सुल्तानपुर टाइम्स |
- ड्रोन कैमरे से मतगणना स्थल की जा रही निगरानी
- टायर फटने के बाद बेकाबू कार डीसीएम से टकराई, 6 की मौत
- पति का अनोखा बंटवारा
- घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस के सामने आया चौंकाने वाला सच
- नई नवेली दुल्हन देवर के साथ हुई फरार
- यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से
- अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस का हुआ आयोजन
- मारवाड़ी युवा मंच ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान
- दो एग्जिट पोल जिनका मानना सपा की सरकार
- रेट बढ़ने के डर से लोग फुल करवा रहे टंकी
- छात्रा को सुनसान जगह पर ले गया ऑटो ड्राइवर किया गैंगरेप
- बिना स्त्री के कोई पुरुष पूर्ण नहीं है-डॉ भारती सिंह
| ड्रोन कैमरे से मतगणना स्थल की जा रही निगरानी Posted: 09 Mar 2022 04:42 AM PST सुलतानपुर विधानसभा चुनाव मतगणना को शांतिपूर्ण,निष्पक्ष व सकुशल सम्पन्न कराने हेतु पुलिस उपमहानिरीक्षक/ पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर, डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों, निरीक्षकों, उप निरीक्षक व सिपाहियों के साथ गूगल मीट के माध्यम से मीटिंग कर उन्हें अपने प्वाइंट पर मुस्तैदी व सतर्कता पूर्ण डियूटी के लिए प्रेरित किया । इसके अतिरिक्त सोशल मीडिया के एक्सपर्ट वालण्टियर्स की स्पेशल टीम तैयार की गई है, जो कि सभी सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं। यदि बिना प्रमाणित किए कोई भी सूचना किसी के भी द्वारा वायरल की जाएगी तो उसके विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही की जाएगी। मतगणना परिसर के अन्दर एवं बाहर भारी पुलिस बलों की डियूटी विभिन्न स्थानों पर लगायी गयी है। जिनमें से इनर कार्डन / आउटर कार्डन के अलावा क्यूआरटी टीमें तैयार की गयी है, जो किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहेगी । साथ ही सादे वस्त्रों में एल0आई0यू0 के कर्मचारी जगह जगह पर लगाये गये है, जो छोटी- छोटी गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। इसके अतिरिक्त शातिं व्यव्स्थ सुदृढ बनाये रखने हेतु मतगणना स्थल व आस पास के स्थानों पर ड्रोन कैमरे से शहर क्षेत्र में सतर्क निगरानी की जा रही है, साथ ही मतगणना कार्यक्रम के दृष्टिगत को जनपद सुल्तानपुर में आने व जाने वाले समस्त प्रकार के वाहनों के यातायात रुट डायवर्जन/नोइन्ट्री की गयी है व भारी पुलिस बल के साथ फुट पेट्रोलिंग व चेकिंग की जी रही है |
| टायर फटने के बाद बेकाबू कार डीसीएम से टकराई, 6 की मौत Posted: 09 Mar 2022 03:53 AM PST लखनऊ इटावा जिले में बुधवार को भी भीषण सड़क हादसा हुआ। इटावा-मैनपुरी रोड पर बुधवार दोपहर हुए हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। जबकि एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसा थाना सैफई क्षेत्र के नगला राठौर के पास हुआ। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। साथ ही राहगीरों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार जसवंतनगर के लटपुरा निवासी गोपाल गुप्ता का फोटो स्टूडियो है, उनकी टीम सैफई थाना क्षेत्र के किसी गांव में शादी के फोटो-वीडियो शूट करने गई थी।हासदा वहां से लौटते वक्त हुआ है। बताया गया कि इनकी कार का टायर फटने से वाहन अनियिंत्रित हो गया, जिससे उनकी कार को डीसीएम ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही एसएसपी जयप्रकाश ने भरथना सीओ, सैफई सीओ को मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए।इसके अलावा आसपास के थाना क्षेत्रों की पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को एंबुलेंस से सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया। मृतकों में मंजीत शिव प्रसाद (27) निवासी धरबार जसवंत नगर, सधान (23) पुत्र गुलजार निवासी कटरा कूपचंद्र जसवंत नगर, ब्रजमोहन (23) पुत्र महेश चंद्र मोहन निवासी जसवंत नगर, विशेष (25) पुत्र मुनीम निवासी जसवंत नगर, करण (29) व एक अन्य शामिल है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इटावा हादसे में मारे गए लोगों के प्रति शोक व्यक्त किया है। साथ ही घायल दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति का समुचित उपचार करवाने का निर्देश दिया है। |
| Posted: 08 Mar 2022 11:24 PM PST लखनऊ रामपुर जनपद में पति का बंटवारा करने का एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां एक शादीशुदा शख्स को दूसरी युवती से शादी करनी पड़ी।उसकी दूसरी शादी पहली पत्नी की सहमति के बाद हुई। एक पति की 2 पत्नियां होने से भी ज्यादा चौंकाने वाली बात दोनों सौतन की सहमति से पति का बंटवारा करना है। बंटवारे के तहत 2 बीवियों के पति को सप्ताह में 3 दिन एक के साथ तो अगला 3 दिन दूसरी पत्नी के साथ रहने के लिए विवश होना पड़ा। मामला सोशल मीडिया पर पनपे प्यार-मोहब्बत के मामले से जुड़ा है।अब इस अनूठे वाकये की चर्चा पूरे इलाके में है।पति के बंटवारे की यह घटना रामपुर जनपद के ढोकपुरी टांडा इलाके की है।शादीशुदा शख्स को सोशल मीडिया पर असम की एक युवती से प्रेम हो गया।दोनों के बीच इश्क का भूत कुछ इस कदर सवार हुआ कि वे दोनो चंडीगढ़ में लिव-इन में रहने लगे।युवक को कुछ अरसे बाद गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने की बात पता चली। इससे वह डर गया और चंडीगढ़ से भागकर अपने गांव आ गया।उसकी गर्भवती प्रेमिका उसे ढूंढ़ते-ढूंढ़ते गांव तक पहुंच गई तो बखेड़ा खड़ा हो गया। मामला सामने आने पर शख्स की पहली पत्नी को भी अपने पति की दूसरी शादी के राजी होना पड़ा।शख्स के लिए प्रेम करना अब गले की फांस बन चुका था। गर्लफ्रेंड से शादी होने के बाद इस बात पर विचार किया जाने लगा कि दो पत्नियों का पति अब किसके साथ रहेगा। इसके बाद यह तय किया गया कि युवक सोमवार, मंगलवार और बुधवार को पहली पत्नी के साथ रहेगा। उसको गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को दूसरी पत्नी के साथ समय व्यतीत करना होगा। साथ ही रविवार को वह अपने माता-पिता के साथ रहेगा।गर्लफ्रेंड के प्रेग्नेंट होने के बाद युवक भागकर अपने गांव आ गया था। इसके बाद गर्भवती युवती पुलिस की मदद से अपने होने वाले बच्चे के पिता के पास पहुंचने में कामयाब रही थी। हाईवोल्टेज ड्रामे के बाद शादीशुदा युवक को प्रेमिका से भी शादी करनी पड़ी। अब वह दो पत्नियों के साथ रह रहा है। |
| घर में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, नकली ग्राहक बनकर पहुंची पुलिस के सामने आया चौंकाने वाला सच Posted: 08 Mar 2022 09:40 PM PST दिल्ली के शाहदरा जिले के सीमापुरी स्थित एक मकान में पुलिस ने जिस्मफरोशी के धंधे का खुलासा किया है। पुलिस ने इस संबंध में एक युवक व चार महिलाओं को दबोचा है। पकड़े आरोपी की पहचान प्रिंस (20), गैंग सरगना 38 वर्षीय महिला व 20 से 30 साल के बीच की तीन युवतियों के रूप में हुई है। पुलिस ने नकली ग्राहक भेजकर आरोपियों को दबोचा। पुलिस इनसे पूछताछ कर पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी कितने दिनों से इस गोरखधंधे लिप्त में थे। शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर. सत्यसुंदरम ने बताया कि रविवार को जिले के स्पेशल स्टाफ को सूचना मिली थी कि सीमापुरी के बी-84/4 दिलशाद कॉलोनी के मकान में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है। लोकल पुलिस से सूचना को साझा किया गया। इसके बाद संयुक्त टीम का गठन कर पुलिस को दिलशाद कॉलोनी के मकान पर भेजा गया। यहां एक नकली ग्राहक को पहले पुष्टि करने के लिए कहा।नकली ग्राहक ने घर पहुंचकर दरवाजा खटखटाया। वहां प्रिंस नामक युवक बाहर निकला। उससे बातचीत करने के बाद आरोपी ने दो हजार में सौदा कर नकली ग्राहक को मकान के अंदर बुला लिया। वहां उसे 38 वर्षीय महिला से मिलवाया गया। इसके बाद महिला ने नकली ग्राहक के सामने तीन युवतियों को पेश किया ग्राहक ने बाहर इंतजार कर रही टीम को खबर दी। जिसके बाद मकान पर छापा मारकर पांचों को मौके पर दबोच लिया गया। सीमापुरी थाना पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि जिस मकान में सेक्स रैकेट चल रहा था वह मुख्य महिला है। इसके अलावा लड़कियां नोएडा, मुस्तफाबाद और यमुना विहार की रहने वाली हैं। आरोपी प्रिंस भी दिलशाद कॉलोनी में ही रहता है। |
| नई नवेली दुल्हन देवर के साथ हुई फरार Posted: 08 Mar 2022 09:20 PM PST लखनऊ पीलीभीत जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां पर 20 दिन पहले दुल्हन बनकर आई महिला को अपने देवर से ही प्यार हो गया। महज 20 दिन में ही दोनों के बीच प्यार इस हद तक परवान चढ़ा कि भाभी- देवर ने घर छोड़ने का प्लान बना लिया। एक दिन मौका पाकर दोनों घर से फरार हो गए। घरवालों को जब मामले की जानकारी हुई तो उनके होश उड़ गए। फिर आनन- फानन में दुल्हन के पति ने थाने में जाकर तहरीर दी। इस घटना की चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। वहीं वर और वधु पक्ष के लोग इस घटना से बेहद परेशान हैं।मामला पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव का है। इस गांव के एक युवक की शादी पीलीभीत निवासी एक युवती के साथ हुई थी।इस शादी से परिवार के साथ- साथ पूरे मोहल्ले में खुशी का माहौल था। लोगों ने जमकर दावत खाए और दूल्हा- दुल्हन को आशीर्वाद दिया। लेकिन किसी को क्या मालूम था कि देवर- भाभी का हंसी मजाक एक दिन प्यार में बदल जाएगा। घरवालों के मुताबिक एक दिन नवविवाहिता अपने देवर संग फरार हो गई। मामले के भनक लगने पर परिजनों के होश उड़ गए। आरोप है कि भागते समय दुल्हन अपने जेवर भी साथ में ले गई।पति ने तहरीर में कहा है कि पत्नी अपने साथ जेवर भी ले गई है। उसने पुलिस को बताया कि उसके चचेरे भाई ने इस इस करतूत को अंजाम दिया है। उसने पत्नी को बरामद करने की पुलिस से गुहार लगाई है। पति का कहना है कि उसके चचेरे भाई का लगातार उसके घर पर आना- जाना था। वह मेरी पत्नी से माजक किया करता था। लेकिन किसी को देवर- भाभी के चलते रिश्ते पर संदेह नहीं हुआ। पर किसी को क्या मालूम था कि दोनों के बीच प्रेम- प्रसंग चल रहा है। वहीं नवविवाहिता की इस हरकत से मायके पक्ष के लोग भी काफी परेशान हैं। कोतवाल ने बताया कि केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। |
| यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 24 मार्च से Posted: 08 Mar 2022 09:17 PM PST
लखनऊ देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गई हैं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा 24 मार्च से 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। वहीं इटर की परीक्षा 24 मार्च से 20 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। परीक्षा के पहले दिन 24 मार्च को दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों का पहला पेपर हिन्दी का होगा।हिन्दी - 24 मार्च 2022,गृह विज्ञान - 26 मार्च 2022,चित्रकला/कम्प्यूटर - 28 मार्च 2022,संस्कृत/संगीत वादन - 29 मार्च 2022,वाणिज्य - 30 मार्च 2022,विज्ञान - 4 अप्रैल 2022,अंग्रेजी - 6 अप्रैल 2022,सामाजिक विज्ञान - 9 अप्रैल 2022,गणित - 12 अप्रैल 2022 यूपी बोर्ड की ओर से जारी सूचना के अनुसार, यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं दो पालियों में होंगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 08:00 बजे से 11:15 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर बाद 02:00 बजे से शाम 05:15 बजे तक आयोजित की जाएगी। जो छात्र यूपी बोर्ड परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं । |
| अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला दिवस का हुआ आयोजन Posted: 08 Mar 2022 07:10 AM PST सुलतानपुर आजादी के अमृत महोत्सव अर्न्तराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सखी वन स्टाप सेन्टर निजामपट्टी पॉचोपीरन मे आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करती हुई मुख्य अतिथि उप जिलाधिकारी कहकशॉ अंजुम ने कहा कि महिलाएं आज सभी क्षेत्र में आगे हैं। जमीन से लेकर आसमान तक को देश की महिलाएं छू रही हैं।कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी वी0पी0 वर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस को मनाने की कब और क्यों आवश्यकता पड़ी। इस सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दी गयी। उपस्थिति महिलाओं को अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस के बारे में बताते हुए कहा कि स्वच्छ समाज के निर्माण में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिना महिलाओं के इस समाज की कल्पना नहीं की जा सकती है। आज के समय में देश विदेश के लगभग सभी क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर रही हैं। कार्यक्रम को जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) सुषमा वर्मा ने भी अपने सम्बोधन में कहा कि महिलाएं अच्छे समाज के निर्माण के लिये अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम को थानाध्यक्ष, महिला थाना चित्रा सिंह द्वारा 8 मार्च को अन्तर्राष्ट्रीय महिला मनाया जाता है। वो हमारे लिये एक अलग तरह का एहसास कराता है। समाज सेविका सुधा सिंह ने सम्बोधन में बताया कि बेटियाँ जब शिक्षित होगी, तो व आगे बढ़ेगी और अच्छे समाज का निर्माण होगा।इस अवसर पर सखी वन स्टाप सेन्टर की केन्द्र प्रशासक सीता सिंह, महिला कल्याण अधिकारी रेखा गुप्ता, संरक्षण अधिकारी रूपाली सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पी0एल0बी0 सतीश कुमार पाण्डेय, अर्चना पाल, दीपमाला सिंह, लक्ष्मी यादव एवं सहित भारी संख्या में महिलाएं मौजूद रही। |
| मारवाड़ी युवा मंच ने किया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं का सम्मान Posted: 08 Mar 2022 04:52 AM PST सुलतानपुर मारवाड़ी युवा मंच अवध सुल्तानपुर द्वारा आज महिला दिवस के अवसर पर सभी सदस्यो के द्वारा समाज मे अपनी पहचान बनाने वाली एवं अपने-अपने छेत्र मे अग्रणी महिलाओ को गुलदस्ता और प्रतिक चिन्ह दे कर सम्मानित किया और उनका आभार जताया lमारवाड़ी युवा मंच के अध्यक्ष पुनीत अग्रवाल ने कहा कि आज के दिन महिलाओं को सम्मानित कर के हम लोग ने केवल उनका ही नही बल्की अपने पूरे राष्ट्र का सम्मान किया है l आज की नारी सबके साथ कंधे से कन्धा मिला कर राष्ट्र निर्माण मे विशेष भूमिका निभा रही है lकहकशाँ अंजुम(PCS),रंजना पांडेय (1090),मीरा सिंह कुशवाहा(प्रभारी महिला थाना),डॉ. प्रेमलता अग्रवाल, डॉ. स्वाती सिंह आदि कई महिलाओं का सम्मान मंच द्वारा किया गया lइस कर्यक्रम में सौरभ अग्रवाल,हिमांशु अग्रवाल, रजत कानोडिया,अंकित अग्रवाल अचलेश अग्रवाल आदि मारवाड़ी युवा मंच के सदस्य शामिल रहेंl |
| दो एग्जिट पोल जिनका मानना सपा की सरकार Posted: 08 Mar 2022 04:38 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री की सीट पर कौन बैठेगा इसका फैसला दस तारीख को होगा। इस चुनाव में भाजपा और समाजवादी पार्टी में सीधी टक्कर देखने को मिली। 2022 का विधानसभा चुनाव कई मायनों में खास रहा है। इस बार नेताओं ने एक दूसरे पर सीधे और तीखे हमले किए। वहीं समाजवादी पार्टी ने भाजपा को किसानों, बेरोजगारी और महंगाई समेत कई मुद्दों पर घेरा।सोमवार को जारी हुए विभिन्न एग्जिट पोल में से अधिकांश का अनुमान है की उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ एक बार फिर से सत्ता संभालेंगे। वहीं दो एग्जिट पोल ऐसे भी आए हैं जिनका मानना है कि सूबे की जनता ने अखिलेश पर भरोसा जताया है। सात चरणों में हुए मतदान को लेकर सोमवार को 12 न्यूज चैनलों और एजेंसियों ने एग्जिट पोल जारी किए। इनमें सो दो एग्जिट पोल का मानना है कि इस बार उत्तर प्रदेश की सत्ता समाजवादी पार्टी संभालेगी।देशबंधु के एग्जिट पोल में कहा गया है कि समाजवादी पार्टी अपने गठबंधन दलों के साथ सरकार बनाएगी। 4-पीएम और द पॉलिटिक्स डॉट इन का भी अनुमान है कि अखिलेश यादव सरकार बनाने में सफल होंगे। अनुमान है कि सपा को 238 सीटें मिलेंगी जबकि भाजपा 157 सीटें पर ही सिमट कर रह जाएगी।देशबंधु का सर्वे समाजवादी पार्टी को 228 से 244 सीटें मिलने का दावा कर रहा है। जबकि भाजपा को अधिकतम 150 सीटें मिलती ही दिख रही हैं। इन सभी सर्वे के बीच समाजवादी पार्टी के मुखिया का दावा है कि सपा गठबंधन को 300 सीटें मिलेंगी। |
| रेट बढ़ने के डर से लोग फुल करवा रहे टंकी Posted: 08 Mar 2022 03:28 AM PST
लखनऊ उत्तर प्रदेश में मतदान खत्म होने के बाद पेट्रोल और डीजल के रेट में बढ़ोत्तरी तय मानी जा रही है। इसी के अंदेशों के चलते मंगलवार को सुबह से पेट्रोल पंपों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। लोग टंकी फुल करवा रहे हैं। सभी का यही कहना है कि पता नहीं कब रेट बढ़ जाएं, इसलिए फुल करवा ले रहे हैं। कुछ पैसे ही सही बचत तो होगी। वहीं सीएनजी पंपों पर गैस न होने की वजह से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।सोमवार को सातवें चरण के मतदान के बाद रात से ही लोग टंकी फुल करवाने में लगे रहे। मंगलवार को सुबह से भी वाहनों की भीड़ रही। हालांकि रेट में परिवर्तन न होने पर पंपों पर जल्द ही भीड़ कम हो गई। सोमवार की रात डीजल की किल्लत रही लेकिन सुबह स्थिति सामान्य हो गई। मंगलवार की सुबह पंपों पर पेट्रोल 94.98 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 86.52 रुपये प्रति लीटर का रेट रहा। |
| छात्रा को सुनसान जगह पर ले गया ऑटो ड्राइवर किया गैंगरेप Posted: 08 Mar 2022 03:27 AM PST लखनऊ आगरा में समाज को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। आगरा के थाना एत्मादपुर क्षेत्र में ऑटो ड्राइवर ने अपने दो साथियों के साथ एक छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस के मुताबिक गैंगरेप की यह घटना रविवार की है। आरोपियों को खंदौली रोड रेलवे पुल के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से एक मोबाइल, ऑटो और 4000 रुपये नकद बरामद किए हैं।क्षेत्राधिकारी ने बताया कि रविवार को छात्रा ने थाना एत्मादपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।आरोप है कि छात्रा जब ऑटो से जा रही थी तब ऑटोचालक उसे सुनसान जगह ले गया और वहां अपने दो साथियों को भी बुला लिया।उससे पांच हजार रुपये भी छीन लिए। आरोपियों ने घटना का वीडियो भी बनाया और घटना का जिक्र किसी से करने पर वीडियो वायरल करने तथा हत्या की धमकी भी दी। इस संबंध में थाना एत्मादपुर में मामला दर्ज किया गया है। |
| बिना स्त्री के कोई पुरुष पूर्ण नहीं है-डॉ भारती सिंह Posted: 08 Mar 2022 02:54 AM PST सुलतानपुर राणा प्रताप स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.एड संकाय द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें बी.एड द्वितीय वर्ष के छात्र प्रदीप पाठक द्वारा 'नारी ईश्वर का चमत्कार', सूरज कुमार ने 'नारी घर की रौनक ',सुप्रिया वर्मा द्वारा 'चेतन नारी ' आकांक्षा सिंह ने 'नारी तू खुद की खोज में निकल' पर कविता पाठ किया तथा शुभी श्रीवास्तव और अर्चना निषाद ने अपने अनुभवों को साझा किया। तत्पश्चात बी.एड विभाग के प्राध्यापक डॉ संतोष सिंह 'अंश' द्वारा समाज में महिलाओं की सशक्त भूमिका पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर बी.एड विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ भारती सिंह ने कहा कि 'बिना महिला के कोई पुरुष पूर्ण नहीं होता। इस मौके पर बी.एड विभाग से डॉ कल्पना सिंह, डॉ शांतिलता,डॉ सीमा सिंह आदि उपस्थित रही। कार्यक्रम का संचालन सीमा चौरसिया ने किया। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |