ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Dhoraiya News: रणगाँव पंचायत में आशुतोष कुमार सिंह बने वार्ड 5 के सचिव
- Panjwara News: पंजवारा में 59 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया
- Panjwara News: सरस्वती पूजा को लेकर पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई
- Bounsi News: सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक
- Bounsi News: प्रखंड के 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई दूसरे दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा
- Dhamri News:- धमड़ी आँगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य गाँवों में वेक्सिनेशन जाँच करने पहुँचे, सीओ व् बीडीओ! !
| Dhoraiya News: रणगाँव पंचायत में आशुतोष कुमार सिंह बने वार्ड 5 के सचिव Posted: 02 Feb 2022 07:18 AM PST ग्राम समाचार,धोरैया ,बांका। धोरैया प्रखंड के रणगाँव पंचायत में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के चुनाव में पंचायत के वार्ड संख्या तीन में नुतन देवी की अध्यक्षता में कुमार सन्नी वार्ड सख्या 4 में गुंजन ठाकुर की अध्यक्षता में गोविंद पूर्वे और वार्ड संख्या 5 में नीतु सिंह की अध्यक्षता और कार्य पालक सहायक संतोष कुमार के मौजुदगी में आशुतोष कुमार सिंह वार्ड सचिव चुना गया । बुधवार को वार्ड संख्या 6 में आयोजित वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के चुनाव के लिए आयोजित वार्ड सभा अध्यक्ष सुरेश कुमार की अध्यक्षता में हंगामे की वजह से स्थगित कर दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: पंजवारा में 59 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया Posted: 02 Feb 2022 07:18 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोरोना के तीसरे लहर के संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच पंजवारा स्थित झारखंड बिहार चेक पोस्ट पर कैंप के माध्यम से राहगीरों का रोजाना कोरोना जाँच किया जा रहा हैं । बुधवार को पंजवारा में झारखंड के ओर से आने जाने वाले कुल 59 लोगों की कोविड जाँच एंटीजन विधि से की गई जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जांच में स्वास्थ्य कर्मी अतुल झा, एलिस मुर्मू सहयोग कर रहे हैं। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: सरस्वती पूजा को लेकर पंजवारा थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई Posted: 02 Feb 2022 07:18 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बुधवार को पंजवारा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव की अगुवाई में की गई। बैठक में पंजवारा थाना अध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार सार्वजनिक जगहो चौक चौराहो पर मूर्ति बैठाने पंडाल लगाने मूर्ति विसर्जन के दौरान भीड़ जुटाने और DJ पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा । सरस्वती पूजा मनाने को लेकर किसी भी तरह लाइसेंस निर्गत नही होगा एवं कोरोना गाईड लाईन का पालन करते हुए शांती पूर्ण तरीके से ही मनाना होगा। असामाजिक तत्वों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। बैठक में जदयु के प्रखंड अध्यक्ष निखिल बहादुर सिंह पंजवारा पंचायत के मुखिया भोला पासवान पूर्व सरपंच सुनिल कुमार सिंह रमेश मंडल पंचायत समिति सदस्य अनिल पासवान अनिल पासवान प्रवीण कुमार सहित पंजवारा थाना क्षेत्र के कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: सरस्वती पूजा को लेकर आयोजित की गई शांति समिति की बैठक Posted: 02 Feb 2022 07:36 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। आगामी सरस्वती पूजा को लेकर जिला प्रशासन के आलोक में बुधवार को बौंसी थाना परिसर में सर्किल इंस्पेक्टर अमेरिका राम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि कोरोना प्रोटोकॉल के आलोक में सरस्वती पूजा कराना है। जिला प्रशासन के निर्देश पर सरस्वती पूजा को लेकर पुजा कराने का आदेश नहीं दिया है। फिर भी लोग पुजा करते हैं तो, प्रशासन की पैनी नजर रखी जाएगी। सरस्वती पूजा के दौरान पूजा पंडाल, डीजे, लाउडस्पीकर बजाने एवं प्रसाद वितरण आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। अगर कोई डीजे बजाता है तो, डीजे वाले पर भी और साथ में बजाने वाले पर भी कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। श्रद्धालुओं को अपने-अपने घरों पर ही पूजा करने की अनुमति होगी। मालूम हो कि, इस बार सरस्वती पूजा समारोह 5 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। साथ ही साथ प्रतिमा विसर्जन में जूलुस नहीं निकाली जायेगी। पुजा के दौरान किसी व्यक्ति के द्वारा हुड़दंग मचाने वाले पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। मौके पर बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष सतीश कुमार,पुलिस अधिकारी मनोरंजन प्रसाद,राजेश कुमार,व्यवसायी संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह,व्यवसायी किशोर कुमार, अयूब अंसारी, प्रदीप कुमार घोष,निप्पू झा,उमेश प्रसाद यादव, सहित अन्य लोग मोजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 02 Feb 2022 07:03 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के चार केंद्रों पर बुधवार को भी इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके हुई। बता दें कि सीएम कॉलेज, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र परीक्षा हुई। बताया गया कि, पहली पाली में इंटर परीक्षा के दौरान भौतिक विषय की परीक्षा शुरू हुई। वही 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होने की बात बताई गई। 9:20 तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं दूसरी पाली में अंग्रेजी विषय की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की। बताया गया कि 2931 छात्राओं में 2926 ने परीक्षा दिया है 55 छात्र अनुपस्थित रहे। मालूम हो कि ठंड को देखते हुए इस बार जूता मोजा पहन कर विद्यार्थी को परीक्षा देने की अनिवार्यता दी गई है। इस बाबत सरकार ने आदेश भी जारी किया है। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। जबकि विक्षकों को पूर्व ही प्रशिक्षित किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट की परीक्षा को लेकर सीएम कॉलेज एवं एल एन डी बालिका उच्च विद्यालय में मुख्य द्वार को गुब्बारों से सजाया से गेट बनाया गया है। वहीं सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में भी इंटर परीक्षा को लेकर तैयारियां दुरुस्त दिखी। साथ ही सीएम कॉलेज एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में भी कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा हो रही है। सुरक्षा की दृष्टि को देखते हुए प्रशासन की तरफ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरे भी लगाए गए हैं ताकि कदाचार मुक्त परीक्षा कराई जा सके। कहीं किसी प्रकार का कदाचार सामने नहीं आया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 01 Feb 2022 09:21 PM PST
ग्राम समाचार, धमड़ी:- मेहरमा प्रखण्ड के धमड़ी आँगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य गाँवों में वेक्सिनेशन जाँच करने पहुँचे, सीओ व् बीडीओ! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से चल रहे वेक्सिनेशन अभियान को लेकर धमड़ी आँगनवाड़ी केंद्र सहित अन्य गाँवों में जाकर मेहरमा प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, व् मेहरमा अंचलाधिकारी के द्वारा निरक्षण किया गया! वहीँ वेक्सिनेशन कर्मी ने बताया कि धमड़ी सहित 16 अन्य पंचायतों में लगभग 25 प्रतिशत लोगों को वेक्सिनेशन किया गया! एवम् साथ में बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है! लेकिन वेक्सिनेशन कर्मी ने बताया कि बूस्टर डोज बहुत कम संख्या में लिया गया है! हालाँकि वेक्सिनेशन कर्मी ने कहा कि वेक्सिनेशन करने के बाद लोगों को जल्द से जल्द वेक्सिनेशन लेने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है! संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |