ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News: 120 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद/ एक गिरफ्तार
- Godda News: सड़क दुर्घटना में एएनएम घायल
- Pathargama News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार घायल
- Dhodha News:- ढोढा ग्राम में अखंड संकीर्तन का हुआ आयोजन! बड़ी संख्या में लगी श्रद्धालुओं की भीड़?
| Godda News: 120 बोतल नकली अंग्रेजी शराब बरामद/ एक गिरफ्तार Posted: 18 Feb 2022 03:02 AM PST ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गत गुरुवार की देर संध्या गोड्डा जिला अंतर्गत राजाभीठा थाना प्रभारी अमित अभिषेक ने मिली गुप्त सूचना के आधार पर दल बल के साथ तेलो जबड़ी गांव के खेत में बने पुलिया के नीचे छापामारी कर नकली अंग्रेजी शराब रॉयल स्टैग और इंपीरियल ब्लू भारी मात्रा में जप्त किया| छापामारी के दौरान 375 एम एल रॉयल स्टैग का 60 बोतल और 375 एम एल इंपीरियल ब्लू की 60 बोतल सहित बोरे में बंद नकली शराब बनाने में प्रयुक्त होने वाले रैपर, स्टीकर, स्पिरिट की बोतल और बोतल में ढक्कन सील करने वाला मशीन आदि को बरामद किया गया है| छापामारी के दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागे लगा जिसे इन पुलिसकर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया| गिरफ्तार युवक है अरविंद कुमार मंडल पथरगामा थाना क्षेत्र के बोहा गांव का निवासी बताया जाता है| गिरफ्तार युवक का तार नकली शराब बनाने वाले शराब माफियाओं से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है| फिलहाल गिरफ्तार युवक के बयान को दर्ज कर बड़ी मछली की तलाश तेज कर दी गई है| उपरोक्त घटना की जानकारी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर संयुक्त रुप से पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह और थाना प्रभारी अमित अभिषेक ने पत्रकारों को दी| जप्त नकली अंग्रेज़ी शराब पर अग्रेतर कार्रवाई हेतु आबकारी अधीक्षक को सूचित कर दिया गया है| छापामारी दल में शामिल सब इंस्पेक्टर सुनील कुमार गौड़, सब इंस्पेक्टर चमारी यादव, पुलिस बल के जवान रवि कुमार, गंगा कुमार, सिकंदर कुमार और रमेश कुमार शामिल थे। गुरुवार की देर संध्या अवैध शराब के खिलाफ की गई पुलिसिया कार्रवाई से अवैध शराब माफियाओं में हलचल व्याप्त है| |
| Godda News: सड़क दुर्घटना में एएनएम घायल Posted: 18 Feb 2022 02:20 AM PST
ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- देव डांड़ थाना क्षेत्र के चोरबाग गांव के समीप टीकाकरण से लौटकर वापस अगिया मोड़ स्थित अपने घर जा रही स्वास्थ्य कर्मी एएनएम अंबिका कुमारी अपनी स्कूटी से गिरकर घायल हो गई| दुर्घटना के समय देवडांड़ थाना की पेट्रोलिंग गाड़ी उधर से गुजर रही थी, उसी पेट्रोलिंग गाड़ी के द्वारा एएनएम को सदर अस्पताल गोड्डा पहुंचाया गया| घटना की सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंचकर एएनएम का बयान दर्ज किया| फिलहाल एएनएम अंबिका कुमारी खतरे से बाहर बताई जा रही है| |
| Pathargama News: अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल सवार घायल Posted: 18 Feb 2022 01:36 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा/पथरगामा मुख्य पथ एनएच 133 पर गांधीग्राम और बारकोप मोड़ के बीच आईआईटी कॉलेज के सामने अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे मखनी गांव निवासी संतोष कुमार ठाकुर गंभीर रूप से घायल हो गया| उसके साथ बाइक पर बैठा हुआ उसी गांव निवासी सिकंदर दास को चोट नहीं आई है, हालांकि वह डर से फरार हो गया| आसपास के ग्रामीणों के सहयोग से 108 एंबुलेंस के द्वारा घायल संतोष ठाकुर को सदर अस्पताल गोड्डा भेजा गया| घटना की सूचना पाकर सदर थाने की पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले को दर्ज करते हुए संतोष ठाकुर का बयान दर्ज किया| सदर थाना पुलिस के द्वारा संतोष ठाकुर के घर वालों को दुर्घटना की जानकारी दी गई| मिली जानकारी के अनुसार संतोष ठाकुर पथरगामा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाड़ीघाट स्थित रिश्तेदार के घर पंचायती करने आया था| पंचायती कर वापस अपने घर मखनी जाने के क्रम में उक्त घटना घटी| अमन राज:- |
| Dhodha News:- ढोढा ग्राम में अखंड संकीर्तन का हुआ आयोजन! बड़ी संख्या में लगी श्रद्धालुओं की भीड़? Posted: 17 Feb 2022 06:55 PM PST
ग्राम समाचार, ढोढा:- मेहरमा प्रखण्ड के ढोढा पंचायत के ढोढा गाँव में हुआ अखंड संकीर्तन का आयोजन! लगी श्राद्धालुओ की भीड़! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि शिव- पार्वती मंदिर की शुभारंभ होने के दौरान किया गया अखंड संकीर्तन का आयोजन! वहीँ ग्रामीणों द्वारा बताया जाता है कि ये 24 घंटे तक चलने वाला अखंड संकीर्तन के राम धुन के साथ थिरकते नजर आये श्राद्धालु! एवम् बताया गया कि जिस तरह से इस कोरोना महामारी के प्रकोप होने के कारण सभी आयोजन पर रोक लगाया गया था! वहीँ अब इस नियम को हटाने पर अब विभिन्न क्षेत्रों में भक्ति प्रोग्राम होते दिखाई पड़ रहा है! वहीँ लगातार इस ढोढा पंचायत में भक्ति प्रोग्राम होते नजर आ रहे है! जिससे पुरे गाँव भक्तिमय से गूंज उठा है! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |