दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहिए
- भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सभाकुंवर कुशवाहा का किया स्वागत
- बुधवार, फरवरी 9, 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- आरोग्य समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास दिवस अचला सप्तमी
- स्वर कोकिला गूंजती मधुर गीत तरानों में
- गर्दनीबाग ठुकरबाडी़ में शाकद्वीपीय परिवार के द्वारा सूर्य अचलासप्तमी पूजनोत्सव का आयोजन|
- सिद्धू के मुंह की बात कही उनकी पत्नी ने
- उत्तराखण्ड में ब्रांड एंबेस्डर की राजनीति
- यूपी में खेला के लिए आ गयीं ममता बनर्जी
- संकल्प किये पूरे, अब नये संकल्प
- स्कूटी व दो सिलेण्डर मुफ्त देने का संकल्प
- भागवत ने की हेट स्पीच की भत्र्सना
- पाक को मिले जेएफ-17 भारत के राफेल से बहुत पीछे
- समझौता करने के लिए तैयार हैं पुतिन
- आईएसआईएस के सनाउल्ला पर एक करोड़ डालर का इनाम
- कनाडा में ट्रूडो के खिलाफ प्रदर्शन रोकने की अपील
- सर्वसाक्षी भगवान सूर्यनारायण ही सर्वात्मा और प्राणियों के जीवन दाता है:-डॉक्टर विवेकानंद मिश्र
- सूर्य सप्तमी का महत्व स्वयं भगवान कृष्ण ने युद्धिष्ठर को बताया था:-विजय शंकर मिश्र
| संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहिए Posted: 08 Feb 2022 06:56 AM PST संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहिएजितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 08 फरवरी :: जरुरतमंद लोगों को भूखे नहीं सोने देने की संकल्प के साथ अराधना न्यूज और राधा दरबार की सखियाँ ने मिलकर 06 फरवरी ( रविवार) से स्थानीय आकाशवाणी , बापू सभागार और पटना सिटी में असहाय, गरीब जरुरत मंदों के बीच भोजन का वितरण शुरू किया है। उक्त जानकारी देते हुए आराधना न्यूज के प्रबंध संपादक धीरेन्द्र गुप्ता ने बताया कि असहाय गरीब और जरुरत मंदों के बीच भोजन वितरण के लिए प्राप्त गुप्त सहयोग राशि से भोजन तैयार कर वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्य में हमारे सहयोगी राधा दरबार की सखियाँ हैं, जिन्होंने हमे हिम्मत, हौसला और हमेशा सहयोग देने का आश्वासन दिया है। उनके सहयोग और मेरी मेहनत उन गरीबों, असहाय और जरूरत मंदों के मदद के लिए हमेशा तत्पर है और तैयार है। गुप्ता ने यह भी बताया कि इस कार्य में उन सभी लोगों का स्वागत है जो संकट की घड़ी में असहाय, गरीब और जरुरतमंद लोगों को सहयोग करना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि इन गरीब, असहाय और जरूरत मंदों की सेवा करने से उनके दुआये परिवार और व्यापार पर बनी रहती है। इसलिए हमलोगो का उद्देश्य है कि "भूखा सोऐ न कोई अपना।" इस तरह की सेवा कार्य में धीरेन्द्र गुप्ता, अनिता गुप्ता, समाज सेवी पत्रकार पूजा ऋतुराज और देवी की पूर्ण सहभागिता है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सभाकुंवर कुशवाहा का किया स्वागत Posted: 08 Feb 2022 06:52 AM PST भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं ने सभाकुंवर कुशवाहा का किया स्वागतवेद प्रकाश तिवारी, ब्यूरो देवरिया । भाटपार रानी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद भाटपार रानी प्रथम आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सभाकुवंर कुशवाहा का जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने मझौलीराज स्थित भंगडा भवानी मंदिर पर,महुआबारी,बेलपार चौराहा,स्टेशन रोड़, दुर्गा मंदिर रोड़ एवं मस्जिद रोड़ में ढोल नगाड़ों के साथ अपने नेता का स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी सभाकुवंर कुशवाहा ने अपने आवास पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी ने मेरे ऊपर जो विश्वास जताया है। उस पर मैं खरा उतरने का प्रयास करूंगा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यों एवं कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत भारतीय जनता पार्टी भाटपार रानी में कमल खिलाने में निश्चित रूप से सफल होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी के पास कार्यकर्ताओं की एक लंबी फौज है सारे कार्यकर्ता अगर अपने अपने बूथ को जिताने का जिम्मा लें तो भाटपार रानी में भगवा लहराने से कोई नहीं रोक सकता। स्वागत कार्यक्रम में दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री नीरज शाही, जिला उपाध्यक्ष अजय कुमार दुबे, दिलीप सिंह बघेल, डाक्टर अशोक तिवारी, रामविलास आर्य, सुरेश तिवारी, सुरेंद्र सिंह टुनटुन,राजेंद्र जयसवाल, अनिल शाही, सत्येंद्र पांडेय, संजय पटेल, गुड्डू गोस्वामी, अमित मोदनवाल,मंटू पटेल, चंदन मद्धेशिया, हनुमान जयसवाल, लालबाबू यादव, लक्ष्मण वर्मा, दुर्गेश्वर सोनी, संजय कुशवाहा, अनिरुद्ध कुशवाहा, हरिकेश कुशवाहा, जितेंद्र जयसवाल, गौतम प्रसाद,रीतुराज गुप्ता,धीरज गुप्ता, राजेश यादव, अमरेन्द्र मौर्या, संदीप कुशवाहा,नीतिन श्रीवास्तव, विनोद सिंह बघेल, अतुल कुमार मिश्रा, आनंद पियूष उपाध्याय, धर्मेंद्र कुशवाहा, धर्मेंद्र सिंह,आश मुहम्मद, आबिद अली, विद्यासागर कुशवाहा, विनोद कुशवाहा, इन्दूभूषण कुशवाहा, रामभरोसा कुशवाहा, राकेश कुशवाहा, सुभाष यादव, सुरेश कुशवाहा, योगेंद्र कुशवाहा, राजेश गुप्ता, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 08 Feb 2022 06:30 AM PST बुधवार, फरवरी 9, 2022 का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |बुधवार, फरवरी 9, 2022 का दैनिक पंचांगतिथि : अष्टमी, 08:31 तक नक्षत्र : कृत्तिका, 24:23 तक योग : ब्रह्मा, 17:42 तक प्रथम करण: बावा, 08:31 तक द्वितिय करण: बालवा, 21:49 तक वार : बुधवार सूर्योदय : 06:32 सूर्यास्त : 17:34 चन्द्रोदय : 11:35 चन्द्रास्त : 00:29 शक सम्वत: 1943 पलवा अमान्ता महीना: माघ पूर्णिमांत : माघ सूर्य राशि: मकर चन्द्र राशि: वृषभ पक्ष : शुक्ल अशुभ मुहूर्त अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त) दुष्टमुहूर्त 11:41:38 से 12:26:17 तक कुलिक 11:41:38 से 12:26:17 तक कंटक 16:09:31 से 16:54:10 तक राहु काल 12:03:57 से 13:27:40 तक कालवेला / अर्द्धयाम07:13:45 से 07:58:24 तक यमघण्ट 08:43:03 से 09:27:42 तक यमगण्ड 07:52:49 से 09:16:32 तक गुलिक काल 10:40:15 से 12:03:57 तक हिन्दू मास एवं वर्ष शक सम्वत 1943 प्लव विक्रम सम्वत 2078 काली सम्वत 5122 प्रविष्टे / गत्ते 27 मास पूर्णिमांत माघ मास अमांत माघ दिन काल 11:09:41 शुभ मुहूर्त अभिजीत : None अमृत कालम् : None दिशा शूल दिशा शूल : उत्तर चन्द्रबल और ताराबल ताराबल : भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती चन्द्रबल : वृषभ, कर्क, सिंह, वृश्चिक, धनु, मीन पं. प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार बुधवार, फरवरी 9, 2022 का दैनिक राशिफलमेष (Aries): आज आप अधिक संवेदनशील रहेंगे। किसी के द्वारा आपकी भावना को ठेस पहुंच सकती है। मां की बीमारी के विचार सतायेंगे। मकान या जमीन के दस्तावेज आज न करें। मानसिक बेचैनी को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। पानी और जलाशय से दूर रहें। अभ्यास के लिए समय मध्यम है। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 वृषभ (Tauras): आज आपको जरुरत से ज्यादा भावुकता के विचार आएंगे जिससे मन द्रवित हो उठेगा। हालांकि आपकी चिंता थोड़ी कम होगी, इस कारण आपका मन खुश रहेगा। आप कल्पना शक्ति से सृजनात्मक काम कर सकेंगे। परिजनों या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने का मिलेगा। आकस्मिक प्रवास करना पड़ेगा। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 6 मिथुन (Gemini): रिश्तेदार और मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में पहले थोड़ी मुसीबतें आएंगी लेकिन आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आप के जरुरी काम भी कुछ विलंब के बाद आसानी से पूरे होंगे जिससे आपको शांति महसूस होगी। नौकरी-धंधे में अनुकूल वातावरण रहेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 कर्क (Cancer): आपके मन में आज प्यार और भावना छलक उठेगी और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट-उपहार मिल सकता है। आप उनके साथ अपना दिन खुशी में बिताएंगे। प्रवास और सुंदर भोजन से आप रोमांचित रहेंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 1 सिंह (Leo): आज कोर्ट-कचहरी के प्रश्न में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। मन भावनाओं से व्यथित रहेगा। आज कोई अनैतिक काम न हो, इसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे। कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें। शुभ रंग = लाल शुभ अंक : 1 कन्या (Virgo): घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए आपकी प्रतिक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्य जीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगी। धन प्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा। अविवाहितों को जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 तुला (Libra): आज नौकरी में पदोन्नति के योग हैं। आप पर अधिकारियों की कृपादृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाह सुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 वृश्चिक (Scorpio): आपका आज का दिन मिला जुला रहेगा। लेखन-साहित्य से जुड़ी प्रवृत्ति करेंगे। कार्यस्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद-विवाद न करें। संतान से मतभेद खड़े होंगे। प्रवास की संभावना है। धन खर्च होगा। शुभ रंग = पींक शुभ अंक : 5 धनु (Sagittarius): आज खाने-पीने में खास ध्यान रखें। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा होगी। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 6 मकर (Capricorn): आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। दलाली, ब्याज, कमिशन से मिलने वाले पैसे आपके भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 कुंभ (Aquarius): वर्तमान समय में आप को कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगी। मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लितता का माहौल होगा। नौकरी में भी आप को साथियों का सहयोग मिलेगा। परिवार का माहौल सुख-शांति भरा रहेगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 मीन (Pisces): आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा है। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुक्ता एवं कामुकता रहेगी। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| आरोग्य समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास दिवस अचला सप्तमी Posted: 08 Feb 2022 05:59 AM PST आरोग्य समृद्धि एवं सर्वांगीण विकास दिवस अचला सप्तमीसत्येन्द्र कुमार पाठक जहानाबाद । सच्चिदानंद शिक्षा एवं समाज कल्याण संस्थान की ओर से भगवान सूर्य के प्रकाटोत्सव के अवसर पर अचला सप्तमी संगोष्टी में जिला हिंदी साहित्य सम्मेलन के उपाध्यक्ष साहित्यकार व इतिहासकार सत्येन्द्र कुमार पाठक ने कहा कि माघ शुक्ल सप्तमी तिथि भगवान सूर्य के प्राकट्योत्सव के लिए समर्पित है । भगवान सूर्य सात सफेद घोड़ों वाले रथ पर विराजमान है। माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को रथ सप्तमी , सूर्य सप्तमी , माघ सप्तमी , भगवान सूर्य का प्राकट्योत्सव दिवस , सूर्य जन्मदिवस , भगवान सूर्य जयंती , आरोग्य सप्तमी , अचला सप्तमी , भानु सप्तमी कहा जाता है। भगवान सूर्य देव ने रथ सप्तमी को विश्व का ज्ञानवर्धन एवं प्रकाश प्रारम्भ किया था । सूर्यग्रहणतुल्या तु शुक्ला माघस्य सप्तमी । अचला सप्तमी दुर्गा शिवरात्रिर्महाभर माघ शुक्ल सप्तमी तिथि भगवान सूर्य के प्राकट्योत्सव के लिए समर्पित है । भगवान सूर्य सात सफेद घोड़ों वाले रथ पर विराजमान है। माघ महीने में शुक्ल पक्ष सप्तमी को रथ सप्तमी , सूर्य सप्तमी , माघ सप्तमी , भगवान सूर्य का प्राकट्योत्सव दिवस , सूर्य जन्मदिवस , भगवान सूर्य जयंती , आरोग्य सप्तमी , अचला सप्तमी , भानु सप्तमी कहा जाता है। भगवान सूर्य देव ने रथ सप्तमी को विश्व का ज्ञानवर्धन एवं प्रकाश प्रारम्भ किया था । सूर्यग्रहणतुल्या तु शुक्ला माघस्य सप्तमी । अचला सप्तमी दुर्गा शिवरात्रिर्महाभर बीमारियों से मुक्त रखता है। रथ सप्तमी को आरोग्य सप्तमी के नाम से जाना जाता है। विष्णु पुराण के अनुसार सूर्य देव के रथ में लगे सात घोड़े के नाम गायत्री, वृहति, उष्णिक, जगती, त्रिष्टुप, अनुष्टुप और पंक्ति हैं। अचला सप्तमी दिन स्नान करने के बाद सूर्योदय के समय सूर्यदेव को अर्घ्यदान* देकर उनकी पूजा करनी चाहिए। शुद्ध घी का दीपक जलाना चाहिए और कपूर, धुप और फूलों से सूर्य देव की पूजा करनी चाहिए। प्रातः काल स्नान कर भगवान सूर्य को अर्घ्यदान कर उपासना करने से आरोग्य , चतुर्दिक विकास एवं मनोवांक्षित फल की प्राप्ति करते है । भगवान कृष्ण के जामवंतीनंदन सम्ब द्वारा अचला सप्तमी को आरोग्य दिवस एवं स्वायम्भुव मनु के पुत्र प्रियब्रेट ने भगवान सूर्य का परकटोत्सव दिवस एवं शाकद्वीप में सौरधर्म द्वारा भगवान सूर्य की उपासना , आरोग्य , प्रकाटोत्सव दिवस , मग ने भगवान सूर्य की उपासना दिवस रथ सप्तमी दिवस मनाया गया है । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| स्वर कोकिला गूंजती मधुर गीत तरानों में Posted: 08 Feb 2022 05:40 AM PST स्वर कोकिला गूंजती मधुर गीत तरानों मेंस्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को भावभीनी श्रद्धांजलि संगीत साज थिरकते स्वर लहरी गानों में श्रद्धा से नतमस्तक है सारा हिंदुस्तान तेरा शब्द सुमन समर्पित है भाव भरा वंदन मेरा गीत सुरीले मधुर कंठ मीठी मीठी आवाज लिए देश-विदेश गूंज रही लहरी सुरीले अंदाज लिये भारत रत्न मधुर बयार संगीत सुहाना लगे प्यारा जादुई आवाज सुरम्य जिसका दीवाना जग सारा लोकप्रिय गायिका लताजी हिंद स्वर साम्राज्ञी थी पद्म भूषण पद्म विभूषण यशस्वी वो बड़भागी थी ए मेरे वतन के लोगों आंख में भर लो पानी गाया संगीत सुहाना जग छोड़ चले निशानी श्रद्धा से शीश झुकाए नमन करे सब वंदन सात सुरों की मलिका भाव भरा अभिनंदन रमाकांत सोनी नवलगढ़ जिला झुंझुनू राजस्थान हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| गर्दनीबाग ठुकरबाडी़ में शाकद्वीपीय परिवार के द्वारा सूर्य अचलासप्तमी पूजनोत्सव का आयोजन| Posted: 08 Feb 2022 05:24 AM PST गर्दनीबाग ठुकरबाडी़ में शाकद्वीपीय परिवार के द्वारा सूर्य अचलासप्तमी पूजनोत्सव का आयोजन|दिनांक 8/2/2022 दिन मंगलवार को सूर्य अचलासप्तमी पूजनोत्सव का आयोजन पटना के गर्दनीबाग ठुकरबाडी़ में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शाकद्वीपीय ब्राह्मण परिवारों के द्वारा मनाया गया|सामुहिक सूर्य अर्घ्य के साथ साथ सूर्य वैदिकपूजन आदित्य हृदयस्तोत्र पाठ एवं हवन आरती के साथ पूजनोत्सव सम्पन्न हुआ|प्रसाद के रुप में स्वजनों के द्वारा स्व-पाक रसिया - खीर का भगवान सूर्य नारायण को भोग लगाकर धर्म के जय और विश्व कल्याण की प्रार्थना की गई। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| सिद्धू के मुंह की बात कही उनकी पत्नी ने Posted: 08 Feb 2022 05:20 AM PST सिद्धू के मुंह की बात कही उनकी पत्नी ने
चंडीगढ़। कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा पंजाब में चरणजीत सिंह चन्नी को कांग्रेस की ओर से सीएम कैंडिडेट के रूप में नाम की घोषणा कर देने के बाद भी पार्टी के अंदर सियासी घमासान थम नहीं रहा है। हालांकि पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम कैंडिडेट के ऐलान के बाद ही तंज कसना शुरू कर दिया था और अब उनकी पत्नी नवजोत कौर ने भी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू बेहतर सीएम कैंडिडेट हो सकते थे। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएम चेहरे को लेकर राहुल गांधी को गुमराह किया गया है। हालांकि उन्होंने कांग्रेस के आलाकमान के फेसले का स्वागत करने की बात भी कही। पंजाब की राजनीति के जानकारों को इसी बात का अंदेशा था। अब वह सामने आने लगा है। चरणजीत सिंह चन्नी को सीएम चेहरा घोषित करने की टीस पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर के चेहरे पर झलक ही गई जब मीडिया को सार्वजनिक तौर पर उन्होंने कहा कि सीएम चन्नी गरीब नहीं हैं। नवजोत कौर ने कहा, सीएम चन्नी हमसे भी ज्यादा अमीर हैं। कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी ने सीएम चन्नी को गरीब आदमी बताकर सीएम का चेहरा घोषित किया है। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| उत्तराखण्ड में ब्रांड एंबेस्डर की राजनीति Posted: 08 Feb 2022 05:00 AM PST उत्तराखण्ड में ब्रांड एंबेस्डर की राजनीति
देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है। खिलाड़ी स्टार ने सोमवार सुबह राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से उनके देहरादून स्थित आवास पर मुलाकात की। इस बैठक के बाद हिल स्टेट के मुख्यमंत्री ने अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने का ऐलान किया। सीएम पुष्कर धामी ने पहाड़ी टोपी और फूलों के साथ अक्षय कुमार का स्वागत किया। वहीं अक्षय कुमार को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा- "हमने उन्हें (अक्षय कुमार को) एक प्रस्ताव दिया था, उन्होंने इसे स्वीकार कर लिया है। वह उत्तराखंड के ब्रांड एंबेसडर के रूप में भी काम करेंगे।" इससे पहले 2017 में, अक्षय कुमार को 'स्वच्छता अभियान' के लिए उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर भी नामित किया गया था। खास बात ये है कि अक्षय कुमार ने इसके लिए कोई फीस नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि इस अभियान से जुड़ना उनके लिए सम्मान की बात होगी। यानी अब अक्षय कुमार हिल स्टेट के ब्रांड एंबेसडर होंगे। अक्षय कुमार के अलावा क्रिकेटर ऋषभ पंत को भी दिसंबर 2021 में उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया गया था। इसके बाद पंत और सीएम धामी का आपस में बातचीत का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धामी ने ऋषभ पंत को उत्तराखंड का ब्रांड एंबेसडर बनाए जाने को लेकर एक ट्वीट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा- भारत के सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खिलाड़ियों में से एक, युवाओं की मूर्ति और उत्तराखंड के बेटे, ऋषभ पंत को हमारी सरकार द्वारा "राज्य ब्रांड एंबेसडर" के रूप में नियुक्त किया गया है, जिसका उद्देश्य राज्य के युवाओं को खेल और सार्वजनिक स्वास्थ्य के प्रति प्रोत्साहित करना है।" (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| यूपी में खेला के लिए आ गयीं ममता बनर्जी Posted: 08 Feb 2022 04:57 AM PST यूपी में खेला के लिए आ गयीं ममता बनर्जी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए मंच पूरी तरह से सज चुका है। सभी राजनीतिक दलों ने अपनी बातें जनता के समक्ष रख दी हैं। अब जनता की बारी है। पहले चरण के तहत 10 फरवरी को वोट डाले जाएंगे। इससे पहले लखनऊ में मंगलवार को विभिन्न दलों के दिग्गज नेताओं का जमावड़ा लगा। मंगलवार को जहां एक तरफ भाजपा ने 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' के नाम से अपना चुनावी घोषणापत्र जारी किया, वहीं दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। इस दौरान ममता बनर्जी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भी 'खेला होबे' और 'अखिलेश यादव जीतबे'। बता दें कि पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के दौरान 'खेला होबे' का नारा काफी लोकप्रिय रहा था। इस ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'गर्मी निकालने' वाले बयान पर भी तंज कसा। उन्होंने कहा कि ऐसे में तो योगी जी को नोबेल प्राइज देना चाहिए। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी मंगलवार को उत्तर प्रदेश पहुंचकर सपा नेता अखिलेश यादव के प्रति समर्थन जताया। इस दौरान ममता बनर्जी फुटबॉल पर भी हाथ आजमाया। इस मौके पर ममता बनर्जी पर कहा, 'खेला ओबे और अखिलेश जीतबे। जैसे पश्चिम बंगाल में हमने किया वैसा ही उत्तर प्रदेश में होगा। अखिलेश यादव अकेले लड़ (चुनाव) रहे हैं, जिसकी हम प्रशंसा करते हैं।' इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सीएम योगी आदित्यनाथ के 'गर्मी निकालने' वाले बयान पर भी तंज कसा। ममता बनर्जी ने कहा कि योगी जी को नोबेल पुरस्कार देना चाहिए। यह तो पर्यावरण को लेकर सबसे बड़ी बात है। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| संकल्प किये पूरे, अब नये संकल्प Posted: 08 Feb 2022 04:53 AM PST संकल्प किये पूरे, अब नये संकल्प(डॉ दिलीप अग्निहोत्री-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) पांच वर्ष पूर्व उत्तर प्रदेश में सरकार के साथ साथ राजनीति व व्यवस्था में भी परिवर्तन हुआ था। इसके पहले करीब दो दशक तक प्रदेश की राजनीति सपा-बसपा में सिमटी थी। प्रत्येक चुनाव में सरकारें बदलती रहीं। लेकिन व्यवस्था और राजनीति के मूल अंदाज में बदलाव नहीं होता था। सत्ता के चेहरे बदलते थे। उससे लाभान्वित होने वाले खास लोग बदलते थे। शासन प्रशासन का अंदाज यथावत रहता था। इस कारण जन आकांक्षा पूरी नहीं होती थी। इस क्रम से परेशान होकर पिछले विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने भाजपा को अवसर दिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पिछली व्यवस्था का गहन अनुभव था, तब वह गोरखपुर से सांसद थे। पूर्वांचल के अनेक जनपदों में जापानी बुखार की समस्या चार दशक पुरानी थी। योगी आदित्यनाथ उस समय की सरकारों के समक्ष यह समस्या उठाते रहे लेकिन इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। यह एक बानगी थी। योगी आदित्यनाथ जानते थे कि ऐसी अनेक समस्याओं का निदान केवल सरकार बदलने से नहीं हो सकता। उत्तर प्रदेश को बीमारू श्रेणी से बाहर निकालने के लिए व्यवस्था में बदलाव अपरिहार्य है। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद ही योगी आदित्यनाथ व्यवस्था को बदलने में जुट गए। पांच वर्ष पूर्व किये गए वादों को क्रियान्वित किया गया। इतना ही नहीं उत्तर प्रदेश पैंतालीस विकास योजनाओं में नम्बर वन है। एक बार फिर भाजपा द्वारा विधानसभा चुनाव के लिए लोक कल्याण संकल्प पत्र जारी किया गया। भाजपा ने कहा कि पांच वर्ष पहले जारी संकल्प पत्र के सभी वादों को चरितार्थ किया गया। लोक कल्याण संकल्प पत्र के लिए विगत पन्द्रह दिसंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आकांक्षा पेटी लांच कर जनता से सुझाव मांगे गए थे। यूपी नम्बर वन सुझाव आपका,संकल्प हमारा थीम पर हुए कार्यक्रम के माध्यम से प्रदेश के तीस हजार ग्राम पंचायत,सभी विधानसभा क्षेत्रों और महानगरों में विभिन्न सामाजिक और आर्थिक वर्ग के लोगों से संवाद कर सुझाव मांगे गए थे। इसके साथ ही मिस्डकाल और ई मेल के माध्यम से भी सुझाव लिये गए थे। संकल्प पत्र समिति ने प्रदेश भर से विभिन्न माध्यमों से आए सुझावों को एकत्र कर जन हितैषी आकांक्षाओं का संकलन किया है। पिछले विजन डॉक्यूमेंट में जनता की आकांक्षाओं का समावेश था। एक बार फिर भाजपा ने वही रणनीति बनाई है। भाजपा ने प्रदेश को नम्बर वन बनाने का संकल्प लिया है। राष्ट्रीय पटल पर एक नया सक्षम और समर्थ उत्तर प्रदेश उभर कर आया है। पांच वर्ष पहले निवेशकों की उत्तर प्रदेश में कोई दिलचस्पी नहीं थी। अब योगी के प्रयासों से निवेश का सर्वाधिक आकर्षक प्रदेश बन गया है। पांच वर्ष पहले बेरोजगारी दर सत्रह प्रतिशत थी, अब चार प्रतिशत है। योगी के कोरोना आपदा प्रबंधन की सराहना विश्व स्वास्थ्य संगठन व नीति आयोग ने की है। पहले उत्तर प्रदेश साम्प्रदायिक दंगों की चपेट में था। पांच वर्ष में प्रदेश दंगों से मुक्त रहा। अपराधियों माफिया के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर अमल किया गया। हजारों करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सम्पत्ति जब्त की गई। यूपी अब पांच एक्सप्रेस वे वाला प्रदेश होगा। वर्तमान सरकार ने प्रदेश को देश की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले राज्य के रूप में आगे बढ़ाने का रास्ता दिया है। यह समर्थ और सक्षम राज्य की ओर बढ़ाने का कालखंड रहा है। यूपी देश की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। इसे आगे बढ़ाया जा रहा है। यूपी में प्रतिव्यक्ति आय दोगुनी से अधिक पहुंच गई है। नए भारत के नए यूपी के रूप में उभारने में सफलता प्राप्त की है। देश को पांच ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था तक पहुंचाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने इसी के तहत उत्तर प्रदेश के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है। भारत में संघीय शासन व्यवस्था है। प्रदेशों के सहयोग के बिना भारत को आर्थिक महाशक्ति नहीं बनाया जा सकता। इसलिए योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश को देश की आर्थिक विकास यात्रा का सबसे बड़ा सहयोगी बनाने का मंसूबा व्यक्त किया था। उन्होंने दावा किया था कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर तक पहुंचाया जाएगा। योगी आदित्यनाथ को अपने इस मंसूबे की सफलता का पूरा विश्वास है। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांच शीर्ष अर्थव्यवस्था में शामिल हो गया है। यह लक्ष्य उत्तर प्रदेश में मौजूद संसाधनों के माध्यम से ही हासिल किया जा सकता है। इस विशाल प्रदेश में जितनी कृषि भूमि और जल संसाधन है,उसके सुनियोजित उपयोग से ही प्रदेश की स्थिति बदल सकती है। उत्तर प्रदेश की जमीन उर्वरा है। मृदा परीक्षण और वैज्ञानिक कृषि के द्वारा यह प्रदेश पूरी दुनिया का पेट भर सकता है। इसी के साथ योगी सरकार प्रदेश के औद्योगिक विकास की दिशा में भी तेजी से कार्य कर रही है। इंवेस्टर्स समिट में आये करीब साठ करोड़ रुपये के प्रस्तावों का शिलान्यास भी हो चुका है। राज्य की अर्थव्यवस्था की वृद्धि की वर्तमान दर के हिसाब से यह अगले कुछ वर्षों में एक ट्रिलियन डालर तक पहुंचेगी। उत्तर प्रदेश में विकास की अप्रतिम सम्भावनाएं हैं। इन सम्भावनाओं को साकार करने में विभागीय और नोडल अधिकारियों को अपनी भूमिका निभाने का मुख्यमंत्री ने निर्देश दिया था। इसके अलावा प्रत्येक विभाग का इस कार्य में योगदान सुनिश्चित किया गया। इनोवेटिव आइडियाज के साथ एक ठोस कार्य योजना बनानी गई। प्रदेश की अर्थव्यवस्था में रियल इस्टेट,परिवहन, वित्तीय सेवाओं,कृषि, खनन,पर्यटन आदि क्षेत्रों की भागीदारी तय की गई। विभागों द्वारा प्रदेश के आम जन के जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन तथा राज्य की अर्थव्यवस्था में वृद्धि के कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी दी गई। प्रयागराज कुम्भ और अयोध्या में दीपोत्सव कार्यक्रम के सफल आयोजन,ब्रज विकास परिषद के गठन के पश्चात मथुरा वृन्दावन क्षेत्र के विकास की ठोस कार्य योजना से राज्य में पर्यटन के प्रति नजरिए में सकारात्मक परिवर्तन आया है। वर्तमान राज्य सरकार में कानून व्यवस्था की स्थिति बेहतर होने से राज्य में निवेश की सम्भावना बढ़ी है। हर जनपद का अपना एक विशिष्ट उत्पाद है। इसके दृष्टिगत ओडीओपी योजना चल रही है। कृषि विज्ञान केन्द्रों के माध्यम से किसानों को अच्छे बीज और तकनीक उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। राज्य में सृजित हो रही बुनियादी ढांचागत सुविधाओं जैसे पूर्वान्चल एक्सप्रेस-वे, गंगा एक्सप्रेस-वे, जेवर अन्तर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट, उड़ान योजना के तहत हवाई अड्डों का विकास, फ्रंट काॅरिडोर आदि से विकास को गति मिल रही है। जनपद के विशिष्ट उत्पादों सहित कृषि उत्पादों की मार्केटिंग, एक्सपोर्ट आदि में इन सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है। इस प्रकार योगी आदित्यनाथ ने न्यू इंडिया के मंसूबे में उत्तर प्रदेश के योगदान को सुनिश्चित किया है। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| स्कूटी व दो सिलेण्डर मुफ्त देने का संकल्प Posted: 08 Feb 2022 04:49 AM PST स्कूटी व दो सिलेण्डर मुफ्त देने का संकल्प(मनीषा स्वामी कपूर-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा)
भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणा पत्र जारी किया है। उन्हांेने इसे लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 नाम दिया है। श्री शाह ने विपक्षी दलो ंके सवाल का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा ने पिछली बार के 212 संकल्प पूरे किये हैं और अब युवाओं, किसानों, महिलाओं और अन्य सभी वर्गों के हित में भाजपा ने संकल्प लिये हैं। जन आकांक्षाओं का यह संकल्प पत्र अगली सरकार पूर्ण करेगी। संकल्प पत्र में कालेज जाने वाली महिलाओं को मुफ्त में स्कूटी और उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को होली और दीपावली पर मुफ्त एलपीजी सिलेण्डर प्रदान किये जाएंगे। किसानों के हित में कई संकल्प लिये गये हैं और आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों पर न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जाएगा। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपना मेनिफेस्टो जारी कर दिया है। बीजेपी ने अपने घोषणापत्र को लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022 नाम दिया है। पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएम योगी के साथ बीजेपी का घोषणापत्र जारी किया। अमित शाह ने कहा कि ये सिर्फ घोषणापत्र नही है, ये संकल्पपत्र है। उत्तर प्रदेश को नए भविष्य की ओर ले जाने का संकल्पपत्र है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष यही घोषणा पत्र लहराते हुए पूछते हैं कि कितने पूरे हुए? मैं उनको बता देना चाहता हूं कि 212 संकल्प पूरे हुए। रोजगार एवं स्वास्थ्य पर बीजेपी के घोषणापत्र में कहा गया है कि हर परिवार में कम से कम एक को रोजगार या स्वरोजगार का अवसर देंगे, प्रदेश की सभी विभागीय रिक्तियां भरने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। प्रतियोगी परीक्षा के लिए मुफ्त कोचिंग और 2 करोड़ टैबलेट या स्मार्टफोन बांटेंगे, प्रत्येक ग्राम पंचायत में जिम व खेल मैदान, लाइफ सपोर्ट से लैस एंबुलेंस की संख्या दोगुना करेंगे। प्रत्येक जिले में डायलिसिस केंद्र बनेंगे, एमबीबीएस की सीटें दोगुना होगी और 6000 डॉक्टर और 10 हजार पैरा मेडिकल स्टाफ की नियुक्ति की जाएगी। घोषणापत्र में किसानों के लिए कहा गया है कि किसानों को सिंचाई के लिए मुफ्त बिजली मिलेगी और 5 हजार करोड़ की लागत से कृषि सिंचाई योजना बनेगी। कहा गया है कि 25 हजार करोड़ की लागत से सरदार पटेल एग्री-इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन बनेगा। आलू, टमाटर, प्याज जैसी सभी फसलों का न्यूनतम मूल्य देने के लिए 1 हजार करोड़ रुपये की व्यवस्था की गयी है। गन्ना किसानों को 14 दिन के अंदर भुगतान, देरी होने पर ब्याज सहित भुगतान किया जाएगा। निषादराज बोट सब्सिडी योजना में मल्लाहों को कम कीमत पर नाव मिलेगी। भाजपा के घोषणापत्र में महिलाओं के लिए कहा गया है कि कॉलेज जाने वाली हर महिला को मुफ्त स्कूटी और उज्जवला के सभी लाभार्थी को होली और दीपावली में 2 मुफ्त एलपीजी सिलेंडर मिलेंगे। कन्या सुमंगला योजना को 15 हजार से बढ़ाकर 25 हजार किया जाएगा। गरीब परिवार की बेटियों के विवाह के लिए 1 लाख रुपये की आर्थिक मदद और मिशन पिंक टॉयलेट के लिए 1000 करोड़, हर विधवा और निराश्रित महिला को 1500 रुपये प्रति माह का पेंशन, प्रदेश में 3 नई महिला बटालियन, सभी सार्वजनिक स्थानों और शैक्षणिक संस्थानों में सीसीटीवी कैमरे लगेंगे और 3000 पिंक पुलिस बूथ बनाए जाएंगे। पांच हजार करोड़ की लागत से अवन्ति बाई लोधी स्वयं सहायता समूह मिशन की शुरुआत होगी। यूपीपीएससी समेत सभी सरकारी नौकरियों में महिलाओं की संख्या दोगुनी होगी। एक करोड़ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 1 लाख रुपये तक का न्यूनतम दर पर लोन मिलेगा। प्रदेश की 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा सुविधा, महिला एथलीटों को 5 लाख रुपये तक की आर्थिक मदद दी जाएगी। बीजेपी के घोषणापत्र में छात्रों के लिए कहा गया कि हर मंडल में एक यूनिवर्सिटी बनेगी। अलीगढ़ में राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी, आजमगढ़ में महाराजा सुहेलदेव यूनिवर्सिटी, सहारनपुर में मां शाकुम्भरी देवी यूनिवर्सिटी, लखनऊ में यूपी इंस्टीट्यूट ऑफ पुलिस एंड फॉरेंसिक साइंस, अयोध्या में आयुष शैक्षिणक संस्थान, गोरखपुर में गुरु गोरक्षनाथ आयुष यूनिवर्सिटी, प्रयागराज में डॉ. राजेंद्र प्रसाद नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी और मेरठ में मेजर ध्यानचंद स्पोर्टस यूनिवर्सिटी का काम पूरा करेंगे। घोषणापत्र जारी होने के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह 25 करोड़ लोगों के जीवन में बदलाव लाने वाला पत्र है। 5 साल पहले भी हमने पीएम मोदी के नेतृत्व में संकल्प पत्र रखा था। उन संकल्पों को मंत्र बनाकर जो कहा था वो करके दिखाया और जो आगे बोलेंगे उनको भी करके दिखाएंगे। योगी ने कहा कि अब यूपी में धूम-धड़ाके के साथ कांवड़ यात्रा निकलती है। सुरक्षा-कानून व्यवस्था को भी ठीक किया गया है। योगी बोले कि डबल इंजन की सरकार में हर एक किसान, गरीब, महिलाओं को बिना भेदभाव के लाभ देने की कोशिश हुई। घोषणापत्र के साथ-साथ बीजेपी ने कर के दिखाया है नाम से नया चुनावी गाना भी लॉन्च किया। इसमें करके दिखाएगी, बीजेपी आएगी लाइन भी है। ध्यान रहे कि 2017 में बीजेपी ने 24 पन्ने का संकल्प पत्र जारी किया था, जिसे 10 विषयों में बांटा गया था। इसमें 200 से ज्यादा संकल्प किए गए थे। इसमें कृषि विकास का बने आधार, ना गुंडाराज ना भष्टाचार, हर युवा को मिलेगा रोजगार, शिक्षा क्षेत्र में गुणवत्ता विस्तार, गरीबी से मुक्ति का सपना साकार, बुनियादी विकास मजबूत आधार, विकसित उद्योग सुगम व्यापार, सशक्त नारी समान अधिकार, स्वस्थ हो हर घर-परिवार और महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारा संकल्प नाम दिया गया था। योगी सरकार बनने के 15 दिन के अंदर किसानों का ऋण माफ करने का आदेश जारी हुआ था, 30 हजार करोड़ रुपये की कर्जमाफी का दावा भी किया गया था। हालांकि किसानों का कहना है कि गन्ने की कीमत 15 दिन की जगह महीनों में मिली। बीजेपी का दावा है कि 24 घंटे बिजली में कुछ क्षेत्रों में 18 घंटे तो कुछ क्षेत्रों में इससे भी ज्यादा बिजली मिल रही है। हालांकि, किसानों का बिजली बिल 900 रुपये मासिक से 1200 रुपये मासिक तक बढ़ाया गया। चुनाव घोषणा से ऐन पहले योगी सरकार ने बिजली दरें घटाने का एलान किया है। अपराधियों पर सख्त कार्रवाई वाली छवि बनाई गई, जिसपर सवाल भी खड़े हुए। 25 मेडिकल कॉलेज के वादे पर लगभग 30 जिलों में मेडिकल कॉलेज खोलने का काम शुरू हुआ। अटल बिहारी वाजपेयी मेडिकल यूनिवर्सिटी सहित अब तक पांच यूनिवर्सिटी के निर्माण का रास्ता साफ हुआ। चुनाव से पहले सरकार ने मोबाइल और टैबलेट बांटने की योजना शुरू की। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| भागवत ने की हेट स्पीच की भत्र्सना Posted: 08 Feb 2022 04:46 AM PST भागवत ने की हेट स्पीच की भत्र्सना(अशोक त्रिपाठी-हिन्दुस्तान समाचार फीचर सेवा) लोगों को, जो हिन्दू धर्म को उसके यथार्थ रूप में स्वीकार करते हैं और सर्वे भवन्तु सुखिनः.... में विश्वास करते हैं, उनको इस बात की प्रतीक्षा थी कि हरिद्वार में हेट स्पीच पर संघ परिवार का जवाब क्यों नहीं आया? गत 7 फरवरी को नागपुर में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान संघ प्रमुख मोहन भागवत ने हरिद्वार में दी गयी हेट स्पीच की भत्र्सना की है। संघ प्रमुख ने कहा कि धर्म संसद में दिये गये बयान हिन्दुओं के शब्द नहीं थे। संघ प्रमुख का यह कटाक्ष उन लोगों के लिए एक सबक होना चाहिए जो हिन्दू धर्म को एक सम्प्रदाय के दायरे में बांधना चाहते हैं। मोहन भागवत ने यहां तक कह दिया कि अगर मैं कभी कुछ गुस्से में कहता हूं तो यह हिन्दुत्व नहीं है। संघ प्रमुख ने संभवतः इसी कारण हिन्दुत्व और भारतीयत्व को एक बताया था। ध्यान रहे कि यह आरोप लगाया गया हरिद्वार में हुई धर्म संसद में यति नर सिंहानंद ने मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान किया। हालांकि यति नर सिंहानंद को महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार किया गया, धर्म संसद का मामला तो विचाराधीन था बाद में हेट स्पीच मामले में भी उन्हंे गिरफ्तार किया गया। यति नरसिंहानंद ने गिरफ्तारी के समय पुलिस अधिकारियों से कहा था कि सब मरोगे। बहरहाल, हेट स्पीच मामले में मुस्लिम सम्प्रदाय को छोड़कर हिन्दू बने वसीम रिजवी उर्फ जितेन्द्र नारायण त्यागी को भी गिरफ्तार किया गया है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत ने गत 6 फरवरी को कहा कि हाल में धर्म संसद नामक कार्यक्रम में दिए गए कुछ बयान हिंदुओं के शब्द नहीं थे और हिंदुत्व का पालन करने वाले लोग उनके साथ कभी सहमत नहीं होंगे। वह लोकमत के नागपुर संस्करण की स्वर्ण जयंती के अवसर पर लोकमत मीडिया समूह द्वारा आयोजित एक व्याख्यान श्रंखला में 'हिंदुत्व और राष्ट्रीय एकीकरण विषय पर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि धर्म संसद में दिए गए बयान हिंदुओं के शब्द नहीं थे। भागवत ने कहा कि अगर मैं कभी कुछ गुस्से में कहता हूं, तो यह हिंदुत्व नहीं है। संघ प्रमुख ने कहा, ''यहां तक कि वीर सावरकर ने कहा था कि अगर हिंदू समुदाय एकजुट और संगठित हो जाता है तो वह भगवद् गीता के बारे में बोलेगा न कि किसी को खत्म करने या उसे नुकसान पहुंचाने के बारे में बोलेगा। देश के हिंदू राष्ट्र बनने के रास्ते पर चलने के बारे में भागवत ने कहा, यह हिंदू राष्ट्र बनाने के बारे में नहीं है। आप इसे मानें या न मानें, यह हिंदू राष्ट्र है। उन्होंने कहा कि संघ लोगों को विभाजित नहीं करता बल्कि मतभेदों को दूर करता है। उन्होंने कहा, ''हम इस हिंदुत्व का पालन करते हैं। उत्तराखंड के हरिद्वार धर्म संसद में मुसलमानों के नरसंहार का आह्वान करने वाले धार्मिक नेता यति नरसिंहानंद ने महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इसके चलते गिरफ्तार किया गया न कि हेट स्पीच मामले में। पुलिस सूत्रों ने नरसिंहानंद की गिरफ्तारी के एक दिन बाद बताया कि धर्मगुरु को अभद्र भाषा मामले में भी नोटिस जारी किया गया है, साथ ही उन्हें उस मामले में भी रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अप्लीकेशन में हेट स्पीच मामले का विवरण भी शामिल होगा।" हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में हेट स्पीच मामले में दर्ज प्राथमिकी में यति नरसिंहानंद नामजद लोगों में शामिल हैं। जितेंद्र नारायण सिंह त्यागी, जो धर्म परिवर्तन से पहले वसीम रिजवी थे, इस मामले में गिरफ्तार होने वाले एकमात्र सह-आरोपी हैं। घटना के लगभग एक महीने बाद, सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद ही उनकी गिरफ्तारी हो सकी थी। गिरफ्तारी से भड़के यति नरसिंहानंद ने पुलिस अधिकारियों से कहा, तुम सब मरोगे। हेट स्पीच देने के मामले में आरोपी धर्मगुरुओं में यति नरसिंहानंद भी शामिल थे। हरिद्वार में संपन्न धर्म संसद में हुए कथित हेट स्पीच के संबंध में पुलिस ने वसीम रिजवी उर्फ जितेंद्र नारायण त्यागी को गिरफ्तार किया। उस समय सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर हो रहा है, जिसमें पुलिस अधिकारी त्यागी को हिरासत में लेने वक्त नरसिंहानंद से सहयोग करने का अनुरोध करते हुए दिखाई दे रहे थे। कार में बैठे यति नरसिंहानंद अधिकारियों से पूछते दिख रहे थे कि त्यागी को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है। अधिकारियों ने समझाया कि त्यागी के खिलाफ दर्ज मामलों के सिलसिले में उनकी गिरफ्तारी की जा रही है। नरसिंहानंद ने कहा, मैं तीनों मामलों में उनके साथ हूं। क्या उन्होंने अकेले ऐसा किया? अधिकारियों ने नरसिंहानंद से कार से बाहर निकलने के लिए कहा ताकि वे गिरफ्तारी की प्रक्रिया को आगे बढ़ा सकें। हालांकि, नरसिंहानंद अपनी बात पर अड़े रहे। अधिकारी उनसे कहते रहे कि त्यागी स्थिति को समझ रहे हैं। इस पर नरसिंहानंद ने जवाब देते हुए कहा, लेकिन मैं नहीं। वह हमारे समर्थन से हिंदू बन गए हैं। गौरतलब है कि सशस्त्र बलों के पांच पूर्व प्रमुखों और सौ से अधिक प्रमुख लोगों ने, जिसमें नौकरशाह, गणमान्य नागरिक शामिल थे, ने धर्म संसद में नफरत फैलाने वाले भाषणों को लेकर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। पत्र में ईसाइयों, दलितों और सिखों जैसे अन्य अल्पसंख्यकों को टारगेट किए जाने का भी जिक्र था। पत्र में लिखा गया था, हम 17 से 19 दिसंबर के बीच उत्तराखंड के हरिद्वार में आयोजित हिंदु साधुओं और अन्य नेताओं की धर्मसंसद में दिए गए भाषणों की सामग्री (कंटेट) से आहत है। इसमें लगातार हिंदू राष्ट्र की स्थापना के लिए आव्हान किया गया और इसके लिए जरूरत पड़ने पर हथियार उठाने और हिंदू धर्म की रक्षा के लिए भारत के मुस्लिमों को मारने की भी बात कही गई। धर्म संसद में हेट स्पीच पर रोक लगाने और ऐसे भाषण देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी थी। (हिफी) हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| पाक को मिले जेएफ-17 भारत के राफेल से बहुत पीछे Posted: 08 Feb 2022 04:43 AM PST पाक को मिले जेएफ-17 भारत के राफेल से बहुत पीछेइस्लामाबाद। प्रधानमंत्री इमरान खान के चीन से लौटने के बाद पाकिस्तान ने चीन से मिले 50 जेएफ-17 ब्लॉक आईआईआई लड़ाकू विमानों का अधिग्रहण किया है। पाकिस्तान ने भारत के राफेल विमानों और एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम की गुप्त विशेषताओं के कारण अपने जेएफ-17 विमानों को अपग्रेड कर रहा है। यह और कुछ नहीं, बल्कि पाकिस्तान की चीन की ओर घरेलू अंधभक्ति है, जो पूरी तरह से तथ्यों से रहित है। क्योंकि पाक को मिले जेएफ-17, भरत के राफेल और एस-400 से काफी पीछे हैं। ब्लॉक आईआईआई सिंगल-इंजन जेएफ-17 फाइटर के एयरफ्रेम को कंपोजिट सामग्री के साथ बनाया गया है, ताकि विरोधी की वायु रक्षा प्रणाली से बचने और उच्च-मूल्य वाली संपत्तियों को लक्षित किया जा सके। यहां तक कि स्वदेशी तेजस लड़ाकू विमान में भी 45 प्रतिशत मिश्रित सामग्री होती है, लेकिन क्या इसका मतलब यह है कि यह दो एस-400 प्रणालियों का मुकाबला कर सकता है। इन्हें चीनी सेना ने लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश में तैनात किया है। जेएफ-17 उसी रूसी आरडी 33 इंजन द्वारा संचालित है, जिसका उपयोग भारतीय मिग-29 वायु रक्षा प्रणाली में किया जा रहा है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| समझौता करने के लिए तैयार हैं पुतिन Posted: 08 Feb 2022 04:40 AM PST समझौता करने के लिए तैयार हैं पुतिनमॉस्को। रूस और यूक्रेन के बीच तनाव चरम पर है। इसी बीच रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का इमैनुएल मैक्रॉन से बातचीत के बाद बयान आया है। उन्होंने कहा कि वह समझौता करने के लिए तैयार हैं। फ्रांसीसी नेता इमैनुएल मैक्रॉन द्वारा रखे गए प्रस्तावों पर गौर करेंगे, जबकि अभी भी यूक्रेन पर तनाव बढ़ाने के लिए पश्चिम को दोषी ठहराते हैं। दरअसल तनाव कम करने की दिशा में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने पहल की। वह मॉस्को पहुंचे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से तनाव कम करने के संबंध में बात की। क्रेमलिन में लगभग पांच घंटे की बातचीत के बाद दोनों नेताओं ने उम्मीद जताई कि शीत युद्ध की समाप्ति के बाद से रूस और पश्चिम के बीच सबसे तनाव का समाधान निकाला जा सकता है। बार-बार मास्को आने के लिए मैक्रों को धन्यवाद देते हुए पुतिन ने एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि फ्रांसीसी नेता ने अध्ययन के लायक कई विचार प्रस्तुत किए थे। पुतिन ने कहा, 'हम हर किसी के अनुकूल समझौता खोजने के लिए सब कुछ करेंगे।' उन्होंने ज्यादा कोई खास विवरण नहीं दिया, लेकिन कहा कि दोनों नेता मंगलवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेंलेंस्की के साथ मैक्रों की मुलाकात के बाद फोन पर बात करेंगे। फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यूक्रेन पर तनाव कम करने की दिशा में एक शुरुआत होगी। क्योंकि उन्होंने मॉस्को में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ बातचीत शुरू की थी। मैक्रों ने एक सप्ताह की गहन पश्चिमी कूटनीति के प्रारंभ में मास्को के लिए उड़ान भरी। पुतिन ने मैक्रों का "प्रिय इमैनुएल" के रूप में स्वागत करते हुए कहा कि रूस और फ्रांस ने "यूरोप में सुरक्षा के संबंध में साझा चिंताओं" को साझा किया है और इन चिंताओं को हल करने के लिए मौजूदा फ्रांसीसी नेतृत्व कितना प्रयास कर रहा है उसकी सराहना की। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| आईएसआईएस के सनाउल्ला पर एक करोड़ डालर का इनाम Posted: 08 Feb 2022 04:38 AM PST आईएसआईएस के सनाउल्ला पर एक करोड़ डालर का इनामवॉशिंगटन। अमेरिका ने आईएसआईएस-खोरासान के सरगना सनाउल्ला गफ्फारी और काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर बीते साल हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों से जुड़ी सूचना देने पर एक करोड़ डॉलर तक का इनाम देने की घोषणा की है। अमेरिका के रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस (आरएफजे) विभाग ने इस आशय की अधिसूचनाएं जारी कीं। अधिसूचना के मुताबिक, 'रिवॉर्ड्स फॉर जस्टिस आईएसआईएस-के सरगना शहाब अल-मुहाजिर, जिसे सनाउल्लाह गफ्फारी के नाम से भी जाना जाता है, की जानकारी देने के लिए एक करोड़ अमेरिकी डॉलर तक के इनाम की पेशकश कर रहा है।' अधिसूचना में कहा गया है कि इनाम '26 अगस्त 2021 को अफगानिस्तान के काबुल अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए आतंकी हमले के लिए जिम्मेदार लोगों की जानकारी देने' के लिए भी है। आरएफजे के अनुसार, 1994 में अफगानिस्तान में जन्मा गफ्फारी आतंकी संगठन आईएसआईएस-के का मौजूदा नेता है। विभाग ने बताया कि वह पूरे अफगानिस्तान में आईएसआईएस-के के सभी अभियानों को मंजूरी देने और उन पर अमल के लिए फंडिंग की व्यवस्था करने के लिए जिम्मेदार है। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| कनाडा में ट्रूडो के खिलाफ प्रदर्शन रोकने की अपील Posted: 08 Feb 2022 04:35 AM PST कनाडा में ट्रूडो के खिलाफ प्रदर्शन रोकने की अपीलओटावा। कनाडा ने अमेरिका से राजधानी ओटावा में कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों को बढ़ावा नहीं देने की अपील की है। कनाडा के जन सुरक्षा मंत्री ने कहा कि अमेरिकी अधिकारियों को उनके घरेलू मामलों में हस्तक्षेप करने से बचना चाहिए। दरअसल, अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई शीर्ष नेता कोविड-19 संबंधी पाबंदियों के खिलाफ हो रहे प्रदर्शनों का समर्थन कर रहे हैं। ओटावा में एक दिन पहले ही आपातकाल लागू किया गया था। ओटावा के मेयर ने लगभग 2,000 अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों को तैनात किए जाने की मांग की है ताकि तथाकथित 'आजाद ट्रक काफिला' निकाल कर किए जा रहे प्रदर्शनों को रोकने में मदद मिल सके । प्रदर्शनों के कारण शहर पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है और इससे आर्थिक गतिविधियां भी बुरी तरह से प्रभावित हो रही हैं। अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी के कई नेताओं ने इन विरोध प्रदर्शनों का समर्थन किया है। ट्रंप ने कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को 'घोर वामपंथी' करार देते हुए कहा कि ट्रूडो कोविड-19 संबंधी मूर्खतापूर्ण प्रतिबंध लगाकर कनाडा को बर्बाद कर रहे हैं। इन सब आरोपों के बीच प्रधानमंत्री ट्रूडो ने संसद हाउस ऑफ कॉमन्स में अपनी बात रखी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| सर्वसाक्षी भगवान सूर्यनारायण ही सर्वात्मा और प्राणियों के जीवन दाता है:-डॉक्टर विवेकानंद मिश्र Posted: 08 Feb 2022 04:17 AM PST सर्वसाक्षी भगवान सूर्यनारायण ही सर्वात्मा और प्राणियों के जीवन दाता है:-डॉक्टर विवेकानंद मिश्रस्थानीय डॉक्टर विवेकानंद पथ गोल बगीचा स्थित हरि अनंत सेवा धाम के प्रांगण में सूर्य नारायण की जयंती महोत्सव का आयोजन "कृतज्ञता दिवस" के रूप में किया गया। इस अवसर पर सूर्य नारायण की विधिवत पाठ- पूजा, अर्चना- हवन आदि के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा एवं कौटिल्य मंच द्वारा आयोजित महोत्सव में विभिन्न सामाजिक संगठनों से जुड़े महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर विवेकानंद मिश्र ने सूर्यनारायण के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करते हुए कहा कि सृष्टि रचना के पश्चात अंधकार से ग्रसित जगत को माघ मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी के दिन ही सूर्यनारायण धरती पर प्रकाश फैलाने के लिए प्रकट हुए थे। यही कारण है आज इनकी जयंती मनाया जाता है। सूर्यनारायण को धरती पर संपूर्ण प्राणियों के जीवनदाता बताया। आरोग्य की कामना करने वाले लोगों को एकमात्र भगवान भास्कर की शरण में जाने से ही कल्याण संभव है। आचार्य पंडित रामकिशोर पाठक जी ने कहा, जो यज्ञ का आचार्यत्व किया। आचार्य राधामोहन मिश्र माधव ने कहा कि सूर्य साक्षात विष्णुरूप हैं। उपनिषदों में "सूर्यात्मा जगत्स्थुरश्च" का उद्घोष है। वसुंधरा को जीवन सूर्य की कृपा का प्रसाद है और सूर्यपर्यंत ही जीवन है। कृतज्ञता ज्ञापित करने वाले आराधना यज्ञ के प्रतिभागियों में आचार्य अखिलेश मिश्रा शंभू गिरी चंद्रभूषण मिश्रा गीता वर्मा गुप्तेश्वर ठाकुर फुल कुमारी फुल कुमार यादव सुधा पांडे कविता रावत सीमा गुप्ता नीलम कुमारी मधु देवी संगीता देवी प्रोफेसर भोपाल प्रसाद रमेश सिंह रंजीत पाठक उषा गुप्ता धर्मेंद्र दत्त मिश्र रीता पाठक पुष्पा गुप्ता प्रदीप कुमार संजय दास डॉ गीता विश्वकर्मा प्रमिला देवी सुनील कुमार अजय मिश्रा डॉक्टर ज्ञानेश भारद्वाज अनुपमा संजय मिश्रा कनिष्का मिश्र अनुज्ञा मिश्रा सविता देवी अजीत कुमार सिंह संगीता साहू कालेश्वर प्रसाद गुड्डू बरनवाल रिंकी देवी डॉक्टर गोपी मिश्रा सच्चिदानंद पांडे मृदुला मिश्र हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| सूर्य सप्तमी का महत्व स्वयं भगवान कृष्ण ने युद्धिष्ठर को बताया था:-विजय शंकर मिश्र Posted: 08 Feb 2022 03:47 AM PST सूर्य सप्तमी का महत्व स्वयं भगवान कृष्ण ने युद्धिष्ठर को बताया था:-विजय शंकर मिश्रप्रत्येक वर्ष की तरह अचला सूर्य सप्तमी के मौके पर भगवान सूर्य की विशेष पूजा सूर्य पूजा परिषद कार्यालय में शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के द्वारा कोविड नियमों का पालन करते हुए किया गया एवं परिषद के संस्थापक महासचिव सुरेश दत्त मिश्र एवं सदस्य परशुराम पाठक के निधन के शोक में पूजन कार्यक्रम सादगी से हुआ। समाज के लोग इस मौके पर कार्यालय में जुटे। साथ ही इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया गया। अचला सूर्य सप्तमी पर मंगलवार को सूर्य पूजा परिषद कार्यालय, चाँदपुर बेला पटना में भगवान भास्कर के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मनाया गया जैसा की सभी को ज्ञात है माघ शुक्ल सप्तमी तिथि को अचला सूर्य सप्तमी के रूप में मनाया जाता है। शास्त्रों में इस तिथि को रथ, सूर्य, भानु, अर्क, महती व पुत्र सप्तमी भी कहा गया है। हर साल परिषद के द्वारा अचला सूर्य सप्तमी के अवसर पर शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज भगवान भास्कर की सामूहिक अराधना करता है । इसी कड़ी में समाज के सदस्य सुबह से ही कार्यालय में एकत्र हो कर पूजन मंडप में सबसे पहले गौरी-गणेश पूजन व कलश स्थापना के बाद नवग्रह, शोडष मातृका, सप्त घृत, पंच लोकपाल, दस दिकपाल व क्षेत्रपाल की पूजा की गई। इसके बाद समाज के अराध्य देव सूर्य की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। भगवान सूर्य का हवन सूर्य सुक्त से किया गया। हवन के बाद पूणार्हूति की गई। इसके बाद सूर्यदेव को अर्ध्य दिया गया व मंगलाष्टक का सामूहिक पाठ किया गया। पूजन, हवन व पूणार्हूति के बाद प्रसाद वितरण किया गया। इसके बाद प्रतिभावान बच्चों के सम्मान का कार्यक्रम हुआ। जिसकी अध्यक्षता विजय शंकर मिश्र ने की, विशिष्ट अतिथि के रूप में भरत पाठक, एवं अनिल कुमार पाण्डेय मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत अभय मिश्र के द्वारा स्वस्ति पाठक एवं आदित्यहृदयस्तोत्रम् का पाठ करके किया। सूर्य सप्तमी का महत्व बताते हुए पंडित विजय शंकर मिश्र ने बताया कि सूर्य साक्षात देव हैं। उनकी अराधना से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। उन्होंने कामना की कि भगवान सूर्य देव सबको स्वस्थ और प्रसन्न रखें। सूर्य सप्तमी का महत्व स्वयं भगवान कृष्ण ने युद्धिष्ठर को बताया था। इस तिथि को सूर्य का व्रत करने से साल भर के रविवार व्रत का पुण्य मिलता है। सूर्य व्रत करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है। विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार पाण्डेय ने कहा कि इस तिथि के बारे में मान्यता है कि इसी दिन सूर्य की प्रचंड किरणों को तराशकर देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा ने किरणों की ताप कम किया था। इसी दिन से भगवान सूर्य का नाम सहस्त्रांशु भी पड़ा था। अंत में समाज के पँ रमाकांत मिश्र ने आभार प्रदर्शन किया। इस कार्यक्रम में, पं सुमन कुमार मिश्र, पं बिमल नारायण मिश्र, पं रमाकांत मिश्र, डॉ राकेश दत्त मिश्र, पं दिवाकर पाठक, पं विजय शंकर मिश्र, सच्चीदानंद मिश्र, अनिल कुमार पाठक, आदित्य मिश्र, अभय मिश्र, अमर दत्त मिश्र, लक्ष्मण पाण्डेय, अपर्णा पाठक, ममता पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय इत्यादि लोग उपस्थित रहे।हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |















