आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, February 20, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़ : मकान की कच्ची दीवार गिरी, चार मजदूर दबे, एक की मौत

Posted: 20 Feb 2022 07:54 AM PST


बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव में रविवार को एक मकान में हुआ हादसा

आज़मगढ़ : बरदह थाना क्षेत्र के नरवे गांव में रविवार को एक मकान के मिट्टी की कच्ची दीवार गिरने से चार मजदूर मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ हादसा हुआ तो लोग घबरा उठे। पास-पड़ोस के लोग भागकर मौके पर पहुंचे तो नजारा देख परेशान हो उठे। चारों मजदूरों को निकट के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक की हालत बिगड़ने पर पुलिस जौनपुर लेकर भागी लेकिन उसकी रास्ते में ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में देर तक अफरातफरी का आलम बना रहा।
रामलखन यादव का नरवे गांव में मिट्टी का कच्चा मकान है। उन्होंने अपने गांव नरवे के ही चार मजदूरों को मकान गिराने का ठेका दिया था। शाम में करीब चार बजे मकान को गिराते समय एक ओर की मिट्टी की दीवार भरभराकर गिरी तो चार मजदूर उसकी जद में आ गए। पास-पड़ोस के लोग पहुंचे तो मजदूर ढूंढ़े नहीं मिले, जिससे उनके मिट्टी के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जाने गई। परेशान गांव वाले जेसीबी बुलाए तो मलबे में दबे सुरेश (45) पुत्र श्रीराम, कर्मदेव (30) पुत्र रामसमुझ, सरोज (35) पुत्र लालचंद, रमेश (32) निवासी नरवे को मलबे से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों ने घायलों को निजी वाहन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मार्टीनगंज पहुंचाया गया, जहां कर्मदेव की हालत गंभीर देख चिकित्सक ने उसे रेफर किया तो पुलिस उसे जौनपुर ले जा रही थी कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

आज़मगढ़: चुनाव में नकली शराब बांटने की थी तैयारी, 13 तस्कर गिरफ्तार

Posted: 20 Feb 2022 05:19 AM PST



सिधारी थाना व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सर्फुद्दीनपुर गांव में की छापेमारी

भारी मात्रा में अवैध शराब के साथ 01 लाख 40 हजार ढक्कन भी मिले

आजमगढ़: सिधारी थाना व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एफसीआइ गोदाम के पीछे सर्फुद्दीनपुर गांव में रविवार की सुबह छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध शराब, शराब बनाने के उपकरण, 11 मोबाइल फोन, 16,580 नकदी व बाइक बरामद

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: अवैध पिस्टल व भारी मात्रा में कारतूस के साथ कार सवार 05 गिरफ्तार

Posted: 20 Feb 2022 04:57 AM PST



देवगांव पुलिस ने शेखपुर बछौली बैरियर पर चेकिंग में पकड़ा

एसपी पुलिस टीम को 15 हजार का पुरस्कार दिया

आजमगढ़: देवगांव पुलिस ने क्षेत्र के शेखपुर बछौली बैरियर पर शनिवार की रात चेकिंग के दौरान कार से पिस्टल व कारतूस के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया। इनके पास से एक पिस्टल, 40 कारतूस, 26100 रुपये व सात मोबाइल फोन बरामद हुए।

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: तिलक के दिन ही युवक को मारी गोली, हालत गंभीर

Posted: 20 Feb 2022 04:32 AM PST


सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव में रविवार की सुबह हुई घटना,पड़ोसी पर आरोप

आजमगढ़: सरायमीर थाना क्षेत्र के कौरा गहनी गांव में रविवार की सुबह करीब साढ़े नौ बजे पुरानी रंजिश को लेकर तिलक के ही दिन विशाल यादव (26) पुत्र राज बहादुर यादव को गोली

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: जिले में पहली बार होगी मिस्टर एवं मिस यूपी बॉडीबिल्डिंग/फिटनेस चैंपियनशिप

Posted: 19 Feb 2022 06:42 AM PST



उ०प्र० व जिला बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में होगा आयोजन

