Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) |
- मध्यप्रदेश में मकान की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ाई, पढ़िए कितना महंगा अपने घर का सपना- MP NEWS
- गुरुद्वारा को इंग्लिश में क्या कहते हैं, अमृतसर के दरबार साहिब को गोल्डन टेंपल क्यों कहते हैं- GK in Hindi
- किस कानून के तहत आरोपी को पुलिस जांच के खिलाफ प्रतिरक्षा का अवसर प्राप्त होता है, जानिए - CrPC section 243
- मध्य प्रदेश प्राइमरी और मिडिल स्कूल परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर- MP Education Department news
- कर्मचारियों को परेशान करने कोषालय अधिकारी नई आपत्ति लगा रहे हैं: संयुक्त मोर्चा -MP karmchari news
- कमलनाथ का प्रदर्शन डेढ़ मिनट में खत्म, पत्रकारों ने पूछा, कांग्रेस में ये क्या हो रिया है- MP NEWS
- MP IAS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईएएस अफसरों की तबादला सूची - Bureaucracy News
- MP NEWS- किसानों के लिए सीएम शिवराज सिंह सगे भाई से बढ़कर हैं: कृषि मंत्री ने कहा
- GAT-B और BET-2022 ऑनलाइन एप्लीकेशन की तारीख बढ़ाई
- MP NEWS- तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज, बालाघाट का मामला
- अतिथि शिक्षक करेंगे 10वीं-12वीं परीक्षा का मूल्यांकन, एक बार फिर योग्यता साबित- MP NEWS
- INDORE NEWS- कर्मचारी की मृत्यु के बाद संपत्ति राजसात करने के आदेश, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का फैसला
- MP-TET-3 स्क्रीन शॉट आउट- मंत्री गोविंद सिंह को बचाने की कोशिश, मंत्री सिलावट मुख्यमंत्री से मिले
- GWALIOR NEWS - गर्मी ने 77 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, तापमान और बढ़ेगा मौसम विभाग ने कहा
- JAIPUR में आतंकी साजिश का MP कनेक्शन, RATLAM में एक दर्जन हिरासत में- HINDI NEWS
- मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट मामले में गृहमंत्री का बयान पढ़िए - MP NEWS
- MP NEWS- चीफ इंजीनियर WRD सहित 3 के खिलाफ EOW में FIR, 877 करोड़ का घोटाला
- GWALIOR NEWS - सहायक शिक्षक बैंकॉक भागा, पत्नी के लॉकर से 28 लाख की ज्वेलरी मिली
- महिला शिक्षक क्रमोन्नति, जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश हाई कोर्ट द्वारा निरस्त- MP karmchari news
- MP NEWS - वॉट्सऐप पर नक्शे - खसरे व लोन बुक की कॉपी 10 रुपए में मिलेगी
- BHOPAL NEWS - टेक महिन्द्रा की महिला कर्मचारी का शव फांसी पर मिला
- मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 31 MAR 2022
- MPPEB- मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरियां, समूह तीन संयुक्त भर्ती परीक्षा का नोटिफिकेशन एवं नियम पुस्तिका
- SSC News- सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन की Answer Key
- GPAT NTA NEWS- एडवांस इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां से डाउनलोड करें
| मध्यप्रदेश में मकान की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ाई, पढ़िए कितना महंगा अपने घर का सपना- MP NEWS Posted: 31 Mar 2022 09:20 PM PDT भोपाल। मध्य प्रदेश के चारों बड़े शहरों में भवन निर्माण की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ा दी गई है। प्रत्येक वर्ग मीटर पर ₹1000 कंस्ट्रक्शन कॉस्ट बढ़ाई गई है। यानी कि 15 स्क्वायर फीट के मकान की कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में लगभग ₹450000 की वृद्धि हो गई है। दिनांक 1 अप्रैल 2022 से पहले भोपाल, इंदौर, जबलपुर एवं ग्वालियर में भवन निर्माण के लिए शासन द्वारा निर्धारित कंस्ट्रक्शन कॉस्ट ₹12000 प्रति स्क्वायर मीटर थी। सरकार ने इसमें 8.33% की वृद्धि कर दी है। इस प्रकार प्रत्येक वर्ग मीटर में ₹1000 की वृद्धि हो गई है। 1 अप्रैल 2022 के बाद से कंस्ट्रक्शन कॉस्ट ₹13000 प्रति वर्ग मीटर होगी। मध्यप्रदेश में प्लॉट का स्टैंडर्ड साइज 1500 स्क्वायर फिट यानी 457 स्क्वायर मीटर होता है। कंस्ट्रक्शन कॉस्ट में वृद्धि के बाद 1500 स्क्वायर फीट के मकान के निर्माण की लागत में 457000 रुपए की वृद्धि हो जाएगी। इसके अलावा मध्य प्रदेश में सरकार ने बिजली के दाम बढ़ा दिए हैं और पेट्रोल के दाम तो हर रोज बढ़ रहे हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| Posted: 31 Mar 2022 08:51 PM PDT मंदिर को अंग्रेजी में Temple और मस्जिद को अंग्रेजी में Mosque कहा जाता है। क्या आप जानते हैं गुरुद्वारा को इंग्लिश में क्या कहते हैं। अमृतसर में स्थित दरबार साहिब को गोल्डन टेंपल क्यों कहते हैं। आइए जानते हैं:- Church को हिंदी में क्या कहते हैंदुनिया भर में सभी ने अपने आस्था केंद्रों को एक विशेष नाम दिया ताकि उन्हें आसानी से पहचाना जा सके। किसी प्रकार का कोई कंफ्यूजन ना हो। भारत के 1 बड़े भाग में हिंदी भाषा बोली जाती है। हिंदी के विद्वानों ने चर्च का ट्रांसलेशन करके उसे ईसा मसीह का मंदिर या मरियम माता का मंदिर नहीं पुकारा बल्कि उनके द्वारा दिए गए विशेष नाम चर्च को ही स्वीकार किया परंतु अंग्रेजों ने भारत में इस प्रकार की कई गड़बड़ी की है। मंदिर को Temple, मस्जिद का Mosque तो गुरुद्वारा की इंग्लिश क्या होती हैअंग्रेजों ने भारत में मौजूद मंदिरों को Temple कहकर पुकारा। उनकी भाषा के विशेषज्ञों के अनुसार Temple का अर्थ place of worship यानी पूजा करने की जगह होता है। शुक्र है उन्होंने मंदिरों को हिंदू चर्च नहीं कहा। अच्छी बात यह है कि अंग्रेजों ने गुरुद्वारा को मंदिरों से अलग नहीं माना। यही कारण है कि गुरुद्वारा का कोई इंग्लिश ट्रांसलेशन नहीं है। अंग्रेजों से आजादी के बाद गुरुद्वारे को अंग्रेजी में Gurudwara ही कहा जाता है। अमृतसर के दरबार साहिब को गोल्डन टेंपल क्यों कहते हैंअमृतसर पंजाब में रहने वाले ब्लॉगर दविंदर सिंह ने इस बारे में बताया है। सिख बंधुओं का जो विश्व प्रसिद्ध आस्था केंद्र है, इतिहास में उसका नाम दरबार साहिब दर्ज किया गया है। पूरा भवन स्वर्ण की परत से सुसज्जित है। इसलिए अंग्रेजों ने उसे Golden Temple पुकारना शुरू कर दिया। उसके बाद हिंदी के विशेषज्ञों ने गोल्डन टेंपल का हिंदी ट्रांसलेशन स्वर्ण मंदिर कर दिया। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article :- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com (general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi, general knowledge questions with answers, gk questions for kids, ) |
| Posted: 31 Mar 2022 01:34 PM PDT पुलिस एक शासकीय संस्था है और समाज में अपराधों को रोकने के लिए काम करती है। किसी भी प्रकार का अपराध होने पर FIR पंजीबद्ध करती है और प्रॉपर इन्वेस्टिगेशन के बाद, जब उसके पास पुख्ता सबूत होते हैं, तब सजा के निर्धारण के लिए कोर्ट में चार्जशीट प्रस्तुत करती है। आइए जानते हैं कि शासन द्वारा नियुक्त पुलिस की जांच के खिलाफ किसी आरोपी को प्रतिरक्षा का अवसर किस कानून के तहत और क्यों प्राप्त होता है। दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 243 की परिभाषा:-1. जब आरोपी से अपेक्षा की जाती है कि वह अपनी प्रतिरक्षा के लिए साक्ष्य पेश करेगा या लिखित कथन देगा तब मजिस्ट्रेट ऐसी साक्ष्य को अभिलेख में फाइल करेगा। 2. अगर आरोपी अपनी प्रतिरक्षा होने के बाद पुनः प्रतिपरीक्षा करवाना चाहता है या कोई अन्य दस्तावेज को प्रतिरक्षा के साक्ष्य के रूप में देना चाहता है तब वह मजिस्ट्रेट से धारा 243 की उपधारा (2) के अधीन अपेक्षा कर सकता है। मजिस्ट्रेट को अगर लगता हैं कि आरोपी को पुनः प्रतिरक्षा के लिए उचित अवसर दिया जाना चाहिए तब मजिस्ट्रेट आवेदन को मंजूर कर सकता है, अन्यथा समय बर्बादी या विचारण में देरी करवाने के लिए दिया गया आवेदन मजिस्ट्रेट स्वंय विवेक से नामंजूर कर सकता है। कोर्ट पुलिस की जांच रिपोर्ट पर विश्वास क्यों नहीं करतीदरअसल, ऐसा सिर्फ कहा जाता है। न्यायालय विश्वास और अविश्वास की अवधारणा के बाहर निष्पक्षता एवं तटस्थता के नियम पर काम करता है। वह पुलिस और आरोपी को समान रूप से अपना पक्ष प्रमाणित करने का अवसर प्रदान करता है। दुनिया में लोकतंत्र और स्वतंत्रता की यह मूल अवधारणा है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article) :- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665 इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com |
| मध्य प्रदेश प्राइमरी और मिडिल स्कूल परीक्षा के लिए कंट्रोल रूम का नंबर- MP Education Department news Posted: 31 Mar 2022 01:15 PM PDT भोपाल। राज्य शिक्षा केंद्र, स्कूल शिक्षा विभाग, मध्यप्रदेश शासन ने कक्षा एक से कक्षा 8 तक की परीक्षाओं के संचालन में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए कंट्रोल रूम की स्थापना कर दी है। हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं। राज्य शिक्षा केंद्र भोपाल के संचालक धनराज जी ने दिनांक 31 मार्च 2022 को एक पत्र जारी करते हुए बताया कि दिनांक 1 अप्रैल 2022 से शुरू होने वाली परीक्षाओं के लिए राज्य शिक्षा केंद्र के मूल्यांकन कक्ष को, कक्षा पांच एवं कक्षा 8 की वार्षिक परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम निर्धारित किया है। परीक्षा अवधि में जिला स्तर पर समस्याओं का समाधान नहीं होने पर कंट्रोल रूम के टेलीफोन नंबर 0755-2552362 पर संपर्क करें। परीक्षा पोर्टल से संबंधित तकनीकी समस्या हेतु श्री शेखर सराठे के मोबाइल नंबर 843 565 7440 प्रशासनिक समस्याओं के समाधान हेतु कंट्रोल रूम नियंत्रक श्री हरगोविंद खरे के मोबाइल नंबर 989 373 2126 पर संपर्क करें। राज्य शिक्षा केंद्र ने सभी जिला शिक्षा अधिकारी एवं जिला परियोजना अधिकारियों को आदेशित किया है कि वह जिला स्तर पर कंट्रोल रूम का गठन करें। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| कर्मचारियों को परेशान करने कोषालय अधिकारी नई आपत्ति लगा रहे हैं: संयुक्त मोर्चा -MP karmchari news Posted: 31 Mar 2022 12:57 PM PDT जबलपुर। अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जबलपुर जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय ने बताया कि जिला कोषालय अधिकारी वित्त विभाग के आदेश देयक के साथ भेजने की नई आपत्ति लगा रहे है। जबकि सभी शासन के वित्त विभाग के आदेश की प्रति कोषालय के पास होती है। मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के यूएस करोसिया ने नियमों के अनुसार कार्य करने वाले कोषालय अधिकारी द्वारा नियम मांगने की आपत्ति को गलत बताया है। दो बच्चों के पश्चात चिकित्सा प्रति पूर्ती की पात्रता नहीं, 3000 हजार रुपये से अधिक के चिकित्सा देयक के साथ चिकित्सा बोर्ड का प्रमाण पत्र संलग्न करने, ओव्हर राइटिंग होने, अधिकारी की पद मुद्रा साफ दिखाई ना देने के नाम पर आपत्ति समझ आती थी लेकिन देयक के साथ वित्त विभाग के आदेश स्कैन करने की नई आपत्ति से आहरण अधिकारी देयक ही नहीं लगा रहे है। जिससे रिटायर हो रहे कर्मचारी या मृत कर्मचारी के उपदान के देयक ही नहीं लगाए जा रहे है। कार्यभारित स्थापना, स्थाई दल के कुशल, अर्धकुशल, अकुशल कर्मियों को उपदान 10 लाख रुपये अधिकतम देने के विभागीय प्रमुखों के आदेश है लेकिन जिला कोषालय अधिकारी को वित्त विभाग का आदेश चाहिए। आदेश ना होने से वह अधिकतम 3,50,000/ तीन लाख पचास हजार रुपये उपदान ही स्वीकृत कर रहे है। इससे रिटायर कर्मी या मृत कर्मी के परिजनों को लाखों रुपये कम उपदान की राशि दी जा रही है। संयुक्त मोर्चा ने आरोप लगाया है कि जिला कोषालय अधिकारी 3,50,000/ किस आदेश के तहत भुगतान कर रहे है वह आदेश भी किसी को नहीं दे रहे है। मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के संरक्षक योगेन्द्र दुबे, जिलाध्यक्ष अटल उपाध्याय, मध्यप्रदेश लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ के यू एस करोसिया, देव दोनेरिया, नरेश शुक्ला, संतोष मिश्रा, विश्वदीप पटेरिया,योगेन्द्र मिश्रा,प्रसांत सोधिया, संजय गुजराल, रविकांत दहायत, योगेश चौधरी, अजय दुबे, एसके वांदिल, धीरेंद्र सिंह ,प्रदीप पटैल ,मुकेश मरकाम, मुकेश चतुर्वेदी, आसुतोष तिवारी ने कोषालय अधिकारी द्वारा मन चाही आपत्ति लगाने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की माँग करते हुए शासन के आदेशों का पालन कर कर्मचारियों को उपदान स्वीकृत करने की माँग की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| कमलनाथ का प्रदर्शन डेढ़ मिनट में खत्म, पत्रकारों ने पूछा, कांग्रेस में ये क्या हो रिया है- MP NEWS Posted: 31 Mar 2022 08:52 PM PDT भोपाल में ये क्या हो रिया है, वाली सिचुएशन बन गई। महंगाई के खिलाफ जनता के हित में कांग्रेस पार्टी के सबसे बड़े नेता कमलनाथ अपने बंगले के दरवाजे तक आए। रसोई गैस सिलेंडर पर एक माला चढ़ाई। डेढ़ मिनट तक भाषण दिया और प्रदर्शन खत्म हो गया। उल्लेख अनिवार्य है कि राहुल गांधी ने कहा था कि कांग्रेस पार्टी देश भर में बड़ा प्रदर्शन करेगी और जनता के लिए लंबी लड़ाई लड़ेगी, लेकिन भोपाल में तो डेढ़ मिनट के अंदर प्रदर्शन खत्म हो गया। कमलनाथ के डेढ़ मिनट, देश भर की सुर्खियों में आ गए- MP NEWSमध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पत्रकारों ने अपने करियर में महंगाई के खिलाफ ऐसा प्रदर्शन आज तक नहीं देखा था। इस प्रदर्शन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को जनता का समर्थन मिलने वाला था। वही प्रदर्शन मध्यप्रदेश में कांग्रेस पार्टी का मजाक उड़ाने का कारण बन गया। पत्रकारों का सिर्फ एक सवाल था कि जनता की आवाज उठाने का यह क्या तरीका हुआ। क्या इस तरीके से मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बन पाएगी। कमलनाथ जी मध्य प्रदेश में कांग्रेस की लुटिया क्यों डुबाना चाहते हैं: पत्रकार खांडेकरटीवी न्यूज़ चैनल आज तक के एमपी राउंडअप कार्यक्रम में पत्रकार हेमेंद्र शर्मा से बात करते हुए वरिष्ठ पत्रकार अभिलाष खांडेकर ने कहा कि मैंने अपने करियर में ऐसा प्रदर्शन आज तक नहीं देखा। श्री खांडेकर ने कहा कि कमलनाथ मास लीडर नहीं है। प्रश्न यह उठता है कि कमलनाथ जी मध्यप्रदेश में कांग्रेस की लुटिया दो आने में भरसक प्रयास क्यों कर रहे हैं। पत्रकार श्री अभिलाष खांडेकर ने कहा कि मुझे समझ में नहीं आ रहा है कि हाईकमान उन्हें बच्चे हटा क्यों नहीं देता है। कमलनाथ को यह समझना चाहिए कि वह कांग्रेस पार्टी का दूर तक का नुकसान कर रहे हैं। ऐसे में लगता है कि कमलनाथ का कांग्रेस पार्टी चलाने में कोई इंटरेस्ट नहीं है। अभिलाष खांडेकर ने कहा कि मध्य प्रदेश की जनता के लिए यह दुर्भाग्य की बात है कि यहां कोई विकल्प ही नहीं है। प्रदेश में जनता का कोई नेता ही नहीं है। भारतीय जनता पार्टी में सत्ता की विकृतियां आ गई हैं। कांग्रेस पार्टी विपक्ष की भूमिका नहीं निभा रही। कांग्रेस के नेता कमलनाथ पर उंगली नहीं उठा पा रहे। कुल मिलाकर मध्यप्रदेश में मुद्दों की कमी नहीं है लेकिन मुद्दा उठाने वाला कोई नहीं है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP IAS TRANSFER LIST- मध्य प्रदेश आईएएस अफसरों की तबादला सूची - Bureaucracy News Posted: 31 Mar 2022 12:06 PM PDT मध्य प्रदेश राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के 5 अधिकारियों की नवीन पद-स्थापना की है। अपर मुख्य सचिव किसान-कल्याण तथा कृषि विकास श्री अजीत केसरी को वर्तमान दायित्व के साथ महानिदेशक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी के पद पर पद-स्थापना की है। श्री केसरी के महानिदेशक आरसीव्हीपी नरोन्हा प्रशासन अकादमी का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी उक्त पद के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी। अपर मुख्य सचिव जल-संसाधन एवं परिवहन (अतिरिक्त प्रभार) श्री एस.एन. मिश्रा को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ उपाध्यक्ष नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण एवं अपर मुख्य सचिव नर्मदा घाटी विकास एवं प्रबंध संचालक नर्मदा बेसिन प्रोजेक्ट कम्पनी लिमिटेड एवं वि.क.अ.-सह-सदस्य (पुनर्वास) नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण का दायित्व सौंपा है। श्री मलय श्रीवास्तव अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी को वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अध्यक्ष प्रोफेशनल एक्जामिनेशन बोर्ड का दायित्व सौंपा है। श्री विनोद कुमार अपर मुख्य सचिव सामान्य प्रशासन तथा विधिक एवं सतर्कता प्रकोष्ठ तथा अपर मुख्य सचिव (समन्वय) मुख्य सचिव कार्यालय को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अपर मुख्य सचिव संसदीय कार्य का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है। श्री आशीष कुमार अपर सचिव गृह विभाग तथा कार्यपालन संचालक आपदा प्रबंधन संस्थान (अतिरिक्त प्रभार) को अपर सचिव जल-संसाधन विभाग तथा नर्मदा घाटी विकास पदस्थ किया गया है। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- किसानों के लिए सीएम शिवराज सिंह सगे भाई से बढ़कर हैं: कृषि मंत्री ने कहा Posted: 31 Mar 2022 12:04 PM PDT मध्य प्रदेश के किसान-कल्याण तथा कृषि विकास मंत्री श्री कमल पटेल ने कहा है कि मुख्यमंत्री श्री चौहान किसानों के लिये सगे भाई से बढ़कर है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का खरीफ की ऋण राशि जमा कराने की अवधि को 15 अप्रैल तक बढ़ाने पर आभार माना है। MP KISAN NEWS- 15 अप्रैल तक लोन नहीं चुकाया तो क्या होगा, कृषि मंत्री ने बतायामंत्री श्री पटेल ने किसानों से आहवान किया है कि किसान भाई हर हाल में अपना ऋण 15 अप्रैल तक जमा कराना सुनिश्चित कर लें। इससे किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज की दर से पुन: ऋण उपलब्ध कराया जाना आसान होगा। समय पर ऋण नहीं भरने से यह सुविधा समाप्त हो जायेगी, जिससे किसानों को 9 प्रतिशत की दर से ब्याज चुकाना होगा। मंत्री श्री पटेल ने खेती को लाभ का धंधा बनाने, किसानों को असुविधा से बचाने और मुख्यमंत्री श्री चौहान द्वारा किसानों के हित में लिये जा रहे निर्णयों का पूरा-पूरा लाभ लेने के लिये ऋण जमा कराने का आव्हान किया है। उन्होंने कहा कि किसानों के हित में लिये गये इस फैसले से राज्य सरकार 60 करोड़ रूपये का अतिरिक्त भार स्वयं वहन करेगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| GAT-B और BET-2022 ऑनलाइन एप्लीकेशन की तारीख बढ़ाई Posted: 31 Mar 2022 09:11 AM PDT NTA-National Testing Angency (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने GAT-B (Graduate Aptitude Test- Biotechnology) और BET-2022 (Biotechnology Eligibility Test) ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म जमा करने की तारीख को 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 3 अप्रैल 2022 कर दिया है। गौरतलब है कि यह नोटिस 11 मार्च 2022 को जारी किए गए नोटिस के ही कंटिन्यूएश में है, जिसके द्वारा परीक्षा फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 निर्धारित की गई थी, परंतु अब एप्लीकेशन फॉर्म को भरने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2022 से बढ़ाकर 3 अप्रैल 2022 कर दी गई है जबकि फॉर्म में करेक्शन करने के लिए 7 से 8 अप्रैल 2022 (11: 50 pm तक) तक करेक्शन विंडो ओपन रहेगी। अभ्यार्थियों से अनुरोध है की वे अपने अपनी सभी डिटेल्स को बहुत ही सावधानी पूर्वक भरे क्योंकि इसके बाद दोबारा से कलेक्शन नहीं किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए एनटीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और http://dbt.nta.ac.in पर विजिट करते रहें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- तहसीलदार और पटवारी के खिलाफ FIR दर्ज, बालाघाट का मामला Posted: 31 Mar 2022 08:57 AM PDT जबलपुर। मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में लांजी तहसील के ग्राम परसोड़ी में स्थित विवादित भूमि के मामले में लांजी सिविल न्यायालय ने तत्कालीन लांजी तहसीलदार आरपी मार्को और तत्कालीन पटवारी पुरषोत्तम शरणागत सहित अन्य के खिलाफ FIR दर्ज करने के आदेश दिए जिसका पालन करते हुए पुलिस ने आपराधिक प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि परिवाद नरेंद्र कुमार पिता जैतराम नगपुरे ग्राम परसोड़ी के द्वारा दाखिल किया गया था। जिसमें नरेंद्र कुमार की तरफ से अधिवक्ता रमन झा ने पैरवी की। सिविल न्यायालय लांजी अभिषेक सोनी प्रथम श्रेणी के द्वारा पुलिस को लांजी तहसीलदार आरपी मार्को, तत्कालीन परसोड़ी पटवारी पुरूषोत्तम शरणागत, सहेजलाल नगपुरे, खेमलाल पिता सहजलाल और विजय कोटवार के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने के आदेश दिए गए। न्यायालय के आदेश पर लांजी पुलिस ने अपराध दर्ज किया है। तत्कालीन लांजी तहसीलदार आरपी मार्को वर्तमान में लालबर्रा तहसीलदार के पद पर पदस्थ है। तहसीलदार एवं पटवारी पर आरोप है कि उन्होंने अनावेदकों को लाभ पहुंचाने के लिए अपने पद का दुरुपयोग किया एवं गलत आदेश जारी किया। प्रस्तुत प्रकरण में न्यायालय ने पाया कि आरोप विचारण के योग्य है। अब इस मामले की पुलिस इन्वेस्टिगेशन करेगी और जांच रिपोर्ट कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत करेगी। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| अतिथि शिक्षक करेंगे 10वीं-12वीं परीक्षा का मूल्यांकन, एक बार फिर योग्यता साबित- MP NEWS Posted: 31 Mar 2022 09:03 AM PDT भोपाल। शिवराज सिंह सरकार भले ही अतिथि शिक्षकों को अनुपयोगी मानती रहे परंतु उनकी योग्यता और उपयोगिता हमेशा साबित होती है। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश भोपाल का ताजा दस्तावेज इसका प्रमाण है। नियमित शिक्षक मूल्यांकन नहीं कर पा रहे इसलिए 10वीं हाई स्कूल एवं बारहवीं हायर सेकेंडरी स्कूल परीक्षा का मूल्यांकन अतिथि शिक्षक करेंगे। मध्यप्रदेश में 10वीं-12वीं परीक्षा के मूल्यांकन में देरीMadhya Pradesh Board of Secondary Education द्वारा जारी समय सीमा महत्वपूर्ण आदेश क्रमांक 165 दिनांक 31 मार्च 2022 के अनुसार हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी परीक्षा वर्ष 2022 का मूल्यांकन कार्य जारी है परंतु नियमित शिक्षक ठीक प्रकार से मूल्यांकन नहीं कर पा रहे। शिक्षा विभाग के पास NSQF, समाजशास्त्र, भूगोल, कृषि संकाय, इनफॉर्मेटिक प्रैक्टिस एवं गृह विज्ञान संकाय विषय के मूल्यांकनकर्ता नहीं है। इसके कारण मूल्यांकन का कार्य प्रभावित हो रहा है। रिजल्ट समय पर जारी नहीं हो पाएगा। मध्यप्रदेश में चुनौतीपूर्ण कार्य अतिथि शिक्षक ही कर पाते हैंमाध्यमिक शिक्षा मंडल के दस्तावेज से स्पष्ट होता है कि शिक्षा विभाग के पास उपरोक्त विषयों के नियमित शिक्षक नहीं है और अतिथि शिक्षकों द्वारा पढ़ाई कराई जाती है। MPBSE ने अनुमति प्रदान की है कि जहां पर मूल्यांकनकर्ता नहीं है वहां पर 3 वर्ष से अधिक अनुभव वाले अतिथि शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य कराया जाए। उल्लेख करना अनिवार्य है कि शासन की प्रत्येक व्यवस्था में यदि टाइम लिमिट की चुनौती हो तो ऐसे सभी काम अतिथि शिक्षकों द्वारा ही कराए जाते हैं। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| INDORE NEWS- कर्मचारी की मृत्यु के बाद संपत्ति राजसात करने के आदेश, डिस्ट्रिक्ट कोर्ट का फैसला Posted: 31 Mar 2022 08:17 AM PDT इंदौर। भ्रष्टाचार और काले धन से कमाई गई संपत्ति के मामले में कोर्ट अब सख्त हो गया है। कर्मचारियों में मान्यता थी कि रिटायरमेंट और मृत्यु के बाद उनके खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं होती परंतु इंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने एक कर्मचारी की मृत्यु के बाद, आय से अधिक संपत्ति के मामले में फैसला सुनाया और उसकी सारी अवैध संपत्ति राजसात करने के आदेश दिए। MP NEWS- 2011 में लोकायुक्त की छापामार कार्रवाई का फैसलामामला नगर निगम के लिपिक नरेंद्र देशमुख का है। सन 2011 में जब वह उज्जैन में पदस्थ थे तब लोकायुक्त पुलिस ने उनके यहां पर छापामार कार्रवाई की थी। कार्रवाई के दिन तक उनकी वैधानिक आय से संपत्ति 1600000 रुपए पाई गई थी जबकि 1.9 करोड रुपए की संपत्ति को अवैध आरोपित किया गया था। लोकायुक्त पुलिस ने कार्रवाई के बाद अपनी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट कोर्ट में प्रस्तुत की। MP karmchari news- लिपिक के निधन के बाद भी चलता रहा भ्रष्टाचार का केसइंदौर डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में ट्रायल के दौरान आरोपी कर्मचारी नरेंद्र देशमुख अवसर दिया कि वह प्रमाणित करें कि उनके पास जो संपत्ति मिली है वह वैधानिक आयोजित की गई है, परंतु कोर्ट में संपत्ति को वैधानिक साबित नहीं किया जा सका। कार्यवाही के दौरान लिपिक नरेंद्र देशमुख की मृत्यु हो गई थी। उनकी संपत्ति उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के नाम ट्रांसफर हो गई थी। कोर्ट डिसीजन दिया कि अवैध पाई गई पूरी संपत्ति राजसात कर ली जाए। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP-TET-3 स्क्रीन शॉट आउट- मंत्री गोविंद सिंह को बचाने की कोशिश, मंत्री सिलावट मुख्यमंत्री से मिले Posted: 31 Mar 2022 11:51 AM PDT इंदौर। मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (वर्ग 3) पेपर का स्क्रीनशॉट आउट होने के मामले में परिवहन मंत्री गोविंद सिंह का नाम आते ही, जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मिले। इस मुलाकात ने कयासों का बाजार गर्म कर दिया है। बताने की जरूरत नहीं की गोविंद सिंह और तुलसी सिलावट दोनों ज्योतिरादित्य सिंधिया कैंप के मंत्री हैं। सनद रहे कि व्यापम एक संवेदनशील विषय है, इसलिए शक के दायरे में कोई भी आ सकता है। व्यापम घोटाला 2022- जो भी हुआ मंत्री राजपूत के कॉलेज में हुआ हैप्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल के चेयरमैन आईसीपी केसरी ने अपने बयान में स्पष्ट रूप से कहा कि परीक्षा कक्ष से पेपर आउट नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि हमने पूरा सीसीटीवी रिकॉर्ड चेक किया है। इसी के साथ, इस आरोप की पुष्टि हो गई कि जो कुछ भी हुआ कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के कॉलेज में हुआ है। व्यापम के चेयरमैन परीक्षा कक्ष के सीसीटीवी की बात तो कर ली परंतु कंप्यूटर सर्वर रूम में क्या हो रहा था, इसके बारे में कुछ नहीं बताया। MP NEWS- एक मंत्री पर आरोप लगा, दूसरे मंत्री CM से मिले, तीसरे मंत्री ने बयान जारी कियाव्यापम घोटाला-2022, हुआ है या नहीं यह तो किसी निष्पक्ष जांच के बाद ही पता चल पाएगा लेकिन गोविंद सिंह राजपूत का नाम आते ही तुलसीराम सिलावट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और इसके ठीक बाद सरकार के प्रवक्ता डॉ नरोत्तम मिश्रा ने गोविंद सिंह राजपूत का बचाव करते हुए कहा कि उन्होंने तो कॉलेज, परीक्षा आयोजित करने वाली कंपनी को किराए पर दिया था। समाचार लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि 25 मार्च 2022 को परीक्षा वाले दिन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और उनके चिरंजीव कहां पर थे। INDORE NEWS- मंत्री सिलावट ने बताया, मुख्यमंत्री से क्यों मिलेहालांकि मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से भेंट कर इंदौर गौरव दिवस को मां देवी अहिल्या गौरव दिवस के रूप में मनाने,एमवाय अस्पताल,इंदौर व पीसी सेठी अस्पताल के उन्नयन तथा मॉडल अस्पताल के रूप में विकसित करने, यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने आरंभ की गई मुहिम के लिए उनका आभार व्यक्त किया। Madhya Pradesh news- मंत्री सिलावट ने यह नहीं बताया कि कैबिनेट मीटिंग से पहले क्यों मिलेमंत्री तुलसी सिलावट ने मुख्यमंत्री से मुलाकात के लिए जिन बिंदुओं को बताया है, उनमें से कोई भी इतना महत्वपूर्ण नहीं है कि कैबिनेट मीटिंग से पहले मुलाकात अनिवार्य हो। सारी चर्चा कैबिनेट मीटिंग के दौरान भी की जा सकती थी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि कैबिनेट मीटिंग के अलावा अलग से मुलाकात के क्या मायने हैं। |
| GWALIOR NEWS - गर्मी ने 77 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा, तापमान और बढ़ेगा मौसम विभाग ने कहा Posted: 31 Mar 2022 07:40 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में पड़ रही भीषण गर्मी ने आज 31 मार्च 2022 गुरुवार को 77 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है इससे पहले 1945 में 31 मार्च को 41.7 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान रिकार्ड हुआ था। इसके बाद 2022 में 31 मार्च के अंतिम दिन अधिकतम तापमान 41.8 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया, जिससे रिकार्ड टूट गया। और अब नया रिकॉर्ड बन गया है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में गर्मी और बढ़ने के आसार जताए हैं। शहर सीवियर हीटवेव (तीव्र लू) की चपेट में रहा। जिसका कारण है राजस्थान से आ रही तेज गर्म हवाएं, ग्वालियर सहित पूरा अंचल भीषण गर्मी से झुलस रहा है। पांच घंटे तक शहर में सीवियर हीटवेव चलती रहीं। इससे दिन में लोग तीव्र लू के थपेड़ों से बेहाल हैं। हवा भी 4 से 6 किमी प्रतिघंटा की गति से चल रही है, जिससे गर्मी की चुभन बढ़ गई है। हर कोई गर्मी से बेहाल है। रात का भी तापमान सामान्य से ऊपर पहुंच चुका है। रात में भी ठंडक घटने लगी है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए हैं। ग्वालियर में अगले 24 घंटे तक हीटवेव व सीवियर हीटवेव की स्थिति रहेगी। लगातार इस तरह की स्थिति बनी हुई है। यह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। अप्रैल व मई में भी गर्मी रिकार्ड तोड़ेगी। वेदप्रकाश सिंह, रडार प्रभारी मौसम केंद्र भोपाल |
| JAIPUR में आतंकी साजिश का MP कनेक्शन, RATLAM में एक दर्जन हिरासत में- HINDI NEWS Posted: 31 Mar 2022 07:30 AM PDT भोपाल। राजस्थान की राजधानी जयपुर में बम ब्लास्ट की आतंकी साजिश के मामले में मध्य प्रदेश के कनेक्शन का खुलासा हुआ है। ATS राजस्थान के साथ मध्य प्रदेश पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में रतलाम से करीब एक दर्जन संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया गया है। MP NEWS- रतलाम से एक दर्जन संदिग्ध स्लीपर सेल हिरासत मेंपुलिस अधीक्षक अभिषेक तिवारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि राजस्थान में पकड़े गए आरोपितोंं के ठिकानों की जांच की जा रही है। वे किन लोगों के संपंर्क में थे, उनकी भी तलाश की जा रही है। उनके मिलने वालों से भी पूछताछ की जा रही है। यह भी तलाश की जा रही है कि आरोपितों ने कहीं और विस्पोटक सामग्री तो नहीं छिपा रखी है। किन-किन लोगों से उनकी लिंक है, उनका भी पता लगाया जा रहा है। जो भी इसमें शामिल होगा, उसकी गिरफ्तारी की जाकर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मामला क्या है राजस्थान एटीएस के अनुसार 30 मार्च को चित्तौड़गढ़ जिले की निम्बाहेड़ा पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान मध्यप्रदेश की तरफ से जा रहे बोलेरो वाहन को रोककर उसमें सवार तीन युवकों से पूछताछ की तो वे घबरा गए। तलाशी लेने पर वाहन में दो पारदर्शी थैलियों में छह किलो सिल्वर रंग का छह किलो विस्फोटक पदार्थ, दो अन्य थैलियों में छह किलो स्लेटी रंग का दानेदार विस्फोटक पदार्थ, तीन आरपेट घड़ी मय तीन बेट्री सेल, तीन वायर युक्त कनेक्टर, एक प्लास्टिक की शीशी में छह छोटे बल्ब व वायर पाए गए। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| मध्यप्रदेश पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा रिजल्ट मामले में गृहमंत्री का बयान पढ़िए - MP NEWS Posted: 31 Mar 2022 07:12 AM PDT भोपाल। गृह मंत्री मध्यप्रदेश शासन डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा ने दावा किया है कि पुलिस आरक्षक भर्ती परीक्षा मामले में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि 2017 में भी लोग पुलिस आरक्षक चयन प्रक्रिया के खिलाफ हाईकोर्ट में गए थे, हाईकोर्ट ने शासन की चयन प्रक्रिया को सही बताया था। मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि आरक्षक भर्ती में सिर्फ एक शिकायत विकास मीना की आई थी। उन्होंने कहा था कि पहले क्वालिफाई हो गया हूं और बाद में अनक्वालिफाइड कर दिया गया। जांच में पाया गया कि विकास पहले से ही अनक्वालिफाइड थे। एक ही बार रिजल्ट जारी हुआ। पुलिस आरक्षक भर्ती की 2017 की जो प्रक्रिया थी, उसके खिलाफ भी लोग इंदौर हाईकोर्ट गए थे। इंदौर हाईकोर्ट ने भी इस प्रक्रिया को सही माना था। पूर्व सैनिकों का आरक्षण यथावत है। चयन कटऑफ मार्क्स के हिसाब से किया गया है। उन्होंने कहा कि देवास के विकास मीणा ने शिकायत की थी। उनकी शिकायत गलत पाई गई है। वह पहली बार में ही नॉट-क्वालिफाइड था। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS- चीफ इंजीनियर WRD सहित 3 के खिलाफ EOW में FIR, 877 करोड़ का घोटाला Posted: 31 Mar 2022 06:54 AM PDT भोपाल। Madhya Pradesh Water Resources Department के तत्कालीन मुख्य अभियंता सहित 3 इंजीनियरों के खिलाफ EOW (आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ) द्वारा FIR दर्ज की गई है। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर जल संसाधन विभाग मध्यप्रदेश शासन में 877 करोड़ रुपए का घोटाला किया है। मध्य प्रदेश के 4 जिलों की 7 सिंचाई परियोजनाओं में 877 करोड़ों का घोटालाSP EOW राजेश मिश्रा ने बताया कि जल संसाधन विभाग मध्य प्रदेश के तत्कालीन प्रमुख अभियंता राजीव कुमार सुकलीकर सहित 3 इंजीनियरों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। 