आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 23, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: मिजवां की छात्राओं को निशुल्क डिजिटल शिक्षा व लैपटॉप,टेबलेट मिलेगा

Posted: 23 Feb 2022 02:41 AM PST



मिजवां वेलफेयर सोसाइटी और एडू फ्रंट के सहयोग से मिलेगी सौगात

कैफ़ी आज़मी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्राओं को दी जा रही है ट्रेनिंग

आज़मगढ़: मिजवां वेलफेयर सोसाइटी और एडू फ्रंट संस्था के सहयोग से श्री कैफ़ी आज़मी गर्ल्स इंटर कॉलेज में छात्राओं को निःशुल्क डिजिटल शिक्षा एवं लैपटॉप / टेबलेट दिया जायेगा । आज दिनांक 23 फरवरी , 2022 को एडू फ्रंट संस्था के चेयरमैन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: संदिग्ध हाल में फांसी लगा आवास विकास परिषद के जेई ने की आत्महत्या

Posted: 23 Feb 2022 02:23 AM PST


शहर कोतवाली के अशोक नगर की घटना, घर के बाथरूम के शॉवर पर फंदे में लटका मिला शव

आजमगढ़ : शहर कोतवाली अंतर्गत अशोक नगर कॉलोनी में बीती रात किराए के फ्लैट में रह रहे आवास विकास परिषद खंड 3 के जेई पंकज कुमार पुत्र रामाश्रय प्रसाद ने संदिग्ध हालत में अपने कमरे से सटे बाथरूम में शॉवर से फंदा लगाकर लटक कर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: मकान में अवैध शराब फैक्ट्री का राजफाश, भारी मात्रा में शराब बरामद

Posted: 22 Feb 2022 09:45 PM PST



माहुल में शराब से हुई मौत के बाद पुलिस ने खोज निकाला काले कारोबार का अड्डा

05 तस्कर भागने में सफल हो गए जबकि 07 को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया

आजमगढ़ : अहरौला थाना क्षेत्र के रुपाईपुर गांव में बुधवार की देर रात पुलिस ने दवा कारोबारी के मकान में संचालित अवैध शराब फैक्ट्री का राजफाश किया है। मकान से भारी मात्रा में शराब की बरामदगी के साथ सात तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पांच तस्कर भागने में सफल हो गए, जबकि सात पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। माहुल में शराब से हुई पांच मौत और दर्जनों के बीमार पड़ने की घटना के बाद पुलिस सक्रिय हो गई हैं। वहां से पकड़े गए लोगों से पूछताछ के बाद पुलिस इस काले कारोबार के अड्डे तक जा पंहुची। तस्करी का सिंडिकेट खत्म करने के लिए पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने क्राइम ब्रांच को लगाया। क्राइम ब्रांच एवं अहरौला थाना पुलिस ने रुपाई पुर गांव स्थित मोहम्मद फहीम पुत्र मोहम्मद सईद के घर पर छापेमारी की। पुलिस अधीक्षक ने बताया मोहम्मद फहीम अपने भाइयों के साथ मिलकर अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कर था था। मोहम्मद फहीम के घर के निचले हिस्से से 15 पेटी अवैध शराब, छत पर कमरे से दो पेटी, मारुति वैन से पांच पेटी, आटो रिक्शा से तीन पेटी शराब बरामद हुई है। इसके अलावा छह ड्रम लहन, भारी संख्या में रैपर , पैकिंग मशीन, 15 पेटी ओनरेक्स सीरप दवा, 20 हजार खाली बोतलें विभिन्न प्रकार के फ्लेवर्स की बोतलें,10 हजार फर्जी बारकोड, वैन, आटो रिक्शा, मोटरसाइकिल एवं एक स्कूटी बरामद हुई है। एसपी ने बताया लगभग 30 लाख रूपये से ऊपर की बरामदगी हुई है। सात अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, जबकि फरार पांच अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए उनके ऊपर 25- 25 हजार रुपये का इनाम मेरे द्वारा घोषित किया गया है। बहुत जल्द ही इनको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। असिस्टेंट कमिश्नर ड्रग मनु शंकर अग्रवाल व ड्रग इंस्पेक्टर अरविंद कुमार के साथ मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए हैं। मोहम्मद फहीम माहुल बाजार में हरा वाला रोड पर नेशनल मेडिकल स्टोर चलाता है। छापेमारी में पुलिस को नकली कफ सीरप बनाने का भी सामान मिला है। छापामारी टीम में सीओ लालगंज मनोज रघुवंशी, इंस्पेक्टर अनिल कुमार सिंह, एसओजी प्रभारी संजय सिंह, एसओजी प्रभारी राजकुमार सिंह , थानाध्यक्ष अहरौला संजय कुमार सिंह सहित कई थानों की फोर्स शामिल थी।

