न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट |
- श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 के लिए टीम इंडिया की प्लयिंग XI तय! रोहित इन 2 प्लेयर्स को हर हाल में करेंगे बाहर
- इस तारीख को शनि के साथ आ रहे मंगल, 5 राशि के जातक रहें सावधान
- हिमाचल: दुल्हन ने पेश की मिसाल, दिव्यांग के साथ लिए 7 फेरे
- पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता है मन, तुरंत ही स्टडी रूम से हटा दें ये 10 चीजें
| Posted: 23 Feb 2022 08:57 AM PST भारत बनाम श्रीलंका के बीच 3 मैचों की T-20 सीरीज कल यानी 24 फरवरी से लखनऊ में शुरू हो रही है। भारत ने इससे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज में वेस्ट इंडीज को 3-0 से हराया था। अब टीम इंडिया भी श्रीलंका को T-20 सीरीज में 3-0 से हराना चाहती है। इस T-20 सीरीज में ऋषभ पंत और विराट कोहली जैसे बल्लेबाज नहीं खेलेंगे। श्रीलंका के खिलाफ प्रथम टी20 मैच में रोहित शर्मा टीम इंडिया की प्लेइंग ग्यारह से दो खिलाड़ियों को बाहर कर देंगे। पहले टी20 मैच के लिए Team India की प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव होंगे। आइए एक नजर डालते हैं कि कल होने वाले पहले टी20 मैच में हिंदुस्तान का कौन सा प्लेइंग 11 खेलेगा। 1. ओपेनिंग जोड़ीबी: सीसीआई बड़ी चाल चलते हुए ईशान किशन को हिटमैन शर्मा का नया ओपनिंग पार्टनर बनाएगा। ईशान किशन अपने दम पर इंडिया के लिए टी20 सीरीज जीत सकते हैं। ईशान किशन अच्छी फॉर्म में हैं। ईशान किशन एक खतरनाक बैट्समैन होने के साथ-साथ एक कुशल विकेटकीपर भी हैं। केएल राहुल इस पूरी T-20 सीरीज से बाहर हो गए हैं, ऐसे में Rohit Sharma के साथ ईशान किशन ओपनिंग करने आएंगे। ईशान किशन बहुत ही खतरनाक बेट्समैन हैं और क्रीज पर आते ही बड़े से बड़े बॉलर को उड़ाने लगते हैं। 2. मध्य क्रम: चूंकि विराट कोहली श्रीलंकाई के खिलाफ इस t20 सीरीज में नहीं खेल रहे हैं इसलिए तीसरे नंबर पर विकेटकीपर के तौर पर उनकीजगह संजू सैमसन को मौका मिल सकता है। बेहतरीन फॉर्म में चल रहे सूर्यकुमार यादव के नंबर चार पर और वेंकटेश अय्यर के पांचवें नंबर पर उतरने की संभावना है। नंबर 5वे पर रवींद्र जडेजा बल्लेबाजी के लिए उतर सकते हैं। वहीं, इसके बाद दीपक चाहर खेलेंगे नंबर पर सात पर रोहित इन 2 खिलाड़ियों को हर हाल में बाहर करेंगे: श्रीलंका के खिलाफ पहले टी20 मैच में रोहित शर्मा भुवनेश्वर कुमार और ऋतुराज गायकवाड़ को जगह नही दे सकते। इन दोनों खिलाड़ियों को प्लेइंग ग्यारह में जगह नहीं मिलती। रवींद्र जडेजा के खेलने पर बलेबाज ऋतुराज गायकवाड़ का बाहर होना लगभग तय है। भुवनेश्वर कुमार की जगह Jasprit Bumrah खेलेंगे। 3. ये होंगे स्पिन और तेज गेंदबाज: युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई और दीपक हुड्डा स्पिन गेंदबाजी करेंगे। टीम इंडिया पहले टी20 में मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल तथा जसप्रीत बुमराह के साथ उतर सकती है। हर्षल पटेल भी बल्लेबाजी कर सकते हैं, इसलिए वह नीचे के क्रम में आकर बल्लेबाजी में गहराई-प्रदान कर सकते हैं। श्रीलंका के खिलाफ पहले T-20 में ये हो सकती है भारत की Playing Eleven:रोहित शर्मा(कैप्टन), ईशान किशन, संजू सैमसन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, हर्षल पटेल, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल और रवि बिश्नोई. श्रीलंका के खिलाफ T20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वॉड: रोहित शर्मा (C), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (WC), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, वेंकटेश अय्यर, दीपक हुडा, जसप्रीत बुमराह (उपकप्तान), भुवनेश्वर कुमार, दीपक चाहर, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, युजवेंद्र चहल, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, आवेश खान. |
| इस तारीख को शनि के साथ आ रहे मंगल, 5 राशि के जातक रहें सावधान Posted: 23 Feb 2022 08:51 AM PST Mangal Goachar 2022: मंगल ग्रह 26 फरवरी 2022 को मकर राशि में प्रवेश करने जा रहे हैं, जहां पहले से ही शनि देव मौजूद हैं. ज्योतिष में मंगल का राशि परिवर्तन बड़ा ही महत्वपूर्ण माना गया है. मकर राशि मंगल ग्रह की उच्च राशि मानी जाती है. ऐसे में इस राशि में मंगल ग्रह मजबूत स्थिति में रहने वाला है. इस गोचर का प्रभाव सभी 12 राशियों के जीवन में बेहद ही चमत्कारी नतीजे लेकर आएगा. मकर राशि में मंगल की शनि के साथ युति भी होगी. हालांकि मंगल और शनि की युति बहुत अच्छी नहीं कही जा सकती है. इस युति के प्रभाव से कुछ गंभीर समस्याएं, दुर्घटनाएं और सर्जरी आदि होने की आशंका है. इनके लिए शुभ मेष (Aries): मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का ये गोचर करियर के लिहाज से शुभ माना जा रहा है, लेकिन आप अपनी उन उपलब्धियों से संतुष्ट नहीं होंगे. हालांकि इस दौरान आपको अपने कार्यस्थल पर ज्यादा सतर्क रहने की सलाह दी जाती है. अन्यथा कोई आपके खिलाफ साज़िश रच सकता है. आर्थिक रूप से भी यह समय शानदार रहने वाला है. वृषभ (Taurus): वृष राशि के जातकों के लिए व्यवसाय के संबंध में लाभ कमाने का एक अच्छा समय साबित होगा. इस दौरान आपकी समाज में स्थिति भी बढ़ेगी. आपके कार्यस्थल का वातावरण आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण साबित हो सकता है और इस दौरान आपको नौकरी में कुछ प्रतिकूल परिवर्तनों जैसे आंतरिक स्थानांतरण या स्थान परिवर्तन आदि भी मिलने की आशंका है. मिथुन (Gemini): मिथुन राशि के जातकों के लिए यह अवधि आर्थिक रूप से स्थिर और सुरक्षित रहने वाली है. हालांकि इस दौरान निवेश से बचने की सलाह दी जाती है. अन्यथा आप को नुकसान उठाना पड़ सकता है. आर्थिक रूप से अतीत में किए गए किसी निवेश से आपको लाभ प्राप्त होगा. करियर के लिहाज से यह समय अवधि आपके लिए थोड़ी कठिन साबित हो सकती है. तुला (Libra): अपने प्रयासों में कोई भी कमी ना आने दे क्योंकि इस अवधि के दौरान आपको वेतन वृद्धि, पदोन्नति, इनाम, मान सम्मान प्राप्त होने की प्रबल संभावना बन रही है. यदि आप एक व्यवसायी हैं, तो संभावना है कि आप एक नई संपत्ति खरीद सकते हैं. आर्थिक रूप से शेयर बाजार या संपत्ति में निवेश करना इस अवधि के दौरान आपके लिए अनुकूल नहीं रहने वाला है. वृश्चिक (Scorpio): इस दौरान आप अपनी कड़ी मेहनत और प्रयास से अपने जीवन के हर एक वांछित क्षेत्र में सफलता हासिल करने में कामयाब रहेंगे. इस समय अवधि के दौरान आप अपने शत्रुओं पर हावी रहेंगे और वो आपका कुछ भी नहीं बिगाड़ पाएंगे. हालांकि आपको सलाह दी जाती है कि किसी भी कानूनी पचड़े में न फंसे. इस दौरान आपको नौकरी या करियर के चलते छोटी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है. कुंभ (Aquarius): इस दौरान आपके वरिष्ठ लोगों का व्यवहार भी आपके प्रति कठोर हो सकता है. ऐसे में इस दौरान आपकी सफलता का मंत्र केवल आपकी कड़ी मेहनत ही साबित