Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- MP KISSAN NEWS - लोन नहीं चुका पा रहे किसानों के लिये अच्छी खबर
- BHOPAL NEWS- कांग्रेस महामंत्री और विसलब्लोअर की गिरफ्तारी की तैयारी
- सोनिया गांधी ने अरुण यादव और अजय सिंह राहुल को क्यों बुलाया था, प्रदर्शन में पता चला- MP NEWS
- MP Karmchari NEWS- महिला पटवारी को 4 साल की जेल, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा था
- INDEX MEDICAL COLLEGE के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, सीनियर परेशान कर रहे थे
- MP PEB NEWS- जब एजेंसी पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर आ सकती है तो सॉल्वर क्यों नहीं- Khula Khat
- प्रमोशन के लिए सीनियर के मर्डर की सुपारी, मेरठ पुलिस को छतरपुर वाली आरती की तलाश- MP NEWS
- MP NEWS- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करो, कलेक्टर के निर्देश
- REWA बलात्कारी बाबा पर मुख्यमंत्री ने कहा- बुलडोजर उठाओ और ठिकाने मिटा दो - MP News
- GWALIOR NEWS- मेघालय की मृगाखी डेका, ग्वालियर की एडिशनल एसपी नियुक्त
- VV MP News- गुड़ी पड़वा और चैती चांद का सार्वजनिक अवकाश निरस्त
- जबलपुर मेडिकल प्रोविंशियल एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी - JABALPUR NEWS
- मध्यप्रदेश में महर्षि गौतम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा - MP NEWS
- INDORE NEWS - 12th का छात्र निर्वस्त्र लटका मिला, मुंह में टमाटर भरा था
- MP New business ideas- पूंजी नहीं है तो चिंता नहीं, 50 लाख तक का प्रोजेक्ट तैयार कीजिए
- RAIL SAMACHAR - राज्यरानी एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें निरस्त, सोमनाथ एक्सप्रेस सहित 6 का मार्ग बदला
- MPPEB चेयरमैन सर, आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों पर आपत्ति कैसे दर्ज कराएं - BHOPAL ROJGAR SAMACHAR
- MP NEWS- दतिया के रिश्वतखोर क्लर्क को 4 साल की जेल, लोकायुक्त ने पकड़ा था
- Employees DA news- 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनर का महंगाई भत्ता बढ़ाया, पढ़िए किसे कितना फायदा हुआ
- MP government jobs- संविदा शिक्षकों की भर्ती, रेलवे के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में
- GWALIOR NEWS- बड़े लोगों के संपर्क में था सहायक शिक्षक, चुनाव की तैयारी कर रहा था
- पूरे व्यापम घोटाला-2022 का खुलासा करूंगा, कमलनाथ का ऐलान- MP NEWS
- MP College news- बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स मात्र ₹800 में, SGSITS जैसे प्रतिष्ठित कॉलेज से
- सरकारी नौकरियां- 56 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, RS सचिवालय भर्ती
- घर में पानी की प्लास्टिक बोतल कितने समय बाद बदलनी चाहिए, उसमें कौन सा केमिकल होता है- GK in Hindi
| MP KISSAN NEWS - लोन नहीं चुका पा रहे किसानों के लिये अच्छी खबर Posted: 30 Mar 2022 08:39 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश में प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से खरीफ सीजन 2021 में ऋण लेने वाले किसानों के लिये अच्छी खबर यह है कि इसे चुकाने के लिए सरकार मोहलत दे सकती है। दरअसल, अभी सिर्फ 22 प्रतिशत कर्ज की वसूली हुई है। गेहूं, चना सहित अन्य उपज की बिक्री अब प्रारंभ हो गई है। इससे किसानों के पास राशि की कोई कमी नहीं रहेगी और वे ऋण चुकाने में सक्षम हो जाएंगे। किसानों ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से कर्ज अदायगी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग है। प्रदेश में प्रतिवर्ष जिला सहकारी केंद्रीय बैंक साढ़े चार हजार से ज्यादा प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों के माध्यम से किसानों को ब्याज रहित अल्पावधि कर्ज उपलब्ध कराते हैं। खरीफ सीजन के कर्ज को 28 मार्च तक चुकाना होता है और इसके बाद पात्र किसानों को रबी सीजन के लिए कर्ज मिल जाता है। यह चक्र लगातार चलता रहता है, लेकिन जो किसान निर्धारित अवधि में ऋण नहीं चुकाते हैं, वे डिफाल्टर हो जाते हैं। सहकारिता विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अभी तक खरीफ 2021 में दिए गए ऋण में से 22 प्रतिशत की ही वसूली हुई है। बैंक कर्ज वसूल करके ही किसानों को आगामी सीजन के लिए ऋण उपलब्ध कराते हैं, इसलिए वसूली बेहद जरूरी है। उधर, सरकार ने डिफाल्टर किसानों के ऊपर चढ़े ब्याज के बोझ को उतारने का निर्णय लिया है। इसे देखते हुए सरकार से मांग की गई है कि खरीफ सीजन का ऋण चुकाने की अंतिम तिथि 28 मार्च को बढ़ा दिया जाए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS- कांग्रेस महामंत्री और विसलब्लोअर की गिरफ्तारी की तैयारी Posted: 30 Mar 2022 08:37 AM PDT भोपाल। भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महामंत्री केके मिश्रा और व्यापम घोटाले के विसलब्लोअर डॉ आनंद राय की गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। मुख्यमंत्री सचिवालय के OSD श्री लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर FIR दर्ज करने के बाद दोनों को नोटिस जारी किया गया था। मुख्यमंत्री कार्यालय में उप सचिव लक्ष्मण सिंह मरकाम की शिकायत पर एजेके पुलिस ने केके मिश्रा और डाॅ. आनंद राय के खिलाफ मामला दर्ज किया है। डाॅ. आनंद राय द्वारा 17 अगस्त 2021 और अब 26 मार्च को सोशल मीडिया पर कूटरचित स्क्रीन शाॅट अपलोड किया था। राय ने मरकाम पर मप्र प्राथमिक शिक्षा पात्रता वर्ग-3 के प्रश्नपत्र लीक करने के गंभीर आरोप लगाते हुए सीबीआई जांच की मांग की थी। आनंद राय की इस पोस्ट का प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं मीडिया प्रभारी केके मिश्रा ने भी समर्थन किया है। लक्ष्मण सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने इस प्रकार से किसी को मोबाइल से मैसेज, फोटो या स्क्रीन शाॅट नहीं भेजा गया है। ऐसा करके यह दर्शाया जा रहा है की मेरे द्वारा मप्र प्राथमिक शिक्षक पात्रता वर्ग-3 की परीक्षा के प्रश्नपत्रों को लीक किया गया है। सोमवार को केस डायरी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर की गई है। अब आगे की कार्रवाई क्राइम ब्रांच द्वारा की जाएगी। क्राइम ब्रांच ने केके मिश्रा और डाॅ. आनंद रायको नोटिस जारी कर दिए हैं। उन्हें क्राइम ब्रांच में हाजिर होकर अपना पक्ष रखना है कि उन्होंने किस आधार पर उप सचिव लक्ष्मण सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। नोटिस के बाद भी यदि दोनों आरोपी हाजिर नहीं होते हैं तो उनकी गिरफ्तारी के लिए टीम भेजी जाएंगी। इसके अलावा क्राइम ब्रांच ने फेसबुक से भी पोस्ट के संबंध में जानकारी मांगी है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| सोनिया गांधी ने अरुण यादव और अजय सिंह राहुल को क्यों बुलाया था, प्रदर्शन में पता चला- MP NEWS Posted: 30 Mar 2022 08:25 AM PDT भोपाल। कुछ लोग कयास लगा रहे थे कि मध्य प्रदेश कांग्रेस में कुछ बदलने वाला है क्योंकि सोनिया गांधी ने निमाड़ क्षेत्र के नेता अरुण यादव और विंध्य के क्षेत्रीय नेता अजय सिंह राहुल को मिलने के लिए बुलाया था। लेकिन एक धरना प्रदर्शन के दौरान राहुल भैया ने स्पष्ट कर दिया कि उन्हें क्यों बुलाया गया था। MP CONGRESS NEWS- हमें भी पद दिला दो सक्रियता बढ़ा देंगे: अजय सिंह राहुल ने कहाकांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विशाल धरना प्रदर्शन में अपनी बात रखते हुए विंध्य क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली कांग्रेस नेता अजय सिंह राहुल ने कहा कि यदि वह चाहते हैं कि हम सक्रियता बढ़ाएं। हमने कहा कि हमें भी पार्टी में कोई दायित्व दिला दें हम भी सक्रियता बढ़ा देंगे। नहीं तो जितना कर रहे हैं उतना ही बहुत है। उल्लेख करना अनिवार्य है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सभी महत्वपूर्ण पद कमलनाथ के पास सुरक्षित हैं। वह प्रदेश अध्यक्ष भी हैं और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी। इसके अलावा कोई भी ऐसा पद नहीं है जिस पर कांग्रेस पार्टी के किसी बड़े नेता की नियुक्ति हुई हो। कार्यकारी अध्यक्ष के पद पर कुछ नेताओं की नियुक्तियां हुई हैं परंतु उन सभी को कमलनाथ के अनुशासन से बांध दिया गया है। जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आते जा रहे हैं, कांग्रेस पार्टी में लोकतंत्र की डिमांड बढ़ती जा रही है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
|
| MP Karmchari NEWS- महिला पटवारी को 4 साल की जेल, लोकायुक्त ने रिश्वत लेते पकड़ा था Posted: 30 Mar 2022 08:06 AM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश के रतलाम में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के लिए गठित विशेष न्यायालय ने लोकायुक्त पुलिस द्वारा रिश्वत लेते हुए पकड़ी गई महिला पटवारी अलका सक्सेना को 4 साल जेल की सजा सुनाई है। फैसले के तत्काल बाद अलका सक्सेना को गिरफ्तार किया गया और जेल भेज दिया गया। फैसला बुधवार को विशेष न्यायाधीश संतोषकुमार गुप्ता ने सुनाया। RATLAM NEWS- महिला पटवारी अलका सक्सेना को जेल भेजाअभियोजन के अनुसार 22 फरवरी 2014 को फरियादी मोहनलाल पाटीदार पुत्र किशनलाल पाटीदार निवासी ग्राम हथनारा ने लोकायुक्त एसपी उज्जैन कार्यालय जाकर लिखित में शिकायत की थी कि उनके पिता के नाम 30 बीघा जमीन ग्राम हतनारा में है। भूमि का बंटवारा उसके व उसके भाइयों शंकरलाल व छोगालाल के बीच हो गया है। नामांतरण के लिए तहसील कार्यालय में आवेदन दिया था, वहां से नामांतरण भी हो गया है। MP NEWS- नामांतरण की पावती बनाने के लिए ₹30000 रिश्वत मांगी थीपावती बनवाने के लिए हल्का क्रमांक 36 की पटवारी (ग्राम हतनारा) की पटवारी अलका सक्सेना से बात की थी। अलका सक्सेना ने पावती बनाने के लिए तीस हजार रुपये की मांग की है। शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस के तत्कालीन निरीक्षक बसंत श्रीवास्तव ने रिश्वत संबंधी वार्तालाप की पुष्टि के लिए मोहनलाल को शासकीय डिजिटल वाइस रिकार्डर देकर अलका से बात करके रिश्वत मांगने संबंधी बातचीत कर रिकार्डिंग करने के लिए कहा था। MP employees news- लोकायुक्त पुलिस ने महिला पटवारी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाइसके बाद मोहनलाल ने बात कर रिकार्डिंग कर ली थी। रिश्वत मांगने की बात प्रमाणित पाए जाने के बाद लोकायुक्त ने पटवारी अलका सक्सेना को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ने की प्लानिंग की। प्लानिंग के तहत 25 फरवरी 2014 को मोहनलाल ने पटवारी अलका सक्सेना के कालिका माता मंदिर के पीचे महालक्ष्मीनगर में स्थित उनके निजी कार्यालय में जाकर 30 हजार रुपये अलका सक्सेना को देकर आसपास छिपे लोकायुक्त दल को इशारा किया था। इशारा पाते ही दल ने वहां पहुंचकर अलका को हिरासत लिया था। Madhya Pradesh news- 2014 के मामले में 2017 में चालान पेश हुआ थाअलका सक्सेना ने मोहनलाल से रुपये लेकर अपनी टेबल के दराज में रख लिए थे। दल के सदस्यों ने दराज में से रिश्वत के रूप में लिए गए तीस हजार रुपये जब्त किए थे। मौके पर ही दल के सदस्यों ने अलका सक्सेना को हाथ सोडियम कार्बोनेट पाउडर के घोल से धुलवाए थे, जिससे हाथ गुलाबी हो गए थे। लोकायुक्त पुलिस ने अलका सक्सेना के खिलाफ 20 जनवरी 2017 को विशेष न्यायालय में चालान पेश किया था। प्रकरण में शासन की तरफ से पैरवी विशेष लोक अभियोजक सीमा शर्मा ने की। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| INDEX MEDICAL COLLEGE के छात्र का शव फंदे पर लटका मिला, सीनियर परेशान कर रहे थे Posted: 30 Mar 2022 07:50 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के इंडेक्स मेडिकल कॉलेज के छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। छात्र कॉलेज कैम्पस में बने होस्टल में रहता था। दोपहर में दोस्त जब कॉलेज से आया तो छात्र को फंदे पर लटका मिला। उसने घटना की जानकारी कॉलेज प्रबंधन को दी। कॉलेज की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कमरे में पहुंचकर शव को उतारा और जिला अस्पताल पहुंचाया। छात्र के परिवार के लोगों ने सीनियर्स द्वारा रैगिंग लेने का आरोप लगाया है। पुलिस सुसाइड नोट और आरोपों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक चेतन पाटीदार (22 वर्ष) पुत्र दिनेश पाटीदार निवासी उज्जैन ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिवार के मुताबिक चेतन ने इसी साल 28 फरवरी को यहां एडमिशन लिया था। वह पहले सेमेस्टर में ही पढ़ाई कर रहा था। 