शहर के राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज लछीरामपुर में 27 मार्च को होगा आयोजन

आज़मगढ़: उत्तर प्रदेश बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन एवं आजमगढ़ बॉडी बिल्डिंग एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में मिस्टर एवं मिस यूपी बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2022 का आयोजन 27 मार्च दिन रविवार को राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज लछीरामपुर आजमगढ़ में किया जाएगा। यह जानकारी पूर्वांचल बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के महासचिव एवं नेशनल जज राजेश गुप्ता ने शनिवार को लछीरामपुर क्षेत्र में आयोजित बैठक के दौरान दी। उन्होंने बताया कि इस चैंपियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के लगभग 400 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे । इस चैंपियनशिप के साथ ही उसी दिन मिस्टर आजमगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें लगभग 200 खिलाड़ी भाग लेंगे। बताया कि इस चैंपियनशिप के मुख्य आयोजनकर्ता डॉक्टर आर बी त्रिपाठी खिलाड़ियों को कैश प्राइज,मेडल , सर्टिफिकेट, मोमेंटो व सप्लीमेंट से सम्मानित करेंगे। मिस्टर उत्तर प्रदेश बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में खिलाड़ियों में एक लाख बीस हजार कैश प्राइज से सम्मानित किया जाएगा जबकि मिस्टर आजमगढ़ बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप में 21 हजार नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
इस चैंपियनशिप में पूर्वांचल बॉडीबिल्डिंग से डॉक्टर मनीष त्रिपाठी, राजेश गुप्ता, चंद्रप्रकाश, जावेद, महेंद्र, परमवीर यादव मोहम्मद आसिफ, रन्नु यादव, उज्जवल राय आदि की सहभागिता होगी।

आज़मगढ़: कायाकल्प पुरस्कार में महिला अस्पताल अव्वल, जिला अस्पताल फिसड्डी

Posted: 19 Feb 2022 06:11 AM PST


एक साल पूर्व भी सांत्वना पुरस्कार के रूप में मिले थे तीन लाख रुपये

कायाकल्प टीम ने दोनों के निरीक्षण के बाद शासन को भेजी थी रिपोर्ट

आजमगढ़: प्रदेश सरकार की कायाकल्प टीम ने जिले के दो अस्पतालों का निरीक्षण किया, तो जिला महिला अस्पताल व्यवस्था में अव्वल आया। साफ-सफाई, स्वास्थ्य व्यवस्था, इलाज आदि का निरीक्षण करने के बाद शासन को रिपोर्ट भेजी, तो जिला महिला अस्पताल को प्रोत्साहन पुरस्कार के रुप में तीन लाख देकर सम्मानित किया गया। इससे स्वास्थ्य कर्मियों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं जिला अस्पताल इस दौड़ में फिसड्डी रहा। जिला अस्पताल कोई रैंकिग हासिल करने में नाकाम साबित रहा। भारत सरकार ने स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत स्वच्छ अस्पताल योजना वर्ष 2015 से संचालित किया, जिसके लिए कायाकल्प अभियान के अंतर्गत प्रदेश में संचालित अस्पतालों की स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई प्रबंधन, रोग संक्रमण नियंत्रण, भवन एवं परिसर के सौंदर्यीकरण के लिए समयबद्ध कार्यक्रम घोषित कर समय-समय पर निरीक्षण कर उनकी गुणवत्ता को परखी जाती है। इसके आधार पर प्रदेश स्तरीय पुरस्कार प्रदान किए जाते हैं। कायाकल्प टीम ने महिला अस्पताल और जिला अस्पताल का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं, साफ-सफाई सहित विभीन्न बिदुओं का गहनता से निरीक्षण किया। इसमें दोबारा पुरस्कार पाने की होड़ में महिला अस्पताल अव्वल रहा तो वहीं दूसरी बार भी जिला अस्पताल स्वच्छता के मामले में फिसड्डी साबित हुआ। इसके लिए टीम ने कोई रैंकिग नहीं दीं। 2020-21 में कायाकल्प की राज्य स्तरीय टीम ने दोनों अस्पतालों का निरीक्षण किया था, जिसमें महिला अस्पताल को साफ-सफाई पर मिले अंक 76.4 हैं जिसके लिए सरकार ने पुरस्कार के रूप में तीन लाख रुपये देकर प्रोत्साहित किया। महिला अस्पताल की सीएमएस डा. मंजुला सिंह ने बताया कि वर्ष 2020-21 में भी अस्पताल का तीन स्तरों पर आकलन किया गया था। उसी आधार पर अस्पताल ने 74.22 प्रतिशत अंक अर्जित किए। अंकों के आधार पर पिछली बार भी पुरस्कार के रुप में तीन लाख मिले थे और वर्ष 2021-22 में भी तीन स्तरों पर आकलन के बाद अस्पताल 76.4 प्रतिशत अंक अर्जित कर जिले में पुरस्कार की दौड़ में आगे रहा। उन्होंने पूरे स्टाफ को बधाई दी। उन्होंने यह भी कहा कि अस्पताल के स्टाफ की बदौलत यह स्थान मिला है। आगे रैंक को और सुधारा जाएगा।