आज़मगढ़: रंगेश यादव मेरा रिश्तेदार, वाकई दोषी हो तो जेल भेजें : रमाकांत यादव

Posted: 22 Feb 2022 06:53 AM PST


पूर्व सांसद ने लगाया आरोप,भाजपा के कार्यक्रम में परोसी गई थी शराब

आजमगढ़ : सपा के पूर्व सांसद रमाकांत यादव ने कहाकि रंगेश यादव मेरा रिश्तेदार, लेकिन वाकई अपराध किया तो जेल भेजा जाना चाहिए। उन्होंने कहाकि मैंने खुद रंगेश को एसपी के पास भेजा था। प्रशासन को चाहिए कि निष्पक्ष जांच के बाद कार्रवाई करे। भाजपा पर भी मौतों के लिए तोहमत मढ़े, कहाकि पवई में पहले भी पुलिस प्रशासन के सहयोग से शराब बेचे जाने का मामला उजागर हो चुका है। बताया कि जिस सोनकर परिवार में मौत हुई है, वहां भाजपा के लोगों ने कोई कार्यक्रम किया था, जिसमें शराब परोसी गई थी। माहुल के आस-पास आज भी नकली शराब व मादक पदार्थ अवैध रूप से बेचे जा रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहाकि मैं ये बातें इलाके के लोगों की ओर से दी जानकारी के आधार पर कह रहा हूं।

आज़मगढ़: विकास प्राधिकरण ने मड़या जयराम व सिधारी में दो मकान सील किया

Posted: 22 Feb 2022 06:13 AM PST


बिना मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध निर्माण पर एडीए ने कसा शिकंजा

आजमगढ़: जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी के सख्त निर्देश के बाद प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के विरुद्ध एडीए की कार्रवाई तेज हो गई है। एडीए सचिव बैजनाथ के नेतृत्व में विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने मड़या जयराम और सिधारी में

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: शराब दुकान के लाइसेंसी समेत पांच पर हत्या का मुकदमा

Posted: 22 Feb 2022 05:57 AM PST


छानबीन में जुटी पुलिस, ठेका मालिक रंगेश यादव हिरासत में, पुलिस कर रही पूछताछ

आजमगढ़ : जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में पुलिस ने शराब ठेकेदार रंगेश यादव समेत पांच के खिलाफ हत्या समेत पांच गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने यह कार्रवाई शराब पीने से मृत झब्बू सोनकर के पुत्र

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बीजेपी-निषाद पार्टी के “त्रिदेव” सम्मेलन का हुआ आयोजन

Posted: 22 Feb 2022 04:06 AM PST


ब्रह्मा, विष्णु, महेश जहां मिल जाएंगे वहां कोई कुछ नहीं कर पाएगा- प्रशांत सिंह,प्रत्याशी

आज़मगढ़: अतरौलिया क्षेत्र के मनोज मैरिज हाल में भाजपा द्वारा आयोजित त्रिदेव कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सर्वप्रथम दीनदयाल उपाध्याय तथा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए किया गया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष ऋषि कांत

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: जिले में जहरीली शराब से दो दशक में हुई सवा सौ मौतें

Posted: 22 Feb 2022 02:50 AM PST


सैकड़ों जेल गए, करोड़ों की अवैध शराब बरामद हुई पर नही खत्म हुआ काला कारोबार

नेताओं का भी संरक्षण देने में उछलता रहा है नाम

आजमगढ़: जिले में अवैध शराब के सेवन के चलते पिछले दो दशक में लगभग सवा सौ से ज्यादा लोगों की जा चुकी हैं। पुलिस अतरौलिया विधानसभा क्षेत्र के बसपा के पूर्व विधायक

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages