दिव्य रश्मि न्यूज़ चैनल |
- Liked on YouTube: शिक्षण कार्य को छोड़ जब शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य करतें हो तो राष्ट्र निर्माण कैसे सम्भव है :-सुमेधा
- होली मिलन समारोह "बेस्ट परफार्मेंस ऑफ द इयर ’ से सम्मानित हुए मानव अधिकार रक्षक प्रतिनिधि
- जीकेसी ने मनाया धूमधाम से होली मिलन समारोह
- 14 मार्च 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |
- सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता है होली : डॉ शिवनारायण
- Liked on YouTube: गोस्वामी जागरण मंच के होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल-गुलाल, सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता होली
- ‘कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार का सत्य !’ इस विषय पर विशेष संवाद !
| Posted: 13 Mar 2022 10:12 AM PDT शिक्षण कार्य को छोड़ जब शिक्षक गैर शैक्षणिक कार्य करतें हो तो राष्ट्र निर्माण कैसे सम्भव है :-सुमेधा दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/nH7ixC4 Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/Z71jouz visit website : https://ift.tt/qOlvNgh via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=kW2iu_WXO9M |
| होली मिलन समारोह "बेस्ट परफार्मेंस ऑफ द इयर ’ से सम्मानित हुए मानव अधिकार रक्षक प्रतिनिधि Posted: 13 Mar 2022 08:35 AM PDT होली मिलन समारोह "बेस्ट परफार्मेंस ऑफ द इयर ' से सम्मानित हुए मानव अधिकार रक्षक प्रतिनिधिजितेन्द्र कुमार सिन्हा, पटना, 13 मार्च :: होली मिलन समारोह "बेस्ट परफार्मेंस ऑफ द इयर ' से सम्मानित हुए मानव अधिकार रक्षक प्रतिनिधि। उक्त जानकारी देते हुए मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट ने अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने बताया कि दीघा स्थित कार्यालय में होली मिलन-सह-सम्मान समारोह का आयोजन 12 मार्च (रविवार) को किया था। उन्होंने बताया कि होली मिलन समारोह में मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के सक्रिय सदस्यों को "बेस्ट परफार्मेंस ऑफ द इयर ' से सम्मानित किया गया है, जिसमें महिला जिला अध्यक्ष नम्रता कुमारी, पटना सदर ब्लाक महासचिव विकास कुमार गुप्ता, प्रवक्ता बख्तियारपुर ब्लॉक सूरज सिंह, सक्रिय सदस्य प्रवीण कुमार, अक्षय कुमार, निरंजन कुमार एवं सूरज कुमार को सम्मानित किया गया। उक्त अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे प्रेम कुमार, डा. नम्रता आनंद ई, आनंद त्रिवेदी एवं श्याम की रसोई की माध्यम से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण कर रहे हैं चेतन थीरानी को भी सम्मानित किया गया। श्री अरविन्द कुमार ने बताया कि कार्यक्रम में उपस्थित संस्था की संस्थापिका रीता सिन्हा, राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद कुमार, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रितु कुमारी, बिहार प्रदेश अध्यक्ष चेतन थिरानी ने को पुष्पगुच्छ, वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर सदस्यों को सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मानव अधिकार रक्षक ट्रस्ट के अध्यक्ष अरविन्द कुमार ने कहा कि विगत वर्ष कोरोना माहामारी के कारण लोग होली नही खेल सके थे, लेकिन अब कोरोना बीमारी है - माहामारी नही है। इसलिए इस वर्ष होली खेली जायेगी। उन्होंने कहा कि होली आवश्य खेलिए लेकिन कोरोना के प्रोटोकॉल को मानते हुए खेलिए। उपस्थित सभी लोगों को होली की अग्रिम शुभकामनाएं और बधाई दी। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| जीकेसी ने मनाया धूमधाम से होली मिलन समारोह Posted: 13 Mar 2022 08:12 AM PDT जीकेसी ने मनाया धूमधाम से होली मिलन समारोहजितेन्द्र कुमार सिन्हा,पटना जीकेसी (ग्लोबल कायस्थ कांफ्रेंस) ने बिहार इंडस्ट्रीज एसोसिएशन पटना में धूमधाम से मनाया होली मिलन समारोह मनाया। उक्त जानकारी देते हुए मिडिया राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार ने बताया कि होली मिलन समारोह कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्वलित कर की गयी। इसके बाद भगवान चित्रगुप्त के चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया और भगवान चित्रगुप्त की वंदना से की गयी। उन्होंने बताया कि होली मिलन कार्यक्रम का संचालन जीकेसी की प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद ने किया। जीकेसी पटना जिला अध्यक्ष सुशील श्रीवास्तव ने स्वागत भाषण और धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक एवं युवा प्रकोष्ठ के प्रभारी राजेश सिन्हा संजू ने किया। श्री प्रेम ने बताया कि कार्यक्रम को अजय अमबष्ठा ने होस्ट किया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया, जहां कलाकारों ने एक से बढ़क एक प्रस्तुति देकर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया, वहीं बच्चों ने होली गीत पर आधारित कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। उक्त अवसर पर पटना साहिब सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि होली का त्योहार उल्लास और आनंद का प्रतीक है। इस त्योहार में हम पारस्परिक मतभेदों को भूलकर प्रेम एवं भाईचारा के रंगों में रंग जाते हैं। विधायक अरुण कुमार सिन्हा ने कहा यह पर्व सभी देशवासियों के जीवन में खुशियों लेकर आए। रंग, उमंग और आनंद के त्योहार होली की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। होली के पर्व में किसी तरह का भेदभाव नहीं रखते हैं और लोग एक दूसरे के प्रति प्रेम-सद्भाव रखते हैं। ग्लोबल अध्यक्ष राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि होली का त्योहार हमें समृद्धि, शांति, प्रगति, सद्भाव तथा खुशी साझा करने के लिए एकजुट करता हैं। उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे होली के त्योहार को पारस्परिक प्रेम, आपसी भाईचारे एवं सामाजिक सद्भाव के साथ मनाएं। प्रदेश अध्यक्ष डा. नम्रता आनंद और प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दीपक कुमार अभिषेक ने कहा कि होली का त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। होली सामाजिक समरसता का भी प्रतीक है। उक्त अवसर पर पूर्व विधान पार्षद राकेश रंजन, प्रेम कुमार, आलोक राज, समीर परिमल, अनुराग समरूप,संजय सिन्हा, बलिराम जी, राजेश सिन्हा संजू, जीतेन्द्र कुमार सिन्हा, रवि सिन्हा, दिलीप कुमार सिन्हा, कुमार संभव, अनिल कुमार दास, दिवाकर कुमार वर्मा, नीलेश रंजन, धनंजय