Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh) - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 9, 2022

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)

Bhopal Samachar | No 1 hindi news portal of central india (madhya pradesh)


MP NEWS- मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रहीं 11 महिलाएं घायल, पीथमपुर से गईं थीं

Posted: 09 Mar 2022 01:22 AM PST

इंदौर।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरी बस को कैलोद करताल फाटा के पास आगे चल रहे टैंकर से टकरा गई। हादसे में 11 महिलाएं घायल हुई हैं। सभी को एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सभी महिलाएं पीथमपुर की रहने वाली हैं।

तेजाजी नगर थाना पुलिस के मुताबिक, महिला दिवस पर मंगलवार को देवास में कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसमें इंदौर और आसपास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई थीं। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद शाम को 36 महिलाएं बस से पीथमपुर लौट रही थीं। 

इस दौरान कैलोद करताल फाटा के पास आगे चल रहे टैंकर में बस जा घुसी। हादसे में बस में बैठी 11 महिलाएं घायल हो गईं। सभी को इंदौर के एमवाय अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। इंदौर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया indore news पर क्लिक करें.


मध्य प्रदेश बजट 2022-23: विधानसभा में प्रमुख घोषणाएं - Madhya Pradesh Budget 2022-23: Major announcements in the assembly

Posted: 09 Mar 2022 01:23 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार के वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने दिनांक 9 मार्च 2022 बुधवार को विधानसभा में मध्य प्रदेश का बजट प्रस्तुत किया। इस दौरान सरकार की तरफ से कई बड़ी घोषणाएं एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई। 

मध्य प्रदेश के वित्त मंत्री की विधानसभा में घोषणाएं- बजट सत्र 2022-23

  • लाडली लक्ष्मी योजना के लिए नए प्रावधान। 
  • 4584 किलोमीटर सड़क बनाएंगे। 
  • मुख्यमंत्री पशुपालन योजना के लिए 150 करोड़ का प्रावधान। 
  • महिला स्व सहायता समूहों के लिए दो हजार करोड़ का प्रावधान। 
  • सिंगरौली में इंजीनियरिंग कॉलेज, माइनिंग में इंजीनियरिंग की डिग्री। 
  • मध्य प्रदेश के सभी शहरों के हवाई यातायात सेवाएं शुरू होंगी। 
  • मंडला और छिंदवाड़ा में आदिवासियों के लिए कौशल विकास केंद्र। 
  • अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार के लिए 40 करोड़ का प्रावधान। 

  • पिछड़ा वर्ग के युवाओं को रोजगार के लिए 50 करोड़ का प्रावधान। 
  • मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह प्रोत्साहन योजना फिर शुरू करेंगे। 
  • मध्य प्रदेश में 11 नए इंडस्ट्रियल एरिया बनाए जाएंगे। 
  • पशु चिकित्सा के लिए सरकारी डॉक्टर घर पर विजिट करेंगे। 
  • मध्यप्रदेश में सड़कों के लिए 108 करोड़ का प्रावधान। 
  • बेसहारा गायों की सेवा के लिए नई योजना शुरू करेंगे। 

  • बिजली सब्सिडी के लिए 2500 करोड़ का प्रावधान। 
  • जनजातीय विकास निगम का गठन किया जाएगा। 
  • इलेक्ट्रिक वाहनों को चार्ज करने के लिए बड़े शहरों में चार्जिंग स्टेशन बनाएंगे। 
  • मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना में दक्षिण भारत की यात्रा कराई जाएगी। 
  • सरकारी आवास योजना के तहत 1000000 हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य। 
  • उज्जैन में मेडिकल डिवाइस पार्क के लिए बजट मंजूर। 
मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

MP Budget- 13000 शिक्षकों की नियुक्ति का प्रावधान, वित्त मंत्री ने विधानसभा में बताया

Posted: 09 Mar 2022 01:23 AM PST

भोपाल
। मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने आज विधानसभा में बजट प्रस्तुत किया। वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बताया कि आगामी वित्तीय वर्ष में 13000 शिक्षकों की नियुक्ति का प्रावधान किया गया है। यानी कि आने वाले 1 साल में सभी श्रेणियों को मिलाकर कुल 13000 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। 