8 दिन पहले वह घर भी आया था। चेतन के जीजा विजय पाटीदार ने बताया कि चेतन को कॉलेज के सीनियर होस्टल और कालेज में परेशान कर रहे थे। यह बात उसने अपने पिता को भी बताई थी। पिता ने अलग कमरा लेकर रहने की बात कही थी। इस मामले में उन्होंने डीन को एक लेटर भी लिखा था। डीन ने यह कहते हुए मना कर दिया कि अगर बाहर रहना है तो कॉलेज छोड़ना पड़ेगा। जिसके बाद से चेतन तनाव में चल रहा था। चेतन के पिता मोलाना में ही खेती करते हैं। बड़ा भाई दीपक भी पिता के साथ हाथ बंटाता है। वहीं दो बड़ी बहने हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार का एक बेटे को डॉक्टर बनाने का था। इसलिये चेतन को इंदौर पढ़ाई के लिये इंदौर भेजा था। इंडेक्स कॉलेज के डीन बोलेइंडेक्स मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. जीएस पटेल ने बताया कि सुबह 9 बजे उसके रूममेट ने साथ में कॉलेज जाने की बात कही थी। लेकिन वह तबीयत खराब होने की बात करते हुए नही पहुंचा था। उन्होंने बताया कि रूम बदलने या होस्टल छोड़ने को लेकर उन्हे कोई लेटर नहीं मिला है। वहीं रैगिंग को लेकर भी उनके पास तक जानकारी नहीं आई। अगर इस मामले में कोई सीनियर छात्र ने रैगिंग की होगी तो उसके खिलाफ कारवाई करेंगे। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP PEB NEWS- जब एजेंसी पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर आ सकती है तो सॉल्वर क्यों नहीं- Khula Khat Posted: 30 Mar 2022 07:49 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा के अंत में उठे बवंडर के दौरान पता चला है कि परीक्षा का आयोजन करने वाली एजेंसी साईं एजुकेयर पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रही थी। सवाल यह है कि यदि पेटी कॉन्ट्रैक्ट पर एजेंसी काम कर सकती है तो इसी नियम के आधार पर उम्मीदवार की जगह सॉल्वर परीक्षा क्यों नहीं दे सकता। परीक्षा जैसे संवेदनशील विषय में इतनी बड़ी गड़बड़ी वाले नियम किसने और क्यों बनाए। पेटी कॉन्ट्रैक्ट क्या होता है, MP TET VARG-3 से क्या कनेक्शन हैसरकार ने प्रतियोगी परीक्षा के आयोजन के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड का गठन किया। उम्मीदवारों ने प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड को परीक्षा की फीस दी। PEB का काम है परीक्षा का आयोजन करना लेकिन PEB ने ऐसा नहीं किया। उसने ऑनलाइन परीक्षा के लिए एजेंसी (एडुक्विटी कंपनी) नियुक्त कर दी। यानी परीक्षा का पूरा काम ठेके पर दे दिया। कृपया ध्यान दीजिए, जिस कंपनी को परीक्षा का ठेका मिला उसने भी परीक्षा आयोजित नहीं कराई बल्कि इसके लिए एक नई कंपनी साईं एजुकेयर को नियुक्त कर दिया। महत्वपूर्ण सवाल है कि यदि साईं एजुकेयर, परीक्षा के आयोजन करने में सफल कंपनी है तो डायरेक्ट उसे काम क्यों नहीं दिया और सबसे बड़ा सवाल यह है कि किसी को भी काम क्यों दिया। PEB का गठन क्या टाइम टेबल और रिजल्ट जारी करने के लिए किया गया है। परीक्षा में सॉल्वर क्या होता है, व्यापम घोटाले से क्या कनेक्शन हैदुनिया भर में चर्चित मध्य प्रदेश के व्यापम घोटाले के पीछे सॉल्वर सिस्टम जिम्मेदार था। यानी एक उम्मीदवार जिसने परीक्षा के लिए फॉर्म भरा है, उसकी जगह पर कोई दूसरा व्यक्ति परीक्षा देने आता था। किसी दूसरे व्यक्ति को सॉल्वर कहा गया। यह बिल्कुल ऐसा ही है परीक्षा का आयोजन करने के लिए एक कंपनी को काम दिया और परीक्षा का आयोजन करने दूसरी कंपनी आ गई। व्यापम घोटाले में उम्मीदवार और सॉल्वर के बीच सौदा हो गया था। इस मामले में दो कंपनियों के बीच सौदा हो गया। यदि उम्मीदवार और सॉल्वर के बीच सौदा गैरकानूनी है और अपराध है तो फिर उसी परीक्षा में दो कंपनियों के बीच सौदा कानूनी कैसे हो गया। ✒ सभी लाचार और मजबूर 1000000 उम्मीदवारों की तरफ से आशीष दुबे |
| प्रमोशन के लिए सीनियर के मर्डर की सुपारी, मेरठ पुलिस को छतरपुर वाली आरती की तलाश- MP NEWS Posted: 30 Mar 2022 07:19 AM PDT छतरपुर। सीनियर को हटाकर उसकी कुर्सी पर बैठने के लिए पॉलिटिक्स तक तो सुनी थी परंतु पहली बार प्रमोशन के लिए अपने सीनियर के मर्डर की सुपारी का मामला सामने आया है। घटना उत्तर प्रदेश के मेरठ में हुई है परंतु उसका कनेक्शन मध्य प्रदेश के छतरपुर और जबलपुर से भी है। मेरठ पुलिस को सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की प्रोफेसर डॉ आरती भटेले की तलाश है। उसके पिता एडिशनल एसपी थे। छतरपुर में रहते थे। उसका भाई जबलपुर मेडिकल कॉलेज में पदस्थ है। उत्तर प्रदेश पुलिस के मुखबिर दोनों शहरों में आरती की तलाश कर रहे हैं। आरोप है कि प्रोफ़ेसर आरती ने यूनिवर्सिटी में अपने डीन के मर्डर की सुपारी दी थी। ताकि उसे प्रमोशन मिल सके। कॉन्ट्रैक्ट किलर सफल नहीं हुए और पुलिस द्वारा पकड़ लिए गए। मेरठ पुलिस सूत्रों का कहना है कि डॉ आरती भटेले सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के वेटरनरी डिपार्टमेंट में प्रोफेसर के पद पर पदस्थ है। वह अपने डिपार्टमेंट में डीन बनना चाहती है। इसी के चलते लंबे समय से उसका डीन प्रो. राजवीर सिंह से विवाद चल रहा है। पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रोफ़ेसर आरती का मानना है कि यदि प्रोफेसर राजवीर सिंह किसी प्रकार से हट जाए तो उसे डीन बनने से कोई नहीं रोक सकता। इसी के चलते उसने अपने डिपार्टमेंट के डीन का मर्डर प्लान किया। एक बिल्डर और कुछ स्थानीय लोगों की मदद से सुपारी किलर्स हायर किए गए थे। जिन्हें पकड़ लिया गया है लेकिन आरती अपने ठिकानों पर नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई करो, कलेक्टर के निर्देश Posted: 30 Mar 2022 06:35 AM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश में बैतूल जिले के कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के खिलाफ कर्तव्य में लापरवाही के मामले में कार्रवाई के आदेश दिए हैं उल्लेख करना प्रासंगिक है कि पिछले 20 दिनों से मध्यप्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हड़ताल पर हैं। कलेक्टर श्री अमनबीर सिंह बैंस ने जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक में संज्ञान में यह बात आई है कि आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में बच्चों की कम उपस्थिति के चलते राष्ट्रीय बाल सुरक्षा कार्यक्रम की टीम द्वारा दिव्यांग एवं कमजोर बच्चों का चिन्हांकन समय नहीं हो पा रहा, यह स्थिति अत्यंत चिंताजनक है। इस तथ्य को लेकर उन्होंने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के विरूद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। वित्त विभाग के दो अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्यवाही के आदेशबैठक में कलेक्टर ने संस्थागत प्रसव एवं बच्चों में टीकाकरण में कमी की स्थिति पर अप्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी सेहरा एवं शहरी क्षेत्र बैतूल के प्रभारी अधिकारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के भी निर्देश दिए। बैतूल में ANM का काम आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से कराने के निर्देशबैठक में गर्भाधान उपरांत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा की जाने वाली निर्धारित चार जांचों में एएनसी(प्रसव पूर्व जांच) कई स्थानों पर चौथी जांच नहीं होने की स्थिति पाए जाने पर कलेक्टर ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किए जाने एवं सभी गांवों में जांचों से संबंधित रजिस्टर अनिवार्य रूप से संधारित करने के निर्देश दिए गए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री अभिलाष मिश्रा एवं सीएमएचओ डॉ. एके तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अधिकारी-कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| REWA बलात्कारी बाबा पर मुख्यमंत्री ने कहा- बुलडोजर उठाओ और ठिकाने मिटा दो - MP News Posted: 30 Mar 2022 06:35 AM PDT भोपाल। पूरे विंध्य प्रदेश में बलात्कारी बाबा को लेकर हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस पार्टी ने मोर्चा खोल लिया है। हल्ला बोल की गूंज राजधानी भोपाल तक सुनाई दे रही है। इस सब के बीच मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि बुलडोजर उठाओ और ऐसे लोगों के ठिकाने मिटा दो। CM SHIRAJ SINGH NEWS- बलात्कारियों के ठिकानों को तबाह करने के निर्देशमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रीवा में कहा कि यहां के राज निवास में एक घटना हुई है। एक बात साफ सुन ले, बेटी के साथ अगर किसी ने दुराचार किया तो किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा। पूरी तरह से कुचल दिया जाएगा। जो गुंडे हैं, जो बदमाश है, जिन्हें ऐसी हरकत की है, मैं कहना चाहता हूं, कहां है कलेक्टर और एसपी, कहां है आईजी, यह बुलडोजर कब काम आएंगे, करो इनको जमींदोज, पूरी तरह से तोड़ दो ऐसे गुंडों और बदमाशों को जो बहन और बेटी की तरफ गलत नजर उठाकर देखते हैं। बलात्कारी बाबा के गृहमंत्री और पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो वायरलकांग्रेस पार्टी ने बलात्कार के आरोपी बाबा के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा और पुलिस अधिकारियों के साथ फोटो वायरल किए हैं। रीवा जिले में नाबालिग लड़की के साथ घिनौनी हरकत के मामले में कांग्रेस पार्टी ने जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.
|
| GWALIOR NEWS- मेघालय की मृगाखी डेका, ग्वालियर की एडिशनल एसपी नियुक्त Posted: 30 Mar 2022 06:55 AM PDT भोपाल। असम मेघालय की भारतीय पुलिस सेवा की महिला अधिकारी श्रीमती मृगाखी डेका को ग्वालियर में एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है। श्रीमती डेका 2018 बैच की आईपीएस ऑफिसर है। श्रीमती मृगाखी डेका कौन हैश्रीमती मृगाखी डेका संघ लोक सेवा आयोग- UPSC AIR-126 टॉपर रही हैं। शासकीय सेवा के लिए उन्होंने असम मेघालय कैडर चुना था परंतु पिछले दिनों उन्हीं के बैच के आईपीएस ऑफिसर श्री अभिनव चौकसे से विवाह हो जाने के बाद उनका कैडर असम से मध्य प्रदेश बदल दिया गया था। ग्वालियर में मृगाखी डेका की पहली पोस्टिंग है। मृगाखी डेका शादी से पहले तक असम में यूपीएससी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों को मोटिवेट करती रही हैं। उनके लिए कई स्पेशल कैंप और क्लास का मुख्य आकर्षण मृगाखी डेका हुआ करती थी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वह खाकी वर्दी पहनकर केवल मोटिवेशन का काम करती हैं बल्कि असम में कई खतरनाक अपराधियों की धरपकड़ में मुख्य भूमिका निभाई है। एक खतरनाक डकैत Sanful Ali को शूटआउट के बाद जिंदा पकड़ कर पूरे प्रदेश की सुर्खियों में आ गई थी। |
| VV MP News- गुड़ी पड़वा और चैती चांद का सार्वजनिक अवकाश निरस्त Posted: 30 Mar 2022 06:04 AM PDT उज्जैन। मध्य प्रदेश की संस्कारधानी उज्जैन में स्थित विक्रम विश्वविद्यालय ने 2 अप्रैल 2022 शनिवार को गुड़ी पड़वा और चैती चांद का सार्वजनिक अवकाश निरस्त कर दिया है. यह आदेश कुलसचिव विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के कुलसचिव आदेश क्रमांक 2283 द्वारा जारी किया गया है। गौरतलब 02 अप्रैल 2022 को विक्रम विश्वविद्यालय का 26 वां दीक्षांत समारोह आयोजित होना सुनिश्चित हुआ है। इसी को दृष्टिगत रखते हुए विक्रम विश्वविद्यालय, उज्जैन के समस्त विभाग एवं अध्ययनशालाओं का दिनांक 2 अप्रैल 2022 दिन शनिवार को गुड़ी पड़वा और चैती चांद का सार्वजनिक अवकाश निरस्त किया जाता है। सनद रहे कि यह आदेश समस्त विभाग अध्यक्ष, निदेशक अधिकारी प्रभारी विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, वित्त नियंत्रक लेखा विभाग विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन, कुलपति /कुलसचिव के निज सहायक विक्रम विश्वविद्यालय उज्जैन की ओर आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाता है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| जबलपुर मेडिकल प्रोविंशियल एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी - JABALPUR NEWS Posted: 30 Mar 2022 05:53 AM PDT Netaji Subash Chandra Bose Medical College, Jabalpur नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज, जबलपुर द्वारा मेडिकल ऑफिसर (बर्न यूनिट) और ए. पी.एंड मेडिकल ऑफिसर सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल के लिए प्रोविंशियल एलिजिबिलिटी लिस्ट जारी कर दी गई है। Medical officer burn unit interviewगौरतलब है कि एडवर्टाइजमेंट No.Estt/ Gazett/ 22/1484 जो कि 15 फरवरी 2022 को जारी किया गया था। उसके अनुसार 09 कैंडीडेट्स को अपने डाक्यूमेंट्स के वेरिफिकेशन इंटरव्यू के दिन सुबह 10:30 बजे कराना अनिवार्य है। इंटरव्यू की तारीख 4 अप्रैल 2022 है. एप्लीकेंट्स को 11:30 बजे के पहले पहुंचना अनिवार्य है। AP and Medical officer Super Speciality Hospitalजबकि एडवर्टाइजमेंट No. Estt/ 22/1479 जो कि 15 फरवरी 2022 को जारी किया गया था। उसके अनुसार 18 कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए सुबह 10:30 बजे इंटरव्यू वाले दिन आना अनिवार्य है। इंटरव्यू की तारीख 4 अप्रैल 2022 है सुबह 11:30 बजे के बाद एप्लीकेंट्स की एंट्री नहीं होगी। अधिक जानकारी के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस मेडिकल कॉलेज जबलपुर की Official website www.nscbmc.ac.in पर विजिट करें.उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश में महर्षि गौतम जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा - MP NEWS Posted: 30 Mar 2022 05:44 AM PDT भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा कर दी गई है। आदेश जारी हो गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार महर्षि गौतम जयंती के अवसर पर सामान्य अवकाश घोषित किया जाता है। उक्त अधिसूचना की कंडिका एक के अनुसार चैती चांद पर सामान्य अवकाश यथावत रहेगा। याद रहेगी महर्षि गौतम जयंती दिनांक 2 अप्रैल 2022 को पड़ रही है। इस दिन गुड़ी पड़वा के अवसर पर सामान्य सार्वजनिक अवकाश पूर्व से ही घोषित है। सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना दिनांक 16 नवंबर 2021 के अनुसार गुड़ी पड़वा एवं चैती चांद के अवसर पर दिनांक 2 अप्रैल को मध्यप्रदेश में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित सभी सरकारी कार्यालय और स्कूल एवं कॉलेज बंद रहेंगे। |
| INDORE NEWS - 12th का छात्र निर्वस्त्र लटका मिला, मुंह में टमाटर भरा था Posted: 30 Mar 2022 05:43 AM PDT इंदौर। शहर के वल्लभ नगर क्षेत्र में मंगलवार रात 12वीं के छात्र की मौत का मामला सामने आया है। छात्र अपने घर में स्कूल टाई से बने फंदे से लटका मिला। छात्र के हाथ-पैर बंधे हुए थे और उसके शरीर पर कपड़े भी नहीं थे। मुंह में टमाटर भरा हुआ था। छात्र के मोबाइल का फ्लैश चालू था और वीडियो रिकॉर्डिंग भी हो रही थी। पुलिस के अनुसार मामला सुसाइड का है। ONLINE GAME टास्क पूरा करने में छात्र की मौतपुलिस के मुताबिक छात्र ने ऑनलाइन गेम का टास्क पूरा करते हुए जान दी। वहीं परिजन इसे हत्या बता रहे हैं। वल्लभ नगर में रहने वाले विवेक कोल्हे के पिता गुजराती स्कूल की बस चलाते हैं। मां घरों में काम करती है। बड़ा भाई रोहित नौकरी करता है। मंगलवार को भी सभी अपने-अपने काम पर गए हुए थे। रोजाना की तरह विवेक घर में अकेला था। छात्र ने पहले टाई का फंदा बनाकर गले में डाला। इसके बाद अपने दोनों हाथों में रस्सी लपेटकर लोहे के पाइप से बांध लिए। विवेक का बड़ा भाई रोहित जब घर पहुंचा तो उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई नहीं आया। रोहित ने धक्का मारकर जैसे-तैसे दरवाजा तोड़ा। अंदर देखा तो विवेक फंदे से लटका हुआ था। रोहित ने उसे तत्काल नीचे उतारा। जिसके बाद उसे निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मृतक के भाई रोहित के मुताबिक विवेक के दोनों हाथ पीछे से बंधे हुए थे। गले में प्लास्टिक की नली लिपटी थी और मुंह में टमाटर था। दोनों हाथों के बीच पाइप फंसा हुआ था। वह 6 फीट ऊंची जगह पर लटका हुआ था। रोहित ने हत्या की आशंका जताई है। दोस्तों ने पुलिस को बताया कि विवेक ऑनलाइन गेम खेलता था। दोपहर में घर के सामने रहने वाली महिला से विवेक ने हथौड़ी ली थी। इसके बाद उसे किसी ने नहीं देखा। दरवाजा भी अंदर से बंद होने के कारण पुलिस आत्महत्या की बात कह रही है। वहीं स्पेशल टीम का कहना है कि यदि हत्या होती तो संघर्ष के निशान होते। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें. |
| MP New business ideas- पूंजी नहीं है तो चिंता नहीं, 50 लाख तक का प्रोजेक्ट तैयार कीजिए Posted: 30 Mar 2022 05:21 AM PDT मध्य प्रदेश के युवा यदि अपना छोटा सा बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, उनके पास प्लान भी है लेकिन पूंजी नहीं है तो चिंता करने की जरूरत नहीं। अपना प्रोजेक्ट तैयार कर लीजिए। अप्रैल के महीने से सरकार की उद्यम क्रांति योजना के तहत ₹5000000 तक का लोन मिलेगा। मध्य प्रदेश में सरकारी उद्यम क्रांति योजना के तहत लोन उपलब्धमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज कहा कि हम सभी जानते हैं केवल शासकीय भर्ती में सबकी भर्ती नहीं की जा सकती है। इसलिए स्व-रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। अप्रैल में उद्यम क्रांति योजना शुरू हो रही है। इस योजना में 1 लाख से 50 लाख तक का लोन उपलब्ध कराया जाएगा। MP Mukhyamantri Udyam Kranti Yojana 2022 important points
उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| RAIL SAMACHAR - राज्यरानी एक्सप्रेस सहित 6 ट्रेनें निरस्त, सोमनाथ एक्सप्रेस सहित 6 का मार्ग बदला Posted: 30 Mar 2022 04:54 AM PDT भोपाल। भोपाल से दमोह के बीच चलने वाली राज्यरानी एक्सप्रेस समेत अप—डाउन की छह ट्रेनें तीन से 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। वहीं रानी कमलापति से रीवा के बीच चलने वाली रेवांचल एक्सप्रेस समेत छह अन्य ट्रेनें इस अवधि में बीना की बजाए इटारसी, जबलपुर के रास्ते चलेगी। रेलवे ने बीना से कटनी के बीच नई रेल लाइन को पुरानी से जोड़ने के काम के चलते इन ट्रेनों को निरस्त किया है और कुछ का मार्ग बदला है। निरस्त ट्रेनों की लिस्टट्रेन 22161 भोपाल-दमोह राज्यरानी एक्सप्रेस तीन से 10 अप्रैल तक व ट्रेन 22162 दमोह-भोपाल राज्यरानी एक्सप्रेस चार से 11 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। ट्रेन 11271/11272 इटारसी-भोपाल-इटारसी एक्सप्रेस तीन से 10 अप्रैल तक दोनो दिशाओं में निरस्त रहेगी। ट्रेन 11601/11602 बीना-कटनी-बीना एक्सप्रेस मेमू ट्रेन तीन से 10 अप्रैल तक तक दोनों दिशाओं में निरस्त रहेगी। ट्रेनों की लिस्ट जिनके मार्ग बदलेतीन से 10 अप्रैल तक ट्रेन 12185/12186 रानी कमलापति-रीवा-रानी कमलापति एक्सप्रेस बदले मार्ग वाया इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। तीन, पांच व सात अप्रैल को ट्रेन 11703 रीवा-डा अम्बेडकर नगर एक्सप्रेस बदले मार्ग वाया कटनी-जबलपुर-इटारसी-भोपाल, संत हिरदाराम नगर होकर व चार, छह, आठ अप्रैल को ट्रेन 11704 डा आंबेडकर नगर—रीवा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया संत हिरदाराम नगर-भोपाल-इटारसी-जबलपुर-कटनी होकर चलेगी। तीन से 10 अप्रैल तक ट्रेन 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-वाराणसी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस इटारसी-जबलपुर-कटनी, कटनी-जबलपुर-इटारसी होकर चलेगी। चार व आठ अप्रैल को ट्रेन 11466 जबलपुर-सोमनाथ एक्सप्रेस बदले मार्ग वाया जबलपुर-इटारसी-भोपाल होकर व चार व नौ अप्रैल् को ट्रेन 11465 सोमनाथ-जबलपुर एक्सप्रेस बदले मार्ग वाया भोपाल-इटारसी-जबलपुर होकर चलेगी। भारत की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया INDIA NATIONAL NEWS पर क्लिक करें. |
| MPPEB चेयरमैन सर, आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों पर आपत्ति कैसे दर्ज कराएं - BHOPAL ROJGAR SAMACHAR Posted: 30 Mar 2022 04:51 AM PDT Professional Examination Board, Bhopal के चेयरमैन आईसीपी केसरी ने उम्मीदवारों को प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा प्रक्रिया में शुचिता एवं पारदर्शिता की गारंटी दी है। उम्मीदवार सवाल कर रहे हैं कि जो प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आए थे उन पर आपत्ति कैसे दर्ज कराएं। एमपीपीईबी की ऑफिशल वेबसाइट पर कोई विकल्प ही नहीं है। MP TET-3 प्रश्नों पर आपत्ति के लिए प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा निम्न विकल्प दिए गए हैं:-प्रश्न की संरचना गलत है। उत्तर के रूप में दिए गए विकल्पों में एक से अधिक विकल्प सही हैं। कोई विकल्प सही नहीं है। प्रश्न के अंग्रेजी एवं हिंदी अनुवाद में भिन्नता है, जिसके कारण दोनों के भिन्न-भिन्न अर्थ निकल रहे हैं और सही एक भी उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा हो। कोई अन्य मुद्रण त्रुटि हुई हो जिससे सही उत्तर प्राप्त नहीं हो रहा है। कोई अन्य कारण जिससे एक से अधिक उत्तर प्राप्त हो रहे हैं। MP TET-3 सबसे ज्यादा प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस आए हैंउपरोक्त सभी विकल्पों में वह विकल्प नहीं है जिसकी डिमांड सबसे ज्यादा है। उम्मीदवारों ने दावा किया है कि मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 में आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न सबसे ज्यादा है। लोगों का कहना था कि पेपर पढ़ने के बाद यह समझ में नहीं आया कि यदि वर्ग 3 का पेपर है ऐसा होता है तो वर्ग 1 का पेपर क्या यूपीएससी के पेपर से ज्यादा कठिन था। MP TET-3 NEWS- कहीं यह सब कुछ साजिश का हिस्सा तो नहींलोग व्यापम के चेयरमैन से जवाब की उम्मीद करते हैं। वह चाहते हैं कि आउट ऑफ सिलेबस प्रश्नों को विलोपित कर दिया जाए। यदि ऐसा नहीं किया गया तो मामला हाईकोर्ट में चला जाएगा। कुछ लोगों का यह भी कहना है कि आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछना और उन पर आपत्ति के लिए विकल्प उपलब्ध ना कराना, एक साजिश का हिस्सा है। ताकि मामला हाईकोर्ट में चले जाए और पूरी नियुक्ति प्रक्रिया स्थगित हो जाए। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- दतिया के रिश्वतखोर क्लर्क को 4 साल की जेल, लोकायुक्त ने पकड़ा था Posted: 30 Mar 2022 06:25 AM PDT दतिया। विशेष न्यायाधीश भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम ऋतुराज सिंह चौहान के न्यायालय ने रिश्वतखोरी के मामले में दोषी पाए गए एक क्लर्क को 4 साल जेल की सजा सुनाई है। उपसंचालक पशुपालन विभाग में पदस्थ स्थापना बाबू को लोकायुक्त पुलिस ने सन 2015 में रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा था। अभियोजन के अनुसार फरियादी मनोज सिंह यादव ने पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त को 24 जुलाई 2015 को इस आशय की शिकायत की थी कि वर्ष 2006 में पशु चिकित्सालय सरसई जिला दतिया में पशु परिचायक के पद पर कनड एजेंसी के रूप में पदस्थ हुआ था। उसके स्थायीकरण के लिए आरोपी सुनील भार्गव स्थापना लिपिक ने 2 हज़ार रुपए देने को कहा था और वह स्थाई भी हो गया था। इसके बाद आरोपी सुनील भार्गव द्वारा फरियादी के स्थायीकरण और भुगतान कराने के लिए बदले में आठ हजार रुपए रिश्वत की मांग की गई। जिसकी शिकायत उसके द्वारा लोकायुक्त ग्वालियर में की गई। जिस पर विवेचक अतुल सिंह के द्वारा दिनांक 30 जुलाई 2015 को ट्रेप दल का गठन कर सुनियोजित तरीके से ट्रेप की कार्यवाही करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया तथा आरोपी को विशेष न्यायालय (लोकायुक्त) में प्रस्तुत किया गया। न्यायालय में विचारण के दौरान वकील लक्ष्मी कसाब (विशेष लोक अभियोजक) के द्वारा प्रस्तुत साक्ष्य एवं तर्कों पर विश्वास करते हुए, आरोपी को दोषी पाया। आरोपी के खिलाफ दोष सिद्ध होने पर न्यायालय ने आरोपी को 4 वर्ष की सश्रम कारावास व अर्थदंड की सजा सुनाई है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| Posted: 30 Mar 2022 08:42 AM PDT भोपाल। केंद्रीय कर्मचारियों के लिये बड़ी खुशखबरी मिली है। आज सरकार ने कैबिनेट की मीटिंग में 3% महंगाई भत्ते को बढ़ाने पर मंजूरी मिल गई है। नया महंगाई भत्ता 1 जनवरी 2022 से लागू होगा। इसके साथ ही जनवरी और फरवरी 2022 का एरियर भी मिलेगा। केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 31% DA मिलता है। इसे 3% बढ़ाकर 34% किया गया है। इस फैसले से 50 लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को का फायदा होगा। अगर 18,000 रुपए की न्यूनतम बेसिक सैलरी पर एरियर की कैलकुलेशन की जाए तो आपकी सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। अभी कर्मचारी को 5,580 रुपए DA मिल रहा है, जो 31% DA के हिसाब से है। अब इसमें 3% और जुड़ेगा तो 6,120 रुपए मिलेंगे। मतलब कर्मचारियों की सैलरी में 540 रुपए का इजाफा होगा। 2 महीने के एरियर का पैसा करीब 1,080 रुपए आएंगे। 3% महंगाई भत्ता के बाद सैलरी में कितना पैसा बढ़ेगामान लीजिए आपकी बेसिक सैलरी 10 हजार रुपए और ग्रेड पे 1000 रुपए है। दोनों को जोड़ने पर टोटल 11 हजार रुपए हुआ। अब बढ़े हुए 34% महंगाई भत्ते के लिहाज से देखें, तो यह 3,740 रुपए हुआ। सबको जोड़कर आपकी टोटल सैलरी 14,740 रुपए हुई। पहले 31% DA के लिहाज से आपको 14,410 रुपए सैलरी मिल रही थी। अब DA में 31% इजाफा कर 34% करने से हर महीने 330 रुपए का फायदा हुआ। महंगाई भत्ता का फार्मूला क्या हैआसान भाषा में समझें तो बेसिक सैलरी में ग्रेड सैलरी को जोड़ने के बाद जो सैलरी बनती है, उसमे महंगाई भत्ते की दर का गुणा किया जाता है। जो नतीजा आता है, उसे ही महंगाई भत्ता यानी डेअरनेस अलाउंस (DA) कहा जाता है। अब इसे एक उदाहरण से समझते हैं:- बेसिक सैलेरी: ₹10000 ग्रेड पे सैलेरी: ₹1000 दोनों का कुल योग: 11,000 रुपए महंगाई भत्ता: 34% ₹11000 का 34%= ₹3740 सैलरी ₹11000+ महंगाई भत्ता ₹3740= 14740 रुपए प्राप्त टोटल में से पिछली सैलरी को घटा देंगे तो मासिक वृद्धि मिल जाएगी। |
| MP government jobs- संविदा शिक्षकों की भर्ती, रेलवे के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में Posted: 30 Mar 2022 04:23 AM PDT पश्चिम मध्य रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू हार्ड इटारसी में संविदा शिक्षकों की भर्ती हेतु walk-in-interview का आयोजन किया गया है। स्पष्ट किया गया है कि यह भर्ती संविदा के आधार पर 200 कार्य दिवस के लिए की जाएगी पद एवं वेतनमान इस प्रकार हैं। पीजीटी फिजिक्स, पीजीटी केमेस्ट्री, पीजीटी हिंदी, पीजीटी बायोलॉजी, पीजीटी समाजशास्त्र, पीजीटी इतिहास, टीजीटी गणित, टीजीटी अंग्रेजी, टीजीटी विज्ञान एवं पीआरटी रिक्त पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है। स्पष्ट किया गया है की विस्तृत जानकारी पश्चिम मध्य रेलवे की ऑफिशल वेबसाइट पर अपलोड की गई है। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी पश्चिम मध्य रेलवे भोपाल द्वारा बताया गया है कि वॉक इन इंटरव्यू दिनांक 5 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होंगे और 7 अप्रैल 2022 तक चलेंगे। उम्मीदवारों को निर्धारित प्रारूप में अपना आवेदन एवं आवश्यक सभी प्रमाण पत्रों सहित पश्चिम मध्य रेलवे सीनियर सेकेंडरी स्कूल न्यू हार्ड इटारसी विद्यालय परिसर में सुबह 9:00 बजे उपस्थित होना है। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS- बड़े लोगों के संपर्क में था सहायक शिक्षक, चुनाव की तैयारी कर रहा था Posted: 29 Mar 2022 10:44 PM PDT ग्वालियर। लगभग 30 स्कूल एवं कॉलेजों के संचालन करने वाले परमार एजुकेशन ट्रस्ट के चेयरमैन एवं सहायक शिक्षक प्रशांत सिंह परमार के मामले में EOW ने नया खुलासा किया है। कहा है कि वह मध्य प्रदेश के कई बड़े नेताओं एवं अफसरों के संपर्क में था। 2023 में विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा था। उल्लेखनीय है कि प्रशांत सिंह परमार राजस्थान के धौलपुर के रहने वाले हैं। कहा जा रहा है कि वहीं पर चुनाव की तैयारी कर रहे थे। ग्वालियर में उनके घर पर EOW की छापामार कार्रवाई चल रही है परंतु प्रशांत सिंह परमार किसी अज्ञात स्थान पर हैं। पुलिस ने उनको ढूंढने की कोशिश की परंतु वह कहीं नहीं मिले। उनके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति का मामला दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि प्रशांत सिंह परमार मध्यप्रदेश में नाम की नौकरी कर रहा था। वह हमेशा धौलपुर में सक्रिय रहता था। कहा जा रहा है कि वहीं से चुनाव की तैयारी कर रहा था। EOW को सहायक शिक्षक के पास 8 स्कूल, कॉलेज, मैरिज गार्डन के अलावा लाखों रुपए कैश, 25 लाख रुपए की ज्वेलरी के अलावा लग्जरी कारें मिली थीं। उनके सभी बैंक खाते सीज कर दिए जाएंगे। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| पूरे व्यापम घोटाला-2022 का खुलासा करूंगा, कमलनाथ का ऐलान- MP NEWS Posted: 29 Mar 2022 10:16 PM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष कमलनाथ ने ऐलान किया है कि वह जल्द ही पूरे व्यापम घोटाला-2022 का खुलासा करेंगे। फिलहाल केवल 2 मामले सामने आए हैं। पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा में जांच के आदेश हो गए हैं और शिक्षक पात्रता परीक्षा गड़बड़ी मामले में PEB की तरफ से निष्पक्षता और ईमानदारी की वचनबद्धता दोहराई जा रही है। कमलनाथ ने कहा: प्रेस कॉन्फ्रेंस करके एक एक बात का खुलासा करूंगाएक निजी कार्यक्रम में आए कमलनाथ ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि व्यापमं पार्ट-2 का खुलासा करने मैं जल्द एक प्रेस वार्ता करूंगा। उसी में बताउंगा कि आखिर कैसे शिवराज सरकार ने व्यापमं पार्ट-टू के जरिए जनता को लूटा है। मैं बताऊंगा कि आखिर कैसे शिवराज की सरकार ने भ्रष्टाचार की एक संस्था बना रखी है। व्यापम घोटाला-2022: लेटेस्ट अपडेट
|
