न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, February 16, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


डेब्यू मुकाबले में ही प्लेयर ऑफ द मैच बने रवि बिश्नोई, भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

Posted: 16 Feb 2022 06:24 PM PST

डेब्यू मुकाबले में ही प्लेयर ऑफ द मैच बने रवि बिश्नोई, भारत ने वेस्टइंडीज को छह विकेट से हराया

भारत ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के पहले मैच में वेस्टइंडीज को छह विकेट से हरा दिया। इसी के साथ सीरीज में 1-0 की बढ़त भी बना ली है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने 18.5 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। इस मैच से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भारतीय लेग स्पिनर रवि बिश्नोई को एक ही ओवर में दो विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में लगातार सातवीं जीत
भारतीय टीम की टी-20 फॉर्मेट में ये लगातार सातवीं जीत रही। टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद से टीम इंडिया लगातार जीतती आ रही है। इस दौरान भारत ने टी-20 विश्व कप में नामीबिया, अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड को हराया। इसके बाद न्यूजीलैंड को घरेलू सीरीज में 3-0 से शिकस्त दी।

भारत और वेस्टइंडीज के बीच अब तक कुल 18 टी-20 मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से टीम इंडिया ने 11 मैचों में और वेस्टइंडीज ने छह मैचों में जीत हासिल की है। एक मैच का कोई नतीजा नहीं निकल सका।
निकोलस पूरन ने अर्धशतकीय पारी खेली
पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 157 रन बनाए थे। निकोलस पूरन ने 43 गेंदों पर 61 रन की पारी खेली। यह उनका छठा अर्धशतक रहा। वहीं, काइल मायर्स ने 31 रन और कप्तान पोलार्ड ने 19 गेंदों पर 24 रन की नाबाद पारी खेली। इसके अलावा कोई बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर सका। ब्रैंडन किंग 4 रन, काइल मायर्स 31 रन, रोस्टन चेज 4 रन, रोवमन पॉवेल 2 रन, अकील हुसैन 10 रन बनाकर आउट हुए।

रवि बिश्नोई का पहले ही मैच में कमाल का प्रदर्शन
भारत की ओर से अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे लेग स्पिनर रवि बिश्नोई ने कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने चार ओवर में 17 रन देकर दो विकेट लिए। ये दोनों विकेट रवि ने एक ही ओवर में चटकाए। इसके अलावा हर्षल ने भी दो विकेट झटके। भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर और युजवेंद्र चहल को एक-एक विकेट मिला।

रोहित शर्मा ने 40 रन की तूफानी पारी खेली
लक्ष्य का पीछा करते हुए रोहित शर्मा ने 19 गेंदों पर 40 रन की तूफानी पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में चार चौके और तीन छक्के लगाए। इस बार के मेगा ऑक्शन में सबसे महंगे बिकने वाले ईशान किशन 42 गेंदों पर 35 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रोस्टन चेज ने फैबियन एलेन के हाथों कैच कराया। ईशान को मेगा ऑक्शन में मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा है।

कोहली फिर से फेल हुए, पंत ने भी आठ रन बनाए
विराट कोहली 13 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें फैबियन एलेन ने कीरोन पोलार्ड के हाथों कैच कराया। विराट एक बार फिर फेल हुए। इससे पहले वनडे सीरीज में उन्होंने तीन मैचों में 8, 18 और 0 का स्कोर बनाया था। इस सीरीज में भारतीय टीम की उपकप्तानी कर रहे ऋषभ पंत आठ गेंदों पर आठ रन बनाकर आउट हुए।

उन्हें शेल्डन कॉट्रेल ने शॉर्ट फाइन लेग पर ओडियन स्मिथ के हाथों कैच कराया। पंत ने एकबार फिर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवाया। वह इससे पहले भी कई बार यह कारनामा कर चुके हैं। इसके बाद सूर्यकुमार यादव और वेंकटेश अय्यर ने 26 गेंदों पर 48 रन की नाबाद साझेदारी की।

सूर्यकुमार और वेंकटेश ने टीम इंडिया को जीत दिलाई
सूर्यकुमार18 गेंदों पर 34 रन और वेंकटेश 13 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद रहे। वेंकटेश ने 19वें ओवर में फैबियन एलेन की पांचवीं गेंद पर सिक्स लगाकर जीत दिलाई। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज को दो विकेट मिले। वहीं, शेल्डन कॉट्रेल और फैबियन एलेन ने एक-एक विकेट लिया।

चंबा: मस्तो देवी का रुमाल बना चंबा के लोगो की पहली पसंद, मिल चुके हैं कई पुरस्कार

Posted: 16 Feb 2022 06:20 PM PST

चंबा: मस्तो देवी का रुमाल बना चंबा के लोगो की पहली पसंद, मिल चुके हैं कई पुरस्कार

चंबा: मस्तो देवी का रुमाल बना चंबा के लोगो की पहली पसंद, मिल चुके हैं कई पुरस्कार चंबा रुमाल शिल्पी मस्तो देवी जब 27 साल की थी। उनके पति का निधन हो गया। तीन बच्चों के साथ बुजुर्ग सास की जिम्मेवारी मस्तो के कंधों पर आ गई। आगे की जिंदगी मुश्किल थी पर हरिपुर के सिद्धपुरा गांव की मस्तो ने हिम्मत नहीं हारी। चंबा रुमाल ने मस्तो की जिंदगी को नया मोड़ दिया। उस समय दिल्ली क्राफ्ट काउंसिल की ओर से एक चंबा कढ़ाई का केंद्र आरंभ हुआ। जिसमें 35 दिनों का चंबा रुमाल का प्रशिक्षण मिल रहा था।

पद्मश्री विजय शर्मा ने उनकी मदद करते हुए उन्हें प्रशिक्षण हासिल करने के लिए प्रेरित किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्हें एक छोटा रुमाल बनाने के लिए दिया गया। उन्होंने पूरी मेहनत के साथ उसे पूरा कर वापस सौंपा तो दिल्ली क्राफ्ट काउंसिल को उनका रुमाल इतना भाया कि उन्होंने इसमें ही अपना भविष्य बनाने के लिए प्रेरणा दी। लगातार पांच वर्ष तक चंबा रुमाल बनाने पर दिल्ली क्राफ्ट काउंसिल ने उन्हें काउंसिल का अध्यक्ष बनाया।

तब से चंबा रुमाल बनाने को लेकर शुरू किया अभियान 28 वर्ष भी जारी है। आज मस्तो 56 साल की हो गई हैं। चंबा रुमाल बनाने को लेकर उनकी ललक से उन्हें कई पुरस्कार भी मिल चुके हैं। मस्तो देवी के मुताबिक कोई भी चुनौती मेहनत के आगे नहीं टिक सकती है। बशर्ते सच्चे मन से आगे बढ़ने की ललक होनी चाहिए।

56 वर्षीय मस्तो देवी उम्र के इस पड़ाव पर भी युवतियों को खादी कॉटन के कपड़े पर रेशमी, सिल्क और नेचुरल कॉटन धागे से कढ़ाई के गुर देती हैं। कमला देवी चट्टोपाध्याय और मार्तंड पुरस्कार विजेता शिल्पी का लक्ष्य निर्धन परिवार की युवतियों को चंबा कढ़ाई की बारीकियां सीखा कर उन्हें स्वरोजगार से जोड़ना है।

चंबा रुमाल की कारीगरी मलमल, सिल्क और कॉटन के कपड़ों पर की जाती है। यह वर्गाकार और आयताकार होते हैं। चंबा रुमाल में कई प्रकार के डिजाइन अंकित किए जाते हैं। चंबा रुमाल पर की गई कढ़ाई ऐसी होती है कि दोनों तरफ एक जैसी कढ़ाई के बेल बूटे बनकर उभरते हैं। बाजार में चंबा रुमाल की कीमत 5 हजार से 50 हजार तक है।

हिमाचलः ट्यूशन से लौट रही नाबालिग किडनैप, गाड़ी में कपड़े फाड़े

Posted: 16 Feb 2022 06:58 PM PST

हिमाचलः ट्यूशन से लौट रही नाबालिग किडनैप, गाड़ी में कपड़े फाड़े

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में महिला पुलिस थाना बद्दी के तहत ट्यूशन से लौट रही एक नाबालिग को अगवा कर छेड़छाड़ व मारपीट का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीडि़त की माता की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ पॉस्को एक्ट व विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है. पुलिस ने तीन आरोपियों को डिटेन किया है.

महिला पुलिस थाना बद्दी में दी शिकायत में पीडि़त की मां ने बताया कि इसकी नाबालिग बेटी नौंवी कक्षा में पढ़ती है. सोमवार को 4 बजे इसकी बेटी पड़ोस में ट्यूशन पढ़ने गई थी. बाद में वह घर नहीं लौटी. जब परिजनों ने मेडम और उसकी सहेलियों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह सवा छह बजे के करीब चली गई थी. इसके बाद सभी संभावित ठिकानों पर इन्होंने बेटी की तलाश की, लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला.

ये भी पढ़े : आईपीएल 2022 की सभी टीम के खिलाड़ी की लिस्ट यहाँ देखें

रात को घर पर पहुंची बेटी रात करीबन 9.20 बजे बेटी कमरे पर आई और काफी घबराई हुई थी. बेटी ने परिजनों को बताया कि जब यह ट्यूशन से लौट रही थी तो एक सफेद रंग की गाड़ी आई, जिसमें तीन लडक़े सवार थे और इसे बाजू से पकडक़र उन्होंने गाड़ी में खींच लिया. गाड़ी में खींचने के बाद उन्होंने इसका मुंह कपड़े से दबा दिया. इसके बाद यह तीनों उसे शीतलपुर में सुनसान जगह पर लगे गए. दो लडक़ों ने इसके सारे कपड़े उतार दिए और छेड़छाड़ करने लगे. जब इसने विरोध किया तो तीनों ने इसके साथ बुरी तरह से मारपीट की. यह काफी देर तक चीखपुकार करती रही लेकिन गाड़ी लॉक होने और सुनसान इलाका होने के कारण किसी ने इसकी आवाज नहीं सुनी. काफी देर बाद तीनों ने इसे गाड़ी में लाकर पार्क के पास छोड़ दिया और धमकी दी कि अगर अपने घर में बताया कि इसे व इसके परिवार को जान से मार देंगे.

क्या कहती है पुलिस डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि महिला पुलिस थाना में शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 363, 354बी, 323, 506 व पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई आरंभ कर दी है. नामजद तीनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच और पूछताछ की जा रही है.


स्वास्थ्य चेतावनी! ज्यादा देर तक बैठना आपके लिए हो सकता है खतरनाक, जानिए क्यों

Posted: 16 Feb 2022 06:06 PM PST

स्वास्थ्य चेतावनी! ज्यादा देर तक बैठना आपके लिए हो सकता है खतरनाक, जानिए क्यों

आज के समय में लोग घंटों कंप्यूटर पर बैठकर काम करते हैं। भले ही आप इसी वजह से अपने करियर की सीढ़ियां चढ़ते रहें, लेकिन यह आपकी सेहत को काफी नुकसान पहुंचाता है। शायद आपको जानकर हैरानी होगी कि घंटों कंप्यूटर पर बैठे रहने वाले लोग जल्दी बूढ़े हो जाते हैं।

तो आइए जानते हैं ज्यादा देर तक बैठने से होने वाले नुकसान के बारे में।

जब आप घंटों कंप्यूटर पर काम करते हैं तो इसका आपकी आंखों पर बहुत बुरा असर पड़ता है। इतना ही नहीं ऐसे लोगों को अक्सर सिरदर्द की भी शिकायत रहती है।

लगातार बैठने से भी लोगों को पीठ में दर्द होने लगता है।

इतना ही नहीं यह आपके पाचन तंत्र को भी प्रभावित करता है। भोजन के अनुचित पाचन के कारण आप मोटापे सहित कई बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं।

कुछ शोध बताते हैं कि बेहतर स्वास्थ्य और लंबे जीवन के लिए अधिक से अधिक चलना आवश्यक है। वहीं मधुमेह, मोटापा, हृदय रोग, कैंसर और समय से पहले मौत का एक मुख्य कारण आपका लंबे समय तक बैठे रहना भी है।

इसलिए अगर आपको पूरे दिन बैठना पड़े तो भी आपको अपने बेहतर स्वास्थ्य के लिए बार-बार उठकर इधर-उधर टहलना चाहिए। साथ ही ऑफिस में लिफ्ट आदि की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करें। इससे आप फिजिकली एक्टिव रहेंगे।

अगर आप भी बैगन के शौकीन हैं तो इसे खाने के ये साइड इफेक्ट जरूर पढ़ें

Posted: 16 Feb 2022 06:04 PM PST

अगर आप भी बैगन के शौकीन हैं तो इसे खाने के ये साइड इफेक्ट जरूर पढ़ें

बैगन के साइड इफेक्ट: बहुत से लोग बैगन खाना पसंद करते हैं. खासतौर पर बैंगन का भरता और भरवां बैगन जैसे व्यंजन मुंह में पानी लाते हैं। ऐसे में अक्सर लोग बैंगन की सब्जी बनाते हैं.

लेकिन आपको बता दें कि कई बार बैगन खाना आपके लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल, स्वास्थ्य से जुड़ी कई ऐसी समस्याएं हैं जिनमें बैगन खाना आपको परेशानी में डाल सकता है। क्योंकि इससे आपकी परेशानी काफी बढ़ सकती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि वो कौन सी समस्याएं हैं, जिनकी वजह से आपको बैगन खाने से बचना चाहिए।

लेकिन उससे पहले आपको बता दें कि अगर आप बैगन खाते हैं और आपको किसी भी तरह की स्वास्थ्य समस्या नहीं होती है। फिर भी आपको बैगन को तल कर नहीं खाना चाहिए. इससे बैगन में मौजूद पोषक तत्व खत्म हो जाते हैं. बैगन को हमेशा भूनकर या उबाल कर खाना बेहतर होता है।

पेट की समस्या होना अगर आपको पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या है तो आपको बैगन खाने से बचना चाहिए। क्योंकि इससे आपको पेट दर्द, गैस, अपच और उल्टी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

गर्भावस्था के दौरान गर्भावस्था के दौरान आपको बैगन खाने से बचना चाहिए। दरअसल, गर्भावस्था के दौरान बैगन खाना भ्रूण के विकास के लिए हानिकारक हो सकता है।

वजन घटाने की योजना में अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं या वजन कम करने के लिए हर तरह के तरीके आजमा रहे हैं। फिर भी आपको बैगन खाने से बचना चाहिए। इससे आपका वजन कम होने की बजाय बढ़ सकता है।

किसी भी प्रकार की एलर्जी होना अगर आपके शरीर में किसी भी तरह की एलर्जी है तो भी आपको बैगन खाने से बचना चाहिए। आपको बता दें कि बैंगन आपकी एलर्जी की समस्या को बढ़ाने का काम कर सकता है। अगर आपकी आंखों में किसी भी तरह की समस्या है तो भी आपको बैगन से बचना चाहिए।

अंडा, मांस और दूध को कहें अलविदा, उनसे भी ज्यादा ताकतवर है ये चीज, जानिए क्या है ये

Posted: 16 Feb 2022 06:03 PM PST

अंडा, मांस और दूध को कहें अलविदा, उनसे भी ज्यादा ताकतवर है ये चीज, जानिए क्या है ये
सोयाबीन के फायदे: अगर आप जल्दी काम करते-करते थक जाते हैं तो यह कमजोरी का संकेत हो सकता है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आए हैं सोयाबीन के फायदे। सोयाबीन में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, यह अंडे, दूध और मीट में पाए जाने वाले प्रोटीन से ज्यादा होता है।

इसमें विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, विटामिन ई, मिनरल्स और अमीनो एसिड पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं, जो शरीर की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के अलावा कई तरह के रोगों के इलाज में भी काफी कारगर होते हैं।

सोयाबीन शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का भंडार है प्रोटीन 
की कमी को पूरा करने के लिए मांसाहारी लोग अंडे, मछली और मांस का सेवन करते हैं, लेकिन जो लोग शाकाहारी हैं, वे प्रोटीन युक्त भोजन की तलाश में रहते हैं। ऐसे में सोयाबीन उनके लिए एक अच्छा विकल्प साबित होता है, क्योंकि इसमें अंडे, दूध और मीट से ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है।

दूध-अंडे और सोयाबीन में पाया जाने वाला प्रोटीन

सोयाबीन (100 ग्राम) 36.5 ग्राम
एक अंडा (100 ग्राम) 13 ग्राम
दूध (100 ग्राम) 3.4 ग्राम मांस-
(100 ग्राम) 26 ग्राम

आहार विशेषज्ञ डॉ रंजना सिंह का कहना है कि शरीर की विभिन्न जरूरतों को पूरा करने के अलावा सोयाबीन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है। कई रोगों के उपचार में प्रभावी। सोयाबीन से शारीरिक विकास, त्वचा संबंधी समस्याओं और बालों की समस्याओं का भी इलाज संभव है।

रोजाना कितना सोयाबीन खा सकते हैं?
आप एक दिन में 100 ग्राम सोयाबीन भी खा सकते हैं। सोयाबीन के 100 ग्राम में प्रोटीन की मात्रा लगभग 36.5 ग्राम होती है। दिन में एक बार इसका इस्तेमाल करने से आपके शरीर को काफी फायदा मिलता है। यह उन लोगों के लिए अच्छा है जिनमें प्रोटीन की कमी होती है।

सोयाबीन खाने के फायदे


सोयाबीन का सेवन कोशिकाओं के विकास और क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मरम्मत में मदद करता है।
सोयाबीन का सेवन मानसिक संतुलन को सुधार कर दिमाग को तेज करने का काम करता है।
हृदय रोगों में भी सोयाबीन का सेवन बहुत फायदेमंद होता है।
सोयाबीन में पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट कई तरह के कैंसर को रोकने में मददगार होते हैं।
सोयाबीन में पाए जाने वाले पोषक तत्व हड्डियों को मजबूत करने का काम करते हैं।
प्रोटीन से भरपूर सोयाबीन के सेवन से मेटाबॉलिज्म सिस्टम स्वस्थ रहता है।

सोयाबीन खाने का सही तरीका?

रात को सोने से पहले एक बर्तन में पानी लें।
इसमें 100 ग्राम सोयाबीन भिगो दें।
इसका सेवन आप सुबह उठने के बाद नाश्ते में कर सकते हैं।
इसके अलावा आप सोयाबीन की सब्जी बनाकर भी खा सकते हैं.

घर की इस दिशा में पानी से भरे मिट्टी के बर्तन को रखने से आपको अच्छे परिणाम मिलते हैं!

Posted: 16 Feb 2022 06:00 PM PST

घर की इस दिशा में पानी से भरे मिट्टी के बर्तन को रखने से आपको अच्छे परिणाम मिलते हैं!

वास्तु शास्त्र में आज जानिए पानी से भरे मिट्टी के घड़े की दिशा। आज शहरों में पानी से भरे मिट्टी के घड़ों ने घड़ों का रूप कम कर दिया है। गांवों में आज भी आपको पानी से भरा मिट्टी का घड़ा देखने को मिल जाएगा। यह सेहत के लिए भी काफी अच्छा माना जाता है।

सही दिशा में पानी से भरे घड़े का वास्तु की दृष्टि से भी बहुत महत्व है। यह न केवल संबंधित दिशा के वास्तु को बेहतर बनाने में मदद करता है, बल्कि घर में सकारात्मकता भी बनाए रखता है।

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अपने घर या ऑफिस में मिट्टी का बर्तन यानि मटका रखने का सबसे अच्छा तरीका उत्तर दिशा है। दरअसल वास्तु के अनुसार उत्तर दिशा का संबंध पंच तत्वों में से जल तत्व से है- अग्नि, वायु, जल, पृथ्वी और आकाश। ऐसे में जल संबंधी चीजों को उत्तर दिशा में रखने से शुभ फल मिलते हैं।

सुबह उठते ही न करें ये गलतियां, बर्बाद हो सकता है पूरा दिन

Posted: 16 Feb 2022 05:58 PM PST

सुबह उठते ही न करें ये गलतियां, बर्बाद हो सकता है पूरा दिन

वास्तु शास्त्र के अनुसार कई लोग सुबह उठते ही कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जिससे उनका पूरा दिन खराब हो जाता है और जीवन में कई तरह की परेशानियां आ जाती हैं। आज हम इसी टॉपिक के बारे में कुछ ऐसी गलतियों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जो आपको सुबह उठने के बाद भी नहीं करनी चाहिए। 

