न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- कांगड़ा के युवक का हमीरपुर में फंदे से लटका मिला शव, 3 दिन से था लापता
- संकटमोचन को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को करें ये कार्य, भूलकर भी ये काम न करें युवा
- पैरों के दर्द की ये है सही वजह, बिल्कुल न करें नजरअंदाज, होगी मुश्किल
- शादी की पहली रात पति को दूध क्यों दिया जाता है? जानें इस रस्म का सच
- बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर किस करने का है खास मतलब, जानिए राज की बात
- 12वीं पास के लिए 639 पदों पर आई बिना परीक्षा भर्ती, ये रही भर्ती की पूरी डिटेल
- सवाल: वह कौन सा शब्द है जिसे सीधा लिखने पर लड़की का नाम और उल्टा लिखने पर फिल्म का नाम आता है?
- आधार कार्ड से लोन के चक्कर में आप फंस न जाएं, पढ़ें पूरी सच्चाई
- सवालः लड़कियों में ऐसी कौन सी चीज है जो सिर्फ रात में दिखाई देती है?
- धोनी पर उठा सवाल, तो दीपक चाहर ने भी कर दी सबकी बोलती बंद
- शादी के बाद पहली बार आ रही थी मायके, हादसे में नवविवाहित दंपती सहित चार की मौत
- नीलामी के बाद सबसे खतरनाक टीमों में से एक बनी गुजरात टाइटंस,जानिए खिताब की दावेदार की पूरी टीम
- हिमाचल मे खुल गये छोटे बच्चों के भी स्कूल, 17 फरवरी से पहली से ऑफलाइन लगेगी कक्षाएं
| कांगड़ा के युवक का हमीरपुर में फंदे से लटका मिला शव, 3 दिन से था लापता Posted: 14 Feb 2022 05:57 PM PST हमीरपुर जिला हमीरपुर में कांगड़ा के एक युवक का फंदे से लटका शव बरामद हुआ है। मृतक युवक की पहचान सुधीर चोपड़ा निवासी पालमपुर के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक युवक जिला कांगड़ा के पालमपुर का रहने वाला था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा मानसिक रूप से परेशान था और 10 फरवरी से घर से लापता था। उन्होंने अपने बेटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट पालमपुर पुलिस थाना में दर्ज भी करवाई थी। वहीं पुलिस को जहां युवक का शव फंदे पर लटका मिला है उससे कुछ ही दूरी पर एक गाड़ी भी मिली है जो पालमपुर नंबर की है। वहीं मृतक युवक की जेब में कुछ दस्तावेज भी मिले हैं जिसे पुलिस खंगाल रही है। उधर, डीएसपी बड़सर शेर सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल पाएगा। |
| संकटमोचन को प्रसन्न करने के लिए मंगलवार को करें ये कार्य, भूलकर भी ये काम न करें युवा Posted: 14 Feb 2022 05:54 PM PST Hanuman Ji Puja: हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) की इस चौपाई का अर्थ है, जो भक्त मन, वचन से एकाग्र होकर हनुमान जी का ध्यान करते हैं श्री हनुमान (Shri Hanuman) उनके सभी सकंट दूर करते हैं. मंगलवार का दिन हनुमान जी की पूजा (Tuesday Hanuman Puja) के लिए उत्तम माना गया है. कहते हैं कि हनुमान जी की कृपा पाने के लिए इस दिन विशेष रूप से हनुमान मंदिर में पूजा (Hanuman Mandir Puja) आदि करने हनुमान चालीसा का पाठ (Hanuman Chalisa Path) और मंत्र जाप (Hanuman Mantra Jaap) से बजरंग बली (Bajrang Bali) की कृपा प्राप्त होती है. इसके साथ ही अगर मंगलवार के दिन विशेष बातों का ध्यान रखा जाए, तो भगवान भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं और दुखों का नाश करते हैं. आइए जानते हैं मंगलवार के दिन हनुमान जी (Hanuman Ji) को प्रसन्न करने के लिए क्या कार्य करने चाहिए. हनुमान पूजा का महत्व (Significance Of Hanuman Puja) धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी की पूजा (Hanuman Ji Puja) करने से व्यक्ति के जीवन में नकारात्मकता का प्रवेश नहीं होता. कहते हैं लाइफ में आगे बढ़ने और जीत हासिल करने के लिए व्यक्ति का सकारात्मक होना जरूरी है. इतना ही नहीं, हनुमान जी की पूजा करने से दुखों का नाश होता, बुरी शक्तियां प्रवेष नहीं करती और व्यक्ति को बल और बुद्धि की प्राप्ति होती है. मंगलवार को बजरंगबली को यूं करें प्रसन्न धार्मिक मान्यता है कि हनुमान जी अपने भक्तों से बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं. इसलिए मंगलवार के दिन विशेष रूप से इन कार्यों को करने से पवनपुत्र हनुमान (Pawanputra Hanuman) का आशीर्वाद प्राप्त होता है. - मंगलवार के दिन हनुमान जी का नाम लेने से पहले भगवान श्री राम (Shri Raam) और माता सीता की पूजा (Mata Sita Puja) करनी चाहिए. - इस दिन बंदरों को गुड और चना खिलाने से हनुमान जी की कृपा प्राप्त होती है. - इस दिन हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) और सुंदरकांड का पाठ (Sundarkand Path) अवश्य करें. - मंगलवार के दिन हनुमान जी को चोला (Hanuman Ji Chola) चढ़ाना शुभ माना जाता है. - इस दिन हनुमान जी को बूंदी का भोग लगाएं. - मंगलवार के दिन कमजोर व्यक्ति की मदद करने से बजरंगबली की कृपा प्राप्त होती है. - इस दिन गरीब और जरूरमंद व्यक्तियों को सामर्थ्य के अनुसार दान करें. भूलकर भी न करें ये कार्य (Never Do These Things On Tuesday) शास्त्रो में निहित है कि हनुमान जी अनुशासन और स्वच्छता प्रिय भगवान हैं. इसलिए उनके भक्तों को मंगलवार के दिन इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए. -मंगलवार के दिन नशा आदि न करें. - मंगलवार के दिन अगर व्रत रख रहे हैं, तो इनका पूर्ण रूप से पालन करें. - मान्यता है कि मंगलवार के दिन क्रोध न करें. - इस दिन किसी का अपमान न करें और किसी को अपशब्द न कहें. |
| पैरों के दर्द की ये है सही वजह, बिल्कुल न करें नजरअंदाज, होगी मुश्किल Posted: 14 Feb 2022 05:49 PM PST क्या आपको पता है कि आपके पैरों में दर्द क्यों होता है? इसके कई कारण होते हैं, लेकिन सबसे अहम कारण होता है शरीर में विटाामिन्स की कमी होना. माना जाता है कि शरीर में पोषक तत्वों की कमी के चलते ही पैरों में दर्द की समस्या शुरू हो जाती है. इसको दूर करने के लिए कई लोग तरह-तरह के उपायों को अपनाते हैं, लेकिन वो ठीक नहीं होता है. तो चलिए जानते हैं कि पैरों में दर्द होने से शरीर में किन विटामिन्स की कमी होती है और इसका समाधान क्या है. डाइट में नहीं लेते हैं पौष्टिक चीजें कई बार तो हमारे पैरों में दर्द इसलिए होता है कि हम अपनी डाइट मे पोषक तत्व नहीं लेते हैं, जिसके वजह से धीरे-धीरे ये दर्द बढ़ने लगता है. क्योंकि हम लगातार अपने खान-पान में पौष्टिक चीजें नहीं लेते हैं. यानी अगर आप भी अपने खाने में लापरवाही बरत रहे हैं तो आज ही पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लें. आयरन की कमी से भी होता है दर्द आयरन की कमी से भी आमतौर पर पैरों में दर्द हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, शरीर में आयरन की कमी होने पर लेग्स सिंड्रोम दर्द हो सकता है. यह आमतौर पर गर्भवती महिलाओं में अधिक देखा जाता है. इसके अलावा कुछ आहार और थेरेपी के माध्यम से भी शरीर में आयरन की कमी को दूर करने की कोशिश की जाती है. विटामिन बी -12 की कमी से भी होता है दर्द वहीं अगर आपके शरीर में विटामिन बी12 की मात्रा कम होती है तो भी आपके पैरों में दर्द की संभावना अधिक होती है. दरअसल, विटामिन बी 12 हमारे शरीर में रेड ब्लड सेल्स और तंत्रिका तंत्र के कार्यों को सुधारने के अलावा अन्य गतिविधियों में सहायक होती है. शरीर में विटामिन बी12 कम होने पर कमजोरी और थकान महसूस हो सकते हैं. इसलिए विटामिन 12 से भरपूर आहार जैसे मछली और शेलफिश, बींस, दूध, अंडे जैसी चीजें आपको अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. |
| शादी की पहली रात पति को दूध क्यों दिया जाता है? जानें इस रस्म का सच Posted: 14 Feb 2022 05:47 PM PST क्या कभी आपने सोचा है कि नए नवेले पत्ति-पत्नी को पहली रात यानी सुहागरात के दिन दूध क्यों पिलाया जाता है? शादी के बाद ज्यादातार कपल ये रस्म निभाते हैं. इसके पीछे कई तरह के लॉजिक बताए जाते हैं, कोई लोग कहते हैं कि इससे सेक्स पॉवर बढ़ती, तो कई लोग मानते हैं कि नींद अच्छी आने के लिए रात को दूध दिया जाता है. तो चलिए जानते हैं कि इसके पीछे आखिर क्या असली वजह है. आपने दूल्हे को एक गिलास केसर वाला दूध पिलाने वाली रस्म को कई फिल्मों, टीवी सीरियल में देखा होगा. या फिर हो सकता निजी जिंदगी में भी आपको इसका अनुभव रहा हो, लेकिन इस रस्म को निभाने के पीछे की वजह क्या है? स्पेशल होता है दूध सबसे पहले बता दें कि ये दूध बनाया कैसे जाता है. ये आम दूध नहीं होता बल्कि इसमें केसर, चीनी, हल्दी, काली मिर्च पाउडर, बादाम, सौंफ और अन्य चीजें डालकर खूब उबाला जाता है और फिर गुनगुना होने पर दूल्हे हो पिलाया जाता है. दूध पिलाने के पीछे की वजह मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जब दूध को उबाला जाता है तो इसमें से कुछ ऐसे तत्व निकलते हैं जो रोमांस को बढ़ा देते हैं. माना जाता है कि दूध को पीने से नर्वसनेस कम हो जाती है और जोश व उत्साह में बढ़ोतरी होती है. दूध में केसर डालने की वजह माना जाता है कि दूध में डाले गए केसर और बादाम की खुशबू से से हार्मेन एक्टिव होते हैं और दूल्हे का मूड अच्छा होता है. इसके अलावा दूध में काली मिर्च, सौंफ और हल्दी मिली होती है. इसी वजह से ये एक एंटी बैक्टीरियल और इम्यूनिटी बढ़ाने वाला मिक्सचर बन जाता है. |
| बॉडी के अलग-अलग हिस्सों पर किस करने का है खास मतलब, जानिए राज की बात Posted: 14 Feb 2022 05:45 PM PST वैलेंटाइन वीक (Valentine Week) का आज (13 फरवरी को) सबसे खास और रोमांटिक दिन है. आज किस डे (Kiss Day) है. किस डे पर कपल एक-दूसरे को किस करते हैं और अपने प्यार को जताते हैं. लेकिन क्या आपको पता है कि शरीर के अलग-अलग हिस्से पर किस करना एक अलग मैसेज देता है. आइए जानते हैं कि शरीर पर अलग-अलग जगह किस करने के क्या मायने हैं? होठों पर किस करना- होठों पर किस करना आपके जुनून को दिखाता है. ये अपने प्यार को दिखाने के बेहतरीन तरीकों में से एक है. अगर आप पार्टनर के होठों पर किस करते हैं तो ये उसको आपकी करीब जाने की चाहत के बारे में बताता है. कान पर किस करना- कान पर किस आपकी यौन इच्छा को दिखाता है. ज्यादातर लोग इंटीमेट होने का संदेश देने के लिए पार्टनर के कान पर किस करते हैं. गाल पर किस करना- गाल पर किस आपके पार्टनर के प्रति स्नेह को दर्शाता है. गाल पर किस आपके आकर्षण को भी दिखाता है. अक्सर देखा गया है कि लोग अपने पार्टनर पर प्यार आने पर उसके गालों पर किस करते हैं. कॉलरबोन पर किस करना- अगर आप पार्टनर के कॉलरबोन पर किस करते हैं तो ये आपकी अंतरंगता को दिखाता है. लोग अक्सर प्राइवेट स्पेस में ही ऐसा करना पसंद करते हैं. फ्लाइंग किस करना- फ्लाइंग किस ज्यादातर लोग एक-दूसरे से विदा लेने के वक्त करते हैं. माना जाता है कि फ्लाइंग किस से कपल का रिश्ता काफी मजबूत होता है. हाथ पर किस करना- हाथ पर किस करना विश्वास का प्रतीक माना जाता है. कई बार लोग अपनी पसंद का इजहार करने के लिए भी पार्टनर के हाथ पर किस करते हैं. कुछ लोग पार्टनर को अलग फील कराने के लिए भी ऐसा करते हैं. माथे पर किस करना- माथे पर किस पार्टनर की तरफ आपके कनेक्शन को दर्शाता है, ये आपके जुड़ाव को दिखाता है. कई लोग इमोशनल होने पर अपने पार्टनर के माथे पर किस करते हैं. माथे पर किस करना पार्टनर को संदेश देता है कि आप उसके साथ हर संकट में खड़े रहेंगे. |
| 12वीं पास के लिए 639 पदों पर आई बिना परीक्षा भर्ती, ये रही भर्ती की पूरी डिटेल Posted: 14 Feb 2022 05:39 PM PST SAIL Vacancy 2022 भारतीय इस्पात प्राधिकरण (Steel Authority of India) ने Apprentice पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे। Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता) 12th/ ITI/ Diploma या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे। Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या) रिक्त पदों की संख्या - 639 पद BSP - 564 IOC - राजहरा - 75 Important Dates (जरुरी तिथि ) नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 14-02-2022 आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 06-03-2022 Age Limit (रोजगार में आयु सीमा) उम्मीदवार की आयु 15 से 24 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। Selection Process (चयन प्रक्रिया) इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, टेस्ट में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा | Salary (वेतनमान) नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी | Application Mode (आवेदन प्रक्रिया) इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा। आवेदन शुल्क (Application Fees) इस रोजगार में आवेदन शुल्क सम्बंधित जानकारी के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये। |
| सवाल: वह कौन सा शब्द है जिसे सीधा लिखने पर लड़की का नाम और उल्टा लिखने पर फिल्म का नाम आता है? Posted: 14 Feb 2022 05:32 PM PST सामान ज्ञान एक ऐसा विषय है जिसके सवाल कोई भी किसी से पूछ सकता है, सामान ज्ञान के सवाल हर जगह ही पूछे जाते है, वजह ये है की इसमें कई तरह के अलग अलग दुनिया जानवर आदि की जानकारी पढाई जाती है इससे हमें सभी तरह का ज्ञान मिलता है। हमारे मन में किसी भी तरह के सवाल आते है तो जीके से हमे उन सभी सवालो की जानकारी मिल जाती है। दूसरी तरफ यूपीएससी के परीक्षा की हम बात करे तो, यूपीएससी की परीक्षा हमारे देश में हर साल लाखों बच्चे देते हैं, और इस एग्जाम को पास करने के बाद आता है इंटरव्यू राउंड जिसमे कुछ ही लोग पहुंच पाते हैं और ये जानकारी तो सबको होती है की ये परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा में से एक है। प्रश्न 1 : वह कौन सी चीज़ है, जिसे इस्तेमाल करने से पहले तोड़ना पड़ता है? उत्तर : अंडा, इसके इस्तेमाल से पहले इसको तोड़ना पड़ता है। प्रश्न 2 : एशिया का सबसे बड़ा और नंबर वन यूट्यूबर कौन है? उत्तर : कैरी मीनाटी एशिया का सबसे बड़ा और नंबर वन यूट्यूबर है। प्रश्न 3 : वह कौन सी चीज़ है, जिसके पास हेड और टेल दोनो है, पर बॉडी नही नहीं है? उत्तर : सिक्का (coin)। इसके पास हेड और टेल दोनो है। पर बॉडी नही है। प्रश्न 4 : वह कौन सी चीज़ है, जिसके पास पंख नही है, फिर भी वह उड़ती है। और हांथ नहीं है, फिर भी वह लड़ती है? उत्तर : "पतंग" एक ऐसी वस्तु है, जो बिना पंख के उड़ती है। और बिना हाथों के आकाश में लड़ती भी है। प्रश्न 5 : वह कौन सा शब्द है, जिसे सीधा लिखने पर लड़की का नाम और उल्टा लिखने पर फिल्म का नाम आता है? उत्तर : मधु और धूम। इसमें मधु लड़की का नाम है। और इसको उल्टा करने पर धूम एक फिल्म का नाम है। प्रश्न 6 : दुनिया में अब तक कुल कितने महान व्यक्ति पैदा हुए हैं? उत्तर : सभी बच्चे पैदा होते हैं, और बाद के जाकर महान व्यक्ति बन जाते हैं। |
| आधार कार्ड से लोन के चक्कर में आप फंस न जाएं, पढ़ें पूरी सच्चाई Posted: 14 Feb 2022 05:27 PM PST Loan From Aadhaar Card: आधार कार्ड (Aadhar Card) से लोन के लिए अगर आपके पास भी मैसेज आ रहा है तो आप सावधान हो जाइए। क्या आपके पास भी पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने के मैसेज आ रहे हैं? दरअसल, सोशल मीडिया में 'PM योजना से आधार कार्ड लोन लें 2 प्रतिशत सलाना ब्याज 50 प्रतिशत माफ PYLOAN' का मैसेज तेजी सा लोगों को भेजा जा रहा है। मैसेज में कहा जा रहा है कि पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिया जा रहा है। पीआईबी फैक्ट चेक ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस फर्जी मैसेज का स्क्रीनशॉट भी शेयर करते हुए आगाह किया है। जानिए क्या है सच्चाई? सोशल मीडिया पर वायरल आधार कार्ड (Aadhar Card) से लोन की खबर को लेकर भारत सरकार के लिए तथ्यों की जांच करने वाली प्रेस इनफॉरमेशन ब्यूरो (पीआईबी) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से चेतावनी जारी की है। पीआईबी फैक्ट चेक ने ट्वीट करके कहा कि, 'क्या आपके पास भी पीएम योजना के तहत आधार कार्ड से लोन दिए जाने के मैसेज आ रहे हैं? #PIBFactCheck:- यह मैसेज फर्जी है, यह ठगी का एक प्रयास हो सकता है। ऐसे फर्जी मैसेज को साझा ना करें। बिना जानें लिंक पर क्लिक करने से बचें आपको बता दें कि, आजकल साइबर अपराधी आधार कार्ड को लेकर कई तरह के फर्जीवाड़े करके आपके बैंक अकाउंट में सेंध लगा रहे हैं। आधार कार्ड से लोन लेने के साइबर क्राइम के मामलों में तेजी से बढ़ रहे है। इसलिए, अगर आपके पास भी आधार कार्ड और लोन को लेकर कोई मैसेज व्हाट्सऐप, एमएमएस या किसी दूसरे माध्यम से आए तो आप इस पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं दें और इस फर्जी मैसेज को तुरंत डिलीट कर दें। साथ ही किसी भी तरह के मैसेज के साथ आए लिंक पर क्लिक बिल्कुल भी न करें और अपना डाटा शेयर न करें। |
| सवालः लड़कियों में ऐसी कौन सी चीज है जो सिर्फ रात में दिखाई देती है? Posted: 14 Feb 2022 05:23 PM PST आईएएस और आईपीएस बनने के लिए यूपीएससी की परीक्षा को पास करना होता है. यूपीएससी की परीक्षा बेहद कठिन होती है, हर साल लाखों की संख्या में युवा इस परीक्षा की तैयारी करते हैं मगर बहुत कम ही छात्र इसमें सफल हो पाते हैं. यूपीएससी की परीक्षा तीन चरणों में होती है, इसके पहले दो चरण लिखित और अंतिम चरण मौखिक होता है. इंटरव्यू के दौरान बहुत ही घुमावदार सवाल पूछे जाते हैं. सवालः एक बच्चे का जन्म पाकिस्तान में हुआ लेकिन वो पाकिस्तानी कैसे नहीं हो सकता? जवाबः क्योंकि उनका जन्म भारत और पाकिस्तान के विभाजन से पहले हुआ था. सवालः मानव शरीर का कौन सा अंग रक्त से यूरिया को फिल्टर करता है? जवाबः कि़डनी सवालः ऐसी कौन सी चीज है जो गर्म करने पर जम जाती है? जवाबः अंडा सवालः कौन सा फल बिना धोए खा सकते हैं? जवाबः केला सवालः कोई व्यक्ति आठ दिन नींद के बिना कैसे रह सकता है? जवाबः क्योंकि वो रात को सोता है. सवालः ऐसा कौन सा पक्षी है जो कभी जमीन पर पैर नहीं रखता है? जवाबः हरियल नाम का पक्षी कभी जमीन पर पैर नहीं रखता है. सवालः लड़कियों में ऐसी कौन सी चीज है जो सिर्फ रात में दिखाई देती है? जवाबः छाया |
| धोनी पर उठा सवाल, तो दीपक चाहर ने भी कर दी सबकी बोलती बंद Posted: 14 Feb 2022 05:19 PM PST IPL 2022: इस साल आईपीएल ऑक्शन में दीपक चाहर (Deepak Chahar) पर खुब पैसों की बारिश हुई। इस गेंदबाज़ पर सभी टीमों की निगाहें थी, लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) ने 14 करोड़ की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल कर लिया। जिसके बाद दीपक चाहर से एक इंटरव्यू के दौरान उनकी और महेंद्र सिंह धोनी की रकम पर सवाल किया गया. जिसका इस खिलाड़ी ने बहुत सी खुबसूरती से जवाब दिया है और उन सभी की बोलती बंद करके रख दी है, जिनके मन में ऐसे से ही सवाल उठ रहे होंगे। दरअसल, सीएसके में चुने जाने के बाद दीपक चाहर स्टार स्पोर्ट्स पर बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी मोहम्मद कैफ ने उनसे पूछा कि अब उनकी सैलरी महेंद्र सिंह धोनी से ज्यादा हो गई है, जिस पर सब चर्चा करेंगे। तो उनका जवाब देते हुए दीपक ने कहा कि 'धोनी भाई के हाथ में होता तो वो एक रुपया भी नहीं लेते।' उन्होंने आगे बताया कि चेन्नई की टीम उन्हें पहले नंबर पर रिटेन करना चाहती थी, लेकिन खुद धोनी ने ही दूसरे नंबर पर रिटेन होने की बात कहीं। धोनी सिर्फ चेन्नई की टीम के लिए खेलना चाहते हैं, पैसों के लिए नहीं। बता दें कि इस साल चेन्नई की टीम ने रविंद्र जडेजा, महेंद्र सिंह धोनी, ऋतुराज गायकवाड़ और मोईन अली को रिटेन किया था। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को 12 करोड़ की रकम में रिटेन किया गया था, जिसके बाद अब सीएसके ने 14 करोड़ में दीपक चाहर को खरीदा है। यहीं वज़ह है कि दीपक से ऐसा सवाल किया गया। लेकिन इस खिलाड़ी के जवाब से अब उन सब के मुंह पर ताला लग गया होगा, जो ऐसे ही सवाल अपने मन में ला रहे हैं। बात करें अगर महेंद्र सिंह धोनी की, तो हाल ही में उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वो आईपीएल से पहले हाथों में बल्ला थामें प्रैक्टिस करते नज़र आ रहे थे। वहीं एक वीडियो में उन्हें शूटिंग और बैटमिंनट खेलते हुए भी देखा गया है। |
| शादी के बाद पहली बार आ रही थी मायके, हादसे में नवविवाहित दंपती सहित चार की मौत Posted: 14 Feb 2022 05:16 PM PST नौ दिन पहले जयपुर जिले के जोबनेर के मुरलीपुरा गांव से शादी हो कर एमपी के धार गई विवाहिता व उसके पति सहित चार जनों की हादसे में मौत हो गई। वह पहली बार अपने पति के साथ शादी के बाद पीहर आ रही थी। रतलाम में महू नीमच फोरलेन पर सोमवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इसमें पति-पत्नी सहित चार लोगों की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है। सभी लोग कार में सवार होकर मध्य प्रदेश के धार जिले के गांव से जयपुर के जोबनेर जा रहे थे कि रतलाम के करीब जमुनिया गांव में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पुलिया पर चढ़ गई। शादी के बाद पहली बार आ रही थी मायके, हादसे में नवविवाहित दंपती सहित चार की मौत हादसा इतना भीषण था कि मौके पर ही तीन लोगों ने दम तोड़ दिया जबकि एक महिला की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अतिरिक्त एक अन्य गंभीर घायल महिला का उपचार जारी है। रतलाम के बिलपांक थाना पुलिस के अनुसार घटना में धार जिले के निवासी रविराज सिंह पुत्र मनोहर सिंह राठौड़ 30 वर्ष, पत्नी रेणु कंवर 22, रविराज की मां विनोद कंवर पत्नी मनोहर सिंह राठौड़ 55 और जयपुर निवासी बुआ रेणु पत्नी राजवीर 42 वर्ष की मौत हुई है। 5 फरवरी को हुई थी शादी धार जिले में रहने वाले रविराज की शादी 5 फरवरी को राजस्थान के जयपुर स्थित मुरलीपुरा में रहने वाली रेणु कुंवर के साथ हुई थी। शादी के बाद पहली बार रेणु अपने मायके जोबनेर जा रही थी और उसे छोडऩे के लिए पति रविराज के साथ उसकी माता और दो भुआ भी थी। सभी लोग अल सुबह कार से जोबनेर जाने के लिए निकले थे और रतलाम के जमुनिया में हादसे का शिकार हो गए। शादी की पत्रिका से हुई पहचान घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी, इस बीच 108 एंबुलेंस और टोल नाके की एंबुलेंस भी यहां आ गई थी। पहले गंभीर रूप से घायल दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद गाड़ी में फंसे शवों को निकालकर दूसरी गाड़ी से अस्पताल भेजा। गाड़ी की जांच करने के दौरान पुलिस को उसमें शादी की एक पत्रिका मिली थी, जिस पर लिखे नंबर पर फोन लगा कर पुलिस ने संबंधित को घटना की सूचना देकर परिवार से बात कराने की बात कही। बाद में पता चला कि पत्रिका इन्हीं दोनों की थी। |
| नीलामी के बाद सबसे खतरनाक टीमों में से एक बनी गुजरात टाइटंस,जानिए खिताब की दावेदार की पूरी टीम Posted: 14 Feb 2022 05:14 PM PST दो दिवसीय आईपीएल 2022 मेगा नीलामी रविवार को बेंगलुरु में संपन्न हुई। 13 फरवरी को बेंगलुरु में आईपीएल 2022 की नीलामी के बाद गुजरात टाइटंस की पूरी टीम यहां दी गई है। भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के नेतृत्व वाली मजबूत टीम बनाने के लिए नई एंट्री लेने वाली गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी में उदारतापूर्वक अपना पैसा खर्च किया। पंड्या, शुभमन गिल और अफगान स्पिनर राशिद खान को नीलामी से पहले कॉन्ट्रेक्ट में चुना गया था और मेगा बोली के दिन उन्होंने मोहम्मद शमी, राहुल तेवतिया, विजय शंकर जैसे कुछ प्रमुख नामों को चुना। आइए एक नजर डालते हैं आने वाले सीजन के लिए पूरी टीम पर। प्री-ऑक्शन ड्राफ्ट: हार्दिक पांड्या (15 करोड़), राशिद खान (15 करोड़), शुभमन गिल (8 करोड़) बल्लेबाज और विकेटकीपर जेसन रॉय (2 करोड़), अभिनव सदरंगानी (2.6 करोड़), डेविड मिलर (3 करोड़), रिद्धिमान साहा (1.9 करोड़), मैथ्यू वेड (2.40 करोड़) गेंदबाज मोहम्मद शमी (6.25 करोड़), लॉकी फर्ग्यूसन (10 करोड़), नूर अहमद (0.30 करोड़), आर साई किशोर (3 करोड़) यश दयाल (3.20 करोड़), अल्जारी जोसेफ (2.40 करोड़), प्रदीप सांगवान (0.20 करोड़) , वरुण आरोन (0.50 करोड़) ऑलराउंडर: राहुल तेवतिया (9 करोड़), डोमिनिक ड्रेक्स (1.10 करोड़), जयंत यादव (1.70 करोड़), विजय शंकर (1.40 करोड़) दर्शन नालकांडे (0.20 करोड़), गुरकीरत सिंह मान (0.50 करोड़), साई सुदर्शन (0.20 करोड़) ) शेष पर्स: 0.15 करोड़ दस्ते की संख्या: 23 (15-भारतीय, 8-विदेशी) |
| हिमाचल मे खुल गये छोटे बच्चों के भी स्कूल, 17 फरवरी से पहली से ऑफलाइन लगेगी कक्षाएं Posted: 14 Feb 2022 08:28 AM PST हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा करते हुए महामारी को नियंत्रण में मानकर 17 फरवरी से प्री प्राइमरी (नर्सरी-केजी) से लेकर आठवीं कक्षा तक के सभी स्कूलों को खोलने का फैसला लिया गया है। आंगनबाड़ी केंद्रों को भी खोलने की मंजूरी दे दी गई है। मार्च 2020 के बाद नर्सरी-केजी और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चे पहली बार पहुंचेंगे। ग्रीष्मकालीन छुट्टियों वाली पाठशालाओं में नौवीं से बारहवीं कक्षा के स्कूल पहले से ही खुले हैं। अब शीतकालीन अवकाश वाले स्कूल भी खुलेंगे। कैबिनेट बैठक में सभी जिम और सिनेमा घरों को खोलने, सभी तरह के लंगरों के लिए अनुमति देने का फैसला भी लिया गया है। ग्रीष्मकालीन स्कूलों में होंगी नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं प्रदेश के ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 14 से 23 मार्च तक होने वाली नॉन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं स्कूलों में ही होंगी। बीते दिनों प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने डेटशीट जारी करते हुए कोरोना संक्रमण की स्थिति को देखते हुए परीक्षाएं लेने का फैसला लिया था। अब 17 फरवरी से स्कूल खुलने का निर्णय होने के बाद निदेशालय ने सभी कक्षाओं की परीक्षाएं ऑफलाइन ही लेने की तैयारी शुरू कर दी है। पहली, दूसरी, चौथी, छठी और सातवीं कक्षा की परीक्षाएं होनी हैं। राज्य स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबद्ध सभी सरकारी और निजी स्कूलों में परीक्षाएं होंगी। पहली, दूसरी, चौथी, छठी, सातवीं कक्षा की असेसमेंट आधार पर परीक्षाएं ली जाएंगी। इन कक्षाओं में किसी भी विद्यार्थी को फेल नहीं किया जाता है। उधर, तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षाएं इस वर्ष से स्कूल शिक्षा बोर्ड लेगा। यह परीक्षाएं भी स्कूलों में ही होंगी। राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को भी मंत्रिमंडल की मंजूरी प्रदेश मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के प्रारूप को भी अपनी स्वीकृति दी है। राज्यपाल सरकार की पिछली उपलब्धियों को गिनाते हैं। 23 फरवरी को हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र की शुरुआत राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर के अभिभाषण से होगी। पहले दिन की कार्यवाही उनके अभिभाषण पर ही खत्म होगी। |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |