Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 30, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


TEETH यानी दांत तो फिर टूथपेस्ट क्यों कहते हैं, टीथपेस्ट क्यों नहीं कहते- GK in Hindi

Posted: 30 Mar 2022 02:38 PM PDT

दांत को अंग्रेजी में TEETH कहते हैं, तो फिर दांतो को साफ करने वाले पेस्ट को TOOTHPASTE क्यों कहते हैं TEETHPASTE क्यों नहीं कहते। आइए इस कंफ्यूजन को क्लियर करते हैं और अपनी जनरल नॉलेज बढ़ाते हैं। 

General knowledge for student

मनुष्य के शरीर में दातों के दो सेट होते हैं पहले सेट को primary, or deciduous एवं दूसरे सेट को permanent कहा जाता है। सामान्य तौर पर इंसानों के दांतो की संख्या 32 होती है इसलिए इसे बत्तीसी भी कहा जाता है। primary, or deciduous बचपन में आते हैं। भारत के कुछ क्षेत्रों में इन्हें दूध के दांत भी कहते हैं। इनकी संख्या 20 होती है। 

Why called toothpaste, why not teethpaste

यदि आप सिर्फ दांत की बात करते हैं तो उसे TEETH कहा जाएगा परंतु यदि दांतो के साथ पूरे जबड़े की बात की जाएगी तब उसे TOOTH पुकारा जाता है। सरल शब्दों में कहें तो मसूड़ों सहित दांतो के पूरे सेट को TOOTH कहते हैं। जब हम सफाई करते हैं तो पूरे जबड़े की सफाई करते हैं। उसके लिए जिस पेस्ट का उपयोग किया जाता है। उसे टूथपेस्ट कहा जाता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article 
(इसी प्रकार की मजेदार जानकारियों के लिए जनरल नॉलेज पर क्लिक करें) 
:- यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com
(general knowledge in hindi, gk questions, gk questions in hindi, gk in hindi,  general knowledge questions with answers, gk questions for kids, )

अप्रैल में सरकारी छुट्टियां, फैमिली के साथ पर्यटन प्लान कर सकते हैं- Employees News

Posted: 30 Mar 2022 02:02 PM PDT

अप्रैल के महीने में कर्मचारियों को कई छुट्टियां मिल रही है। नवरात्रि उत्सव के अलावा 4 दिन की छुट्टी कुछ इस प्रकार से मिल रही है कि परिवार के साथ क्वालिटी टाइम पेंट किया जा सकता है। किसी हिल स्टेशन पर टूर प्लान किया जा सकता है या फिर कोई बहुत जरूरी काम है तो उसे भी आराम से हटाया जा सकता है। 

अप्रैल 2022 में सरकारी छुट्टियां

14 अप्रैल गुरुवार- महावीर जयंती, डॉक्टर अंबेडकर जयंती और वैशाखी। 
15 अप्रैल शुक्रवार- गुड फ्राइडे की छुट्टी। 
16 अप्रैल शनिवार- कोरोना की साप्ताहिक छुट्टी। 
17 अप्रैल रविवार- सामान्य साप्ताहिक अवकाश। 

अप्रैल के महीने में पर्यटन के लिए उपयुक्त स्थान

अप्रैल के महीने में जम्मू कश्मीर और हिमाचल के पहाड़ घूमने के लिए सबसे अच्छा स्थान है। वैष्णो देवी की यात्रा पर जा सकते हैं। श्रीनगर एक शानदार शहर है जहां गर्मी की छुट्टी बनाई जा सकती है। हिमाचल प्रदेश में डलहौजी। मनाली। माउंट आबू। शिमला। नैनीताल। दार्जिलिंग पश्चिम बंगाल। तवांग अरुणाचल प्रदेश। ऊटी तमिल नाडु। अंडमान निकोबार। गोवा। पचमढ़ी मध्य प्रदेश। महाबलेश्वर महाराष्ट्र। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

किस धारा के तहत गवाहों को कोर्ट में बुलाया जाता है, यहां पढ़िए- CrPC section 241-242

Posted: 30 Mar 2022 01:46 PM PDT

जब किसी व्यक्ति पर किसी सीरियस क्राइम (संज्ञेय अपराध) का आरोप लगता है, तब पुलिस FIR दर्ज करने के बाद इन्वेस्टिगेशन करती है और अपनी इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट ज्यूडिशल मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत करती है। याद रहे की कोई भी जिला न्यायालय या सेशन न्यायालय डायरेक्ट किसी पुलिस रिपोर्ट पर विचारण नहीं कर सकता, जब तक अधीनस्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट किसी मामले को उसे सुपुर्द नहीं करेगा। 

दण्ड प्रक्रिया संहिता, 1973 की धारा 241-242

अगर कोई आरोपी न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष अपने ऊपर लगे हुए आरोपो को स्वीकार करता है, तब मजिस्ट्रेट आरोपी को स्वविवेकानुसार दण्ड प्रक्रिया संहिता,1983 की धारा 241 के अंतर्गत दोषसिद्धि कर सकता हैं लेकिन अगर आरोपी अपने ऊपर लगे आरोपों स्वीकार नही करता है या आपने ऊपर लगे आरोपों का विचारण के दावा करता हैं तब मजिस्ट्रेट दण्ड प्रक्रिया संहिता,1973 की धारा 242 के अंतर्गत पहले निम्न प्रकार की कार्यवाही करेगा:- 

1. मजिस्ट्रेट फरियादी पक्ष के साक्षियों की गवाही के लिए दिनांक निश्चित करेगा एवं मजिस्ट्रेट आरोपी को पुलिस अन्वेषण के दौरान अभिलिखित किए गए साक्षियों के कथन प्रदान करेगा।
2. मजिस्ट्रेट फरियादी के आवेदन पर उसके साक्षियों को या दस्तावेज या अन्य किसी वस्तु को पेश करने के लिए समन भी जारी करेगा।
3. अगर मजिस्ट्रेट चाहे तो साक्षियों की पुनः परीक्षा करवा सकता है या नए साक्षियों को बुलवा भी गवाही के लिए बुलाया सकता है। Notice: this is the copyright protected post. do not try to copy of this article)

:- लेखक बी.आर. अहिरवार (पत्रकार एवं लॉ छात्र होशंगाबाद) 9827737665
इसी प्रकार की कानूनी जानकारियां पढ़िए, यदि आपके पास भी हैं कोई मजेदार एवं आमजनों के लिए उपयोगी जानकारी तो कृपया हमें ईमेल करें। editorbhopalsamachar@gmail.com

GWALIOR NEWS- प्रधानमंत्री के साथ सिंधिया परिवार के बोलते फोटो, यहां पढ़िए

Posted: 30 Mar 2022 01:30 PM PDT

ग्वालियर।
ज्योतिरादित्य सिंधिया में वह सारे गुण हैं जो राजमाता विजयराजे सिंधिया से लेकर यशोधरा राजे सिंधिया तक ग्वालियर राजवंश के किसी भी राजनेता में नहीं थे। वह महाराज बनकर सफाई कर्मचारी के पैर छूते हैं। महारानी लक्ष्मी बाई की समाधि पर जाकर ऐतिहासिक संदेश देते हैं और पूरे परिवार के साथ प्रधानमंत्री से मुलाकात करके सुर्खियों में छा जाते हैं। 

Jyotiraditya met the Prime Minister MODI along with the Scindia family

ज्योतिरादित्य सिंधिया अपनी माता माधवी राजे सिंधिया, पत्नी प्रियदर्शनी राजे सिंधिया और पुत्र युवराज महा आर्यमन सिंधिया के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने गए। उन्होंने इस मुलाकात से संबंधित एक शालीनता भरा फोटो जारी करके सबको सूचित किया फिर उनके ऑफिस ने 3 फोटो जारी किए और तीनों फोटो में सिंधिया राजपरिवार की ताकत का प्रदर्शन किया गया। 

फोटो नंबर वन- माधवी राजे सिंधिया प्रधानमंत्री के साथ कुर्सी पर

इस फोटो के माध्यम से सिंधिया राजपरिवार को महत्व दिया गया। उसकी परंपरा के बारे में बताया गया है। ज्योतिरादित्य सिंधिया भले ही हेड ऑफ द रॉयल फैमिली हैं परंतु माधवी राजे सिंधिया का राजमाता के तौर पर प्रेसीडेंशियल रिस्पेक्ट बरकरार है। 

फोटो नंबर दो- महा आर्यमन सिंधिया एवं प्रधानमंत्री हाथ का साथ

युवराज महा आर्यमन सिंधिया, कुर्ता पहने हुए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रोत्साहित कर रहे हैं एवं महा आर्यमन सिंधिया, जैसे अपने परिवार के सबसे सीनियर के साथ खड़े हैं।राजनीति में एंट्री की शुरुआत तो पिछले साल अपनी बर्थडे वाले दिन कर दी थी। आज पॉलिटिकल यूनिफॉर्म में प्रधानमंत्री से मुलाकात के बाद ऑफिशल अनाउंसमेंट भी हो गया। 

फोटो नंबर तीन- माधवी राजे, प्रधानमंत्री मोदी और महा आर्यमन सिंधिया

फोटो नंबर तीन, फोटो नंबर दो को काट कर बनाया गया है। फोटो नंबर तीन में ज्योतिरादित्य सिंधिया एवं प्रियदर्शनी राजे सिंधिया को काट दिया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ माधवी राजे सिंधिया एवं महा आर्यमन सिंधिया दिखाई दे रहे हैं। शायद इस प्रकार से सिंधिया परिवार का महत्व और ज्योतिरादित्य सिंधिया के उत्तराधिकार की घोषणा की गई। ग्वालियर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया GWALIOR NEWS पर क्लिक करें.

RDVV NEWS- बीए एवं बीएचएससी परीक्षा का टाइम टेबल यहां देखें, एवं अन्य समाचार

Posted: 30 Mar 2022 01:04 PM PDT

Rani Durgavati Vishwavidyalaya, Jabalpur
MP द्वारा BA सेकंड ईयर, BA थर्ड ईयर एवं BHSc परीक्षा के लिए टाइम टेबल घोषित कर दिया गया है। रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी की ऑफिशल वेबसाइट पर देख सकते हैं। डायरेक्ट लिंक सबसे नीचे उपलब्ध कराई गई है। 

BA सेकंड ईयर की परीक्षा 5 अप्रैल से प्रारंभ होगी एवं 14 मई 2022 को संपन्न होगी। BA थर्ड ईयर की परीक्षा 5 अप्रैल से प्रारंभ होगी एवं 24 मई 2022 को संपन्न होगी। BHSc की परीक्षा 5 अप्रैल से प्रारंभ होगी एवं 26 अप्रैल 2022 को संपन्न होगी। टाइम टेबल की डायरेक्ट लिंक इस प्रकार है:- 
Click here for BA second year exam time table 
Click here for bA third year exam time table 
Click here for BHSc exam time table 

चित्रकला विषय के साक्षात्कार 

दिनांक 3 मार्च 2022 को आयोजित DET प्रवेश परीक्षा के परिणाम उपरांत पात्र विद्यार्थियों को सूचित किया जाता है कि चित्रकला विषय की RAC द्वारा दिनांक 4 अप्रैल 2022 को सुबह 11:00 बजे साक्षात्कार का आयोजन किया जाएगा। विद्यार्थियों को पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग, रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में रिपोर्ट करना है। कृपया अपने मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं। 

रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्रों की घोषणा

रानी दुर्गावती यूनिवर्सिटी द्वारा बीएससी सेकंड एवं थर्ड ईयर परीक्षाओं के लिए परीक्षा केंद्रों की घोषणा कर दी गई है। परीक्षा केंद्रों की जानकारी ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। जबलपुर के अलावा कटनी, नरसिंहपुर, मंडला एवं डिंडोरी के परीक्षा केंद्रों की सूची जारी की गई है। यहां क्लिक करके RDVV की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध परीक्षा केंद्रों की लिस्ट देख सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP NEWS- दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षाओं में 30 मिनट का अतिरिक्त समय मिलेगा

Posted: 30 Mar 2022 12:39 PM PDT

भोपाल
। प्राथमिक कक्षाओं में अध्ययनरत सभी दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान निर्धारित अवधि से 30 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा। संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र श्री धनराजू एस ने बताया कि दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम 2016 में वर्णित 21 प्रकार की दिव्यांगताओं वाले कक्षा 1 से 8 में अध्ययनरत विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान और मूल्यांकन में अनेक सुविधाएँ प्रदान की जाएंगी। इस संबंध में सभी जिलों के कलेक्टर्स और विभागीय अधिकारियों को निर्देश जारी किये गये हैं।