| MP College news- बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स मात्र ₹800 में, SGSITS जैसे प्रतिष्ठित कॉलेज से Posted: 29 Mar 2022 09:51 PM PDT इंदौर। मध्यप्रदेश में यदि SGSITS से पढ़ाई करने का मौका मिल जाए तो अपने आप में बड़ी बात होती है। नई शिक्षा नीति के तहत बिजनेस एनालिटिक्स सर्टिफिकेट कोर्स शुरू किया गया है। इसकी फीस मात्र ₹799 है। किसी भी विषय से ग्रेजुएट स्टूडेंट आवेदन कर सकते हैं। नया बिजनेस शुरू करने वाले और स्टार्टअप वालों के लिए यह कोर्स एक अच्छी एक्सरसाइज बताया जा रहा है। SGSITS INDORE- प्रोफेशनल कोर्स, प्रैक्टिकल नॉलेज भी दी जाएगीइस सर्टिफिकेट कोर्स में स्टूडेंट्स को बिजनेस के प्रैक्टिकल नॉलेज के साथ ही थ्योरी नॉलेज भी दिया जाएगा। प्रैक्टिकल नॉलेज के लिए इंडस्ट्री से जुड़े दो लोग रहेंगे, जबकि थ्योरी नॉलेज के लिए कॉलेज की फैकल्टी रहेगी। इससे स्टूडेंट्स को बेहतर नॉलेज मिल सकेगा। SGSITS कॉलेज ने रीसन रिटेल एलएलपी के संस्थापक और सीईओ आदित्य अग्रवाल के सहयोग से स्टूडेंट्स के कौशल बढ़ाने के लिए इस कोर्स की शुरूआत की है। यह सिलेबस एमएस-एक्सेल के माध्यम से डेटा को समझने और उसकी व्याख्या पर केंद्रित है। बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स की पढ़ाई शाम को होगीकॉलेज के डिपार्टमेंट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज के हेड व प्रो.गिरीश ठकार बताते है कि नई शिक्षा नीति के अनुरुप स्किल डेवलपमेंट पर भारत सरकार का फोकस है। उसी कड़ी में यह कोर्स प्लान किया है। यहां पर स्टूडेंट्स को इंडस्ट्री एक्सपीरिएंस दिया जाएगा। इसके अलावा स्टूडेंट्स को अन्य सुविधाएं जो है वो कॉलेज प्रोवाइड कराएगा। इसके साथ ही कॉलेज फैकल्टी थ्योरी का ज्ञान देगी। इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स को इस समय जो स्किलस की जरुरत है उनके लिए तैयार करना है। ऑफलाइन मोड में यह कोर्स चलेगा वह भी शाम के वक्त ताकि स्टूडेंट्स की रेगुलर पढ़ाई भी डिस्टब न हो। बिजनेस एनालिटिक्स कोर्स से डिसिजन लेना सीखेंगे स्टूडेंट्सइन कोर्स से स्टूडेंट्स खुद के बिजनेस में या किसी कंपनी में काम करते है तो वहां अगर कोई डिसिजन लेना हो तो वे ले सकें। उनकी स्किल को बढ़ाने के उद्देश्य से ही इस कोर्स को शुरु किया गया है। इस कोर्स की फीस भी 799 रुपए रखी है। यह कोर्स 18 से 29 दिन का ही रहेगा। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| सरकारी नौकरियां- 56 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं, RS सचिवालय भर्ती Posted: 29 Mar 2022 09:21 PM PDT Central Government Jobs- Rajyasabha Secretariat Vacancyभारत सरकार के राज्यसभा सचिवालय द्वारा वैकेंसी ओपन की गई है। जॉब नोटिफिकेशन में 110 पदों पर रिक्रूटमेंट प्रोसीजर शुरू करने की बात की गई है। सबसे बड़ी खबर यह है कि आयु सीमा 56 साल है। दिनांक 19 मार्च 2022 को विज्ञापन जारी किया गया है और आवेदन करने के लिए 45 दिन का समय है। राज्यसभा सचिवालय वैकेंसी- रिक्त पदों की संख्याLegislative Committee/ Executive/ Protocol Officer: 12 Assistant Legislative/ Committee/ Executive/ Protocol Officer: Level-8 in the pay matrix: 26 Secretariat Assistant: Level-6 in the pay matrix:27 Assistant Research/Reference Officer: Level-8 in the pay matrix: 3 Translator: Level-8 in the pay matrix: 15 Personal Assistant: Level-7 in the pay matrix: 15 Office Work Assistant: Level-4 in the pay matrix: 12 राज्यसभा में भर्ती के लिए आवेदन कहां करेंकैंडिडेट्स भरे हुए आवेदन फॉर्म आवश्यक दस्तावेजों के साथ निदेशक (कार्मिक), कमरा संख्या-240, दूसरी मंजिल, राज्य सभा सचिवालय, भारत की संसद, संसद भवन एनेक्सी, नई दिल्ली- 110001 पर भेजें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| घर में पानी की प्लास्टिक बोतल कितने समय बाद बदलनी चाहिए, उसमें कौन सा केमिकल होता है- GK in Hindi Posted: 29 Mar 2022 10:45 PM PDT गर्मी का मौसम हो या सर्दियां, ज्यादातर घरों में पीने का पानी प्लास्टिक की बोतल में रखा जाता है। आमतौर पर प्लास्टिक बोतल के खराब हो जाने या फिर कहीं गुम हो जाने तक उसे उपयोग किया जाता है। प्रश्न यह है कि क्या ड्रिंकिंग वाटर के लिए प्लास्टिक की बोतल का उपयोग अनिश्चितकाल तक किया जा सकता है। या फिर एक निर्धारित समय के बाद उसे बदल लेना चाहिए, चाहे वह खराब हुई हो या नहीं। आइए जानते हैं:- प्लास्टिक की बोतल में कौन सा केमिकल होता है, जो पानी में घुल जाता है- General knowledgeकोई आदर्शवादी बात नहीं करेंगे, सीधे साइंस पर आते हैं। प्लास्टिक में एक विशेष प्रकार का केमिकल BPA पाया जाता है। यह केमिकल मनुष्य के शरीर के लिए हानिकारक होता है। यही कारण है कि जब आप बाजार में drinking-water खरीदते हैं तो उस बोतल पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है। यह डेट पानी की नहीं बल्कि बोतल की होती है। अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक की पानी की बोतल अधिकतम 2 साल तक चलती है। क्या धूप में पेयजल वाली प्लास्टिक की बोतल खराब हो जाती है- GK for studentsयदि प्लास्टिक की बोतल को धूप में उपयोग किया जाता है तो वह 6 महीने से अधिक नहीं चलती। निर्धारित अवधि के बाद प्लास्टिक की बोतल में मौजूद केमिकल BPA (Bisphenol A) पानी में घुलने लगता है। यदि आप अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक की पानी की बोतल खरीदते हैं तो उस पर एक्सपायरी डेट लिखी होती है। यदि नहीं लिखी है तब भी घर के अंदर छांव में उपयोग की जाने वाली अच्छी क्वालिटी की प्लास्टिक की पानी की बोतल 1 साल में बदल लेना चाहिए। सबसे अच्छी बात यह है कि भारत के मैदानी राज्यों में गर्मी के सीजन के लिए नई प्लास्टिक की बोतल यूज़ करना चाहिए। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |

.jpg)

.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)



.jpg)

.jpg)

.jpg)

.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)

.jpg)