Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- सिर्फ सेवा करने वाली बेटियों को पिता की संपत्ति में अधिकार: सुप्रीम कोर्ट का महत्वपूर्ण फैसला - Supreme Court news
- शिक्षा विभाग कर्मचारी- 5 महीने में चार ट्रांसफर, हाईकोर्ट ने शासन से पूछा- कारण बताओ - MP karmchari news
- GWALIOR NEWS- शहर में एक बार फिर स्वतंत्र आवास की डिमांड, प्राइम रेजिडेंशियल लोकेशन- सिटी सेंटर
- कमलनाथ, हाईकमान की भी नहीं मानते, मनमानी करते हैं, इसीलिए सरकार गिरी - MP NEWS
- MP NEWS- 14 साल की लड़की को लेकर डेट पर गए युवक के खिलाफ, किडनैपिंग और रेप की FIR
- 1 अप्रैल से बदल जाएंगे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, पढ़िए परिवहन विभाग का सबसे बड़ा परिवर्तन- MP NEWS
- INDORE NEWS- दो व्यापारियों की पिटाई, एक को सौतेली मां ने पीटा दूसरे को पड़ोसी ने
- भोपाल सीट- साध्वी, मोह त्यागने को तैयार नहीं, दिल्ली नाम सुनने तैयार नहीं- MP NEWS
- केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई दर बढ़ाने का कोई विचार नहीं: सरकार ने संसद में बताया - Employees DA News
- MP NEWS- सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा, लास्ट डे लास्ट मिनट पर डिसीजन
- मध्यप्रदेश में 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खोलने की अधिसूचना जारी- MP NEWS
- BHOPAL NEWS- प्रोफ़ेसर मोहंती के खिलाफ महिला थाने में 2 मामले दर्ज
- मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- संशोधित नियुक्ति आदेश, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी- MP NEWS
- मुगलों ने राजस्थान के शहरों के नाम क्यों नहीं बदले, जबकि कई इलाकों पर पर कब्जा था- GK in Hindi
- आपका मैसेज कब भड़काऊ संदेश की श्रेणी में आ जाता है, जानिए- IT Act, 2000
- MP College news- पढ़िए 1 साल में आपका कॉलेज और सिस्टम कितना बदल जाएगा
- MP ROJGAR SAMACHAR- 1500 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, स्पोर्ट्स ऑफिसर्स की भर्ती होगी
- MP karmchari news- सरकार ने इस बार फेस्टिवल एडवांस ही नहीं दिया, संयुक्त मोर्चा ने निंदा की
- खर्राटों का इलाज- AIIMS BHOPAL के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट की स्टडी रिपोर्ट
- INDORE NEWS- कोर्ट में पुलिस की किरकिरी, फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग 50 करोड़ की ठगी में रिमांड नामंजूर
- INDORE NEWS- महिला ने खुद का गला दबा कर आत्महत्या कर ली
- MP POLICE n HOME GUARD TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड तबादला सूची
- मध्यप्रदेश में अब पुलिस का प्रचार होगा, PR एजेंसी से अनुबंध किया जाएगा- MP NEWS
- JABALPUR NEWS- महिला एवं पत्रकार के खिलाफ भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने की FIR
- MP NEWS- कांग्रेस के सबसे बड़े आदिवासी नेता पर आदिवासियों का हमला, जोबट का मामला
| Posted: 18 Mar 2022 07:38 AM PDT नई दिल्ली। संतानों के बीच संपत्ति विवाद में सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार दिनांक 17 मार्च 2022 को महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। भारत के सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि जो बेटी अपने पिता से कोई रिश्ता नहीं रखती। उसे पिता की संपत्ति में किसी भी प्रकार का अधिकार नहीं है। याचिका पर सुनवाई के बाद जस्टिस संजय किशन कौल और एमएम सुंदरेश ने डिसीजन सुनाया। सुप्रीम कोर्ट के समक्ष बुजुर्ग दंपति के तलाक का मामला प्रस्तुत हुआ था। सुप्रीम कोर्ट ने तलाक को स्वीकृति देते हुए पति को आदेश दिया कि वह अपनी पत्नी को फुल एंड फाइनल सेटेलमेंट के तौर पर 1000000 रुपए का भुगतान करें। 20 साल की लड़की, जो अपनी मां के साथ रहती है की शिक्षा और शादी के खर्चे के सवाल पर सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि प्रस्तुत प्रकरण में दोनों पक्षों की दलीलों के बाद यह स्पष्ट होता है कि पुत्री, अपने पिता से कोई संबंध रखना नहीं चाहती। वह अपने फैसले खुद करना चाहती है, अतः अपने पिता से शिक्षा एवं शादी के लिए खर्चे का अधिकार नहीं रखती। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि लड़की जन्म के साथ ही अपने मां के साथ रह रही है और पिता के साथ किसी भी प्रकार का संबंध रखना नहीं चाहती। क्योंकि उसकी उम्र 20 वर्ष है इसलिए वह अपना निर्णय लेने के लिए स्वतंत्र है परंतु पिता की आय एवं संपत्ति पर उसका कोई अधिकार नहीं है। यदि पिता चाहे तो अपनी बेटी के लिए किसी भी प्रकार का योगदान करने के लिए स्वतंत्र है। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें. |
| Posted: 18 Mar 2022 06:46 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग जबलपुर में सहायक ग्रेड 3 पद पर कार्यरत एक कर्मचारी को बार-बार नवीन पदस्थापना पर भेज कर परेशान किया जा रहा है। 5 महीने में चार बार उसकी पदस्थापना बदली गई। आम बोलचाल की भाषा में इसे ट्रांसफर कहते हैं। परेशान होकर कर्मचारी ने हाई कोर्ट में याचिका प्रस्तुत की है। उच्च न्यायालय ने नोटिस जारी करके जवाब मांगा है। नरसिंहपुर के गोटेगांव में शिक्षा विभाग में असिस्टेंट ग्रेड-थ्री के पद पर कार्यरत शुभम पियूष ने याचिका दायर कर बताया कि उसे मूल विभाग में पदस्थापना नहीं देकर परेशान किया जा रहा है। याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता प्रमेन्द्र सेन, प्रवीण सेन व आचार्य योगेश तिवारी ने कोर्ट को बताया कि सबसे पहले 31 अगस्त, 2021 को शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय से उसका तबादला विकासखंड शिक्षा अधिकारी गोटेगांव किया गया। इसके बाद 9 नवंबर 2021 को जगतगुरू शंकराचार्य हाई स्कूल भेज दिया गया। महज एक माह बाद 14 दिसंबर 2021 को उसे वापस विकासखंड शिक्षा अधिकारी व उसके बाद 13 जनवरी, 2022 को पुन: शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय गोटेगांव स्थानांतरित कर दिया गया। याचिका में कहा गया कि उसका मूल विभाग ब्लाक एजुकेशन आफिस है और उसे वहीं पदस्थापना दी जानी चाहिए। शुभम का कहना है कि उसे बार-बार यहां वहां अटैच करके परेशान किया जा रहा है। 5 महीने में 4 बार नवीन पदस्थापना दी गई है। न्यायमूर्ति एसए धर्माधिकारी ने नोटिस जारी करके शासन से जवाब मांगा है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- शहर में एक बार फिर स्वतंत्र आवास की डिमांड, प्राइम रेजिडेंशियल लोकेशन- सिटी सेंटर Posted: 18 Mar 2022 06:45 AM PDT ग्वालियर। सन 2017 से ग्वालियर का रियल स्टेट मार्केट जैसे एकदम बदल सा गया था। लोग स्वतंत्रा आवास का मौका छोड़कर बड़ी संख्या में फ्लैट खरीद रहे थे, लेकिन अब फिर से शहर का माहौल बदला है। एक बार फिर ग्वालियर में स्वतंत्र आवास की डिमांड बढ़ने लगी है। 2020 में शहर में स्वतंत्र आवास के मात्र 8 प्रोजेक्ट चल। 2021 में इनकी संख्या बढ़कर 146 हो गई है। ग्वालियर शहर की प्राइम रेजिडेंशियल लोकेशन- सिटी सेंटरसिटी सेंटर में तेजी से डेवलपमेंट हो रहा है। यह शहर की सबसे प्राइम रेजिडेंसी लोकेशन बन गई है। ग्वालियर में 51 प्रोजेक्ट संचालित हैं, इनकी 60 फीसद संपत्तियों का विक्रय भी हो चुका है। सबसे ज्यादा विक्रय शहर के पाश इलाके सिटी सेंटर में हुआ है। यहां बन रहीं टाउनशिप में 80 फीसद से अधिक फ्लैट की बुकिंग हो चुकी है। निवास के लिहाज से लोग सिटी सेंटर को ही सबसे ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ग्वालियर शहर में कहां किस तरह का डेवलपमेंट हो रहा है, यहां पढ़िएइस तरह से खरीद रहे लोग प्रोपर्टीः-शहर के जिन लोगों को घर की जरूरत है। वे रहने के हिसाब से संपत्ति खरीदना चाहते हैं। लोग सिटी सेंटर पर प्लाट, मकान, डुप्लेक्स व फ्लैट खरीदना पसंद कर रहे हैं। सिटी सेंटर में शासकीय कार्यालय भी पहुंच चुके हैं। कर्मचारी भी इसी ओर घर खरीदना पसंद कर रहे हैं। -शिवपुरी लिंक रोड पर डबरा, भितरवार, दतिया में निवास करने वाले लोगों की बसाहट हो रही है, क्योंकि इस ओर से आने पर उनका घर नजदीक पड़ता है। शिवपुरी लिंक रोड पर टाउनशिप विकसित होने की गति धीमि है, लेकिन इस ओर स्कूल व ओटोमोबाइल सेक्टर की बढ़ोतरी हो रही है। -झांसी-दिल्ली बाइपास के पास सबसे ज्यादा कालोनियां विकसित हो रही हैं। बड़ागांव, खुरैरी सहित महाराजपुरा के आसपास नई टाउनशिप विकसित हो रही हैं। इस टाउनशिप में सेना से सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारी, भिंड से आने वाले लोगों की बसाहट हो रही है। -पुरानी छावनी के आसपास भी तेजी से विकास हुआ है। महु जमाहर तक प्लाट कट चुके हैं। शर्मा फार्म हाउस के पास सिटी बस का बस स्टैंड जा रहा है। इस ओर मुरैना के रहवासी मकान व प्लाट खरीदना पसंद कर रहे हैं।ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| कमलनाथ, हाईकमान की भी नहीं मानते, मनमानी करते हैं, इसीलिए सरकार गिरी - MP NEWS Posted: 18 Mar 2022 06:00 AM PDT भोपाल। मध्यप्रदेश में जनता द्वारा चुनी गई कांग्रेस की सरकार को बदले हुए 2 साल पूरे होने वाले हैं। 20 मार्च 2020 को मुख्यमंत्री कमलनाथ को अल्पमत में आ जाने के कारण इस्तीफा देना पड़ा था। कांग्रेस पार्टी इसे लोकतंत्र की हत्या और विधायकों की खरीद-फरोख्त का मामला बताती है परंतु कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ एक ऐसे नेता है जो मध्य प्रदेश के मामलों में हाईकमान की भी नहीं मानते। मनमानी करते हैं। इसीलिए कांग्रेस की सरकार गिर गई थी। किस्सा सन 2020 मार्च के पहले सप्ताह का है। बसपा विधायक रामबाई परिहार के कारण ना केवल भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया था बल्कि भाजपा के इरादों का भी खुलासा हो गया था। कांग्रेस हाईकमान की चिंता बढ़ गई थी। तत्कालीन मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजय सिंह और विवेक तंखा के साथ हाईकमान से मिलने पहुंचे। दिनांक 7 मार्च 2020 को हाईकमान ने कमलनाथ को आदेश दिया कि वह प्रदेश अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दें ताकि ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया जा सके, लेकिन कमलनाथ परिस्थितियां नाजुक होने के बाद भी ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने तैयार नहीं हुए। जबकि पत्रकारों के सामने कमलनाथ हमेशा यह दोहराते रहे कि वह किसी भी पद के लिए लालची नहीं है। प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने के लिए उन्होंने खुद पहल की थी लेकिन हाईकमान ने उन्हें पद छोड़ने से रोक लिया था। ठीक 2 साल बाद जब मध्यप्रदेश में कमलनाथ और उनके समर्थक कांग्रेस नेता लोकतंत्र की दुहाई दे रहे हैं, उसी समय कुछ वरिष्ठ पत्रकार 2 साल पहले के घटनाक्रमों की पोल खोल रहे हैं। एबीपी न्यूज़ के वरिष्ठ पत्रकार बृजेश राजपूत की किताब 'वो 17 दिन' मध्य प्रदेश में सत्ता परिवर्तन से संबंधित घटनाक्रमों का एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- 14 साल की लड़की को लेकर डेट पर गए युवक के खिलाफ, किडनैपिंग और रेप की FIR Posted: 18 Mar 2022 05:19 AM PDT धार। कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 साल की लड़की को डेट पर लेकर गए युवक के खिलाफ अपहरण और बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। CCTV वीडियो में लड़की अपनी मर्जी से लड़के के साथ जाती हुई दिखाई दे रही है, लेकिन उसकी उम्र 18 वर्ष से कम है अतः भारतीय दंड संहिता के अनुसार इसे अपहरण (बहला-फुसलाकर साथ ले जाना) माना जाता है। DHAR NEWS- पेपर देने आई लड़की का अपहरण, पिता को 5 करोड़ फिरौती का SMS मिला14 साल की छात्रा स्कूल में परीक्षा देने के लिए आई थी, लेकिन घोड़ा चौपाटी स्थित शासकीय स्कूल के सामने से अचानक लापता हो गई। पेपर खत्म होने के बाद जब बड़ी बहन उसे लेने पहुंची तो वह नहीं मिली। परिवारवाले अपने स्तर पर खोज ही रहे थे कि अज्ञात नंबर से पिता के नंबर पर मैसेज आया, जिसमें 5 करोड़ की फिरौती मांगी गई थी। यह देख परिवारवाले थाने पहुंचे। हालांकि शाम को लड़की घर लौट आई। पुलिस ने किडनैपिंग, फिरौती और रेप का मामला दर्ज किया है। CRIME NEWS- लड़की ने खुद अपने पिता को फिरौती का SMS किया थासीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे ने बच्ची को बचाने के लिए नौगांव पुलिस की एक टीम बनाई। पुलिस ने सबसे पहले स्कूल के पास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले और रुपयों की मांग को लेकर आए मैसेज के नंबर की जानकारी जुटाई। नंबर त्रिमूर्ति चौराहे पर एक दुकान में पोहा बनाने वाले कर्मचारी का निकला। पुलिस तुरंत उस युवक को उठाकर लेकर आई और पूछताछ शुरू की। युवक ने बताया कि एक लड़की स्कूल ड्रेस में आई और पापा को फोन करने के लिए मोबाइल मांगा। कुछ टाइप किया और फिर 2 मिनट बाद मोबाइल देकर चली गई। सीसीटीवी फुटेज में खंगाले तो लड़की बाइक पर जाते दिखाई दी। इस पर पुलिस ने बाइक नंबर की जानकारी जुटाई। LOVE STORY- शाम को अपने आप वापस आ गई, बॉयफ्रेंड के खिलाफ FIR दर्जपुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया, जिसने युवती के मोहल्ले में रहने वाले आकाश मिश्रा नाम के युवक के बारे में जानकारी दी। इसी बीच नाबालिग लड़की सकुशल घर पहुंच गई। पुलिस परिजनों को लेकर थाने आई। जहां पर लड़की से पूछताछ की गई। लड़की ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला आकाश उसे बहला-फुसलाकर अपने घाटा बिल्लाैद स्थित हाेटल लेकर पहुंचा। यहां पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आकाश के परिजनों से पूछताछ की तो यह बात उसे पता चल गई, जिसके बाद लड़की को होटल में छोड़कर भाग गया। उसी के धमकाने पर उसने उसके पिता के नंबर पर रुपयों के लिए मैसेज किया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आकाश मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| 1 अप्रैल से बदल जाएंगे वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर, पढ़िए परिवहन विभाग का सबसे बड़ा परिवर्तन- MP NEWS Posted: 18 Mar 2022 05:17 AM PDT ग्वालियर। 2 राज्यों की सीमा पर रहने वाले आम नागरिकों और विभिन्न राज्यों की सड़कों से गुजरने वाले ट्रेवल्स एवं ट्रांसपोर्टरों के लिए गुड न्यूज़ है। दिनांक 1 अप्रैल 2022 से वाहनों के रजिस्ट्रेशन नंबर बदल जाएंगे। अब तक रजिस्ट्रेशन नंबर राज्य के आधार पर जारी किए जाते थे लेकिन अब भारत देश के लिए नई सीरीज में नंबर जारी किए जाएंगे। किस प्रकार के कर्मचारियों को मिलेगा BH सीरीज का वाहन रजिस्ट्रेशन नंबरपरिवहन विभाग में नई BH सीरीज शुरू हो रही है। जैसे MP का अर्थ मध्यप्रदेश और UP का अर्थ उत्तर प्रदेश होता है वैसे ही BH का अर्थ भारत है। यह नंबर सीरीज उन्हीं कर्मचारियों को मिलेगी, जो अधिकारिक पहचान पत्र प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही निजी क्षेत्र की ऐसी कंपनियां जो कम से कम चार राज्यों में संचालित हो रही हैं। उनके राज्यों के कर्मचारियों को ही बीएच सीरीज नंबर आरटीओ कार्यालय द्वारा जारी किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों को फार्म 60 यानी वर्किंग सर्टिफिकेट जमा करना होगा। बीएच सीरीज में वीआईपी नंबर नहीं मिलेंगे। BH सीरीज वाले वाहनों को रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर नहीं कराना होगाअगले माह से बीएच सीरीज के लिए रजिस्ट्रेशन हाेंगे। इसके लिए तैयारी चल रही है। इस सीरीज की नंबर प्लेट वाले वाहन मालिकों को देश के किसी भी राज्य में वाहन चलाने के लिए रजिस्ट्रेशन ट्रांसफर कराने की जरूरत नहीं पड़ेगी। -मुकेश कुमार जैन, परिवहन आयुक्त ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- दो व्यापारियों की पिटाई, एक को सौतेली मां ने पीटा दूसरे को पड़ोसी ने Posted: 18 Mar 2022 12:40 AM PDT इंदौर। महानगर में 1 दिन में दो व्यापारियों की पिटाई का मामला सामने आया है। भवर कुआं थाना क्षेत्र में एक युवा व्यवसाई को उसकी सौतेली मां ने पीट दिया। जबकि जूनी इंदौर इलाके में ट्रांसपोर्टर को उसके पड़ोसी ने पीटा। दोनों घटनाओं का वीडियो सामने आया है। बिजनेसमैन की सौतेली मां ने ऑफिस तहस-नहस किया फिर कार के कांच फोड़ दिएउद्योग नगर में स्थापित राजकुमार चौहान पुलिस को बताया कि उनके पिता विजय चौहान की दूसरी पत्नी अर्चना सिंह लसूडिया स्थित उनकी मिल के ऑफिस आई थी। उनके साथ कुछ और लोग भी थे। आते ही उन्होंने पिता के बारे में पूछा। जब उनसे कहा कि पिताजी यहां नहीं आते तो उन्होंने ऑफिस में उपद्रव शुरू कर दिया और पूरा फर्नीचर तहस-नहस कर दिया। बाहर निकलते समय स्कॉर्पियो कार के कांच फोड़ दिए। पुलिस, राजकुमार की शिकायत पर विश्वास नहीं कर रही थी परंतु CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुए वीडियो सामने आने के बाद अर्चना सिंह के खिलाफ FIR दर्ज कर ली गई। ट्रांसपोर्टर कैलाश चंद्र पारिक को पड़ोसी ने पीटाजूनी इंदौर इलाके में ट्रांसपोर्ट कारोबारी कैलाश चंद्र रात 2:00 बजे अपने ऑफिस में बैठे हुए थे। अमेरिका में अपने बेटे से वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे तभी पवन पुत्र चांदमल पारिक आया और उसने कैलाश चंद्र के साथ मारपीट शुरू कर दी। बेटे ने अमेरिका से इंदौर पुलिस को घटना की सूचना देते हुए पिता को बचाने के लिए भेजा। जब तक पुलिस पहुंची कैलाश चंद्र को पीटने के बाद पवन वहां से जा चुका था। पुलिस ने पवन के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| भोपाल सीट- साध्वी, मोह त्यागने को तैयार नहीं, दिल्ली नाम सुनने तैयार नहीं- MP NEWS Posted: 18 Mar 2022 05:03 AM PDT भोपाल। बड़ी विचित्र स्थिति बन गई है। चुनावी राजनीति से सन्यास लेने के बाद उमा भारती ने फिर से चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। शिवराज सिंह चौहान चाहते हैं कि कैसे भी करके उमा भारती को मध्य प्रदेश की सीमा से बाहर रखा जाए लेकिन मुख्यालय के नेता उमाश्री का नाम सुनने को तैयार नहीं। प्रज्ञा सिंह ठाकुर के बाद से छटपटा रही हैं उमा भारतीदरअसल जबसे भारतीय जनता पार्टी ने, विश्व हिंदू परिषद की दबंग साध्वी एवं महामंडलेश्वर प्रज्ञा सिंह ठाकुर को भोपाल लोकसभा का टिकट देकर जताया है। तभी से उमा भारती काफी बेचैन हैं। सूत्रों का कहना है कि प्रज्ञा सिंह के कारण उनका चुनावी राजनीति से सन्यास भंग हो गया। दरअसल, उमा भारती को लगता है कि यदि भोपाल से किसी साध्वी को सांसद होना चाहिए तो वह, उमा भारती होना चाहिए। दुकान में घुसकर शराब की बोतल तोड़ने से क्या मिलाकुछ लोगों का मानना है कि उमा भारती ने फ्रस्ट्रेशन के कारण ऐसा किया। इससे पहले सीएम शिवराज सिंह चौहान उनसे मिलने के लिए उनके घर गए थे। दोनों के बीच बातचीत हुई थी परंतु शायद वह बात नहीं हुई जो मां भारती चाहती थी। सूत्र बताते हैं कि शिवराज सिंह ने आश्वासन दिया था कि वह दिल्ली में बात करेंगे। उन्होंने बात भी की परंतु बात बनी नहीं। वह पत्थर उमा भारती ने ना तो शराब में मारा था और ना ही शिवराज में, वह तो भगत सिंह की तरह एक धमाका किया गया था। बाकी दिल्ली में बैठे नेताओं को सुनाई दे। तनाव बढ़े और आश्वासन मिल जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| Posted: 18 Mar 2022 06:47 AM PDT नई दिल्ली। होली के मौके पर गुड न्यूज़ का इंतजार कर रहे केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर नहीं है। सरकार ने संसद में स्पष्ट किया है कि केंद्रीय कर्मचारियों की महंगाई दर बढ़ाने का कोई विचार नहीं है। केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में स्पष्ट रूप से कहा कि DA की दर बढ़ाने की कोई जरूरत नहीं है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राज्यसभा में कहा कि केंद्रीय श्रम मंत्रालय द्वारा जारी अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (एआईसीपीआई-आईडब्ल्यू) के अनुसार, डीए मुद्रास्फीति भाव पर आधारित होगा। रकार ने संसद को यह भी बताया कि पिछली दो तिमाहियों में महंगाई दर 5 फीसदी से ज्यादा रही है। राज्यसभा सांसद नारनभाई जे राठवा ने मंगलवार को वित्त राज्य मंत्री से पूछा था कि केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के महंगाई भत्ते में वृद्धि को 3 फीसदी पर स्थिर क्यों रखा गया है जबकि मुद्रास्फीति की दर अधिक है। वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने कहा कि सरकार की डीए 3 फीसदी से ज्यादा बढ़ाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में वृद्धि की दर में संशोधन की जरूरत नहीं है। विशेष रूप से, वर्तमान कुल महंगाई भत्ता (डीए) 31 फीसदी है, जो केंद्र द्वारा अनुमति देने पर बढ़कर 34 फीसदी हो सकता है। केंद्र सरकार के कर्मचारियों का डीए साल में दो बार जनवरी से जुलाई के बीच अपडेट किया जाता है। महंगाई भत्ते की वर्तमान दर को मूल वेतन से गुणा करके डीए की गणना की जाती है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- सरकारी और प्राइवेट स्कूलों के लिए छुट्टी की घोषणा, लास्ट डे लास्ट मिनट पर डिसीजन Posted: 18 Mar 2022 04:27 AM PDT भोपाल। लास्ट डे लास्ट मिनट पर डिसीजन लेते हुए स्कूल शिक्षा विभाग के राज्यमंत्री इंदर सिंह परमार ने सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों के लिए होली की छुट्टी की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि होली के दूसरे दिन यानी दिनांक 19 मार्च 2022 दिन शनिवार को स्कूल नहीं खुलेंगे। मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय की ओर से उप सचिव प्रमोद सिंह ने आधिकारिक आदेश जारी किया। जिसमें स्पष्ट किया गया कि मध्य प्रदेश के सभी सरकारी एवं प्राइवेट शिक्षण संस्थान जो स्कूल शिक्षा विभाग के अंतर्गत आते हैं, होली के दूसरे दिन दिनांक 19 मार्च 2022 दिन शनिवार को अवकाश घोषित करता है। पढ़ना लिखना अभियान की परीक्षा 26 मार्च कोबुनियादी साक्षरता के लिए पढ़ना लिखना अभियान की परीक्षा दिनांक 26 मार्च 2022 को होगी। परीक्षार्थी अपनी सुविधा के अनुसार किसी भी केंद्र पर परीक्षा दे सकते हैं। परीक्षा सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक चलेगी। परीक्षार्थी के लिए परीक्षा की समय अवधि 3 घंटे होगी। उम्मीदवार अपनी सुविधा के अनुसार समय निकालकर सुबह से शाम तक कभी भी परीक्षा दे सकते हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश में 24 घंटे रेस्टोरेंट्स खोलने की अधिसूचना जारी- MP NEWS Posted: 17 Mar 2022 06:17 PM PDT इंदौर। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं इंदौर के कलेक्टर मनीष सिंह के खाते में ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज हुई है। उनके प्रयास के कारण मध्यप्रदेश शासन के श्रम विभाग द्वारा प्रदेश के सभी 52 जिलों में 24 घंटे रेस्टोरेंट खोलने की अधिसूचना जारी कर दी गई है। मध्यप्रदेश में कलेक्टर को मिला अधिकार- कहां खुलेगा 24 घंटे बाजारश्रम विभाग ने मध्य प्रदेश के सभी जिलों के कलेक्टरों को अधिकृत किया है कि वह सुनिश्चित करें कि कहां पर 24 घंटे खानपान की दुकानें खोलने की अनुमति देनी है। ऐसे स्थान जहां पर आईटी कंपनियों, बीपीओ, स्टार्टअप आदि स्थापनाओं में रात की पाली में काम होता है, वहां पर रात के समय खानपान की दुकानें खोलने की अनुमति दी जा सकती है। उपसचिव जगदीशचंद्र जटिया द्वारा राज्यपाल की अनुमति से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक उपहार गृह और भोजन गृह (भोजन-नाश्ता की होटलें) अब रात में भी खुल सकेंगी। अभी तक रात 12 से सुबह 6 बजे तक इस पर रोक थी। नोटिफिकेशन में दो शर्तों को जोड़ा गया है, जिसमें मप्र दुकान व कारखाना स्थापना अधिनियम 1958 की धारा 3 की उपधारा 2 के तहत अब रात 9 से सुबह 7 बजे तक की भी छूट मिलेगी। श्रम कानून के तहत ऐसे संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को सप्ताह में एक दिन का अवकाश देना होगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- प्रोफ़ेसर मोहंती के खिलाफ महिला थाने में 2 मामले दर्ज Posted: 17 Mar 2022 06:08 PM PDT भोपाल। NLUI (The National Law Institute University, Bhopal) में चल रहे प्रोफ़ेसर तपन मोहंती विवाद में प्रोफेसर मोहंती के खिलाफ महिला थाने में दो मामले दर्ज किए गए। छात्र नेताओं ने प्रोफ़ेसर मोहंती पर 100 से ज्यादा छात्राओं को आपत्तिजनक मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आदेश पर इस मामले की पुलिस इंक्वायरी शुरू हुई थी। भोपाल के पुलिस कमिश्नर मामले की डायरेक्ट मानिटरिंग कर रहे हैं। पुलिस इंक्वायरी के पहले दिन छात्राओं ने FIR दर्ज कराने से इनकार करते हुए, विचार करने के लिए समय मांगा था। गुरुवार की रात फाइनल ईयर की दो छात्राओं ने महिला थाने पहुंचकर अलग-अलग मामले दर्ज कराए हैं। इस मामले की पुलिस इंक्वायरी शुरू होते ही प्रोफेसर तपन मोहंती किसी अज्ञात स्थान पर चले गए थे। जाने से पहले उन्होंने बयान दिया था कि उनके खिलाफ साजिश रची गई है। यदि ईमानदारी से जांच की जाएगी तो कई बड़े खुलासे होंगे। कहा जा रहा है कि प्रोफ़ेसर मोहंती फरार नहीं हुए हैं बल्कि पुलिस की जानकारी में पत्रकारों के सवाल और छात्र नेताओं के प्रदर्शन से बचने के लिए अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती- संशोधित नियुक्ति आदेश, लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा जारी- MP NEWS Posted: 17 Mar 2022 05:57 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में दिनांक 16 मार्च 2022 को जो नियुक्ति आदेश जारी किए गए थे उनमें से कुछ आदेशों में संशोधन किया गया है। डीपीआई द्वारा चार संशोधित आदेश जारी किए गए हैं। उम्मीदवार शिक्षा विभाग की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर नियुक्ति आदेश पढ़ सकते हैं एवं उन्हें डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवारों की सुविधा के लिए हम चारों संशोधित आदेशों की डायरेक्ट लिंक भी उपलब्ध करा रहे हैं। जिसके माध्यम से एमपी एजुकेशन पोर्टल पर उपलब्ध संशोधित आदेशों तक पहुंचा जा सकता है। Madhya Pradesh Teacher Recruitment - Revised Appointment Orderउल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश शासन के स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा दिनांक 16 मार्च 2022 को वेटिंग वाले 8627 चयनित शिक्षकों में से 1776 उम्मीदवारों के नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं। इनमें से 853 उच्चतर माध्यमिक शिक्षक यानी वर्ग एक और 923 उच्च माध्यमिक शिक्षक वर्ग 2 के उम्मीदवारों के नाम हैं। सूची एमपी एजुकेशन पोर्टल पर अपलोड की गई है। यहां क्लिक करके आप सभी नियुक्ति आदेशों को पढ़ सकते हैं एवं डाउनलोड कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| मुगलों ने राजस्थान के शहरों के नाम क्यों नहीं बदले, जबकि कई इलाकों पर पर कब्जा था- GK in Hindi Posted: 18 Mar 2022 03:07 AM PDT General knowledge for competitive examsहम सभी जानते हैं कि एक समय ऐसा था जब मुगलों ने पूरे राजस्थान पर अपना शासन स्थापित कर लिया था। मुगलों ने भारत में करीब 704 शहरों और ऐतिहासिक महत्व के स्थलों के नाम बदले, लेकिन राजस्थान की रियासतों और ऐतिहासिक स्थलों के नाम नहीं बदले। सवाल यह है कि मुगलों ने राजस्थान के शहरों के नाम क्यों नहीं बदले। आइए पता लगाते हैं:- General knowledge for studentsमुगलों के इतिहास में यदि किसी धरती पर सबसे ज्यादा युद्ध हुए तो वह राजस्थान है। मुगलों के इतिहास का सर्वाधिक रक्तपात राजस्थान में ही हुआ लेकिन मुगलों को यदि सबसे ज्यादा कहीं नुकसान हुआ तो वह राजस्थान है। यह बात सही है कि मुगलों ने पूरे राजस्थान पर अपना शासन स्थापित कर लिया था। अपनी आदत के अनुसार उन्होंने राजस्थान के कई शहरों का नाम बदला। पूरी लिस्ट पर बात नहीं करेंगे लेकिन ऐतिहासिक चित्तौड़ का नाम बदलकर खिजराबाद कर दिया गया था। आमेर का नाम भी बदलकर मोमीनाबाद रख दिया था। General knowledge for teachersमुगलों के साथ युद्ध में हारे राजस्थानी रियासतों के राजाओं ने हिम्मत नहीं हारी थी। उन्होंने समय की प्रतीक्षा की और जैसे-जैसे मुगल कमजोर होते गए वैसे वैसे रियासतों के पुराने नाम पूरे वैभव के साथ घोषित किए जाते रहे। 17वी शताब्दी में राजस्थान में मुगलों द्वारा बदले गए सभी नाम अस्वीकार कर दिए गए थे। कमजोर हो चुके मुगल, राजस्थान की रियासतों से लड़ने की ताकत नहीं रखते थे। इसलिए उन्होंने भी कोई आपत्ति नहीं उठाई। एक और महत्वपूर्ण बात यह है कि मुगलों ने केवल उन्हीं शहरों के नाम बदले जहां पर लोकल एडमिनिस्ट्रेशन मुगलों के पास चला गया था। राजस्थान की सबसे अच्छी बात यह रही कि ज्यादातर राजाओं ने लोकल एडमिनिस्ट्रेशन अपने पास रखा। इसके चलते मुगल, अन्य इलाकों की तरह राजस्थान में मनमानी नहीं कर पाए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| आपका मैसेज कब भड़काऊ संदेश की श्रेणी में आ जाता है, जानिए- IT Act, 2000 Posted: 17 Mar 2022 04:22 PM PDT स्मार्टफोन अब हर व्यक्ति के हाथ में होता है, जो एक कंप्यूटर डिवाइस है और सोशल साइट जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर आदि के कारण न केवल वह समाज से जुड़ा रहता है बल्कि पलक झपकते ही हजारों लोगों को एक साथ मैसेज भी कर सकता है। कई बार लोग अपनी भावनाओं को ऐसे शब्दों में बयां कर देते हैं, जिसे भड़काऊ संदेश की श्रेणी में लिया जाता है और आप कानूनी कार्रवाई का शिकार हो जाते हैं। आइए जानते हैं, इंटरनेट पर शब्दों की कानूनी मर्यादा क्या होती है:- सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 (क) की परिभाषाकोई भी व्यक्ति स्मार्टफोन या किसी भी प्रकार के कम्प्यूटर साधन या अन्य किसी इलैक्ट्रोनिक सूचना के साधन द्वारा अत्यधिक आक्रामक या धमकाने वाली सूचना भेजेगा या कोई झूठी सूचना जानते हुए कि उस सूचना द्वारा किसी प्रकार की क्षति, असुविधा, खतरा, रुकावट, अपमान, आपराधिक अभित्रास,शत्रुता, घृणा या भेदभाव फैलाने के प्रयोजन के लिए लागातार संदेश, सूचना भेजता है, वह व्यक्ति अधिनियम की धारा 66(क) के अंतर्गत दोषी होगा। विशेष नोट:- श्रेया सिंघल बनाम भारत संघ,2015- मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा यह अभिनिर्धारित किया कि यह धारा तब तक प्रभावी नहीं होगी जब तक भारतीय दण्ड संहिता के तहत अपराध का समावेश नहीं होगा अर्थात जब तक मानहानि, गालीगलौज वाले संदेश, धमकी वाले संदेश का होना व्यक्ति विशेष से संबंधित होना चाहिए। क्योंकि वाक़् एवं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का अधिकार प्रत्येक नागरिकों को प्राप्त है वह अपनी बातों जो सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं लेकिन आपराधिक उद्देश्य के लिए नहीं एवं व्यक्तिगत दोष नहीं होना चाहिए। सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 66 (क) के अंतर्गत दण्ड का प्रावधानयह अपराध समझोता योग्य है उसी न्यायालय द्वारा जहाँ अपराध का विचारण है एवं यह संज्ञेय एवं जमानतीय अपराध हैं। सजा- इस अपराध के लिए अधिकतम तीन वर्ष की कारावास और जुर्माना से दण्डित किया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| MP College news- पढ़िए 1 साल में आपका कॉलेज और सिस्टम कितना बदल जाएगा Posted: 17 Mar 2022 04:05 PM PDT MP College news- ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम शुरू होगाभोपाल। उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के क्रियान्वयन के बाद मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा में वर्चुअल माध्यम के प्रभावी उपयोग और अकादमिक गुणवत्ता पर फोकस किया जाएगा। शासकीय महाविद्यालयों में 200 स्मार्ट क्लासरूम और 10 संभागों में डिजिटल स्टूडियो की स्थापना की जाएगी। ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम लांच किया जाएगा। विद्यार्थियों की शिकायत को हल करने के लिए ऑनलाइन प्लेटफार्म की शुरूआत की जायेगी। सभी महाविद्यालयों में आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों विषयों की पढाई की व्यवस्था होगी। मध्यप्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी और स्किल यूनिवर्सिटी खुलेगीइस वर्ष 1500 से अधिक सहायक प्राध्यापकों, क्रीड़ा अधिकारियों और लाइब्रेरियन की भर्ती की जाएगी। विद्यार्थियों के लिए 6 हजार ई-मॉड्यूल्स का निर्माण होगा और अधिकतम विद्यार्थियों को प्लेसमेंट मिले, इस पर प्राथमिकता से कार्य किया जाएगा। प्रदेश में डिजिटल यूनिवर्सिटी, स्किल यूनिवर्सिटी खोलने के लिए कांसेप्ट नोट बनाया जा रहा है। डिजिटल यूनिवर्सिटी की स्थापना के लिए एक टीम IIT, केरल का जल्द ही दौरा करेगी। MP NEWS- कॉलेज स्टूडेंट्स ने जैविक खेती और पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों को चुनाउच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अंतर्गत परंपरागत उच्च शिक्षा को अधिक रोजगारमूलक और कौशलयुक्त बनाने का प्रयास किया गया है। वैकल्पिक और वोकेशनल विषयों को प्रारंभ किया गया है। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने जैविक खेती, पर्सनालिटी डेवलपमेंट जैसे विषयों को चुना है। विश्वविद्यालय स्तर पर प्रारम्भ किए गए कृषि पाठ्यक्रमों को विद्यार्थियों ने सराहा है। मध्यप्रदेश में सरकारी कॉलेजों से प्लेसमेंट और बिजनेस लोन मिलेगाप्रदेश के 150 शासकीय महाविद्यालय का गुणवत्ता अध्ययन केन्द्र के रूप में उन्नयन किया गया है। साथ ही 200 महाविद्यालय में स्वामी विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन प्रकोष्ठ की प्लेसमेंट और उद्यमिता सेल की स्थापना की गई है। यानी कि जहां एक और कॉलेज स्टूडेंट्स को नौकरी दिल्ली जाएंगी वहीं दूसरी ओर यदि वह अपना स्टार्टअप शुरू करना चाहते हैं तो बिजनेस लोन भी जलाया जाएगा। BHOPAL SAMACHAR- मध्यप्रदेश के स्टूडेंट्स को डिग्री लेकर घूमना नहीं पड़ेगामंत्री डॉ. यादव ने बताया कि इस वर्ष 200 महाविद्यालय में स्मार्ट क्लास रूम स्थापित किए जाएंगे। ई-कंटेंट के निर्माण को प्राथमिकता पर लिया गया है। अभी तक प्रमुख 36 विषय के 800 ई-मॉड्यूल्स तैयार किए गए हैं। कुल 6 हजार ई-मॉड्यूल्स के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। दस संभाग में डिजिटल स्टूडियो की स्थापना की जाएगी। विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट, डिग्री आदि रखने के लिए डीजी लॉकर की व्यवस्था प्रारंभ की जा रही है। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय द्वारा विद्यार्थियों के तीन वर्ष के दस्तावेज को डीजी लॉकर में अपलोड कर दिया है। डीजी लाकर के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्टिफिकेट, डिग्री आदि का ऑनलाइन सत्यापन किया जा सकता है। MP higher education news- प्लेसमेंट के लिए अब तक 200 कॉलेजों में MOUप्रदेश में स्टार्ट अप को बढ़ावा देने और युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इंदौर, ग्वालियर, उज्जैन, जबलपुर, भोपाल एवं रीवा विश्वविद्यालय में इंक्यूबेशन सेंटर की स्थापना की गई है। इन सेंटर को एमएसएमई विभाग की स्टार्ट अप नीति के साथ जोड़ा जा रहा है। अभी तक 200 महाविद्यालय ने उद्योगों के साथ साझेदारी कर युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदाय करने के लिए एमओयू किये हैं। महाविद्यालयों में प्लेसमेंट सेल को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा। स्वामी विवेकानंद कैरियर गाइडेंस योजना की वेबसाइट का निर्माण किया गया है। वेबसाइट पर छात्रों को कैरियर संबंधी, एमओयू, कैरियर अवसर मेला एवं समस्त योजनाओं की जानकारी एवं व्यक्तित्व विकास से सम्बंधित नवाचार एवं प्रशिक्षण की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध होगी। एमपी के सरकारी कॉलेजों में लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टमउच्च शिक्षा मंत्री ने बताया कि स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों के ऑनलाइन अध्यापन के लिए ऑनलाइन लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम बनाया जा रहा है, जिसमें विषय-विशेषज्ञों द्वारा प्रत्येक टॉपिक पर ऑनलाइन वीडियो लेक्चर, टीचिंग मटेरियल, टॉपिक संबंधी अतिरिक्त जानकारी उपलब्ध करने के लिए रिफरेन्स लिंक आदि होंगे। सम्बंधित मॉडयूल में स्टूडेंट एनरोलमेंट, ऑनलाइन एम्.सी.क्यू टेस्ट एवं ऑनलाइन असाइनमेंट अपलोड करने की सुविधा भी छात्रों के लिए उपलब्ध होगी। NIRF के लिए 26 कॉलेजों का चयनमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि एनआईआरएफ के लिए नैक से A+, A ग्रेड प्राप्त महाविद्यालय, सभी स्वशासी महाविद्यालय, कुल 26 महाविद्यालय का चयन किया गया है। इन महाविद्यालयों को विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। वर्तमान में 104 शासकीय महाविद्यालय एवं 30 निजी महाविद्यालय नैक द्वारा प्रत्यायित हैं। सत्र 2021-22 में प्रदेश के 6 शासकीय महाविद्यालय में नैक मूल्यांकन हुआ, जिसमें शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन को A+ ग्रेड (सर्वाधिक GPA 3.48) प्राप्त हुआ। वर्तमान में 7 शासकीय महाविद्यालय A ग्रेड प्राप्त हैं। प्रथम चरण में 56 महाविद्यालय, द्वितीय चरण में 120 और तृतीय चरण में 100 महाविद्यलय को नैक ग्रेड के लिए चयनित किया जा रहा है। वर्ष 2023 तक प्रदेश के अधिक से अधिक पात्र महाविद्यालयों को नैक द्वारा प्रत्यायित किये जाने का लक्ष्य है। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर को देश के टॉप-100 शैक्षणिक संस्थानों में शामिल करने के लिए कार्य-योजना बनाई गई है। MP EDUCATION NEWS- कॉलेज स्टूडेंट्स सरकारी विभागों में इंटर्नशिप करेंगेउच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोजेक्ट और फील्ड वर्क से सम्बंधित सहयोग प्राप्त करने के लिये उच्च शिक्षा विभाग शीघ्र ही राज्य शासन के विभिन्न विभाग से एमओयू करेगा। कृषि एवं किसान-कल्याण विभाग, उद्योग नीति एवं निवेश प्रोत्साहन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग, उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण, पर्यावरण, पशुपालन, संस्कृति, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, पर्यटन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, महिला एवं बाल विकास, पंचायत एवं ग्रामीण विकास, नगरीय विकास एवं आवास एवं स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से इस सम्बन्ध में प्रारंभिक स्तर की चर्चा की गई है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP ROJGAR SAMACHAR- 1500 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसर, लाइब्रेरियन, स्पोर्ट्स ऑफिसर्स की भर्ती होगी Posted: 18 Mar 2022 12:41 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के सभी सरकारी कॉलेजों में इस साल आर्ट्स, कॉमर्स और साइंस तीनों विषयों की पढाई की व्यवस्था होगी। इस वर्ष 1500 से अधिक सहायक प्राध्यापकों, क्रीड़ा अधिकारियों और लाइब्रेरियन की भर्ती की जाएगी। यह जानकारी उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. यादव ने दी। उल्लेखनीय है कि मध्य प्रदेश में नई शिक्षा नीति लागू की जा चुकी है। इसके चलते शिक्षा की व्यवस्था में कई नवीन परिवर्तन किए जाने हैं। पूरे मध्यप्रदेश में केवल एक शासकीय माधव विज्ञान महाविद्यालय, उज्जैन को A+ ग्रेड (सर्वाधिक GPA 3.48) प्राप्त हुआ है। और वर्तमान में मात्र 7 शासकीय महाविद्यालय A ग्रेड प्राप्त हैं। मध्य प्रदेश में उच्च शिक्षा की स्थिति को बेहतर बनाने के लिए नए कर्मचारियों की अनिवार्य आवश्यकता है। सरकारी नौकरियां- मध्यप्रदेश में 6000 पुलिस और 13000 शिक्षक भर्ती आने वाली हैभोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने घोषणा की है कि पुलिस की 6 हजार भर्ती निकाल रहे हैं, जिसमें नई व्यवस्था के अंतर्गत आधे अंक लिखित परीक्षा और आधे अंक भाग-दौड़ के रखे जाएंगे। 13 हजार शिक्षकों की भर्ती हम तत्काल निकाल रहे हैं। उसके बाद 10 हजार और निकालेंगे। बैकलॉग के पद भी भरे जाएंगे। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP karmchari news- सरकार ने इस बार फेस्टिवल एडवांस ही नहीं दिया, संयुक्त मोर्चा ने निंदा की Posted: 17 Mar 2022 03:25 PM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा जबलपुर जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय ने कार्यभारित स्थापना और स्थाई दल श्रमिकों को होली त्यौहार अग्रिम ना दिये जाने को कर्मचारियों की आशाओं पर पानी फिरना बताया है। कर्मचारी आशाएं लगाये बैठे थे कि उन्हें त्यौहार अग्रिम मिलेगा जिससे वह होली त्यौहार को खुशी से मनायेगें। लेकिन सरकार अग्रिम देने का आदेष करना ही भूल गई। 2019 में होली, दीपावली, रक्षाबंधन में कर्मचारियों को 10 हजार रूपये त्यौहार अग्रिम दिया गया है। इस त्यौहार में अग्रिम देने के आदेश ही जारी नहीं किये गये। जो अग्रिम दिया जाता है उसकी बसूली प्रतिमाह समान 12 किस्तों में की जाती है। इस वर्ष अग्रिम ना दिये जाने से कर्मचारियों की होली बे-रंग रहेगी। होली त्यौहार अग्रिम जलसंसाधन, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, संसाधन, शिक्षा, राजस्व वन विभाग, कृषि विभागों में कार्यरत कार्यभारित स्थापना के समय पाल चौकीदार, चपरासी, खलासी, वन श्रमिक, माली, स्वीपर, खानसामा मेट, कुशल, अर्धकुशल, अकुशल श्रमिकों को अग्रिम नहीं दिया गया जिससे कर्मचारियों में भारी नाराजगी है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिला अध्यक्ष अटल उपाध्याय, नरेश शुक्ला, मुकेश चर्तवेर्दी, संतोश मिश्रा, संजय गुजराल रविकांत दहायत, अजय दुबे,यू एस करोसिया, योगेष चौधरी, प्रसान्त सोंधिया, विश्वदीप पटैरिया, प्रदीप पटैल, देवदोनेरिया, धीरेन्द्र सिंह, मुकेष मरकाम, योगेन्द्र मिश्रा, आलोक अग्निहोत्री, चंदूजाउलकर, मुकेश मिश्रा, नरेन्द्र सैन, मंसूर वेग, संतोष दुबे, ने कर्मचारियों को त्यौहार अग्रिम ना दिये जाने की घोर निंदा की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| खर्राटों का इलाज- AIIMS BHOPAL के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट की स्टडी रिपोर्ट Posted: 17 Mar 2022 10:50 PM PDT भोपाल। All India Institute of Medical Sciences Bhopal के पल्मोनरी मेडिसिन डिपार्टमेंट द्वारा स्टडी रिपोर्ट सार्वजनिक की गई। बताया गया है कि 35% पुरुष एवं 30% महिलाएं खर्राटे लेने की बीमारी (आब्सट्रक्टिव स्लीप एप्निया) से पीड़ित हैं। खर्राटे लेने की बीमारी- 18 से 70 साल के बीच 900 लोगों पर अध्ययन किया गयाअखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), भोपाल में आने वाले मरीजों के उन स्वजन पर यह अध्ययन किया गया है जो पूरी तरह से स्वस्थ थे। इनकी उम्र 18 से 70 साल के बीच थी। भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आइसीएमआर) के सहयोग से किए जा रहे इस अध्ययन में 900 आम लोगों को शामिल किए जाने का लक्ष्य है। जिन 670 लोगों पर अध्ययन किया जा चुका है, उनमें 218 (32%) में यह बीमारी मिली है। पीड़ितों में 70 प्रतिशत रक्तचाप (बीपी) और 14 प्रतिशत डायबिटीज से प्रभावित मिले हैं। खर्राटे लेने वालों को- ब्लड प्रेशर और डायबिटीज का खतराडाक्टरों का कहना है कि आमतौर पर अधिकतम 20 प्रतिशत लोग ही बीपी से पीड़ित मिलते हैं, लेकिन स्लीप एप्निया के चलते पर्याप्त नींद नहीं होने से रक्तचाप और डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। ढाई साल से चल रहा यह अध्ययन इस वर्ष अगस्त तक पूरा हो जाएगा। पल्मोनरी मेडिसिन विभाग के अध्यक्ष डा. अभिषेक गोयल ने बताया कि भारत में अभी तक हुए अध्ययनों में सामने आया था कि करीब 10 प्रतिशत लोग इस बीमारी से पीड़ित हैं। मोटापे के कारण भी आते हैं खर्राटेताजा अध्ययन बता रहा है कि इसका दायरा बढ़ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह मोटापा भी है। डा. अभिषेक गोयल ने बताया कि स्लीप एप्निया एक गंभीर बीमारी है। इसमें नींद के दौरान कुछ सेकंड के लिए सांस लेने में रुकावट होती है। उपचार नहीं होने पर डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, अवसाद, नपुंसकता और सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है। महिलाओं में माहवारी बंद होने के बाद हार्मोन संबंधी बदलाव होते हैं। इस कारण मोटापा बढ़ने से ज्यादातर को स्लीप एप्निया हो जाती है। मध्यप्रदेश में खर्राटे से पीड़ित मरीजों के लिए हेल्पलाइनरात में तेज खर्राटे, नींद में सांस लेने के लिए हांफना, रात में बार-बार पेशाब आना, मुंह सूखना, दिन में अधिक नींद आना, सुस्ती जैसे लक्षण हैं। इस बीमारी की जांच स्लीप लैब में की जाती है। मरीज के सोने के बाद एक मशीन (पालीसोमनोग्राफी) से करीब आठ घंटे में यह जांच होती है। उन्होंने कहा कि यह जांच पूरी तरह से सुरक्षित है। मरीज को कोई दर्द या असुविधा नहीं होती। एम्स में मध्य भारत की सबसे बड़ी स्लीप लैब है, जहां एक समय में चार लोगों की जांच की जा सकती है। इसके बारे में मरीज फोन नंबर 0755-2834243 पर भी जानकारी ले सकते हैं। खर्राटे की बीमारी का कारणमोटापे की वजह से गर्दन मोटी हो जाती है। इस कारण श्वास नली संकरी होने से पर्याप्त आक्सीजन फेफड़ों तक नहीं पहुंच पाती। जिनका बाडी मास इंडेक्स (बीएमआइ) 30 से ऊपर होता है उनमें करीब 60 प्रतिशत को यह बीमारी होती है। बच्चों में इसकी वजह टान्सिल का बढ़ना भी है जो श्वास नली को दबाता है। खर्राटे की बीमारी का इलाजज्यादा तकलीफ महसूस करने वालों को सोते वक्त कंटिन्यूअस पाजिटिव एयर-वे प्रेशर (सीपीएपी) मशीन लगानी होती है जो करीब 35000 रुपये में आती है। इसमें दबाव के साथ आक्सीजन प्रवाह से श्वास नली चौड़ी हो जाती है। मरीजों को मोटापा कम करने की सलाह भी दी जाती है। बच्चों में यदि टान्सिल बढ़ने से दिक्कत होती है या जबड़े के आकार की वजह से सांस लेने में समस्या होती है तो उसका इलाज किया जाता है। स्वास्थ्य से संबंधित समाचार एवं जानकारियों के लिए कृपया Health Update पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- कोर्ट में पुलिस की किरकिरी, फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग 50 करोड़ की ठगी में रिमांड नामंजूर Posted: 17 Mar 2022 08:27 AM PDT इंदौर। पिछले दिनों इंदौर पुलिस वाला फर्जी फॉरेक्स ट्रेडिंग के माध्यम से 50 करोड़ की ठगी के मामले का खुलासा किया गया था। इसी मामले में आज कोर्ट में पुलिस की काफी किरकिरी हुई। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का रिमांड मांगा था परंतु कोर्ट ने नामंजूर कर दिया। बिजलपुर निवासी देवेश वरनदानी की शिकायत पर विजयनगर थाना में दर्ज इस प्रकरण की शुरुआत की गड़बड़ी से हुई है। आरोप है कि पुलिस ने मुख्य आरोपी अतुल नेतनराव को गिरफ्तार नहीं किया। गंभीर आर्थिक अपराध की जांच में लापरवाही की गई। बाद में कंपनी के कर्मचारी अनिल बिष्ट और हरदीप को पकड़ा, कोर्ट से दोनों को रिमांड पर लिया लेकिन दो दिन बाद इस मामले की जांच कर रहे हेड कांस्टेबल भरत बड़े को थाने से हटा दिया। डीसीपी जोन-2 संपत उपाध्याय ने एसआइटी का गठन किया लेकिन SIT कुछ भी नया नहीं कर पाई। बुधवार को कोर्ट पहुंचे SIT अफसरों पांच दिन का रिमांड मांगने समक्ष खड़े हो गए, लेकिन डायरी देखते ही मजिस्ट्रेट ने साफ कर दिया कि वह एक भी दिन का रिमांड नहीं दे सकते। SIT से कहा कि जिन दो युवकों से छह दिन से पूछताछ चल रही है उनसे अभी तक ठोस प्रणाम प्राप्त नहीं हुए हैं। सुनवाई के बाद कोर्ट ने अनिल व हरदीप का जेल वारंट बना दिया। अतुल नेतनराव के दुबई से कनेक्शन का दावा किया गया थापुलिस ने दावा किया था कि मुख्य आरोपित अतुल नेतनराव अभी तक 50 करोड़ से ज्यादा की ठगी कर चुका है और उसके तार दुबई से जुड़े है। अतुल अंतरराष्ट्रीय ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म मेटा ट्रेडर्स -5 पर फर्जी फर्म ग्लोबल प्लेटिनम, बीएमबी जैसी कंपनियां बना कर लोगों को ठगता था। करोड़ों रुपये जमा होने के बाद वह कंपनी का पूरा सर्वर ही डिलिट कर देता था। समाचार लिखे जाने तक ना तो अतुल को गिरफ्तार किया गया है और ना ही पुलिस ने अपने दावे के समर्थन में कोर्ट के सामने कोई पुख्ता प्रमाण प्रस्तुत किया। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- महिला ने खुद का गला दबा कर आत्महत्या कर ली Posted: 17 Mar 2022 08:12 AM PDT इंदौर। शहर में एक महिला ने खुद का गला दबा कर आत्महत्या कर ली। जब उसके परिवार वाले उसे अस्पताल लाए थे, तब वह जीवित थी। डॉक्टर ने उसका इलाज किया और डॉक्टरों के हिसाब से हुआ पूरी तरह से स्वस्थ हो गई थी। इधर छुट्टी की तैयारी चल रही थी और उधर महिला की तबीयत फिर से बिगड़ गई एवं उसकी मृत्यु हो गई। एमआइजी थाना पुलिस के मुताबिक, 35 वर्षीय वंदना पत्नी कन्हैयालाल निवासी छोटी खजरानी को 12 मार्च को स्वजन एमवाय अस्पताल लेकर पहुंचे थे। बताया जाता है कि महिला ने खुद का गला दबाया था, जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई थी। तब से महिला का उपचार एमवाय अस्पताल में चल रहा था। पुलिस ने बताया कि वह ठीक भी हो गई थी और उसकी छुट्टी होने वाली थी। इस बीच बुधवार को महिला के गले में फिर से दर्द होने लगा और उपचार के बीच रात करीब एक बजे उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण स्पष्ट होगा। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP POLICE n HOME GUARD TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश पुलिस एवं होमगार्ड तबादला सूची Posted: 17 Mar 2022 07:51 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय ने पुलिस एवं होमगार्ड के कई अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए हैं। इसके अलावा आईपीएस पुरुषोत्तम शर्मा की निलंबन अवधि बढ़ाने एवं पीआर एजेंसी से अनुबंध करने का आदेश भी जारी किया है। IPS पुरुषोत्तम शर्मा की निलंबन अवधि बढ़ाईमध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग मंत्रालय में भारतीय पुलिस सेवा 1986 बैच के वरिष्ठ अधिकारी श्री पुरुषोत्तम शर्मा का निलंबन 22 जुलाई 2022 तक बढ़ा दिया है। उनका एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह अपनी पत्नी के साथ झगड़ा करते हुए दिखाई दे रहे थे। श्री पुरुषोत्तम शर्मा Special DG के पद पर पदस्थ थे। इंस्पेक्टर राम खेलावन शुक्ला का ट्रांसफरगृह विभाग ने श्री राम खिलावन शुक्ला (निरीक्षक-10) सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर आगामी आदेश तक सहायक पुलिस महानिरीक्षक, कार्यालय पुलिस महानिरीक्षक विसबल जबलपुर के पद पर पदस्थ किया जाता है। IPS पुनीत गेहलोद का ट्रांसफरगृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी श्री पुनीत गेहलोद को सेनानी 26 वी वाहिनी गुना से सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट ट्रांसफर किया है। श्री राजीव कुमार मिश्रा एसपी गुना को आगामी आदेश तक अस्थाई रूप से सेनानी 26 वी वाहिनी गुना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। एसपी बालाघाट श्री समीर सौरभ को सेनानी हॉक फोर्स बालाघाट का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया था जो श्री पुनीत गेहलोद के ट्रांसफर के बाद समाप्त हो गया। MP HOME GUARD TRANSFER LISTश्री अपूर्व शुक्ला डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड रीवा से सीनियर स्टाफ ऑफिसर होमगार्ड हेडक्वार्टर जबलपुर। श्रीमती संगीता शाक्य सीनियर स्टाफ ऑफिसर होमगार्ड हेड क्वार्टर जबलपुर से डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड रीवा। सुश्री उषा डामर डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड भोपाल को डिवीजनल कमांडेंट होमगार्ड नर्मदा पुरम का अतिरिक्त प्रभार। श्री सुमित जैन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट एसडीआरएफ इंदौर से डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड इंदौर। श्री राजेश जैन डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड इंदौर से डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड होशंगाबाद। श्री आर के एस चौहान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड होशंगाबाद से डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड खंडवा। श्री युवराज सिंह चौहान डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड हेड क्वार्टर कैंप भोपाल से डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड नीमच। श्री विनोद बौरासी डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट JSO हेड क्वार्टर होमगार्ड जबलपुर से डिस्ट्रिक्ट कमांडेंट होमगार्ड आगर मालवा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश में अब पुलिस का प्रचार होगा, PR एजेंसी से अनुबंध किया जाएगा- MP NEWS Posted: 17 Mar 2022 07:51 AM PDT भोपाल। कोरोनाकाल लॉकडाउन और इस प्रकार की आपातकालीन परिस्थितियों को छोड़कर मध्य प्रदेश पुलिस की छवि समाज में कभी अच्छी नहीं रहती लेकिन अब मध्यप्रदेश शासन का गृह विभाग मंत्रालय पुलिस की छवि को सुधारने के लिए प्रोफेशनल्स की मदद लेने जा रहा है। पुलिस के अच्छे कामों का प्रदेश और देश विदेश में प्रचार किया जाएगा। मध्य प्रदेश शासन के ग्रह विभाग मंत्रालय ने मध्य प्रदेश पुलिस की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने के लिए और आम जनता के बीच पुलिस के प्रति सम्मान एवं विश्वास बढ़ाने के लिए पब्लिक रिलेशन एजेंसी से अनुबंध करने का फैसला लिया है। इस हेतु आवश्यक कार्यवाही एवं आदेश जारी कर दिए गए हैं। सरकारी जनसंपर्क विभाग, पुलिस का प्रचार नहीं करतामध्यप्रदेश में सरकारी योजनाओं के प्रचार प्रसार के लिए जनसंपर्क संचालनालय का गठन किया गया है। मध्य प्रदेश के प्रत्येक जिले में कलेक्टर के अधीन जनसंपर्क कार्यालय हैं। जिस में पर्याप्त संख्या में स्टाफ एवं संसाधन होते हैं। जनसंपर्क संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन का विभाग है परंतु इसके द्वारा जिलों में सिर्फ कलेक्टर और प्रदेश स्तर पर सिर्फ मुख्यमंत्री का प्रचार प्रसार किया जाता है। मध्य प्रदेश के ज्यादातर जनसंपर्क कार्यालयों द्वारा पुलिस विभाग की गतिविधियों की जानकारी प्रेस एवं जनता तक नहीं पहुंचाई जाती। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- महिला एवं पत्रकार के खिलाफ भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने की FIR Posted: 17 Mar 2022 07:59 AM PDT जबलपुर। आरती नाम की महिला एवं माधव नाम के एक पत्रकार के खिलाफ राजधानी भोपाल में भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा को ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज किया गया है। भगत सिंह कुशवाहा, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष थे। इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने उनसे इस्तीफा मांग लिया था। भाजपा नेता भगत सिंह कुशवाहा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया है कि आरती नाम की महिला ने उनके साथ आपत्तिजनक फोटो खींचे और उन्हें ब्लैकमेल कर रही थी। सिवनी जिले का माधव नाम का एक पत्रकार इस मामले में महिला का साथ दे रहा था। भाजपा नेता ने दावा किया है कि वह महिला के साथ कभी नहीं मिले। उन पर आरोप लगाने वाली महिला कई लोगों के खिलाफ रेप का मामला दर्ज करवा चुकी है। उल्लेखनीय है कि इस मामले के सामने आने के बाद भगत सिंह कुशवाहा को संगठन की गतिविधियों में शामिल होने से रोक दिया गया था और उसके बाद उनसे इस्तीफा मांग लिया गया। मामला दर्ज होने से पहले भगत सिंह कुशवाहा को भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष के पद से इस्तीफा देना पड़ा था। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें |
| MP NEWS- कांग्रेस के सबसे बड़े आदिवासी नेता पर आदिवासियों का हमला, जोबट का मामला Posted: 17 Mar 2022 07:12 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की कांग्रेस पार्टी में सबसे बड़े आदिवासी नेता एवं प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ के मित्र कांतिलाल भूरिया एवं उनके सुपुत्र विक्रांत भूरिया पर आदिवासियों ने हमला कर दिया। यह घटना जोबट में घटी। दोनों भगोरिया मेले में शामिल होने के लिए गए थे। उदयगढ़ थाना पुलिस ने बताया कि कांग्रेस नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कांतिलाल भूरिया और युवक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विक्रांत भूरिया जोबट में भगोरिया मेले में शामिल होने के लिए गए थे। कार्यक्रम के बाद जब वह वापस लौट रहे थे तब कुछ लोगों ने उनकी गाड़ी को रोका और खींच कर मारपीट शुरू कर दी। जोबट कॉलेज के सामने दोनों कांग्रेसी नेता पुत्र पर जानलेवा हमला किया गया। उनकी गाड़ी पर भी पथराव किया गया है। कांग्रेस पार्टी में कांतिलाल भूरिया को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा आदिवासी नेता माना जाता है। प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ से उनके व्यक्तिगत संबंध बताए जाते हैं। कांतिलाल भूरिया आदिवासी राजनीति के कारण केंद्रीय मंत्री बनाए गए थे एवं मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके बेटे विक्रांत भूरिया को हाल ही में युवक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। विक्रांत भूरिया के चुनाव पर विवाद भी हुआ था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
|
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)