4 जिलों की 7 सिंचाई परियोजनाओं में घोटाला पाया गया है। जांच में सामने आया कि सिंचाई परियोजनाओं का काम कर रहीं निजी कंपनियों को काम पूरा होने से पहले ही भुगतान कर दिया गया। सिर्फ तीन परियोजनाओं में 479 करोड़ का भुगतान किया गया है। उन्होंने बताया कि यह पहला केस है, जिसमें अपराध दर्ज करने से पहले शासन द्वारा अनुमति प्रदान की गई। सागर, सिंगरौली, बैतूल एवं दमोह की सिंचाई परियोजनाओं में घोटालेहनौता बांध पाइप नहर प्रणाली निर्माण सागर, बंडा बांध सागर, गोंड बांध सिंगरौली, निरुगुढ़ बांध बैतूल, घोंघरी बांध बैतूल, वर्धा बांध बैतूल, सीतानगर बांध दमोह के निर्माण कार्य व पाइप नहर प्रणाली में गड़बड़ी मिली है। भुगतान वर्ष 2018-19 के बीच किया गया है। इन परियोजनाओं का कार्य अभी अधूरा है। अधिकतर एजेंसियां काम छोड़कर जा चुकी हैं। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| GWALIOR NEWS - सहायक शिक्षक बैंकॉक भागा, पत्नी के लॉकर से 28 लाख की ज्वेलरी मिली Posted: 31 Mar 2022 06:55 AM PDT ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में आय से अधिक संपत्ति के मामले में Eow की रडार पर आए सहायक शिक्षक प्रशांत परमार पर ईओडब्ल्यू का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है. शनिवार को Eow ने सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के घर और दफ्तर पर छापा मार कार्रवाई करते हुए वहां से करोड़ों रुपए की बेनामी संपत्ति का खुलासा किया था। Eow के DSP सतीश चतुर्वेदी ने बतायाप्रशांत परमार की बेनामी संपत्ति की अभी जांच चल रही है प्रारंभिक पड़ताल में करोड़ों रुपए की संपत्ति का खुलासा हुआ है अभी इन्वेस्टिगेशन जारी है। जांच में और भी कई खुलासे हो सकते हैं लेकिन बड़ी बात यह है कि सहायक शिक्षक प्रशांत परमार अभी तक Eow की गिरफ्त में नहीं आया है वह तभी से फरार चल रहा है। प्रशांत परमार की पत्नी शशि परमार के बैंक के लॉकर की तलाश करने पहुंची इस दौरान Eow की टीम ने प्रशांत परमार की पत्नी शशि परमार के Icici बैंक के लॉकर से 28 लाख की ज्वेलरी और 50 हजार रुपए की नगदी बरामद की है उसके बाद Eow की टीम फूल बाग स्थित बैंक ऑफ इंडिया की ब्रांच में पहुंची यहां प्रशांत परमार के लॉकर से 1 लाख की नकदी बरामद की है। बैंकॉक भागा शिक्षकजब उसके यहां Eow ने छापामार कार्रवाई की थी उसके विदेश भागने की खबर है कहा जा रहा है कि वह इंडिया से बैंकॉक भाग गया है, Eow ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने वाले सहायक शिक्षक प्रशांत परमार के खिलाफ विभागीय जांच के लिए शिक्षा विभाग को पत्र लिखा हुआ है। प्रशांत परमार शिक्षा माफिया है वह फर्जीवाड़ा कर नर्सिंग कॉलेज B.Ed D.Ed कॉलेज बड़े स्तर पर ग्वालियर चंबल अंचल में संचालित कर रहा था उसने स्कॉलरशिप फर्जीवाड़ा कर यह संपत्ति अर्जित की है एडमिशन के बाद स्कॉलरशिप के माध्यम से उसने गवन कर यह संपत्ति बनाई है फिलहाल EOW पूरे मामले की जांच कर रही है। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें. |
| महिला शिक्षक क्रमोन्नति, जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश हाई कोर्ट द्वारा निरस्त- MP karmchari news Posted: 31 Mar 2022 06:28 AM PDT जबलपुर। मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय में दायर याचिका श्रीमती दीप्ति गुप्ता विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन में माननीय जस्टिस श्री विवेक अग्रवाल ने आवेदकों को द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ 2 महीने के अंदर प्रदान करने का आदेश पारित किया है। याचिकाकर्ता के अधिवक्ता एड सत्येंद्र ज्योतिषी ने माननीय न्यायालय के समक्ष तर्क प्रस्तुत करते हुए बताया कि याचिकाकर्ता उच्च श्रेणी शिक्षक के पद पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कर्रापुर जिला सागर में पदस्थ है। याचिकाकर्ता की प्रथम नियुक्ति दिनांक 3-2-1988 को हुई थी। 12 वर्ष की सेवाओं के बाद प्रथम क्रमोन्नति का लाभ प्रदान हो गया था। उसके पश्चात 24 वर्ष की सेवा पूर्ण होने पर आवेदिका को दिनांक 11-7-2018 को द्वितीय क्रमोन्नति प्रदान की गई थी। परंतु दिनांक 18-7-2019 को प्राचार्य द्वारा एक पत्र जारी कर यह कहा गया कि आपने पदोन्नति का लाभ नहीं लिया अतः आपको द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ प्रदान नहीं किया जा सकता। आवेदिका के सर्विस बुक रिकॉर्ड में यह अंकित कर दिया गया कि आपने प्रधानाध्यापक पद पर अपना प्रमोशन स्वीकार नहीं किया। अतः आपको द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ नहीं दिया जा सकता। इसी तरह का एक और प्रकरण श्रीमती रेखा शर्मा विरुद्ध मध्यप्रदेश शासन में भी माननीय न्यायालय ने यह आदेशित किया था कि पदोन्नति का लाभ नहीं लेने से आप उनको क्रमोन्नति से वंचित नहीं कर सकते। इस तरह माननीय न्यायालय में प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अन आवेदक गणों को यह आदेशित किया है कि 2 महीने के अंदर आवेदिका को द्वितीय क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करें। अगर अन आवेदक गणों 2 महीने के अंदर आवेदिका को इसका लाभ प्रदान नहीं किया तो उन्हें 9% ब्याज की दर से उक्त राशि प्रदान करने का आदेश पारित किया है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें. |
| MP NEWS - वॉट्सऐप पर नक्शे - खसरे व लोन बुक की कॉपी 10 रुपए में मिलेगी Posted: 31 Mar 2022 06:27 AM PDT भोपाल। शिवराज कैबिनेट की बैठक में गुरुवार को 10 रुपए में नक्शे, खसरे जैसे दस्तावेज मोबाइल पर देने का फैसला लिया है। 181 के जरिए से मिलने वाली लोक सेवा गारंटी की सुविधा मोबाइल पर दी जाएगी। वॉट्सऐप पर यह सुविधा उपलब्ध रहेगी। लोग वॉट्सऐप पर खसरे, नक्शे, ऋण पुस्तिका जैसे दस्तावेज की कॉपी प्राप्त कर सकते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में बस चलाने वालों को मोटर यान अधिनियम में छूट दी जाएगी। ट्राइबल डिस्ट्रिक्ट में पायलट प्रोजेक्ट चलाया जाएगा। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में लोक परिवहन सेवा शुरू करने के लिए ग्रामीण परिवहन नीति को मंजूरी दी गई। इसे रूरल ट्रांसपोर्ट क्रेडिट (RTC) के तहत विदिशा जिले में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विदिशा जिले में लागू किया जाएगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने यह बतायासरकार के प्रवक्ता व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने बताया कि मप्र में लागू की जा रही RTC व्यवस्था संभवत: देश में पहला पायलट प्रोजेक्ट होगा। परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत बस संचालकों को मोटरयान में छूट देंगे। इंटीरियर इलाकों में 20 सीटर बसें चलाई जाएंगी। इन बसों का संचालन ऐसा किया जाएगा कि उनके रूट्स बड़ी बसों के मार्ग को जोड़ें। पायलट प्रोजेक्ट सफल होने पर इसे प्रदेशभर में लागू किया जाएगा। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें. |
