Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- कोर्ट से दोषी कर्मचारी को सीधे बर्खास्त नहीं कर सकते- हाई कोर्ट का फैसला - EMPLOYEES NEWS
- GWALIOR NEWS- सहायक शिक्षक, 27 कॉलेजों का संचालक निकला, EOW का खुलासा
- MP NEWS- दिग्विजय सिंह को 1 साल जेल की सजा, 11 साल पुराने मामले में 6 नेताओं को सजा
- व्यापमं घोटाला 2022- ग्वालियर के युवक का दावा, उसने स्क्रीनशॉट वायरल किए हैं - MP TET VARG-3 NEWS
- GWALIOR NEWS- ज्योतिरादित्य सिंधिया, पवैया के पिता की स्मृति भोज में पहुंचे
- MP शिक्षक भर्ती घोटाले में नया खुलासा- स्क्रीनशॉट मुख्यमंत्री निवास के अधिकारी का है - PEB PAPER OUT NEWS
- MP NEWS- बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराएगी शिवराज सिंह सरकार
- MP NEWS- पंचायत सचिव के लग्जरी बंगले में मिलीं नोटों की गड्डियां, EOW की कार्रवाई
- MP NEWS- रीवा में नायब तहसीलदार गिरफ्तार, भ्रष्टाचार की FIR दर्ज, लोकायुक्त की कार्रवाई
- बड़ी खबर- मप्र शिक्षक भर्ती वर्ग 3 का पेपर आउट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट- MP NEWS
- INDORE NEWS- 100 से ज्यादा कर्मचारी गिड़गिड़ाते रहे, शोरूम मालिक लेट गया फिर भी नगर निगम ने शोरूम तोड़ा
- BU BHOPAL NEWS- पेपर तक नहीं बना पा रहे विश्वविद्यालय के विद्वान, NEP लागू करके उलझ गए
- MP NEWS- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का सर्वर ठप किया जा रहा है ताकि पैसा कमाया जा सके
- MPPEB NEWS- समूह एक एवं दो भर्ती परीक्षा में आवेदन की तारीख बढ़ाई - ROJGAR SAMACHAR
- MP NEWS- अरुण यादव, भोपाल में जश्न और दिल्ली में मीटिंग से क्या संकेत दे रहे हैं
- BHOPAL NEWS- राजधानी में नरसंहार संग्रहालय का विरोध और समर्थन, विवाद शुरू
- MP BOARD DELEd परीक्षा फॉर्म के लिए तारीख एवं दिशा निर्देश घोषित- ROJGAR SAMACHAR
- मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षकों की भर्ती- JOB NOTIFICATION, MP BHOJ OPEN UNIVERSITY
- MP karmchari news- नवीन संवर्ग के शिक्षकों को 7वां वेतनमान एरियर भुगतान के आदेश
- ग्राम पदाधिकारियों के कानूनी कर्तव्य क्या हैं एवं अवहेलना पर दंड के क्या प्रावधान है, जानिए- General knowledge for Indian villages
- SIR को सम्मानसूचक शब्द क्यों मानते हैं, इंग्लिश में तो HEAD या LORD होना चाहिए, यहां पढ़िए- GK in Hindi
- JABALPUR NEWS- कर्मचारियों ने मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
- MPPSC NEWS- सहायक प्रबंधक परीक्षा 2021 रिजल्ट के संबंध में सूचना जारी
- बिजली कंपनी कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे, आवेदन की तारीख घोषित - MP karmchari news
- JABALPUR NEWS- एवरेस्ट आइस फैक्ट्री सील, कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की कार्रवाई
| कोर्ट से दोषी कर्मचारी को सीधे बर्खास्त नहीं कर सकते- हाई कोर्ट का फैसला - EMPLOYEES NEWS Posted: 26 Mar 2022 08:26 AM PDT नई दिल्ली। शासकीय कर्मचारियों के सेवा संबंधी नियमों के संदर्भ में गुजरात हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण फैसला दिया है। हाईकोर्ट ने कहा कि भ्रष्टाचार के मामले में कोर्ट से दोषी घोषित किए गए कर्मचारी को, फैसले के आधार पर सीधे बर्खास्त नहीं कर सकते। कर्मचारी को बर्खास्त करने से पहले निर्धारित नियमों का पालन करना अनिवार्य है। केस टाइटल: रामसिंह भाई सबूरभाई पटेल बनाम गुजरात राज्य, केस नंबर: C/SCA/22629/2019 न्यायालय, भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 की धारा 7,12, 13(1)(d) और 13(2) के तहत प्रतिवादी संख्या 3 द्वारा याचिकाकर्ता की सेवाओं को समाप्त करने के आदेश के खिलाफ दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रहा था। याचिकाकर्ता ने जोरदार विरोध किया कि एक आपराधिक अपील के माध्यम से, उसके खिलाफ पारित सजा का क्रियान्वयन निलंबित कर दिया गया था। इसलिए, टर्मिनेशन ऑर्डर पारित नहीं किया जाना चाहिए था। इसके अलावा, टर्मिनेशन ऑर्डर से पहले याचिकाकर्ता को कोई कारण बताओ नोटिस जारी नहीं किया गया था। वीडी वाघेला बनाम जीसी रायगर, डिप्टी आईजीपी, 1993 (2) जीएलएच 1005 पर भरोसा रखा गया, जहां यह आयोजित किया गया था। यह पता चला है कि आदेश से पहले नोटिस जारी किए बिना और याचिकाकर्ता के जवाब पर विचार किए बिना सेवा की समाप्ति की गई थी। इसी तरह अहमदखान इनायतखान बनाम जिला पुलिस अधीक्षक, बनासकांठा [1989 (2) जीएलआर 1301] में गुजरात हाईकोर्ट ने माना कि नोटिस देने में विफलता बर्खास्तगी को प्रभावित करती है। प्रतिवादी ने एचएन राव बनाम गुजरात राज्य [2000(3) जीएलएच 358] पर भरोसा किया, जिसमें यह माना गया था कि बर्खास्तगी का आदेश पारित करने से पहले नोटिस आवश्यक नहीं था। इसके अलावा, यूनियन ऑफ इंडिया बनाम वीके भास्कर [(1997) 11 एससीसी 383] में हाईकोर्ट ने माना कि आचरण के आधार पर सेवा से बर्खास्तगी जिसके कारण आपराधिक आरोप में दोषसिद्धि हो सकती है, जिसके लिए दोषसिद्धि के खिलाफ अपील की पेंडेंसी पर कोई रोक नहीं थी। हालांकि, बेंच ने कहा कि कानून ने लंबी यात्रा की है और किरीटकुमार डी व्यास बनाम गुजरात राज्य [1982 (2) जीएलआर 79] में गुजरात हाईकोर्ट ने कहा था, "दोषसिद्धि का इसलिए सजा के प्रश्न पर अपराधी को सुने बिना आंखों पर पट्टी बांधकर बर्खास्तगी का आदेश पारित करने के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता है। अहमदखान में फैसले की पुष्टि करते हुए, बेंच ने जोर देकर कहा कि प्राकृतिक न्याय के सिद्धांतों का पालन किया जाना चाहिए। जस्टिस वैष्णव ने कहा, इस प्रकार यह एक आवश्यकता मानी जाती है कि अनुशासनात्मक प्राधिकारी द्वारा प्रतिवादी के खिलाफ बर्खास्तगी का आदेश पारित करने से पहले, जिसे कारण बताओ नोटिस देने और कारण बताओ नोटिस के जवाब पर विचार करने के लिए दोषी ठहराया गया था। मिसालों को ध्यान में रखते हुए, बेंच ने आदेश पारित करने के 15 दिनों के भीतर लाभ के साथ याचिकाकर्ता को बहाल करने का निर्देश दिया, जबकि यह स्पष्ट किया कि प्रतिवादी को नई जांच के साथ उचित आदेश पारित करने से नहीं रोका गया था। ✒ यह जानकारी आरटीआई एक्टिविस्ट ओम प्रकाश प्रजापति द्वारा दी गई। |
| GWALIOR NEWS- सहायक शिक्षक, 27 कॉलेजों का संचालक निकला, EOW का खुलासा Posted: 26 Mar 2022 08:03 AM PDT ग्वालियर। घाटीगांव में पदस्थ सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के यहां EOW की छापामार कार्रवाई के दौरान बड़ा खुलासा हुआ। सहायक शिक्षक परमार एजुकेशन ट्रस्ट का चेयरमैन भी है। यह ट्रस्ट 21 बीटी कालेज, तीन नर्सिंग कालेज व तीन बीएड कॉलेजों का संचालन करता है। MP NEWS- सहायक शिक्षक बनारस का चेयरमैन, उसकी पत्नी डायरेक्टरEOW की टीम ने बताया कि परमार एजुकेशन ट्रस्ट के माध्यम से अंचल में 25 से ज्यादा कॉलेजों का संचालन होता है। ट्रस्ट का चेयरमेन प्रशांत स्वयं हैं और डायरेक्टर पत्नी शशि सिंह परमार है। छापे के दौरान फ्लैट में आरोपित तो नहीं मिला है। वहीं पत्नी व बेटे प्रखर की मौजूदगी में टीमें पड़ताल कर रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व कर रहे डीएसपी (ईओडब्ल्यू) सतीश चतुर्वेदी कर रहे हैं। सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार- आय से अधिक संपत्ति की छानबीनडीएसपी सतीश चतुर्वेदी ने बताया कि आरोपित सहायक शिक्षक की चल-अचल संपति का आकलन किया जा रहा है। यह तय है कि आय से एक हजार गुना से अधिक संपति है। चार घंटे की पड़ताल में 10 करोड़ से अधिक की संपत्ति का टीम को पता चला है। आरोपित को निजी कालेज का मास्टर माइंड माना जाता है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- दिग्विजय सिंह को 1 साल जेल की सजा, 11 साल पुराने मामले में 6 नेताओं को सजा Posted: 26 Mar 2022 07:43 AM PDT इंदौर। डिस्टिक कोर्ट न्यायाधीश मुकेश नाथ ने 11 साल पुराने एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू समेत कुल 6 कांग्रेस नेताओं को 1 साल जेल की सजा सुनाई है। 11 साल पुराने एक मामले में फैसला दिया गया। UJJAIN NEWS- प्रेमचंद गुड्डू और दिग्विजय सिंह को 1-1 साल जेल की सजासूत्रों ने बताया कि मारपीट के एक मामले में आईपीसी की धारा 325 के तहत सभी को 1-1 साल जेल की सजा और 5-5 हजार रुपए जुर्माना सुनाया गया है। निर्धारित न्याय प्रक्रिया के तहत यदि आरोपी अपील करना चाहते हैं तो सभी को जमानत दे दी जाएगी, अन्यथा जेल भेज दिया जाएगा। दिग्विजय सिंह का कहना है कि उनके खिलाफ झूठा मामला दर्ज किया गया था। वह अपील करेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को किस मामले में सजा हुई हैबताया गया है कि यह मामला 17 जुलाई 2011 उज्जैन का है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह उज्जैन में एक होटल का उद्घाटन करने के लिए गए थे। उसी समय भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें काले झंडे दिखाए गए। इस दौरान दिग्विजय सिंह समर्थकों ने युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं पर हमला कर दिया था। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व सांसद प्रेमचंद गुड्डू, तराना विधायक महेश परमार, अनंत नारायण मीणा सहित कई कांग्रेसियों पर प्रकरण दर्ज हुआ था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| व्यापमं घोटाला 2022- ग्वालियर के युवक का दावा, उसने स्क्रीनशॉट वायरल किए हैं - MP TET VARG-3 NEWS Posted: 26 Mar 2022 07:25 AM PDT ग्वालियर। ग्वालियर के रहने वाले एक युवक मदन मोहन दौहरे ने दावा किया है कि प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 के जो स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, वह उसी के द्वारा किए गए हैं। मदन मोहन ने दावा किया है कि लक्ष्मण सिंह नाम के व्यक्ति से उसकी मुलाकात ट्रेन में हुई थी जबकि कांग्रेस पार्टी ने दावा किया है कि लक्ष्मण सिंह वह व्यक्ति है जो मुख्यमंत्री आवास में OSD के पद पर पदस्थ है। MP TET VARG-3 PAPER OUT NEWSमदन मोहन ने बताया कि वह रायसेन रोड स्थित बिटियापीठ स्कूल परीक्षा केंद्र में MP-TET VARG-3 के लिए आया हुआ था। जब ट्रेन से वापस जा रहा था तब धौलपुर का एक एजेंट मिला। उसके मोबाइल फोन में उस पेपर और उसकी आंसर शीट के वही स्क्रीनशॉट थे जो वह देकर आया था। सबसे पहले मदन मोहन नहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान को TAG करते हुए ट्वीट किया गया। मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती पात्रता परीक्षा घोटाला-2022मदन मोहन ने बताया कि भोपाल में पेपर देने के बाद दोपहर में 3 बजे अमृतसर एक्सप्रेस से ग्वालियर लौटने का टिकट था। जैसे ही, वह ट्रेन में सवार हुए तो उनकी पास ही सीट पर एक युवक बैठा था। बातचीत होने लगी तो युवक को पता लगा कि मदन MP-TET का पेपर देकर आ रहा है। इसके बाद उस युवक ने अपना परिचय लक्ष्मण के रूप में दिया। बताया कि वह धौलपुर में डीएड कॉलेज चलाता है। MP PEB TET-3 NEWS- धौलपुर वाले एजेंट के पास रात में ही पेपर आ गया थासाथ ही, उसने बताया कि MP-TET में सिलेक्शन के लिए रैकेट चलता है। उसने अपने मोबाइल में परीक्षार्थी को MP-TET में उसी दिन आया पेपर दिखाया। मदन का दावा है कि उसने चेक किया तो 100 फीसदी वही पेपर था। जबकि पेपर तो बाहर आ ही नहीं सकता। अंदर मोबाइल अलाउड नहीं है। फिर उस युवक ने बताया कि परीक्षा से पहले ही पेपर लीक हो गया था। उसने अपने मोबाइल में दिखाया कि रात को ही पेपर उसके पास आ गया था। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- ज्योतिरादित्य सिंधिया, पवैया के पिता की स्मृति भोज में पहुंचे Posted: 26 Mar 2022 07:05 AM PDT ग्वालियर। ज्योतिरादित्य सिंधिया लगातार अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। पूर्व मंत्री मप्र शासन जयभान सिंह पवैया के पिताजी स्व. ठाकुर बलवंत सिंह पवैया जी के स्मृति भोज में चिनोर पहुंचर भोजन ग्रहण किया। इस दौरान उनके साथ मप्र बीज निगम के अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल जी एवं वरिष्ठ नेतागण उपस्थित थे। इससे पहले ग्वालियर कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनप्रतिनिधियो व जिला प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर शहर के विकास से संबंधित अन्य विकास कार्यो की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। श्री जी एल भोजवानी जी की पूज्य माताजी जी के दुःखद निधन पर आज उनके ग्वालियर निवास पहुँच कर शोक संवेदना व्यक्त की। स्वच्छता के लिए आयोजित प्रशासनिक कार्यक्रम में ज्योतिरादित्य सिंधिया, अचानक भीड़ में शामिल हो गए और वहां मौजूद सफाई कर्मचारी श्रीमती बबीता को हाथ पकड़कर मंच पर लाए। उन्हीं के हाथों से दीप प्रज्वलित कर आया। लगभग 60 वर्षीय श्रीमती बबीता की आंखों में आंसू भर आए थे। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| Posted: 26 Mar 2022 07:05 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 मामले में कांग्रेस पार्टी ने नया खुलासा किया है। कांग्रेस ने दावा किया है कि जिस मोबाइल फोन का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है वह मोबाइल फोन सीएम हाउस के एक अधिकारी का है। मध्य प्रदेश व्यापम घोटाला 2022- मुख्यमंत्री का कनेक्शनवायरल हो रहे स्क्रीनशॉट वाले मोबाइल फोन पर लक्ष्मण सिंह नाम दिखाई दे रहा है। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दावा किया है कि यह मोबाइल फोन मुख्यमंत्री निवास के OSD लक्ष्मण सिंह मरकाम का है। यानी कि परीक्षा के दौरान या फिर शायद परीक्षा से पहले पेपर का स्क्रीनशॉट मुख्यमंत्री के निवास पर पहुंचाया गया था। कांग्रेस पार्टी के इस आरोप के बाद मामला और भी अधिक गंभीर हो गया है। MP PEB VYAPAM SCAM 2022- CM HOUSE CONNECTIONपूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव, पूर्व मंत्री एवं विधायक पीसी शर्मा सहित कांग्रेस पार्टी के तमाम नेताओं के बाद व्यापम घोटाला 2022 में कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल दिया है। अब देखना यह है कि सरकार इस मामले में क्या कदम उठाती है। और कांग्रेस पार्टी इस बार व्यापम घोटाला 2022 को किसी नतीजे तक ले जा पाती है या नहीं। CM HOUSE के OSD का मोबाइल जप्त कर जांच कराएं: कांग्रेस पार्टी की मांगप्रदेश कांग्रेस महामंत्री व मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने व्यापमं के तीसरी बार बदले गए नाम 'कर्मचारी चयन बार्ड' द्वारा मप्र प्राथमिक पात्रता शिक्षक वर्ग-3 ली जा रही परीक्षा में प्रश्रपत्र लीक कर अयोग्य परीक्षार्थियों की पूर्व नियोजित भर्ती का गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने दूसरा यह भी गंभीर आरोप लगाया है कि जब परीक्षा ऑनलाइन हो रही है, इसमें मोबाइल फ़ोन पूरी तरह वर्जित है तो मुख्यमंत्री के पदस्थ मौजूदा ओएसडी लक्ष्मणसिंह मरकाम,जो नौसेना आयुध संगठन में कार्यरत थे, जिन्हें रक्षा मंत्रालय से प्रतिनियुक्ति पर लाकर उपसचिव, मप्र शासन के रूप में पदस्थ किया गया और वे आदिवासी मामलों को देख रहे हैं, के मोबाइल पर 25 मार्च को सम्पन्न 35 पृष्ठीय प्रश्नपत्र और आंसरशीट कैसे पहुची? उनका मोबाइल त्वरित जब्त कर निष्पक्ष जांच कराई जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- बुजुर्गों को हवाई जहाज से तीर्थ दर्शन कराएगी शिवराज सिंह सरकार Posted: 26 Mar 2022 05:38 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की ग्रीष्मकालीन राजधानी पचमढ़ी से बड़ी खबर आ रही है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुजुर्गों को हवाई जहाज से यात्रा कराई जाएगी। सूत्रों का कहना है कि यह फैसला मंत्रिमंडल की चिंतन बैठक में किया गया। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इसकी पुष्टि की गई है। मध्य प्रदेश पचमढ़ी मंत्रिमंडल चिंतन बैठक की बड़ी खबरचीफ मिनिस्टर ऑफिस ऑफ मध्य प्रदेश की ओर से बताया गया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में पचमढ़ी में आयोजित मंत्री परिषद की दो दिवसीय चिंतन बैठक में निर्णय लिया गया कि #COVID19 के कारण बंद हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना अप्रैल माह में पुनः प्रारंभ की जाएगी। इसके लिए सभी मंत्रियों से सुझाव मांगे गए और योजना के बारे में अंतिम निर्णय लिया गया। मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के महत्वपूर्ण निर्णय
मध्य प्रदेश सरकार के प्रवक्ता डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना को बस से भी कराने पर विचार हुआ है। छोटो समूहों को रेल बोगी आरक्षण की व्यवस्था पर विचार हुआ। बुजुर्गों को दूरस्थ तीर्थ स्थल पर ले जाने के लिए हवाई जहाज से यात्रा कराने पर चर्चा हुई है। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना नए स्वरूप में अप्रैल में पुन: प्रारंभ होगी। अप्रैल माह में चार ट्रेनें संचालित होंगी। पहली ट्रेन में मुख्यमंत्री जी एवं सभी मंत्रीगण काशी जाएंगे, जहां काशी विश्वनाथ जी के दर्शन, कबीर चौरा के दर्शन, मां गंगा का स्नान होगा। प्रत्येक बोगी पर जिले का नाम अंकित होगा, जिससे बुजुर्गों को परेशानी ना हो। तीर्थ यात्रा के दौरान बुजुर्गों की सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। बुजुर्गों के साथ उनकी पत्नी को भी साथ में ले जाने पर भी चर्चा हुई। |
| MP NEWS- पंचायत सचिव के लग्जरी बंगले में मिलीं नोटों की गड्डियां, EOW की कार्रवाई Posted: 26 Mar 2022 05:10 AM PDT सतना। मध्य प्रदेश की आर्थिक अपराध शाखा ने सतना जिले में ग्राम पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के यहां छापामार कार्रवाई की। EOW की टीम का दावा है कि उन्हें कार्रवाई के दौरान सचिव के लग्जरी बंगले में नोटों की गड्डियां मिली है। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर यह कार्रवाई की जा रही है। SATNA NEWS- ईओडब्ल्यू की छापामार कार्रवाई, पंचायत सचिव के यहां काले धन की तलाशसतना जिले के मैहर के घुनवारा के पास महेदर के पंचायत सचिव रामानुज त्रिपाठी के घर पर EOW की कार्रवाई में करीब 15 अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हैं। यह टीम शनिवार सुबह पंचायत सचिव के घर पहुंची। EOW की तरफ से प्रेस को आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है परंतु एक फोटो जारी हुआ है जिसमें कार्यवाही करने वाली टीम के सदस्य नोटों की गड्डियां व्यवस्थित कर रहे हैं। बताया गया है कि ₹500 के नोटों की गड्डियां बड़ी मात्रा में मिली है। लोगों का कहना है कि पंचायत सचिव के पास करोड़ों की संपत्ति है। mp government news- भ्रष्टाचार के खिलाफ शिवराज सरकार का एक्शनग्राम पंचायत सचिव की ओर से भी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। फिलहाल यह जांच का विषय है कि लोगों द्वारा जितनी भी संपत्ति का विवरण दिया जा रहा है। उसमें कितनी संपत्ति काले धन से अर्जित की गई है और कितनी पंचायत सचिव की पैतृक संपत्ति है या फिर पैतृक संपत्ति को बेचकर खरीदी गई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- रीवा में नायब तहसीलदार गिरफ्तार, भ्रष्टाचार की FIR दर्ज, लोकायुक्त की कार्रवाई Posted: 26 Mar 2022 04:45 AM PDT रीवा। लोकायुक्त पुलिस ने नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह को गिरफ्तार किया है। उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई है। लोकायुक्त पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने राजस्व विभाग के अधिकारी भुवनेश्वर सिंह को एक वकील से रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। REWA NEWS- लोकायुक्त पुलिस की कार्रवाई, भुवनेश्वर सिंह गिरफ्तारलोकायुक्त पुलिस की टीम ने बताया कि एक अधिवक्ता की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई। हनुमाना तहसील के पहाड़ी वृत्त के नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह के खिलाफ शिकायत मिली थी कि एक स्थगन आदेश को निरस्त करने के बदले में रिश्वत की मांग कर रहे हैं। शिकायत की पुष्टि हेतु प्राइमरी इन्वेस्टिगेशन की गई। दोनों पक्षों के बीच बातचीत का ऑडियो रिकॉर्ड किया गया। इसके आधार पर प्लान बनाया गया। प्लान के तहत अधिवक्ता को केमिकल युक्त नोट देकर रिश्वत देने के लिए भेजा गया। लोकायुक्त की टीम मौके पर मौजूद थी। जैसे ही रिश्वत की रकम का लेनदेन हुआ, लोकायुक्त की टीम ने नायब तहसीलदार को पकड़ लिया। कौन है ऑफिस से फारेस्ट डिपार्टमेंट के रेस्ट हाउस में ले जाया गया। समाचार लिखे जाने तक लोकायुक्त की टीम कार्रवाई कर रही थी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| बड़ी खबर- मप्र शिक्षक भर्ती वर्ग 3 का पेपर आउट, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ स्क्रीनशॉट- MP NEWS Posted: 26 Mar 2022 05:29 AM PDT मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर आउटभोपाल। व्यापम यानी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा आयोजित मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर आउट हो गया। ऑनलाइन पेपर का स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उल्लेखनीय है कि परीक्षार्थी को परीक्षा कक्ष में मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। MP TET VARG-3 PAPER OUT- सोशल मीडिया पर वायरलमध्य प्रदेश शिक्षक वर्ग 3 पात्रता परीक्षा का पेपर आउट हो जाने के बाद पूरे प्रदेश में असंतोष की स्थिति है। एक बार फिर व्यापम घोटाले की बात शुरू हो गई है। कांग्रेस पार्टी के नेता एवं विधायक पीसी शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव सहित कई नेताओं एवं पत्रकारों ने इस बात की पुष्टि की है कि जो स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है वह उसी पेपर का स्क्रीन शॉट है जो परीक्षार्थियों को हल करने के लिए दिया गया था। MP VYAPAM GHOTALA- ऑनलाइन पेपर के स्क्रीनशॉट, ब्लूटूथ से नकल चल रही थी?