होगा. जिसका आपको पालन करने की सलाह दी जाती है. नौकरी बदलने की स्थानान्तरण आदि के लिए यह समय अनुकूल नहीं है. इस दौरान आप नौकरी की संभावनाओं के चलते विदेश यात्रा कर सकते हैं. मीन (Pisces): इस अवधि के दौरान आपको अपने दोस्तों, स्वास्थ और भाग्य काम भरपूर साथ मिलेगा जिनके दम पर आप अपने जीवन की हर एक कठिनाई को पार करने में सक्षम रहेंगे. करियर के लिहाज से बात करें तो इस दौरान आपको लंबे समय से जिस पदोन्नति और वृद्धि का इंतजार था वह हासिल हो सकती है. आपको अपने वरिष्ठों से पुरस्कार और सम्मान भी प्राप्त हो सकता है और साथ ही इस दौरान आपका उनके साथ आपके रिश्ते भी बेहद ही सौहार्दपूर्ण रहने वाले हैं जिसका लाभ आपको अपने करियर में और उसकी प्रगति में अवश्य हासिल होगा. ये जातक रहें सावधान -कर्क (Cancer): इस समय अवधि के दौरान अपने काम पर लोगों के साथ किसी भी तरह की बहस करने से बचें, क्योंकि ऐसा मुमकिन है कि इस दौरान आप के वरिष्ठ और अधीनस्थ आपसे बहुत ज्यादा खुश ना हों. इसके अलावा व्यवसाय में जातकों को भी यह समय तनावपूर्ण लग सकता है. ऐसे में आपको सलाह दी जाती है कि इस दौरान कोई भी नया स्टार्टअप या नया प्रोजेक्ट शुरू ना करें. -सिंह (Leo): इस अवधि के दौरान आप किसी कानूनी पचड़े में फंस सकते हैं और यदि आपके जीवन में कोई कानूनी विवाद पहले से ही चल रहा है तो चीज है थोड़ी प्रतिकूल दिशा में बढ़ सकती हैं. करियर के मोर्चे पर नौकरी में आप का प्रदर्शन धीरे-धीरे बेहतर होगा और सफलता प्राप्त करने की दिशा में आपके प्रयासों की सराहना की जाएगी. -कन्या (Virgo): इस अवधि के दौरान करियर के मोर्चे पर आपको कुछ चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है. साथ ही कार्यस्थल पर आपको अपने वरिष्ठ और सहयोगियों के साथ सौहार्दपूर्ण संबंध बनाए रखने के लिए भी ईमानदारी से प्रयास करने की आवश्यकता पड़ेगी. आपकी पदोन्नति और वेतन वृद्धि में और देरी होने की आशंका है. -धनु (Sagittarius): घर के सदस्यों के साथ संपत्ति संबंधित कुछ विवादों का सामना करना पड़ सकता है. ऐसे में सलाह दी जाती है कि अपनी वाणी पर संयम रखें और किसी के बारे में बुरा ना बोले और साथ ही सबके साथ अच्छे ढंग से व्यवहार करें. अन्यथा आपके रिश्तों में खटास आ सकती है. इस दौरान आपके विरोधी और प्रतिद्वंदी आप पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगे और आप की छवि खराब करने का प्रयत्न कर सकते हैं. - मकर (Capricorn): इस दौरान आपका स्वभाव थोड़ा आक्रामक हो जाएगा इसलिए आप को शांत और धैर्यवान रहने की सलाह दी जाती है. पारिवारिक जीवन में आपको कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है और प्रबल आशंका है कि इस दौरान आपका आपके साथी के साथ किसी विषय को लेकर झड़प हो जाए. क्योंकि आप का गुस्सा इस समय हद से ज्यादा रहने वाला है. |
| हिमाचल: दुल्हन ने पेश की मिसाल, दिव्यांग के साथ लिए 7 फेरे Posted: 23 Feb 2022 08:47 AM PST हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी के बल्ह विधानसभा क्षेत्र में दूल्हा घोड़ी की बजाय व्हील चेयर पर बैठ बारात लेकर आया था बारात का स्वागत भी जोरदार हुआ। आपको बता दें कि सोमवार को हुए एक प्रेम विवाह ने सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। करीब 10 साल पहले लड़की को 12वीं कक्षा में पढ़ते हुए व्हील चेयर पर आने वाले साथी छात्र का व्यवहार ऐसा भाया कि उसने मन ही मन उसके साथ विवाह करने की ठान ली। यह प्रेम 10 साल तक चला और सोमवार को विवाह के होते ही परवान चढ़ गया। दूल्हे की दिव्यांगता का लड़की पर कोई असर नहीं था। बल्ह विधानसभा क्षेत्र के सिद्धयाणी में हुए इस विवाह में लड़का चलने से मोहताज है, जबकि दुल्हन पूरी तरह से सामान्य है। दोनों ने 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद अलग-अलग जगहों पर स्नातक की पढ़ाई पूरी की। व्हील चेयर पर बैठकर लड़के ने सिविल में बीटेक और लड़की ने मंडी कॉलेज से राजनीतिक शास्त्र में एमए की । सिद्धयाणी पंचायत के भावत गांव के पुष्पराज 2010 में लेदा के समीप हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे में उनके छोटे भाई सहित करीब 40 लोगों की मौत हो गई थी। उस समय वह नौवीं कक्षा में पढ़ते थे। गंभीर अवस्था में उन्हें आइजीएमसी ले जाया गया, जहां उनकी स्पाइन सर्जरी हुई । वर्तमान में भी उनका आइजीएमसी उपचार चल रहा है। पिता नरोत्तम दास जवाहर लाल नेहरू राजकीय इंजीनियरिंग संस्थान (जेएनजीईसी) में आउटसोर्स पर चपरासी के पद पर कार्यरत हैं। वहीं, चढ़ी गांव की हिमा देवी के पिता नोता राम लोक निर्माण विभाग में लेबर का काम करते हैं। हिमा ने जब माता-पिता को अपनी पसंद और पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया तो बेटी की पसंद को उन्होंने स्वीकार किया। लड़की के परिजनों ने विवाह खूब धूमधाम से किया। उन्होंने गांव में रिश्तेदारों को निमंत्रण भेज कर विवाह में शिरकत करने का न्योता दिया । इस दौरान किसी को भी यह नहीं बताया गया था कि दूल्हा दिव्यांग है। लेकिन जैसे ही फेरों का समय आया और दूल्हे को बुलाया गया तो उसे बैसाखियों के सहारे आता देख सब हैरान रह गए। |
| पढ़ाई-लिखाई में नहीं लगता है मन, तुरंत ही स्टडी रूम से हटा दें ये 10 चीजें Posted: 23 Feb 2022 08:40 AM PST Vastu of the study Room: पढ़ाई के लिए शांत वातावरण का होना बहुत जरूरी होता है. इसलिए हमेशा स्टडी टेबल के लिए ऐसे स्थान चुना जाता है, जहां शोरगुल ना हो. कोई ऐसी चीज भी आसपास ना हो जिसकी वजह से स्टडी में डिस्टर्बेंस हो. वास्तु के अनुसार, कुछ ऐसी चीजें बताई गई हैं, जो यदि स्टडी टेबल पर या उसके आसपास हों तो पढ़ाई में बिलकुल भी मन नहीं लगेगा. यहां तक कि मेहनत के बाद भी प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलने की संभावना कम हो जाएगी. आइये जानते हैं इन 10 चीजों के बारे में... इस दिशा में रखें स्टडी रूम स्टडी रूम के लिए पूर्व और उत्तर की दिशा शुभ मानी जाती है. इस कमरे का ईशान कोण खाली रखें. दक्षिण तथा पश्चिम की दीवार से सटाकर स्टडी टेबल की कुर्सी रखें ताकी आपका चेहरा पूर्व तथा उत्तर की ओर रहे. घर के उत्तर की ओर मुंह हो तो ज्यादा बेहतर है. स्टडी रूम में मां सरस्वती का चित्र लगाएं या फिर वेदव्यास जैसे किसी महापुरुषों की तस्वीर लगाई जा सकती है. इन बातों का भी रखें ध्यान स्टडी रूम में एकाग्रता बढ़ाने के लिए हरे तोते का चित्र जरूर लगाएं जिससे बच्चे का पढ़ने में तुरंत ही मन लगने लगेगा. इस कमरे की दीवारों का रंग सफेद, पिंकिश या क्रीम रखें. गहरे रंगों से बचें. स्टडी रूम को साफ सुधरा और सुंदर बनाकर रखें. इन 10 चीजों को रखें दूर 1- कैंची-सुई 2- दर्पण 3- इलेक्ट्रानिक सामान 4- फिल्मी पोस्टर्स 5- वीडियो गेम्स 6- अखबार की रद्दी 7- खाने की प्लेट 8- अनुपयोगी पुस्तकें या कॉफी 9- एंटीक स्टैच्यू 10- आक्रामक तस्वीरें |
| You are subscribed to email updates from न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |