ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Pathargama News: रविवार सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी- दीपक कुमार
- Bounsi News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी दोनों को किया गया रेफर
- Pathargama News: रामदेव हेंब्रम निर्विरोध गोड़ैत चयनित
- Pathargama News:एसएचजी की महिलाओं को दिया गया कृषि उत्पादक समूह का प्रशिक्षण
| Pathargama News: रविवार सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी- दीपक कुमार Posted: 26 Feb 2022 03:59 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्युत आपूर्ति प्रशाखा महागामा/पथरगामा के विद्युत कनीय अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि विद्युत उपकेंद्र पथरगामा में रखरखाव कार्य हेतु पथरगामा और राजाभीठा का विद्युत आपूर्ति रविवार को सुबह 10:00 बजे से मध्यान्ह 12:00 बजे तक बाधित रहेगी, जिसके लिए विद्युत विभाग खेद प्रकट करती है| उन्होंने बताया कि विद्युत विभाग आम लोगों से अपील करती है कि अगर उनके आसपास कोई अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करता पाया जा रहा हो तो इसकी सूचना अपने नजदीकी विद्युत कार्यालय को दें| विद्युत चोरी की सूचना गोड्डा क्षेत्र के लिए दूरभाष नंबर 9097405027 और महागामा क्षेत्र के लिए दूरभाष नंबर 8809011994 पर देने की अपील की है, और आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा| अमन राज:- |
| Bounsi News: अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो महिला गंभीर रूप से जख्मी दोनों को किया गया रेफर Posted: 26 Feb 2022 03:37 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित मुख्य बाजार पर एक अज्ञात स्कॉर्पियो ने एक महिला को ठोकर मार दी। जिसमें महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घटना शनिवार की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार डहुआ गांव निवासी मोहम्मद दिलशाद अंसारी की पत्नी शहनाज खातून ऑटो से बौंसी बाजार आ रही थी। बजरंगबली चौक समीप ऑटो से अचानक वह गिर पड़ी। इसी बीच विपरीत दिशा से आ रहे एक स्कार्पियो वाहन ने महिला को जोरदार ठोकर मार दी। जब तक लोग कुछ समझ पाते स्कार्पियो चालक स्कॉर्पियो लेकर फरार हो गया। जबकि ऑटो चालक भी भागने में सफल रहा। स्थानीय लोगों के सहयोग से महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां पर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक संजय सुमन के द्वारा प्राथमिक उपचार हुआ। बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को मायागंज भागलपुर रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही गांव से दर्जनों की संख्या में लोग अस्पताल परिसर में जमा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय ने पुलिस कर्मियों को जांच के लिए अस्पताल भेजा। जहां पर महिला से आवश्यक पूछताछ की जा रही है। बताया जाता है कि, महिला को बेहतर इलाज की जरूरत है। इसलिए महिला को बेहतर इलाज के लिए भागलपुर भेजा जा रहा है। वहीं दूसरी ओर बौंसी थाना क्षेत्र स्थित बंशीपुर गांव समीप एक 55 वर्षीय महिला को तेज रफ्तार बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। घटना में महिला के सर एवं अन्य हिस्से में गहरी चोट आई है। जख्मी महिला के साथ चल रहे पति बलदेव यादव एवं अन्य परिजनों ने जख्मी महिला फूलों देवी को इलाज के लिए रेफरल अस्पताल पहुंचाया। जहां से बेहतर चिकित्सा के लिए भागलपुर रेफर कर दिया गया। बताया गया कि, चाकै गांव निवासी फूलो देवी अपने पति वासुदेव यादव के साथ बौंसी बाजार आ रही थी। इसी बीच बैचा गांव निवासी छेदी सिंह के पुत्र नवीन सिंह के बाइक से महिला को जोरदार ठोकर लग गई। हालांकि बाइक सवार को परिजनों के द्वारा पकड़ लिया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargama News: रामदेव हेंब्रम निर्विरोध गोड़ैत चयनित Posted: 26 Feb 2022 03:25 AM PST ग्राम सभा के दौरान गांव के ही बालिस राम बस्की ने आपत्ति दर्ज कराते हुए सवाल खड़ा किया कि मेरे पूर्वज पूर्व से ही यहां के गोड़ैत थे| परंतु साक्ष्य के अभाव में उसका आपत्ती निराधार साबित हुआ फलत; आपत्ति खारिज कर दिया गया| मौके पर राजस्व निरीक्षक उमेश वैद्य, राजस्व उपनिरीक्षक जयशंकर झा, परमानंद दास, कंप्यूटर ऑपरेटर राहुल कुमार मिश्रा, सहित जीतलाल मड़ैया, प्रधान मुर्मू, वासुदेव सिंह, भीम हेंब्रम, विजय सिंह, प्रमोद मुर्मू सहित 154 रैयत मौजूद थे| अमन राज:- |
| Pathargama News:एसएचजी की महिलाओं को दिया गया कृषि उत्पादक समूह का प्रशिक्षण Posted: 26 Feb 2022 03:17 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- शनिवार को सोनारचक स्थित काली मंदिर के प्रांगण में स्वयं सहायता समूह की महिलाओं को कृषि उत्पादक समूह का प्रशिक्षण दिया गया l प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर वीणा देवी के द्वारा दिया गया l प्रशिक्षण में जैविक विधि से खेती के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई साथ ही सभी को प्रोत्साहित किया गया कि ज्यादा से ज्यादा खेती जैविक विधि से करें ताकि लोगों के स्वास्थ्य पर कुप्रभाव ना पड़े l जैविक खाद एवं रासायनिक खाद का उपयोग करने पर उससे होने वाले हानि एवं लाभ के बारे में भी बताया गयाl महिलाओं को कृषि उत्पादक समूह से जुड़ने के लिए बोला गया ताकि लोगों को इस समूह के माध्यम से बाजार से कम दाम पर और अच्छे गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध कराया जा सके l बैठक में मुख्य रूप से रानी दीदी, संध्या गुप्ता, जोहरा परवीन, पिंकी देवी, इंदिरा दीदी सहित काफी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं| अमन राज:- |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |