुलेट मोटरसाइकिल पर घुड़चढ़ी की रस्म पूरी करने के बाद दूल्हा बलराम चार खंबा स्थित मतदान केंद्र पर पहुंचा कर मतदान किया। मीडिया से बातचीत में दूल्हा बलराम ने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में शादी से पहले मतदान करना जरूरी है। इसलिए हमने सात फेरे लेने से पहले मतदान किया। वहीं लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए दूल्हे ने मतदान करना ज्यादा जरूरी समझा। मतदान करने के बाद दूल्हा बलराम देवीपुरा से बरात लेकर लोनी के लिए रवाना हो गया। |
| पीएम मोदी की बढ़चढ़ वोट करने की अपील Posted: 09 Feb 2022 10:45 PM PST
लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान जारी है। राज्य में कोहरे और ठंड के बीच लोग वोट के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दिग्गज नेताओं ने लोगों से बढ़चढ़ कर अपने मत का प्रयोग करने की अपील की है।पीएम मोदी ने ट्वीट किया, 'उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में आज पहले चरण की वोटिंग है। सभी मतदाताओं से मेरा आग्रह है कि वे कोविड नियमों का पालन करते हुए लोकतंत्र के इस पावन पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। याद रखना है- पहले मतदान, फिर जलपान।' केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, 'आज उत्तर प्रदेश में प्रथम चरण का मतदान है। मैं इस चरण के सभी भाइयों-बहनों से अपील करता हूं कि प्रदेश में विकास के साथ-साथ आपको सुरक्षा, सम्मान व सुशासन देने वाली सरकार को चुनने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। आपका एक वोट उत्तर प्रदेश के उज्ज्वल भविष्य का आधार है।'वहीं, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मतदान के लिए अपील करते हुए ट्वीट किया, 'लोकतांत्रिक व्यवस्था में सबसे बड़ा दान, मतदान होता है। उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव के लिए आज मतदान का पहला चरण है। सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि वे अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें और नए उत्तर प्रदेश के निर्माण में सहभागी बनें।'सीएम योगी आदित्यनाथ वोटिंग के लिए अपील करते हुए कहा, 'आज लोकतंत्र के महायज्ञ का प्रथम चरण है। आपके अमूल्य वोट की आहुति के बगैर यह अनुष्ठान पूरा नहीं होगा। आपका एक 'वोट' अपराधमुक्त, भयमुक्त, दंगामुक्त उत्तर प्रदेश के संकल्प को मजबूती प्रदान करेगा। इसलिए 'पहले मतदान फिर जलपान' तब अन्य कोई काम। |
| पश्चिमी यूपी के 11 जिलों में वोटिंग Posted: 09 Feb 2022 09:21 PM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में पहले चरण का मतदान जारी है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक होगी। पहले चरण में 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 73 महिलाएं हैं। इसके अलावा 9 मंत्री भी सियासी दंगल में हैं।पहले चरण में कुल 2.27 करोड़ वोटर्स हैं। इसमें पुरुष 1.27 करोड़ और महिलाएं 1 करोड़ हैं। 2017 के चुनाव में इन 58 सीटों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं, सपा-बसपा ने दो-दो और रालोद महज एक सीट जीत पाई थी।पंखुड़ी पाठक, एस पी बघेल सहित कई नेताओं ने डाला वोट,कैराना विधानसभा क्षेत्र के पब्लिक इंटर कॉलेज कस्बा कैराना में बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह अपने परिवार के साथ वोट डालने पहुंचीं,लक्ष्मी देवी डिग्री कॉलेज मवाना बूथ नंबर 174 की ईवीएम मशीन खराब थी, बदलवा दी गई है,जयंत चौधरी ने वोट नहीं डाला। कहा- मेरे लिए वोट डालना नहीं, प्रचार करना जरूरी,गाजियाबाद में बूथ पर पहुंचे बुजुर्ग मतदाता तो पता चला कि पोस्टल बैलेट से पहले ही पड़ चुका वोट,मेरठ में सरधना विधानसभा के रुहासा मतदान केंद्र पर निरीक्षण के लिए पहुंचे मंडल के कमिश्नर सुरेंद्र सिंह,मेरठ में नूरनगर में बूथ-134, 135, 136 पर EVM मशीन खराब होने की जानकारी पर मतदाता कतार में खड़े हैं,अतरौली में अपने पैतृक गांव गांव मढ़ौली में शिक्षा राज्यमंत्री सन्दीप सिंह ने पूरे परिवार सहित किया मतदान,उत्तर प्रदेश: गाजियाबाद में भाजपा सांसद जनरल वी. के. सिंह ने मतदान किया।उन्होंने कहा उत्तर प्रदेश का सिर्फ एक मुद्दा है कि किस पार्टी ने सुशासन दिया। पहले की सरकार के कार्यकाल और भाजपा के कार्यकाल में फर्क साफ है। हमें विपक्ष के गठबंधन से कोई परेशानी नहीं है।सुबह 9 बजे तक 7.93 फीसदी वोटिंग। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |