न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- कांगड़ा: ओवरटेक के चक्कर में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की हालत गंभीर
- हिमाचल: सिहुंता में बिजली चोरी करते 9 लोग पकड़े, विभाग ने वसूला अढ़ाई लाख रुपए जुर्माना
- IPL 2022 : डेविड वॉर्नर से लेकर श्रेयस अय्यर तक, आईपीएल ने मार्की सेट में 10 खिलाड़ियों को किया शामिल
- CBSE 10th, 12th Term 1 Result : देखें कब जारी होंगे 10th,12th सीबीएसई टर्म 1 रिजल्ट, यहां देखें अपडेट
- बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस साल लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी, बजट में हुआ ऐलान
- अगले 9 दिनों में घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी
- ये रत्न पहनते ही 30 दिन में हो जाते हैं अमीर, मिलता है अपार धन-वैभव और सुखी जीवन
- बुद्धिमान और लकी होते हैं ऐसे नाखून वाले लोग, बनावट से चेक करें अपना भाग्य
- कमर दर्द से मिलेगा जल्द आराम, ऐसे करें आइस और हीटिंग पैड का इस्तेमाल
- Hair Fall से न हो परेशान, योगासन के जरिए मिलेगा इस समस्या से छुटकारा
- सोने से पहले सुनते हैं आप भी संगीत? अभी सुधार लें ये आदत, वरना
- Budget 2022: आम बजट के वो बड़े ऐलान, जो सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर, जानें पूरी डिटेल
- बजट 2022 में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, तीन अहम योजनाएं होंगी शुरू
- Budget 2022-2023: मोबाइल फोन से लेकर क्या हुआ सस्ता, ज्वैलरी समेत क्या हुआ महंगा?
- कल से बदल रहा महीना: फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
- हिमाचल: नौ कमरों का ढाई मंजिला मकान जला, तीन परिवार बेघर
- जब गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब विराट कोहली को दे दिया था, वजह है दिलचस्प
- भारत के इन खूबसूरत डैम को देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी
- दिल्ली का सबसे बड़ा रहस्य जिसके आगे विज्ञान ने भी टेके अपने घुटने
- इस मंदिर में प्रवेश करते ही इंसान बन जाता हैं पत्थर
- शादी के लिए लड़कियां चाहिए तो इन 5 वेरीफाईड वेबसाइट पर देखें
- Jio Phone me call record kaise kare – जियो फ़ोन में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें
- हाइड्रोसील के कारण, लक्षण और होम्योपैथिक दवा: Hydrocele Ka Angreji Dawa Tablet
- आयुर्वेद में शाम 4 बजे के बाद फल खाने की है मनाही, जानिए इसके पीछे की वजह!
- पिता बनने के लिए स्पर्म काउंट और क्वालिटी का सही होना है जरूरी, हेल्दी बनाने जानिए आसान उपाय
| कांगड़ा: ओवरटेक के चक्कर में निजी बस ने कार को मारी टक्कर, ड्राइवर की हालत गंभीर Posted: 01 Feb 2022 05:01 AM PST कांगड़ा के पालमपुर से आगे पंचरुखी में एक निजी बस और कार में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा पेट्रोल पंप के पास पेश में आया है जिसमें कई लोगों को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यहां निजी बस ने पंजाब टूरिस्ट बस को ओवरटेक करते हुए एक कार को टक्कर मार दी। कार ड्राइवर की हालत नाजुक बताई जा रही है जबकि कई लोग घायल भी हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सारा मामला ओवरटेक की वजह से पेश में आया है। गाड़ी को बुरी तरह टक्कर लगी जिससे गाड़ी के परखच्चे उड़ चुके हैं। मामले पुलिस तक पहुंच चुका है लेकिन आगामी कार्रवाई क्या हुई इसपर जानकारी सांझा नहीं की गई है। |
| हिमाचल: सिहुंता में बिजली चोरी करते 9 लोग पकड़े, विभाग ने वसूला अढ़ाई लाख रुपए जुर्माना Posted: 01 Feb 2022 04:50 AM PST विद्युत उपमंडल सिहुंता में फ्लाइंग स्क्वायड ने 9 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते हुए पकड़ा है। टीम ने मौके पर ही इन उपभोक्ताओं से करीब अढ़ाई लाख रुपए का जुर्माना भी वसूला है। बीते दिनों शिमला से बोर्ड की एक टीम यहां पहुंची। टीम ने क्षेत्र में जगह-जगह दबिश दी। करीब 4 दिनों तक टीम सिहुंता में रही और बिजली चोरी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। फ्लाइंग स्क्वायड द्वारा की कार्रवाई से क्षेत्र के उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा है। क्षेत्र में काफी समय इस तरह की शिकायतें मिल रहीं थी। शिमला से आई फ्लाइंग स्क्वायड ने विभिन्न जगहों पर दबिश देकर बिजली चोरी करने वाले उपभोक्ताओं पर शिकंजा कसा। बोर्ड ने उपभोक्ताओं से आह्वान किया है कि वे बिजली चोरी न करें। उपभोक्ता अकसर सर्दियों के दिनों में बिजली बिल से राहत पाने के लिए बिजली चोरी करते हैं। इससे बिजली बिल भी कम आता है, साथ ही अन्य कार्य भी बिना खर्चे के निपट जाते हैं। मगर ऐसा करने वालों पर अब बोर्ड सख्त हो गया है। बोर्ड ने यह कार्रवाई कर उपभोक्ताओं को दोबारा ऐसा न करने की चेतावनी दी है। बिजली बोर्ड उपमंडल सिहुंता का अतिरिक्त कार्यभार संभाल रहे बकलोह स्थित एसडीओ सतीश ठाकुर ने बताया कि शिमला से पहुंचे फ्लाइंग स्क्वायड ने 9 उपभोक्ताओं को बिजली चोरी करते दबोचा है। उन्होंने कहा कि करीब अढ़ाई लाख का जुर्माना किया गया है। बिजली चोरी करने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। |
| Posted: 01 Feb 2022 04:44 AM PST इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 15वें सीजन के लिए खिलाड़ियों की नीलामी 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने इसके लिए 590 खिलाड़ियों की एक सूची मंगलवार (एक फरवरी) को जारी की है। आईपीएल ने नीलामी के लिए मार्की सेट में 10 खिलाड़ियों को शामिल किया है। इनमें श्रेयस अय्यर से लेकर डेविड वॉर्नर तक शामिल हैं। मार्की खिलाड़ी क्यों चुने जाते हैं? आईपीएल हर बार नीलामी में स्टार खिलाड़ियों का एक समूह बनाता है। इनमें उन खिलाड़ियों को रखा जाता है जिन्हें नीलामी में ज्यादातर टीमें खरीदना चाहती हैं। इस बार मार्की सेट में छह विदेशी और चार भारतीय खिलाड़ी हैं। इन 10 खिलाड़ियों पर सभी की नजरें होंगी। मार्की खिलाड़ियों का बेस प्राइस दो करोड़ रुपये है। आइए जानते हैं मार्की सेट में कौन-कौन से खिलाड़ी हैं: शिखर धवन: दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले सीजन में खेलने वाले शिखर धवन ने पिछले सीजन में धमाकेदार बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच की 16 पारियों में 587 रन बनाए थे। इस दौरान उनका औसत 39.13 और स्ट्राइक रेट 124.62 का रहा था। मोहम्मद शमी: भारत के स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पिछले कुछ सालों में शानदार प्रदर्शन किया है। शमी ने पिछले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए 14 मैच में 19 विकेट झटके थे। फाफ डुप्लेसिस: चेन्नई सुपरकिंग्स के विस्फोटक बल्लेबाज फाफ डुप्लेसिस पर भी इस साल सभी फ्रेंचाइजियों की नजरें होंगी। डुप्लेसिस ने पिछले सीजन में ऋतुराज गायकवाड़ के साथ ओपनिंग में जबरदस्त बल्लेबाजी की थी। उन्होंने 16 मैच में 633 रन बनाए थे। डेविड वॉर्नर: सनराइजर्स हैदराबाद के पूर्व कप्तान डेविड वॉर्नर पर इस बार सबकी नजरें होंगी। वॉर्नर के लिए पिछला सीजन निराशाजनक रहा था। उन्हें आठ मैचों में ही खेलने का मौका मिला था। इस दौरान उनके बल्ले से 195 रन निकले थे। पैट कमिंस: कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से पिछले सीजन में खेलने वाले पैट कमिंस को 2020 नीलामी में 15.50 करोड़ रुपये मिले थे। उन्होंने पिछले सीजन के सात मैचों में नौ विकेट लिए थे। कमिंस हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान बने हैं और अपनी टीम के एशेज में जीत दिलाई है। श्रेयस अय्यर: कोलकाता नाइटराइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और पंजाब किंग्स को इस सीजन में नए कप्तान की आवश्यकता है। तीनों टीमों की नजर श्रेयस अय्यर पर होगी। अय्यर ने अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल में पहुंचाया था। वे पिछले सीजन के दूसरे हाफ में ही खेल सके थे। दिल्ली ने इस बार उन्हें रिटेन नहीं किया। अय्यर ने आठ मैचों में 175 रन बनाए थे। रविचंद्रन अश्विन: आईपीएल में पंजाब किंग्स की कप्तानी कर चुके ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पर भी सबकी नजरें होंगी। वे पिछले साल दिल्ली कैपिटल्स के सदस्य थे। फ्रेंचाइजी ने उन्हें रिटेन नहीं किया। अश्विन ने 13 मैच में सात विकेट लिए थे। क्विंटन डीकॉक: इस बार नीलामी में विकेटकीपरों में दक्षिण अफ्रीका के क्विंटन डीकॉक की मांग सबसे ज्यादा होगी। वे पिछले साल मुंबई इंडियंस के सदस्य थे। डीकॉक आक्रामक बल्लेबाजी के साथ-साथ बेहतरीन विकेटकीपिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने पिछले सीजन के 11 मैचों में 297 रन बनाए थे। कगिसो रबाडा: दिल्ली कैपिटल्स के लिए शानदार प्रदर्शन कर चुके कगिसो रबाडा को टीम ने रिटेन नहीं किया। उन्होंने पिछले सीजन में 15 मैच में 15 विकेट लिए थे। रबाडा पर नीलामी में बड़ी बोली लग सकती है। ट्रेंट बोल्ट: मुंबई इंडियंस के लिए जसप्रीत बुमराह के साथ शानदार जोड़ी बनाने वाले न्यूजीलैंड के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट नीलामी में मालामाल हो सकते हैं। उन्होंने पिछले सीजन में 14 मैच में 13 विकेट लिए थे। |
| Posted: 01 Feb 2022 04:40 AM PST CBSE 10th, 12th Term 1 Result 2021 Date: सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेण्डरी एजुकेशन (CBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं की टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट जल्द जारी करने जा रहा है। जो छात्र टर्म 1 बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए हैं, वे अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे। रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in तथा results.gov.in पर मार्कशीट के तौर पर रिलीज़ किए जाएंगे। बोर्ड ने अभी तक रिजल्ट डेट की आधिकारिक घोषणा नहीं की है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रिजल्ट 31 जनवरी तक जारी किए जाने थे, ऐसे में संभव है कि छात्रों के रिजल्ट अब किसी भी समय जारी हो सकते हैं। छात्रों को आधिकारिक वेबसाइट पर नज़र बनाकर रखनी होगी। आधिकारिक वेबसाइट के अलावा, CBSE Board परीक्षा के रिजल्ट UMANG ऐप, आईवीआरएस, SMS और डिजिलॉकर प्लेटफॉर्म digilocker.gov.in पर भी उपलब्ध होंगे। बता दें कि टर्म 1 परीक्षाओं में किसी भी स्टूडेंट को पास या फेल घोषित नहीं किया जाएगा। रिजल्ट केवल प्रत्येक सब्जेक्ट में प्राप्त नंबरों के साथ स्कोरकार्ड के तौर पर रिलीज़ होगा। बोर्ड एग्जाम के फाइनल रिजल्ट टर्म 2 एग्जाम के बाद रिलीज़ किए जाएंगे। कोई भी अपडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर मिलेगी। |
| बेरोजगार युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, इस साल लाखों युवाओं को मिलेगी नौकरी, बजट में हुआ ऐलान Posted: 01 Feb 2022 04:37 AM PST केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में आम बजट 2022-23 पेश किया है. जिसमें उन्होंने बताया कि इस बजट से खासतौर पर महिलाओं, किसानों, दलितों और युवाओं को सबसे ज्यादा फायदा होगा. साथ ही निर्मला सीतारमण ने कहा कि, सभी का कल्याण ही हमारा लक्ष्य है. जानिए बजट को लेकर अब तक की तमाम बड़ी बातें. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए बताया कि, एलआईसी में जल्द आईपीओ लाएंगे. इसी वित्त वर्ष में इसकी प्रक्रिया शुरू हो जाएगी. बता दें कि एलआईसी के आईपीओ को लेकर पिछले लंबे समय से चर्चा चल रही है. स्वास्थ्य संबंधी बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करना, टीकाकरण कार्यक्रम को तेजी से आगे बढ़ाना और महामारी के खिलाफ व्यापक अभियान चलाना हमारा लक्ष्य है. आत्मनिर्भर भारत के तहत 60 लाख नई नौकरियां सृजित करने और अगले पांच साल के दौरान 30 लाख अन्य नौकरियां पैदा करने की क्षमता है. निजी निवेश को बढ़ावा दिया जाएगा. बजट में अगले 25 साल का ब्लू प्रिंट तैयार किया गया है. हम इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 20 हजार करोड़ देंगे. लॉजिस्टिक की लागत घटाएंगे. 7 इंजन पर देश की इकोनॉमी दौड़ेगी. वित्त मंत्री सीतारमण ने बताया कि, ऑर्गेनिक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा. किसानों से रिकॉर्ड खरीदारी की जाएगी. किसानों को डिजिटल सेवाएं देने का काम किया जाएगा. 2022-23 में 60 किलोमीटर लंबे रोपवे बनाए जाएंगे. भारत में गरीबी मिटाने की कोशिश करेंगे. वित्त वर्ष 2021-22 में देश की आर्थिक विकास दर 9.2 फीसदी रहने का अनुमान है और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए सरकार के प्रयासों का नतीजा देखने को मिल रहा है. डिजिटल यूनिवर्सिटी बनाई जाएंगी और स्कूलों में हर क्लास में स्मार्ट टीवी लगाने का काम किया जाएगा. युवा शक्ति को स्किल इंडिया मिशन के जरिए और स्किल्ड वर्कर बनाने पर सरकारी योजनाओं के तहत काम किया जाएगा. सरकार ने किसानों के खाते में MSP के जरिए 2.37 करोड़ रुपये भेजे हैं. आर्गेनिक खेती करने वाले किसानों को प्रोत्साहन दिया जाएगा. सरकार की तरफ से केमिकल और कीटनाशक मुक्त खेती का प्रसार बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है. पीएम आवास योजना के तहत 48 हजार करोड़ रुपये में 80 लाख घरों को बनाने का काम किया जाएगा. नए घरों के लिए शहरी क्षेत्रों में ज्यादा राशि आवंटित की जाएगी और ग्रामीण इलाकों के लिए आधुनिक घरों का निर्माण किया जाएगा. पोस्ट ऑफिस में भी अब ऑनलाइन ट्रांसफर की सुविधा मिलेगी और डाकघर कोर बैंकिंग सेवा के तहत आएंगे. 75 जिलों में डिजिटल बैंकिंग की शुरुआत की जाएगी. 2022 से डाकघरों में डिजिटल बैंकिंग पर कामकाज किया जाएगा. डाकघरों में ATM की सुविधा होगी. |
| अगले 9 दिनों में घर ले आएं इनमें से कोई एक चीज, पूरे साल नहीं होगी पैसों की कमी Posted: 01 Feb 2022 04:35 AM PST हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व को बेहद पवित्र माना गया है. इन दिनों में मां दुर्गा के 9 रूपों की आराधना की जाती है. साल में आने वाली 4 नवरात्रि में से 2 गुप्त नवरात्रि होती हैं. इनमें भक्त गुप्त रूप से मां की आराधना करते हैं. इसलिए साधना करने के लिए, तंत्र-मंत्र और सिद्धि पाने के लिए गुप्त नवरात्रि को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण और उत्तम समय माना गया है. कल यानी कि 2 फरवरी से गुप्त नवरात्रि शुरू हो रही हैं. यह समय मां दुर्गा के साथ-साथ मां लक्ष्मी को भी प्रसन्न करने के लिए बहुत उत्तम है. यदि आप भी पूरे साल मां दुर्गा और मां लक्ष्मी की कृपा पाना चाहते हैं तो अगले 9 दिनों में ये काम जरूर कर लें. चांदी की शुभ चीजें गुप्त नवरात्रि के दौरान चांदी की कोई शुभ चीज जैसे श्रीयंत्र, चांदी का सिक्का, हाथी, त्रिशूल, बिल्वपत्र, कमल, स्वस्तिक, कलश, दीपक, घंटी, मां के चरण, पूजा की थाली या पूजा में उपयोग होने वाली कोई भी चीज खरीद लें. ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर पूरे साल धन-समृद्धि बरसाती हैं. मां लक्ष्मी की मूर्ति या तस्वीर गुप्त नवरात्रि में मां लक्ष्मी की तस्वीर या मूर्ति लाना बेहद ही शुभ माना गया है लेकिन याद रखें कि मां लक्ष्मी कमल के आसन पर बैठी हुई मुद्रा में हों और अपने हाथों से धन वर्षा कर रही हों. खड़ी हुइ मां लक्ष्मी की तस्वीर घर के लिए अशुभ होती है. तुलसी का पौधा यदि घर में तुलसी का पौधा न हो या पौधा बदलकर नया पौधा लगाना चाहते हों तो इसके लिए गुप्त नवरात्रि का समय अति उत्तम है. याद रखें कि तुलसी को रविवार का दिन छोड़कर रोज जल चढ़ाएं. साथ ही रोज सुबह शाम पूजा करें. श्रृंगार का सामान गुप्त नवरात्रि में मां को श्रृंगार अर्पित करना बहुत शुभ होता है. इससे सौभाग्य बढ़ता है. इसके अलावा सुहागिन को श्रृंगार की चीजें भेंट करें. |
