सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 13, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


बुर्के की आड़ में कॉलेज के बाहर लड़कियों से करता था छेड़छाड़

Posted: 12 Mar 2022 11:16 PM PST


लखनऊ  बिजनौर जिले के नजीबाबाद में कॉलेज के बाहर बुर्का पहनकर लड़कियों के साथ छेड़छाड़ कर रहे युवक को रहगीरों ने पकड़ लिया। इसके बाद आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस वाले भी काफी देर तक बुर्का पहनने के कारण एक युवक को युवती समझते रहे। इसके बाद उसकी पुरुषों जैसी आवाज सुनी तो बुर्का उतारा गया। तब जाकर पता लगा कि बुर्के में तो युवक है। एसपी  ने बताया कि पकड़ा गया युवक नजीबाबाद के मोहल्ला पठानपुरा का रहने वाला सुहेल है। जो पिछले 3 दिन से बुर्का नकाब पहनकर लगातार लड़कियों से छेड़छाड़ कर रहा था।जानकारी के मुताबिक बिजनौर के पठानपुर इलाके का रहने सुहे जो पिछले कई दिनों से बुर्का पहनकर स्कूल कॉलेज में पढ़ने जाने वाली युवतियों व महिलाओं के साथ बुर्के की आड़ में छेड़खानी कर रहा था।मनचले बहरूपिया युवक को लड़की समझ कर अपनी जुबान खोलने में हिचक रही थी। लेकिन आज बुर्का पहने मनचला युवक सुहेल बस का इंतजार कर रही महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहा था। शक होने पर छेड़खानी की शिकार हुई महिलाओं ने शोर मचा दिया फिर क्या था मौके पर मौजूद राहगीरों ने मनचले की पिटाई करनी शुरू कर दी। हिजाब की आड़ में छेड़खानी कर रहे सुहेल का चेहरा बेनकाब हो गया।इस मामले के खुलासे के बाद पुलिस ने जब उससे बुर्का उतारने को कहा तो वह तैयार नहीं हुआ। बाद में पुलिस ने जबरन उसका बुर्का उतारा। यह युवक बुर्का पहनकर बीते कई दिनों से छेड़छाड़ की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।पुलिस अधीक्षक बिजनौर  ने कहा कि पुलिस ने फिलहाल आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है और थाने में उससे पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक पकड़े गए मनचले युवक के खिलाफ संगीन धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों की शुरू हुई स्क्रीनिंग

Posted: 12 Mar 2022 11:14 PM PST


लखनऊ यूपी
 विधानसभा चुनाव 2022  में स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सत्‍ता में वापसी करने वाली योगी सरकार  की कार्रवाई शुरू हो गई है। इसी कड़ी में  यूपी में 50 साल की उम्र पार कर चुके पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर करने के लिए स्क्रीनिंग रिपोर्ट आगामी 20 मार्च तक मुख्यालय में जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। विभाग ने सभी जिलों के पुलिस कप्तानों और पुलिस आयुक्तों को पत्र लिखकर 50 साल या इससे अधिक उम्र के पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग कराने को कहा था और 30 नवंबर 2021 तक स्क्रीनिंग रिपोर्ट मांगी थी। लेकिन अभी तक सभी पुलिसकर्मियों की यह रिपोर्ट मुख्यालय में जमा नहीं की गई है। इसे लेकर मुख्यालय ने एक नोटिस जारी किया है और 20 मार्च 2022 तक हर हाल में रिपोर्ट मांगी है।इस रिपोर्ट के आधार पर दागी, भ्रष्ट और बैड वर्क एंड कंडक्ट वाले पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर किया जाएगा। यह लिस्ट तैयार करने वाले अफसरों को रिमाइंडर भेजा गया है । हर साल स्थापना विभाग यह कवायद करता है। 50 पार पुलिसकर्मियों की स्क्रीनिंग में उनकी एसीआर यानि एनुअल कॉन्फिडेंशियल रिपोर्ट की महत्वपूर्ण भूमिका होगी।एसीआर में कर्मचारियों के कार्य का मूल्यांकन, उनका चरित्र, व्यवहार, कार्य क्षमता और योग्यता की जानकारी दी गई होती है।स्क्रीनिंग कमेटी सभी कर्मचारियों की एसीआर देखती है। उसके आधार पर निर्णय लिया जाता है।जिन पुलिसकर्मियों की उम्र 50 या इससे अधिक होगी उनकी स्क्रीनिंग कराई जाएगी। इसके आधार पर पुलिस विभाग इसके आधार पर भ्रष्ट, दागी, लापरवाह और अनुशासनहीन पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायर करने की कार्रवाई करेगा। पिछले कुछ सालों में कानून व्यवस्था सुधारने के लिए सरकार ने कई आईएएस अफसरों सहित सैकड़ों पुलिसकर्मियों को जबरन रिटायरमेंट देने का फैसला किया है। सरकार की कोशिश है कि इसके जरिए कानून व्यवस्था सुधारी जाए।

होली स्पेशल बसों का संचालन आज से

Posted: 12 Mar 2022 09:55 PM PST

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश परिवहन निगम आज से होली स्पेशल बसों का संचालन करने जा रहा है। यात्रियों को इन बसों की सुविधा 22 मार्च तक मिलेगी। होली पर लगभग 3500 साधारण एवं एसी बसें यात्रियों को सफर कराएंगी। इस संबंध में निगम के प्रबंध निदेशक राजेंद्र प्रताप सिंह ने सभी क्षेत्रीय प्रबंधक, सेवा प्रबंधक व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश जारी किए हैं।जारी निर्देश में कहा गया है कि 13 से 22 मार्च तक अधिक से अधिक बसों का संचालन किया जाए। प्रबंध निदेशक ने यह भी निर्देश दिए हैं कि अफसरों, चालकों, परिचालकों व कर्मियों के सभी अवकाश को बंद कर दिया जाए। संचालन के दौरान अधिकारी कार्यालय के बजाए बस अड्डे एवं डिपो में मुस्तैद रहें। चालकों व परिचालकों की रोस्टर के आधार पर ड्यूटी चार्ट तैयार कर सभी बसें पूरी तरह दुरुस्त कर ली जाएं।लखनऊ में गोरखपुर, देवरिया, मऊ, आजमगढ़, बलिया, गाजीपुर, वाराणसी, जौनपुर, सुल्तानपुर, प्रयागराज, चंदौली, कौशांबी, बस्ती, बलरामपुर आदि जिलों को जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए आलमबाग, चारबाग, कैसरबाग व अवध बस अड्डों से सुविधा मिलेगी।  जो चालक एवं परिचालक 13 से 22 मार्च तक रोजाना तय किमी. बस का संचालन करेंगे, उन्हें प्रोत्साहन राशि मिलेगी। इस योजना में संविदा चालक व परिचालक शामिल होंगे। जो न्यूनतम नौ दिवसों में दैनिक रूप से तय औसत किमी बस का संचालन करेंगे उन्हें 350 रुपये प्रति दिवस की दर से एकमुश्त 3150 रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाएगी।

योगी आज जाएंगे दिल्ली, नए मंत्रिमंडल के गठन पर होगा मंथन

Posted: 12 Mar 2022 08:47 PM PST


लखनऊ यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सत्‍ता में वापसी करने वाली भाजपा की नई सरकार शपथ लेने की तैयारी में है। प्रदेश में नई सरकार के गठन को लेकर रविवार को दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेताओं की मौजदूगी में मंथन होगा। यूपी में बड़ी जीत के बाद आज पहली बार योगी आदित्यनाथ दिल्ली जा रहे हैं। उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन के लिए गृहमंत्री अमित शाह और बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से सीएम योगी मुलाकात करेंगे। बताया जा रहा है कि सीएम की मुलाकात पीएम नरेंद्र मोदी से भी हो सकती है। इन मुलाकातों में यूपी मंत्रिमंडल के गठन को लेकर मंथन होगा।यूपी की नई सरकार के मंत्रिमंडल में कौन शामिल होगा, शपथ-ग्रहण कब होगा, इसको लेकर चर्चा होगी। सूत्र बताते हैं कि होली बाद 21 मार्च को शपथ ग्रहण हो सकता है। इतना ही नहीं, नए मंत्रिमंडल के चेहरों की पूरी फेहरिस्त करीब-करीब तैयार है। बस जरूरत है आज होने वाली बैठक के बाद मंथन के बाद उस पर मुहर लगाने की।सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ ही बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, संगठन मंत्री सुनील बंसल और यूपी के प्रभारी राधा मोहन सिंह भी दिल्ली जा रहे हैं। खबर है कि सीएम सबसे पहले लखनऊ से सांसद और देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करेंगे। इसके बाद सीएम की मुलाकात पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से होगी। देर शाम अमित शाह और पीएम मोदी से भी मुलाकात संभव है।सूत्रों का कहना है कि   होली के तत्काल बाद 21 मार्च को नई सरकार का शपथ ग्रहण हो सकता है।  इससे पहले केंद्रीय पर्यवेक्षक को लखनऊ भेजकर विधायक दल के नेता चयन कराने की औपचारिकता पूरी किए जाने के भी संकेत हैं.।

सिपाही ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Posted: 12 Mar 2022 08:46 PM PST

 


लखनऊ सहारनपुर में डायल 112 पर तैनात एक सिपाही किरणपाल (38) ने शनिवार देर रात पंखे से चादर का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि सिपाही की महिला सिपाही पत्नी उस पर शक करती थी, जिस कारण उसने आत्महत्या की है। मृतक की पत्नी अनीता थाना मंडी में तैनात है। मृतक सिपाही एक बेटा और एक बेटी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मुजफ्फरनगर के थाना फुगाना के गांव डूंगरपुर के रहने वाले किरणपाल और उसकी पत्नी अनीता दोनों सहारनपुर में तैनात हैं। दोनों अपने दो बच्चों के साथ खलासी लाइन के मोहल्ला रामपुर कॉलोनी में किराए के मकान में रहते थे। मृतक सिपाही की पत्नी कोतवाली मंडी में कांस्टेबल है।शनिवार की देर रात करीब साढ़ नौ बजे किरण पाल ड्यूटी से लौटा और पत्नी से विवाद के बाद कमरे में चला गया। दो घंटे बाद जब अनीता कमरे में पहुंची, तो उसकी चीख निकल गई। महिला कांस्टेबल की चींख सुनकर मकान मालिक का परिवार ऊपर आया। सिपाही के शव को नीचे उतारा, लेकिन तब तक सिपाही की मौत हो चुकी थी।पति-पत्नी के बीच शक की दीवार ने सिपाही की जान ली। हंसता-खेलता परिवार भी बर्बाद हो गया। सिपाही किरणपाल पत्नी के शक से आहत था। वहीं, दो बच्चों के सिर से पिता का साया भी उठा गया है। विवाद की वजह भी पत्नी का किरणपाल के चरित्र पर शक करना बताया जा रहा है। दोनों पति-पत्नी 2011 बैच में भर्ती हुए थे।एसएसपी  का कहना है कि मृतक सिपाही की पत्नी अनीता किसी बात को लेकर अपने पति पर शक करती थी। शनिवार की देर रात को सिपाही किरणपाल जब घर लौटे पर दोनों में विवाद हो गया। इसके बाद सिपाही ने चादर से फांसी लगा ली। मामले की जांच की जा रही है।

Post Bottom Ad

Pages