यह नियुक्ति का प्रावधान है भर्ती का नहीं 

यहां ध्यान देना जरूरी है कि वित्त मंत्री ने विधानसभा में शिक्षकों की नियुक्ति के प्रावधान की बात की है, भर्ती कि नहीं। यानी कि शिक्षक पात्रता परीक्षा पास करने और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद नियुक्ति का इंतजार करने वाले चयनित शिक्षकों की संख्या भी इसी में शामिल है। इस हिसाब से प्राथमिक शिक्षक यानी कि वर्ग 3 शिक्षक के लिए रिक्त पदों की संख्या काफी कम रह जाती है। 

सरकारी नौकरी से ज्यादा स्वरोजगार पर फोकस 

मध्यप्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने सरकारी नौकरी से ज्यादा स्वरोजगार पर फोकस किया है। अनुसूचित जाति के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 40 करोड और पिछड़ा वर्ग के युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। कुल मिलाकर 110 करोड रुपए खर्च करके जातिगत वोट बैंक वाले युवाओं को किसी न किसी प्रकार के रोजगार से लगाने का प्रयास किया जाएगा, ताकि चुनाव में आरक्षण और बेरोजगारी मुद्दा ना बन पाए। उच्च शिक्षा, सरकारी और प्राइवेट नौकरी एवं करियर से जुड़ी खबरों और अपडेट के लिए कृपया MP Career News पर क्लिक करें.

SDM ने आवेदक को ऑफिस में बंधक बनाया, कर्मचारियों से पिटवाया, शिवपुरी कोतवाली में शिकायत - SHIVPURI MP NEWS

Posted: 08 Mar 2022 10:25 PM PST

भोपाल
। कैबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया के निर्वाचन क्षेत्र शिवपुरी में अभिनंदन जैन नाम के एक व्यक्ति ने थाना कोतवाली में शिकायत की होगी SDM ने उसे अपने ऑफिस में बंधक बना लिया और कर्मचारियों से पिटवाया। एसडीएम ने भी उसे थप्पड़ मारा। 

गणेश जायसवाल SDM पर आवेदक को पीटने का आरोप 

थाना कोतवाली के टीआई सुनील खेमरिया ने बताया कि राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारी एवं शिवपुरी के अनुविभागीय अधिकारी गणेश जायसवाल के खिलाफ अभिनंदन जैन नाम के व्यक्ति ने शिकायत की है। अभिनंदन ने बताया कि एक प्लॉट की जांच कराने का निवेदन करने के लिए अभिनंदन SDM ऑफिस गया था। इसी दौरान SDM गणेश जायसवाल नाराज हो गए और उन्होंने कर्मचारियों को बुलाकर उसे ऑफिस के केबिन में बंधक बना लिया। SDM एवं कर्मचारियों ने उसके साथ मारपीट की। 2:40 बजे से 3:20 बजे तक उसे बंधक बनाकर पीटा गया और फिर चेंबर के बाहर फेंक दिया। TI सुनील खेमरिया ने बताया कि अभिनंदन जैन का मेडिकल कराया जा रहा है। इन्वेस्टिगेशन के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

SDM ऑफिस से भी शिकायत आई है 

TI सुनील खेमरिया ने बताया कि SDM ऑफिस से भी शिकायत आई है। SDM गणेश जायसवाल के भृत्य ने शिकायती आवेदन दिया है कि अभिनंदन जैन ने उनके ऑफिस में उपद्रव किया एवं शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई। आश्चर्यजनक बात यह है कि उपद्रव के समय SDM ऑफिस द्वारा पुलिस को सूचना नहीं दी गई लेकिन अभिनंदन जैन के आवेदन के बाद शिकायत की गई। मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

CAR एक्सीडेंट में सीट बेल्ट से बच्चे की मौत, भोपाल मध्य प्रदेश की घटना - MP NEWS

Posted: 08 Mar 2022 10:01 PM PST

भोपाल
। कार में सीट बेल्ट इसलिए होता है ताकि एक्सीडेंट होने पर यात्री की जान बच सके परंतु मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में सीट बेल्ट के कारण 7 साल के बच्चे की मृत्यु हो गई। बच्चे की मां, मध्य प्रदेश प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा देने के लिए रायसेन से भोपाल आई थी। बच्चा भी उनके साथ था। 

MP TET- रायसेन से भोपाल आई महिला का एक्सीडेंट, बच्चे की मौत 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजकिशोर पांडे बरेली जिला रायसेन में रहते हैं। वह बरेली में ही बिजली कंपनी में पदस्थ हैं। मंगलवार को मित्तल कॉलेज में उनकी पत्नी सरिता का प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा का पेपर था। वह कार से पत्नी को पेपर दिलाने के लिए कॉलेज की तरफ जा रहे थे। कार राजकिशोर का भतीजा आयुष गौतम चला रहा था। पास ही सीट पर राजकिशोर अपने सात साल के बेटे ललित को गोद में लेकर बैठे थे। 

BHOPAL NEWS- स्कूल बस में कार को टक्कर मारी, छात्र की मौत

बालक ललित दूसरी क्लास में पढ़ता था। इसी बीच, रास्ते में एक स्कूल बस ने उनकी कार को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद एयर बैग भी खुल गया था, लेकिन सीट बेल्ट बच्चे के गले में फंस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शाम को उसने दम तोड़ दिया। कार सवार अन्य लोग भी घायल हुए हैं। बस ड्राइवर सलीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। भोपाल की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया bhopal news पर क्लिक करें।

MP BOARD EXAM भिंड में खुली नकल, 4 शिक्षक सहित 6 के खिलाफ FIR - HINDI NEWS

Posted: 08 Mar 2022 08:56 PM PST

ग्वालियर।
कक्षा 10 की लड़कियों को पेपर खत्म होने के बाद नकल कराने के मामले में अंततः 4 शिक्षकों सहित कुल 6 के खिलाफ FIR दर्ज करवा दी गई है। इससे पहले नकल कांड का CCTV वीडियो वायरल हो गया था। कलेक्टर के निर्देश पर निलंबन और नोटिस की कार्रवाई की गई थी लेकिन पत्रकारों के सवाल उठाने पर FIR दर्ज करवानी पड़ी।

दिनांक 5 मार्च 2022 को अटेर के जलपुरा गांव में एमपी डीएड परीक्षा केंद्र में यह शिक्षक और बाहरी व्यक्ति नकल कराते सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए थे। जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह तोमर ने सोमवार को कलेक्टर के निर्देश पर चारों शिक्षकों को निलंबित कर दिया था। केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष और प्रेक्षक को कारण बताओ नोटिस दिए थे। पत्रकारों द्वारा FIR नहीं कराने को लेकर सवाल उठाए गए थे। जिसके कारण केंद्राध्यक्ष प्रमोद कुमार ओझा आवेदन लेकर अटेर थाने पहुंचे। रात करीब 11 बजे चारों शिक्षक और दो अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है।

3 लड़कियों को पेपर खत्म होने के बाद नकल कराई गई

पांच मार्च को जलपुरा के एमपी डीएड परीक्षा केंद्र में कक्ष क्रमांक तीन में छात्राएं हाईस्कूल अंग्रेजी विषय का प्रश्नपत्र हल कर रही थीं। दोपहर में 12:30 के बाद छात्राएं अपनी उत्तरपुस्तिकाएं जमा कर जाने लगीं। कुछ छात्राओं को रोक लिया गया था। इसके बाद इन छात्राओं को दूसरी छात्राओं की उत्तरपुस्तिकाएं दे दी गईं, ताकि वे उनमें देखकर वस्तुनिष्ठ प्रश्न हल कर लें। 

यहां कक्ष में दो शिक्षकों की ड्यूटी थी, लेकिन केंद्र के दूसरे ही कक्ष से दो शिक्षक और आ गए। दो अज्ञात लोग भी आए। सभी की मौजूदगी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज कलेक्टर सतीश कुमार एस को दिखाए गए। कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी हरभवन सिंह तोमर को कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला शिक्षा अधिकारी ने केंद्राध्यक्ष प्रमोद कुमार ओझा, सहायक केंद्राध्यक्ष रामवीर सिंह सीरौठिया को दो वेतन वृद्वि रोकने का नोटिस दिया। 

प्रेक्षक धर्मेंद्र सिंह परमार को अनुशासनात्मक कार्रवाई का नोटिस दिया। परीक्षा में ड्यूटी करने वाले शिक्षक निखिल मिश्रा, कुलदीप सिंह भदौरिया, विकास कटारे और पवन सिंह राठौर को निलंबित कर दिया गया था।मध्य प्रदेश की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया mp news पर क्लिक करें.

JABALPUR NEWS- रेत कारोबारी के बेटे का कंकाल मिला, अपहरणकर्ताओं ने 15 लाख फिरौती मांगी थी

Posted: 08 Mar 2022 08:27 PM PST

जबलपुर।
गोसलपुर से अपहरण किए गए रेत कारोबारी के दिव्यांग बेटे का कंकाल जंगलों में पाया गया है। दिनांक 2 मार्च 2022 को उसका अपहरण हो गया था। अपहरणकर्ताओं ने उसी के मोबाइल फोन से उसके पिता को फोन करके 1500000 रुपए की फिरौती मांगी थी। 

धरमपुरा जंगल में चरवाहे को कंकाल दिखाई दिया

शंकरगढ़ गांव निवासी एक बुजुर्ग बकरियों को चराने मंगलवार को धरमपुरा जंगल की ओर गया था। वहां खदान के खोह वाली झाड़ियों पर उसकी नजर गई तो सन्न रह गया। वहां एक कंकाल पड़ा था। दहशत में वह बकरियों को लेकर घर लौट आया। उसने गांव के लोगों से इसकी चर्चा की। रात तक इसकी चर्चा गोसलपुर पुलिस तक पहुंची। रात 11.30 बजे पुलिस बुजुर्ग को लेकर मौके पर पहुंची। कंकाल देख पुलिस ने शंकरगढ़ कॉलोनी निवासी मलखान सिंह को बुलाया। भाई इंद्रपाल सिंह के साथ मौके पर पहुंचे मलखान सिंह ने कपड़ों व जूतों के आधार पर कंकाल की पहचान दो मार्च को अगवा हुए बेटे राहुल सिंह के रूप में की।

जानवर, पूरा मांस नोच कर खा चुके थे

शव पूरी तरह से कंकाल में तब्दील हो गया है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवर शरीर का मांस नोच खाए होंगे। कंकाल को पीएम के लिए जबलपुर मेडिकल काॅलेज भिजवाया गया है। जहां आज शव का पीएम होगा। अगवा हुए युवक का कंकाल मिलने की खबर मिलते ही मौके पर स्थानीय गोसलपुर पुलिस के साथ ही वरिष्ठ अधिकारी पहंुचे थे।

अप्रैल में शादी होने वाली थी, किडनैपर का नाम तक पता नहीं चला

युवक की तलाश में सात दिन पुलिस की भारी भरकम टीम गोसलपुर में ही डेरा जमाए हुई थी। खुद एएसपी ग्रामीण शिवेश सिंह बघेल वहां कैम्प लगाए हुए थे। पर युवक की सकुशल वापसी नहीं करा पाए। उसका कंकाल मिलने की खबर आधी रात को घर में पहुंची तो कोहराम मच गया। मां नीता बाई सदमें में बेहोश हो गई। दादा ओमकार सिंह भी पोते की मौत की खबर सुनकर बदहवास से हो गए। राहुल की इसी अप्रैल में शादी होने वाली थी। राहुल के दोस्तों के मुताबिक वह काफी सीधा था। पर इसके बावजूद उसे किसने अगवा किया और किस रंजिश में हत्या की, अभी ये गुत्थी सुलझानी पुलिस के लिए चुनौती बनी हुई है। जबलपुर की महत्वपूर्ण खबरों के लिए कृपया JABALPUR NEWS पर क्लिक करें

Post Bottom Ad

Pages