| BHOPAL NEWS - टेक महिन्द्रा की महिला कर्मचारी का शव फांसी पर मिला Posted: 31 Mar 2022 06:30 AM PDT भोपाल। राजधानी भोपाल के अशोका गार्डन इलाके में आईटी कंपनी महिला कर्मचारी ने सुसाइड कर लिया है। पुलिस को सुसाइड नोट भी मिला है। युवती टेक महिन्द्रा कोलकाता में जॉब कर रही थी। पुलिस को उसके पास अंग्रेजी में लिखी दो डायरी मिली हैं। इसमें उसने अपनी निजी जिंदगी के बारे में लिखा है। इसके अलावा प्रेम संबंध के बारे में भी जिक्र किया है। एएसआई राजकुमार दुबे ने बताया कि रिचा शुक्ला (26) पुत्री महेश शुक्ला टेक महिन्द्रा (आईटी कंपनी) कोलकाता में जॉब कर रही थी। वह मूल रूप से होशंगाबाद की रहने वाली थी। वर्क फ्रॉम होम होने से वह भोपाल के लक्ष्मीपुरी हिनौतिया में मोहन कुशवाहा के मकान में किराए से रह रही थी। होशंगाबाद के रहने वाले उसके फ्रेंड रुचिर दुबे ने उसे फोन किया। रिचा ने कॉल रिसीव नहीं किया। संदेह होने पर रुचिर देर शाम होशंगाबाद से भोपाल आया और यहां उसके कमरे पर पहुंचा। यहां अंदर से दरवाजा बंद मिला। उसने आवाज दी, तो जवाब नहीं मिला। इसके बाद पड़ोस में रहने वाले आयुष पाराशर को घटना की जानकारी दी। दोनों ने रिचा के मकान मालिक के पास पहुंचे। कमरे में झांककर देखा, तो रिचा फंदे पर लटकी थी। मकान मालिक ने तुरंत ही पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटनास्थल से दो डायरी मिलीपुलिस को घटनास्थल से दो डायरी मिली हैं। इसमें रिचा ने अपने प्रेम संबंधों के बारे में लिखा है। टीआई आलोक श्रीवास्तव ने बताया कि रिचा की लिखी डायरी का हिंदी में अभी ट्रांसलेशन नहीं हो सका है। उसकी लिखावट समझ में नहीं आ रही। इसके लिए एक्सपर्ट की मदद ली जाएगी, जिससे डायरी में लिखी बातों का पता चल सके। पुलिस उसके मोबाइल की भी जांच कर रही है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें। |
| मप्र कैबिनेट मीटिंग का आधिकारिक प्रतिवेदन - MP CABINET MEETING OFFICIAL REPORT 31 MAR 2022 Posted: 31 Mar 2022 05:59 AM PDT विदिशा के ग्रामीण इलाकों में 7 सीटर एवं 20 सीटर बस संचालन को मंजूरीभोपाल। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में आज मंत्रालय में मंत्रि-परिषद की बैठक हुई। मंत्रि-परिषद ने प्रदेश के ग्रामीण अंचलों में लोक परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के लिए प्रस्तावित RTC मॉडल को पायलट प्रोजेक्ट के रूप में विदिशा जिले में एक मई 2022 से 6 माह तक के लिए क्रियान्वित करने तथा मॉडल के अंतर्गत संचालित होने वाले वाहनों के लिए सम्बंधित अधिनियम एवं नियमों में शिथिलता देने का अनुमोदन दिया। मध्यप्रदेश मोटरयान नियम, 1994 के नियम 116 क के उपनियम (3) शिथिलमध्यप्रदेश मोटरयान नियम, 1994 के नियम 116 क के उपनियम (3) में शिथिलता प्रदान करते हुए ग्रामीण मार्ग पर 7+1 से 20+1 बैठक क्षमता के वाहनों का संचालन, ग्रामीण परिवहन सेवा के लिए संचालित वाहनों पर मध्यप्रदेश मोटरयान कराधान अधिनियम, 1991 में देय मासिक मोटरयान कर में पूर्णत: छूट और ग्रामीण परिवहन सेवा के रूप में निरंतर 6 माह तक संचालित वाहनों के संचालकों द्वारा अर्जित किए गए रूरल ट्रांसपोर्ट क्रेडिट (आरटीसी) के विरुद्ध निर्धारित मूल्यानुसार प्रोत्साहन राशि का आगामी छमाही में वाहन संचालक को प्रदाय किया जाना शामिल है। इस सम्बन्ध में सभी कार्यवाही परिवहन विभाग द्वारा की जायेगी। सेमरिया जिला रीवा माइक्रो सिंचाई परियोजना के लिए 158 करोड़ स्वीकृतिमंत्रि-परिषद ने रीवा जिले की सेमरिया माइक्रो सिंचाई परियोजना लागत राशि 158 करोड़ 6 लाख रूपये, सिंचाई क्षमता 9 हजार हेक्टेयर की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना के निर्माण होने से सेमरिया तहसील के 86 ग्रामों की 9 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में भूमिगत दबावयुक्त पाइप वितरण प्रणाली सिंचाई सुविधा प्राप्त होगी। सामाकोटा बैराज उज्जैन के लिए 188 करोड़ रूपये की स्वीकृतिमंत्रि-परिषद ने सामाकोटा बैराज लागत राशि 188 करोड़ 42 लाख रूपये, सिंचाई क्षमता 6 हजार हेक्टेयर रबी सिंचाई हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की। परियोजना से उज्जैन जिले की तहसील महिदपुर के 15 ग्रामों को भूमिगत पाइप लाइन के माध्यम से सूक्ष्म सिंचाई दबाव (स्प्रिंकलर) पद्धति से सिंचाई लाभ प्राप्त होगा। मध्यप्रदेश में कलेक्टर करेंगे रेत खदानों की नीलामीमंत्रि-परिषद ने प्रदेश में रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए तात्कालिक/ अस्थाई व्यवस्था लागू किये जाने का अनुमोदन किया। ऐसे जिलों में जहाँ रेत नियम 2019 में ठेके समर्पित/निरस्त हुए हैं, वहाँ की समस्त रेत खदानों को कलेक्टर द्वारा 10 दिवस की ई-नीलामी से छोटे समूह बनाकर निर्वर्तन किया जाएगा। जिला स्तर पर रेत खदानों की नीलामी की गाड़ी लाइनप्रथम बार ई-नीलामी की प्रक्रिया असफल होने पर दूसरी बार की ई-नीलामी के लिए 5 दिवस की सूचना जारी की जाएगी। जिला कलेक्टर, जिले की भौगोलिक स्थिति एवं राजस्व सीमा के आधार पर छोटे समूह बनाकर ई-नीलामी कर सकेंगे। ई-नीलामी के लिए ऐसी खदानों को वरीयता दी जायेगी, जिनमें वैधानिक स्वीकृतियाँ यथा माईनिंग प्लान/ई.सी./सी.टी.ओ. स्वीकृत है। ई-नीलामी का प्रारंभिक मूल्य संबंधित जिले की निरस्त/समर्पित ठेके की निविदा की प्रचलित दर (रूपए प्रति क्यूबिक मीटर) रखी जायेंगी। यह नीलामी 3 माह अथवा समूह के नवीन ठेकेदार द्वारा अनुबंध निष्पादन, जो भी पहले हो, के लिए की जायेगी। इसके अतिरिक्त रेत की उपलब्धता सुनिश्चित करने के संबंध में तात्कालिक/अस्थाई व्यवस्था लागू किये जाने हेतु अन्य तकनीकी सुधार भी किये गये हैं। CM JANSEVA-181, व्हाट्सएप पर खतरा खतौनी मात्र ₹10 मेंमंत्रि-परिषद द्वारा निर्णय लिया गया कि सी.एम जनसेवा-181 से लोक सेवा गारंटी में राजस्व विभाग की कम्प्यूटरीकृत राजस्व अभिलेख की प्रतिलिपि मोबाइल पर प्रदाय की जा रही है। इस सेवा के लिये मात्र 10 रूपये प्रति पृष्ठ फीस रखी जायेगी। मध्यप्रदेश में देवारण्य योजना का अनुमोदनमंत्रि-परिषद् ने प्रदेश में देवारण्य योजना को लागू करने का अनुमोदन किया। ''देवारण्य योजना'' प्रदेश में 11 विशेष पादप उत्पादक क्षेत्रों का निर्धारण कर इन क्षेत्रों का विकास कर औषधीय तथा सुगंधित पौधों के उत्पादन, भण्डारण, विपणन की वैल्यू चेन निर्मित करने के उद्देश्य से क्रियान्वित की जायेगी। मध्यप्रदेश में कार्यक्रम आयोजन एवं प्रंबधन मंजूरमंत्रि-परिषद ने मुख्यमंत्री के विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से संवाद स्थापित करने एवं हित लाभ वितरण के कार्यक्रमों के आयोजन के लिए नवीन योजना "कार्यक्रम आयोजन एवं प्रबंधन" प्रारंभ करने का निर्णय लिया। इससे कार्यक्रमों के आयोजन में सुविधा होगी। साथ ही जनता से सीधा संवाद स्थापित किया जा सकेगा। प्राइवेट यूनिवर्सिटी हेतु संशोधन विधेयकमंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश निजी विश्वविद्यालय (स्थापना एवं संचालन) संशोधन विधेयक, 2022 के प्रारूप का अनुमोदन किया। विधेयक में प्रेस्टीज विश्वविद्यालय इंदौर, टाइम्स विश्वविद्यालय, भोपाल, डॉ. प्रीति ग्लोबल विश्वविद्यालय शिवपुरी एवं LNCT विद्यापीठ विश्वविद्यालय इंदौर को स्थापित करने के अध्यादेश को पुर:स्थापित किया गया है। भांग, भांगघोटा एवं भांग मिठाई फुटकर बिक्री का आरक्षित मूल्य निर्धारितमंत्रि-परिषद ने भांग, भांगघोटा एवं भांग मिठाई की फुटकर बिक्री की दुकानों के वर्ष 2021-22 के निर्धारित वार्षिक मूल्य में 10 प्रतिशत की वृद्धि करते हुए वर्ष 2022-23 के लिये आरक्षित मूल्य निर्धारित किया है। इन मालों की ड्यूटी दर वर्तमान में 100 रूपये प्रति किलोग्राम एवं भिन्न अनुज्ञप्तिधारी संस्थाओं के लिये भांग की ड्यूटी दर वर्तमान में 200 रूपये प्रति किलोग्राम को वर्ष 2022-23 के लिये यथावत रखने का निर्णय लिया गया। मध्य प्रदेश मंत्री परिषद के अन्य महत्वपूर्ण निर्णयमंत्रि-परिषद द्वारा सहकारिता विभाग की सहकारी सोयाबीन प्र-संस्करण संयंत्र, बनापुरा, जिला होशंगाबाद, मध्यप्रदेश स्थित परिसम्पत्ति पर स्थापित प्लांट एवं मशीनरी को स्क्रेप के रूप में निर्वर्तन किए जाने के लिए एच-1 निविदाकार द्वारा निविदा बोली मूल्य का 100 प्रतिशत जमा करने के उपरांत विक्रय अनुबंध की कार्यवाही मध्यप्रदेश राज्य तिलहन उत्पादक सहकारी संघ के परिसमापक, संयुक्त आयुक्त सहकारिता द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया। मंत्रि-परिषद द्वारा राजस्व विभाग की चाचौड़ा, जिला गुना स्थित भूमि परिसम्पत्ति के निर्वर्तन हेतु H-1 निविदाकार द्वारा निविदा बोली मूल्य का 100 प्रतिशत जमा करने के बाद परिसम्पत्ति के निर्वर्तन हेतु अनुबंध/रजिस्ट्री के निष्पादन की कार्यवाही जिला कलेक्टर द्वारा किये जाने का निर्णय लिया गया। |
| Posted: 31 Mar 2022 08:01 AM PDT Madhya Pradesh government jobsProfessional Examination Board, Bhopal द्वारा समूह 3 उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 का जॉब नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। वैकेंसी की डिटेल्स नियम पुस्तिका में दी गई हैं। आवेदन की प्रक्रिया दिनांक 9 अप्रैल 2022 से प्रारंभ होगी और लास्ट डेट दिनांक 23 अप्रैल 2022 तक घोषित की गई है। मध्यप्रदेश में सरकारी नौकरी का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए। यह एक महत्वपूर्ण अवसर है।MPPEB GROUP-3 EXAM DATE - MP government jobsव्यापम यानी प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड भोपाल द्वारा समूह 3 की परीक्षा की तारीख दिनांक 6 जून 2022 से प्रारंभ घोषित की गई है। परीक्षा ऑनलाइन पद्धति से होगी। परीक्षा का आयोजन दो पारियों में किया जाएगा। परीक्षा की पहली शिफ्ट सुबह 7:00 बजे से और दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 बजे से प्रारंभ होगी। व्यापम समूह तीन सामूहिक भर्ती परीक्षा की नियम पुस्तिकाProfessional Examination Board, Bhopal द्वारा समूह तीन संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 की नियम पुस्तिका जारी कर दी गई है। जिसमें निम्न जानकारी दी गई है:- समूह तीन उपयंत्री, मानचित्रकार, समयपाल एवं समकक्ष पदों की भर्ती हेतु संयुक्त भर्ती परीक्षा 2022 की विस्तृत जानकारी। विवाह अखबार रिक्त पदों का विवरण एवं आरक्षण पालिका। परीक्षा संचालन संबंधी नियमावली। परीक्षा का पाठ्यक्रम यानी सिलेबस। MPPEB SROUP-3 विज्ञापन एवं नियम पुस्तिका डायरेक्ट लिंकयहां क्लिक करके विज्ञापन देखें एवं डाउनलोड करें। यहां क्लिक करके नियम पुस्तिका देखें एवं डाउनलोड करें। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| SSC News- सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन की Answer Key Posted: 31 Mar 2022 05:36 AM PDT Staff Selection Commission- (कर्मचारी चयन आयोग) फेस 9 / 2021 सिलेक्शन पोस्टस् एग्जामिनेशन (Phase-ix / 2021 Selection Posts Examination) की टेंटेटिव आंसर की अपलोड कर दी है. यह आंसर की दिनांक 31 मार्च 2022 से 5 अप्रैल 2022 शाम 6:00 बजे तक उपलब्ध रहेगी. टेंटेटिव आंसर की में किसी भी प्रकार के क्वेश्चन/ आंसर चैलेंज के लिए ₹100 पर क्वेश्चन चार्ज किया जाएगा. गौरतलब है की इसके लिए परीक्षा 2 फरवरी 2022 से 10 फरवरी 2022 तथा 14 मार्च से 16 मार्च 2022 के बीचदेश के विभिन्न शहरों में आयोजित की गई थी. SSC द्वारा Phase 9 / 2021 सिलेक्शन पोस्ट एग्जामिनेशन जो की विभिन्न कैटेगरी जैसे- मैट्रिकुलेशन लेवल ,हायर सेकेंडरी लेवल, ग्रेजुएशन एंड अबव लेवल पर आयोजित की गई थी. यह Tentative Answer Key 31 मार्च 2022 से 5 अप्रैल 2022 शाम 6:00 बजे तक ssc की ऑफिशियल वेबसाइट पर अवेलेबल होगी. इसके बाद किसी भी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी. कैंडिडेटस् अपनी रिस्पेक्टिव रेस्पांस शीट का प्रिंटआउट लेकर रख सकते हैं. उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| GPAT NTA NEWS- एडवांस इंटीमेशन स्लिप जारी, यहां से डाउनलोड करें Posted: 31 Mar 2022 05:14 AM PDT NTA-National testing agency (राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी) ने GPAT-2022 (Graduate Pharmacy Aptitude Test) के लिए एग्जामिनेशन सिटी एलॉट करने के लिए एडवांस इंटीमेशन जारी कर दिया है। सनद रहे कि यह एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड नहीं है. GPAT Exam -9 अप्रैल 2022 को सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। GPAT admit card बाद में जारी किए जाएंगेगौरतलब है की एम फार्मा में एडमिशन के लिए GPAT नेशनल लेवल एंट्रेंस एग्जामिनेशन के लिए एनडीए द्वारा एडवांस इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है, जिससे कि कैंडीडेट्स अपने एग्जामिनेशन सिटी का पता लगा सकते हैं। एग्जाम एडमिट कार्ड बाद में जारी किए जाएंगे। GPAT Advance Intimation Slip Download करेंकैंडिडेटस् को एडवांस इंटीमेशन स्लिप को डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की परेशानी आने पर वे एनडीए के हेल्पलाइन नंबर 01140759000/011016227 पर कॉल कर सकते हैं या gpat@nta.ac.in को लिख कर भेज सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए कैंडीडेट्स एनडीए की वेबसाइट www.nta.ac.in और https://gpat.nta.nic.in पर विजिट कर सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें. |
| You are subscribed to email updates from Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh). To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |
.jpg)
.jpg)
.jpg)




.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)
.jpg)


.jpg)
.jpg)
.jpg)





.jpg)

.jpg)