प्रसाद, मुकेश महान, प्रियदर्शी हर्षवर्धन, आशुतोष ब्रजेश, सुशांत सिन्हा, पीयूष श्रीवास्तव ,अश्विनी कुमार, प्रसून श्रीवास्तव,प्रियरंजन, सईद सबिहउद्दीन अहमद शिफ़ू, नागेंद्र कुमार, राजेंद्र यादव कंचन माला, खुशबू कुमारी,दूरदर्शन के डायरेक्टर राजकुमार नाहर, हैप्पी श्रीवास्तव, समीर परिमल, मनोज कुमार सिन्हा निशा पाराशर, उर्वशी सिन्हा, रुपेश रंजन सिन्हा, राकेश कुमार डब्लू, संदीप स्नेह, संजय कुमार सिन्हा, शुभम कुमार, संदीप दास, नंदा कुमारी ,अराधना कुमारी समेत कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे। हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 13 Mar 2022 08:00 AM PDT 14 मार्च 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग एवं राशिफल - सभी १२ राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन ? क्या है आप की राशी में विशेष ? जाने प्रशिद्ध ज्योतिषाचार्य पं. प्रेम सागर पाण्डेय से |14 मार्च 2022, सोमवार का दैनिक पंचांग🔅 तिथि एकादशी 10:25 AM 🔅 नक्षत्र पुष्य .08:47 PM 🔅 करण : विष्टि 12:08 PM बव 12:08 PM 🔅 पक्ष शुक्ल 🔅 योग अतिगंड +04:13 AM 🔅 वार सोमवार ☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ 🔅 सूर्योदय 06:06 AM 🔅 चन्द्रोदय 02:16 PM 🔅 चन्द्र राशि कर्क 🔅 सूर्यास्त 05:54 PM 🔅 चन्द्रास्त +04:14 AM 🔅 ऋतु वसंत ☀ हिन्दू मास एवं वर्ष 🔅 शक सम्वत 1943 प्लव 🔅 कलि सम्वत 5123 🔅 दिन काल 11:57 AM 🔅 विक्रम सम्वत 2078 🔅 मास अमांत फाल्गुन 🔅 मास पूर्णिमांत फाल्गुन ☀ शुभ और अशुभ समय ☀ शुभ समय 🔅 अभिजित 11:35:13 - 12:23:02 ☀ अशुभ समय 🔅 दुष्टमुहूर्त 12:23 PM - 01:10 PM 🔅 कंटक 08:23 AM - 09:11 AM 🔅 यमघण्ट 11:35 AM - 12:23 PM 🔅 राहु काल 07:30 AM - 08:59 AM 🔅 कुलिक 02:46 PM - 03:34 PM 🔅 कालवेला या अर्द्धयाम 09:59 AM - 10:47 AM 🔅 यमगण्ड 10:29 AM - 11:59 AM 🔅 गुलिक काल 01:28 PM - 02:58 PM ☀ दिशा शूल 🔅 दिशा शूल पूर्व ☀ चन्द्रबल और ताराबल ☀ ताराबल 🔅 अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती ☀ चन्द्रबल 🔅 वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुम्भ 🌹विशेष ~ भद्रा दिन 10:25 तक, आमलकी एकादशी, रंगभरी एकादशी, मीन राशि में सूर्य का प्रवेश दिन 10:12 से, खरमासारम्भ। 🌹 प्रेम सागर पाण्डेय् नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र नि:शुल्क परामर्श - रविवार 14 मार्च 2022, सोमवार का दैनिक राशिफलमेष (Aries): आज आप अतिशय संवेदनशीलता का अनुभव करेंगे। जिसके कारण किसी के द्वारा आपकी भावना को झटका लगने का प्रसंग उपस्थित होगा। आज आपको माँ की बीमारी के विचार सतायेंगे। मानसिक व्यग्रता को दूर करने के लिए आध्यात्मिकता, योग का सहारा लें। स्त्री एवं पानी से बचने की सलाह देते हैं। अभ्यास के लिए समय मध्यम है। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 वृषभ (Tauras): आज आप को ज्यादा संवेदनशील एवं भावुकता भरे विचार आयेंगे जिससे आपका मन द्रवित हो उठेगा। अन्यों की और आपकी चिंता कम होगी। और इस कारण आप का मन खुश रहेगा। आप कल्पना शक्ति से सर्जनात्मक काम कर सकेंगे। परिवारवाले या दोस्तों के साथ अच्छा भोजन करने को मिलेगा। कोई आकस्मिक कारण से प्रवास करना पडेगा। पैसों के बारे ध्यान रखने से उसका आयोजन कर सकेंगे। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक = 2 मिथुन (Gemini): आज रिश्तेदार एवं मित्रों के साथ मुलाकात से आप आनंद का अनुभव करेंगे। आर्थिक योजना में आप को पहले थोड़ी मुसीबतें पड़ेंगी, किन्तु फिर आप आसानी से काम पूरा कर सकेंगे। आप के जरुरी काम भी शुरु में विलंब के बाद आसानी से पूरे होने पर आप शांति का अहसास करेंगे। नौकरी- धंधे में अनुकूल वातावरण रहेगा। और साथियों का सहयोग मिलेगा। शुभ रंग = भूरा शुभ अंक : 6 कर्क (Cancer): आज आप के मन में प्यार एवं भावना छलक उठेंगे और आप उसके प्रवाह में रहेंगे। दोस्त, स्वजन एवं सम्बंधी की ओर से भेंट- सौगात मिल सकते हैं एवं आप उनके साथ दिन अपना दिन खुशी में बिता सकेगें। प्रवास, सुंदर भोजन एवं प्रियजन के सहवास से आप रोमांचित रहेंगे। पत्नी के संग से मन प्रसन्न रहेगा। शुभ रंग = उजला शुभ अंक : 4 सिंह (Leo): आज कोर्ट- कचहरी के प्रश्न में सावधानी बरतने की सलाह देते हैं। आज मन भावनाओं से व्यथित रहेगा जिससे आप उसके प्रवाह में आकर कोई अनैतिक काम न करे उसका ख्याल रखें। महिलाओं के बारे में विशेष ध्यान रखें। वाणी एवं वर्तन में संपर्क रखें। विदेश से समाचार मिलेंगे। कानूनी बातों का निर्णय सोच समझकर करें। शुभ रंग = गुलाबी शुभ अंक : 1 कन्या (Virgo): आपके लिए घर, परिवार एवं व्यापार जैसे तमाम क्षेत्र लाभ लिए प्रतीक्षा कर रहे हैं। मित्रों के साथ आनंददायक प्रवास होगा तो दांपत्यजीवन में भी आप ज्यादा निकटता बना सकेंगे। स्त्री मित्र विशेष लाभदायी रहेंगे। धनप्राप्ति के लिए भी शुभ समय है। व्यापार के पैसे लेने के लिए प्रवास होगा। अविवाहितों के लिए जीवनसाथी की तलाश में सफलता मिलेगी। शुभ रंग = केशरी शुभ अंक : 6 तुला (Libra): आज आप के लिए नौकरी में पदोन्नति के योग देख रहे हैं। आप पर अधिकारियों की कृपा दृष्टि रहेगी। परिवार में उत्सव का उल्लास का माहौल बना रहेगा। मन में भावनात्मकता बढ़ेगी। मां की ओर से फायदा होगा। उत्तम विवाहसुख प्राप्त होगा। जमीन जायदाद के दस्तावेज कर सकेंगे। व्यवसाय क्षेत्र में अच्छा एवं सफल दिन है। शुभ रंग = क्रीम शुभ अंक : 2 वृश्चिक (Scorpio): आपका आज का दिन प्रतिकूलताओं एवं अनुकूलताओं से मिश्रित होगा। लेखन- साहित्य से जुडी प्रवृत्ति करेंगे। व्यवसाय के स्थल पर प्रतिकूल परिस्थिति रहेगी। ऊपरी अधिकारियों का रवैया नकारात्मक रहेगा। प्रतिस्पर्धियों के साथ वाद- विवाद न करें। संतानो से मतभेद खड़े होंगे। प्रवास की संभावना है। धनखर्च होगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 धनु (Sagittarius): आज खाने- पीने में खास ध्यान रखने की चेतावनी देते हैं। कार्य सफलता में विलंब होने के कारण निराशा का अनुभव होगा। काम समय से पूरा नहीं होगा। काम का बोझ ज्यादा रहेगा। नये काम की शुरुआत न करें। शारीरिक स्वास्थ्य बिगड़ेगा। मन बेचैन एवं व्यग्र रहेगा। बोलने पर संयम रखें। खर्च ज्यादा होगा। शुभ रंग : पीला शुभ अंक : 9 मकर (Capricorn): आज का दिन पैसों की दृष्टि से बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार वृद्धि के योग हैं। इस के अलावा दलाली, व्याज, कमिशन में से मिलनेवाले पैसे आप के भंडार में वृद्धि करेंगे। प्रेमियों के लिए आज प्रणय परिचय का योग है। विजातीय आकर्षण