| ये रत्न पहनते ही 30 दिन में हो जाते हैं अमीर, मिलता है अपार धन-वैभव और सुखी जीवन Posted: 01 Feb 2022 04:33 AM PST जीवन में रत्नों का अहम रोल है. ये कुंडली के अशुभ ग्रहों का असर कम करते हैं और शुभ ग्रहों के फल को बढ़ाते हैं. पैसे, रिश्ते, करियर, बिजनेस, सेहत आदि तमाम समस्याओं को दूर करने में रत्न शास्त्र बहुत कारगर है. आज हम ऐसे रत्न के बारे में जानते हैं जिसे पहनते ही 30 दिन में पैसों की बारिश होने लगती है. यह रत्न है पुखराज, जो कि गुरु ग्रह का प्रतिनिधित्व करता है. गुरु को करता है मजबूत पुखराज रत्न पहनने से कुंडली में गुरु ग्रह मजबूत होता है और शुभ फल देने लगता है. गुरु ग्रह की शुभता है धन लाभ होता है, कामों में सफलता मिलती है, भाग्य का भरपूर साथ मिलता है. इस रत्न की खास बात यह है कि इसे पहनने के 30 दिन के अंदर ही नतीजे मिलने लगते हैं. जातक की आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है और खूब धन मिलता है. इस राशि के लोग करें धारण पुखराज रत्न मेष, सिंह, कर्क, वृश्चिक, धनु और मीन राशि के लोग धारण कर सकते हैं. इससे उन्हें नेम-फेम मिलता है. खूब धन मिलता है. खासतौर पर धनु और मीन राशि वालों के लिए तो यह रत्न वरदान की तरह साबित होता है. उनके जीवन अपार धन-वैभव आता है. जिन लोगों की शादी में देरी हो रही हो, वे भी यह रत्न पहन सकते हैं. ऐसे करें धारण - पुखराज को सोने या चांदी की अंगूठी में पहनना चाहिए. इसे धारण करने के लिए किसी भी शुक्ल पक्ष के गुरुवार का दिन सबसे सुबह होता है. बेहतर होगा कि इसे सुबह स्नान करके सूर्योदय से लेकर 11 बजे के पहले तक पहन लें. - ध्यान रखें कि पुखराज रत्न को कभी भी पन्ना, नीलम, हीरा, गोमेद और लहसुनिया रत्नों के साथ न पहनें. इससे वह नकारात्मक फल देने लगता है. |
| बुद्धिमान और लकी होते हैं ऐसे नाखून वाले लोग, बनावट से चेक करें अपना भाग्य Posted: 01 Feb 2022 04:31 AM PST हाथ की लकीरों, निशानों और आकृतियों के अलावा हाथ, उंगलियों, नाखूनों की बनावट-रंग तक से व्यक्ति के बारे में जाना जा सकता है. इससे व्यक्ति का भविष्य भी जाना जा सकता है. आज हम नाखूनों की बनावट से व्यक्ति के भाग्य के बारे में जानने का तरीका जानते हैं. नाखूनों की बनावट से जानें अपना भाग्य गोल या अंडाकार नाखून: ऐसे लोग जिनके नाखून गोल या अंडाकार हों, वे आसानी से किसी को भी प्रभावित कर लेते हैं. उनकी पर्सनालिटी में गजब का आकर्षण होता है. चौड़े नाखून वाले लोग: ऐसे लोग बहुत बुद्धिमान होते हैं. उनकी सोचने-समझने, विश्लेषण करने की क्षमता कमाल की होती है. वे हर काम में अपने दिमाग का जबदरस्त इस्तेमाल करते हैं और बहुत जल्दी काम कर लेते हैं. लंबे नाखून वाले लोग: जिन लोगों के नाखून लंबे होते हैं वे स्वभा से सीधे-सादे लेकिन बेहद रचनात्मक होते हैं. उनकी इमेजिनेशन भी अच्छी होती है. कला के क्षेत्र में अच्छा नाम कमाते हैं. चौकोर नाखून वाले लोग: चौकोर नाखून वाले लोग बहुत गंभीर स्वभाव के होते हैं. इनकी लीडरशिप क्वालिटी इन्हें खूब सफलता दिलाती है. नुकीले नाखून वाले लोग: ऐसे लोग बहुत जिद्दी और गुस्सैल होते हैं. ये लोग बहुत जल्दी किसी से भी उलझ जाते हैं. बादाम के आकार के नाखून वाले लोग: बादाम जैसे आकार के नाखून वाले लोग बहुत दयालु और सबकी मदद करने वाले होते हैं. ये हमेशा अन्याय के खिलाफ लड़ाई लड़ने के लिए तैयार रहते हैं. |
| कमर दर्द से मिलेगा जल्द आराम, ऐसे करें आइस और हीटिंग पैड का इस्तेमाल Posted: 01 Feb 2022 04:28 AM PST मौजूदा दौर में कमर दर्द (Back Pain) एक आम समस्या बन चुकी है, बढ़ती उम्र के साथ इस परेशानी में इजाफा हो सकता है. लोअर बैक पेन आमतौर पर 4 से लेकर 12 हफ्ते तक बरकरार रह सकता है, लेकिन कुछ उपायों के जरिए इसे ठीक करना मुमकिन है. कमर दर्द (Back Pain) की परेशानी कई वजहों से हो सकती हैं, जिसमें उम्र का बढ़ना, माइनर या मेजर स्लिप डिस्क शामिल है. इसके अलावा गलत पोस्चर में बैठने या लेटने से भी इस समस्या का जन्म होता है. कमर दर्द के क्या हैं उपाय? कमर दर्द से निजात पाने के कई उपाय हैं, लेकिन इसमें आमतोर पर हीटिंग पैड (Heating Pad) या आइस पैड (Ice Pad) का इस्तेमाल किया जाता है. आइये आज हम आपको बताते हैं कि इन पैड के जरिए आपको किस तरह से फायदा मिल सकता है. आइस पैड के फायदे डॉक्टर्स आइस पैड (Ice Pad) के इस्तेमाल की सलाह तब देते हैं जब दर्द या चोट तुरंत लगी हो इससे जल्द आऱाम मुलता है. कई बार एक्सरसाइज के बाद भी काफी दर्द होता है ऐसे में बर्फ के इस्तेमाल करने से निजात मिल जाती है. कैसे करें आइस पैड का इस्तेमाल? आइस पैड (Ice Pad) का इस्तेमाल करने ने लोअर बॉडी का टेम्प्रेचर कम हो जाता है और धमनियां भी सिकुड़ जाती हैं. इसकी वजह से सूजन से भी आराम मिलता है. आप एक दिन में 10 से 20 मिनट तक आइस पैड से सिकाई कर सकते हैं. ये भी ख्याल रखना बेहद जरूरी है कि ज्यादा देर तक इसका इस्तेमाल न करें वर्ना नुकसान हो सकता है. हीटिंग पैड से मिलेगी दर्द से निजात! हीटिंग पैड (Heating Pad) के जरिए ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है. इसकी वजह से टिशू को पोषक तत्व मिलते हैं और ये जल्दी ठीक होने लगते हैं. इस बात ख्याल रखें कि हीटिंग थेरेपी का इस्तेमाल रुक-रुक कर 20 से 30 मिनट तक किया जाना चाहिए और पैड का टेम्प्रेचर ज्यादा न रखें. अगर दर्द ठीक न हुआ तो क्या करें? ऐसा देखा गया है कि कई बार आइस पैड (Ice Pad) या हीटिंग पैड (Heating Pad) के इस्तेमाल के बाद भी लोअर बैक पेन से निजात नहीं मिल पाती है ऐसे कंडीशन में इनका ज्यादा इस्तेमाल करने के बजाए डॉक्टर्स से संपर्क करें क्योंकि जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि इसका सही इलाज क्या है. |
| Hair Fall से न हो परेशान, योगासन के जरिए मिलेगा इस समस्या से छुटकारा Posted: 01 Feb 2022 04:26 AM PST सर्दी का मौसम काफी लोगों का फेवरेट होता है लेकिन इस दौरान झड़ते बालों की परेशानी से दो-चार होना पड़ता है. खासकर महिलाओं के लिए ये समस्या काफी बढ़ जाती है क्योंकि उन्हें अपने लंबे बालों का ख्याल खना मुश्किल हो जाता है. हेयर फॉल से न हों परेशान बालों के झड़ने का मुख्य कारण तनाव होता है. इसके अलावा कई लोगों को बालों का सफेद या पतला होगा या इसकी स्लो ग्रोथ की भी परेशानी पेश आती है. एक्टपर्ट्स के मुताबिक योग के जरिए ये समस्या दूर की जा सकती है. बालों में आएगी मजबूती योग की मदद से न सिर्फ आपके बाल हेल्दी और शाइनी दिख सकते हैं बल्कि इसमें मजबूती भी लाई जा सकती है, सर्दी के मौसम में डैंड्रफ काफी हद तक बढ़ जाता है जो आगे चलकर गंजेपन को भी जन्म देता है. योग से दूर करें परेशानी अगर आप हेयर फॉल से परेशान हैं तो योग के जरिए इसे दूर कर सकते हैं. खास योग मुद्राएं ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने में मदद करती हैं और इससे हेयर ग्रोथ भी बेहतर होती है इस तरह करें हलासन हलासन के जरिए झड़ते बालों की समस्या दूर करें. इस आसन में शरीर की आकृति खेत मे बैल द्वारा चलाए जाने वाले हल जैसी होने की वजह से हलासन कहते हैं. सबसे पहले पीठ के बल लेटें. पैरों को ऊपर उठाने के लिए हथेलियों को जमीन पर दबाएं और उन्हें सिर के पीछे छोड़ें. इस आसन में कुछ देर तक रुकें. सावधानी जरूर बरतें रीढ़ संबंधी गंभीर बीमारी या गले में कोई गंभीर रोग होने की स्थिति में ये आसन न करें. हलासन करते वक्त ध्यान रहे कि पैर तने हुए तथा घुटने सीधे रहें. पहली बार करते समय किसी योगा ट्रैनर की निगरानी में ही करें. हाई ब्लड प्रेशर में भी किसी डॉक्टर की सलाह लेकर ही इस आसन को करना चाहिए. हलासन करते वक्त शरीर पे किसी भी प्रकार की जोर जबरदस्ती न करें. |
| सोने से पहले सुनते हैं आप भी संगीत? अभी सुधार लें ये आदत, वरना Posted: 01 Feb 2022 04:24 AM PST गाने सुनना (Music) किसे पसंद नहीं होता है? सभी लोग अपने मूड को रिफ्रेश करने के लिए गाने सुनते हैं. कई लोग सोते वक्त भी गाने सुनते हैं. अगर आप भी ऐसा कर रहे हैं तो सावधान हो जाइए क्योंकि एक शोध में सामने आया है कि सोने से पहले गाने सुनने वाले लोगों की नींद में भी गाने चलते रहते हैं. दरअसल, सोते समय हमारे मस्तिष्क में संगीत की प्रक्रिया उस समय भी चलती रहती है, जब वो बंद होता है. रिपोर्ट के मुताबिक, शोध के नतीजों को 'साइकोलॉजिकल साइंस' नामक पत्रिका में प्रकाशित किया गया है. क्यों की गई ये शोध दरअसल, नींद पर रिसर्च करने वाले अमेरिकी की बायलर यूनिवर्सिटी में मनोविज्ञान और तंत्रिका विज्ञान के एसोसिएट प्रोफेसर माइकल स्कलिन ने शोध किया था. उन्होंने यह जानने के लिए शोध किया था कि नींद पर संगीत का किस तरह का असर पड़ सकता है. उन्होंने बताय कि एक रात उनकी नींद अचानक रात में खुल गई थी, तो उनके मस्तिष्क में संगीत का वही धुन बज रहा थी, जो उन्होंने सोने से पहले सुना था. इसके बाद ही उन्होंने इस विषय पर शोध करने की ठानी. नींद हो सकती है खराब प्रोफेसर स्कलिन ने बताया कि सभी जानते हैं कि संगीत सुनने से अच्छा महसूस होता है. उन्होंने कहा कि खासकर युवा वर्ग तो नियमित रूप से सोते समय संगीत सुनते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि सोने की कोशिश के दौरान भी मस्तिष्क में संगीत चलता रहता है. इससे नींद के खराब होने की संभावना रहती है. संगीत सुनने का समय भी रखता है महत्वपूर्ण स्कलिन ने बताया कि सोते समय हमारे मस्तिष्क में संगीत की प्रक्रिया उस समय भी चलती रहती है, जब वो बंद होता है. वह एक परीक्षण के आधार पर इस निष्कर्ष पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि अध्ययन में 50 लोगों को शामिल किया गया था. इस दौरान उन्होंने सोने से पहले कई तरह के संगीत सुनाए और उससे नींद पर होने वाले प्रभावों के बारे में पता लगाया. उन्होंने बताया कि इस दौरान सामने आया है कि जो लोग अधिक संगीत सुनते हैं, उनकी नींद और भी बदतर हो सकती है. उन्होंने कहा कि संगीत सुनने का समय भी महत्वपूर्ण होता है, इसलिए सोने से पहले संगीत न सुने. |
| Budget 2022: आम बजट के वो बड़े ऐलान, जो सीधे आपकी जेब पर डालेंगे असर, जानें पूरी डिटेल Posted: 01 Feb 2022 04:15 AM PST Budget 2022: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को संसद में आम बजट पेश किया. सरकार के इस बजट पर आम जनता से लेकर विपक्षी दलों की नजर थी. सरकार ने लोगों को कोई खास राहत नहीं दी है. इनकम टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बजट से पहले मिडिल क्लास को उम्मीद थी कि उनपर टैक्स का बोझ कम होगा, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. हालांकि इसके बावजूद हम सरकार के उन ऐलानों पर नजर डालेंगे जिसका सीधा असर आपकी जेब पर होगा. इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों को मिलेगा एक और मौका सरकार ने इनकम टैक्स स्लैब में तो बदलाव नहीं किया लेकिन टैक्सपेयर्स को राहत देने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया. टैक्सपेयर्स अब इनकम रिटर्न फाइल करने के बाद दो साल तक अपडेट कर सकेंगे. नए प्रावधान के तहत किसी तरह के जुर्माने का प्रावधान नहीं है. टैक्सपेयर को इनकम टैक्स रिटर्न में बताई गई अतिरिक्त आय पर लगने वाले टैक्स पर टैक्स का भुगतान करना होगा. अतिरिक्त इनकम पर बकाया इंट्रेस्ट और टैक्स पर अतिरिक्त 25 से 50 फीसदी टैक्स टैक्सपेयर्स को देना होगा. NPS पर ये राहत सरकारी कर्मचारियों को नेशनल पेंशन स्कीम (NPS) में योगदान पर राहत दी गई है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि एनपीएस में केंद्र और राज्य का योगदान 10% की जगह अब 14% होगा. बजट 2022 के प्रस्तावों के अनुसार केंद्र सरकार के कर्मचारियों और राज्य सरकार के कर्मचारियों दोनों के लिए नियोक्ता का योगदान वेतन का 14 प्रतिशत होगा, जिससे उनके बीच समानता आएगी. ये चीजें होंगी सस्ती फ्रोजन मसल्स, फ्रोजन स्क्विड,हींग, कोको बीन्स, मिथाइल अल्कोहलट, एसिटिक एसिड, तराशे और पॉलिश किए हुए हीरे, मोबाइल फोन के लिए कैमरा लेंस. इन चीजें के सस्ते होने का असर सीधे आपकी जेब पर होगा. ये चीजें होंगी महंगी छाता, कृत्रिम ज्वैलरी, लाउडस्पीकर, हेडफोन और इयरफोन, स्मार्ट मीटर, सोलर सेल, सोलर मॉड्यूल, एक्स-रे मशीन, इलेक्ट्रॉनिक खिलौनों के पुर्जे. सरकार जारी करेगी ग्रीन बांड निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि पैसों को जुटाने के लिए ग्रीन बॉन्ड जारी किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के लिए कैपिटल एक्सपेंडिचर के लिए आवंटन को 35.4 फीसदी से बढ़ाकर 7.5 लाख करोड़ रुपये किया जा रहा है. निर्मला सीतारमण ने कहा कि आगामी वित्त वर्ष में प्रभावी कैपिटल एक्सपेंडिचर 10.68 लाख करोड़ रुपये यानी जीडीपी का 4.1 फीसदी रहेगा. दिव्यांगों को राहत सरकार के बजट में दिव्यांगों के लिए खास ऐलान है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, 'जो व्यक्ति शारीरिक अक्षमता से लड़ रहा है उसे टैक्स में राहत दी जाएगी. दिव्यांगता से जूझ रहे व्यक्ति के माता-पिता या फिर अभिभावक ऐसे व्यक्ति के लिए बीमा स्कीम ले सकते हैं.' उन्होंने कहा कि विकलांग आश्रित के लिए एनुअल या एकमुश्त प्रीमियम के भुगतान पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लिया जाएगा और इसपर आजीवन छूट दी जाएगी. क्रिप्टोकरेंसी टैक्स के दायरे में सरकार ने क्रिप्टोकरेंसी को टैक्स के दायरे में ला दिया है. वित मंत्री ने कहा कि किसी भी वर्चुअल डिजिटल एसेट्स के ट्रांसफर से होने वाली आय पर 30 फीसदी की दर से टैक्स लिया जाएगा. क्रिप्टोकरेंसी बेचने पर जो आय होगी उसपर आपको 30 फीसदा का टैक्स देना होगा. स्लैब्स में कोई बदलाव नहीं बजट में टैक्स स्लैब्स में कोई बदलाव नहीं हुआ है। व्यक्तिगत करदाताओं के लिए बुनियादी छूट की सीमा में आखिरी बार बदलाव 2014 में हुआ था। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार का पहला बजट पेश करते हुए तत्कालीन वित्त मंत्री अरुण जेटली ने करमुक्त आय की सीमा को 2 लाख से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया था। वरिष्ठ नागरिकों के लिए करमुक्त आय की सीमा को बढ़ाकर 2.5 लाख से 3 लाख रुपये किया गया था। तब से करमुक्त आय की सीमा नहीं बढ़ी है। करदाताओं के सामने मौजूद रहेंगे दो विकल्प वित्त मंत्री सीतारमण ने 2020 में टैक्स जमा करने का नया विकल्प दिया था। इसमें उन लोगों के लिए टैक्स रेट्स को घटाया गया था, जो टैक्स में मिलने वाली छूट और राहत का लाभ नहीं उठाना चाहते। यह एक तरह से आयकर का सरलीकरण था। कमाई के हिसाब से टैक्स तय किया गया था। इसमें निवेश एवं अन्य आवश्यक खर्चों के तहत टैक्स में मिलने वाली छूट खत्म कर दी गई थी। इससे करदाताओं को दो विकल्प मिल गए। वे पुरानी व्यवस्था में रहकर छूट प्राप्त कर सकते हैं या नई व्यवस्था में बिना छूट के कर का भुगतान कर सकते हैं। यह रहेंगी आयकर की स्लैब्स दोनों ही विकल्पों में 2.5 लाख रुपये तक की आय करमुक्त है। 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक की आय पर 5 प्रतिशत कर लगता है। हालांकि, आयकर अधिनियम की 87A के तहत 12,500 रुपये तक की छूट दी गई है। इसका मतलब है कि दोनों ही विकल्पों में 5 लाख रुपये तक की आय पर कोई कर नहीं चुकाना पड़ता। नए विकल्प में 5 से 7.5 लाख रुपये पर 10% और 7.5 लाख से 10 लाख रुपये की आय पर 15% टैक्स है, जबकि पुराने विकल्प में 5 से 10 लाख रुपये की आय पर 20% टैक्स लगता है। पुराने विकल्प में 10 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगता है। नई व्यवस्था में 10 से 12.5 लाख रुपये की आय पर 20% और 12.5 लाख से 15 लाख रुपये पर 25% टैक्स है। 15 लाख रुपये से अधिक की आय पर 30% टैक्स लगता है। सेस और सरचार्ज की वजह से प्रभावी टैक्स रेट बढ़ जाता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा- प्रधानमंत्री का आदेश था, जनता पर टैक्स का बोझ न बढ़े केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2022 पेश करने के बाद प्रैस कांफ्रेस की। जिसमें उन्होंने कहा कि हमने आम लोगों का ध्यान रख बजट बनाया है। उन्होंने कहा कि हमने टैक्स नहीं बढ़ाया। एक भी पैसा अतिरिक्त टैक्स के द्वारा कमाने की कोशिश नहीं की। पिछली बार प्रधानमंत्री का आदेश था कि घाटा कितना भी हो, महामारी में जनता पर टैक्स का बोझ नहीं डालना। इस बार भी वही निर्देश थे । रिटर्न अपडेट करने की अनुमति बजट में जो बड़ी घोषणा की गई है, वह दो साल में रिटर्न को अपडेट करने की अनुमति है। अगर किसी करदाता ने अपनी सालाना आय की घोषणा में कोई गलती की है तो वह इसे दो साल में सुधार सकता है। इसके लिए उसे अपना रिटर्न अपडेट करना होगा। इससे मुकदमेबाजी कम होगी। रिटर्न अपडेट करते हुए उन्हें आवश्यक कर का भुगतान करना होगा। सीतारमण ने कहा कि इस समय डिपार्टमेंट को पता चलता है कि टैक्सपेयर ने कोई गलती की है तो मुकदमेबाजी की लंबी प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। इस प्रस्ताव से टैक्सपेयर्स और विभाग में आपसी विश्वास बढ़ाने में मदद मिलेगी। टैक्सपेयर ने अगर रिटर्न में कोई गलती की है तो वह खुद ही उसे सुधार सकेगा। कोऑपरेटिव्स के लिए अल्टरनेट मिनिमम टैक्स रेट और सरचार्ज में कमी इस समय कोऑपरेटिव सोसायटियों को 18% और 1.5% अल्टरनेट मिनिमम टैक्स चुकाना होता है। हालांकि, कंपनियां इसका भुगतान 15% की दर से करती हैं। कोऑपेरटिव सोसायटियों और कंपनियों के एक-से नियम बनाने के लिए कोऑपरेटिव सोसायटियों के लिए टैक्स को घटाकर 15% किया गया है। एक से 10 करोड़ रुपये तक की सालाना आय वाली कोऑपरेटिव सोसायटियों पर लगने वाला सरचार्ज भी 12 प्रतिशत से घटाकर 7 प्रतिशत किया गया है। राज्य सरकार के कर्मचारियों को राहत इस समय केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों के वेतन का 14% अंशदान नेशनल पेंशन स्कीम (एनपीएस) में करती है। कर्मचारी अपने आयकर रिटर्न में इसकी छूट ले सकते हैं। हालांकि, राज्य सरकारों के कर्मचारियों को सिर्फ 10% तक ही टैक्स छूट मिलती है। कर्मचारियों के बीच इस भेदभाव को दूर करते हुए राज्य सरकार के कर्मचारियों के एनपीएस अकाउंट में योगदान पर 14% टैक्स राहत की घोषणा की गई है। वर्चुअल संपत्ति पर 30% टैक्स नए प्रस्ताव के तहत वर्चुअल डिजिटल संपत्तियों (क्रिप्टो) पर 30% टैक्स लगेगा। इन संपत्तियों को खरीदने पर किए गए खर्च के अलावा कोई छूट नहीं मिलेगी। इन संपत्तियों के ट्रांसफर पर 1% टीडीएस भी लागू होगा। वर्चुअल करेंसी को गिफ्ट देने पर भी टैक्स चुकाना होगा। पीएम किसान सम्मान निधि योजना में हुआ इजाफा इसके साथ ही इस बजट में कृषि में नवीनतम तकनीकों को बढ़ावा देने के साथ-साथ प्राकृतिक और जीरो बजट खेती को प्रोत्साहित करने की बात कही गई है. वित्तमंत्री ने कहा कि सरकार साल 2022-23 में किसानों के गेहूं और चावल की न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर खरीदी के लिये 2.37 लाख करोड़ रुपये खर्च करेगी. हालांकि, वित्तमंत्री ने बजट में एमएसपी की गारंटी देने के संबंध में कुछ नहीं कहा इसके अलावा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की राशि इस बजट में घटा दी गई है. साल 2021-22 में सरकार ने इस योजना के तहत 16000 करोड़ की राशि आवंटित करने का प्रस्ताव रखा था. इस बार यह रकम 15500 रह गई है. यानी इस योजना में 500 करोड़ की कटौती कर दी गई है. प्रधानमंत्री किसान मान धन योजना की रकम को इस बार दोगूना कर दिया गया है. |
| बजट 2022 में महिलाओं के लिए बड़ा ऐलान, तीन अहम योजनाएं होंगी शुरू Posted: 01 Feb 2022 03:59 AM PST केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज संसद में बजट पेश किया। बजट भाषण में वित्त मंत्री ने कहा कि नारी शक्ति के महत्व को स्वीकार करते हुए, महिलाओं और बच्चों के लिए एकीकृत विकास प्रदान करने के लिए 3 योजनाएं शुरू की गईं हैं। देश की महिलाओं को अधिक से अधिक सशक्त बनाने लिए केंद्र सरकार ने महिला एवं बाल विकास मंत्रालय के तहत मिशन शक्ति, मिशन वात्सल्य योजना और सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2 स्कीम की शुरुआत की है। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देना है। सीतारमन ने बताया कि पिछले साल सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण 2 स्कीम के लिए 20,105 करोड़ रुपये, मिशन वात्सल्य के लिए 900 करोड़ रुपये और मिशन शक्ति के लिए 3,109 करोड़ रुपये दिए गए हैं। बजट 2022 में मिशन वात्सल्य योजना को शामिल किया गया है। इस योजना के तहत बच्चों के कल्याण के लिए काम किया जाएगा। मिशन वात्सल्य को मजबूती देने के लिए सक्षम आंगनवाड़ी और पोषण योजना मिलकर काम करेंगे। |
| Budget 2022-2023: मोबाइल फोन से लेकर क्या हुआ सस्ता, ज्वैलरी समेत क्या हुआ महंगा? Posted: 01 Feb 2022 03:57 AM PST वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बजट में घोषणाओं के जरिए बताया कि कौन सी चीजें सस्ती होंगी और क्या महंगा होगा। दरअसल, उन्होंने तमाम चीजों पर कस्टम ड्यूटी, आयात शुल्क समेत तमाम शुल्क बढ़ाए और घटाए जाने की बात कही। आइए जानते हैं इन घोषणाओं के चलते क्या-क्या होगा सस्ता और महंगा? क्या हुआ सस्ता? चमड़ा, कपड़ा, खेती का सामान, पैकेजिंग के डिब्बे, मोबाइल फोन चार्जर और जेम्स एंड ज्वैलरी सस्ते होंगे। जेम्स एंड ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 5 फीसदी कर दिया गया है। कट और पॉलिश्ड डायमंड पर भी कस्टम ड्यूटी घटाकर 5 फीसदी कर दी गई है। एमएसएमई को मदद मुहैया कराने के लिए स्टील स्क्रैप पर कस्टम ड्यूटी छूट को 1 साल के लिए बढ़ा दिया गया है। मेंथा ऑयल पर कस्टम ड्यूटी को घटाया गया। मोबाइल फोन के चार्जर, ट्रांसफॉर्मर आदि पर कस्टम ड्यूटी में छूट दी गई है, ताकि घरेलू मैन्युफैक्टरिंग को बढ़ावा दिया जा सके। क्या हुआ महंगा? कैपिटल गुड्स पर आयात शुल्क में छूट को खत्म करते हुए 7.5 फीसदी आयात शुल्क लगा दिया गया है। इमिटेशन ज्वैलरी पर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई, ताकि इसके आयात को कम किया जा सके। विदेशी छाता भी महंगा होगा। इसके अलावा इस साल अक्टूबर से बिना ब्लेंडिंग वाले फ्यूल पर 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से एक्साइज ड्यूटी लगेगी। |
| कल से बदल रहा महीना: फरवरी में 12 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट Posted: 31 Jan 2022 03:58 AM PST कल से नए महीने फरवरी की शुरुआत होने वाली है। इस बीच खबर है कि फरवरी माह में बैंक 12 दिन तक बंद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको बैंक संबंधित कोई जरुरी काम है और आप बैंक जाने का सोच रहे हैं तो इससे पहले छुट्टियों की ये सूची पढ़ लें। ताकि आपका काम भी ना रुके और ना ही आपका समय बर्बाद हो। बता दें कि इस माह में चार रविवार व दो शनिवार की छुट्टियों के अलावा छः दिन और बैंक बंद रहेंगे। ये छुट्टियां हर राज्य में अलग-अलग होंगी। आरबीआई का कहना है कि उन क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले विशेष त्योहारों के अनुसार बैंक की छुट्टियां एक क्षेत्र से दूसरे क्षेत्र में भिन्न हो सकती हैं। जानें कब कब होगी छुट्टीः 2 फरवरी, बुधवार (सोनम लोचर) 5 फरवरी, शनिवार (सरस्वती पूजा/बंसंत पंचमी) 6 फरवरी, रविवार – सप्ताहांत 12 फरवरी, शनिवार – दूसरा शनिवार 13 फरवरी, रविवार – सप्ताहांत 15 फरवरी, मंगलवार (हज़रत अली जन्मदिन/लुई-नगई-नी) 16 फरवरी, बुधवार (गुरु रवि दास जी का जन्मदिन) 18 फरवरी, शुक्रवार (डोल जात्रा) 19 फरवरी, शनिवार (छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती) 20 फरवरी, रविवार – सप्ताहांत 26 फरवरी, शनिवार – चौथा शनिवार 27 फरवरी, रविवार – सप्ताहांत |
| हिमाचल: नौ कमरों का ढाई मंजिला मकान जला, तीन परिवार बेघर Posted: 31 Jan 2022 03:55 AM PST हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की ग्राम पंचायत हलाण-2 के गांव मरजां में काष्ठकुणी शैली के ढाई मंजिला मकान में आग लगी। इससे नौ कमरों का मकान पूरी तरह से जलकर राख हो गया है। अग्निकांड की इस घटना में 15 लाख रुपये के नुकसान होने का अनुमान है। आग से तीन परिवारों का संयुक्त मकान जल गया और परिवार के सदस्य खुले आसमान के नीचे आ गए हैं। सोमवार सुबह करीब सात बजे ढाई मंजिला मकान में आग लगी। जिस समय मकान में आग लगी, उस दौरान परिवार का कोई भी सदस्य घर में मौजूद नहीं था। मकान में आग लगने से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने आग लगने की सूचना दमकल विभाग को दी। दमकल विभाग की टीम सूचना मिलते ही मौके पर रवाना हुई। जानकारी के मुताबिक मकान से धुआं व आग की लपटें निकलती दिखाई दीं। इसके उपरांत ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। ग्रामीणों की तमाम कोशिशें नाकाफी साबित हुई। हालांकि दमकल विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंच कर मकान को आग से बचाने के लिए पसीना बहाया, लेकिन लकड़ी का मकान होने के कारण काबू नहीं पाया जा सका। परिवार के सदस्य घर पर न होने के कारण कुछ भी सामान नहीं बचा सके। दमकल विभाग के पतलीकूहल प्रभारी छापे राम ने कहा कि हलाण-2 पंचायत के गांव मरजां में काष्ठकुणी शैली का ढाई मंजिला मकान जला है। मकान में संयुक्त रूप से पार्वती देवी, श्याम लाल और सुरेश का परिवार रहता था। अग्निकांड की इस घटना में 15 लाख का नुकसान हुआ है। कहा कि फायर स्टेशन से रामचंद, राजकुमार, अमित, राकेश की टीम आग पर काबू पाने के लिए गई थी। |
| जब गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब विराट कोहली को दे दिया था, वजह है दिलचस्प Posted: 31 Jan 2022 03:52 AM PST क्रिकेट के मैदान में अक्सर खिलाड़ियों के बीच अनबन की खबरें आपने बहुत सुनी है. विराट कोहली और गौतम गंभीर के बीच आईपीएल 2013 के दौरान मैदान पर कुछ कहासुनी हो गई थी. जिसके बाद उन दोनों के संबंधों को लेकर अक्सर चर्चा की जा रही थी. जब कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अपना पहला शतक जमाया था, तो दूसरे छोर पर गंभीर ही उनके साथ थे और मैच के अंत मे उन्होंने कुछ ऐसा किया जिससे ये साबित होता है कि गंभीर कोहली का कितना सम्मान करते हैं. 24 दिसंबर 2009 में भारत-श्रीलंका मैच में श्रीलंकाई टीम ने 316 रनों का बड़ा लक्ष्य भारत के सामने रखा था. भारतीय टीम की शुरूआत बहुत खराब रही थी, सचिन तेंदुलकर और वीरेन्द्र सहवाग का विकेट सिर्फ 23 रनों के स्कोर पर खो दिया था. इसके बाद गंभीर ने विराट कोहली के साथ मिलकर भारतीय पारी को आगे बढ़ाया और तीसरे विकेट के लिए 224 रनों की शानदार साझेदारी कर इंडिया को जीत दिलाई. गंभीर और कोहली दोनों ने इस मैच में शतकीय पारी खेली। जिसमे कोहली ने 107 रन बनाकर आउट हुए तो वहीं गंभीर 150 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद भी नाबाद लौटे थे. भारत ने ये मैच 7 विकेट से जीत लिया, गंभीर को उनकी शानदार पारी के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया था, लेकिन उन्होंने खुद को मिले हुए मैन ऑफ द मैच का यह पुरस्कार विराट कोहली को सम्मानित किया, क्योंकि कोहली ने मैच मे अपना पहला अंतरराष्ट्रीय शतक लगाया था. इस वजह से गंभीर ने अपना मैन ऑफ द मैच का खिताब कोहली को दे दिया था. |
| भारत के इन खूबसूरत डैम को देखकर आपकी सांसे थम जाएंगी Posted: 31 Jan 2022 03:49 AM PST भारत देश में कई बांध बने हुए हैं जो पर्यटकों के लिए भी आकर्षक का केंद्र बनते हैं कई बांध पर दो टूरिस्ट स्पॉट भी बना हुआ है जहां जाकर वहां उन शानदार नजारों का आनंद ले सकते हैं आज हम आपको भारत देश के पांच ऐसे बांध के बारे में बताएंगे जो सबसे खूबसूरत हैं। Salaulim Dam Salaulim नदी पर बना बांध काफी आकर्षक है इसका डिजाइन दूसरे बांधों से बहुत ही अलग है आप यहां पर पूरा दिन बिता सकते हैं क्योंकि यह एक टूरिस्ट स्पॉट भी है इस बांध के आसपास के कई झरने और यहां के खूबसूरत नजारे देख कर हर किसी की सांसे थम जाती है. Sardar Sarovar Dam गुजरात में नर्मदा नदी पर बना सरदार सरोवर बांध भारत के सबसे बड़े बांधों में से एक है यहां वाहन गुजरात के कई बड़े इलाकों में सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध कराता है. Srisailam Dam कृष्णा नदी पर बना यह बांध बहुत ही विशाल बांध है यह बांध अब तेलगाना में स्थित है इस बांध के आसपास के पहाड़ी क्षेत्र को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है. Idukki Dam केरल में स्थित इस बांध को देखकर आप ऐसा प्रतीत करेंगे जैसे आप विदेश में आ गए हो क्योंकि इस तरह का बांध सिर्फ आप ने विदेशों में ही देखा होगा हालांकि भारत के इस बांध के बारे में बहुत कम व्यक्ति जानते हैं. Tehri Dam भागीरथी नदी पर बना यह बांध भारत का सबसे ऊंचा बांध है इस बांध से ही संपूर्ण उत्तराखंड के पानी की आपूर्ति होती है. |
| दिल्ली का सबसे बड़ा रहस्य जिसके आगे विज्ञान ने भी टेके अपने घुटने Posted: 31 Jan 2022 03:47 AM PST भागती दौड़ती दिल्ली में किसी के पास समय नहीं है. दिल्ली शहर प्राचीन काल से आज तक कई घटनाओं और ऐतिहासिक चीजों का साक्षी रहा है. अपने अंदर बहुत सारे रहस्य छुपाए हुए यह आज भी राज हैं, जो शायद ही कभी कोई जान पाएगा. कभी फिरोजशाह तुगलक की आंखों का तारा हुआ करता था, वह किला आज खंडर पड़ा हुआ है. आज भी हजारों रहस्य इस किले में संचित है. हर कोई यहां जाने से डरता है, क्योंकि यहां सारे तर्क खत्म हो जाते हैं, और फिर शुरू होती है लोगो की आस्था. दिल्ली के इस किले में जिन्न रहते हैं. किले में जिन्न :-एक जमाने में इस टूटी-फूटी इमारत के पीछे उ:-न लोगों को सजा दी जाती थी, जो राजा से बगावत करते थे लोग मानते हैं कि वह लोग मरने के बाद भी जिन्न के रूप में वहां पर आज भी मौजूद हैं. कहा जाता है की रात में जो कोई इस किले में जाता है, अगली सुबह उसकी लाश ही यहां मिलती है. बावड़ी के पानी का रहस्य :- इस किले में मिलने वाली लाश रहस्यमई तरीके से इतनी बुरी तरीके से पाई जाती है, कि मानो उसे बेहद निर्दयता से मौत के घाट उतारा हो. इस किले के अंदर एक बावड़ी है, जहा आज भी पानी भरा रहता है, लेकिन सरकार ने इस बावड़ी को बंद कर दिया है, लोगों को मानना है कि इस बावड़ी का पानी पीने वाला कोई जिंदा नहीं बच पाया. खंडर में आती थी हर रात एक शक्ति :- किंवदंतीयों के अनुसार इस खंडर किले में हर रात एक ऐसी शक्ति आती है, जिसे देखने वाला या तो अंधा हो गया या फिर उसकी मौत हो गई. |
| इस मंदिर में प्रवेश करते ही इंसान बन जाता हैं पत्थर Posted: 31 Jan 2022 03:45 AM PST जब भी हमे कोई परेशानी होती है, तो हम मंदिर मे भगवान के दर्शन करने के लिए जाते हैं, ताकी हमे शांति और सुकून मिल सके. हर कोई भगवान के मंदिर मे आत्मशांति के लिए जाता है, लेकिन क्या आपने अभी तक ऐसे मंदिर के बारे में सुना हैं जो खुद ही श्रापित हो. राजस्थान जिले के बाड़मेर से करीब 30 किमी की दूरी पर स्थित किराड़ू गांव का एक मंदिर बहुत प्रसिद्ध है. यहा स्थित मंदिर के नाम पर ही इस गांव का नाम भी प्रख्यात हुआ. हर कोई इस मंदिर को ऐतिहासिक श्रापित मंदिंर मानते हैं. मंदिर को लेकर यहा की कहानी इतनी प्रचलित है, कि जो भी इस मंदिर के बारे में जानता है वह मंदिर से डर जाता है। श्राप मिला था कहा जाता है की 11वीं शताब्दी के मध्य किराड़ू परमार वंश की राजधानी थी, लेकिन आज के समय में देखा जाये तो वहां सिर्फ घनघोर सन्नाटा पसरा हुआ है. वहा के लोग मंदिर से जुड़ा श्राप और अपशकुन के बारे में कई तरह की बातें बताते हैं. कई व्यक्तियों को यह कहानी दिलचस्प लगती है तो कई व्यक्ति इस मंदिर में आने भी कतराते हैं. इस मंदिर की सबसे दिलचस्प और डरावनी बात मंदिर के बाहर रखा एक पत्थर हैं. कहा जाता है की वह पत्थर एक कुम्हारिन हैं, एक ऋषि के श्राप के कारण कुम्हारिन वहा पत्थर में परिवर्तित हो गई थी. इस डर की वजह से शाम होते ही वहा के मंदिर में घना सन्नाटा पसर जाता है. इस डर की वजह से वहा की खूबसूरत वास्तुकला को ढक कर ताला लगा दिया जाता है. कहा जाता है की इस मंदिर में प्रवेश करते ही इंसान पत्थर में तब्दील हो जाता है. जो भी शाम को इस मंदिर मे रुकता है, वह पत्थर बन जाता है. वहा के लोग कहते है, की मंदिर में जो भी पत्थर मौजूद हैं वह सब इंसान हैं, जो पत्थर में तब्दील हो गए हैं. सिर्फ दो मंदिर हैं सुरक्षित मंदिर की यह डरावनी बात हर किसी को हैरान कर देती है, जिसके चलते आज तक यहा पर कानूनी रुप से किसी तरह की जांच नहीं हो पाई. 19वीं शताब्दी में इस स्थान पर भूकंप आया था, जिस वजह से मंदिर को काफी नुकसान पहुंचा. भूकंप के कारण मंदिर को यहां के लोग छोड़ कर चले गए थे. किराड़ू मंदिर वास्तुकला के नजरिए से बेहद ही खूबसूरत है, जहा आसानी से लोग घूम सकते हैं. लेकिन लोगो द्वारा कही जाने वाली कहानीयों के बाद किसी पर्यटक या निवासी की शाम होने के बाद के बाद मंदिर में प्रवेश करने की हिम्मत नहीं होती. |
| शादी के लिए लड़कियां चाहिए तो इन 5 वेरीफाईड वेबसाइट पर देखें Posted: 31 Jan 2022 03:42 AM PST शादी के लिए लड़कियां चाहिए – अगर आप शादी के लिए लड़कियां तलाश रहे हैं तो आप सही जगह आये हैं. आज के इस पोस्ट में आप लोगों को शादी के लिए लडकी चाहिए हिन्दू के बारे में बताने वाले हैं. आज के समय में शॉपिंग करने से लेकर लड़का-लड़की ढूंढने तक, सब काम ऑनलाइन हो गया है. अब लोग शादी विवाह के लिए लड़का लड़की ऑनलाइन ढूंढने लगे हैं. एक जमाना था जब शादी के रिश्ते खोजने के लिए इधर उधर जैसे मंदिर अख़बार बिचोलिया इत्यादि का सहारा लेना पड़ता था. लेकिन आज का समय कुछ अलग ही है. क्योकि अब शादी के रिश्ते इन्टरनेट पर ऑनलाइन ही मिल जाते है. आपको बता दें कि इन्टरनेट पर कई सारे ऐसे वेरीफाईड मैट्रिमोनियल वेबसाइट हैं जहाँ लड़के-लड़कियां अपने प्रोफाइल बनाती है. प्रोफाइल के अनुसार आप अपने मन पसंद की वर-वधू या लड़का लड़की चुन सकते हैं. चुनने के बाद आप उनसे डेटिंग करके रिश्ते की बात आगे बढ़ा सकते है. देश में लाखों की तादाद में इस तरह से रिश्ते हुए हैं. आज के इस पोस्ट में आपको कुछ ऐसे मैट्रिमोनियल वेबसाइट के बारे में जानकारी दे रहे है जहाँ शादी के लिए लड़कियां चाहिए ( Shadi ke liye ladki chahiye ) तो विजिट करके खोज सकते हैं. तो चलिए जानते हैं… शादी के लिए लड़कियां चाहिए तो इन 5 वेरीफाईड वेबसाइट पर देखें Simplymarry.com शादी विवाह के लिए यह वेबसाइट भी अन्य वेबसाइट की तरह ही रिश्ते खोजने के लिए ऑनलाइन सुविधा देती है. इस वेबसाइट पर शादी के रिश्ते खोजने के लिए पहले आपको रजिस्ट्रेशन करना होगा. रजिस्टर करने के बाद आपको कुछ पैसे पेमेंट करने होंगे. जैसे ही आप पेमेंट करते है आपको शादी के लिए वर वधु के बायोडाटा दिखाया जाने लगता है. यह काफी सिंपल वेबसाइट है अगर आपको शादी के लिए वर वधु चाहिए तो इस वेबसाइट से खोज सकते है. Shaadi.com Shaadi.com इन्टरनेट पर जानी मानी मैट्रिमोनियल साइट्स है. शादी के लिए इस वेबसाइट हर धर्म और जाति के आधार पर वर-वधू खोज सकते हैं. आपको बता दें कि इस वेबसाइट पर पहले रजिस्टर होना पड़ता है फिर पेमेंट करना पड़ता है. एक बार पेमेंट कर देने के बाद बहुत ही आसानी से आप किसी भी लड़की या लड़का का नंबर रिश्ते के लिए निकाल सकते है. साथ ही शादी डॉट कॉम पर जन्मकुंडली भी झटपट बनाया जा सकता है. इतना ही नहीं इस वेबसाइट पर आप मैसेंजर के माध्यम से किसी भी वर-वधू से ऑनलाइन बात भी कर सकते हैं. Bharatmatrimony.com आपको बता दें कि शादी के लिए Bharatmatrimony.com सबसे लोकप्रिय वेबसाइट हैं. यह शादी डॉट कॉम को कड़ी टक्कर दे रही है. हाल ही में भारत मैट्रिमनी वेबसाइट की एड आपको टीवी पर भी देखने को मिले होंगे. हर जगह इनके एड देखने को मिल रहे हैं. इस वेबसाइट पर आप बंगाली, गुजराती, कन्नड़, हिंदी, मराठी, ओरिया, पंजाबी इत्यादि के आधार पर पार्टनर खोज सकते है. Vivaah.com Vivaah.com भारत की एकमात्र वैवाहिक वेबसाइट है जो व्यापक रूप से मुफ़्त है और सभी के लिए उपलब्ध है. कंपनी का दृष्टिकोण पूरे देश में लोगों तक पहुंचना और यह मुफ्त वैवाहिक सेवा देना था. इसे वर्ष 2002 में मान्यता मिली और तब से यह बढ़ रहा है. यह वेबसाइट आश्वासन देती है कि आपको इस प्लेटफॉर्म पर एक भी पैसा दिए बिना अपना उपयुक्त वांछित साथी मिल जाएगा. कंपनी के पास यूजर्स के लिए एक अलग कस्टमर केयर हेल्पलाइन है जो जरूरत के समय मदद के लिए हमेशा तैयार रहती है. उनका इंटरफ़ेस इंटरेक्टिव है और संपूर्ण मिलान खोज के लिए उपलब्ध फ़िल्टर के साथ उन्नत है. Jeevansathi.com आपको बता दें कि जीवन साथी डॉट कॉम और नौकरी डॉट के मालिक दोनों एक ही है. इस वेबसाइट पर ऑनलाइन रिश्ते खोजने के साथ साथ ऑफलाइन भी रिश्ता खोजा सकता है. इस वेबसाइट के खुद के जमीनी स्तर पर ऑफिस है. जहाँ पर आपको जाना होगा और खुद की शादी के लिए रजिस्टर करना होगा. तो आप जीवनसाथी डॉट पर जाकर ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों रजिस्ट्रेशन कर सकते है और अपने लिए शादी के रिश्ते आसानी से खोज सकते है. |
| Jio Phone me call record kaise kare – जियो फ़ोन में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें Posted: 31 Jan 2022 03:40 AM PST Jio Phone me call record kaise kare – रिलायंस कम्पनी की जियो फ़ोन हर किसी के हाथ में हैं. जब से ये फ़ोन लांच हुआ हैतब से लोगों के दिलों में छाया हुआ है. क्योंकि कम कीमत में एंड्राइड स्मार्टफोन वाली फीचर इसमें मिल जाती है. यह लगभग भारत के हर घर का स्मार्टफोन बन चुका है क्योंकि भारत मे जिनके पास एंड्राइड स्मार्टफोन नही है वह जिओ फ़ोन का ही इस्तेमाल करते हैं. हालाँकि आपको बता दें कि एंड्राइड स्मार्टफोन और जियो फ़ोन के सॉफ्टवेर में काफी अंतर होता है. जहाँ एंड्राइड स्मार्टफोन एंड्राइड सॉफ्टवेर पर चलता है वही जियो फ़ोन Kia सॉफ्टवेर पर रन करता है. इसलिए जियो फ़ोन में कई सारे फीचर नहीं मिलते हैं. जियो फ़ोन जिन लोगों के पास है उनके मन में एक सवाल Jio Phone me call recording app को लेकर आता है. लेकिन आपको बता दें कि जियो फ़ोन में कोई भी ऐसी कॉल रिकॉर्डिंग एप नहीं है जिसका इस्तेमाल कर सकते हैं. फिर सवाल उठता है कि जियो फ़ोन में कॉल रिकॉर्ड कैसे करें? तो आज के इस पोस्ट में आपको इसी के बारे में बताने वाले हैं. आपको बता दें कि बहुत सारे लोग अपने मोबाइल में वॉइस रिकॉर्डिंग या कॉल रिकॉर्डिंग करना चाहते हैं. एंड्राइड स्मार्टफोन में तो कॉल रिकॉर्डिंग के कई तरीके हैं. लेकिन जियो फ़ोन में कॉल रिकॉर्ड करने के लिए आपको मशक्कत करनी पड़ सकती है. आज के इस पोस्ट में आपकी मशक्कत को आसान बना देते हैं. चलिए जियो फ़ोन में कॉल रिकॉर्डिंग कैसे करें? इसके बारे में जानते हैं… Jio Phone me call record kaise kare सबसे पहले जियो फ़ोन में कॉल आये तो रिसीव करें Loudspeaker मोड में डालकर वापस आ जाएँ. अब अपने फ़ोन में कोई सा भी ब्राउज़र ओपन करें. ब्राउज़र में speakpipe.com सर्च करके विजिट करें. विजिट करने के बाद Voice Record करने के लिए Start Recording पर क्लिक करें. अब mice यूज करने की परमिशन को Allow करें. स्टार्ट बटन पर क्लिक करें और रिकॉर्डिंग शुरू करें. अब आप कॉल पर जो भी बात करेंगे सब रिकॉर्ड होती रहेगी. अंत में जब बात ख़त्म हो जाये तो स्टॉप बटन पर क्लिक करें और रिकॉर्डिंग को सेव कर लें. तो इस तरीके से आप अपने जियो फ़ोन में Voice record कर सकते हैं. जियो फ़ोन में स्पेशल फीचर नहीं है जिसके जरिये आप कॉल रिकॉर्ड कर सकते हैं. साथ ही इसके लिए कोई एप्लीकेशन भी नहीं है. इसलिए जियो फ़ोन में कॉल रिकॉर्ड के लिए आपको ऊपर बताये तरीके को ही फॉलो करना होगा. |
| हाइड्रोसील के कारण, लक्षण और होम्योपैथिक दवा: Hydrocele Ka Angreji Dawa Tablet Posted: 31 Jan 2022 03:37 AM PST हाइड्रोसील का अंग्रेजी दवा टेबलेट – हाइड्रोसील एक ऐसा रोग है जो पुरुषों के अंडकोष में होता है. इस बीमारी में पुरुषों के अंडकोष के एक या दोनों अंडकोषों में पानी भर जाता है. इस रोग में अंडकोष एक थैली की भांति फुल जाते हैं और गुब्बारें की तरह प्रतीत होते है. इस अवस्था को प्रोसेसस वजायनेलिसया पेटेंट प्रोसेससवजायनेलिस भी कहा जाता है. आपको बता दें कि हाइड्रोसील में ये स्थिति पुरुषों के लिए बहुत पीडादायी होती है. अंडकोष में अधिक पानी भर जाने के कारण इन्हें वहाँ सुजन भी हो जाती है. कभी कभी अंडकोष में असहनीय दर्द महसूस होता है जो बहुत ही पीड़ादायक होता है. वैसे तो ये किसी को भी हो सकती है किन्तु अकसर ये रोग 40 से अधिक उम्र के पुरुषों में ही देखा जाता है. मेडिकल के हर क्षेत्र में हाइड्रोसील की दवा और उपचार मौजूद है. आज के इस पोस्ट में हम आप लोगों को हाइड्रोसील का एलोपैथिक दवा के बारे में बताने वाले है. एलोपैथी में कई अंग्रेजी दवाएं है जो हाइड्रोसील के उपचार में काम आती है. अगर समय रहते इन दवाओं का सेवन किया जाए तो हाइड्रोसील का इलाज किया जा सकता है अन्यथा ऑपरेशन की नौबत आ सकती है. तो चलिए जानते हैं. हाइड्रोसील का अंग्रेजी दवा टेबलेट Banocite Forte Tablet – बैनोसाइट फोर्ट हाइड्रोसील की अंग्रेजी दवा है. यह टेबलेट हाइड्रोसील के दर्द और सुजन को कम करने का काम करता है. हाइड्रोसील एक ऐसी समस्या है जिसमें पुरुषो के अंडकोष में पानी भर जाता है. इस वजह से अंडकोष में सूजन और दर्द हो जाता है. हालाँकि बच्चों में यह समस्या एक समय के बाद अपने आप ठीक हो जाता है. लेकिन पुरुषों में इसके उपचार और दवाई की जरुरत होती है. बैनोसाइट फोर्ट टेबलेट एक ऐसी दवा है जो हाइड्रोसील के कारण उत्पन्न सूजन को कम करता है. इसलिए डॉक्टर हाइड्रोसील की समस्या होने पर इस दवा को सेवन करने की सलाह देते हैं. यदि आपको भी हाइड्रोसील की समस्या है तो डॉक्टर के परामर्श से Banocite Forte Tablet का सेवन कर सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे कि डॉक्टर के परामर्श के बिना इस दवा का सेवन न करें. डॉक्टर आपके समस्या और हाइड्रोसील की जांच कर इसके खुराक तय करते हैं. हाइड्रोसील की टेबलेट बैनोसाइट फोर्ट के नुकसान जहाँ किसी भी दवाओं के सेवन करने से बीमारी के लक्षणों को कम करने , समस्या को जड़ से ख़त्म करने में फायदा होता है, वहीँ इन दवाओं के कुछ नुकसान भी हैं. लेकिन आपको घबराने की जरुरत नहीं हैं. यदि आप डॉक्टर के परामर्श से दवा का सेवन करते हैं तो आपको बेशक फायदा ही होगा. इसमें नुकसान न के ब्रराबर होता है. हाइड्रोसील की टेबलेट बैनोसाइट फोर्ट टेबलेट के भी कुछ नुकसान हैं जो इस प्रकार है… बुखार लगना जी मिचलाना ठण्ड महसूस होना चक्कर आना अनिंद्रा सर दर्द नोट- इस पोस्ट में हाइड्रोसील का अंग्रेजी दवा टेबलेट के बारे में बताया गया है जो मात्र जानकारी के लिए है. इसमें बताये किसी भी दवा का सेवन डॉक्टर के परामर्श के बगैर न करें. अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है. |
| आयुर्वेद में शाम 4 बजे के बाद फल खाने की है मनाही, जानिए इसके पीछे की वजह! Posted: 31 Jan 2022 03:31 AM PST फल विटामिन और मिनरल का प्रमुख स्त्रोत है। डॉक्टर्स भी सेहतमंद रहने के लिए रोजाना फल खाने की सलाह देते हैं। इसके लिए एक कहावत बेहद पॉपुलर है-एन एप्पल ए डे, कीपस द डॉक्टर अवे'। आसान शब्दों में कहें तो रोजाना एक सेब खाने से बीमारियां दूर रहती हैं। वहीं, रोजाना दो ताजे फल खाने से आप हमेशा फिट और हेल्दी रह सकते हैं। साथ ही वजन भी कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, पुरानी बीमारियों का खतरा भी कम हो जाता है। आयुर्वेद की मानें तो रोजाना सुबह के समय फल खाने से दुगुना फायदा मिलता है। असमय फल खाने से सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। इसके लिए सूर्यास्त के बाद फल का सेवन नहीं करना चाहिए। आइए जानते हैं कि आयुर्वेद में 4 बजे के बाद फल खाने की क्यों मनाही है... आयुर्वेद की मानें तो शाम में सूर्यास्त के बाद फल खाने से नींद में खलल पैदा होती है। साथ ही पाचन प्रक्रिया भी प्रभावित होती है। जैसा कि हम सब जानते हैं कि फल में सामान्य कार्बोहाइड्रेट्स होते हैं। ये कार्ब्स आसानी से चीनी में परावर्तित हो जाते हैं। इससे शरीर को इंस्टेंट ऊर्जा मिलती है। हालांकि, फल के सेवन से रक्त में शर्करा शुगर स्तर बढ़ने लगता है। इस वजह से रात की नींद गायब हो जाती है। इसके अलावा, सूर्यास्त के बाद मेटाबॉलिज़्म दर भी स्लो यानी धीमा हो जाता है, जिससे कार्ब्स को पचाने में कठिनाई होती है। इसके लिए सूर्यास्त से पहले फल का सेवन करना उचित होता है। आयुर्वेद के अनुसार, सुबह के समय खाली पेट फल खाना ज्यादा फायदेमंद होता है। रात में तकरीबन दस घंटे के आराम के बाद पेट खाली रहता है। सुबह के समय खाली पेट फल खाने से शरीर को तत्काल उर्जा मिलने के साथ ही मेटाबॉलिज़्म भी बूस्ट होता है। वहीं, लंच के आधे घंटे बाद फल का सेवन जरूर करना चाहिए। फल को कभी सब्जी और दूध के साथ सेवन नहीं करना चाहिए। अगर डेयरी उत्पादों और सब्जियों के साथ फल का सेवन करते हैं, तो इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। |
| पिता बनने के लिए स्पर्म काउंट और क्वालिटी का सही होना है जरूरी, हेल्दी बनाने जानिए आसान उपाय Posted: 31 Jan 2022 03:29 AM PST अगर आप भी पिता बनना चाहते हैं लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है तो एक तरीका है जिससे आपके पिता बनने के चांस काफी बढ़ जाएंगे। एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार शोधकर्ताओं ने पता लगाया है कि जो भी व्यक्ति पिता बनना चाहता है उसे रात में बिना कपड़ों के या फिर बेहद ढीले अंडरगारमेंट पहनकर सोना चाहिए। ऐसा करने से उनके स्पर्म 25 प्रतिशत तक कम डैमेज होंगे और उनके पिता बनने के चांस बढ़ जाएंगे। शोध में कहा गया है कि ऐसे कपड़े पहनने से जननांगों को लगने वाली ठंडी हवा स्पर्म्स को सुरक्षित करने का काम करती है। खबर के अनुसार स्टेनफोर्ड युनिवर्सिटी और यूएस नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ चाइल्ड हेल्थ के वैज्ञानिकों ने 501 पुरुषों पर शोध किया। यह सभी लोग पिता बनना चाहते थे। स्टडी में पता लगा कि जिन लोगों दिन में ढीले अंडरगारमेंट पहने थे और रात में सोते वक्त कुछ नहीं पहना था उनके स्पर्म के डीएनए 25 प्रतिशत कम डैमेज हुए उनके मुकाबले जो दिन में टाइट अंडरगारमेंट पहने हुए रहे। वैज्ञानिक जो कि इस शोध को बाल्टिमोर में होने वाली अमेरिकन सोसायटी ऑफ रिप्रोडक्टिव मेडिसिन में प्रस्तुत करने जा रहे हैं का मनना है कि गर्मी की वजह से स्पर्म डैमेज होते हैं। जो पुरुष पिता बनना चाहते हैं वो अगर दिन और रात में टाइट अंडरगारमेंट पहनते हैं तो इससे उनकी सीमन की क्वालिटी प्रभावित होती है। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
