ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 23, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: मुन्ना मुर्मू बने वार्ड 11 के वार्ड सचिव

Posted: 23 Feb 2022 08:32 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सिकन्दरपुर पंचायत वार्ड संख्या 11 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का चुनाव बुधवार को वार्ड सदस्य की अध्यक्षता में शांतिपूर्वक ढंग से मतदान कराकर संपन्न कराया गया। जिसमें मुन्ना मुर्मू को वार्ड 11 का वार्ड सचिव चुना गया। इस 

संबंध में वार्ड सदस्य  ने बताया कि, मौके पर वार्ड 11 के ग्रामीणों ने मतदान कर वार्ड सचिव का चयन किया। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 140 थी। जिसमें 64 मत चंदन पंडित को एवं 76 मत मुन्ना मुर्मू को मिला। जिसमें 12 मतों से मुन्ना मुर्मू विजयी हुए। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार  संवाददाता,बौंसी।

Baunsi News: मामूली विवाद पर हुए मारपीट मे युवक गंभीर रूप से जख्मी,रेफरल अस्पताल मे हुआ उपचार

Posted: 23 Feb 2022 08:30 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के सरूआ मोड़ स्थित हरीनगर में मामूली विवाद पर हुए मारपीट में एक युवक के जख्मी हो जाने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के हरिनगर गांव निवासी गोपाल कुमार सिंह के पुत्र रोहित कुमार सिंह के चचेरे भाइयों ने मारकर जख्मी कर दिया। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। पीड़ित ने आरोप लगाते हुए बताया कि, उसके चचेरे भाई एवं चाची ने मिलकर उसके और उसकी मां मंजू देवी के साथ मारपीट की है। बताया गया कि, गांव के ही नीलकंठ प्रसाद सिंह के पुत्र अमन सिंह एवं सोनू सिंह और नीलकंठ प्रसाद सिंह की पत्नी रीना देवी ने मामूली विवाद को लेकर रोहित कुमार सिंह को पिस्टल के बट से सर पर मार कर जख्मी कर दिया। बताया गया कि, बगल के ही मकान में ढलाई 

का कार्य चल रहा था। जिसमें रोहित कुमार सिंह के घर के आगे से पानी का पाइप बिछाकर ढलाई कार्य हेतु ले जाया गया था। किसी अज्ञात बच्चे के द्वारा पाइप में छेद कर दिया गया। इसी बात को लेकर पीड़ित के चचेरे भाई अमन सिंह एवं सोनू सिंह ने गाली गलौज करना शुरू कर दिया। रोहित कुमार सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि, उसके चचेरे भाई अमन सिंह एवं सोनू सिंह ने पिस्टल निकालकर पिस्टल के बट से उसके सिर पर वार कर दिया। जिससे उसका सिर फट गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जिसके बाद उसे रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया। इस बाबत पीड़ित ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है। हालांकि खबर लिखे जाने तक थाने में आवेदन नहीं दी गई थी। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

मानगढ़ न्यूज:- आँगनबाड़ी केंद्र बनने के बाद बिना उद्धघाटन किये बिलडिंग पोखर मे समाया! बीडीओ व् जेई से जाँच करवाने के लिए कहा?

Posted: 23 Feb 2022 08:14 AM PST

 




ग्राम समाचार, मानगढ़:- मेहरमा प्रखण्ड के मानगढ़ गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र बनने के बिना उद्धघाटन किये पोखर मे समाया! बीडीओ और जेई से करवाएंगे जाँच! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि मानगढ़ गाँव में आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 2 को आठ वर्ष पूर्व बने  बिना उद्धघाटन किये बिलडिंग पोखर मे समा गया! वहीँ बताया गया कि इस बिलडिंग को जाँच करवाने के लिए बीडीओ और जेई  को कहा गया!  वहीँ स्थानीय लोगों ने बताया कि इस आंगनबाड़ी केंद्र में आज तक एक बच्चे का ना ही नामांकन हुआ और ना ही पढ़ने आया! और दीवार फटने लगा! एवम् बगल के पोखर मे समाने लगा! जिससे ग्रामीणों ने बीडीओ और जेई को जाँच करने को कहा गया! वहीँ ग्रामीणों ने पूछा गया कि आखिर झारखंड सरकार ने एैसे कामों मे एैसी जगह पर पैसा क्यों बर्बाद किया! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Pathargama News: और नियंत्रित ऑटो की टक्कर से एक ड्राइवर घायल

Posted: 23 Feb 2022 04:34 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बीते मंगलवार की रात्रि 7:00 बजे के आसपास गोड्डा पथरगामा मुख्य पथ एनएच 133 पर बासुकीनाथ पेट्रोल पंप के समीप सामने से तेज गति से आ रही अनियंत्रित ऑटो की टक्कर से पथरगामा के दर्जी पट्टी निवासी मोहम्मद अली का 55 वर्षीय पुत्र जुमराती बैठा बुरी तरह से जख्मी हो गया| ऑटो वाला धक्का मारकर भागने में सफल रहा|

आसपास के लोगों द्वारा घायल जुमराती बैठा को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया| जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉक्टर माधव झा ने पथरगामा थाना में सूचना देकर जुमराती बैठा का प्राथमिक उपचार किया| जुमराती बैठा खतरे से बाहर बताया जाता है| मिली जानकारी के अनुसार जूमराती बैठा पेशे से ड्राइवर है और वह अमडिहा स्थित अपने गाड़ी मालिक के दरवाजे पर गाड़ी खड़ा करके हिसाब देने के उपरांत अपने घर लौट रहा था| उसी क्रम में यह घटना घटी है|

अमन राज:-

बेलबड्डा न्यूज़:- बेलबड्डा गाँव मे धान के गोले से अज्ञात चोरो ने 5 बोरा भरा हुआ धान,और 1 कम्प्युटर काँटे की हुई चोरी?

Posted: 23 Feb 2022 02:10 AM PST

 




ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा गाँव मे अज्ञात चोरो ने धान के गोले से 5 बोरा धान एवम् 1 कंप्युटर काँटे की चोरी! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बेलबड्डा थाना के महज 100 मीटर की दूरी पर एक धान का गोला है जो की अज्ञात चोरो ने धान के गोले से पाँच भरे हुए धान की बोरी, एवम् 1 कंप्युटर काँटे की गई चोरी! वहीँ जब इस धान के गोला के मालिक विक्रम कुमार से हुई तो उन्होंने बताया कि जब मै सुबह 5:00 बजे आये तो देखा की मेन गेट पर ताला लगा हुआ है लेकिन अंदर के गेट का ताला टूटा मिला! और वहाँ से 5 बोरा धान भरा हुआ और 1 कंप्युटर काँटे की गई चोरी! वहीँ पूछने पर बताया कि अभी तक मैने थाने में आवेदन नही दिया है! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (ग्राम समाचार)! 

Godda News: कुड़माली समेत चार सूत्री मांग के समर्थन में आज होगा धरना

Posted: 22 Feb 2022 10:31 PM PST




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  संथालपरगना भाषा एवं खतियान संघर्ष समिति" के संयोजक मंडली सदस्य संजीव कुमार महतो ने प्रेस विज्ञप्ति द्वारा बताया कि धारना प्रदर्शन पूरी तरह अनुशासित व लोकतांत्रिक और संवैधानिक मर्यादाओं के साथ होगा। आयोजन का विधिवत सुचना प्रशासन को दे दी गई है। पदयात्रा के दौरान आवाजाही बाधित ना हो इसके लिए तैयारी समिति ने नेताओं कार्यकर्ताओं समर्थकों को निर्देशित किया गया है। यह भी निर्देशित है कि धरना स्थल पर मंच के सामने आगे बच्चे बच्चियां और दायीं तरफ महिला और बायीं तरफ पुरुष बैठेंगे बीचों बीच मंच पर आने जाने का रास्ता तय किया गया है। समर्थक डिगा मांदर के साथ बाजा गीत गान के साथ पारंपरिक वेशभूषा और अस्त्र शस्त्रों के साथ मर्यादित व शांतिपूर्ण तरीके से कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। आगंतुकों के भोजन पानी एवं आवश्यक सहायता के लिए नेताओं कार्यकर्ताओं को निर्धारित कार्य जिम्मेदारी सौंपी गई है। आगे श्री महतो ने गोड्डा शहर समेत जिला वासियों और प्रशासन, पत्रकारों के साथ आमजनों से आग्रह किया है कि हमारा आंदोलन संथाल परगना में सिर्फ कुड़मालि भाषा को लागू कराने तक सीमित नहीं बल्कि आम झारखंडियों के हीत के तमाम ज्वलंत विषयों पर भी केंद्रीत है। इसलिए हर कोई इस आंदोलन से जुड़ें और तन मन धन से सहयोग करें व हक अधिकार के लिए संघर्ष को आगे आयें।

