आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 24, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: रूस-यूक्रेन युद्ध में फंसे जिले के आधा दर्जन से ज्यादा युवा विद्यार्थी

Posted: 24 Feb 2022 07:16 AM PST



हलकान हुए परिजनों, बच्चों की सुरक्षित वापसी की लगाई गुहार

जीयनपुर के खतीबपुर गांव की एमबीबीएस छात्रा रेनू यादव ने यूक्रेन से जारी किया वीडियो

आजमगढ़: एक तरफ रूस के यूक्रेन पर आक्रमण करने से जहां पूरा विश्व सकते में हैं वहीं जनपद के छह एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे छात्रों के वहां फंसे होने की जानकारी मिली है। यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की खबर के बाद से परिजन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: डीएम ने मतदाता पर्ची वितरण की निगरानी के लिए किया अभिनव प्रयोग

Posted: 24 Feb 2022 06:41 AM PST



लांच किया मिशन मतदाता ऐप,पर्ची देने के समय सभी बीएलओ फ़ोटो व फ़ोन नंबर अपलोड करेंगे

आज़मगढ़: जनपद में विधानसभा चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी प्रयोगों से परहेज़ नहीं कर रहे । हर सम्भव व्यवस्था के बारे में वे लगातार मंथन कर रहे है। इस क्रम में अब उन्होंने एक विशेष व्यवस्था बनायी है । उनके द्वारा मिशन मतदाता ऐप्प लाँच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस विशेष व्यवस्था के ज़रिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि मतदाताओं को वोटर पर्ची के लिए चक्कर न काटने पड़े। जिलाधिकारी श्री त्रिपाठी ने बताया कि सभी मतदाताओं तक समय से पर्ची पहुँचे। इस व्यवस्था को प्रभावी रूप में लागू किया जा रहा है। इस सिस्टम में बीएलओ पर्ची देने के साथ पर्ची लेने वाले परिवार के सदस्य मतदाता की फ़ोटो और मोबाइल नंबर ऐप पर अपलोड करेंगे। उन्होंने कहा कि ऐप के ज़रिए यह क्लीयर हो जाएगा की मतदाता परिवार को पर्ची मिली अथवा नहीं।

आज़मगढ़: 16 फरवरी से अब तक 22 अपराधियों की खोली गई हिस्ट्रीशीट

Posted: 24 Feb 2022 06:02 AM PST


हत्या, लूट, पशु व शराब तस्करी से जुड़े अपराधियों पर कसा शिकंजा

अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है, इन पर निगरानी रखी जा रही है- अनुराग आर्य, एसपी

आजमगढ़: विधानसभा चुनाव निष्पक्ष व शांति पूर्वक कराने को लेकर पुलिस ने खलल डालने वालों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। 16 फरवरी से अब तक पुलिस ने 22 शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोल दी है। इसमें सबसे अधिक आधा दर्जन हत्या आरोपित हैं। इन सभी की निगरानी पुलिस ने बढ़ा दी है। पुलिस को इन पर चुनाव को प्रभावित कराने का अंदेशा था।
रानी की सराय थाने में सबसे अधिक अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। पुलिस अधीक्षक ने चुनाव को देखते हुए आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय बदमाशों को चिह्नित कर निगरानी बढ़ाने का निर्देश दिया हैं, ताकि चुनाव के समय वह मतदाताओं पर किसी तरह का दबाव न बना सकें। इनकी निगरानी लगातार बीट के सिपाही कर रहे हैं।
इन शातिर अपराधियों की खुली हिस्ट्रीशीट
-पुलिस ने हत्या आरोपित रोहित यादव व दीपक यादव निवासी अल्लीपुर, गोवध में अब्दुल्लाह, गालिब, शाकिब निवासी सिरसाल थाना रानी की सराय, पशु तस्कर इसरार अहमद निवासी करमैनी थाना बिलरियागंज, एकलाख उर्फ पतरका निवासी बैरीडीह, थाना देवगांव, लूटपाट के आरोपित रामनाथ यादव निवासी दखिनगंवा, फूलपुर, बृजेश अग्रहरि उर्फ कल्लू निवासी मित्तूपुर बाजार थाना पवई पर कार्रवाई की गई है। इसके अलावा रानी की सराय पुलिस ने हत्या के आरोपित ज्ञानशंकर यादव निवासी अल्लीपुर, तरवां पुलिस ने हत्यारोपित रामानंद सिंह निवासी नंदवा, दीदारगंज पुलिस ने शराब तस्कर श्यामलाल निवासी संग्रामपुर, गणेश उर्फ बुल्ला निवासी अरनौला, बालकिशुन निवासी ईमादपुर की हिस्ट्रीशीट खोली है। पवई पुलिस ने शराब तस्कर दयानंद सिंह उर्फ बबलू व अमित सिंह निवासी शेरजहांपुर की निगरानी बढ़ा दी है। जीयनपुर पुलिस ने हत्या के आरोपित संग्राम सिंह निवासी अलीयाबाद कटाई, मेंहनजर पुलिस ने लूटकांड के आरोपित सुंदरदास उर्फ एसपी निवासी जमुनीपुर, हत्या के प्रयास के आरोपित अंकित सिंह निवासी तिलखरा (दानी का पुरा) तथा गंभीरपुर थाना ने पशु तस्कर मोहम्मद सैफ निवासी चिवरही, हत्या के प्रयास के आरोपित प्रमोद कुमार राय निवासी अमौड़ा पर कार्रवाई की है। मुबारकपुर थाना ने हत्या के प्रयास के आरोपित ज्ञानचंद यादव निवासी केरमा की हिस्ट्रीशीट खोली है।
एसपी अनुराग आर्य ने कहा की विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिए खलल डालने वालों पर हर तरह की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसके तहत शातिर अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इन पर निगरानी रखी जा रही है।

आज़मगढ़: ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत

Posted: 24 Feb 2022 05:38 AM PST


मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय के पास हुई घटना, एक माह पूर्व सऊदी अरब से घर लौटा था

आज़मगढ़: मुबारकपुर थाना क्षेत्र के कस्बा सराय के पास बुधवार की रात ससुराल आए युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। एक माह पूर्व वह सऊदी अरब से घर लौटा था। घटना के समय वह बाजार से ससुराल लौट रहा था। ग्रामीणो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के अजमतगढ़ निवासी 35 वर्षीय राम विजय राजभर पुत्र जगदीश सऊदी अरब में रहता था। एक माह पूर्व वह घर आया था। राम विजय की ससुराल सिधारी थाना क्षेत्र के पैकौली गांव निवासी शिवलोचन राजभर के घर है। वह ससुराल आया था बुधवार की दोपहर घर से दो किलोमीटर दूसर कस्बा सराय बाजार गया था। रात करीब नौ बजे वह ससुराल पैकौली गांव लौट रहा था। कस्बा सराय रेलवे क्रासिंग के पास एक ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई । ट्रेन चालक ने इसकी जनकारी स्टेशन पर दी। स्टेशन से मिली सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। रामविजय के पास मिली डायरी में लिखे फोन नंबर से उसकी पहचान हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । घटना की जानकारी मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया। राम विजय को एक पुत्र एक पुत्री हैं । घटना के बाद से पत्नी संगीता सहित परिवार के लोग रो-रोकर बेहाल है।

आज़मगढ़: मिलावटी शराब की बरामदगी में आठ दुकानें निलंबित

Posted: 24 Feb 2022 05:26 AM PST


कार्रवाई के दायरे में छह देसी एक अंग्रेजी और एक बीयर की दुकान

आजमगढ़ : जहरीली शराब से हुई मौत के बाद प्रशासन की तंद्रा टूटी है। सरकारी ठेकों पर छापेमारी में मिलावटी शराब की बरामदगी होने पर आठ दुकानों के लाइसेंस को निलंबित कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक कार्रवाई के दायरे में तीन

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: पिकअप की चपेट में आने से बालिका की मौत

Posted: 24 Feb 2022 04:33 AM PST


बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका स्थित प्राथमिक स्कूल के पास हुआ हादसा

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के राजेपुर पसिका स्थित प्राथमिक स्कूल के समीप गुरुवार की दोपहर अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से मासूम बालिका की मौत हो गई। मौत की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: 50 हजार का इनामी अवैध शराब माफिया नदीम पुलिस मुठभेड़ में घायल

Posted: 23 Feb 2022 08:02 PM PST



पिस्टल बरामद,पैर में लगी गोली,03 और भाइयों की तलाश में जुटी पुलिस

अहरौला क्षेत्र के रूपाईपुर में आलीशान मकान में बनती थी अवैध शराब व कफ सीरप

आज़मगढ़: जहरीली शराब कांड में पुलिस की टीमें फरार 11 आरोपियों की तलाश में छापेमार कर रही है। इसी दौरान अहरौला थानाध्यक्ष संजय सिंह को जानकारी मिली कि 50 हजार का इनामी शराब माफिया मोहम्मद नदीम कही भागने की

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: बाइक पेड़ से टकराई, दो युवकों की मौत

Posted: 23 Feb 2022 06:55 PM PST


बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा-सराय मोहन मार्ग पर हुई दुर्घटना

आजमगढ़: बरदह थाना क्षेत्र के महुजा नेवादा-सराय मोहन मार्ग स्थित पुराने गन्ना मिल के समीप बुधवार की शाम करीब पांच बजे अनियंत्रित अपाचे बाइक पेड़ से जा टकराई। जबरदस्त

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages