न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Saturday, February 26, 2022

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट

न्यूज़ हिमाचली News Himachali | हिमाचल की No. 1 हिंदी वेबसाइट


ये हैं हाई स्पीड वाले Ceiling Fan, कमरे को तुरंत करेगा ठंडा, कीमत 1500 रुपये से कम

Posted: 25 Feb 2022 08:27 PM PST

ये हैं हाई स्पीड वाले Ceiling Fan, कमरे को तुरंत करेगा ठंडा, कीमत 1500 रुपये से कम

मौसम में बदलाव शुरू हो गया है। कमरे को ठंडा रखने के लिए अगर हाई स्पीड सीलिंग फैन (Ceiling Fan) की तलाश है, तो बाजार में विकल्पों की कमी नहीं है। हाई स्पीड वाले ये सीलिंग फैन इस मौसम के लिए उपयुक्त हो सकते हैं। ये आपके कमरे को तुरंत ठंडा कर देगा। अच्छी बात यह है कि ये डबल बॉल बेयरिंग के साथ आते हैं। इससे न सिर्फ पंखे की लाइफ बेहतर हो जाती है, बल्कि शोर भी कम होता है। अगर आप किफायती रेंज में पंखे की तलाश कर रहे हैं, तो हमने आपके लिए 1,500 रुपये की आस-पास रेंज में आने वाले सीलिंग फैन (Ceiling Fan) की एक लिस्ट तैयार की है, जिससे सही खरीदारी में आपको मदद मिल सकती है।

Activa Apsara 1200 MM High Speed Ceiling Fan
एक्टिवा अप्सरा 1200 एमएम हाई स्पीड सीलिंग फैन आपके लिए एक आदर्श विकल्प हो सकता है। यह हाई स्पीड वाले सबसे अच्छे सीलिंग फैन में से एक है। एक्टिवा पंखा अत्यधिक ऊर्जा कुशल है, क्योंकि यह केवल 50 वाट की बिजली खपत करता है और इसे बीईई द्वारा 5-स्टार प्रोडक्ट के रूप में दर्जा प्राप्त है। इस पंखे में हैवी सीआरसी स्टैम्पिंग भी शामिल है, जो पंखे की वायु प्रवाह और स्थायित्व को बढ़ाता है। 390 RPM की अधिकतम गति के साथ यह सीलिंग फैन गर्मियों के लिए एक आदर्श है। यह डबल बॉल-बेयरिंग से लैस है। 3 ब्लेड वाले इस पंखे का आकार 1200 मिमी है। पंखे की अधिकतम स्पीड 390 आरपीएम और एयर डिलीवरी रेट 200 सीएमएम है। इसकी ऑनलाइन कीमत अमेजन पर 1,161 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।

Orient Electric Apex-FX 1200mm Ceiling Fan
ओरिएंट इलेक्ट्रिक एपेक्स-एफएक्स 1200 mm सीलिंग फैन किफायती रेंज में घर ला सकते हैं। वैसे,ओरिएंट भारत में एक भरोसेमंद इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ब्रांडों में से एक है। ओरिएंट एपेक्स सीलिंग फैन गर्मी से निपटने में आपकी मदद कर सकता है। यह हाई स्पीड सीलिंग फैन है, जिसमें ब्लेड का आकार 1200 mm है। 3 ब्लेड की संख्या वाले इस सीलिंग फैन की स्पीड 370 आरपीएम है और यह 200 सीएमएम की दर से हवा डिलीवर करता है। ओरिएंट फैन अपने कामकाज में विश्वसनीय और कुशल है। सभी मौसमों के लिए उपयुक्त ओरिएंट इलेक्ट्रिक पंखे में हाई स्पीड एयर के लिए व्यापक और रिब्ड ब्लेड हैं। इसके अलावा, यह डबल-बॉल बेयरिंग की सुविधा के साथ आता है यानी शोर भी बहुत कम करता है। इस सीलिंग फैन की कीमत अमेजन पर 1,620 रुपये है। कंपनी इस पर 2 साल की वारंटी दे रही है।

Luminous Dhoom 1200mm 70-Watt High Speed Ceiling Fan
गर्मी का असर अब मौसम पर दिखने लगा है। अगर आप हाई स्पीड सीलिंग फैन खरीदने की सोच रहे हैं, तो फिर आपको लिए Luminous Dhoom 1200mm एक अच्छी विकल्प हो सकता है। इस सीलिंग फोन को एयरो-डायनैमिकली तरीके से डिजाइन किया गया है, ताकि आपको हाई-स्पीड हवा मिल सके। 

अच्छी बात यह है कि इसका स्टाइलिश डिजाइन कमरे की इंटीरियर को और बेहतर बनाता है। इसमें 1200mm वाले 3 ब्लेड कमरे में हर कोने को ठंडा रखता है। कमरे की कूलिंग के लिए 220 CMM की एयर डिलीवरी करता है। पंखे में 12 पोल मोटर्स (pole motors) हैं, जो स्लिक लुक के साथ 380 RPM की हाई स्पीड प्रदान करता है। मोटर पर शुद्ध इलेक्ट्रोलाइटिक ग्रेड कॉपर वाइंडिंग वायर के साथ नॉन-कोरेसिव हाई ग्रेड एल्यूमीनियम मोटर बॉडी है। इसमें बिजली की खपत 70 वाट और ऑपरेटिंग वोल्टेज 220V – 240V है। Luminous Dhoom 1200mm हाई स्पीड सीलिंग फैन की कीमत अमेजन पर 2,042 रुपये है। कंपनी इस प्रोडक्ट पर 2 साल की वारंटी दे रही है।

चावल खाने के शौकीन लोगों के लिए शानदार खबर, डायटिंग के दौरान भी इस विधि से जमकर खा सकते हैं राइस

Posted: 25 Feb 2022 08:20 PM PST

चावल खाने के शौकीन लोगों के लिए शानदार खबर, डायटिंग के दौरान भी इस विधि से जमकर खा सकते हैं राइस

जो भी लोग डायट फॉलो करते हैं, वे आमतौर पर सबसे पहले चावल खाना कम या बंद करते हैं. क्योंकि माना जाता है कि चावल खाने से वजन बढ़ता है. ऐसे में चावल के शौकीन लोगों के लिए डाइट प्लान फॉलो करना मुश्किल हो जाता है. हालांकि अब इन्हें किसी मुश्किल का सामना नहीं करना पड़ेगा. क्योंकि एक ताजा रिसर्च में यह बात सामने आई है कि खास विधि से बनाकर फ्रिज में ठंडा करके यदि चावलों का सेवन किया जाए तो इनकी कैलरी 60 प्रतिशत तक कम हो जाती है.

हेल्थ एक्सपर्ट्स और डायटीशियन मानते हैं कि चावल शरीर के अंदर जाकर ग्लाइकोजन में बदल जाते हैं और कुछ समय बाद यह ग्लाइकोजन ग्लूकोज में बदल जाता है, जो शरीर के अंदर बसा के रूप में एकत्र होने लगता है, इसी कारण फैट बढ़ने की समस्या होती है. हालांकि यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया (USC) में हुए एक शोध के अनुसार, चावल पकाते समय और पकाने के बाद एक खास स्टेप का पालन किया जाए तो चावल से मिलने वाली कैलरी कई गुना तक कम हो जाती है.

शोधकर्ताओं ने सुझाई चावल खाने के विधि
यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ कैलिफोर्निया के शोधकर्ताओं के अनुसार, चावल में कैलोरी कम करने का प्रभावी उपाय यह है कि आप चावल को कूकर में बनाने की जगह इसे खुले बर्तन में बनाएं.

चावल पकाने के लिए जब पानी उबालें तो उबलते पानी में एक चम्मच नारियल का तेल मिलाएं और फिर इस पानी में चावल डालकर करीब 25 मिनट तक पकाएं।
 
जब चावल पक जाएं तो इनका अतिरिक्त पानी निकाल दें और इन्हें 12 घंटे के लिए फ्रिज में ठंडा करें। शोध से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि पके हुए चावलों को इस विधि से ठंडा करना जरूरी हैं क्योंकि बताई गई विधि से पके हुए चावलों को जब फ्रिज में ठंडा किया जाता है तो चावलों में पाए जाने वाले स्टार्च का घुलनशील हिस्सा एमाइलोज, जिलेटिनाइजेशन की प्रक्रिया के दौरान टूट जाता है. इससे चावलों में स्टार्च की मात्रा कम होती है और पानी की मात्रा बढ़ जाती है.

जिलेटिनाइजेशन एक रासायनिक प्रक्रिया है, जिसके दौरान स्टार्च के अंदरूनी मॉलेक्यूलर बॉन्ड पानी और आंच (Heat) की उपस्थिति में टूट जाते हैं. इससे हाइड्रोजन के नए बॉन्ड बनते हैं, जिससे भोजन में पानी की मात्रा में बढ़ोतरी होती है.

वजन कम करने में कैसे प्रभावी?

अब सवाल यह उठता है कि आखिर चावल बनाने की यह विधि वजन कम करने में कैसे काम करती है. इस बारे में शोधकर्ताओं का कहना है कि बताई गई विधि से चावल को बनाने के बाद ठंडा जरूर करें. क्योंकि चावल में पाया जाने वाला स्टार्च पचने योग्य या अपचनीय दोनों तरह का हो सकता है. चावल को पकाने और ठंडा करने की विधि के दौरान जब पचने वाला स्टार्च रेसिस्टेंट स्टार्च में बदल जाता है तो वजन बढ़ने की प्रक्रिया से बचा जा सकता है। क्योंकि इससे कैलोरी काउंट को कम हो सकता है.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

मन की शांति के लिए महाशिवरात्रि पर करें दूध से शिवलिंग का अभिषेक, रूद्राष्टकम का पाठ भी देगा फायदा

Posted: 25 Feb 2022 08:16 PM PST

मन की शांति के लिए महाशिवरात्रि पर करें दूध से शिवलिंग का अभिषेक, रूद्राष्टकम का पाठ भी देगा फायदा

महादेव का फेवरेट त्यौहार आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं. आने वाली 1 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व है. ग्रह हमारे कर्मों व प्रारब्ध के कारण कष्ट देते हैं, जो कर्म हमारे द्वारा पूर्व जन्म या पूर्व समय में किए गए होते हैं. लेकिन इस सम्पूर्ण न्याय विभाग के संचालनकर्ता मुख्य रूप से शिव ही हैं. इनके द्वारा ही करनी का फल निर्धारण किया जाता है. इसलिए यदि आपकी कुंडली में कोई ग्रह कमजोर है और उनके द्वारा मिलने वाले फल आपके लिए कष्टकारी साबित हो रहे हैं तो शिवरात्रि के दिन इस चीजों से शिवलिंग में अभिषेक करने से मिलती है नवग्रहों से मिलने वाले कष्ट से मुक्ति. आइए जानते है इसे विस्तृत रूप से और साथ ही शिव को समर्पित है यह मंत्र. इस मंत्र में है शिव को जानने का का मूल मंत्र. आइए जानते हैं इसकी पॉजिटिविटी को -

कर्पूर-गौरं करूणावतारं, संसार सारं भुजगेन्द्र हारम्.

सदा वसन्तं हृदयारविन्दे, भवं भवानी सहितं नमामि.
हमारा शरीर पंचभूतों से बना है लेकिन शरीर को चलाने वाली शक्ति है - आत्मा.
यदि शरीर में शक्ति नहीं हो तो यह शरीर शव हो जाता है. सती का अस्तित्व भी शिव अथवा चैतन्य के बिना नहीं रह जाता और इन्हीं पंचभूतों के अधिपति हैं- भगवान शिव.
अगर शरीर में एक भी तत्व कमजोर पड़ जाता है, तो हम बीमार हो जाते हैं. इसी शरीर के अंगों पर ग्रहों का भी अधिकार होता है.
जैसे हृदय पर सूर्य का, मन पर चन्द्रमा का, रक्त पर मंगल का, शरीर के रोमों पर बुध का, चर्बी- आंतों और लीवर पर बृहस्पति का, वीर्य शक्ति पर शुक्र का, शरीर के तंत्रिका तंत्र पर शनि का तथा जीर्ण रोगों पर राहु-केतु का अधिकार है.
अगर ग्रहों की स्थिति खराब प्रभाव दे रही हो. अब वह चाहे कुंडली में ग्रह की पोजीशन की वजह से हो, या अंतरिक्ष में गोचर की वजह से हो या दशा की वजह से हो या सभी का कोई मिश्रित प्रभाव हो. दरअसल यह ग्रह भी हमारे कर्मों व प्रारब्ध की रिपोर्ट के अनुसार ही सुख-दुख देते हैं.
इस सम्पूर्ण न्याय विभाग के संचालनकर्ता मुख्य रूप से शिव ही है. यदि सृष्टि में ग्रहों के कोप से बचना है, शिव शक्ति का पूजन करना चाहिए.

शिवलिंग पूजन से शांत होते हैं ग्रह -

ग्रहों की स्थिति जब ठीक नहीं होती है और अलग-अलग ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों को अनुकूल करने के लिए शिवलिंग पूजन किया जाता हैं.

जिन लोगों की कुंडली में सूर्य से संबंधित कष्ट है तो आपको शिवलिंग पूजन आक के पुष्पों-पत्तों एवं बिल्व पत्रों से करने से तीन जन्मों के पापों का नाश हो जाता है.
चंद्रमा से संबंधित बीमारी या कष्ट जैसे, खांसी, जुकाम, निमोनीया, मन परेशान, ब्लड- प्रेशर आदि हैं तो शिवलिंग पर दूध चढ़ाए और रुद्राष्टक का पाठ करें. इससे इन रोगों से छुटकारा पाने में मदद मिलती है.
मंगल से संबंधित बीमारी जैसे रक्त संबंधित है तो गिलोय जड़ी-बूटी के रस से अभिषेक करें.

बृहस्पति से संबंधित बीमारी जैसे- चर्बी, आंतें, लीवर की समस्या हो तो शिवलिंग पर हल्दी मिश्रित दूध चढ़ाएं.
शुक्र से संबंधित बीमारी शुक्राणु से संबंधित समस्या, मलमूत्र, शारीरिक शक्ति है तो उसके उपाय के लिए पंचामृत, शहद, घृत से शिवलिंग का अभिषेक करें.

शनि से संबंधित सभी मांस पेशियों का दर्द, जोड़ों का दर्द, वायु रोग, लकवा या पीड़ा दायक रोगों की समस्या होने पर उसके उपाय के लिए- गन्ने के रस व छाछ से शिविलिंग का अभिषेक करें.

राहु-केतु से संबंधित बीमारी जैसे सिर चकराना, मानसिक परेशानी, उल्टी, दस्त अपच, पेट में या दिमाग में किड़े होना, कलर ब्लाइन्ड्नेस समस्याओं से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग पर गन्ने का रस व छाछ अर्पित करें और महामृत्युंजय का सवा लाख बार जाप करें.

शिवरात्रि: जानिए महाशिवरात्रि पर किस प्रकार के शिवलिंग की पूजा से होगा रोगों का नाश

Posted: 25 Feb 2022 08:09 PM PST

शिवरात्रि: जानिए महाशिवरात्रि पर किस प्रकार के शिवलिंग की पूजा से होगा रोगों का नाश

शिवलिंग भगवान शंकर का एक प्रतीकात्मक रूप है. शिव का अर्थ है शुभ है और लिंग का अर्थ है ज्योति पिंड. शिवलिंग ब्रह्मांड या ब्रह्मांडीय अंडे का प्रतिनिधित्व करता है क्योंकि ब्रह्मांड अंडे के आकार ही है. जिसके कारण यह एक अंडाकार शिवलिंग की तरह नजर आता है. शिवलिंग कई धातुओं और चीजों से बने होते हैं और हर प्रकार शिवलिंग की पूजा का अलग फल है. आने वाले 1 मार्च को भगवान शिव का पावन त्यौहार महाशिवरात्रि आने वाला है. आज हम आपको विस्तृत रूप से बताने जा रहे है कि इस महत्वपूर्ण त्यौहार महाशिवरात्रि में किस धातु से बने शिवलिंग की पूजा करने से क्या फल प्राप्त होते हैं.

लोहे के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से शत्रुओं का नाश होता है. जो व्यक्ति रोज इस प्रकार के शिवलिंग में शुद्ध जल अर्पित करता है. उसके आस-पास विरोधी और नुकसान पहुंचाने वाले लोग नहीं आ पाते.
पीतल के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुखों की प्राप्ति होती है. महाशिवरात्रि के दिन इस शिवलिंग में दूध और जल के मिश्रण को अर्पित करने से जीवन में सभी कष्ट दूर होते हैं.
महाशिवरात्रि के दिन कास्य के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से यश की प्राप्ति होती है. इसे समाज में मान-सम्मान और तारीफे मिलती है.

शिव को प्रसन्न करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन तांबे के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से लंबी आयु की प्राप्ति होती है.
पारद के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से सुख - सौभाग्य में वृद्धि होती है. जो व्यक्ति महाशिवरात्रि के दिन चावल मिले जल से शिवलिंग को अर्पित करता है उसके जीवन से दुखों का नाश होता है
जो व्यक्ति काफी समय से बीमारी से ग्रस्त चल रहे हैं. उन्हें मोती के शिवलिंग पर अभिषेक करने से रोगों का नाश होता है.

स्फटिक के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से मनुष्य की सारी कामनाएं पूरी होती है.
पुखराज से बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से धन-लक्ष्मी की प्राप्ति होती है.
नीलम के शिवलिंग पर अभिषेक करने से सम्मान की प्राप्ति होती है.
पितरों की मुक्ति के लिए चांदी के शिवलिंग पर अभिषेक करने से लाभ होता है.
सोने के बने शिवलिंग पर अभिषेक करने से स्वर्गलोक की प्राप्ति होती है.
किसी भी फल को शिवलिंग के समान रककर उसकी पूजा करने से फलवाटिका में अधिक उत्तम फल मिलता है.
फूलों से बने शिव लिंग कि पूजा से भूमि-भवन कि प्राप्ति होती हैं.
जौं, गेहूं, चावल तीनों का एक समान भाग में मिश्रण कर आटे के बने शिवलिंग कि पूजा से परिवार में सुख समृद्धि एवं संतान का लाभ होकर रोग से रक्षा होती हैं.
यदि बाँस के अंकुर को शिवलिंग के समान काटकर पूजा करने से वंश वृद्धि होती है.

Indian Bank में 202 पदों पर निकली वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेगी अच्छी सैलरी

Posted: 25 Feb 2022 08:06 PM PST

Indian Bank में 202 पदों पर निकली वैकेंसी, ऑनलाइन आवेदन शुरू, मिलेगी अच्छी सैलरी

बैंक में नौकरी की तलाश करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. इंडियन बैंक में सुरक्षा गार्ड के पदों पर भर्तियां निकाली गई है. इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार जो इन पदों (Indian Bank Recruitment 2022) पर आवेदन करना चाहते हैं वे आधिकारिक वेबसाइट indianbank.in पर जाकर सकते हैं. आवेदन की प्रक्रिया 23 फरवरी यानी आज से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तिथि 9 मार्च 2022 है. इस प्रक्रिया के तहत कुल 202 पदों पर भर्तियां निकाली गई है.

महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन करने की शुरुआत तिथि- 23 फरवरी 2022
ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि – 09 मार्च 2022

रिक्ति विवरण
सुरक्षा गार्ड: 202 पद

योग्यता मानदंड
मान्यता प्राप्त राज्य शिक्षा बोर्ड या समकक्ष से 10वीं कक्षा (S.S.C./Matriculation) पास होने के साथ उम्मीदवारों को सेना / नौसेना / वायु सेना से भूतपूर्व सैनिक होना चाहिए. साथ ही उम्मीदवार को स्थानीय स्थानीय भाषा में बोलने, पढ़ने और लिखने में सक्षम होना चाहिए.


आयु सीमा
आवेदकों की उम्र कम से कम 26 वर्ष होनी चाहिए वहीं ओबीसी उम्मीदवारों के लिए 29 वर्ष, एससी, एसटी के लिए 31 वर्ष है. अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है. हालांकि आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी. अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरी डिटेल्स पढ़ें.
वेतन
रु. 14500 – 500/4 – 16500 – 615/5 – 19575 – 740/4 -22535 – 870/3 – 25145 -1000/3 – 28145

चयन प्रक्रिया
ऑनलाइन परीक्षा में वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे जाएंगे. इसके साथ ही लोकल लैंग्वेज टेस्ट लिया जाएगा. इसके बाद फिजिकल फिटनेस टेस्ट के साथ लाइट मोटर व्हीकल का वैध वाणिज्यिक ड्राइविंग लाइसेंस रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी.

सवाल: क्रिकेट में पहला छक्का किस खिलाड़ी ने और कब लगाया था?

Posted: 25 Feb 2022 08:01 PM PST

सवाल: क्रिकेट में पहला छक्का किस खिलाड़ी ने और कब लगाया था?

हर भारतीय युवा पीढ़ी बड़े अधिकारी बनने का सपना ज़रूर देखते है। जिसको वह साकार करने के लिए दिन रात कड़ी मेंहनत और परिश्रम से प्रतोयोगी परीक्षा की तैयारी में लग जाते है। इस परीक्षा में बहुत से अलग-अलग आते है जैसे आईएएस सिविल सर्विसेस परीक्षा सबसे कठिन परीक्षाओ में से एक है। जिसे निकाल पाना हर किसी के बस की बात नहीं होती है। इस परीक्षा में बहुत कम ही छात्र सफल हो पाते है। तो किसी किसी को लम्बा सफर तय करना पर जाता है। गौरतलब है की सिविल सेवा परीक्षा तीन चरणों में होती है।

जिसमे दो लिखित और एक इंटरव्यू राउंड होता है। लिखित परीक्षा में बहुत से उम्मीदवार निकल जाते है। लेकिन इंटरव्यू राउंड नहीं निकाल पाते है। दरअसल, इंटरव्यू के दौरान कैंडिडेट से बहुत ही पेचीदा और उलझे हुए सवाल पूछे जाते है। जिसे सुनकर वो काफी सोच में पड़ जाते हैं। इसलिए आज हम आपके लिए कुछ ऐसे सवाल और उसके जवाब लेके आये है, जिससे आपको भी काफी कुछ सिखने को मलेगा आईये नज़र डालते है आज के बेहद खास और जानकारी से भरपूर सवाल और जवाब पर।

प्रश्न 1 : दुनिया में सबसे बड़ा प्याज का बाजार कहां है?

उत्तर : दुनिया में प्याज का सबसे बड़ा बाजार महाराष्ट्र के नासिक जिले में स्थित है। हर साल लगभग दुनिया के आधे प्याज का उत्पादन अकेले नासिक जिला ही करता है।

प्रश्न 2 : हमारे नसों में खून की रफ्तार क्या है?

उत्तर : हमारी नसों में खून 400 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से दौड़ता है। और इस प्रकार एक दिन में लगभग 9600 किलोमीटर की दूरी तय कर लेता है।

प्रश्न 3 : क्रिकेट में पहला छक्का किस खिलाड़ी ने और कब लगाया था?

उत्तर : क्रिकेट में पहला छक्का 3 जून 1887 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाड़ी "चार्ल्स बैनरमैन" ने लगाया था।

प्रश्न 4 : दुनिया का सबसे महंगा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट कौन है?

उत्तर : दुनिया का सबसे महंगा म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट एक वायलिन है। जिसे साल 2011 में 15,875,800 डॉलर यानी एक अरब रुपयों में बेचा गया था।

प्रश्न 5 : अब तक की सबसे बड़ी नॉवेल का नाम क्या है?

उत्तर : अब तक की सबसे बड़ी नॉवेल का नाम "इन सर्च ऑफ़ लॉस्ट टाइम" है। इसमें 4211 पेजेस के साथ 1,200,000 शब्द शामिल हैं।

इंटरव्यू का सवाल: अंग्रेजी के अक्षर i और j के ऊपर वाले बिंदु को क्या कहते है?

Posted: 25 Feb 2022 07:57 PM PST

इंटरव्यू का सवाल: अंग्रेजी के अक्षर i और j के ऊपर वाले बिंदु को क्या कहते है?

General Knowledge यानी की सामान्य ज्ञान की जानकारी जितना भी हासिल कर लो हमेंशा कम ही लगता है। इंटरनेट के जरिये आये दिन आपको कई रोचक जानकारियों के बारे में पता लगता होगा और उनमे से कुछ चीज़ो के बारे में जानकर हैरानी भी होती होगी। आपको बता दें की प्रतियोगी परीक्षाओं में यही सामान्य ज्ञान की जानकारियां काफी सहायता करती हैं। हम सभी को पता है की इन्टरव्यू के दौरान किसी भी तरह के सवाल किए जा सकते हैं।

सवाल: सोमनाथ किस राज्य में स्थित है?
जवाब: गुजरात में.

सवाल: दूध के दांतों की कुल संख्या कितनी होती है?
जवाब: 20 दांत.

सवाल: वह 9 पुरुष कौन थे जिन्हें दुनिया से छुपा कर रखा गया?
जवाब: मौर्य सम्राट अशोक के 9 अनजान पुरुष नौ रत्नों की तरह थे, जिन्हें 270 ई. पू. के आसपास का माना जाता है. इन सभी के पास विशेष ज्ञान था, जिसके जरिए सम्राट अशोक अपने सभी कामों को अंजाम देते थे.

सवाल: तीन बीघा गलियारा किन दो देशों के बीच है?
जवाब: भारत व बांग्लादेश के बीच.

सवाल: ओणम किस राज्य का प्रसिद्ध त्यौहार है?
जवाब: केरल, यह त्यौहार केरल में किसानों के लिए काफी अहम होता है. किसान यह त्यौहार अपनी अच्छी फसल होने व अच्छी उपज के लिए मनाते हैं. इस पर्व पर असुर राजा महाबली का आदर-सम्मान किया जाता है.

सवाल: सिन्धु घाटी सभ्यता का बंदरगाह कहां पर था?
जवाब: लोथल. लोथल प्राचीन सिन्धु घाटी सभ्यता के सबसे दक्षिण शहरों में से एक था. यह आधुनिक राज्य गुजरात के भाल क्षेत्र में स्थित है.

सवाल: शरीर के किस अंग को रक्त बैंक कहते हैं?
जवाब: प्लीहा.

सवाल: ब्रहस्पति ग्रह की खोज किस वैज्ञानिक ने की थी?|
जवाब: गैलीलियो.

सवाल: भारत के किस राज्य में नाव दौड़ लोकप्रिय है?
जवाब: केरल.

सवाल: विमान चालक के बैठने की जगह को क्या कहा जाता है?
जवाब: कॉकपिट.

सवाल: भारत का सबसे बड़ा व्यावसायिक बैंक कौन सा है?
जवाब: भारतीय स्टेट बैंक.

सवाल: गाय के उपरी जबड़े में कितने दांत होते हैं?
जवाब: कोई दांत नहीं होता.

सवाल: अंग्रेजी के अक्षर i और j के ऊपर वाले बिंदु को क्या कहते है?
जवाब: बिंदु को टिटल कहा जाता है

हिमाचल बोर्ड: 10वीं,12वीं कक्षा की स्पेशल परीक्षा का टाइमटेबल जारी, स्टूडेंट्स चेक करें तिथि

Posted: 25 Feb 2022 06:53 AM PST

हिमाचल बोर्ड: 10वीं,12वीं कक्षा की स्पेशल परीक्षा का टाइमटेबल जारी, स्टूडेंट्स चेक करें तिथि

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की स्पेशल परीक्षा के टाइमटेबल की घोषणा कर दी है। हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (Himachal Pradesh Board of School Education, HPBOSE) के अनुसार, यह परीक्षाएं 10 मार्च से शुरू होंगी। इनमें इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 25 मार्च और हाईस्कूल की परीक्षाएं 17 मार्च को खत्म होंगी। ऐसे में जो भी छात्र-छात्राएं इस परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे HPBOSE की आधिकारिक वेबसाइट https://hpbose.org/ पर पूरा टाइमटेबल देख सकते हैं। बता दें कि HPBOSE कक्षा 10, और 12वीं 2022 की स्पेशल परीक्षाएं सुबह 8:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक शुरू होगी।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड, यह टाइमटेबल उन 10वीं, 12वीं की छात्र-छात्राओं के लिए जारी किया गया है, जो टर्म 1 की परीक्षा में शामिल होने में असमर्थ थे। इनके लिए यह परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं। वहीं परीक्षा के दौरान छात्रों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा। परीक्षा सुबह 9 बजे शुरू होगी। वहीं इससे पहले, एचपीबीओएसई टर्म 1 परीक्षा नवंबर-दिसंबर 2021 में आयोजित की गई थी। इसके बाद, एचपीबीओएसई कक्षा 10वीं कक्षा 1 परिणाम 2021 10 फरवरी को और कक्षा 12 परिणाम 8 फरवरी, 2022 को घोषित किया गया था।

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने टर्म-2 टाइमटेबल किया जारी

हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (HPBOSE) ने टर्म -2 (नियमित परीक्षा), और ओपन स्कूल (HPSOS) परीक्षा 2022 के लिए डेट शीट जारी कर दी है। शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं के लिए HPBOSE टर्म 2 परीक्षा 2022 29 मार्च से शुरू होगा। टाइमटेबल के अनुसार, कक्षा 10 के लिए HPBOSE टर्म 2 की परीक्षा 29 मार्च से 11 अप्रैल, 2022 के बीच होगी। वहीं कक्षा 12वीं टर्म 2 परीक्षा 29 मार्च से 20 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। इसके अलावा, कक्षा 8 के लिए HPSOS परीक्षा 29 मार्च से 9 अप्रैल के बीच आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 10 के लिए, ओपन स्कूल परीक्षा 29 मार्च से 11 अप्रैल तक आयोजित की जाएगी। वहीं कक्षा 12 की परीक्षा 29 मार्च से 20 अप्रैल तक चलेगी।

Only महिलाओं के लिए है ये धमाकेदार स्कीम, आधार रखने वाली महिलाएं ही उठा सकती हैं लाभ

Posted: 25 Feb 2022 06:50 AM PST

Only महिलाओं के लिए है ये धमाकेदार स्कीम, आधार रखने वाली महिलाएं ही उठा सकती हैं लाभ

LIC Scheme: आज के दौर में लगभग हर कोई जीवन बीमा कराता है। ऐसा वह इसलिए करता है ताकि भविष्य में एकमुश्त राशि मिल सके। यदि इस बीच उसे कुछ हो जाता है तो उसके परिवार को आर्थिक सहायता मिल जाए। जीवन बीमा निगम द्वारा अपने उपभोक्ताओं को ऐसी सुविधाएं मुहैय्या कराई जाती हैं। निर्धारित अवधि तक तय स्कीम के अनुसार रकम जमा कराई जाती है। परिपक्वता अवधि (Maturity time) में संबंधित को एकमुश्त बीमा राशि सहित अन्य लाभ प्रदान किया जाता है। मृत्यु पर उसके नॉमिनी को यह राशि मिल जाती है। जीवन बीमा एक निर्धारित उम्र के महिला-पुरुषों का ही होता है। आज हम आपको ऐसे ही प्लान के बारे में बताने जा रहे हैं जो सिर्फ महिलाओं के लिए हैं। इसका नाम है आधारशिला पॉलिसी (LIC Aadharshila scheme)। इसके लिए महिला के पास आधार कार्ड होना जरूरी है।

LIC scheme

जीवन बीमा की आधारशिला पॉलिसी सिर्फ आधार कार्ड वाली महिलाओं के लिए व उन्हें आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना है। इस योजना के धारक को मासिक, तिमाही, छमाही व वार्षिक या शर्तों के अनुसार प्रीमियम जमा करना होता है। पॉलिसी अवधि समाप्त होने के बाद पॉलिसीधारक या उसके नॉमिनी को एकमुश्त राशि दी जाती है।
यह पॉलिसी लेने के लिए महिला को किसी भी मेडिकल टेस्ट से गुजरने की आवश्यकता नहीं होती है, यदि उसका स्वास्थ्य ठीक है। इस स्कीम में न्यूनतम बीमा राशि 75 हजार तथा अधिकतम 3 लाख है।

सुरक्षा एवं बचत दोनों

आधारशिला योजना (LIC Aadharshila scheme) महिलाओं को सुरक्षा व बचत दोनों प्रदान करती है। इस योजना का लाभ 18 से 55 साल तक की महिलाएं उठा सकती हैं। यदि इस योजना में किसी महिला ने लगातार 2 साल तक रुपए जमा कर दिया है तो वह बीच में ही पॉलिसी को सरेंडर कर सकती है। ऐसी स्थिति में जीवन बीमा निगम द्वारा समर्पण मूल्य व विशेष समर्पण मूल्य के बराबर राशि का भुगतान किया जाएगा।

न्यूनतम 10 साल और अधिकतम 20 साल की पॉलिसी
जीवन बीमा की आधारशिला योजना में पॉलिसी की न्यूनतम अवधि 10 साल तथा अधिकतम अवधि 20 साल है। इस पॉलिसी में महिलाओं को प्रीमियम, मेच्योरिटी क्लेम के साथ ही डेथ क्लेम पर टैक्स में छूट दी जाती है।

5 साल के भीतर मृत्यु पर होने वाला लाभ
यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु पॉलिसी (LIC Aadharshila scheme) लेने के 5 साल के भीतर हो जाती है तो मेच्योरिटी पर लॉयल्टी एडिशन की सुविधा दी जाती है। लॉयल्टी बोनस तब दिया जाता है जब महिला ने अपने जीवन का 5 वर्ष पूरा कर लिया हो। यदि पॉलिसी अवधि पूरी होने से पहले धारक की मृत्यु हो जाती है तो उसके नॉमिनी को वार्षिक प्रीमियम का 10 गुना या सभी प्रीमियमों का 105 प्रतिशत भुगतान किया जाता है।

वो क्या है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है, पर अपनी जगह से बिलकुल नहीं हिलती है

Posted: 25 Feb 2022 06:47 AM PST

वो क्या है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है, पर अपनी जगह से बिलकुल नहीं हिलती है

IAS बनने का सपना लेकर हर साल कई छात्र यूपीएससी की परीक्षा देते हैं। यूपीएससी की परीक्षा पूरे देश में सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है। हर साल हजारों छात्र इस परीक्षा में अपनी किस्मत आजमाते हैं पर बहुत ही कम इसमें सफल हो पाते हैं। यूपीएससी के एग्जाम का तीसरा चरण सबसे कठिन माना जाता है। इस चरण में मौखिक परीक्षा यानी कि इंटरव्यू लिया जाता है। इंटरव्यू में कई अनसुलझे सवाल पूछ कर छात्रों का प्रेजेंस ऑफ माइंड देखा जाता है। 

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कुछ ऐसे सवालों के जवाब जो आपको इस इंटरव्यू मे सफलता प्राप्त करने में मदद करेगी…

प्रश्न 1: कौन सा देश है जहां मात्र 40 मिनट में रात हो जाती है ?

उत्तर : नॉर्वे, इस देश को कंट्री ऑफ मिडनाइट सन भी कहा जाता है।

प्रश्न 2: ऐसा कौन सा काम है जो सिर्फ रात को किया जा सकता है?

उत्तर : डिनर

प्रश्न 3: ऐसी कौन सी चीज है जिसे खाने के लिए खरीदा जाता है पर खाया नहीं जाता?

उत्तर : बर्तन

प्रश्न 4: सुई के ऊपर सुई है और जितने बजने वाले हैं उसमें उतने ही मिनट बाकी हैं बताओ घड़ी में कितना टाइम हो रहा है?

उत्तर : घड़ी में 9 बजके 50 मिनट हुए हैं, यानी कि 10 बजने में 10 मिनट बाकी है।

प्रश्न 5 : अगर पृथ्वी उल्टी घूमे तो क्या होगा?

उत्तर : अगर पृथ्वी उल्टी घूमे तो पृथ्वी का पूरा जलवायु ही उल्टा हो जाएगा। पृथ्वी का पश्चिमी भाग ठंडा और पूर्वी भाग गर्म हो जाएगा। बड़े-बड़े रेगिस्तान नष्ट हो जाएंगे और बड़े-बड़े जंगल रेगिस्तान मे बदल जाएंगे। पृथ्वी के सारे जीव जल में समा जाएंगे और शायद जीवन का एक नया साधन भी ढूंढ लेंगे।

प्रश्न 6 : मनुष्य के शरीर में तेजाब कहां पाया जाता है?