Madhya Pradesh news- दिव्यांग स्टूडेंट्स को परीक्षा में मिलने वाली सुविधाएं

संचालक श्री धनराजू एस ने बताया कि दिव्यांग विद्यार्थियों को परीक्षाओं के दौरान दी जाने वाली सुविधाओं में प्रमुख रूप से लेखक उपलब्ध कराया जाना, पृथक से बैठक व्यवस्था कराना, विशिष्ट भाषा से छूट देते हुए द्वितीय भाषा के स्थान पर एक सामान्य भाषा लेकर अध्ययन करने की सुविधा तथा तृतीय भाषा के स्थान पर चित्रकला लेना, मौखिक रूप से पूछे जाने वाले प्रश्नों को लिखित रूप से पूछना, गणित विषय के स्थान पर संगीत लेना, ब्रेललिपि में उत्तर देने की सुविधा तथा प्रत्येक घंटे 20 मिनिट अतिरिक्त समय देना, मूल्यांकन के समय पढ़ने-लिखने के लिये बड़े प्रिंट का उपयोग और विशेष पेन उपयोग की अनुमति शामिल हैं। 

MP school education- दिव्यांग के विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में छूट

साथ ही दिव्यांग विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान ब्रेललिपि में उत्तर देने पर अनुस्वार की गलतियों पर अंक नहीं काटना, ग्रामर, स्पेलिंग, कॉमा, फुलस्टाप की गल्तियों पर अंक नहीं काटना आदि सम्मिलित हैं।

उल्लेखनीय है कि कक्षा 1 और 2 का वार्षिक मूल्यांकन 13 अप्रैल 2022 तक, कक्षा 3, 4, 6 और 7 का 16 से 23 अप्रैल 2022 तक एवं कक्षा 5वीं औ 8वीं का 1 से 11 अप्रैल 2022 तक किया जाना है। परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले सभी द्विव्यांग विद्यार्थियों को यह सुविधाएँ प्राप्त होंगी।  मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

कृषि कर्मचारियों को भीषण गर्मी में ऑफिस से बाहर निकाल रहे हैं- MP karmchari news

Posted: 30 Mar 2022 12:30 PM PDT

जबलपुर।
संयुक्त संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय को भीषण गर्मी में उजाड़ने की सुगबुगाहट मची हुई है। अंग्रेजों के समय के इस कार्यालय को अवैध बताकर चिलचिलाती धूप में सरकारी अमले को वे-आबरू कर कार्यालय से निकाला जा रहा है। 

MP employees news- कर्मचारी संघ ने संयुक्त संचालक को ज्ञापन सौंपा

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के योगेन्द्र दुबे के साथ विभागीय कर्मचारियों ने सयुंक्त संचालक कृषि श्री के.एस. नेताम को मॉग पत्र देकर वैकल्पिक व्यवस्था होने तक कार्यालय की भूमि को खाली ना करने की मांग की गई है। उन्होंने कलेक्टर जबलपुर से इस संबंध में चर्चा करने का आश्वासन दिया है। 

Jabalpur news- कृषि विकास कार्यालय का रिकॉर्ड खराब होने की संभावना

मप्र तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के योगेन्द्र दुबे, संजय यादव, अटल उपाध्याय, आर एस राजपूत, कैलाश धवलकर, हरि पटैल, रम्मू लाल वर्मा, गोविन्द विल्थरे, रजनीश दुबे, पवन श्रीवास्तव, डी के नेमा, रजनीश तिवारी ने बताया है कि संयुक्त संचालक कृषि किसान कल्याण तथा कृषि विकास कार्यालय में पदस्थ महिला कर्मचारी बहुत परेशान है। संभागीय स्तर की किसानों की जानकारियां कार्यालय में रखी हुई है। अफरा-तफरी में रिकार्ड खराब होने की संभावना बनी हुई है। 

Madhya Pradesh news- बिना विकल्प कर्मचारियों को कार्यालय से निकाल रहे हैं

चिलचिलाती धूप में जब किसी पंछी का भी धरोंदा नहीं उजाड़ा जाता तब सरकारी कर्मचारियों को बिना कार्यालय के लिए जगह दिये बे-आबरू कर कार्यालय से निकाला जाना न्याय संगत नहीं है। संघ के पदाधिकारियों ने कार्यालय के स्थान पर ही कुछ भूमि पर विभागीय कार्यालय बनाये जाने की माँग की है। कर्मचारियों से संबंधित महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया MP karmchari news पर क्लिक करें.

MPPSC NEWS- स्टेट इंजीनियरिंग सर्विस परीक्षा 2021 का शुद्धि पत्र जारी

Posted: 30 Mar 2022 12:45 PM PDT

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग
, रेसीडेंसी क्षेत्र इंदौर ने राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 (State Engeenering Service Examination - 2021) के लिए शुद्धि पत्र जारी किया है। इसके अनुसार नवीन पदों के संयोजन, ऑनलाइन आवेदन की सुविधा को एक बार पुनः प्रारंभ किया जा रहा है तथा परीक्षा के आयोजन की तिथि भी सूचित की गई है। 

MP State Engeenering Service Examination-2021 Dates

ऑनलाइन आवेदन की अवधि अब 6 अप्रैल 2022 से 15 अप्रैल 2022 तक (रात्रि 12 बजे तक) रहेगी एवं प्रवेश पत्रों की उपलब्धता 17 मई 2022 तक होगी जबकि परीक्षा की तिथि 22 मई 2022 है। राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा 2021 दिनांक 22 मई 2022 को दोपहर 12:00 बजे से दोपहर पश्चात 3:00 बजे तक इंदौर, भोपाल, जबलपुर और ग्वालियर के परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। 

MP SES 2021 ADMIT CARD, EXAM CENTER

अभ्यर्थियों को परीक्षा के 10 दिन पूर्व ही परीक्षा शहर की जानकारी SMS या email के द्वारा के द्वारा दे दी जाएगी तथा परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र दिनांक 17 मई 2022 से mppsc.mp.gov.in डाउनलोड हेतु उपलब्ध रहेंगे। विज्ञापन की शेष जानकारी पहले के अनुसार ही रहेंगी। click here for Direct Link. 

MPPSC government engineering vacancy

गौरतलब है कि मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा मध्य प्रदेश शासन के विभिन्न विभागों के सहायक यंत्री हो के रिक्त पदों की पूर्ति हेतु राज्य अभियांत्रिकी सेवा परीक्षा -2021 का विज्ञापन क्रमांक 16 /2021 दिनांक 30.12.2021 आयोग की वेबसाइट जारी किया गया था। इस विज्ञापन में अब निम्नलिखित पदों को भी संयोजित किया जा रहा है। 

MP government engineers recruitment

लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत कुल 466 पद संयोजित किये गए हैं। इनमें 51 पद सहायक यंत्री (सिविल) के, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अंतर्गत 139 पद, जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 180 पद, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत 33 पद तथा नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत 24 पद हैं। इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत 28 पद जबकि जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 6 पद रिक्त हैं. लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतर्गत  कुल 5 पद रिक्त हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

MP जिला न्यायालय स्टेनोग्राफर एवं सहायक ग्रेड भर्ती परीक्षा का रिजल्ट, यहां देखें - ROJGAR SAMACHAR

Posted: 30 Mar 2022 12:17 PM PDT

जबलपुर।
मध्य प्रदेश हाई कोर्ट एग्जाम सेल द्वारा मध्य प्रदेश के जिला न्यायालयों में स्टेनोग्राफर ग्रेड 2, स्टेनोग्राफर ग्रेड 3, कोर्ट मैनेजर स्टाफ ग्रुप ए, सहायक ग्रेड 3 ग्रुप बी एवं ग्रुप सी के पदों की ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। 

श्री वैभव मंडलोई रजिस्ट्रार परीक्षा सेल उच्च न्यायालय मध्यप्रदेश जबलपुर के अनुसार मॉडल उत्तर कुंजी पर आपत्तियों के बाद शिफ्ट क्रमांक 1 से दो प्रश्न निरस्त किए गए और सभी उम्मीदवारों को 2 अंक दिए गए इसी प्रकार शिफ्ट क्रमांक 2 से एक प्रश्न को निरस्त किया गया और सभी उम्मीदवारों को एक अंक बोनस के रूप में दिया गया। विभिन्न प्रक्रियाओं के बाद निर्धारित रिक्त पदों की वर्ग वार्ड संख्या के 3 गुना+ समान अंक वाली उम्मीदवारों को शामिल करते हुए लिस्ट तैयार की गई। 

विस्तृत जानकारी मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ऑफिशल वेबसाइट पर उपलब्ध है। उम्मीदवार अपना आवेदन क्रमांक एवं पासवर्ड दर्ज करके स्कोर कार्ड प्राप्त कर सकते हैं। मुख्य परीक्षा हेतु तारीख, केंद्र एवं दस्तावेज भेजे जाने संबंधी अन्य जानकारी प्रथक से प्रसारित की जाएगी। यहां क्लिक करके आप एप्लीकेशन नंबर के अनुसार चयनित उम्मीदवारों की लिस्ट देख सकते हैं। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

Post Bottom Ad

Pages