ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Friday, February 25, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: निर्माणाधीन आदर्श गांव का जिलाधिकारी ने किया स्थल निरीक्षण, अवैध जमाबंदी को लेकर एक व्यक्ति गिरफ्तार

Posted: 25 Feb 2022 09:36 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बरमसिया गांव में निर्माणाधीन आदर्श गांव का जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने शुक्रवार को स्थल निरीक्षण किया। इस दौरान गांव के शैलेंद्र यादव उर्फ राजदीप को 17 एकड़ 64 डिसमिल जमीन का अवैध रूप से जमा बंदी कराने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। वहीं अंचलाधिकारी द्वारा बंधुआकुरावा 

थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जा रही है। भूमि पर कब्जा के मामले में एक अन्य आरोपी डिगरीपहाड़ी गांव के सुनील मंडल को भी पुलिस खोज रही है। वहीं अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता ने बताया कि, 17 एकड़ 64 डिसमिल पर अवैध रूप से कब्जा को लेकर जांच पड़ताल कर आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज की जा रही है। वहीं इस मौके पर एडीएम माधव कुमार सिंह सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: ऐतिहासिक मंदार पर बन रहे डायवर्सिटी पार्क का जिलाधिकारी ने लिया जायजा, पदाधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

Posted: 25 Feb 2022 09:34 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। ऐतिहासिक मंदार पर्वत पर डायवर्सिटी पार्क बनाने की कवायद तेज कर दी गई है। सर्वे कार्य पूरा होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया गया है। इसी क्रम में शुक्रवार को जिलाधिकारी सुहर्ष भगत ने मौके पर पहुंचकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। वहीं चल रहे कार्यों का जायजा भी लिया। इस दौरान प्रखंड विकास 

पदाधिकारी पंकज कुमार,अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिया गया और जल्द से जल्द कार्य को पूरा करने का भी निर्देश दिया गया। मालूम हो कि, मंदार पर बायोडायवर्सिटी पार्क बनाने का कार्य शुरू हो गया है। वहीं समतलीकरण के साथ-साथ अन्य कार्य भी किया जा रहा है। वहीं मौके पर डीएफओ सहित अन्य पदाधिकारियों कई दिशा निर्देश दिए गए हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

मेहरमा न्यूज:- मनरेगा मे काम कर रहे मजदूर प्रमोद यादव के मौत होने पर मेहरमा प्रखण्ड में किया धरना प्रदर्शन?

Posted: 25 Feb 2022 09:30 AM PST

 





ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा प्रखण्ड में आज खिरौंधा के मनरेगा मे काम कर रहे मजदूर प्रमोद यादव की मौत होने के क्रम में ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि पिछले दिनों में मनरेगा कुम्प की खुदाई कर रहे प्रमोद यादव के उपर अचानक धसना गिरने से प्रमोद यादव की ईलाज के दौरान मौत हो गई! वहीँ मुहाबजा नही मिलने पर आज मेहरमा ब्लॉक में खिरौंधा के सभी ग्रामीणों ने किया धरना प्रदर्शन! वहीँ ब्लॉक के प्रखण्ड विकास पदाधिकारी नही रहने पर आंचलाधिकारी को आवेदन दे कर कहा गया कि! जल्द से जल्द उनके परिवारों को मुहाबाजा मिलने की अपील किया गया! एवम् बताया गया कि मनरेगा के तहत् जो भी सहायता हो वह मुहाबजा उनके परिवारों को मिला जाये! एवम् उनके परिवारों को विधवा पेंशन भी मिला जाये! एवम् उन बच्चे के लिए कुछ व्यवस्था किया जाये, जो की उन बच्चे का भविष्य सही दिशा में जाये! एवम् उनके परिवारों को आर्थिक सहायता भी मिला जाये! जिसके चलते आज मेहरमा ब्लॉक में स्थानीय लोगों के द्वारा धरना प्रदर्शन किया गया! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Bounsi News: श्रीमद्भागवत कथा महापुराण के चौथे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी काफी भीड़

Posted: 25 Feb 2022 08:19 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड के सुजानीटिकर गांव में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण के आज चौथे दिन श्रद्धालुओं की काफी भीड़ उमड़ पड़ी। बताते चलें कि सुबह नौ से एक तथा संध्या छ्ह से दस तक श्रद्धालु आचार्य राजीव रंजन जी महाराज के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का श्रवण कर रहे हैं। इस महा भागवत यज्ञ का आयोजन शिव शंकर यादव जी के द्वारा कराया जा रहा है। शिव शंकर यादव ने बताया कि दिन-प्रतिदिन भागवत सुनने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती ही जा रही है,आसपास के गांव के महिलाएं और श्रद्धालु रोज भागवत कथा का श्रवण कर रहे हैं। आज चौथे दिन भागवत कथा में लोगों की रुचि काफी बढ़ गई जब अचार्य राजीव रंजन जी महाराज ने कपिल मुनि की कथा, कथा पंडाल में सुनाई। भागवत कथा में कपिल मुनि की कथा सुनकर लोग भाव विभोर हो गए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार कपिल मुनि अपनी माता के गर्भ में ही रहकर किस तरह से अनेकों ज्ञान को संग्रहित किया यह परमपिता परमेश्वर की असीम अनुकंपा थी। भागवत 

पुराण की कथा में महाराज जी ने बताया कपिलमुनि भगवान विष्णु के छठे अवतार हैं। कपिलमुनि की माता का नाम देवहूति व पिता का नाम कर्दम ऋषि था। देवहूति स्वयंभू मनु की पुत्री थीं। अनुसुइया, श्रद्धा, कला, गति, हविर्भू, क्रिया, ख्याति, अरुंधती तथा शान्ति आदि कपिल मुनि की बहनें थीं। रंजन जी महाराज ने बताया कपिल मुनि ने जब सांख्य दर्शन की रचना की तब बाल्यावस्था में कपिल मुनि महाराज ने अपनी माता को सृष्टि के साथ-साथ प्रकृति के 24 तत्वों का ज्ञान प्रदान किया था। उन्होंने बताया कि सांख्य दर्शन के माध्यम से जो तत्वज्ञान कपिल मुनि ने अपनी माता विभूति को सुनाया था वही ज्ञान श्री कृष्ण ने अर्जुन को महाभारत में गीता के उपदेश के रूप में सुनाया था। कपिल मुनि के संबंध में श्रीमद्भागवत गीता में वर्णन है। अक्षत्थ: अश्रृत्थ: सर्ववृक्षाणां देवर्षीणां च नारद:। गन्धर्वाणां चित्ररथ: सिद्धानां कपिलो मुनि:॥ अर्थात् भगवान श्री कृष्ण महाभारत में अर्जुन को बता रहे हैं कि हे अर्जुन जितने भी वृक्ष हैं उनमें सबसे उत्तम वृक्ष पीपल का है और वो मैं हूं, देवों  में नारद मैं हूं, सिद्धों में कपिल मैं हूं, ये मेरे ही अवतार हैं। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: यूक्रेन में फंसा बिहार

Posted: 25 Feb 2022 08:16 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड आँगारू जबड़ा पंचायत के मडुवावरण गांव के ज्ञान प्रसाद यादव के पुत्र राजीव कुमार यादव उर्फ फंटूश भी फंसे हुए हैं। शुक्रवार तड़के भाजपा मीडिया प्रभारी,बौंसी निर्मल 

झा से वीडियो कॉलिंग पर बात हुई। वही राजीव कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी करते हुए, यूक्रेन से अपने बिहार लौटने के लिए भारत सरकार से गुहार लगाई है। राजीव कुमार वहां से निकालने के लिए भारत सरकार से मांग की है। 

कुमार चंदन,ग्रामसमाचार संवाददाता बौंसी।

सुड़नी न्यूज:- सड़क किनारे पानी में मिला शव, मेहरमा पुलिस को परिजनों ने पोस्टमार्टम करने से किया इनकार! खाली हाथ वापस लौटे मेहरमा पुलिस?

Posted: 25 Feb 2022 09:35 AM PST

 


 






ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा प्रखण्ड के डोय व सुड़नी पथ मुख्य मार्ग पर सड़क किनारे पानी में मिला शव! मची खलबली! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि डोय बाजार से लगभग 100 मीटर के दूर सड़क किनारे पानी मे मिला शव! वही परिजनों के द्वारा बताया गया कि मंगलवार की सुबह मे साइकिल के साथ सुशील सोरेन घर से निकला था! जो की वापस नही लौटा! वही परिजनों के द्वारा काफी खोजबीन किया गया! परंतु नही मिला! एवम् आज डोय और सुड़नी के मुख्य मार्ग पर कुछ लोग आ रहे थे वही उनकी नजर सड़क किनारे पानी मे साइकिल देखा! तो कुछ लोगों ने पास जाकर साइकिल निकालना चाहा तो उसमें एक व्यक्ति की लाश मिला! जिससे फ़ौरन मेहरमा पुलिस को सूचित किया गया! वही मेहरमा के थाना प्रभारी पल्लवी कुजुर अपने दल- बल के साथ घटनास्थल पर पहुँचा! एवम् शिनाख्त होने पर उनके परिजनों को भी सूचित किया गया! वही उनके परिजनो ने देखते ही रो रो कर बुरा हाल हो गया! वही मेहरमा के थाना प्रभारी पल्लवी कुजुर ने उस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ले जाना चाहा तो! उनके परिजनों ने पोस्टमार्टम करवाने से इंकार कर दिया! वही मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजुर ने परिजनों से एक लिखित आवेदन माँगा गया! वहीँ तुरंत परिजनों ने आवेदन लिख कर मेहरमा पुलिस को दिया गया! वही मेहरमा के थाना प्रभारी पल्लवी कुजुर आवेदन ले कर वापस लौट गए! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Ramgarh News: उपायुक्त ने गोला प्रखंड के सभागार में समीक्षा बैठक की

Posted: 25 Feb 2022 07:12 AM PST




ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा ने गोला प्रखंड का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रखंड सभागार में धान अधिप्राप्ति के तहत हो रहे कार्यों को लेकर जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों, पैक्स अध्यक्षों/ डीलरों, एफपीओ के अध्यक्ष एवं सदस्यों के साथ बैठक की। बैठक मे उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुदर्शन मुर्मू से अब तक गोला प्रखंड में धान अधिप्राप्ति के तहत कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी के द्वारा उपायुक्त को जानकारी दी गई कि गोला प्रखंड में 26807.21 क्विंटल धान अधिप्राप्ति लक्ष्य के विरुद्ध अब तक कुल 18509.88 क्विंटल धान अधिप्राप्ति की जा चुकी है। इसके साथ ही प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निर्देश दिया गया है कि वे नियमित रूप से धान अधिप्राप्ति कार्यों की समीक्षा कर लक्ष्य पूरा करने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करें। धान अधिप्राप्ति के तहत अब तक किए गए कार्यों की पैक्स वार समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने कहां की सभी पैक्सों को पूरी तरह से जांच करने के उपरांत ही लक्ष्य दिया गया है इसलिए सभी अध्यक्ष/डीलर यह सुनिश्चित करें कि उन्हें जो भी लक्ष्य दिया गया उसके विरुद्ध हुए शत-प्रतिशत धान किसानों से क्रय करना सुनिश्चित करें। इस दौरान उपायुक्त ने किसानों को धान अधिप्राप्ति केंद्र पर धान की बिक्री करने हेतु जागरूक करते हुए उनका निबंधन ई उपार्जन पोर्टल पर सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने वैसे पैक्स जिनके द्वारा धान अधिप्राप्ति का कार्य संतोषजनक नहीं पाया गया उन्हें इस पर विशेष ध्यान देते हुए कार्यों में तेजी लाने एवं जल्द से जल्द लक्ष्य पूरा करने का निर्देश दिया। मुख्यमंत्री पेट्रोल सब्सिडी योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी एवं सभी राशन डीलरों को ज्यादा से ज्यादा योग्य लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने पेट्रोल सब्सिडी योजना का व्यापक प्रचार प्रसार करने एवं सभी पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल सब्सिडी योजना का बैनर होना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना के तहत हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने अधिकारियों को प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध सभी लाभुकों को लाभ देने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने जन वितरण प्रणाली के सभी दुकानदारों को ससमय लाभुकों को राशन उपलब्ध कराने, शत प्रतिशत लाभुकों का आधार पंजीयन सुनिश्चित कराने एवं उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री पेट्रोल सब्सिडी योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी योजना सहित अन्य योजनाओं के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया।इस दौरान जिला आपूर्ति पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोला, अंचल अधिकारी गोला, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी गोला, अन्य पदाधिकारियों, पैक्स डीलरों/ अध्यक्षों, जन वितरण प्रणाली के दुकानदारों सहित अन्य उपस्थित थे|

Ranchi News: पंचायत चुनाव का रास्ता हुआ साफ/जल्द होगी तिथि की घोषणा

Posted: 25 Feb 2022 07:03 AM PST




ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:-  कैबिनेट की बैठक आज 35 प्रस्तावों पर मुहर लगायी गयी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आज प्रोजेक्ट भवन में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में राज्यपाल के कारकेड के लिए नयी गाड़ियां खरीदने के लिए 2 करोड़ रूपए के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। बैठक में बिजली उपभोक्ताओं को मिलने सब्सिडी स्लेब में संसोधन किया गया है। अब 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने वालों उपभोक्ताओं को सब्सिडी नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही राज्य के 334 थानों में सीसीटीवी लगाए जाएंगे। इसके लिए 78 करोड़ रूपए मंजूर किए गए। बैठक में सरकार ने त्रिस्तरीय पंचायती राज चुनाव तिथि संबंधी प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान कर दी है। इसके लिए सरकार ने पंचायी राज विभाग को जिम्मेवारी सौंप दी है।

*बैठक में लिए गए अन्य निर्णय* 

-अभीलेखागार नियुक्ति नियामवली संसोधन प्रस्ताव पास

-झारखंड चिकित्सक कर्मियों के मानदेय में वृद्धि प्रस्ताव पारित

-आयुष चिकित्सका कर्मियों के मानदेय में वृद्धि प्रस्ताव

-कक्षकाल नियमावली में संशोधन प्रस्ताव पारित

-सहायक कारपाल नियुक्ति नियावमली संसोधन प्रस्ताव पारित

-साहेबगंज में 32 किमी सड़क के लिए 114 करोड़ की मंजूरी।

-राज्यपाल के लिए नए वाहन के लिए 2 करोड़ की मंजूरी, कारकेड की गाड़ियां बदलेगी

-पॉलटेक्निक शिक्षकों के पुनरीक्षित वेतनमान को मंजूरी

-बिजली उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की गयी। अब 400 यूनिट से अधिक बिजली खपत करने पर सब्सिडी नहीं मिलेगी।

-गुमानी बराज के लिए 365 करोड़ की मंजूरी

-राज्यों के 334 थानों में सीसीटीवी कैमरा लगाना

अमन राज के सौजन्य से:-

Ramgarh News: अवैध खनन के विरुद्ध हो रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया

Posted: 25 Feb 2022 06:55 AM PST



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ सुश्री माधवी मिश्रा के निर्देश पर कई पहल किए गए हैं वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए 9 चेक नाकें भी स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में बृहस्पतिवार को वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज एवं अनुमंडल पदाधिकारी मोहम्मद जावेद हुसैन द्वारा संयुक्त रुप से मांडू प्रखंड के फागू बेड़ा एवं नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी ने फागू बेड़ा क्षेत्र में अवैध रूप से हो रहे कोयले के स्टॉक का निरीक्षण कर अधिकारियों को ट्रेंच काटने सहित अन्य उपाय करते हुए संबंधित क्षेत्र तक वाहनों के आवागमन को पूरी तरह से बंद करने तथा वहां अवैध मुहानों को बंद करने के संबंध में आवश्यक निर्देश दिया गया। फागू बेड़ा क्षेत्र के उपरांत वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा मांडू प्रखंड के ही नुनियागढ़ा क्षेत्र का निरीक्षण कर वहां अवैध मुहानों को बंद करने के तहत हो रहे कार्यों का जायजा लिया गया। मौके पर उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मियों को अवैध मुहानों को अच्छी तरह से बंद करने एवं कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा अधिकारियों एवं कर्मियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर अवैध मुहानों की खोज करने एवं उन्हें बंद करने तथा अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