आज़मगढ़: ट्रेन से कट कर मृत वृद्ध की हुई पहचान

Posted: 19 Feb 2022 05:59 AM PST


सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के पास शुक्रवार की शाम हुआ था हादसा

आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव के समीप शुक्रवार की शाम ट्रेन की चपेट में आने से मृत वृद्ध की शिनाख्त शनिवार की सुबह बेचन राजभर (80) के रूप में की गई। पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सिधारी क्षेत्र के भरथही गांव निवासी

आगे पढ़ें …

आजमगढ़: जानलेवा हमले में वांछित चार अभियुक्त गिरफ्तार

Posted: 19 Feb 2022 04:52 AM PST


निजामाबाद क्षेत्र के शेखपुर दाउद गांव में मत्स्य पालक पर विपक्षियों ने किया था हमला

आजमगढ़: निजामाबाद थाने की पुलिस ने जानलेवा हमले के आरोप में नामजद चार आरोपियों को शनिवार की सुबह गिरफ्तार किया है। निजामाबाद क्षेत्र के शेखपुर दाउद ग्राम निवासी चन्द्रशेखर सिंह पुत्र स्व० भरत सिंह ने आरोप लगाया है

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: चोरी में लिप्त 03 महिलाएं गिरफ्तार,आभूषण और नकदी बरामद

Posted: 19 Feb 2022 04:40 AM PST


बिलरियागंज थाना पुलिस ने पकड़ा,चार दिन पूर्व ही एक ऑटो से सामान चोरी हुआ था

आज़मगढ़: बिलरियागंज थाना पुलिस ने कस्बा के नए चौक के पास से शनिवार को चोरी के समान के साथ तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। महिलाओं के पास से चोरी के सोने चांदी के आभूषण व 45 हजार 300 रुपये के बरामद हुए। चार दिन पूर्व

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: कसा शिकंजा, 07 और अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट

Posted: 19 Feb 2022 04:23 AM PST

एसपी अनुराग आर्य

हत्या के दो व शराब तस्करी के पांच आरोपितों पर कार्रवाई,पुलिस ने बढ़ाई निगरानी

आजमगढ़: विधानसभा चुनाव सकुशल व शांतिपूर्ण तरीके से कराने के लिए पुलिस ने संगीन मामलों के आरोपितों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: आयोग ने की विधान सभावार प्रेक्षकों की तैनाती

Posted: 19 Feb 2022 04:00 AM PST


प्रेक्षकों व उनके लाइजन अफसरों के मोबाइल नंबर और जनसुनवाई की समय सारिणी जारी

आजमगढ़ : विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 का निर्वाचन सकुशल सम्पन्न कराने हेतु जनपद में विधान सभावार प्रेक्षकगण तैनात हो चुके हैं। वि0स0 क्षेत्र सगड़ी-345 के लिए प्रेक्षक वीके

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages