ग्राम समाचार : Gram Samachar - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Monday, February 7, 2022

ग्राम समाचार : Gram Samachar

ग्राम समाचार : Gram Samachar


Rewari News : भारतीय किसान यूनियन (चढूनी) की बैठक आयोजित हुई

Posted: 07 Feb 2022 08:30 AM PST

ग्राम समाचार न्यूज : भारतीय किसान यूनियन चढूनी की एक आवश्यक बैठक हुई जिसमें किसान आंदोलन के दौरान अजरका में रेल मार्ग को रोकने के मामले में किसानों को दिए जा रहे नोटिस के बारे में चर्चा हुई और केंद्र व राज्य सरकार की कड़े शब्दों में निन्दा की गई क्योंकि तीनों काले कानून वापस लेने के साथ साथ केंद्र व राज्य सरकार ने किसानों पर दर्ज सभी मुकदमे वापस लेने पर सहमति जताई जताई थी लेकिन किसान संगठनों के लोगों को नोटिस भेजकर परेशान किया जा रहा है अगर सरकार ने किसानों को दिए गए वादे याद नहीं है तो किसान फिर से मजबूर होकर आंदोलन की राह पर होंगे मीटिंग में भाकियू चढूनी जिलाध्यक्ष समय सिंह, उपप्रधान इश्वर महलावत, महासचिव कुलदीप बूढ़पुर, सवाचंद नम्बरदार, चुन्नीलाल, भूपेंद्र सिंह राठी, कमल अहिर, उमेश एडवोकेट सहित अनेक किसानों ने हिस्सा लिया

Panjwara News: तीन बोतल शराब के साथ तीन युवक गिरफ्तार

Posted: 07 Feb 2022 07:04 AM PST

 ग्राम समाचार, पंजवारा, बांका। रविवार देर शाम  पंजवारा थाना पुलिस ने वाहन जांच के क्रम में बाइक सवार  तीन युवकों को तीन बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। 



 मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि रविवार देर शाम वाहन जाँच के  क्रम में माराटीकर के पास  पुलिस ने एक बिना न० के पलसर बाइक पर सवार तीन युवकों को रोका । 



जांच के क्रम में तीनों युवको के पास से 375 मिली मात्रा का तीन बोतल राँयल स्टैग ब्रांड का विदेशी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार तीनों युवकों की पहचान  गोड्डा जिला के मोतिया ओपी क्षेत्र के फसिया गांव के कृष्णा कुमार  सौरभ कुमार और सूरज कुमार  के रुप में हुई है।तस्करी में प्रयुक्त बाइक को जप्त कर लिया हैं एवं गिरफ्तार तीनों युवकों के विरुद्ध बिहार मद्य  निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए  बांका जेल भेज दिया गया।


ब्रजेश राठौर, ग्राम समाचार संवाददाता, पंजवारा।

Godda News: सभी विद्युत उपभोक्ताओं के लिए आवश्यक सूचना

Posted: 07 Feb 2022 06:52 AM PST



ग्राम समाचार गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोड्डा एवं विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल महागामा ने संयुक्त रूप से प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि जैसा की आप जान रहें हैं कि फरवरी माह शुरू हो गया है, और तेज गति की हवा चलनी शुरू हो गई है। हवा की तेज गति के कारण कई जगहों पर पेड़ की डालियां विद्युत तार के सम्पर्क में आ जाती हैं और समान्य विद्युत आपूर्ति में बाधा आती है। विभाग द्वारा वैसे जगहों पर विद्युत तार के सम्पर्क में आने वाले पेड़ की डालियों को छांटने का कार्य किया जा रहा है। फिर भी ऐसे बहुत जगह हैं जहां पेड़ की डाली के तार में सटने की जानकारी नहीं होने के कारण उस जगह की डाली की छंटाई नहीं हो पाती है और समान्य विद्युत आपूर्ति में बाधा आती है। सभी विद्युत उपभोक्ताओं से अनुरोध है की यदि आपके गाँव में या गाँव के आसपास कोई पेड़ की डाली विद्युत तार में सट रही है, तो इसकी जानकारी विभाग को जरूर दें, ताकि वैसे जगहों पर विद्युत तार के सम्पर्क में आने वाले पेड़ों के डालियों की छंटाई किया जा सके। और आपको समान्य विद्युत आपूर्ति मिलती रहे।

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल गोड्डा के लिए सम्पर्क मोबाइल नंबर- 9097405027

विद्युत आपूर्ति अवर प्रमंडल महागामा के लिए सम्पर्क मोबाइल नंबर- 8809011994

Rewari News : भाजपा प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता के हितों का रखती है ध्यान : मा0 हुकमचन्द यादव

Posted: 07 Feb 2022 05:34 AM PST

रेवाड़ी, 7 फरवरी : सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर जिला अध्यक्ष मा0 हुकमचन्द यादव व सेवा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक से विचार-विमर्श कर सेवा प्रकोष्ठ के रेवाड़ी जिला संयोजक प0 दलिप शास्त्री ने विस्तार किया। एडवोकेट दिनेश व सुधीर स्वामी को जिला सह-संयोजक, सुभाष खत्री को रेवाड़ी विधानसभा संयोजक, ईश्वर सोनी व श्रीमति राज देवी को रेवाड़ी विधानसभा सह-संयोजक, दिनेश शर्मा को बावल विधानसभा संयोजक, कैलाशचंद वर्मा व राम बाबू शास्त्री को बावल विधानसभा सह-संयोजक, विजय शर्मा को कोसली विधानसभा संयोजक, राजकुमार यादव व राजीव यादव को कोसली विधानसभा सह-संयोजक का दायित्व सौंपा गया।



वहीं रविकान्त शर्मा को सेवा प्रकोष्ठ का जिला मीडिया प्रभारी दायित्व सौंपा गया तथा राकेश भारद्वाज, राजेन्द्र शर्मा, अनिल सैनी, राजू शर्मा, सतपाल गुप्ता, राजेश शर्मा, सुखदेव आर्य, सुन्दर मुदगिल, नीलम कौशिक, बुधराम, निशांत शर्मा, अंजली, अरविन्द कौशिक, घुंघरू राय, हमीदा बाई(चौटाला), देवेन्द्र कौशिक, दीपिका, भूप सिंह, लक्ष्मण अग्रवाल, पूनमचंद शर्मा, श्याम सुंदर चतुर्वेदी, हरविन्द्र चौधरी, संजय शर्मा को सेवा प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।

नवनियुक्त सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचन्द यादव ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा संगठन है जो अपने प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता के हितों का पूरा ध्यान रखती है। उन्होने कहा कि ऐसे संगठन में सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का स्वागत है। उन्होने कहा कि उन्हें उम्मीद है सभी पदाधिकारी व कार्यकारिणी सदस्य पूरे सेवा भाव से अपना कार्य करेंगे। सेवा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक ने कहा कि सेवा प्रकोष्ठ एक ऐसी प्रकोष्ठ है जिसमें सेवा के भाव से निःस्वार्थ होकर कार्य किया जाता है। उन्होने कहा कि आप सभी को सेवा प्रकोष्ठ से जुड़ने पर अपने आप को गौरवांतित महसूस होना चाहिए। इस अवसर पर जिला महामंत्री ईश्वर चनीजा भी विशेष रूप से मौजूद रहे।

Pathargama News: प्रतिमा विसर्जन कराने के दौरान प्रशासन को झेलना पड़ा ग्रामीणों का आक्रोश

Posted: 07 Feb 2022 04:50 AM PST

 



ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- अंचलाधिकारी संतोष बैठा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अमल कुमार एवं थाना प्रभारी बलिराम रावत द्वारा दल बल के साथ प्रखंड अंतर्गत लखनपहाड़ी, बारकोप, अम्बा संग्राम , पथरगामा मुख्य बाजार, बंदनवार सहित दर्जनो गाँव का दौरा कर मूर्ति विसर्जन के दौरान बजने वाले डीजे पर लगाई रोक| कुछ डीजे गाड़ी को पकड़कर थाना भी लाया गया l कई जगह प्रशासन ने अपनी मौजूदगी में मूर्ति विसर्जन भी करवाया गया एवं सभी आयोजन कर्ता को 3:00 बजे तक ही मूर्ति विसर्जन करने को सख्त हिदायत दिया गया l


मूर्ति विसर्जन करवाने के दौरान बारकोप, लखन पहाड़ी, बंदनवार आदि कई गांवों के ग्रामीणों का आक्रोश प्रशासन को झेलना पड़ा| ग्रामीणों का कहना था कि झारखंड सरकार जातिवाद की सरकार चला रही है| गत दिनों गांधीग्राम में मेले का आयोजन कर खेलकूद प्रतियोगिता की गई थी जिसमें लगभग 20000 से अधिक लोगों की भीड़ जुटी हुई थी, उस जुटी हुई भीड़ के लिए सरकार के पास कोई भी कोरोना गाइड लाइन नहीं था, जबकि सरस्वती पूजा में और प्रतिमा के विसर्जन में कोरोना के नाम पर जबरन पुलिसिया हस्तक्षेप डाल दिया गया|

अमन राज:-

Godda News: प्राथमिक विद्यालय कुम्हार टोली में विद्यालय प्रबंध समिति का प्रशिक्षण

Posted: 07 Feb 2022 01:23 AM PST



ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- आज प्राथमिक विद्यालय कुम्हार टोली गोड्डा में विद्यालय प्रबंधन समिति सदस्यों का प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन वार्ड पार्षद प्रीतम गाड़ियां की अध्यक्षता में किया गया। प्रशिक्षक निरोज प्रसाद हजारी ने बताया कि विद्यालय प्रबंधन समिति को 5 स जिसमें सीख शिक्षा स्वास्थ्य सुविधा एवं सुरक्षा के अनुरूप कार्य करना। शिक्षा- से 14 वर्ष के बच्चों का नामांकन करवाना बाल विवाह एवं बाल मजदूरी के कारण पढ़ाई ना छूटे समिति को इस ओर ध्यान देना है। सुविधा- विद्यालय में सभी तरह की सुविधाओं का समायोजन करवाना विद्यालय प्रबंधन समिति का प्रमुख कार्य है। स्वास्थ्य- विद्यालय में खेलकूद एवं व्यायाम नियमित रूप से सिखाना। कॉविड के समय दो बच्चों के बीच में 2 गज की दूरी का अनुपालन करवाना टीकाकरण करवाना आदि स्वास्थ्य संबंधित कार्यक्रम समय-समय पर करवाना। सुरक्षा- विद्यालय में केवल सामाजिक सुरक्षा ही नहीं बच्चों को मानसिक सुरक्षा भी आवश्यक है। शिक्षा- विद्यालय नियमित रूप से आने वाले बच्चे विभिन्न प्रकार के क्रियाकलापों एवं शिक्षा प्राप्त कर सकेंगे। प्रशिक्षण शिविर में प्रधानाध्यापिका फूल कली कुमारी, शिक्षिका अनुराधा कुमारी, बच्चों के अभिभावक मानो देवी, विनीता देवी, रेखा देवी, पूनम देवी, रूपा देवी, ममता देवी, मोनिका देवी, रीता देवी आदि ने भाग लिया।


Dhamdi News:- धमड़ी गाँव में लगभग 51 प्रतिशत लोगों को वेक्सिनेशन किया गया! जिसमे बूस्टर डोज भी शामिल किया गया ?

Posted: 07 Feb 2022 01:09 AM PST

 





ग्राम समाचार, धमड़ी:- मेहरमा प्रखण्ड के धमड़ी गाँव मे लगभग 51 प्रतिशत वेक्सिनेशन किया गया, एवम् साथ मे बूस्टर डोज भी शामिल किया गया था! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि इस कोरोना महामारी को बढ़ते देख कर स्वास्थ्य विभाग के टीमों के द्वारा चलाया जा रहा अभियान! जिससे इस कोरोना महामारी के तीसरी लहर को रोका जा सके, एवम् इस महामारी बीमारी को कम किया जा सके! जिसको लेकर धमड़ी गाँव में मोबाइल वेक्सिनेशन के द्वारा वेक्सीन दिया गया! एवम् साथ- साथ बूस्टर डोज भी दिया जा रहा है! वहीँ बताया गया कि अन्य गाँवों में भी जा- जाकर छुटे हुए लोगों को वेक्सीन दिया जा रहा है! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Pathargama News: 2 दिन पूर्व चोरी गया दुनाली बंदूक बरामद / एक गिरफ्तार

Posted: 07 Feb 2022 12:39 AM PST

 




ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:-  पथरगामा थाना कांड संख्या 20/22 दि0 06/02/22 धारा 379 भा0द0 वि0 के अप्राथमिकी अभियुक्त अतुल राज उर्फ छोटा बाबू उम्र 19 वर्ष पिता धीरज तिवारी सकिन तुलसीकिता (लंकापट्टी) थाना पथरगामा जिला गोड्डा को घर से गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में में भेजा गया। इनके निशानदेही पर कांड में चोरी गई डी0बी0बी0एल0 गन (बंदूक) महिला महाविद्यालय पथरगामा के पीछे के नोहर से बरामद किया गया है। कांड के वादी कुलभूषण राय पिता स्वर्गीय दीनदयाल राय साकिन बारकोप थाना पथरगामा जिला गोड्डा ने अज्ञात चोर के विरुध विवाह भवन बारकोप से लाइसेंसी दुनाली बंदूक चोरी करने के आलोक में कांड दर्ज कराया हैं।

अमन राज:-

Pattichak News:- पत्तिचक बहियार से पीएम कुसुम योजना के तहत् लगे समरसेवुल, को कुआँ के अंदर से किया अज्ञात लोगों ने चोरी! मेहरमा थाना प्रभारी कर रही है जाँच?

Posted: 06 Feb 2022 11:14 PM PST





ग्राम समाचार, पत्तिचक:- मेहरमा प्रखण्ड अन्तर्गत पत्तिचक बहियार से पीएम कुसुम योजना के तहत् लगे समरसेवुल, को कुँए के अंदर घुस कर अज्ञात लोगों ने किया समरसेवुल की चोरी! छानबीन करने जुटीं मेहरमा पुलिस! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बीती रात धमड़ी व् बरारी जाने वाली सड़क के समीप राजेश कुमार के खेत मे बने कुएँ मे लगी समरसेवुल को    अज्ञात लोगों ने किया चोरी! मेहरमा पुलिस के द्वारा किया जा रहा है छानबिन!  वहीँ राजेश कुमार ने बताया कि जब मै अहले सुबह अपने खेत मे घाँस काटने गया तो देखा की कुएँ के अंदर लगे समरसेवुल का पाइप कटा हुआ है, एवम् तार, व् रस्सी भी गायब पाया गया! वहीँ राजेश कुमार ने आनन- फानन मे मेहरमा पुलिस को सूचना दिया गया! वहीँ तुरंत मेहरमा पुलिस घटनास्थल पर पहुँच कर किया जा रहा है जाँच! 

संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! 

Post Bottom Ad

Pages