अमन राज के सौजन्य से:-

Ranchi News: झारखंड मंत्री परिषद की बैठक में 33 महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए

Posted: 25 Feb 2022 06:48 AM PST



ग्राम समाचार, रांची ब्यूरो रिपोर्ट:-  झारखंड मंत्रालय में 24 फरवरी 2022 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय क्रमशः निम्न प्रकार हैं:-

★ झारखण्ड राज्य के विश्वविद्यालयों/ अंगीभूत महाविद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों एवं पदाधिकारियों का यू.जी.सी.पैकेज के अनुरूप छठा पुनरीक्षित वेतनमान एवं सेवाशर्त की स्वीकृति में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड की अधिसूचना संख्या-3559, दिनांक 16.07.2013 एवं अनुवर्ती संशोधनों द्वारा प्रवृत्त झारखण्ड कक्षपाल संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त्त) नियमावली, 2013 में संशोधन करते हुए झारखण्ड कक्षपाल संवर्ग (नियुक्ति, प्रोन्नति एवं सेवा शर्त्त) (संशोधन) नियमावली, 2021 प्रवृत्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग, झारखण्ड की अधिसूचना संख्या-2903, दिनांक 27.06.2012 द्वारा प्रवृत्त झारखण्ड सहायक कारापाल संवर्ग नियमावली, 2012 में संशोधन करते हुए झारखण्ड सहायक कारापाल संवर्ग (संशोधित) नियमावली, 2021 प्रवृत्त करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य (State Archives) अभिलेखागार संवर्ग (भर्त्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त्तें) नियमावली, 2019 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्य (State Archives) अभिलेखागार संवर्ग के समूह 'ग' (भर्त्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त्तें) नियमावली, 2019 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ दलमा वन्यप्राणी आश्रयणी से संबद्ध पारिस्थितिकी संवेदी जोन (Eco-sensitive Zone) के आंचलिक महायोजना (Zonal Master Plan) का निर्माण M/s XLRI, Jamshedpur से मनोनयन (Nomination) के आधार पर कराए जाने हेतु वित्त नियमावली के नियम 245 एवं नियम 235 को शिथिल करने की स्वीकृति दी गई।

★ योजना एवं विकास विभाग, झारखण्ड, रांची अंतर्गत झारखण्ड सांख्यिकी संवर्ग नियमावली-2011 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अंतर्गत आयुष चिकित्सा पदाधिकारी के पद का वेतनमान एवं ग्रेड पे का उत्क्रमण/संशोधन करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखण्ड राज्यान्तर्गत मॉडल विद्यालयों के सुदृढ़ीकरण एवं उनमें ICT LAB तथा स्मार्ट क्लास के अधिष्ठापन की स्वीकृति दी गई।

★ W.P.(S). No. 3027/2016 अशोक कुमार राय एवं अन्य बनाम झारखण्ड राज्य एवं अन्य में माननीय झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा पारित न्यायादेश दिनांक-17.08.2017 के आलोक में अभियंत्रण सेवा संवर्ग के विभिन्न स्तरों पर प्रोन्नति प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ साहिबगंज जिला अंतर्गत रांगा- सिमरा-हिरन-डुमील-श्रीरामपुर-इलाकी- भोरबंध-सिमलधाब कुल लंबाई-32.55 किलोमीटर को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए निर्माण कार्य हेतु 114 करोड़ 15 लाख 52 हजार रुपए मात्र की की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई|

★ झारखंड राज्य राजमार्ग प्राधिकार के माध्यम से "माटकामा चौक-पाली- सांकी- चुटुपालु पथ लंबाई -20.76 किलोमीटर एवं कोड़ी बाजार से चिकोर भाया सुड्डी लिंक पथ लंबाई-4.43 किलोमीटर सहित कुल लंबाई 25.19 किलोमीटर को ग्रामीण कार्य विभाग से पथ निर्माण विभाग को हस्तांतरित करते हुए चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण/पुनर्निर्माण कार्य हेतु 98 करोड़ 9 लाख 39 हजार रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ राज भवन, रांची में माननीय राज्यपाल के कार्य एवं राजभवन में पदस्थापित पदाधिकारियों की उपयोगार्थ नए वाहनों की क्रय हेतु झारखंड आकस्मिकता निधि से प्राप्त राशि 2 करोड़ 93 लाख रुपए की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ वित्तीय वर्ष 2021-22 से 2025-26 तक ज्ञानोदय योजना अंतर्गत 58 करोड़ 16 लाख रुपए मात्र की लागत से मध्य विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षा एवं कंप्यूटर आधारित शिक्षा की स्वीकृति दी गई।

★ 31 मार्च 2019 को समाप्त हुए वर्ष के लिए झारखंड सरकार में जिला अस्पतालों के परिणामों (झारखंड सरकार) पर भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के लेखापरीक्षा प्रतिवेदन (निष्पादन लेखापरीक्षा) को झारखंड विधानसभा के पटल पर उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।

★ आतंकवाद निरोधी दस्ता में एक संगठित अपराध कोषांग का गठन तथा आतंकवाद निरोधी दस्ता के राज्यस्तरीय थाना को झारखंड राज्य में संगठित अपराध पर नियंत्रण हेतु अतिरिक्त प्राधिकार प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के लाभुकों को दिसंबर 2021 से मार्च 2022 तक के अवधि के लिए 5 किलोग्राम खाद्यान्न प्रति लाभुक प्रतिमाह मुफ्त वितरित करने हेतु खाद्यान्न के परिवहन, हथालन एवं वितरण कार्य हेतु संभावित व्यय 113.40 करोड़ रुपए की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।

★ एशियन डेवलपमेंट बैंक संपोषित झारखंड अर्बन वॉटर सप्लाई इंप्रूवमेंट प्रोजेक्ट के अंतर्गत 8857.72 लाख रुपए की लागत पर तकनीकी स्वीकृति प्राप्त रांची शहरी जलापूर्ति फेज-2 पैकेज-C परियोजना की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अधीन राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय एवं राजकीय पॉलिटेक्निक/महिला पॉलीटेक्निक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों एवं 01 जनवरी 2016 के पश्चात सेवानिवृत्त शिक्षकों के लिए अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद द्वारा अनुशंसित पुनरीक्षित वेतनमान दिनांक 01 जनवरी 2016 के प्रभाव से स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्य में विभिन्न श्रेणी के बिजली उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा सब्सिडी देने की स्वीकृति दी गई।

★ साहेबगंज जिला अंतर्गत गुमानी बराज योजना के निर्माण कार्य हेतु रुपए 361.35 करोड़ मात्र के पंचम पुनरीक्षित प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ माननीय सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली में दायर एसएलपी नंबर 3543/2020 परमवीर सिंह सैनी बनाम बलजीत सिंह एवं अन्य में दिनांक 2 मार्च 2021 को पारित न्यायादेश के अनुपालन हेतु राज्य स्कीम अंतर्गत राज्य के सभी थानों में सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन हेतु जेप-आईटी से प्राप्त विस्तृत कार्य योजना के आधार पर वर्तमान में 334 पुलिस थानों में कुल 5310 सीसीटीवी कैमरा के अधिष्ठापन हेतु 78 करोड़ 8 लाख 63 हजार 894 रुपए मात्र की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड उच्च न्यायालय रांची द्वारा cont.Case No.704/2017 में दिनांक 29 जून 2018 एवं दिनांक 14 सितंबर 2018 तथा दिनांक 20 नवंबर 2021 को पारित आदेश के आलोक में वाद संख्या WP(S) NO-3973/2014 में दिनांक 3 अप्रैल 2017 को दिए गए न्यायनिर्णय के अनुपालनार्थ झारखंड भवन, नई दिल्ली में संविदा आधारित पद के विरुद्ध कार्यरत संविदा कर्मी राजनाथ यादव की सेवा नियमित करने की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्य के विश्वविद्यालयों अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों सहित) में कार्यरत शिक्षक को यूजीसी प्रावधान के अंतर्गत छठा पुनरीक्षित वेतनमान में Ph.D/M.phil. उपाधि की प्राप्ति के फलस्वरुप वित्तीय लाभ प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य के विश्वविद्यालयों एवं अंगीभूत महाविद्यालयों (घाटानुदानित अल्पसंख्यक महाविद्यालयों को छोड़कर) की सेवानिवृत्त शिक्षकों एवं पदाधिकारियों (दिनांक 1 दिसंबर 2004 के पूर्व नियुक्त) को 7th सीपीसी के अंतर्गत सातवां पुनरीक्षित वेतनमान में पेंशन/ पारिवारिक पेंशन का लाभ दिनांक 01 अप्रैल 2021 से स्वीकृत करने की स्वीकृति दी गई।

★ बिहार राज्य वन विकास निगम लिमिटेड के आस्तियों, दायित्वों एवं कर्मियों के विभाजन की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड इकोनामिक सर्वे-2021-22 को विधानसभा के पटल पर रखने की स्वीकृति दी गई।

★ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार का मॉडल अधिनियम प्रारूप के अनुसार कृषि उपज एवं पशुधन विपणन (संवर्धन एवं सुविधा) अधिनियम प्रारूप, 2017 को कतिपय संशोधन के साथ अंगीकृत करते हुए झारखंड राज्य कृषि उपज एवं पशुधन (विपणन संवर्धन एवं सुविधा) विधेयक-2022 की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड राज्य सोलर पावर पॉलिसी, 2022 की स्वीकृति दी गई।

★ झारखंड अन्वेषण एवं खनन निगम लिमिटेड की हिस्सा पूंजी 1000 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति एवं इस राशि की निकासी एवं संधारण हेतु झारखंड कोषागार संहिता, 2016 का नियम 261(b) को शिथिल करने की स्वीकृति दी गई।

★ अनुसूचित जनजाति तथा अनुसूचित जाति के जाति प्रमाण पत्र के मानक प्रपत्र में संशोधन की स्वीकृति दी गई।

★ राज्य सरकार के पदों पर आरक्षण के आधार पर प्रोन्नत सरकारी सेवकों की परिणामी वरीयता का विस्तार हेतु विधेयक-2022 की स्वीकृति दी गई।

★ राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान, (रिम्स) रांची के शैक्षणिक संवर्ग के रिक्त पदों पर नियमित नियुक्ति/ प्रोन्नति/संविदा के आधार पर सेवाएं प्राप्त करने हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्धारित आरक्षण प्रावधान लागू करने की स्वीकृति दी गई।