उत्तर : यूरिन में तेजाब पाया जाता है।

प्रश्न 7 : वो क्या है जो एक जगह से दूसरी जगह जाती है, पर अपनी जगह से बिलकुल नहीं हिलती है?

उत्तर : सड़क

प्रश्न 8 : क्या किसी आदमी के लिए संभव है कि वह अपनी विधवा पत्नी की बहन से शादी कर पाए?

उत्तर : नहीं क्योंकि वह आदमी मर चुका है।

प्रश्न 9 : एक लड़की को देखकर एक आदमी ने कहा कि इसकी माता का पिता मेरा ससुर है उस लड़की का उस आदमी से क्या रिश्ता है?

उत्तर : पिता पुत्री का

प्रश्न 10 : अमीर और गरीब के घर अगर आग लग जाए तो पुलिस किसके घर का आग पहले बुझाआएगी?

उत्तर : किसी के घर का नहीं क्योंकि पुलिस का काम आग बुझाना नहीं है यह काम फायरमैन का है।

यूक्रेन में फंसी नाहन की रितिका, सहमे परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

Posted: 25 Feb 2022 06:01 AM PST

यूक्रेन में फंसी नाहन की रितिका, सहमे परिजनों ने सरकार से लगाई गुहार

रूस और यूक्रेन के बीच छिड़े युद्ध के चलते (Ukraine-Russia war) बिगड़ते हालातों को देखते हुए अब वहां पढ़ाई के लिए गए हिमाचली छात्र भी वतन वापसी की लगातार गुहार लगा रहे हैं. छात्रों के अभिभावक भी यूक्रेन में बिगड़े हालातों के बीच अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं.

रूस और यूक्रेन के बीच 2 दिनों से जारी युद्ध से यूक्रेन में जिला सिरमौर के भी 9 एमबीबीएस के स्टूडेंट्स विभिन्न शहरों में फंसे हुए हैं. ऐसे में अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए परिवार बेहद चिंतित दिखाई दे रहे हैं. दरअसल (CHILDREN OF HIMACHAL STUCK IN UKRAINE) जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल के 4, नाहन उपमंडल के 3, पच्छाद उपमंडल का एक व राजगढ़ उपमंडल की एक छात्रा बोकोवानियन स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी व इवनो मैक फ्रैंकवीसैट यूनिवर्सिटी से एमबीबीएस कर रहे हैं.

यूक्रेन में फंसी नाहन की रितिका

नाहन की रितिका सैनी पुत्री निर्मल सैनी और अभिनव सैनी पुत्र ओम प्रकाश सैनी, पच्छाद उपमंडल के आदित्य ठाकुर पुत्र सत्यपाल ठाकुर गांव सरोज डाकघर सरसों उप तहसील नारग, खुशबू कुमारी पुत्री बलवंत कुमार नाहन, साक्षी पुत्री ओम प्रकाश शर्मा गांव शरगांव तहसील राजगढ़, स्वाति पठानिया पुत्री जगमोहन पठानिया निवासी टोका नगला डाकघर जमानीवाला पांवटा साहिब, अक्षिता, मुस्कान खान, ध्रुव राघव सभी यूक्रेन के अलग-अलग शहरों में फंसे हुए हैं.

बता दें कि पांवटा साहिब की अक्षिता व मुस्कान ने तो वीरवार शाम को वीडियो मैसेज भेज कर हिमाचल व भारत सरकार से सभी छात्रों को वहां से निकालने की मांग की थी. नाहन के अभिनव सैनी व रितिका सैनी के परिजनों ने भी बताया कि भारतीय दूतावास ने जो छात्र जहां पर हैं, उन्हें वहीं पर रहने के निर्देश दिए हैं. साथ ही उन्हें अपने हैंडबैग तैयार रखने को कहा गया है.

वहीं, नाहन से ताल्लुक रखने वाली रितिका भी यूक्रेन में फंसी हुई है और लगातार अपने परिजनों से वापिस बुलाने की गुहार लगा रही है. रितिका के परिजन भी अपनी बेटी की सुरक्षा को लेकर बहुत चिंतित दिखाई दे रहे हैं और केंद्र सरकार से उनकी बेटी सहित अन्य (Ritika of Nahan in Ukraine) बच्चों को भी वापिस लाने की गुहार लगा रहे हैं.

बता दें कि नाहन के दिल्ली गेट के समीप रितिका के पिता निर्मल सैनी मिठाई की दुकान चलाते हैं. निर्मल सैनी की बेटी रितिका सैनी यूक्रेन के ईवानो में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रही है. रितिका के पिता के अनुसार उनकी बेटी से बात हो रही है, जिसके मुताबिक यूक्रेन में हालात लगातार खराब हो रहे हैं. शुक्रवार सुबह से रितिका के पिता उससे लगातार संपर्क कर रहे हैं, लेकिन बेटी से बात नहीं हो पा रही है.

मीडिया से बात करते हुए रितिका के पिता निर्मल सैनी ने बताया कि उनकी बेटी यूक्रेन के ईवानो में एमबीबीएस की शिक्षा ग्रहण कर रही है. बीते रोज बेटी से बात हुई और उसने वहां के (CHILDREN OF HIMACHAL STUCK IN UKRAINE) बिगड़ते हालातों के मद्देनजर वहां से वापस बुलाने की बात कही. उन्होंने कहा कि यूक्रेन के हालातों को देख वह लगातार अपने बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. उन्होंने केंद्र की मोदी सरकार से उनकी बेटी सहित अन्य भारतीय बच्चों को जल्द से जल्द एयरलिफ्ट कर वापस बुलाने की गुहार लगाई है

उधर जिला के डीसी राम कुमार गौतम ने यूक्रेन में फंसे सभी छात्रों व व्यक्तियों के परिजनों से आग्रह किया है कि वह जिला प्रशासन को जल्द से जल्द जानकारी उपलब्ध करवाएं, ताकि प्रदेश व केंद्र सरकार से बातचीत कर सिरमौर के छात्रों की जानकारी भारतीय दूतावास को भेजी जा सके. साथ ही उन्हें सुरक्षित वहां से निकालकर भारत वापस लाया जा सके.

पूरी तरह बर्बाद हो चुका इन 2 खिलाड़ियों का करियर, धोनी की कप्तानी में थे सबसे बड़े मैच विनर

Posted: 25 Feb 2022 05:54 AM PST

पूरी तरह बर्बाद हो चुका इन 2 खिलाड़ियों का करियर, धोनी की कप्तानी में थे सबसे बड़े मैच विनर

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम में एक से बढ़कर एक विस्फोटक खिलाड़ी मौजूद थे, जो अपने अकेले दम पर मैच का पासा पलट देते थे.

महेंद्र सिंह धोनी के लिए इन धुरंधर खिलाड़ियों ने वर्ल्ड कप जैसे टूर्नामेंट्स में मैच विनर का भूमिका निभाया है, लेकिन विराट कोहली के कप्तानी संभालते ही इन खिलाड़ियों के करियर पर ऐसा ग्रहण लगा कि ये लगातार फ्लॉप होते चले गए.

इन खिलाड़ियों ने धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन किया, लेकिन कोहली के कप्तान बनते ही वो असफल होने लगे. एक नजर डालते हैं ऐसे ही 2 खिलाड़ियों पर..

युवराज सिंह ने भारत को 2007 T-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप जिताने में बड़ा रोल निभाया था. युवराज सिंह ने वैसे तो सौरव गांगुली की कप्तानी में अपने करियर का आगाज किया , जिसमें उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. इसके बाद जब महेंद्र सिंह धोनी भारत के कप्तान बने तो युवराज सिंह ने तहलका ही मचा दी.

युवराज सिंह ने भारतीय क्रिकेट को शिखर पर पहुंचाया. युवराज सिंह ने महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में 2007 T-20 वर्ल्ड कप और 2011 वनडे वर्ल्ड कप में लाजवाब प्रदर्शन किया और 'मैन ऑफ द टूर्नामेंट' रहे.

युवराज सिंह धोनी के सबसे बड़े मैच विनर बन गए और भारत के लिए जीत की गारंटी, लेकिन धोनी के कप्तानी छोड़ने के बाद युवी कोहली की कप्तानी में अपनी निरंतरता को बरकरार रख पाने में असफल रहे और टीम इंडिया से बाहर होकर उन्हें संन्यास लेना पड़ा.

सुरेश रैना: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रहे महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में कई खिलाड़ियों ने अपने करियर को निखारा है. इनमें से एक नाम सुरेश रैना का आता है, जो धोनी की कप्तानी में फर्श से अर्श पर जा पहुंचे. सुरेश रैना धोनी की टीम के बहुत ही उपयोगी और भरोसेमेंद खिलाड़ी के रूप में शामिल रहे.

सुरेश रैना ने धोनी की कप्तानी में एक लंबा समय भारतीय टीम के साथ गुजारा. इस दौरान उन्होंने धोनी की कप्तानी में कुल 228 वनडे मैच खेले. इस दौरान उन्होंने 35 की औसत के साथ 6228 रन बनाए. धोनी की कप्तानी में शानदार प्रदर्शन करने वाले रैना के लिए कोहली की कप्तानी ज्यादा रास नहीं आई.

कोहली की कप्तानी में उन्होंने 26 वनडे मैचों में 542 रन ही बनाए हैं. सुरेश रैना कोहली की कप्तानी में अपनी निरंतरता को जारी रख पाने में नाकाम रहे और टीम इंडिया से बाहर होकर उन्हें संन्यास लेना पड़ा.

क्या आप जानते हैं पंचामृत और चरणामृत में क्या अंतर है? इन बिंदुओं को यहां अवश्य पढ़ें

Posted: 23 Feb 2022 08:09 PM PST

क्या आप जानते हैं पंचामृत और चरणामृत में क्या अंतर है? इन बिंदुओं को यहां अवश्य पढ़ें

पूजा पथ: हिंदू धर्म में पंचामृत और चरणामृत का विशेष महत्व है। किसी भी देवता की कथा या पूजा के बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में पंचामृत और चरणामृत दिया जाता है।

पूजा पथ: हिंदू धर्म में पंचामृत और चरणामृत का विशेष महत्व है। किसी भी देवता की कथा या पूजा के बाद भक्तों को प्रसाद के रूप में पंचामृत और चरणामृत दिया जाता है। माना जाता है कि यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोग अक्सर पंचामृत और चरणामृत को एक ही समझ लेते हैं, लेकिन दोनों में बहुत अंतर है। इतना ही नहीं इन्हें बनाने का तरीका भी अलग होता है। यहां तक ​​कि इसे लेने के तरीके में भी अंतर होता है। आइए जानते हैं पंचामृत और चरणामृत के बारे में जरूरी बातें।

पंचामृत और चरणामृत क्या है

पंचामृत पांच प्रकार के शुद्ध पदार्थों से बनता है। पंचामृत को पीने योग्य बनाया जाता है। भगवान विष्णु की कथा के बाद उन्हें पंचामृत का भोग लगाया जाता है। जबकि चरणामृत को भगवान विष्णु के चरणों का जल कहा जाता है। जैसा कि इसके नाम से भी जाना जाता है। चरणामृत- चरण अमृत। चरणामृत को तांबे के बर्तन में तुलसी और तिल के साथ रखा जाता है, जिससे तांबे के औषधीय गुण उसमें समा जाते हैं।

कैसे बनाएं पंचामृत

गाय के दूध, गाय के घी, दही, शहद और चीनी को मिलाकर पंचामृत बनाया जाता है। एक धार्मिक महत्व है कि पंचामृत में इस्तेमाल होने वाली हर चीज का एक अलग महत्व होता है।

जानिए पंचामृत के फायदे

मान्यता है कि पंचामृत शरीर को रोगों से मुक्त करता है। शास्त्रों में बताया गया है कि जिस प्रकार भगवान को पंचामृत से स्नान कराया जाता है, उसी प्रकार यदि कोई व्यक्ति इसमें स्नान करता है तो उसका शरीर बीमार नहीं पड़ता। कहा जाता है कि पंचामृत का सेवन अधिक मात्रा में नहीं करना चाहिए।

जानिए चंद्रामृत के नियम

ऐसा माना जाता है कि चरणामृत लेने के बाद भी उस हाथ को कभी भी सिर पर नहीं फेंकना चाहिए। ऐसा करने से नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। इसके साथ ही बता दें कि चरणामृत को हमेशा दाहिने हाथ में लें। साथ ही शांत मन से चरणामृत का सेवन करें।


वास्तुशास्त्र के अनुसार, सुबह उठकर क्या करें और क्या न करें? आइए जानते हैं इनके बारे में…

Posted: 23 Feb 2022 08:04 PM PST

वास्तुशास्त्र के अनुसार, सुबह उठकर क्या करें और क्या न करें? आइए जानते हैं इनके बारे में…

घर के बुजुर्ग अक्सर ऐसी बातें कह देते हैं जिन पर युवा पीढ़ी ध्यान नहीं देती. अगर आप सुबह उठते हैं और क्या करें और क्या न करें, इस पर बड़ों की सलाह न सुनें, लेकिन ध्यान रखें कि वास्तु के अनुसार यहां कुछ वास्तु टिप्स दिए गए हैं जो आपकी किस्मत को रोशन और बर्बाद कर सकते हैं। वास्तुशास्त्र के अनुसार सुबह के समय कुछ चीजों को आंख खोलकर देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है। आइए जानते हैं इनके बारे में…

इन चीजों को न देखें
1- जंगली जानवरों की तस्वीरें:
कई घरों में हिंसक जानवरों या जंगली जानवरों के चित्र लगे होते हैं, जिन्हें घर में रहने वाले लोग सुबह उठते ही देख सकते हैं. ये तस्वीरें गलत नहीं होनी चाहिए।

2- छाया:
सुबह उठते ही आपको अपना या किसी और का साया बिल्कुल भी नहीं देखना चाहिए। यदि आप सूर्य को देखने के लिए बाहर गए और पश्चिम में अपनी छाया देखी, जब सूर्य पूर्व में उग आया। इसलिए इसे वास्तु के अनुसार राहु की राशि माना जाता है। ऐसे में पश्चिम की ओर छाया देखना बहुत ही अशुभ माना जाता है।

3- बासी बर्तन
आपको सुबह कभी नहीं उठना चाहिए और रात को खाना खाने के बाद बासी बर्तनों को देखना चाहिए. वास्तु के अनुसार रात के समय सभी बर्तनों को साफ रखना चाहिए।

4- आईना:
आपको कभी भी सुबह उठकर आईने में नहीं देखना चाहिए. ऐसा कहा जाता है कि सुबह आईने में देखने से आपको रात की सारी नकारात्मकता आईने में मिल जाती है।

सुबह उठते ही क्या करें?
सुबह उठते ही वस्तु के अनुसार हथेलियों को देखें। हाथ की हथेली में घनश्याम, सरस्वती और लक्ष्मी का वास होता है। हथेलियों को कमल कहा जाता है। हथेलियों को देखकर भगवान का नाम लें और फिर चेहरे पर मालिश करें। फिर अपने दिन की नई शुरुआत के लिए प्रार्थना करें। इसके बाद पानी पिएं और सूर्य को देखें। जो लोग सूर्योदय से पहले जागते हैं, वे बाहर होने पर चंद्रमा को देख सकते हैं।

अगर आठ घंटे की नींद लेने के बाद भी आप थका हुआ महसूस करते है तो अपने डाइट में शामिल करे ये आहार

Posted: 23 Feb 2022 07:58 PM PST

अगर आठ घंटे की नींद लेने के बाद भी आप थका हुआ महसूस करते है तो अपने डाइट में शामिल करे ये आहार

क्या आप रात में आठ घंटे की नींद लेने के बाद भी पूरे दिन थका हुआ महसूस करते हैं? अगर इसका जवाब हां है तो इसके कई कारण हो सकते हैं। एक कारण यह हो सकता है कि आप किसी बीमारी से पीड़ित हैं या फिर आपके शरीर में कुछ पोषण की कमी है। बहुत से लोग यह भी नहीं जानते कि वे थके हुए हैं।

यदि आप उनमें से एक हैं तो पता करें कि इसके लक्षण क्या हैं। अगर आप सो नहीं पाते, पेट की समस्याएं बनी रहती है, शरीर में दर्द रहता है, रक्तचाप कम रहता है या सिर में हमेशा दर्द रहता है। तो आपको अपने डाइट में कुछ बदलाव करने की आवश्यकता है हालाँकि इसमें कुछ समय लगेगा लेकिन अगर आप कुछ घरेलू उपाय अपनाते हैं तो आपकी थकान हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। आइए जानते हैं वो कौन से घरेलू उपाय हैं जो आपकी थकान और आलस को दूर कर सकते हैं।

दही खाने से थकावट नही होता: दही में प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट की मात्रा ज्यादा होती है। साथ ही यह पेट को भी दुरुस्त रखता है इसलिए इसे दिन में एक बार जरुर खाना चाहिए।

विटामिन सी वाले खाद्य पदार्थ: विटामिन सी में बहुत सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो थकान से लड़ने में मदद करते हैं। यह विटामिन मस्तिष्क को कोर्टिसोल का उत्पादन करने में मदद करता है। अपने आहार में विटामिन सी जैसे ब्रोकोली, कीवी, अंगूर, संतरे या टमाटर को शामिल करें और लाभ प्राप्त करें।

पानी से भरपूर आहार: हमारे शरीर को पानी की बहुत आवश्यकता होती है ताकि वह ठीक से काम कर सके। पानी शरीर को ऊर्जा देता है और यह थकान से राहत दिलाता है। अपने शरीर को पूरी तरह से हाइड्रेट रखने के लिए दिन भर में 8 गिलास पानी पिएं। आप चाहें तो घर का बना फ्रूट जूस या वेजिटेबल जूस भी पी सकते है। आपको इसमें पानी की बहुत सारी मिनरल्स मिल जाएगी।

तुलसी के पत्ते की चाय:एक कप तुलसी के पत्ते की चाय पीने से आपको कायाकल्प मिलता है और हड्डियों और मांसपेशियों को ठीक करता है। इनमें एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ कई अन्य आवश्यक तत्व होते हैं।

बादाम कमजोरी से लड़ने में मदद करता है: यह सबको पता है कि बादाम खाने से ताकत मिलती है। बादाम विटामिन ई और मैग्नीशियम जैसे खनिज से भरपूर होता है और यह कमजोरी से लड़ने में मददगार होता है।

अगर आपको रात में मोजे पहनकर सोने की आदत है तो हो सकता है आप इन बीमारियों से ग्रसित

Posted: 23 Feb 2022 07:55 PM PST

अगर आपको रात में मोजे पहनकर सोने की आदत है तो हो सकता है आप इन बीमारियों से ग्रसित

सर्दी के मौसम में लोग खुद को गर्म रखने की पूरी कोशिश करते हैं। कोई हीटर के सामने बैठता है। तो, कोई आग से हाथ मिला सकता है। तो कोई मोटी स्वेटर जैकेट पहनता है। वहीं कई लोग रात में मोजे पहनकर भी सो जाते हैं।

क्योंकि इससे उनके पैरों में गर्माहट आती है। लेकिन, उन लोगों को यह नहीं पता होता है कि रात को गर्म मोजे पहनकर सोने से कितना नुकसान होता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका सबसे बुरा असर ब्लड सर्कुलेशन (सोते समय मोजे पहनने के साइड इफेक्ट) पर पड़ता है। इसके साथ ही लंबे समय तक मोजे पहनने से नसों पर दबाव पड़ता है, ऐसा होने पर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने लगती हैं। इसलिए आज हम आपको रात में मोजे पहनने से होने वाले नुकसान के बारे में बताने जा रहे हैं।

दिल पर बुरा असर
अगर आप रात को टाइट मोजे पहनकर सोते हैं तो इससे पैरों की नसों पर दबाव पड़ सकता है, दिल तक खून पहुंचाने में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में दिल को पंपिंग पर ज्यादा जोर देना पड़ता है, जिससे दिल को नुकसान हो सकता है।

रक्त संचार
कहते हैं कि अगर रात को सोते समय टाइट मोजे पहने जाएं तो तलवों और पैरों के बीच रक्त संचार पर इसका अधिक प्रभाव पड़ता है। इस दौरान आपको झुनझुनी या दबाव महसूस हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इससे पैरों में अकड़न भी हो सकती है।

हाइजीन की समस्या
अगर आप दिन भर मोजे पहनकर घूमते हैं और रात में एक ही मोजे पहनकर सोते हैं तो दिन की धूल भरी मिट्टी भी आपकी त्वचा की एलर्जी (स्वच्छता) का कारण बन सकती है।

ज्यादा गर्मी की समस्या
लोगों को लगता है कि सोते समय मोजे पहनने से उन्हें गर्मी तो मिलेगी, लेकिन कई बार यह गर्मी नुकसानदायक भी साबित हो सकती है। इससे आपके शरीर का तापमान बढ़ सकता है, जिससे आपको बेचैनी भी हो सकती है। रात को सोते समय मोजे पहनने की गलती ना करें (ज्यादा गरम करना)।


अपने बालों को कभी भी इस तरह से न धोएं, नहीं तो आपके बाल झड़ने लगेंगे, आप गंजे हो सकते हैं

Posted: 23 Feb 2022 07:45 PM PST

अपने बालों को कभी भी इस तरह से न धोएं, नहीं तो आपके बाल झड़ने लगेंगे, आप गंजे हो सकते हैं

हेयर वॉश टिप्स: बालों को मजबूत और घना बनाए रखने के लिए बालों को धोना बेहद जरूरी है। लेकिन बाल धोते समय हमें कुछ सावधानियों का ध्यान रखना चाहिए। क्‍योंकि बाल धोते समय कुछ गलतियां करने से बाल झड़ने की समस्‍या हो सकती है।

इस लेख में भी एक ऐसी गलती बताई जा रही है, जो आपके बालों के झड़ने का मुख्य कारण हो सकती है। बाल धोने से जुड़ी यह गलती रात में बाल धोना है। आइए जानते हैं रात में बाल धोने से क्या नुकसान हो सकते हैं।

रात में बाल धोना: रात में बाल धोने के नुकसान
अक्सर लोग समय की कमी के कारण रात में बाल धोना पसंद करते हैं। ज्यादातर महिलाएं यही गलती करती हैं। रात में बाल धोने से भी बाल झड़ सकते हैं और ठंड भी लग सकती है।

1. बाल झड़ना
जब रात में बाल धोए जाते हैं तो वह ठीक से नहीं सूखते। बालों की जड़ों में नमी बनी रहती है, जिससे बालों की जड़ें कमजोर होने लगती हैं। वहीं, रात में बाल धोने से महिलाओं के लंबे बालों में गांठें पड़ सकती हैं, जिससे बाल टूट सकते हैं और बालों की अन्य जड़ें कमजोर हो सकती हैं। रात में बाल धोने से बाल गंभीर रूप से झड़ सकते हैं।

2. सूखे बाल
रात में बालों को धोने से बाल ठीक से नहीं सूखते, जिससे बालों की बनावट बुरी तरह प्रभावित होती है। इससे बाल रूखे होने लगते हैं और उनकी चमक भी कम होने लगती है। इसलिए अगर आप रात में अपने बाल धो रहे हैं तो भी सोने से पहले बालों को अच्छी तरह से सूखने का समय दें।

3. स्कैल्प इन्फेक्शन
रात में बाल धोने पर नमी रहने से भी स्कैल्प में इन्फेक्शन का खतरा हो सकता है. क्योंकि लंबे समय तक स्कैल्प पर ज्यादा नमी रहने से फंगल इंफेक्शन हो सकता है। जिससे डैंड्रफ, धूल और गंदगी जमा होने की समस्या हो सकती है। इस समस्या के कारण भी बाल झड़ते हैं।

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 42 पदों की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

Posted: 23 Feb 2022 07:37 PM PST

बैंक ऑफ बड़ौदा में निकली 42 पदों की भर्ती, ऑनलाइन आवेदन शुरू

बैंक ऑफ बड़ौदा में नौकरी की इच्छा रखने वाले या विभिन्न बैंक भर्ती की तैयारी में जुटे उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। बैंक ऑफ बड़ौदा ने धोखाधड़ी जोखिम एवं जोखिम प्रबंधन विभागों हेतु विभिन्न पदों के लिए नियमित/ संविदा के आधार पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। बैंक द्वारा आज, 23 फरवरी 2022 को जारी भर्ती विज्ञापन के अनुसार रिस्क मैनेजमेंट और फ्रॉड रिस्क डिपार्टमेंट में मैनेजर, सीनियर मैनेजर, हेड / डिप्टी हेड के कुल 42 पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए हेड / डिप्टी हेड के पदों के लिए नियुक्त संविदा के आधार पर और अन्य की नियमित आधार पर होनी है।

ऐसे करें आवेदन

बैंक ऑफ बड़ौदा के जोखिम एवं जोखिम प्रबंधन विभागों में विज्ञापित पदों के लिए आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार बैंक की आधिकारिक वेबसाइट, bankofbaroda.in पर कैरियर सेक्शन जाएं, जहां पर भर्ती के लिए आवेदन का लिंक दिया गया है। इस लिंक के माध्यम से या नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से भी उम्मीदवार अप्लीकेशन पेज पर जा सकते हैं। आवेदन के दौरान उम्मीदवारों को 600 रुपये के आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा, जिसे वे ऑनलाइन माध्यमों से कर पाएंगे। हालांकि, आरक्षित वर्गों और महिला उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये ही है।

सीबीआइ में 535 पदों पर भर्ती के लिए हो रहे हैं आवेदन, जानें योग्यता

Posted: 23 Feb 2022 07:34 PM PST

सीबीआइ में 535 पदों पर भर्ती के लिए हो रहे हैं आवेदन, जानें योग्यता

सीबीआइ भर्ती की तैयारी जुटे और बैंक में नौकरी की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए काम की खबर। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया (सीबीआइ) ने देश भर में स्थित अपना विभिन्न रीजनल और जोनल ऑफिस में 535 ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन पदों के लिए आवेदन के इच्छुक व योग्य उम्मीदवार बैंक द्वारा जारी किए गए अप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। सीबीआइ भर्ती 2022 के लिए आवेदन जमा कराने की आखिरी तारीख 28 फरवरी निर्धारित की गयी है।

जानें योग्यता

सीबीआइ भर्ती 2022 के इच्छुक उम्मीदवारों को ध्यान देना कि विज्ञापित 535 पदों के लिए वे ही उम्मीदवार आवेदन कर पाएंगे जो कि बैंक से सेवानिवृत्त हुए हैं। साथ ही, उम्मीदवार उन्हीं पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिनसे वे रिटायर हुए थे। दूसरी तरफ, उम्मीदवारों की आयु ज्वाइनिंग के समय 63 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

ऐसे होगा चयन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा। उम्मीदवारों से प्राप्त हुए आवेदनों की स्क्रूटिनी के बाद बैंक द्वारा इंटरव्यू के लिए आमंत्रित किया जाएगा। निर्धारित प्रक्रिया के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संविदा के आधार पर एक वर्ष के लिए की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर वर्ष दर वर्ष अधिकतम 65 वर्ष आयु सीमा तक बढ़ाया जा सकता है।

आवेदन प्रक्रिया और शुल्क

उम्मीदवार सीबीआइ की आधिकारिक वेबसाइट, centralbankofindia.co.in पर भर्ती सेक्शन में दिए गए लिंक के माध्यम से भर्ती अधिसूचना डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन के लिए अप्लीकेशन फॉर्म भर्ती अधिसूचना में ही दिया गया है। उम्मीदवार इस फॉर्म को पूरी तरह से भरकर और पैन कार्ड, आधार कार्ड और रिलीविंग लेटर की प्रतियों को संलग्न करते हुए आखिरी तारीख तक भर्ती अधिसूचना में दिए गए पते पर जमा करा सकते हैं। उम्मीदवारों को साथ में 590 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट भी संलग्न करना होगा, जो कि 'सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया' के नाम से मुंबई में देय होना चाहिए।

जानिए कब आएंगे आपके खाते में 2 हजार रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस

Posted: 23 Feb 2022 07:29 PM PST

जानिए कब आएंगे आपके खाते में 2 हजार रुपए, ऐसे चेक करें स्टेटस

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi Yojana) के तहत देशभर के करोड़ों किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं. यह राशि दो-दो हजार करके तीन बार में दी जाती है। अभी तक 10वीं किस्त तक किसानों के बैंक अकाउंट में सीधे भेजी जा चुकी है। अगर आपके खाते में अभी तक पीएम किसान का पैसा नहीं आया है तो आप फटाफट अपनी डिटेल्स चेक कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो आपको 11वीं किस्त का पैसा भी नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार ने पीएम किसान स्कीम की 11वीं किस्त को लेकर बड़ी जानकारी दी है।

pm kisan yojana

पीएम किसान सम्मान निधि की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर ई-केवाईसी चंद पलों में करवाई जा सकती है. वेबसाइट पर आपको दाएं ओर e-KYC का कॉलम दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना होगा. यहां आपको अपना आधार कार्ड का नंबर डालना होगा और फिर मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा. इसे भरकर आपका ई-केवाईसी हो जाएगा. जिन किसानों ने ई-केवाईसी नहीं करवाया है, वे अगली किस्त से पहले जरूर करवा लें।

जानिए कब आएगी किस्त

खबर आ रही है कि किसानों को 11वीं किस्त का पैसा जल्द भेजा जा सकता है। हर साल में पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई, दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है. रिपोर्ट्स के अनुसार अप्रैल के बाद ये किस्त किसी भी तारीख को आ सकती है।

सालाना मिलते हैं 6000 रुपये

आपको बता दें केंद्र सराकर की ओर से चलाई जाने वाली इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये मिलते हैं. जिसका भुगतान 3 किस्तों में किया जाता है. इसमें 2000-2000 रुपये की 3 किस्तों का पैसा सीधा किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाता है।

इस महीने फ्री में खरीदें गैस सिलेंडर, जानें क्या है तरीका

Posted: 23 Feb 2022 07:25 PM PST

इस महीने फ्री में खरीदें गैस सिलेंडर, जानें क्या है तरीका

अगर अब तक आप पैसे देकर गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) की बुकिंग कराते हैं, तो अब आप मुफ्त में भी बुकिंग करा कर गैस सिलेंडर की खरीदारी कर सकते हैं। जी हां, इसके लिए आपको एक रुपया भी खर्च नहीं करना होगा। इसका तरीका भी बेहद आसान है। आप पे लेटर सुविधा या फ्री गैस कूपन का इस्तेमाल कर मुफ्त में सिलेंडर बुकिंग कर सकते हैं। बड़ी संख्या में भारतीय दैनिक लेनदेन के लिए पेटीएम (Paytm) ऐप्लिकेशन का इस्तेमाल किया जाता है। इसी क्रम में कोई भी गैस सिलेंडर लेने के लिए पेटीएम से बुकिंग कर सकता है। बुकिंग विभिन्न माध्यम से की जा सकती है।

Free Cylinder on Booking From Bharat Gas, Indane and HP Gas

फ्री गैस कूपन का करें इस्तेमाल

कंपनी मौजूदा यूजर्स को फ्री गैस सिलेंडर का मौका दे रही है। इसके लिए पेटीएम ऐप पर ग्राहक फ्री गैस (FREEGAS) कूपन कोड का इस्तेमाल करना होगा। इस फ्री गैस कूपन कोड के जरिये आप फ्री सिलेंडर पा सकते हैं। इसके अलावा कंपनी ग्राहकों को 30 रुपये का कैशबैक भी दे रही है। ये कैशबैक आप किसी भी कंपनी के सिलेंडर बुकिंग पर पा सकते हैं। यानी आपको इंडेन, भारत गैस और एचपी तीनों की बुकिंग पर ये सुविधा मिलेगी। इसके लिए ग्राहकों को FIRSTCYLINDER प्रोमोकोड का इस्तेमाल करना होगा।

कैसे करा सकते हैं बुकिंग

- बुक गैस सिलेंडर टैब पर जाएं।

- गैस प्रदाता चुनें

- अपना मोबाइल नंबर या एलपीजी आईडी या उपभोक्ता नंबर दर्ज करें।

- अपने पसंदीदा मोड को चुन कर भुगतान करें।

- निकटम गैस एजेंसी सिलेंडर को पंजीतृत पते पर पहुंचा देगी।

जिसका डर था वहीं हुआ, दीपक चाहर हो गए क्रिकेट से दूर

Posted: 23 Feb 2022 07:22 PM PST

जिसका डर था वहीं हुआ, दीपक चाहर हो गए क्रिकेट से दूर

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर का इस समय 22 गज पर जलवा देखने को मिल रहा है, जहां गेंद के साथ-साथ ये खिलाड़ी अपने बल्ले से भी कमाल कर रहा है। लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 के दौरान लगी चोट ने इस खिलाड़ी की चिंता को बढ़ा दिया है, वहीं अब इस चोट को लेकर एक बड़ी अपडेट निकलकर सामने आ रही है और ये अपडेट चाहर के फैन्स को काफी ज्यादा निराश कर देगी।

दीपक चाहर की लंका सीरीज से हो गई छुट्टी

टीम इंडिया समय लगातार क्रिकेट खेल रही, वेस्टइंडीज के खिलाफ हुई सीरीज के बाद अब टीम इंडिया को श्रीलंका के खिलाफ 3 टी-20 और 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। वहीं वर्कलोड के चलते हर सीरीज में 2 से 3 खिलाड़ियों को आराम मिल रहा है, जिसमें पंत और विराट जैसे खिलाड़ियों का नाम शामिल है। लेकिन तेज गेंदबाज दीपक चाहर अब चोट के चक्कर में फंस चुके हैं और कुछ समय के लिए वो क्रिकेट से दूर रहने वाले हैं।

*श्रीलंका के खिलाफ सीरीज से बाहर हुए दीपक चाहर।
*चोट के चलते दीपक क्रिकेट से रहेंगे कुछ समय के लिए दूर।
*वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी-20 के दौरान दीपक हुए थे चोटिल।
*इस मैच में अपना ओवर भी खत्म नहीं कर पाए थे दीपक।

दीपक की चोट ने चेन्नई को दी चिंता

दूसरी ओर दीपक की चोट ने सबसे ज्यादा चिंता चेन्नई की टीम को दी है, जहां हाल ही में CSK की टीम ने इस खिलाड़ी को सबसे ज्यादा यानी ती 14 करोड़ की रकम में अपने नाम किया था। दूसरी ओर उम्मीद जताई जा रही है कि अब दीपक IPL तक फिट हो जाएंगे और वो इस लीग के जरिए ही क्रिकेट में वापसी करेंगे। वहीं दीपक खुद भी चेन्नई टीम के लिए काफी समय से खेलते आ रहे हैं और उन्हें पूरी उम्मीद थी कि इस बार भी चेन्नई की टीम उन्हें ही खरीदेगी और हुआ भी कुछ ऐसा ही।

BSNL का सस्ता रिचार्ज बस Rs 22 में दे रहा है 90 दिनों की अवधि, जानें क्या रहेगी कॉल रेट

Posted: 23 Feb 2022 07:18 PM PST

BSNL का सस्ता रिचार्ज बस Rs 22 में दे रहा है 90 दिनों की अवधि, जानें क्या रहेगी कॉल रेट

BSNL का Rs 22 वाला रिचार्ज प्लान (recharge plan) 90 दिनों की अवधि (validity) के साथ आता है। इस रिचार्ज (recharge) में सभी लोकल व STD कॉल का चार्ज 30 पैसे प्रति मिनट है। इसी तरह कंपनी Rs 75 और Rs 94 के प्रीपेड प्लान (prepaid plan) भी ऑफर कर रही है जो क्रमश: 50 और 75 दिन की अवधि के साथ आते हैं। Rs 75 के प्लान में 2GB डाटा और Rs 94 के रिचार्ज में 3GB डाटा मिलता है। दोनों ही प्लांस में कॉलिंग के लिए 100 मिनट फ्री मिल रहे हैं।

BSNL RS 88 RECHARGE PLAN


बीएसएनएल (BSNL) के Rs 88 वाले प्लान (Plan) में 90 दिनों की वैधता मिलती है और आपको लोकल व STD कॉल के लिए 0.8 पैसे/सेकंड चार्ज देना होगा। अगर आपको अपने सेकंडरी नंबर पर डाटा की ज़रूरत है तो आप Rs 198 का रिचार्ज (recharge) कर सकते हैं जिसकी वैधता 50 दिन है और आप प्रतिदिन 2GB डाटा पा सकते हैं।

Post Bottom Ad

Pages