सवाल उठना स्वाभाविक है। परीक्षा कक्ष में किसी को मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। पेपर ऑनलाइन होता है, यानी प्रिंटकॉपी किसी के पास नहीं होती। सबसे बड़ा सवाल यह है कि परीक्षा कक्ष में मोबाइल किसके पास था। स्क्रीनशॉट कैसे वायरल हुआ। क्या अंदर कोई मुन्ना भाई था जिसे बाहर से नकल कराई जा रही है। यह केवल एक मामला है या ऐसे हजारों मामले हैं। MPPEB की ईमानदारी और निष्पक्षता पर सवाल खड़े हो गए हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| Posted: 26 Mar 2022 03:49 AM PDT इंदौर। नगर निगम ने रिमूवल की कार्रवाई करते हुए एमआइजी रोड पर स्थित 5 मंजिला शोरूम अन्नपूर्णा ड्रेसेस को तोड़ दिया। क्योंकि शोरूम मालिक के पास G+2 की बिल्डिंग परमिशन थी और शोरूम 5 मंजिल का था। कर्मचारियों ने सामान निकालने तक का समय मांगा परंतु नहीं दिया। शोरूम मालिक मशीन के सामने लेट गया, कर्मचारी भी लेट गए परंतु पुलिस की मदद से सब को हटाया और शोरूम तोड़ दिया। इस कार्रवाई से लोग दुखी थे क्योंकि 100 से ज्यादा कर्मचारी बेरोजगार हो गए जबकि यह केवल बिल्डिंग परमीशन का उल्लंघन था, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण नहीं था। INDORE TODAY NEWS- G+2 की परमिशन पर 5 मंजिल बना लिए, इसलिए तोड़ दियाएमआइजी रोड पर आज सुबह नगर निगम और पुलिस के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में एक साथ अन्नपूर्णा ड्रेसेस पर कार्रवाई करने पहुंचे। नगर निगम की तरफ से अधिकारी अनूप गोयल ने बताया कि इस शोरूम का प्लॉट साइज 5000 स्क्वायर फीट है। मालिक मिलिंद वासिमकर है। इनके पास G+2 (ग्राउंड फ्लोर और उसके ऊपर दो मंजिल, कुल 3 मंजिल) की परमिशन है जबकि उन्होंने 5 मंजिल शोरूम बना लिया है। इसके अलावा बेसमेंट भी बनाया है। इसीलिए कार्रवाई की जा रही है। INDORE HINDI NEWS- वासिमकर परिवार गिड़गिड़ाता रहा, किसी ने नहीं सुनाशुरुआत में शोरूम के मालिक वासिमकर परिवार के सदस्य मौजूद अधिकारियों से कुछ समय की मांग करते रहे परंतु अधिकारियों ने समय देने से इनकार कर दिया। फिर शोरूम के कर्मचारी और मालिक परिवार सामान निकालने के लिए थोड़ा सा समय मांग रहे थे। वह भी नहीं दिया गया। समय की मांग को लेकर शोरूम मालिक का परिवार और कर्मचारी गिड़गिड़ा रहे थे। कुछ महिला कर्मचारी फूट-फूट कर रोने लगी। सभी लोग मशीन के सामने आकर खड़े हो गए। शोरूम मालिक मशीन के नीचे जाकर लेट गया। INDORE SAMACHAR- शोरूम कर्मचारियों के प्रति सब की संवेदनाएंइस सब के बाद भी, सामान हटाने का समय नहीं दिया गया। पुलिस की मदद से शोरूम के मालिक, उसके परिवार और शोरूम के कर्मचारियों को बल पूर्वक हटाया गया और शोरूम को तोड़ दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों की सहानुभूति शोरूम के कर्मचारियों के प्रति थी। उन्हें अपना सामान निकालने का समय दिया जाना चाहिए था। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| BU BHOPAL NEWS- पेपर तक नहीं बना पा रहे विश्वविद्यालय के विद्वान, NEP लागू करके उलझ गए Posted: 25 Mar 2022 11:32 PM PDT भोपाल। बरकतुल्लाह विश्वविद्यालय के विद्वान कितने योग्य और अपडेट हैं, यह केवल इस बात से प्रमाणित हो जाता है कि न्यू एजुकेशन पॉलिसी लागू हो जाने के बावजूद अभी तक पेपर सेट नहीं हो पाए हैं। स्टूडेंट्स को हर हाल में अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले कुलपति अब तक टाइम टेबल जारी नहीं कर पाए हैं। NEW EDUCATION POLICY NEWS- 10 दिन पहले तक तो सब्जेक्ट सेलेक्ट करते रहेन्यू एजुकेशन पॉलिसी के तहत इस साल अक्टूबर 2021 तक एडमिशन तो कर लिए गए, लेकिन सब्जेक्ट सिलेक्शन का काम 10 दिन पहले तक चला। उच्च शिक्षा विभाग के मंत्री ने सीना तानकर ऐलान तो कर दिया परंतु हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट के अधिकारी 12 फरवरी तक किसी भी यूनिवर्सिटी को सब्जेक्ट की लिस्ट तक नहीं दे पाए थे। 17 फरवरी को आनन-फानन में ओरिएंटेशन प्रोग्राम करके सब्जेक्ट लिस्ट तैयार की गई और फिर स्टूडेंट को कहा गया कि वह अपनी च्वाइस भरे। स्टूडेंट 15 मार्च तक सब्जेक्ट चुनते रहे, लेकिन मामला वोकेशनल और और सेल्फ फाइनेंस कोर्स में उलझ गया। MP COLLEGE NEWS- न्यू एजुकेशन पॉलिसी से पेपर सेट करने में प्रॉब्लम क्या हैन्यू पॉलिसी में मेजर, माइनर, इलेक्टिव, वाेकेशनल, प्रोजेक्ट व फाउंडेशन कोर्स के पेपर सेट किए जाएंगे। इनमें से हर कैटेगरी में 5 से लेकर 15 तक कोर्स हैं। किसी में 1 तो किसी में 3 पेपर होंगे, पर जब एक जैसे सब्जेक्ट मेजर, वोकेशनल व सेल्फ फाइनेंस में हैं तो किसे आधार मानें, यह तय नहीं हो पा रहा है। यदि सेल्फ फाइनेंस कोर्स को बंद कर देते तो यह कन्फ्यूजन नहीं होता।
मध्यप्रदेश में न्यू एजुकेशन पॉलिसी की सबसे बड़ी प्रॉब्लममध्यप्रदेश में जिन लोगों के हाथ में हायर एजुकेशन का ताना-बाना है। निश्चित रूप से एक जमाने में वह बहुत योग्य रहे हैं परंतु उनमें से ज्यादातर में अपडेट रहने की आदत नहीं है। उन्होंने जो पढ़ा और समझा है, उनके हिसाब से दुनिया उतनी ही है। कुछ लोग तो ऐसे हैं जिनके कंप्यूटर में विंडो क्रश हो जाए तो, उनका बीपी बढ़ जाता है। जबकि उनके पास पीएचडी की डिग्री है और नाम के आगे डॉक्टर लिखा होता है। पीएचडी का मतलब ही होता है रिसर्च, कुछ नया पता करना। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री का सर्वर ठप किया जा रहा है ताकि पैसा कमाया जा सके Posted: 25 Mar 2022 11:07 PM PDT भोपाल। जरा सोचिए, सोशल मीडिया पर लाखों लोग एक साथ लॉगिन होते हैं, उसके सर्वर को कुछ नहीं होता। यहां तक की दुकानदारों का हिसाब किताब रखने वाले फ्री ऑनलाइन सॉफ्टवेयर का सर्वर कभी बंद नहीं होता लेकिन प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री करने वाला सरकारी सर्वर बार-बार ठप हो जाता है। यह इन्वेस्टिगेशन का सब्जेक्ट है कि कंप्यूटर सरवर में डिस्कनेक्शन की प्रॉब्लम है या उसे जानबूझकर ठप किया जाता है। मध्य प्रदेश ऑनलाइन प्रॉपर्टी रजिस्ट्री- सबसे पहले समस्या पर एक नजरमार्च के महीने में सबसे ज्यादा प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री होती है। यह मार्च के महीने का लास्ट वीक है। पिछले 3 दिनों से रजिस्ट्री का सर्वर बार-बार ठप हो रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही सर्वर स्लो चल रहा था और दोपहर में 1 बजे से 4 बजे तक तो पूरी तरह ठप ही रहा। नतीजा, शुक्रवार को शहर में जिन 300 से ज्यादा लोगों ने स्लॉट बुक कराया था, उनमें से ज्यादातर की रजिस्ट्री नहीं हो पाई। देर रात तक रजिस्ट्री दफ्तर में काम होता रहा और पिछले तीन दिनों से सर्वर बार-बार ठप होने के कारण जो रजिस्ट्री नहीं हो पा रहीं, उन्हें कंपलीट करने का काम चलता रहा। सबसे महत्वपूर्ण सवाल- प्रॉपर्टी रजिस्ट्री के दफ्तर में ऑफिस टाइम के बाद काम क्यों होता हैजानते तो सभी हैं लेकिन डाक्यूमेंट्स में साबित करना भी जरूरी है। कितनी अजीब बात है कि लोकायुक्त पुलिस कभी शाम के समय छापामार कार्रवाई नहीं करती। मध्य प्रदेश शासन के कुछ विभाग इतने अच्छे हैं कि ऑफिस टाइम खत्म हो जाने के बावजूद वहां 100% उपस्थिति के साथ काम चलता है। कोई कर्मचारी श्रम कानूनों की दुहाई देते हुए छुट्टी की मांग नहीं करता। क्या बात है कि राजधानी भोपाल के वरिष्ठ जिला पंजीयक मुकेश श्रीवास्तव अपने ऑफिस में होते हैं लेकिन शाम होते ही मोबाइल फोन स्विच ऑफ कर लेते हैं। क्या कारण है कि सुबह से शाम तक प्रॉपर्टी रजिस्ट्री वाले सॉफ्टवेयर का सर्वर स्लो चलता है लेकिन शाम होते ही उसकी स्पीड हाई हो जाती है। भोपाल में दिन भर में 250 रजिस्ट्री नहीं हो पाई, शाम को 520 हो गई। पूरे प्रदेश में 6300 हो गई। कंप्यूटर सर्वर क्या होता है, कैसे काम करता है- वह जानकारी जो जनता को जानना जरूरी हैएक कंप्यूटर जिसमें बहुत बड़ी हार्ड डिस्क होती है और जिसकी रैम भी बहुत ज्यादा होती है, उसे कंप्यूटर सर्वर कहा जाता है। ऑनलाइन सॉफ्टवेयर संचालित करने वाले जितने भी लोग लॉगिन करते हैं, उनका पूरा डाटा उनके कंप्यूटर में नहीं बल्कि सॉफ्टवेयर के सर्वर में सेव हो जाता है। इस प्रोसीजर को रियल टाइम बनाए रखने के लिए बैंडविथ की जरूरत होती है। यह सब कुछ इतना सस्ता है कि फ्री में न्यूज़, एंटरटेनमेंट, चैटिंग, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग और तमाम सुविधाएं उपलब्ध कराने वाली वेबसाइट भी डिमांड के हिसाब से बैंडविथ उपलब्ध कराती हैं। सवाल यह है कि मध्य प्रदेश सरकार का कंप्यूटर सर्वर क्या किसी झोपड़ी में लगा है। क्या उसे गरीबी रेखा के नीचे वाला बजट आवंटित किया गया है। जिस सॉफ्टवेयर से सरकार को पैसा मिलता है, उसका सर्वर खराब कैसे हो सकता है। स्लॉट बुकिंग पर TAX फिक्स कर दो, सर्वर अपने आप चलने लगेगा- समस्या का समाधानइस समस्या का सबसे सरल समाधान यह है कि स्लॉट बुकिंग की तारीख को ही फाइनल माना जाए। स्लॉट बुकिंग की तारीख के आधार पर प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री का टैक्स फाइनल किया जाए। सीधी सी बात है, यदि कंप्यूटर सर्वर स्लो चल रहा है तो गलती सरकार की है। भुगतान रजिस्ट्री कराने वाले व्यक्ति क्यों करेंगे। सरकार चाहे तो रजिस्ट्री अगले वित्तीय वर्ष के मार्च के महीने में करें, लेकिन टैक्स का निर्धारण उस दिन के आधार पर होना चाहिए जिस दिन उपभोक्ता ने आवेदन किया। स्लॉट बुकिंग आवेदन के साथ ही TAX जमा करा लेना चाहिए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MPPEB NEWS- समूह एक एवं दो भर्ती परीक्षा में आवेदन की तारीख बढ़ाई - ROJGAR SAMACHAR Posted: 26 Mar 2022 03:47 AM PDT भोपाल। Professional Examination Board, Bhopal द्वारा समूह एक एवं समूह 2 की भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में परिवर्तन किया गया है। जॉब नोटिफिकेशन के बाद ऑनलाइन एप्लीकेशन की लास्ट डेट बढ़ा दी गई है। रिक्रूटमेंट पॉलिसी वही रहेगी लेकिन परीक्षा की तारीख बदली गई है। MP PEB group 1 group 2 online application and exam new datesसरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे हो उम्मीद वालों के लिए समाचार यह है कि प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (पीईबी) ने विभिन्न परीक्षाओं और उनके लिए आवेदन की तारीख बढ़ा दी है। पीईबी के परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि समूह - 1 उप समूह-1 के अंतर्गत वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी, प्रबंधक (गुणवत्ता नियंत्रक) व (कार्यपालिक) पदों और समूह- 2 उप समूह -1 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारियों एवं सहायक गुणवत्ता नियंत्रक के (कार्यपालिक) पदों की भर्ती के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा-2022 के लिए बोर्ड द्वारा विज्ञापन जारी किया गया था। Madhya Pradesh Government jobs notificationअभ्यर्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इन भर्ती परीक्षाओं में ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 30 मार्च के स्थान पर 5 अप्रैल कर दी गई है। आवेदकों द्वारा आवेदन पत्र में संशोधन 4 अप्रैल के स्थान पर 7 अप्रैल तक किए जा सकेंगे। ये परीक्षाएं पहले 26 एवं 27 अप्रैल को होनी थी, अब 18 एवं 19 मई को होंगी। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- अरुण यादव, भोपाल में जश्न और दिल्ली में मीटिंग से क्या संकेत दे रहे हैं Posted: 25 Mar 2022 09:58 PM PDT भोपाल। सब जानते हैं कि मध्यप्रदेश में कमलनाथ, अंगद के पांव की तरह जम गए हैं लेकिन यह भी सब जानते हैं कि कांग्रेस पार्टी में जो अंगद अपना पांव नहीं हटाता उसका पांव तोड़ दिया जाता है। फिलहाल चर्चा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव की हो रही है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में जश्न और फिर भारत की राजधानी दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात करके, क्या संकेत देने का प्रयास किया जा रहा है। अरुण यादव की आंखों में बगावत नजर नहीं आती। प्रदेश अध्यक्ष की कुर्सी से उतारे जाने के बाद से कुछ दिनों पहले तक अरुण यादव केवल निमाड़ के नेता थे। अपने क्षेत्र में सक्रिय रहते थे और किसी दूसरे का दखल बर्दाश्त नहीं करते थे। लोकसभा उपचुनाव में उन्हें जो भी अनुभव हुआ शायद उसके बाद उन्होंने किसी सीक्रेट प्लान पर काम किया। इन दिनों अरुण यादव की आंखों में बगावत नजर नहीं आती लेकिन साफ दिखाई देता है कि वह किसी प्लान पर काम कर रहे हैं। अरुण यादव ने मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में उस दिन होली मिलन का जश्न रखा जिस दिन कांग्रेस पार्टी में कमलनाथ सरकार की एक्सीडेंटल डेथ की बरसी मनाई जा रही थी। कमलनाथ के कैंप में शोक का वातावरण छाया हुआ था। जनता की सहानुभूति प्राप्त करने की कोशिश की जा रही थी। हालांकि अरुण यादव के जश्न में कोई बड़ा नेता शामिल नहीं हुआ लेकिन सुरेश पचौरी की उपस्थिति भी काफी महत्वपूर्ण है। बात केवल इतनी होती तो नजरअंदाज कर सकते थे। पिछले दिनों सोनिया गांधी के घर में मध्य प्रदेश को लेकर काफी कुछ हुआ है। इनपुट क्या था और सोनिया गांधी के सामने एक्जेक्टली क्या हुआ, यह तो किसी को नहीं पता लेकिन पहले पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह मिलने पहुंचे। फिर अरुण यादव को बुलाया गया और फिर अजय सिंह राहुल। अरुण और अजय की जोड़ी के बारे में बताने की जरूरत नहीं। दोनों मध्य प्रदेश कांग्रेस में जय और वीरू की तरह हैं, और इनकी कहानी में कमलनाथ .... के किरदार में नजर आते हैं। दिल्ली से लौटने के बाद अरुण यादव राजधानी भोपाल में सक्रिय हैं। उन्होंने भोपाल के कुछ स्थानीय कार्यक्रमों में ना केवल पार्टिसिपेट किया बल्कि इस बात का उचित प्रचार प्रसार भी किया गया। वह कई नेताओं के घर जा रहे हैं, बताने की जरूरत नहीं कि राजनीति में लोग होली वाले दिन भी होली मिलने नहीं जाते, हर कदम का एक लक्ष्य, हर शब्द का एक अर्थ और हर मुलाकात का एक मकसद होता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- राजधानी में नरसंहार संग्रहालय का विरोध और समर्थन, विवाद शुरू Posted: 25 Mar 2022 09:33 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में नरसंहार संग्रहालय के प्रस्ताव के लिए फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री की निंदा की जा रही है और उनके प्रस्ताव को मंजूरी की घोषणा करने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का विरोध शुरू हो गया है। इसके साथ ही इस प्रस्ताव का विरोध करने वालों का विरोध और प्रस्ताव का समर्थन भी शुरू हो गया है। फिलहाल लोग सोशल मीडिया पर अपनी अभिव्यक्ति, व्यक्त कर रहे हैं:- न्यूज़ नेशन के पत्रकार नितेंद्र शर्मा का कहना है कि भोपाल की पहचान भारत भवन, ट्राइबल म्यूज़ियम, तालाबों से है। यह गंगा जमुनी तहज़ीब वाला शहर है। हमें नरसंहार संग्रहालय (genocide museum) नहीं चाहिये। उनके इस बयान का कई लोगों ने समर्थन किया है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भी इस विचार का समर्थन करते हुए नरसंहार संग्रहालय का विरोध किया है, लेकिन दूसरी तरफ इस संग्रहालय के समर्थन में भी उतनी ही आवाज बुलंद की जा रही है। लोगों का कहना है कि जिस भोपाल में दुनिया की सबसे बड़ी गैस त्रासदी हुई हो वहां पर नरसंहार संग्रहालय बनाया जाना जरूरी है। जनता को हमेशा याद रखना चाहिए कि किस तरह के लोगों से सावधान रहें। औद्योगिकीकरण के नाम पर जो नेता, आम जनता की जान से खिलवाड़ करते हैं, उनसे बचकर रहें। कुल मिलाकर वर्षों पहले अपने पिता और भोपाल को छोड़कर गए विवेक अग्निहोत्री ने वापस लौट कर भोपाल में वैचारिक मतभेद को लामबंदी का मौका दे दिया। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।
|
| MP BOARD DELEd परीक्षा फॉर्म के लिए तारीख एवं दिशा निर्देश घोषित- ROJGAR SAMACHAR Posted: 25 Mar 2022 11:13 PM PDT भोपाल। Madhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा संचालित सत्र 2021-22 की प्रारंभिक शिक्षा में पत्रोपाधि पाठ्यक्रम (D.EL.Ed.) नियमित परीक्षा प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष में अध्ययनरत परीक्षार्थियों के परीक्षा आवेदन पत्र नियत सामन्य शुल्क के साथ एमपी ऑनलाइन के कियोस्क अथवा पोर्टल के माध्यम से दिनांक 28.03.2022 से 15.04.2022 तक भर सकेंगे। उक्त तिथि के पश्चात् नियत शुल्क के अतिरिक्त ₹100/- विलम्ब शुल्क के साथ दिनांक 30.04.2022 तक भरे जा सकेंगे। MPBSE DELEd EXAM FROM 2022माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल द्वारा समस्त मान्यता एवं संबंद्धता प्राप्त संस्थाएं प्रदेश हेतु राज्य शिक्षा केन्द्र द्वारा एमपी ऑनलाइन पोर्टल पर User Id & Passsword प्रदाय कर कॉउनसिलिंग उपरांत संस्थावार प्रवेश दिया जाता है। संस्था प्राचार्य उसी User Id & Passsword से मण्डल द्वारा आयोजित परीक्षा वर्ष 2021-22 के परीक्षा आवेदन ऑनलाइन भर सकेंगे। मण्डल द्वारा पृथक से परीक्षा आवेदन पत्र भरने हेतु User Id & Password प्रदाय नहीं किये जायेगे सस्था प्राचार्य पासवर्ड की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखे। प्रविष्टि उपरांत प्रत्येक आवेदन का प्रिन्ट आउट सादे कागज पर कियोस्क से प्राप्त करेगें। परीक्षा आवेदन पत्र में समस्त प्रविष्टियों एवं छायाचित्र प्रवेश आवेदन पत्र के समय भरे गये विवरण अनुसार स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी। केवल परीक्षार्थीवार विषयों का चयन एवं शुल्क का भुगतान करने का परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाईन जमा होंगे। उसके बारे में परीक्षा उत्तीर्ण करने की पात्रता एवं विस्तृत दिशानिर्देश नियमों के बारे में जानने के लिए कृपया माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्य प्रदेश भोपाल की ऑफिशल वेबसाइट mpbse.nic.in पर विजिट करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश अतिथि शिक्षकों की भर्ती- JOB NOTIFICATION, MP BHOJ OPEN UNIVERSITY Posted: 26 Mar 2022 04:48 AM PDT MP BHOJ UNIVERSITY VACANCY- शैक्षणिक योग्यता1. M.Ed के साथ मास्टर्स डिग्री डिग्री (स्पेशल एजुकेशन) किसी भी श्रेणि में RCI द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से 55% अंकों के साथ। 2. शिक्षण यह रिसर्च कार्य में कम से कम से कार्य में कम से कम रिसर्च कार्य में कम से कम से कम 5 वर्ष का अनुभव अनिवार्य है। MP GOVERNMENT JOBS- रिक्त पदों का विवरण / Vacant Post Details1. दृष्टिबाधित अभ्यार्थियों (Visual Impairment,VI ) के लिए- 03 पद 2. श्रवण बाधित अभ्यार्थियों (Hearing Impairment, HI) के लिए - 01 पद 3. बौद्धिक विकलांगता अभ्यर्थियों(Intellectual Disability,ID) के लिए - 02 पद 4. अधिगम विकलांगता(Learning Disability, LI )अभ्यार्थियों के लिए- 04 पद यह पद संख्या आवश्यकतानुसार परिवर्तनीय है एवं विश्वविद्यालय द्वारा द्वारा एवं विश्वविद्यालय द्वारा द्वारा निर्धारित नियम अनुसार मानदेय प्रदान किया जाएगा.अधिक जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट https:mpbou.edu.in पर विजिट करें। |
| MP karmchari news- नवीन संवर्ग के शिक्षकों को 7वां वेतनमान एरियर भुगतान के आदेश Posted: 26 Mar 2022 04:48 AM PDT इंदौर। जिला शिक्षा अधिकारी, इंदौर के द्वारा समस्त विकास खंड शिक्षा अधिकारी, इंदौर को और संरक्षक मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन जिला इंदौर को सूचना दी गई है की नवीन कैडर में शामिल लोक सेवकों उच्चतर माध्यमिक विद्यालय/ माध्यमिक विद्यालय एवं प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों के 7 वें वेतनमान का भुगतान 31 मार्च 2022 के पहले किया जाए। नवीन कैडर में शामिल लोक सेवकों उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय प्राथमिक विद्यालय शिक्षकों को सातवें वेतनमान की प्रथम एवं द्वितीय किश्त के भुगतान करने के लिए कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी,जिला इंदौर ने आदेश जारी किया है। गौरतलब है कि संकुल अंतर्गत कार्यरत नवीन केडर में नियुक्त उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, माध्यमिक विद्यालय, प्राथमिक विद्यालय लोक शिक्षकों को सातवें वेतनमान का भुगतान दिनाँक एक जुलाई 2018 से 30 सितंबर 2019 तक 5 किश्तों में तथा दिनांक 01 अक्टूबर 2019 से एरियर का एकमुश्त भुगतान किया जाना है। कोर्ट केस वाले अध्यापकों को भी उपरोक्त अनुसार ही एरियर का भुगतान होना है। सनद रहे जिन संकुलों में लोक सेवकों का एरियर भुगतान नहीं हुआ है, उसके संबंध में मध्यप्रदेश शासकीय अध्यापक संगठन के द्वारा दिनांक 24 मार्च 2022 को ज्ञापन सोंपकर एरियर भुगतान की मांग की गई थी। अतः एरियर भुगतान की कार्यवाही संबंधित विकास खंड शिक्षा अधिकारी के माध्यम से कर एरियर भुगतान दिनांक 31 मार्च 2022 के पूर्व किया जाये एवं इसका प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत किया जाए। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| Posted: 25 Mar 2022 07:50 PM PDT ग्राम के पदाधिकारी गाँव में होनी वाली सभी प्रकार की समस्याओं को देखते हैं एवं ग्राम में होने वाली आपराधिक घटनाओं पर इनकी नजर होना चाहिए। इसीलिए दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 40(1) में इन्हें आपराधिक मामलों की जानकारी को सीधे मजिस्ट्रेट या थाना प्रभारी को देने का अधिकार दिया गया है एवं इसी नियम को मध्यप्रदेश पुलिस रेगुलेशन क्रमांक 681 में भी बताया गया है की ग्राम पदाधिकारी गांव में होने वाले सभी अपराध की जानकारी सीधे मजिस्ट्रेट या थाना अधिकारी को देगा, पढ़िए क्या होते हैं ग्राम पदाधिकारी (मुकद्दम, पटेल, कोटवार, ग्राम सभा (पंच, सरपंच, सचिव आदि) के कर्तव्य:- 1. चोरी की वस्तु के क्रय-विक्रय की जानकारी। 2. अगर ग्राम या मार्ग पर ऐसा व्यक्ति लगता है कि वह संदेह के दायरे में, चोर, लुटेरा, ठग, धोखाधड़ी कर रहा है या करके आया हुआ है या गाँव में किसी स्थान पर छुप गया है। 3. कोई व्यक्ति जो नियम विरुद्ध जमाव कर रहा है या बल्वा कर रहा है (भारतीय दण्ड संहिता के अपराध धारा 143 से 148 तक)। 4. गांव या गांव के निकट किसी स्थान पर आकस्मिक (अचानक) मृत्यु हो जाने पर या संदिग्ध शव पाए जाने पर। 5. किसी सिक्को का कूटकरण जैसे उनमें नकली सोना ,चांदी लगा देने वाले, उनका क्रय विक्रय करने वाले कि सूचना देना। एवं करेंसी नोट या बैंक नोटो के कूटकरण करने वालो की जानकारी उपलब्ध कराना। 6. ऐसे व्यक्तियों या आरोपियों की जानकारी देना जो हत्या, मानव वध, अपहरण, चोरी, लूट, डकैती, गृह रिष्टि, गृह भेदन, गृह अतिचार करने का आरोपी, अपराधी, उपर्युक्त अपराध की करने वाला हो या उदघोषणा के बाद ग्राम में छिपा हो उसकी जानकारी तुरंत देगा। अगर कोई ग्राम का पदाधिकारी जानते हुए ऐसी जानकारी पुलिस थाना या मजिस्ट्रेट को नहीं देगा तब उसे भारतीय दण्ड संहिता की धारा 176 (अपराध से संबंधित सूचना एवं इत्तिला देने के लिए बाध्य व्यक्ति द्वारा न दी जाने के लिए) से अधिकतम छः माह की कारावास या जुर्माना या दोनो से दण्डित किया जा सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| Posted: 26 Mar 2022 03:41 AM PDT किसी भी व्यक्ति के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए SIR शब्द का उपयोग किया जाता है। प्रश्न यह है कि SIR शब्द कहां से आया क्योंकि इंग्लिश में मानवीय शरीर के सबसे ऊपर वाले हिस्से को HEAD कहते हैं, और प्रशासनिक मामलों में भी HEAD का मतलब सबसे बड़ा अधिकारी ही होता है। LORD का अर्थ अधिपति, श्रीमंत, राजा और स्वामी इत्यादि होता है। आइए पता लगाते हैं:- SIR शब्द का क्या अर्थ होता हैनोट करने वाली बात है कि SIR शब्द का कोई ठोस इतिहास नहीं मिलता। गूगल सर्च करने पर पता चलता है कि SIR शब्द अंग्रेजी के SIRE शब्द से उत्पन्न हुआ है। पता नहीं कब किस मेले में E खो गया और SIRE से SIR रह गया। अंग्रेजी में SIRE का अर्थ होता है पिता या पिता तुल्य व्यक्ति। यह शब्द राजा को सम्मान देने के लिए, उसे प्रजा पालक बताने के लिए उपयोग किया जाता था। फिर अपनी सोसाइटी, अपने समाज, अपने समुदाय के सबसे बड़े व्यक्ति को सम्मान देते हुए SIR कहकर पुकारा जाने लगा। बाद में डिग्री प्राप्त करने वाले उच्च शिक्षित व्यक्तियों के नाम के पहले भी सम्मान पूर्वक SIR शब्द लगाया जाने लगा। SIR शब्द का फुल फॉर्मअतः SIRE अपने आप में एक पूरा शब्द है और इसका कोई फुल फॉर्म नहीं होता। कुछ विद्वानों ने अपने ज्ञान और अनुमान के आधार पर SIR शब्द के फुल फॉर्म बताए हैं। दरअसल, यह उनकी क्रिएटिविटी है। इतिहास में किसी बड़े शब्द को शार्ट करके SIR शब्द का उत्पादन नहीं किया गया, लेकिन यहां ध्यान देना होगा कि अंग्रेजी का SIR शब्द सम्मान सूचक है परंतु उसे हिंदी के श्री शब्द के स्थान पर प्रयोग नहीं कर सकते। क्योंकि संस्कृत में किसी के नाम के आगे श्री लगाने का तात्पर्य होता है पति-पत्नी दोनों को सम्मान देना। उदाहरण- श्री राम (माता सीता और प्रभु राम)। SIR शब्द का इतिहास13वीं शताब्दी में SIRE शब्द का उपयोग राजा के लिए किया गया। फिर धीरे-धीरे इसका विस्तार होने लगा 17 वीं शताब्दी तक धर्म स्थल पर भगवान की सेवा करने वाले (पुजारी आदि) को भी सम्मान पूर्वक SIR कहकर पुकारा जाने लगा। 15वीं शताब्दी में पत्रों में SIR शब्द का उपयोग मिलता है। 16वीं शताब्दी के प्रारंभ में जब दुनिया के ज्यादातर राजा निरंकुश और अहंकारी होते गए तब उन्होंने अपने सम्मान के लिए कई अन्य शब्दों का उपयोग करवाया। ताकि वह दुनिया में सबसे अलग पहचाने जाएं। कुछ राजाओं के लिए तो इस प्रकार के शब्दों का उपयोग किया गया जो राजा को भगवान प्रदर्शित करते थे। माय लॉर्ड भी एक ऐसा ही शब्द है। सम्मान सूचक शब्दों की कहानी बहुत बड़ी है लेकिन जहां तक SIR शब्द की बात है तो यह धीरे-धीरे समाज का सामान्य सम्मान सूचक शब्द बनता चला गया। अंग्रेजी शब्दों के उपयोग का रिकॉर्ड रखने वाले विशेषज्ञों का कहना है कि 18वीं शताब्दी में दुनिया भर में SIR शब्द का सबसे ज्यादा उपयोग किया जाता था। 21वीं शताब्दी में इसका उपयोग सबसे कम हो गया है। अब तो लोग अमेरिका के राष्ट्रपति को भी मिस्टर प्रेसिडेंट कहते हैं और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र इंडिया के प्रेसिडेंट को राष्ट्रपति महोदय कहना प्रारंभ कर दिया गया है। महामहिम शब्द उपयोग के बाहर कर दिया गया है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| JABALPUR NEWS- कर्मचारियों ने मुख्य सचिव के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा Posted: 25 Mar 2022 06:45 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा अध्यक्ष रवि कांत दहायत ने जारी विज्ञप्ति में बताया है कि प्राताध्यक्ष महेंद्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री अजय कुमार दुबे के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव के नाम लंबे समय से लंबित मागों का ज्ञापन कलेक्टर कार्यालय में श्रीमती स्वाती सूर्या तहसीलदार को सौंपा गया। जिसमें पुरानी पेंशन बहाली कार्यभारित कर्मचारियों को 300 दिन का नकदीकरण कार्यमारित कर्मचारियों को नियमित स्थापना में विलय, स्थाई कर्मियों को नियमित करना, दैनिक वेतन भोगियों को स्थाई कर्मी बनाना स्वशासी कर्मचारियों की सर्विस बुक अनुमोदन, पूर्व की भांति परिवीक्षा अवधि नियम लागू करना, वर्दी धुलाई भत्ता बढ़ाना, वाहन भत्ता बढाना, सेवानिवृत्त आयु 62 की जगह 65 करना, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का प्रारंभिक वेतनमान 1800 करना चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का वित्तीय कर पूर्णता समाप्त करना भृत्य पद नाम परिवर्तित करना, अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी घोषित करना शामिल है। सरकार के सज्ञान में कई बार इन मुद्दों को उठाया गया पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई जबकि कई मुद्दों पर सरकार से सहमति बनी थी, इस पूरे आदोलन को मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा ने भी अपना समर्थन दिया है जिसके तहत संयुक्त मोर्चा जिला शाखा जबलपुर ने भी आज आदोलन में उपस्थित होकर सभी मांगों का समर्थन किया है। इस दौरान उपस्थित रहे संयुक्त मोर्चा अध्यक्ष अटल उपाध्याय राम कुमार मेहरा, राजेंद्र चतुर्वेदी, सहदेव रजक, महेंद्र साहू, संजय रजक, सुरेश वाल्मीकि, मुनींद्र मिश्रा, राकेश बडोले, राजकुमार केवट, वैद्यनाथन अय्यर विजय यादव, रविंद्र राय, मां ग्रेट जोसेफ, अंजलि कनौजिया, कलावती कोल, सुरेश कोल प्रमोद कुमार, विश्वास लाज रस, शंकरलाल वानखेडे, बाल गोविद माली, प्रेम नारायण ठाकुर, लोक सिंह परस्ते, विजय कुमार ठाकुर, रामविशाल यादव, संजय चक्रवर्ती, आनंद मेश्राम, लक्ष्मी मलिक, अर्जुन बर्मन, मूलचंद पटेल, विजय सिंह, अशोक कोटुरवार, आकाश सिंह, प्रति वीरन सिंह मरावी, जर्नादन सिंह इत्यादि उपस्थित रहे। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| MPPSC NEWS- सहायक प्रबंधक परीक्षा 2021 रिजल्ट के संबंध में सूचना जारी Posted: 25 Mar 2022 09:06 AM PDT इंदौर। MADHYA PRADESH PUBLIC SERVICE COMMISSION द्वारा Assistant Manager Examination 2021 - Vigyapti Regarding Result Dated जारी की गई है। इसमें बताया गया है कि असिस्टेंट मैनेजर एग्जामिनेशन 2021 का रिजल्ट किस प्रकार बनाया जाएगा। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग इंदौर के उप सचिव के हस्ताक्षर से दिनांक 25 मार्च 2022 को जारी विज्ञप्ति क्रमांक 13235 के अनुसार लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग मध्य प्रदेश शासन के लिए सहायक प्रबंधक परीक्षा 2021 दिनांक 6 मार्च 2022 को इंदौर जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई थी। इस परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी दिनांक 20 मार्च 2022 को एमपीपीएससी की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड की गई थी। विज्ञप्ति में बताया गया है कि राज्य सेवा परीक्षा नियम 2015 में अद्यतन संशोधन दिनांक 20 दिसंबर 2021 को प्रकाशित कर दिया गया है। अतः उपरोक्त अनुसार प्रकाशित विज्ञापन की कंडिका 9 चयन प्रक्रिया के बिंदु क्रमांक 3 परीक्षा परिणाम तथा आरक्षण प्रक्रिया के बिंदु क्रमांक क ख एवं ग को विलोपित करते हुए इस परीक्षा का परिणाम राज्य सेवा परीक्षा नियम 2015 के अद्यतन संशोधन दिनांक 20 दिसंबर 2021 के अनुसार घोषित किया जाएगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| बिजली कंपनी कर्मचारियों के ऑनलाइन ट्रांसफर होंगे, आवेदन की तारीख घोषित - MP karmchari news Posted: 26 Mar 2022 03:48 AM PDT जबलपुर। पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने अपने कर्मचारियों के तबादले करने के लिए ऑनलाइन सिस्टम स्थापित किया है। दावा किया गया है कि ऐसा करने से कर्मचारियों के स्थानांतरण में होने वाला भ्रष्टाचार खत्म हो जाएगा। कंपनी की ओर से ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन की तारीख 1 अप्रैल से 10 अप्रैल 2022 तक घोषित की गई है। कंपनी के एमडी अनय द्विवेदी ने बताया कि बिजली कार्मिकों के स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण हेतु प्रमाणीकरण के साथ एक आनलाइन प्रणाली विकसित की गई है। स्वयं के व्यय पर स्थानांतरण चाहने वाले कंपनी के कार्मिकों के स्थानांतरण उनके स्वयं अथवा परिवार में किसी सदस्य के बीमार होने, बच्चों की पढ़ाई, सेवानिवृत्ति में एक वर्ष से कम की अवधि शेष रहने, एक ही स्थान पर तीन वर्ष से अधिक पदस्थ रहने, आपसी स्थानांतरण, पति-पत्नी के शासकीय सेवा, शासकीय अनुदान प्राप्त संस्था, संविदा अथवा अशासकीय सेवा में कार्यरत होने के आधार पर वरीयता से किए जा सकेंगे। कोई भी कार्मिक एक ही बार आनलाइन स्थानांतरण का आवेदन जमा कर सकेगा । कार्मिकों को स्थानांतरण आवेदन में पदस्थापना हेतु तीन स्थानों का नाम विकल्प के रूप में प्रस्तुत करना होगा। आवेदन के अलावा कोई प्रयास न करे : पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध संचालक अनय द्विवेदी ने कहा कि आनलाइन आवेदन में अधिकारियों और कर्मचारियों को तबादले के संबंध में अन्य किसी तरह के प्रयास की जरूरत नहीं होगी। आवेदक सुविधा के अतिरिक्त कोई भी कार्मिक अन्य माध्यम से आवेदन प्रस्तुत नहीं कर सकेंगे और न ही स्थानांतरण हेतु किसी अधिकारी से संपर्क स्थापित कर सकेंगे। निर्देशों की अवहेलना पर संबंधित कार्मिक के विरूद्व अनुशासनात्माक कार्रवाई प्रारंभ की जा सकेगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| JABALPUR NEWS- एवरेस्ट आइस फैक्ट्री सील, कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग की कार्रवाई Posted: 25 Mar 2022 08:33 AM PDT जबलपुर। मिलावट से मुक्ति अभियान के तहत कलेक्टर डॉ इलैयाराजा टी के निर्देशानुसार खाद्य सुरक्षा अधिकारियों एवं पुलिस की टीम ने आज गुरुवार को चौथा मील मंडला रोड तिलहरी स्थित एवरेस्ट आइस फैक्ट्री की आकस्मिक जाँच की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवकी सोनवानी के अनुसार जांच के दौरान आइस फैक्ट्री में सफेद रंग की अखाद्य बर्फ पाये जाने पर तथा इसके क्रय-विक्रय एवं वितरण संबंधी कोई दस्तावेज ना होने के कारण खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के उपबंधो का उल्लंघन का प्रकरण दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि एवरेस्ट आइस फैक्ट्री को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि खाद्य (खाने योग्य बर्फ) बर्फ मानक अनुसार सफेद रंग की होना चाहिए। जबकि अखाद्य बर्फ का रंग नीला होना चाहिये। खाने योग्य बर्फ के निर्माण के लिए एफएसएसएआई लाइसेंस एवं पानी की एनएबीएल लैब से जांच रिपोर्ट आदि विभिन्न दस्तावेज आवश्यक है। उन्होंने बताया कि खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने आज बाई का बगीचा स्थित नोमी डेरी का भी निरीक्षण किया तथा दूध का नमूना लिया गया। आज की गई कार्यवाहियों में खाद्य सुरक्षा अधिकारी विनोद धुर्वे, मुकुंद झारिया, सारिका दीक्षित एवं माधुरी मिश्रा शामिल थे। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)