ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, February 3, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Bounsi News: इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान अनुपस्थित रहे पांच वीक्षकों से मांगा गया स्पष्टीकरण

Posted: 03 Feb 2022 10:25 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। जिला शिक्षा पदाधिकारी उपेंद्र कुमार ने जांच के दौरान सीएम कॉलेज में अनुपस्थित 5 विक्षकों से स्पष्टीकरण मांगा है। जानकारी के अनुसार बुधवार को जब जिला शिक्षा पदाधिकारी सीएम कॉलेज जांच के लिए पहुंचे। तो पहली पाली में ही 5 वीक्षक अनुपस्थित पाए गए। उन्होंने नाराजगी व्यक्त की। बताया गया कि, धोरैया की श्वेता 

कुमारी, पुष्पा कुमारी, सुगंधा कुमारी, बीबी सफैदा खातून एवं बाराहाट की शिक्षिका अनिता कुमारी अपने कर्तव्य से अनुपस्थित थी। जिसके बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी ने 24 घंटे में स्पष्टीकरण मांगा है। मालूम हो कि, सीएम कॉलेज में इंटरमीडिएट की परीक्षा चल रही है। जहां पर मजिस्ट्रेट सहित विक्षकों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। जहां से यह पांचो वीक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Chandan News: विवादास्पद बनकर रह गया हीरारायडीह के आंगनवाड़ी केंद्र, अधिकारी कर रही है नौनिहाल बच्चे की भविष्य के साथ खिलवाड़

Posted: 03 Feb 2022 10:26 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के चंदवारी पंचायत के वार्ड नंबर 13 जहां आंगनवाड़ी केंद्र विवादित बनकर रह गया है। जो जनप्रतिनिधियों के के साथ-साथ अधिकारियों के आगे भेंट चढ़ गई है। आंगनबाड़ी केंद्र भी जर्जर की स्थिति मैं खड़ी है होगा भी क्यों नहीं लगभग ढाई 3 साल से आज तक ना तो सेविका और सहायिका का चयन किया जा सका है। इसमें माने तो जागरूकता की कमी ग्रामीणों या वार्ड सदस्य एवं पंच की उदासीनता या माने तो विभागीय लापरवाही कही जा सकती है। सही मायने में माना जाए तो जनप्रतिनिधि की बेहद लापरवाही है। जो विकास चाहते ही नहीं हैं।  अपनी नादानी को छुपाने के लिए ग्रामीणों के 

माथे थोप रही है। ज्ञात हो कि आंगनबाड़ी केंद्र काआंगनबाड़ी केंद्र का मुख्य उद्देश्य गरीब तब के कुपोषित बच्चों गर्भवती माताओं धात्री माताओं किशोरियों के विकास के लिए कार्यक्रम है। फिलहाल देखा जाए तो कोरोना के आड़ में विभाग दिलचस्पी नहीं ले रही है। चंदवारी पंचायत के 13 नंबर वार्ड स्थित आंगनवाडी के संबंध में ग्रामीणों का आक्रोश व्याप्त है। इस पर वर्तमान जनप्रतिनिधियों को ध्यान देना चाहिए। ग्रामीणों का आक्रोश वाजिब है क्योंकि प्रखंड क्षेत्र के सभी आंगनवाड़ी में कुछ न कुछ बच्चों के लिए सुविधा मुहैया कराया जा रहा है लेकिन यहां जनप्रतिनिधियों के आगे आंगनवाड़ी सेविका सहायिका चयन प्रक्रिया की मामला बांका न्यायालय में विचाराधीन है यदि ऐसे ही विचाराधीन रहेगा तो नौनिहाल बच्चों का क्या हाल होगा। ग्रामीणों का मांग है कि जिस अभ्यार्थी का सर्टिफिकेट मान्य है, उनकी बहाली अविलंब कर दी जाए।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: उधार का पैसा मांगने गया दुकानदार को पड़ा महंगा, अवैध संबंध लगाकर कर किया मारपीट

Posted: 03 Feb 2022 10:26 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। जिले के चांदन प्रखंड के एक दुकानदार को एक ग्राहक से उधार कि पैसा मांगना काफी मंहगा पड़ गया। वायरल वीडियो के अनुसार जिस व्यक्ति को ग्रामीणों ने रस्सी से बांधकर पीट रहा है वह कोई और नहीं चांदन प्रखंड मुख्यालय के सामने का एक किराना दुकानदार है। जब उधार का पैसा मांगने गए युवक को गांव की एक महिला से अवैध संबंध होने का आरोप लगाकर मारपीट करने के साथ रस्सी से बांध कर घर में कैद कर लिया। हालांकि बाद में मौके से ही किसी ने पुलिस को सूचना देकर बुला तो लिया। पुलिस भी बिना किसी शिकायत औऱ आवेदन के उग्र ग्रामीणों के चंगुल से मुक्त कर चांदन थाना ले आया और रात भर युवक को हाजत में बंद कर दिया। ताज्जुब तो इस 

बात कि है कि इतनी गंभीर आरोप में एक दुकानदार पिटा गया रात भर युवक पुलिस अभिरक्षा में रखा गया और सुबह युवक को बाईज्जत बरी कर दिया। जो एक सवालिया निशान है। यदि मार खाने वाला युवक गुनाहगार था कार्रवाई क्यों नहीं कि गई और यदि युवक निर्दोष था तो इस तरह बांध कर मारने वाले पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई। जबकि उसी दुकान से उसी के ग्रामीण दिलीप दास के घर उधार सामान लिया था। जिसे लेकर बुधवार की शाम जब निरंजन पंडित अपना उधार पैसा मांगने उसके घर प्रखंड के बिरनिया पंचायत अंतर्गत कटोन गांव गया तो उसी के गांव वाले के लोगों ने उसको पकड़ कर एक महिला से अवैध संबंध लगाकर मारपीट कर दिया। हालांकि घटना के संबंध में चांदन थाना अध्यक्ष रवि शंकर कुमार ने बताया कि ग्रामीणों का गुस्सा चरम पर था इसलिए उग्र लोगों के भीड़ से बचाने के उद्देश्य थाना लाया गया था किसी के द्वारा आवेदन प्राप्त नहीं मिलने पर युवक को निर्दोष मानकर छोड़ दिया गया।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: परिवारिक कलह से तंग आकर युवक ने अपनी जीवन लीला कर लिया समाप्त

Posted: 03 Feb 2022 10:26 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के उत्तरी बार ने पंचायत अंतर्गत बाराटाड से एक बड़ी दुखद घटना प्रकाश में आया है प्राप्त जानकारी के अनुसार बाराटांड गांव निवासी टीपन यादव के बडा पुत्र अरुण कुमार यादव उम्र 32 वर्ष ने अपने परिवारिक कलह के कारण गुरुवार शाम 5:00 बजे के करीब अपनी जीवन लिला समाप्त कर लिया। परिवारिक सूत्रों के अनुसार अरुण यादव का शादी तीन वर्ष पहले सुईया थाना क्षेत्र सोंतारी गांव में हुआ था। जो कुछ दिन तक अपने पत्नी सरिता देवी के साथ अच्छी सम्बन्ध में के साथ रहता था। लेकिन कोई संतान नहीं हुआ था। जिसे लेकर कुछ दिनों से पति पत्नी के बीच अनबन चल रही थी इसी बीच पत्नी सरिता देवी एक महीना पहले अपने मायके चली गई। और युवक कटोरिया यूको बैंक ब्रांच मैनेजर का गाड़ी चलाने का काम करने लगा हालांकि बीच-बीच में आनंदपुर ओपी भैरोगंज का भी पुलिस गश्ती वाहन चलाया करता था। मृत युवक के पिता टीपन यादव ने बताया अरुण कल ही पटना से कटोरिया लौटा और आज दस बजे करीब घर आया ही था और आज शाम को किसी के माध्यम से पता चला कि 

तुम्हारा बेटा अरुण पास के पोखर किनारे पलास के पेड़ में फांसी लगा लिया है। वहीं मृतक के 8 वर्षीय भगीनी पुजा कुमारी ने बताई कि मामा अरुण कुछ टेंशन में थे। मरने से पहले हमें ठीक से रहने को बोलकर पोखर के तरफ़ चला गया। कुछ देर बाद गांव वालों ने बताया बताया कि अरुण फांसी लगा लिया लिया है। इस तरह की घटना देखते ही देखते आग तरह फ़ैल गई। जिसकी जानकारी पर आनन्दपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार दल बल के साथ बाराटांड गांव पहुंच कर मृत शव को कब्जे में लेकर थाना लाया गया है। जिसे शुक्रवार को पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया जाएगा। इधर मृत युवक के ससुराल वालों को खबर देने के बाद भी युवक का पत्नी देखने तक नहीं आया। आकस्मिक मौत की घटना से मृत युवक के बूढ़ी मां निर्मला देवी भाई मनोज यादव बहन रेखा देवी एक विधवा बहन सरिता देवी भगिनी पूजा कुमारी रो रो कर बुरा हाल। मौत की घटना से पूरे गांव में सन्नाटा पसरा हुआ। घटना के संबंध में आप आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि मृत युवक के पिता के बयान पर केस दर्ज किया जाएगा साथ ही साथ पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी जिसकी जांच की जा रही है। अरुण कुमार यादव बैंक ऑफ इंडिया का वाहन चलाता था।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Bounsi News: प्रखंड के 4 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हुई तीसरे दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा

Posted: 03 Feb 2022 09:23 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के चार केंद्रों पर गुरुवार को भी इंटरमीडिएट की परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके हुई। बता दें कि सीएम कॉलेज, परमेश्वर लाल खेमका सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, एलएनडी बालिका उच्च विद्यालय एवं सीएनडी उच्च विद्यालय में परीक्षा केंद्र परीक्षा हुई। बताया गया कि, पहली पाली में इंटर परीक्षा के दौरान रसायन शास्त्र विषय की परीक्षा शुरू हुई। वही 9:30 बजे से परीक्षा शुरू होने की बात बताई गई। 9:20 तक परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करने दिया गया। वहीं 

दूसरी पाली में भूगोल एवं कृषि विषय की परीक्षा 2:00 बजे से शुरू हुई और शाम 5:00 बजे तक चली। कड़ी सुरक्षा के बीच पुलिस कर्मियों ने परीक्षार्थियों के एडमिट कार्ड की जांच की। बताया गया कि, चारों केंद्रों में कुल 2203 छात्राओं में 2164 छात्राओं ने एग्जाम दिया। जबकि उन 39 छात्राएं अनुपस्थित रही। सभी केंद्रों पर पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। चारों केंद्रों पर इंटर परीक्षा को लेकर तैयारियां दुरुस्त दिखी। कड़ी सुरक्षा के बीच इंटरमीडिएट परीक्षा हो रही है। कहीं किसी प्रकार का कदाचार सामने नहीं आया।

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Godda News: शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते : रीतेश

Posted: 03 Feb 2022 09:08 AM PST

 


आज बृहस्पतिवार को गोड्डा जिले के महागामा प्रखंड अंतर्गत अंजना संकुल के सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन मध्य विद्यालय अंजना में किया गया।

समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत्त जिला पंचायती राज पदाधिकारी शिवनारायण यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन करते हुए रीतेश रंजन ने कहा कि शिक्षण एक महान पेशा है और शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होते और कोई भी विदा अंतिम नहीं होती, बहुत कुछ जीता रहता है यादों में।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के महासचिव चक्रधर यादव ने कहा कि शिक्षक और सड़क एक समान होते हैं। वह स्थिर रहते हैं लेकिन और सभी को मंजिल पर पहुंचा देते हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके जीवन की अगली पारी की शुभकामनाएं दीं।

सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों में जयकांत यादव, मोतीलाल रविदास, राधेश्याम भगत, जफर आलम, नेसार अहमद, गुलाम रसूल, जियाउल हक और गहनू मांझी है।

कार्यक्रम में शिक्षक देवनंदन साह, जितेंद्र यादव, विनोद गुप्ता, शिव प्रसाद भगत, धर्मेंद्र झा, नसीमुल हक, तौहीद आलम, पंकज कुमार यादव, गुलाम मुर्शीद, मोजीबुल हक, शाहीन जावेद एवं स्थानीय मुखिया समेत सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।

ग्राम समाचार

गोड्डा

Bounsi News: सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार 38 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी किया गया रेफर

Posted: 03 Feb 2022 08:46 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना क्षेत्र के महाराणा हाट के रेलवे क्रॉसिंग के समीप गुरुवार की शाम सड़क दुर्घटना में एक 38 वर्षीय महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। जानकारी के अनुसार गोड्डा झारखंड के मखनी गांव निवासी लालबहादुर ओझा अपनी 38 वर्षीय पत्नी अनीता देवी एवं अपने पुत्र के साथ बाइक से अपने घर मखनी से  महाराणा हाट मंदार पर्वत के रास्ते जा रहे थे। इसी बीच महाराणा हाट रेलवे क्रॉसिंग के पास पीछे से आ रही एक ऑटो ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। बाइक अनियंत्रित होने के कारण महिला ने अपना संतुलन खो दिया और वह बाइक से नीचे गिर गई यह देखकर ऑटो चालक ने महिला के ऊपर ऑटो चढ़ाते हुए मौके से भागने का प्रयास 

किया। परंतु स्थानीय लोगों ने ऑटो को पकड़ लिया। इस घटना में महिला गंभीर रूप से जख्मी हो गई। स्थानीय लोगों के सहयोग से जख्मी महिला को  रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ उत्तम कुमार ने जख्मी महिला का प्राथमिक उपचार किया। अस्पताल में अनीता देवी ने बताया कि, वह अपने पति और पुत्र के साथ महाराणा हाट गाय खरीदने के लिए जा रही थी। उसी क्रम में यह घटना हुई। महिला ने यह भी बताया कि, बाइक से गिरने के बाद ऑटो चालक ने ऑटो को उनकी पीठ पर चढ़ा दिया और भागने का प्रयास करने लगा। लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे धर दबोचा। चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद बेहतर चिकित्सा के लिए महिला को मायागंज भागलपुर अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालांकि इस घटना की सूचना थाना को नहीं दी गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Dhoraiya News: रणगाँव पंचायत में संतोष , राजकिशोर राय और सुमन कुमार बने वार्ड सचिव

Posted: 03 Feb 2022 07:55 AM PST

ग्राम समाचार,धोरैया ,बांका। धोरैया प्रखंड के रणगाँव पंचायत में गुरुवार को वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के चुनाव को लेकर वार्ड सभा की बैठक शांती पूर्ण ढंग से संपन्न हुई । पंचायत के वार्ड संख्या 8 के वार्ड 


सभा  में बीरकांत बैध की अध्यक्षता  संतोष कुमार वार्ड सचिव पर चुने गये । जबकि वार्ड सख्या  9 में मनीराम राय की अध्यक्षता में राजकिशोर राय और वार्ड संख्या 13 में शोभा देवी की अध्यक्षता और सुमन कुमार  वार्ड सचिव चुना गया।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: 22 लाभुकों को दी गई वैक्सीन की खुराक

Posted: 03 Feb 2022 07:55 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। कोविड से बचाव के लिए टीकाकरण अभियान लगातार चलाया जा रहा है एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में भी लाभुकों को वैक्सीन की खुराक दी जा रही है। गुरुवार    को पंजवारा 

महादलित टोला  में स्थित आंगनवाड़ी केंद्र पर कुल 22 लाभुकों को वैक्सीन की खुराक हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर पंजवारा की एएनएम सविता कुमारी ने दिया। लाभुकों में 18 से अधिक उम्र  के वयस्क एवं  15 से 18 आयु वर्ग के किशोर दोनों शामिल हैं।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Panjwara News: कार से 147 बोतल शराब बरामद,दो तस्कर गिरफ्तार

Posted: 03 Feb 2022 07:55 AM PST

ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। पंजवारा थाना पुलिस ने गुरुवार  सुबह उत्पाद विभाग चेक पोस्ट के समीप वाहन जांच के क्रम में एक कार से भारी मात्रा में शराब बरामद किया है एवं दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि थाना के एसआई विपिन कुमार गश्ती दल के साथ बॉर्डर चेक पोस्ट पर जांच अभियान चला रहे थे इस दौरान विवाह के पोस्टर लगे एक 


कार को जांच के लिए रोका गया जिससे जांच के क्रम में कई कार्टूनों में अलग-अलग ब्रांड के 147 बोतल विदेशी शराब बरामद की गई गिरफ्तार तस्करों की पहचान कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र के बलथी महेशपुर गांव के उज्जवल कुमार एवं सूरज कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त कार को जब्त करते हुए गिरफ्तार तस्करों के विरुद्ध बिहार मद्य  निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार तस्कर को शुक्रवार को बांका जेल भेज दिया जाएगा।

ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा।

Godda News: सरस्वती पूजा का आयोजन करने वाले पूजा समिति से स्वघोषणा पत्र लिया जाएगा

Posted: 03 Feb 2022 07:17 AM PST


ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:-  आज दिनांक 03.02.2022 को जिले में सरस्वती पूजा के सफल संचालन को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी गोड्डा ऋतुुराज के द्वारा जानकारी दी गई कि सरस्वती पूजा / बसंत पंचमी, 2022 हेतु स्वघोषणा पत्र पूजा समिति के द्वारा लिए जाएंगे। जिले में सरस्वती पूजा के आयोजन करने वाले पूजा समिति को स्वघोषणा पत्र देने के लिए फार्मेट तैयार कर ली गई है। उसी फॉर्मेट में पूजा संचालक समिति के द्वारा घोषणा पत्र ली जाएगी। जिसमें सरस्वती पूजा समिति का नाम एवं पता, समिति के सचिव एवं अध्यक्ष का पता एवं मोबाईल संख्या, समिति का लाईसेंस संख्या, समिति के पाँच सदस्यों का नाम एवं मोबाईल संख्या से संबंधित जानकरियां दिए जा सकते हैं। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने थाना क्षेत्र में सरस्वती पूजा समिति पंडाल का निबंधन कराना एवं स्वघोषणा पत्र भरवा कर अपने पास रखना सुनिश्चित करेंगे। जिले में पूजा समितियों के द्वारा 24 निम्न बिंदुओं पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। वे 24 निम्न बिंदु क्रमशः निम्न प्रकार हैं--

1- किसी भी परिस्थिति में पूजा करते समय पूजा में सार्वजनिक भागीदारी की अनुमति नहीं दी जायेगी।

2- मूर्ति को सभी तरफ से ढक दिया जाएगा और सार्वजनिक दृश्य से अवरूद्ध किया जाएगा तथा बाकि पंडाल खुला रहेगा।

3- सरस्वती पूजा के अवसर पर प्रतिमा को मंदिर अथवा छोटे पंडाल में स्थापित किया जाना है।

4- पूजा पंडाल की स्थापना कनटेनमेंट जोन के बाहर होना चाहिए।

5- पूजा पंडाल तीनो तरफ से घिरा होना चाहिए तथा प्रतिमा के दर्शन हेतु एक तरफ खुला रहेगा एवं वैरिकेट लगा होना चाहिए। दर्शनार्थी को मंदिर के अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी ये बाहर से ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए दर्शन करेंगे।

6- पूजा पंडाल किसी थीम पर आधारित नहीं होनी चाहिए।

7- पूजा पंडाल के चारो ओर लाईटिंग से सजावट की अनुमति नहीं होगी। केवल सुरक्षा के दृष्टिकोण से आवश्यक रोशनी की व्यवस्था की जानी है।

8- पूजा पंडाल में स्वागत या तोरण द्वार नहीं लगाया जाना है।

9- मंडप में रखी जाने वाली प्रतिमा 05 फीट से उँची नहीं होनी चाहिए।

10-. ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 का अनुपालन किया जाना है, रात्रि 10 बजे के बाद केवल मंत्र का उच्चारण होगा, DJ ,Recorded CD इत्यादि नहीं बजेगी।

11- पूजा समिति के सभी सदस्य जिनका वैक्सीनेशन स्वास्थ्य विभाग द्वारा किया जा रहा है (15 साल एवं इससे उपर), पुजारी, भोलटियर्स को कोविड-19 का Vaccinated होना आवश्यक है।


12- .सरस्वती पूजा के अवसर पर मेला का आयोजन प्रतिबंधित है। 

13- पंडाल के आस -पास खाद्य पदार्थ का दुकान खोलना प्रतिबंधित है।

14- सरस्वती पूजा पंडाल के अंदर एक समय में पुजारी, आयोजक एवं भालंटियर्स सहित अधिकतम 25 व्यक्ति की रहने की अनुमति है।

15- सामुदायिक उत्सव / / प्रसाद या भोग का वितरण नहीं किया जाएगा। 

16- पंडाल के उद्घाटन मुख्य अतिथि के लिए किसी भी व्यक्ति को कोई निमंत्रण नहीं भेजा जाएगा।

17- मूर्तियों के विसर्जन के लिए जुलूस नहीं निकाला जाएगा। समिति यह भी सुनिश्चित करेंगी कि विसर्जन के दौरान कोई सार्वजनिक भागीदारी नहीं होगी।

18- विसर्जन / पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी परिस्थितियों में डी०जे०] वाद्य यंत्र का उपयोग नहीं करेंगे।

19- पूजा समिति प्रतिमा विसर्जन के लिए रूट चार्ट संबंधित थाना प्रभारी के पास जमा करेंगे एवं थाना प्रभारी द्वारा अनुशंसित रूट चार्ट के अनुसार ही प्रतिमा का विसर्जन सुनिश्चित करेंगे।

20- पूजा समिति प्रतिमा / मूर्ति का विसर्जन 03:00 बजे अपराह्न के बाद नहीं करेंगे, उससे पहले अथवा अगले दिन विसर्जन करेंगे।

21- प्रतिमा विसर्जन / पूरी प्रक्रिया के दौरान समिति के सदस्यों द्वारा मदीरा का सेवन नहीं किया जायेगा।

22- सरस्वती पूजा के लिए समिति के सदस्य अथवा किसी के द्वारा बेरिकेटिंग कर चन्दा की वसूली नहीं की जायेगी।

23- पूजा पंडाल में उपस्थित अध्यक्ष /सचिव / पूजारी एवं भोलंटियर्स को कोविड-19 के प्रोटोकॉल का अनुपालन करना अनिवार्य होगा। इसके लिए सामाजिक दूरी मारक पहनना, साफ-सफाई एवं सेनिटाइजेसन की व्यवस्था करना अनिवार्य होगा।

24- सरस्वती पूजा पंडाल समिति के अध्यक्ष / सचिव को यह भी जानकारी दी गई कि आदेश का उल्लंघन होने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तथा धारा-188 के तहत एवं अन्य सुसंगत धाराओं के तहत कार्रवाई की जायेगी। हम पूरी तरह से समझतें है कि उपरोक्त वर्णित सभी कडिकाओं के उल्लंघन करने पर भारतीय दण्ड संहिता की धारा 188 तथा आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की धारा 51 से 60 तक के तहत कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। अतः सरस्वती पूजा 2022 के आयोजन करते समय उपरोक्त अंकित सभी नियमों का पालन दृढतापूर्वक किया जाएगा।

Pathargama News: बखड्ड़ा केरवार की फुटबॉल टीम ने जीत का परचम लहराया

Posted: 03 Feb 2022 05:24 AM PST




ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को नेहरू युवा केंद्र गोड्डा के तत्वाधान में पथरगामा प्रखंड अंतर्गत नेताजी सुभाष चंद्र बोस खेल मैदान पिपरा में दो दिवसीय  प्रखंड स्तरीयफुटबाल प्रतियोगिता हाय धूमधाम से संपन्न हो गया| बतौर मुख्य अतिथि मौके पर मौजूद  प्रखंड विकास पदाधिकारी  अमल जी और प्रखंड अंचलाधिकारी संतोष बैठा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका मनोबल बढ़ाया गया| आज हुए फुटबॉल टूर्नामेंट के फाइनल मैच में बखड्डा केरवार की टीम ने अपना जीत का परचम लहराया वही कुमार्सी की टीम उप विजेता बना|, कबड्डी बालिका टीम में परस्पनी  की टीम विजई रही| विजेता और उपविजेता  टीम को शील्ड और मेडल देकर सम्मानित किया गया|,मौके पर पंचायत समिति सदस्य रीता देवी ,सेवानिवृत टीचर मुनिलाल मरांडी,बहादुर महतो,दीपक कुमार दास,सुलोचना कुमारी,गायत्री कुमारी,गौतम,जीतकांत महतो,उज्जवल, अनील, बिरेंद्र,रविन्द्र महतो,केदार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

अमन राज:-

Pathargama News: मनरेगा दिवस समारोह का आयोजन किया गया

Posted: 03 Feb 2022 05:19 AM PST






ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार को मनरेगा दिवस के अवसर पर पथरगामा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में प्रदान संस्था के द्वारा मनरेगा दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पिछले 2 दिनों से  पंचायतों में मनरेगा दिवस को लेकर  जागरूकता अभियान चलाया गया।


मनरेगा योजना के कार्य को सफल बनाने हेतु पडुआ पंचायत के केरवार ग्राम में  मजदूरों एवं मेटों के द्वारा रैली का आयोजन किया गया, इस अवसर पर केरवार के मैदान में नाटक के माध्यम से मनरेगा कानुन के बारे में जागरूक किया गया। इस मैके पर पडुआ पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि, मां योगिनी महिला विकास संघ पथरगामा के अध्यक्ष कविता देवी एंव पानवती देवी, नागरिक सहायता केंद्र पथरगामा से लक्ष्मी, रेणु एंव प्रदान संस्था से राजेश यादव, परमानंद कुमार, चंदमुनि, लालचंद, नारायण, राहुल उपस्थित हुए।

अमन राज:-

Pathargama News: सरस्वती पूजा को ले निकाला गया फ्लैग मार्च

Posted: 03 Feb 2022 04:00 AM PST





ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- गुरुवार संध्या पथरगामा प्रशासन के द्वारा सरस्वती पूजा को लेकर फ्लैग मार्च निकाला गया l  फ्लैग मार्च पथरगामा मुख्य चौक  होते हुए, बाजार, तरडीहा मोड़ आदि जगहों पर निकाला गया l फ्लैग मार्च मे अंचलाधिकारी संतोष बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार,  पुलिस निरीक्षक बलबीर सिंह, थाना प्रभारी बलराम रावत सहित काफी संख्या में पुलिस बल शामिल थे|

अमन राज:-

Godda News: क्षेत्रीय सचिव के जन्मदिन को महा लोगिन डे के रूप में मनाया गया

Posted: 03 Feb 2022 03:51 AM PST





ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला अंतर्गत गुरुवार को झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक के बलबड्डा शाखा में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक कर्मचारी संघ के क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा का 34 वां जन्मदिवस महा लोगिन डे के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर बैंक परिसर को गुब्बारे, रंगीन पेपर, तोरण तथा झालर से सुसज्जित रूप से सजाया गया था। नितेश मिश्रा के 34 वें जन्मदिवस पर बलबड्डा शाखा में 34 अटल पेंशन योजना, 34 प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, 34 प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना, 34 से अधिक एटीएम कार्ड का वितरण, तथा 34 से अधिक केसीसी रिनुअल किया गया। नितेश कुमार मिश्रा द्वारा ग्राहकों के बीच डायरी तथा कैलेंडर वितरित किया गया। ग्राहकों को मोबाइल बैंकिंग समेत सभी योजनाओं की विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। श्री मिश्रा ने इसका श्रेय शाखा प्रबंधक तथा सभी साथियों को दिया। उन्होंने कहा कि सभी साथियों ने मुझे इस असंभव लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया था। शाखा के सभी स्टाफ के अथक प्रयास के कारण यह लक्ष्य हासिल हो पाया है। महा लोगिन डे के मौके पर क्षेत्रीय सचिव नितेश कुमार मिश्रा द्वारा केक काटा गया। इसके बाद कर्मियों तथा ग्राहकों के बीच केक एवं मिठाइयां बांटी गई। शाखा प्रबंधक निखिल कुमार साह ने कहा कि नितेश मिश्रा बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं। इन्होंने अपने कार्य कुशलता एवं मृदुल व्यवहार से सबका दिल जीत लिया है। वे ग्राहकों की सेवा के लिए हमेशा तत्पर रहते हैं। ग्राहक संतुष्ट रहें एवं समय पर बैंक कार्य हो इसको वे प्राथमिकता के तौर पर देखते हैं। वही बैंक कर्मचारी सर्वोत्तम ठाकुर तथा महानंद पंडित ने कहा कि सभी बैंक कर्मियों को उनकी कार्यशैली से प्रेरणा लेने की जरूरत है। उन्होंने अपने कार्य कुशलता से बैंक प्रबंधन एवं ग्राहकों के बीच बेहतर तालमेल स्थापित कर एक मिसाल कायम किया है। बैंक सखी पूर्णिमा कुमारी ने श्री मिश्रा के सेवाओं की सराहना करते हुए उन्हें अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि अपने कुशल अनुभवों से स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सेवाओं को और अधिक बेहतर बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास किया है। मौके पर मिथुन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, प्रिंस कुमार, युधिष्ठिर, विभाष, ताहिर समेत कई खाताधारक उपस्थित थे।

Pathargama News: रब्बी कर्मशाला का आयोजन किया गया

Posted: 03 Feb 2022 03:46 AM PST



 ग्राम समाचार पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज गुरुवार को प्रखंड कृषि तकनीकी सूचना केंद्र पथरगामा में कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग गोड्डा के निर्देशानुसार प्रखंड तकनीकी प्रबंधक पवन कुमार कापरी की अध्यक्षता में प्रगतिशील किसानों के बीच एक दिवसीय रब्बी कर्मशाला का आयोजन किया गया| धर्मशाला में प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने कृषि आत्मा एवं उद्यान विभाग के तमाम योजनाओं के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी | उन्होंने प्रधानमंत्री सूक्ष्म सिंचाई योजना, मुख्यमंत्री कृषि ऋण माफी योजना, आत्मा द्वारा संचालित योजना यथा कृषक पाठशाला, कृषक गोष्ठी, प्रक्षेत्र दिवस, कृषक परिभ्रमण, कृषक प्रशिक्षण, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन की विशेष जानकारी देते हुए प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि के लाभूको को केसीसी ऋण से आच्छादित करने की जानकारी भी दी| प्रखंड तकनीकी प्रबंधक ने रबी फसल अरहर, चना, गेहूं, मटर,खेसारी, मसूर, तीसी एवं सब्जी में लगने वाले रोग एवं कीड़े मकोड़े की पहचान एवं उससे बचाव की जानकारी दी| पौधा संरक्षण केंद्र प्रभारी सत्यनारायण महतो द्वारा बीजोपचार की जानकारी देते हुए बताया कि फफूंद नाशक 2 ग्राम प्रति किलो बीज उपचारित करने के बाद कीटनाशक से बीज उपचार करने से पौधा की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ जाती है, जिससे रोक लगने की संभावना कम हो जाती है| पौधा संरक्षण कामदार सुभाष मुर्मू ने मिट्टी जांच के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि मिट्टी की जांच करने से यह पता चलता है कि उसमें किस पोषक तत्व की कमी है और उस मिट्टी में फसल लगाने पर कितनी मात्रा में उर्वरक की जरूरत पड़ेगी| प्रगतिशील कृषक है अंसारी ने ऑर्गेनिक खेती के बारे में बताते हुए कहा कि ऑर्गेनिक खेती करने से पशुओं और मनुष्यों को रसायनिक खाद से होने वाले दुष्प्रभावों से बचाया जा सकता है| मौके पर कृषक मित्र उत्तम कुमार चौबे, शशि कुमार भगत, कृषक संजय ठाकुर, कन्हाई मांझी, मनोरमा देवी, ललित हांसदा, मनोहर महतो मनीष कुमार मिश्रा, यमुना प्रसाद यादव, हेमंत कुमार साह, लक्ष्मण रविदास, जयदेव रविदास, ममता कुमारी आदि दर्जनों| कृषक मौजूद थे|

अमन राज:-

Pathargama News: सरस्वती पूजा में इस बार नहीं बजेगा डीजे और नहीं बटेगा प्रसाद

Posted: 03 Feb 2022 03:42 AM PST




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- अंचलाधिकारी संतोष बैठक की अध्यक्षता में पथरगामा थाना में सरस्वती पूजा 2022 के आयोजन को लेकर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य के साथ शांति समिति की बैठक आयोजित की गई| बैठक में सरकार के द्वारा प्रस्तावित गाइडलाइन के बारे में बताया गया कि इस बार सरस्वती पूजा का आयोजन कोविड-19 के प्रोटोकॉल के अनुपालन के साथ किया जाएगा| सरस्वती की प्रतिमा 5 फीट से अधिक ऊंची नहीं होगी और मूर्ति चारों तरफ से ढकी रहेगी, पंडाल तीन तरफ से घिरा हुआ रहेगा, जिसमें बैरिकेडिंग लगा रहेगा, लोग पंडाल के बाहर से ही सामाजिक दूरी का पालन करते हुए प्रतिमा का दर्शन करेंगे| पुजारी वॉलिंटियर और आयोजनकर्ता को वैक्सीनेटेड होना आवश्यक है| किसी भी उद्घाटन करता को आमंत्रित नहीं करने के साथ पंडाल के आगे स्वागत द्वार नहीं होना चाहिए तथा अनावश्यक रोशनी की सजावट नहीं होगी, सिर्फ सुरक्षा की दृष्टि से लाइट की व्यवस्था करनी है| पूजा के समय पुजारी, आयोजन कर्ता, वॉलिंटियर आदि को लेकर मात्र 25 व्यक्ति ही अंदर रह सकते हैं| सरस्वती पूजा के दौरान न तो मेला का आयोजन किया जा सकता है और ना ही प्रसाद का वितरण किया जा सकता है, साथ ही पंडाल का सैनिटाइजेशन करना होगा| ध्वनि प्रदूषण अधिनियम 2000 का अनुपालन करते हुए रात्रि 10:00 बजे के बाद केवल मंत्रोचार के लिए ही ध्वनि विस्तारक यंत्र का प्रयोग किया जा सकता है| थाना प्रभारी के द्वारा रूट तय करा कर 3:00 बजे तक बिना जुलूस निकाले और ना ही बिना डीजे के प्रतिमा विसर्जन कर देना है| बताया गया कि पूजा पंडाल कंटेनमेंट जोन के बाहर बनाया जाना है साथ ही पंडाल को छोटा बनाना है अथवा सरस्वती की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित करना है| बैठक में शामिल लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से मनाया जाएगा एवं कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए प्रशासन का सहयोगी किया जाएगा| पूजा के दौरान असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखते हुए उन पर अंकुश लगाने का हर संभव प्रयास करते हुए प्रशासन का सहयोग किया जाएगा| मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार पुलिस निरीक्षक बलवीर सिंह, थाना प्रभारी बलिराम रावत, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि नंदलाल भगत, डीएवी पब्लिक स्कूल के निर्देशक संतोष कुमार महतो, पंचायत समिति सदस्य राजकुमार शर्मा, राजेश टेकरीवाल आदि कई लोग मौजूद थे|

अमन राज:-

Mainachak News:- मानगढ़ गाँव में सड़क चौड़ीकरण को लेकर, ग्रामीणों ने मैनाचक मुख्य मार्ग को किया सड़क जाम! ग्रामीणों ने कर रहा है मुआवज़े की माँग!

Posted: 03 Feb 2022 01:43 AM PST

 




ग्राम समाचार, मानगढ़:- मेहरमा प्रखण्ड के मानगढ़ गाँव में सड़क चौड़ीकरण जमीन को लेकर ग्रामीणों ने मैनाचक मुख्य मार्ग सड़क को किया जाम! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि झारखंड सरकार द्वारा संचालित किये जा रहे ग्राम सड़क योजना के तहत् मानगढ़ गाँव में सड़क चौड़ीकरण के लिए ग्रामीणों की निजी जमीन जाने पर, ग्रामीणों के द्वारा किया जा रहा है मुआवजे की माँग, एवम् मैनाचक मुख्य मार्ग पर ग्रामीणों ने किया सड़क जाम! वहीँ बताया गया कि इसकी सूचना मिलने पर मेहरमा प्रखण्ड के आंचलाधिकारी सुनील कुमार, एवम् अन्य प्रशासन को साथ लेकर घटनास्थल पर पहुँच कर इस जाम को हटाया गया! हालाँकि सीओ साहब ने बताया कि सड़क चौड़ीकरण को लेकर ग्रामीण के एक युवक का जमीन जाने के क्रम में उनके परिवार को सरकारी मुआवजा मिला! वही दूसरे पक्ष के एक और ग्रामीण का जमीन जाने के क्रम मे मुआवजा नहीं मिला! जो कि ग्रामीण नाराज थे! वहीँ ग्रामीणों ने बताया कि इन्हे भी सरकारी मुआवजा मिला जाए! जिसको लेकर सभी ग्रामीणों ने ने मिलकर मैनाचक मुख्य मार्ग सड़क को लगभग आधे घंटे जाम कर दिया! एवम् प्रखण्ड के सीओ ने आकर इस जाम को हटाया गया! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Belbadda News:- सरस्वती पूजा को लेकर बेलबड्डा थाना परिसर में थाना प्रभारी व् स्थानीय लोगों के साथ मिलकर किया शांति समिति का बैठक !

Posted: 02 Feb 2022 10:45 AM PST

 




ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा थाना परिसर में सरस्वती पूजा को लेकर थाना प्रभारी व् स्थानीय लोगों के समक्ष में किया गया शांति समिति का बैठक! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि 5 फरवरी 2022 को बसंत पंचमी (सरस्वती पूजा) को लेकर बेलबड्डा थाना परिसर में थाना प्रभारी राजू लाल स्वासि के अगुवाई में किया गया शांति समिति का बैठक! वहीँ गाइडलाइन व् दिशा- निर्देश दिया गया कि पंडालो में डीजे, अभद्र गाना, पर पाबंदी लगाई गई है! एवम् भीड़ ना लगाना, सोशल डिस्टेसिंग का पालन करना, मास्क का प्रयोग करना, इत्यादि कई तरह के चेतावनी भी दिया गया! वहीँ थाना प्रभारी राजू लाल स्वासि ने बताया कि सरस्वती प्रतिमा बैठाने के लिए पुलिस स्टेशन में गवाह के तौर पर एक आवेदन पत्र देकर, अनुमति लेना होगा! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Bounsi News: नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में 4 फरवरी को होगी मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा स्थापना कार्यक्रम

Posted: 02 Feb 2022 09:25 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के गोलहट्टी गांव में नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में महाशक्ति पीठ की विधिवत स्थापना और मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। जिसकी तैयारी बुधवार को कर ली गई। 4 दिनों तक चलने वाले प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के बारे में 

जानकारी देते हुए गोलहट्टी ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष दीप नारायण यादव ने बताया कि, गुरुधाम के वैदिक पंडित के द्वारा मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। बताया गया कि, कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कलश शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। जिसकी तैयारी भी पूरी कर ली गई है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Bounsi News: आग लगने से घर जलकर हुआ राख, हजारों की संपत्ति का हुआ नुकसान

Posted: 02 Feb 2022 09:24 AM PST

ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के जयपुर थाना क्षेत्र के कैथावरण गांव में बुधवार को पुआल के घर में आग लगने से घर जलकर राख हो गया। पीड़ित किशुन सोरेन ने बताया कि, वह अपनी पत्नी के साथ किसी कार्य से डोलडंगा गए थे। इसी बीच घर के पास पुआल के पुंज में आग लग गई। हालांकि आग कैसे लगी इस बात का पता नहीं चल पाया। 

जिसके बाद घर में आग पकड़ गई। घर में रखें 7000 नगदी, 5 बोरा धान, चांदी का जेवर सहित अन्य सामान जल गया। वहीं कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पिड़ीत ने बताया कि उनका सब कुछ जलकर राख होने से काफी नुकसान हुआ है। 

कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी।

Mahadevbathaan News:- अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार युवक की मौत! दो युवक जख्मी! सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम! परिजनों को सौंपा गया शव!

Posted: 02 Feb 2022 09:00 AM PST

 




ग्राम समाचार, महादेव बथान:- महागमा थाना अंतर्गत महादेव बथान के समीप अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बाइक सवार की हुई मौत! सदर अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम! परिजनों को सौंपा गया शव! जानकारी के मुताबिक बताया जाता है मृतक का नाम राकेश किस्कू है और उनका घर हरीशचारा गाँव  बताया जा रहा है! वहीँ बताया गया कि अन्य दो युवक भी घायल हुआ है! जो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र महागामा में भर्ती कराया गया! एवम् जख्मी युवक का ईलाज चल रहा है! वहीँ बताया गया कि मृतक युवक की मौत सिर में गहरे चोट लगने के वजह से हुआ है! हालाँकि मृतक का पोस्टमार्टम होने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया है! वहीँ शव को देखने के बाद परिजनों का रो- रो कर बुरा हाल हो गया है! 

संवादाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Chandan News: सरस्वती पूजा को लेकर पुलिस प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों की संयुक्त में बैठक आयोजित

Posted: 02 Feb 2022 08:03 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन थाना परिसर में बुधवार को बेलहर प्रक्षेत्र एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह,थानाध्यक्ष रविशंकर कुमार व प्रमुख रविश कुमार की अध्यक्षता में संयुक्त रूप से शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।बैठक में जनप्रतिनिधि,पुजा समिति के अलावा गणमान्य लोग सामिल हुए।एसडीपीओ प्रेमचंद्र सिंह ने सभी पूजा समिति व गण्यमान्य लोगों स्पष्ट रुप से कहा सार्वजनिक स्थल,स्कूल-कालेज,गांव देहात में 

सरस्वती पूजा सार्वजनिक रूप नहीं की जाएगी।तथा डीजे बजाने,पंडाल बनाने पर पूर्ण रूप प्रतिबंध रहेगा।इसकी अवहेलना करने वाले पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।कोरोना प्रोटोकॉल के तहत सरस्वती पूजा सम्पन्न कराया जाना है।कानुन का अवहेलना करने वाले व्यक्ति को चिन्हित कर कानूनी कार्रवाई करेगी। मौके पर नव निर्वाचित सरपंच राकेश कुमार बच्चू, उपसरपंच बिरेंद्र पांडेय, भाजपा के अरबिंद पांडेय,नंदकिशोर मोदी,रुपशान शेख,मुमताज अंसारी,प्रियचंद्र आजाद सहित दर्जनों लोग सामिल थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: चांदवारी पंचायत के ग्राम कचहरी में कुल तीन मामले को किया निष्पादन

Posted: 02 Feb 2022 09:17 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के चांदवारी पंचायत के ग्राम कचहरी सरपंच रूपा देवी के अध्यक्षता में प्रतिनिधि पति शिव शंकर शर्मा के संयुक्त में उनके आवास पर ग्राम कचहरी आयोजित की गई। ग्राम कचहरी सभा में कुल तीन मामले को निष्पादन किया गया इस दौरान प्रेस वार्ता में सरपंच प्रतिनिधि शिव शंकर शर्मा ने बताया कि चांदमारी ग्राम कचहरी में आज पांचवा बैठक आयोजित की गई है जिसमें 1 महीने के अंदर 33 केस दर्ज किया गया है जिसमें दीवानी फौजदारी जमीन संबंधित मामला था जिसे कुछ मामले को ऑन द स्पॉट पर पहुंचकर निपटारा किया गया कुछ गंभीर मामले को लेकर आज 2 फरवरी को सभी प्रतिनिधियों के बीच राय मशवरा लेकर निष्पक्ष भाव से तीन मामले को निष्पादन कर 

दिया गया। बाकी मामले को निपटारा करने की भरपूर प्रयास किया जा रहा है। अपने आवास पर ग्राम कचहरी लगाने के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि ग्राम कचहरी सरकार भवन अर्ध निर्मित रहने के कारण तत्काल अपने आवास पर ग्राम कचहरी आयोजित की जा रही है। सरकार भवन में बुनियादी सुविधा से लेस होने पर ग्राम कचहरी सरकार भवन में चलाई जाएगी। साथ ही साथ शराबबंदी के संबंध में पूछे जाने पर बताया कि मैं अपने स्तर से लोगों को जन जागरूकता चला रहा हूं। जिससे सरकार की तरफ से जो भी निर्देश प्राप्त होगी मैं निष्पक्ष भाव से पालन करने काम करूंगा। जिससे शराब मुक्त चंदवारी पंचायत हो सके। इस मौके पर चांदवारी के पंचायत सचिव विष्णु देवदास, पंच शंकर शर्मा, सुरेश यादव, राजकुमार वर्णवाल, विजय सिंह, सत्येंद्र पासवान, अर्जुन यादव, बाबू लाल यादव, सुरेंद्र यादव, बालकृष्ण यादव, आदि के साथ दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Chandan News: कुसुमजोरी पंचायत के पिपराडीह वार्ड 3 सचिव का हुआ क्रियान्वयन गठन

Posted: 02 Feb 2022 08:06 AM PST

ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बुधवार 2 फरवरी 2022 को प्रखंड के कुसुम जोरी पंचायत अंतर्गत पिपराडीह गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय पिपराडीह के प्रांगण में वार्ड नंबर 3 में वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन की गई! गठन के दौरान  नवनिर्वाचित वार्ड सचिव चुरामन साव को चुना गया। ज्ञात हो कि पंचायती राज विभाग पटना के पत्रांक 7219 एवं जिला पदाधिकारी बांका के पत्रांक 5 एवं प्रखंड पंचायती राज्य पदाधिकारी सह कार्यपालक पदाधिकारी पंचायत समिति प्रखंड चंदन के ज्ञापन 2 के आलोक में वार्ड नंबर 3 क्रियान्वयन एवं प्रबंध समिति के सिरे से गठन हेतु ग्राम पंचायत सदस्य वार्ड सदस्य श्री भीम कुमार की अध्यक्षता में वार्ड 

सचिव का  गठन किया गया। वार्ड सचिव पद से 5 अभ्यर्थी रहने के कारण वार्ड के छः सदस्यों के द्वारा गोपनीय मत प्रयोग किया गया जिसमें दो मत नकुल यादव को एवं चार मत चुरामन साव को प्राप्त हुआ। जिससे चुरामन साव को नवनिर्वाचित वार्ड सचिव घोषित किया गया। विभागीय निर्देश के आलोक में वार्ड समिति का गठन मात्र 2 वर्षों के लिए मनोनीत की गई है। इस मौके पर वार्ड सचिव अभ्यर्थी चुरामन साहब सुरेंद्र साहू नकुल यादव सुरेंद्र दास जितेंद्र दास के अलावा वार्ड सदस्य भीम कुमार, उप मुखिया नरेंद्र ठाकुर, सरपंच प्रतिनिधि विशुन देवदास वार्ड सदस्य राजेंद्र ठाकुर ग्रामीण विजय गुप्ता विनोद प्रसाद साव महेंद्र दास पप्पू यादव आदि के साथ दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन।

Post Bottom Ad

Pages