फ़्री होम डिलिवरी की सुविधा, 59 रुपये से लेकर 2000 से ऊपर तक के पिज़्ज़ा होंगे उपलब्ध
आज़मगढ़: आजकल बच्चे ही नहीं बड़े लोगों को भी पिज्जा खाना बेहद पसंद होता है। इसके स्वाद की ही वजह से आजकल यह हर पार्टी के फूड मेन्यू का हिस्सा बनता जा रहा है। इस इटालियन डिश की बढ़ती डिमांड को देखते हुए जनपद में भी बड़े ब्रांड के पिज़्ज़ा आउटलेट खुलने शुरू हो गए हैं और उसी क्रम में अग्रसेन चौराहे से सटे रोडवेज़ बंधा क्षेत्र में ब्रांडेड ला पिनोज पिज़्ज़ा का बेहतरीन आउटलेट खुल गया है। अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ इटैलियन व्यंजनों की विभिन्न रेंज के लिए मंगलवार को इस प्रतिष्ठान का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक योगेन्द्र कुमार सिंह ने फीता काट कर किया। ढोल ताशों की हर्ष ध्वनि के बीच खोले गए आउटलेट का युवाओं ने दिल खोल कर स्वागत किया उद्घाटन अवसर पर लोगों ने जहाँ प्रतिष्ठान के उत्तरोत्तर प्रगति की कामना की वही जनपद में फ़ास्ट फ़ूड की एक प्रतिष्ठित चेन की ओपनिंग को जनपद का सौभाग्य बताया। इस अवसर पर आउटलेट के प्रबंधक राहुल सिंह ने बताया उन्होंने जौनपुर में पहला आउटलेट खोला था और वहां इस फ्रेंचाइजी की सफलता के बाद आजमगढ़ में भी खोलने का निर्णय लिया।
एसपी ने तीन टीमें गठित कर आरोपियों की तलाश में लगाया
कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है
आजमगढ़: शहर के नरौली क्षेत्र में सोमवार की रात लगभग साढ़े नौ बजे प्रापर्टी डीलर युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस मामले में मृतक के परिजनों ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी है। शहर कोतवाली के रैदोपुर-एलवल मुहल्ला निवासी 36 वर्षीय राघवेश सिंह उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से नरौली क्षेत्र में गए थे। वहीं बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। वह अपने चार पहिया वाहन की स्टेयरिंग पर वह लहुलुहान पड़े थे। स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बारे में देर रात मृतक के भाई प्रभाकर सिंह ने चार नामजद व तीन अज्ञात के खिलाफ सिधारी थाने में मुकदमा दर्ज कराया। तहरीर में प्रभाकर ने बताया कि एक निमंत्रण में उसे व बड़े भाई राघवेश को साथ जाना था। उसने भाई को फोन किया तो भाई डरे हुए थे और कहा कि मुझे उमाकांत यादव, निक्की उपाध्याय, दुर्गेश यादव, शक्ति सिंह सहित तीन अन्य लोग जान मारने की नीयत से घेर लिए हैं। जल्दी आकर मुझे बचा लो। जब वह अपने भाई को खोजते हुए नरौली क्षेत्र में पहुंचा तो कार के स्टेयरिंग पर वह खून से लथपथ पड़े थे। जिला अस्पताल ले जाने पर डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। छोटे भाई की तहरीर पर पुलिस मुकदमा पंजीकृत कर जांच की कवायद में जुट गई है। एसपी के निर्देश पर तीन टीमें गठित कर हत्यारोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ भी की जा रही है। छात्र राजनीति को लेकर दूसरे पक्ष से वर्चस्व को लेकर जंग चल रही थी। दोनों पक्ष ने एक दूसरे के ऊपर पहले भी जानलेवा हमला किया था। कई माह तक लोग जेल में बंद रहे।
शहर के एलवल क्षेत्र निवासी राघवेश उर्फ टुनटुन सिंह की देर रात सिधारी क्षेत्र में हुई हत्या
आज़मगढ़: नगर के एलवल निवासी प्रॉपर्टी डीलर की गोली मार कर हत्या कर दी गई । सोमवार की देर रात बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां मारकर हत्या कर दी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका। शहर कोतवाली क्षेत्र के रैदोपुर एलवल निवासी 36 वर्षीय राघवेश प्रताप उर्फ टुनटुन सिंह सोमवार की रात किसी काम से सिधारी थाना क्षेत्र में गए हुए थे।इसी दौरान बाइक सवार कुछ बदमाशों ने उन पर फायरिंग कर दी। गोली लगते ही टुनटुन लहूलुहान होकर गिर पड़े। गोली चलने की आवाज से क्षेत्र में दहशत फैल गई। वारदात के बाद बदमाश असलहा लहराते हुए भाग गए। लोगों ने घायल को आनन फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। टुनटुन को कई गोलियां मारी गई हैं। लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की जानकारी होते ही एसपी समेत अन्य अधिकारी जिला अस्पताल पर पहुंच गए। समाचार लिखे जाने तक जिला अस्पताल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई थी। घटना की वजह का पता नहीं चल सका था।
पुलिस की रिपोर्ट पर डीएम ने 96 को जिला बदर भी किया
अपराधियों की कुंडली खंगालकर शिकंजा कसने में जुटी पुलिस
"विधानसभा चुनाव शांति पूर्ण व निष्पक्ष कराने के लिए अपराधियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। इनके आय के स्त्रोत का भी पता लगाया जा रहा है। गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई करने के बाद इनकी निगरानी की जा रही है।" -अनुराग आर्य, पुलिस अधीक्षक
आजमगढ़ : विधानसभा चुनाव के चलते शरारती तत्वों और खलल डालने वालों पर पुलिस ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है। शराब माफिया, चोर, लुटेरे, हथियार तस्कर व चुनाव में झगड़ा करने वालों के खिलाफ गुंडा एक्ट व जिला बदर की कार्रवाई की जा रही है। 30 सितंबर से अब तक पुलिस ने चुनाव में खलल डालने वाले 545 को चिह्नित कर गुंडा एक्ट में चालान किया है। वहीं पुलिस की रिपोर्ट पर जिलाधिकारी ने 96 को जिला बदर किया है। इन्हें छह माह तक जिले से बाहर रहने का निर्देश दिया गया है। उनकी निगरानी के लिए चौकीदार और बीट सिपाही को जिम्मेदारी दी गई है। जिले के 25 थानों में सबसे अधिक गुंडा एक्ट की कार्रवाई जहानागंज पुलिस ने की है। वहीं जिला बदर में सबसे आगे सरायमीर पुलिस है। इस थाना क्षेत्र से 11 को जिला बदर किया गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस-प्रशासन तैयारी में जुटा है। पुलिस की ओर से बवालियों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है। पुराना रिकार्ड खंगालकर चुनाव में खलल डालने की आशंका के मद्देनजर अपराधियों पर शिकंजा कसा जा रहा है। थानावार गुंडा एक्ट की कार्रवाई कोतवाली 20, सिधारी 16, रानी की सराय 23, कंधरापुर सात, मुबारकपुर 33, जहानागंज 39, निजामाबाद 19, गंभीरपुर 38, देवगांव 35, बरहद 36, मेंहनगर 10, मेहनाजपुर नौ, तरवा 10, जीयनपुर 26, महराजगंज व बिलरियागंज 21-21, रौनापार 25, अतरौलिया 16, अहरौला 24, कप्तानगंज 28, तहबरपुर 10, फूलपुर 24, पवई व सरायमीर 19-19, दीदारगंज 15 के खिलाफ कार्रवाई की है। थानों से जिला बदर कोतवाली व सिधारी चार-चार, रानी की सराय दो, कंधरापुर सात, मुबारकपुर, जहानागंज, निजामाबाद, गंभीरपुर चार-चार, देवगांव एक, बरहद नौ, मेंहनगर दो, मेहनाजपुर चार, तरवा छह, जीयनपुर चार, महराजगंज पांच, बिलरियागंज तीन, रौनापार दो, अतरौलिया तीन, अहरौला, कप्तानगंज एक-एक, तहबरपुर शून्य, फूलपुर तीन, पवई चार, सरायमीर 11, दीदारगंज थाना क्षेत्र से चार लोगों को जिला बदर किया गया है।
अतरौलिया में भाजपा गठबंधन के इंजीनियर प्रत्याशी की है दो डॉक्टरों से टक्कर
आजमगढ़: में विधानसभा दिलचस्प नजारे दिखा रही है। जनपद के पश्चिमी छोर पर स्थित अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र की बात करें तो यह सीट बहुत वीआईपी मानी जाती है। यहां पर