सुबह उठते ही न करें ये गलतियां, हो सकता है पूरा दिन खराब।

1. दर्पण देखना : आज के समय में बहुत से लोग सुबह उठते ही शीशा देखते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र में इसे शुभ नहीं माना गया है। इसलिए आप यह गलती न करें। क्योंकि सुबह उठते ही शीशा देखने से जीवन में नकारात्मक शक्तियों का संचार होता है। इससे इंसान का पूरा दिन खराब हो जाता है।

2. आँख खुलते ही अखबार पढ़ना : सुबह उठते ही अखबार पढ़ना शुभ नहीं होता है। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। तो आप सुबह तरोताजा हो जाएं, उसके बाद अखबार पढ़ें।

3. देर से उठना : सुबह देर से सोना भी अच्छा नहीं माना जाता है। इससे मनुष्य के जीवन में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और मनुष्य का पूरा दिन खराब हो जाता है। इसलिए आप कोशिश करें कि सुबह जल्दी उठें।

4. जानवरों के नाम लेना: सुबह के समय जानवरों का नाम लेना अशुभ माना जाता है। इससे जीवन में नकारात्मक ऊर्जा आती है। इसलिए ऐसी चीजों को करने से हमेशा बचना चाहिए।

करियर-व्यवसाय में तरक्की चाहते हैं, अभी आजमाएं ये 5 असरदार उपाय

Posted: 16 Feb 2022 05:57 PM PST

करियर-व्यवसाय में तरक्की चाहते हैं, अभी आजमाएं ये 5 असरदार उपाय

आज के समय में हर कोई चाहता है कि उसे करियर बिजनेस में काफी तरक्की मिले। लेकिन कई बार उन्हें मेहनत का फल नहीं मिलता और जीवन में उथल-पुथल मच जाती है। आज हम ऐसे ही पांच अचूक उपायों के बारे में जानने की कोशिश करेंगे जिन्हें अगर आप आजमाएंगे तो करियर बिजनेस में आपको सफलता मिल सकती है। करियर-व्यवसाय में मिलेगी काफी तरक्की, आजमाएं ये 5 कमाल के उपाय

1. करियर में सफलता पाने के लिए बुधवार की सुबह गणेश जी के मंदिर में जाकर वहां बैठकर गणपति अर्थवार्ष का पाठ करें। यह आपको करियर में सफलता दिलाएगा और जीवन में बाधाओं को दूर करेगा।




2. यदि इतनी मेहनत के बाद भी आपको अपने करियर में सफलता नहीं मिल रही है तो रोज सुबह नहाने के बाद तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी और करियर में सफलता मिलेगी।

3. व्यापार में सफलता पाने के लिए रविवार की दोपहर को आपको पांच नींबू, एक मुठ्ठी काली मिर्च और एक मटमैली पीली सरसों को व्यवसाय स्थल पर काट लेना चाहिए. इससे आपको बिजनेस में ग्रोथ मिलेगी।

4. जिस कमरे में आप पढ़ते हैं उस कमरे में मोर पंख रखना बहुत फायदेमंद माना जाता है। इससे करियर में सफलता मिलती है और मनुष्य को मेहनत का फल मिलता है।

5. घर से निकलते समय एक लौंग मुंह में रखकर कुछ देर जानने के बाद थूक दें। इससे आप जिस काम के लिए जा रहे हैं उसमें आपको सफलता मिलेगी।

अब 60 साल के बुजर्गों को मिलेगी 3000 रुपये की पेंशन, फटाफट चेक करें अपडेट

Posted: 16 Feb 2022 05:52 PM PST

अब 60 साल के बुजर्गों को मिलेगी 3000 रुपये की पेंशन, फटाफट चेक करें अपडेट

आप पीएम किसान सम्मान निधि से जुड़े हैं तो फिर आपकी मौज है। मोदी सरकार ने एक अब नई पीएम किसान मानधन योजना की शुरुआत की है, जिसका बड़े स्तर पर आप फायदा उठा सकते हैं। इस योजना से जुड़े लोगों को अब हर महीना 3,000 रुपये पेंशन दी जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना से करीब 11 करोड़ से ज्यादा किसानों को किस्त मिल रही है पीएम किसान के लाभार्थियों को केंद्र सरकार किसान क्रेडिट कार्ड और पीएम किसान मानधन योजना का फायदा दे रही है। मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा। वहीं इससे जुड़कर आप जेब से बिना खर्च किए 36000 सलाना पा सकते हैं।

पीएम किसान मानधन योजना के तहत लघु सीमांत किसानों को हर महीने पेंशन देने की योजना है। इसमें 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने 3000 रुपये यानी 36000 रुपये सालाना पेंशन दी जाती है। कोई किसान पीएम-किसान सम्मान निधि का लाभ ले रहा है तो उसे पीएम किसान मानधन योजना के लिए कोई दस्तावेज नहीं देना होगा।

पीएम-किसान स्कीम से प्राप्‍त लाभ में से सीधे ही अंशदान करने को चुनने की छूट है। इस तरह किसान को सीधे अपनी जेब से पैसा खर्च नहीं करना होगा। 6000 रुपये में से उसका प्रीमियम भी कट जाएगा। जेब से बिना खर्च किए किसान को 36000 सालाना भी मिलेगा और अलग से कुछ किस्त भी।

किसान मानधन योजना के तहत 18-40 साल तक की आयु वाला कोई भी किसान इसमें पंजीकरण करा सकता है। हालांकि, वहीं किसान इस योजना का फायदा उठा सकते हैं, जिनके पास अधिकतम 2 हेक्टेयर तक ही खेती योग्य जमीन है।

इन्हें योजना के तहत कम से कम 20 साल और अधिकतम 40 साल तक 55 रुपये से 200 रुपये तक मासिक अंशदान करना होगा। अगर 18 साल की उम्र में जुड़ते हैं तो मासिक अंशदान 55 रुपये महीने होगा। अगर 30 साल की उम्र में योजना से जुड़ते हैं तो 110 रुपये हर महीने अंशदान करना होगा


बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिग्री पास के लिए नई भर्ती का नोटिस किया जारी, 07 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

Posted: 16 Feb 2022 05:50 PM PST

बैंक ऑफ बड़ौदा ने डिग्री पास के लिए नई भर्ती का नोटिस किया जारी, 07 मार्च तक कर सकते हैं आवेदन

BOB Vacancy 2022 बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda) ने Vice President, Manager पदों के लिए भर्ती प्रकाशित की है इक्छुक उम्मीदवार से अनुरोध है की इस सरकारी रोजगार में आवेदन करने से पहले सारी जानकारियां ले उसके बाद ही अपनी योग्यता के अनुसार आवेदन करे।

नोटिफिकेशन व आवेदन का लिंक नीचे दिया गया है।

Educational Qualification (शैक्षिक योग्यता)

Graduation या इसके सामान उपाधि होने पर भी स्वीकृति है अधिक जानकारी पाने के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखे।

Name of Posts (पदों के नाम एवं संख्या)

रिक्त पदों की संख्या - 09 पद
असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट - 03
सीनियर मैनेजर - 03
मैनेजर - 03

Important Dates (जरुरी तिथि )

नौकरी प्रकाशित होने की तिथि: 16-02-2022
आवेदन करने के लिए अंतिम तिथि: 07-03-2022
Age Limit (रोजगार में आयु सीमा)

उम्मीदवार की अधिकतम आयु 40 वर्ष तक होनी चाहिए। कृपया आयु में छूट एवं अन्य जानकारियों के लिए प्रकाशित नोटिफिकेशन देखिये।

Selection Process (चयन प्रक्रिया)

इंटरव्यू, में परफॉरमेंस के अनुसार इस रोजगार में प्रत्याशी का चयन होगा |
Salary (वेतनमान)

नोटिफिकेशन के अनुसार प्रकाशित Govt Job में सैलेरी नियमानुसार होगी |
Application Mode (आवेदन प्रक्रिया)

इस रोजगार के लिए आपको आवेदन Online करना होगा सभी उपयोगी जानकारियो को ऑफिसियल वेबसाइट में जाकर भरना होगा।

आवेदन शुल्क (Application Fees)

General/EWS/OBC: 600/- + लागू टैक्स + पेमेंट गेटवे चार्ज
SC/ST/PWD/Women: 100/- + लागू टैक्स + पेमेंट गेटवे चार्ज

Notification PDF Click Here
Apply Online Click Here



ऐसा कौन सा जीव है जो सुबह 4 पैर, दोपहर में 2 पैर और शाम में 3 पैर पर चलता है?

Posted: 16 Feb 2022 05:46 PM PST

ऐसा कौन सा जीव है जो सुबह 4 पैर, दोपहर में 2 पैर और शाम में 3 पैर पर चलता है?

हमारे देश में प्रतिवर्ष यूपीएससी परीक्षा का आयोजन किया जाता है जिसमें लाखों प्रतिभागी अपनी किस्मत को आजमाते हैं. कुछ लोग तो इस परीक्षा में यूं ही बैठते हैं तो कई लोह वो होते हैं जो दिन और रात मेहनत कर पढ़ाई करते हैं और अधिकारी बबने की तमन्ना के साथ इस परीक्षा में बैठते हैं कोई इस परीक्षा को पहली बार में ही निकाल लेता है तो कोई पांचवी बार में.

यूपीएससी को देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है. परीक्षा को तीन चरणों में सपंन्न कराया जाता है, प्रथम चरण में प्राथमिक परीक्षा होती है इसको उत्तीर्ण करने के बाद मुख्य परीक्षा और अंत में साक्षात्कार का आयोजन किया जाता है.

साक्षात्कार के लिए गहन प्रश्नों और ट्रिकी प्रश्नों का चयन करना आवश्यक होता है क्योंकि इस दौरान उलझाऊ प्रश्न भी पूछे जाते हैं. इस दौरान ऐसे सवाल पूछे जाते हैं कि मेधावी छात्र भी पीछे रह जाते हैं. आज हम आपके लिए कुछ ऐसे ही प्रश्न लेकर आए हैं जो पिछले कुछ सालों में उम्मीदवारों से पूछे गए हैं.Image credit: social media

प्रश्नः क्या एक मिनट में 61 सेकेंड होते हैं?
उत्तरः जी हां बिल्कुल होते हैं, प्रत्येक साल में दो मिनट ऐसे आते हैं जिसमें पूरे 61 सेकेंड्स आते हैं.

सवालः पेड़ पर पांच पक्षी बैठे हैं जिनमें से दो ने उड़ना चुना, बताए उस पेड़ पर कितने पक्षी बैठे हैं?
जवाबः पांच क्योंकि दो ने उस वक्त सिर्फ उड़ने का फैसला लिया था लेकिन वो उड़े नहीं.

सवालः एक मनुष्य 24 घंटे में कितनी बार सांस लेता है?
जवाबः एक मनुष्य 17 से 30 हजार बार एक दिन में सांस लेता है.

सवालः राजेश अपने साथ बैठी हुई महिला को बताता है कि वो मेरी पत्नी के पति की मां की बेटी है, तो बताए उस महिला का राजेश से कौन सा संबंध है?

जवाबः बहन

सवालः ऐसा कौन सा जवाब है जिसका जवाब हां में नहीं दिया जा सकता है?
जवाबः इस सवाल का सही जवाब है, क्या आप सोए हुए हैं?

सवालः ऐसा कौन सा जीव है जो सुबह 4 पैर, दोपहर में 2 पैर और शाम में 3 पैर पर चलता है?
जवाबः मनुष्य जब बच्चा पैदा होता है तो वो उसकी सुबह होती है वो इस समय घुटने और कोहनियों के बल पर चलता है यानी 4 पैर. दोपहर में 2 पैर यानी जब वो जवान होता है तो वो अपने दो पैर पर चलने के काबिल होता है और वो उसकी दोपहर होती है.

और जब आदमी बूढ़ा हो जाता है तो तब वो लाठी/छड़ी लेकर चलता है तो वो उसकी शाम होती है औरर वो 3 पैर पर चलता है. सवाल बेहद सीधे और सुलझे होते हैं लेकिन हमें धैर्य से समझने की जरुरत है और हम जल्दबाजी के चक्कर में ऐसे सवालों को पास कर देते हैं और ध्यान नहीं देते हैं. ऐसे में इस तरह के भी सवालों पर ध्यान देने की आवश्यकता है.

Post Bottom Ad

Pages