Godda News: मेगा हेल्थ कैंप वरदान साबित हो रहा है पूरे पैर एवं कटे होठ वाले बच्चों के लिए

Posted: 22 Feb 2022 10:03 PM PST






ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  भारत सरकार, भारतीय रेल एवं बिड़ला फाउंडेशन के तत्वावधान में झारखण्ड सरकार एवं जिला प्रशासन गोड्डा के सहयोग से इम्पैक्ट इंडिया फाउंडेशन द्वारा लाइफलाइन प्रोजेक्ट के तहत पोड़ैयाहाट में गत 8 फरवरी से संचालित 20 दिवसीय निःशुल्क मेगा हेल्थ कैम्प आंख एवं कान के मरीजों के पश्चात अब 14 वर्ष से कम उम्र के मुड़े पैर एवं कटे होंठ वाले बच्चों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रहे। शिविर के 13 वें दिन सोमवार को जहां कुल 92 बच्चे शिविर पहुंचे वहीं जांचोपरांत 24 का निःशुल्क सफल ऑपरेशन किया गया जिसमें पैर के 13 और होंठ के 11 मरीज थे। इसके अलावा 12 बच्चों का चयन मंगलवार को सर्जरी के लिए किया गया है। अब तक 12 बच्चों के ऑपेरशन किज गए हैं। इन बच्चों के भोजन एवं आवासन सहित इन्हें दवाइयां भी निःशुल्क प्रदान की जा रही है। सोमवार एवं मंगलवार को शिविर के संचालन में अपनी स्वैच्छिक सेवा देने वालों में रेडक्रॉस सोसायटी से कोषाध्यक्ष शेषमणि पांडेय एवं सदस्य अखिल कुमार झा के अलावा श्रवण भगत व कमलेश भगत, नेहरू युवा केन्द्र संगठन से प्रदीप ठाकुर एवं बमबम कुमार तथा जनता शक्ति संघ परासी से शशि कुमार मांझी, अमित कुमार, गोविंद माँझी एवं सोनू मांझी के अलावा प्लस टू उच्च विद्यालय के प्रतिनियुक्त शिक्षकों में मो0 इकबाल हुसैन, नीतीश कुमार एवं श्रवण भगत सहित प्रखंड विकास पदाधिकारी पोडैयाहाट श्री महेश्वरी प्रसाद यादव एवं बीईईओ प्रभाकर कुमार के निगरानी में प्रतिनियुक्त प्रखण्ड व शिक्षाकर्मियों का योगदान सराहनीय रहा।

Godda News: भटके हुए बालक को जिला बाल संरक्षण इकाई ने सौंपा परिजनों को

Posted: 22 Feb 2022 09:58 PM PST





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  ज़िला अंतर्गत ठाकुरगंगटी प्रखंड का एक बालक जो अपने संबंधी के घर से लौटने के क्रम में ट्रेन से सफर कर पश्चिम बंगाल के हावड़ा स्टेशन पहुंच गया। जिला बाल संरक्षण इकाई गोड्डा ने बच्चे के घर का पता लगाया और परिजनों से संपर्क किया। तदोपरांत सोमवार की देर शाम को बच्चे को बाल कल्याण समिति गोड्डा के समक्ष प्रस्तुत कर परिजनों को सौंप दिया गया। इस मौके पर बाल कल्याण समिति के डॉ० नीरज कुमार, संदीप कुमार, संरक्षण अधिकारी विकास चन्द्र, सामाजिक कार्यकर्ता मुजफ्फर आलम, चाइल्ड लाइन हावड़ा एवं गोड्डा के कर्मी एवं अन्य उपस्थित हुए। बालक के परिजन जो काफी चिंतित थे, अपने पुत्र को वापस पाकर बहुत प्रसन्न हुए और सभी को बधाई दी।

Godda News: बाल हिंसा और बाल दूर्व्यवहार पर जनसंवाद आयोजित

Posted: 22 Feb 2022 09:54 PM PST




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला बाल संरक्षण इकाई, गोड्डा स्वयंसेवी संस्था रास्ता एवं बाल अधिकार पर काम रही राष्ट्र स्तरीय संस्था कैलाश सत्यार्थी फाउंडेशन के सहयोग से डीआरडीए सभागार में बाल-हिंसा और बाल-दुर्व्यवहार पर जनसंवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाल कल्याण समिति के सदस्य संदीप कुमार, समिति के पूर्व सदस्य बिनय कुमार, जिला बाल संरक्षण अधिकारी रितेश कुमार, संरक्षण अधिकारी विकास चंद्र, ओम प्रकाश, महिला थाना प्रभारी दीपिका तिग्गा, विधि सह परिवीक्षा पदाधिकारी राजेश कुमार, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी गीता कुमारी ने दीप प्रज्वलित कर किया। मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता मुजफ्फर आलम, प्रीतम गाडिया, कृपासिंधु कुमार, रास्ता संस्था के सचिव अजय कुमार, पारस कुमार, राजेश कुमार, प्रमिला कुमारी, चाइल्ड लाइन के अंजली टुडू, उषा कुमारी, मेरी किस्कू। कार्यक्रम में ग्रामीणों एवं किशोरियों ने भी भाग लिया।

Godda News: सब जूनियर हैंडबॉल झारखंड की टीम में जिले के 4 बालिकाओं का चयन

Posted: 22 Feb 2022 09:49 PM PST




ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-   जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत बेलटिकरी गांव की चार खिलाड़ी रौशनी कुमारी, जुली कुमारी शिला कुमारी, साक्षी कुमारी का झारखंड टीम में चयन हुआ। मिली जानकारी के अनुसार उत्तरप्रदेश के लखनऊ में 27 फरवरी से 3 मार्च तक आयोजित 37वां सबजूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में खेलने हेतु झारखंड की टीम में इन चारों का चयन हुआ है। इन खिलाड़ियों के साथ कोच के लिए महागामा के राजेश रंजन उर्फ राजू को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं हैंडबॉल एसोसिएशन के राजेश रंजन ने बताया की रात-दिन एक कर सभी खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया गया है जिस वजह से बच्चे आज इस मुकाम पर पहुंच पाए हैं और हमें गर्व है हमारे महागामा के साथ-साथ पूरे झारखंड का नाम रोशन होगा। वहीं एसोसिएशन के अधिकार व अन्य खेल प्रेमियों ने बालिकाओं को बधाई दी और जिला और राज्य के साथ साथ देश का नाम रौशन करने की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्वल भविष्य की कामना की।

Godda News: परसा में चल रहे दो दिवसीय फुटबाल टूर्नामेंट संपन्न में

Posted: 22 Feb 2022 09:42 PM PST






ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  महागामा प्रखण्ड अंतर्गत परसा के मोजिबुलहक मैदान में मिल्लत यूथ क्लब परसा के तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन मंगलवार को हुआ। इस समापन समारोह के मुख्य अतिथि के रूप में मिल्लत कॉलेज प्रचार्य डॉ० तुषार कांत, महागामा पश्चिमी जिला परिषद नगमा आरा, डॉ० जुनेद आलम, सुलेमान जहांगीर आजाद, धोरैया जिला परिषद रफीक आलम, मिनसार आलम, डॉ० रुस्तम अली, बिपिन बिहारी सिंह, मु० कासिम, अरशद जमील उपस्थित हुए। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला महागामा के कुशमहरा और साहेबगंज के बीच खेला गया जिसमें साहेबगंज की टीम ने मिनसार टीम (कुशमहरा) को 1-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। इस टूर्नामेंट के उपस्थित अतिथियों द्वारा बारी-बारी से अपने संबोधन में कहा कि खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलना चाहिए। खेल सिर्फ शारीरिक व्यायाम ही नही बल्कि आपसी प्रेम और भाई चारे का भी बनाती और बढ़ती है। इससे एक दूसरे के बीच प्रेम बढ़ता है। गांव के यही खिलाड़ी क्षेत्र, राज्य और पूरे देश का नाम रौशन करते हैं। वहीं फाइनल मुकाबले में डॉ० जुनैद आलम, डॉ० तुषार कांत, बिपिन बिहारी, इरफान काजी के द्वारा संयुक्त रूप से साहेबगंज की विजेता टीम को प्रथम पुरस्कार के रूप में 40 हजार रुपए की नकद राशि प्रदान की गई। उपविजेता टीम को नगमा आरा, रफीक आलम, अरशद जमील एवं मास्टर कासिम के द्वारा 35 हजार रुपये नकद दिया गया। तृतीय पुरस्कार के लिए मिनसार आलम एवं सभी सदस्य चतुर्थ पुरुस्कार मु० सेराज, डॉ० नुरनबी, अब्दुल मन्नान के द्वारा आठ हजार रुपये दिए गए। साथ ही पूरे टूर्नामेंट में शुरुआत से लेकर अंत तक सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले छैला साहेबगंज टीम के खिलाड़ी को झारखंड शेख कल्याण मंच के संस्थापक सुलेमान जहांगीर आजाद के द्वारा मैन ऑफ द सीरीज के लिए साइकिल देकर सम्मानित किया गया। इस प्रतियोगिता में बेस्ट कॉमेंट्री की भूमिका सोएब अख्तर एवं जावेद आलम ने निभाया। इस दौरान असलम प्रवेज, नाहिद आलम, जिब्राइल आलम, मंजर आलम, बाबर, औरंगजेब, युवा कांग्रेस नेता मिन्हाजुल हक, मास्टर रब्बानी, हफीज मकबूल सहित सभी सदस्य उपस्थित थे।

Ramgarh News: उप विकास आयुक्त ने जिला नियोजनालय के कार्यों की समीक्षा की

Posted: 22 Feb 2022 09:01 PM PST



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  मंगलवार को समाहरणालय रामगढ़ के ब्लॉक बी स्थित सभाकक्ष में उप विकास आयुक्त रामगढ़, नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में जिला नियोजनालय द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षातमक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक मे सबसे पूर्व जिला नियोजन पदाधिकार देव कुमार प्रसाद मैं उप विकास आयुक्त सहित अन्य अधिकारियों को जिला नियोजनालय द्वारा युवाओं को कौशल प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने हेतु किए जा रहे कार्यो की विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने जिला नियोजन पदाधिकारी को विभिन्न माध्यमों का इस्तेमाल करते हुए युवाओं के लिए आयोजित किए जाने वाले कौशल प्रशिक्षण एवं भर्ती कैंप का व्यापक प्रचार प्रसार करने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने सभी युवाओं का जिला नियोजनालय में पंजीकरण एवं जिन्हें रोजगार उपलब्ध कराया गया है उनका इ श्रम कार्ड अनिवार्य रूप से बनाना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित किए जाने वाले कौशल प्रशिक्षण शिविर के उपरांत प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उप विकास आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को प्रशिक्षित युवाओं की सूची जिला नियोजनालय में अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान श्री सिन्हा ने जिला नियोजन पदाधिकारी को महाप्रबंधक जिला उधोग केन्द्र के साथ समन्वय कर कौशल विकास की विभिन्न गतिविधियों को सुचारू रूप से आगे बढ़ाने का निर्देश दिया। बैठक के दौरान जिला जनसंपर्क पादधिकारी रामगढ़, जिला योजना पादधिकारी रामगढ़, जिला समन्वयक जेएसएलपीएस सहित अन्य उपस्थित थे।

अमन राज के सौजन्य से:-

Pathargama News: विधायक ने किया पथ निर्माण कार्य का शिलान्यास

Posted: 22 Feb 2022 08:57 PM PST







ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- मंगलवार 22 फरवरी को स्थानीय विधायक अमित कुमार मंडल ने गोड्डा विधानसभा अंतर्गत पथरगामा प्रखंड में पंजरहार से जोगीडीह होते हुए तरडीहा तक 1 करोड़ 57 लाख 871 रुपए की लागत से 2.5 किलो मीटर सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया| वहीं दूसरी तरफ 56,672 लाख की लागत से गोड्डा विधानसभा में भाजपा के पक्ष में सबसे अधिक वोट देने वाला गांव पथरगामा का सोनार चक में 1.5 किलोमीटर ग्रामीण पथ के सुदृढ़ीकरण कार्य का तथा 74.954 लाख रुपए की लागत से सिमरिया से लकड़ जोरी तक 1 किलोमीटर पथ का सुदृढ़ीकरण कार्य का भी शिलान्यास किया। मिली जानकारी के अनुसार गोड्डा के बथानटांड़ से सुंदर मोर तक 133,675 करोड़ की लागत से 3.450 किलोमीटर सड़क के सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास किया गया है| बसंतराय प्रखंड के गोपीचक से गौरीकिता तक और फुलवरिया से अंबा पथ तक पथ सुदृढ़ीकरण कार्य का शिलान्यास समय अभाव के चलते आज नहीं हो पाया, जिसे अगले निर्धारित तारीख तक कर दिया जाएगा| सुनारचक में मौके के नाम संबोधन में विधायक ने कहा कि पूरे विधानसभा क्षेत्र में हमें सबसे ज्यादा प्यार सुनार चक में ही मिला है| जहां प्यार मिला है वहां मैंने प्राथमिकता के साथ विकास कार्य किया है और करता रहूंगा| और मेरी पहली प्राथमिकता यह भी है कि जहां मुझे प्यार नहीं मिला है वहां मुझे प्यार और विश्वास मिले इसके लिए लगातार कोशिश में लगा हुआ हूं| मौके पर उनके साथ थाना प्रभारी बलिराम रावत, विधायक के निजी सचिव विजय श्री, वरिष्ठ भाजपाई सिया राम भगत, पूर्वी मंडल अध्यक्ष रामस्वरूप पंडित उर्फ गोलू पंडित, उपाध्यक्ष सोनू भगत, प्रखंड महामंत्री मुनीलाल भगत, मनीष रंजन, विक्की कुमार आदि मौजूद थे|

अमन राज:-

Ramgarh News: प्रतिभा चयन प्रतियोगिता में दूसरे दिन 220 प्रतिभागियों ने लिया भाग

Posted: 22 Feb 2022 08:46 PM PST




ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट::-  सिदो कान्हू मैदान, रामगढ़ में जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता 2021-22 के दूसरे दिन रामगढ़ जिला के सभी प्रखंडों से 220 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस दौरान सभी का बैटरी एवं स्किल टेस्ट लिया गया। अविनेश कुमार त्रिपाठी जिला खेल पदाधिकारी रामगढ़ ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सभी बच्चों को बताया गया कि राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता रांची में दिनांक 1 मार्च से 4 मार्च 2022 तक होगा जिसमें खिलाड़ियों का चयन Battery test में - शारीरिक वजन-अधिकतम 35 किलोग्राम, ऊचाई-अधिकतम 124 से 153 सेंटीमीटर होगा। इस दौरान उन्होंने सभी बच्चों से पूरी क्षमता से प्रदर्शन करने की बात कही एवं उन्हें राज्य स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया। जिला स्तरीय प्रतिभा चयन प्रतियोगिता के दौरान मंगलवार को फुटबॉल (बालक बालिका) बैडमिंटन (बालक), वॉलीबॉल (बालिका), एथलेटिक्स (बालक बालिका) का स्किल टेस्ट लिया गया। इस दौरान सी0डी0 सिंह, मो0 कमरूदीन, भोलानाथ महली डे बोर्डिंग प्रशिक्षक, प्रकाश महतो, सूरज मुंडा एवं शारिरिक प्रशिक्षक, समेत बच्चें उपस्थित थे।

अमन राज के सौजन्य से:-


Panjwara News: कार से 145 बोतल विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Posted: 22 Feb 2022 07:38 PM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने मंगलवार  देर रात उत्पाद विभाग चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच के क्रम में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद कर चालक को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि बॉर्डर चेक पोस्ट पर जांच अभियान चला रहे थे इस दौरान  एक कार को जांच के लिए रोका गया जिससे जांच के क्रम में कार में रॉयल स्टेग ब्रांड 


के 114 बोतल 375 ML और इंपोरियल ब्लु ब्रांड के 31 बोतल  375 ML  कुल 145 बोतल विदेशी शराब बरामद कर चालक को गिरफतार किया है। गिरफ्तार चालक की पहचान भागलपुर जिले के सजौर थाना क्षेत्र के  मिथुन कुमार पिता सुनिल सिंह के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त करते हुए गिरफ्तार चालक के विरुद्ध बिहार मद्य  निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर  गिरफ्तार तस्कर को  बांका जेल भेज दिया जाएगा।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Post Bottom Ad

Pages