अमन राज के सौजन्य से:-

Ramgarh News: मांडू प्रखंड के 21 अवैध कोयला मुहाने को बंद किया गया

Posted: 25 Feb 2022 06:33 AM PST




ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:-  रामगढ़ जिले में अवैध खनन पर पूरी तरह से रोक लगाने के उद्देश्य से उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा के निर्देश पर कई पहल किए गए हैं वहीं जिले के अलग-अलग स्थानों को चिन्हित करते हुए 9 चेक नाके भी स्थापित किए गए हैं। इसी क्रम में वन प्रमंडल पदाधिकारी वेद प्रकाश कंबोज के निर्देश पर वन विभाग के अधिकारियों द्वारा बुधवार को जिले के मांडू एवं चितरपुर प्रखंड में बृहद रूप से जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान के दौरान मांडू प्रखंड अंतर्गत कोतरे क्षेत्र में 15, दुरु कसमार में 4 एवं बूढ़ाखाप में 2 कुल 19 अवैध मुहानों को डोजरिंग कर बंद कर दिया गया वही चितरपुर प्रखंड में चलाए गए जांच अभियान के दौरान जानियामारा एवं भुचुंगडीह क्षेत्र मेंअवैध रूप से कोयले को स्टॉक करने वाले क्षेत्र की खोज करते हुए वहां से 1 वेट मशीन को जप्त कर लिया गया है। इस संबंध में बात करते हुए वन प्रमंडल पदाधिकारी ने कहा कि वन विभाग द्वारा लगातार जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर अवैध मुहाना को बंद करने एवं अवैध रूप से कोयला स्टॉक करने वालों के विरुद्ध कार्य किया जा रहा है वहीं उन्होंने कहा कि वन विभाग द्वारा यह सुनिश्चित किया जा रहा है| कि किसी भी हाल में जिले में अवैध खनन संभव ना हो सके।

अमन राज के सौजन्य से:-

Ramgarh News: पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक

Posted: 25 Feb 2022 05:29 AM PST



ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट: शुक्रवार को उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला समाहरणालय सभागार में पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत बैठक का आयोजन किया गया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन हेतु सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों की जानकारी लेते हुए सिविल सर्जन को नियमित रूप से जिले के अलग-अलग प्रखंडों में चल रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों की औचक रूप से जांच करने, अवैध रूप से संचालित किए जा रहे हैं अल्ट्रासाउंड केंद्रों को सील करने तथा नियमों का अनुपालन नहीं कर रहे अल्ट्रासाउंड केंद्रों पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। वही उपायुक्त ने सिविल सर्जन को जिले में संचालित अल्ट्रासाउंड केंद्रों के औचक जांच से संबंधित प्रतिवेदन नियमित रूप से जिला स्तर पर उपलब्ध कराने का निर्देश दिया वहीं उन्होंने जिला जनसंपर्क पदाधिकारी के साथ संपर्क कर चलाए गए जांच अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने सिविल सर्जन रामगढ़ से अल्ट्रासाउंड केंद्रों के संचालन के दौरान संधारित की जाने वाली जानकारी एवं उन्हें जिला स्तर पर उपलब्ध कराने हेतु संचालकों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी लेते हुए वैसे संचालक जो नियमित रूप से जिला स्तर पर प्रतिवेदन उपलब्ध नहीं करा रहे हैं को सूचीबद्ध करने एवं उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं उन्होंने सिविल सर्जन सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारियों को जांच के दौरान अल्ट्रासाउंड से संबंधित ऑनलाइन तथा ऑफलाइन एंट्री का मिलान करने एवं उनमे भिन्नता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। घटते लिंगानुपात पर चिंता जाहिर करते हुए बैठक के दौरान उपायुक्त ने सिविल सर्जन सहित अन्य अधिकारियों को लोगों को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के प्रावधानों के तहत व्यापक रूप से जागरूक करने का निर्देश दिया।बैठक मे सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ असीम कुमार, डीआरसीएचओ डॉक्टर महालक्ष्मी प्रसाद, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा सहित अन्य उपस्थित थे।

अमन राज के सौजन्य से:-

Bounsi News: मोनू यादव बने वार्ड 14 के वार्ड सचिव

Posted: 25 Feb 2022 04:04 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के सिकन्दरपुर पंचायत वार्ड संख्या 14 में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्वक ढंग से मतदान कराकर संपन्न कराया गया। जिसमें मोनू यादव को वार्ड 14 का वार्ड सचिव चुना गया। मौके पर वार्ड 14 के ग्रामीणों ने मतदान 

कर वार्ड सचिव का चयन किया। जिसमें कुल मतदाताओं की संख्या 368 थी। जिसमें 74 मत गुलाम मुर्तजा को, 53 सद्दाम अंसारी को मत मंटू अंसारी को 95 मत  एवं 146 मत मोनू यादव को मिला। जिसमें 76 मतों से मोनू यादव विजयी हुए।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Post Bottom Ad

Pages