रहेगा। सुंदर भोजन, वस्त्र परिधान एवं वाहनसुख प्राप्त होगा। शुभ रंग = हरा शुभ अंक : 3 कुंभ (Aquarius): वर्तमान समय में आप को कार्यों में सफलता मिलेगी एवं यशकीर्ति प्राप्त होगी। आज आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता रहेगा। मायके की ओर से अच्छे समाचार मिलेंगे। घर में प्रफुल्लित माहौल होगा। नौकरी में भी आप को साथियों का साथ सहयोग मिल सकेगा। तन एवं मन से आप प्रफुल्लिता का अनुभव करेंगे। परिवार का माहौल सुखशांति भरा रहेगा। शुभ रंग = आसमानी शुभ अंक : 7 मीन (Pisces): आज का दिन विद्यार्थियों के लिए अच्छा होने के लिए कहते हैं। उनको अभ्यास में सफलता मिलेगी एवं प्रगति के लिए नया मौका प्राप्त होगा। आप अपनी कल्पना शक्ति से साहित्य लेखन में नया काम करेंगे। प्रेमीजन एक दूसरे का सानिध्य पा सकेंगे। आप के स्वभाव में ज्यादा भावुकता एवं कामुकता रहेगी। स्त्री मित्रों से खर्च होगा। शुभ रंग = पीला शुभ अंक : 9 प्रेम सागर पाण्डेय् ,नक्षत्र ज्योतिष वास्तु अनुसंधान केन्द्र ,नि:शुल्क परामर्श - रविवार , दूरभाष 9122608219 / 9835654844 हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता है होली : डॉ शिवनारायण Posted: 13 Mar 2022 07:26 AM PDT सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता है होली : डॉ शिवनारायणडॉ नीतू कुमारी नवगीत के गीत पर खूब झूमे स्रोता गोस्वामी जागरण मंच के होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल-गुलाल पटना।आज दिनांक 13 मार्च,2022को पटना स्थित " बाबा भिखमदास ठाकुरबाड़ी में गोस्वामी जागरण मंच के तत्वावधान में वसंतोत्सव सह होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता नई धारा के संपादक डॉ शिवनारायण ने की।अपने अध्यक्षीय भाषण में नई धारा के संपादक डॉ शिवनारायण ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है।होली में ऊंच-नीच,अमीर-गरीब का भेदभाव मिटाकर सभी एक रंग में रंग जाते हैं। होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली मिलन समारोह में सभी को बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह का उद्घाटन बाबा भिखमदास ठाकुरबाड़ी के महन्त जयनारायण दास ने किया।अपने उद्घाटन भाषण में महन्त जी ने कहा कि होली मिलन से समाज में एकजुटता आती है और समाज में भाईचारा बढ़ता है।गोस्वामी जागरण मंच हर साल होली मिलन समारोह कर समाज में सतरंगी सामाजिक समरसता का संदेश देने का काम कर रहा है जो सराहनीय है। समारोह की मुख्य अतिथि,लोकगायिका एवं पटना की स्वक्षता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने होलिया खेले राम लला,रंग उड़ेला गुलाल ए पिया कहिया ले अईबा,गौरा करी के श्रृंगार अंगना में पिसेली हरदिया,अऊरी महिनवा में बरसे ना बरसे फगुनवा में रंग रसे रसे बरसे,होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, मन फागुन में हो जाला मतवाला,बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले,होलिया में उड़े रे गुलाल तईयो रे मंगेतर से,,,प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बसंत के नव आगमन से, यूँ खुली हैं बंद फूलों की पंखुरी की प्रस्तुति दी श्रीमती रजनीप्रभा ने।वहीं डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव ने सुनाया इक दूजे की दिल से 'हो' - लें,फिर बोलो कि होली है दिल में प्रेम के रस - रंग घोलें,फिर बोलो कि 'हो ली' है!लोकगायिका इन्दु कुमारी ने राम जी के हथवा कनक पिचकारी,फगुआ खेलके कइले बाड़े तैयारी प्रस्तुत की।प्रो(डॉ)सुधा सिन्हा ने प्रस्तुत की - ऐसा होली का रंग लगा दो मुझको रँग मेें पियवा भि॔गा दो। ऐसा रंग लगाना सजनवा रंगीन करदो घर अंगनवा। डॉ चुन्नन कुमारी ने बहे फागुन बयार,,, प्रस्तुत की।आया आज फिर से यार ये त्योहार होली का उड़ा है रंग ,खिला गुलशन,सजा बाजार होली का,,,ये जीवन कब कहां जाने किधर किस मोड़ पर लाए,,,को रेखा भारती मिश्र ने प्रस्तुत किया। युद्ध कहीं हो,हम तो शांति के गीत सुनायेंगे।दुश्मन को भी होली में हम गले लगायेंगे,,, को डॉ. पूनम सिन्हा श्रेयसी ने प्रस्तुत किया।साहित्यकार डॉ उमाशंकर सिंह,डॉ पंकज प्रियम ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया।लोकगायक प्रदीप सिंह यादव,अरुण कुमार गौतम,लक्ष्मण गिरि ने भी एक से एक होली गीत प्रस्तुत किये। राँची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ)जे.बी.पाण्डेय एवं राँची के ही समाजसेवी रविन्द्र भगत,गोस्वामी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पी.एस. दयाल यति,राष्ट्रीय अध्यक्ष(बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ)डॉ कृष्ण कुमार शर्मा एवं सुधांशु शेखर पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत जिज्ञासा संसार के सहायक संपादक कुमार सुन्दरम के मंगलाचरण एवं डॉ प्रणव पराग के भोजपुरी गीत के साथ हुआ। समारोह में गोस्वामी रत्न रवि पुरी,समाजसेवी योगिराज आर्यन गिरि,छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजनीकांत गिरि,जीत द यात्री,कुन्दन कुमार सिंह,अनामिका कुमारी सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। समारोह के समापन की घोषणा बाबा भिखमदास ठाकुरबाड़ी के महन्त विमल दास जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई एवं सभी ने पुआ-पुरी,सब्जी-खीर आदि का आनंद लेकर एक दूसरे से विदा हुए। https://youtu.be/iwwQV7BAI6Eहमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| Posted: 13 Mar 2022 07:12 AM PDT गोस्वामी जागरण मंच के होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल-गुलाल, सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता होली सामाजिक ताने-बाने को मजबूत करता है होली : डॉ शिवनारायण ********* डॉ नीतू कुमारी नवगीत के गीत पर खूब झूमे स्रोता ********* गोस्वामी जागरण मंच के होली मिलन समारोह में खूब उड़े फूल-गुलाल ********* पटना।आज दिनांक 13 मार्च,2022को पटना स्थित " बाबा भिखमदास ठाकुरबाड़ी में गोस्वामी जागरण मंच के तत्वावधान में वसंतोत्सव सह होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता नई धारा के संपादक डॉ शिवनारायण ने की।अपने अध्यक्षीय भाषण में नई धारा के संपादक डॉ शिवनारायण ने कहा कि भारतीय संस्कृति में होली का त्योहार विशेष महत्व रखता है।होली में ऊंच-नीच,अमीर-गरीब का भेदभाव मिटाकर सभी एक रंग में रंग जाते हैं। होली सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत के साथ ही सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने का त्योहार है। होली मिलन समारोह में सभी को बुराइयों से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए। समारोह का उद्घाटन बाबा भिखमदास ठाकुरबाड़ी के महन्त जयनारायण दास ने किया।अपने उद्घाटन भाषण में महन्त जी ने कहा कि होली मिलन से समाज में एकजुटता आती है और समाज में भाईचारा बढ़ता है।गोस्वामी जागरण मंच हर साल होली मिलन समारोह कर समाज में सतरंगी सामाजिक समरसता का संदेश देने का काम कर रहा है जो सराहनीय है। समारोह की मुख्य अतिथि,लोकगायिका एवं पटना की स्वक्षता ब्रांड एंबेसडर डॉ नीतू कुमारी नवगीत ने होलिया खेले राम लला,रंग उड़ेला गुलाल ए पिया कहिया ले अईबा,गौरा करी के श्रृंगार अंगना में पिसेली हरदिया,अऊरी महिनवा में बरसे ना बरसे फगुनवा में रंग रसे रसे बरसे,होली खेले रघुवीरा अवध में, रंग बरसे भीगे चुनरवाली रंग बरसे, मन फागुन में हो जाला मतवाला,बाबा हरिहर नाथ सोनपुर में होली खेले,होलिया में उड़े रे गुलाल तईयो रे मंगेतर से,,,प्रस्तुत कर सबका मन मोह लिया। बसंत के नव आगमन से, यूँ खुली हैं बंद फूलों की पंखुरी की प्रस्तुति दी श्रीमती रजनीप्रभा ने।वहीं डॉ अन्नपूर्णा श्रीवास्तव ने सुनाया इक दूजे की दिल से 'हो' - लें,फिर बोलो कि होली है दिल में प्रेम के रस - रंग घोलें, फिर बोलो कि 'हो ली' है!लोकगायिका इन्दु कुमारी ने राम जी के हथवा कनक पिचकारी,फगुआ खेलके कइले बाड़े तैयारी प्रस्तुत की।प्रो(डॉ)सुधा सिन्हा ने प्रस्तुत की - ऐसा होली का रंग लगा दो मुझको रँग मेें पियवा भि॔गा दो। ऐसा रंग लगाना सजनवा रंगीन करदो घर अंगनवा। डॉ चुन्नन कुमारी ने बहे फागुन बयार,,, प्रस्तुत की।आया आज फिर से यार ये त्योहार होली का उड़ा है रंग ,खिला गुलशन,सजा बाजार होली का,,,ये जीवन कब कहां जाने किधर किस मोड़ पर लाए,,,को रेखा भारती मिश्र ने प्रस्तुत किया। युद्ध कहीं हो,हम तो शांति के गीत सुनायेंगे।दुश्मन को भी होली में हम गले लगायेंगे,,, को डॉ. पूनम सिन्हा श्रेयसी ने प्रस्तुत किया।साहित्यकार डॉ उमाशंकर सिंह,डॉ पंकज प्रियम ने अपने गीतों से लोगों का मन मोह लिया।लोकगायक प्रदीप सिंह यादव,अरुण कुमार गौतम,लक्ष्मण गिरि ने भी एक से एक होली गीत प्रस्तुत किये। राँची विश्वविद्यालय के हिन्दी विभागाध्यक्ष प्रो.(डॉ)जे.बी.पाण्डेय एवं राँची के ही समाजसेवी रविन्द्र भगत,गोस्वामी जागरण मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ पी.एस. दयाल यति,राष्ट्रीय अध्यक्ष(बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ)डॉ कृष्ण कुमार शर्मा एवं सुधांशु शेखर पाण्डेय बतौर मुख्य अतिथि अपना सम्बोधन प्रस्तुत किया। समारोह की शुरुआत जिज्ञासा संसार के सहायक संपादक कुमार सुन्दरम के मंगलाचरण एवं डॉ प्रणव पराग के भोजपुरी गीत के साथ हुआ। समारोह में गोस्वामी रत्न रवि पुरी,समाजसेवी योगिराज आर्यन गिरि,छात्र प्रकोष्ठ अध्यक्ष रजनीकांत गिरि,जीत द यात्री,कुन्दन कुमार सिंह,अनामिका कुमारी सहित सैकड़ों लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। समारोह के समापन की घोषणा बाबा भिखमदास ठाकुरबाड़ी के महन्त विमल दास जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुई एवं सभी ने पुआ-पुरी,सब्जी-खीर आदि का आनंद लेकर एक दूसरे से विदा हुए।दिव्य रश्मि ! धर्म, राष्ट्रवाद , राजनीति , समाज एवं आर्थिक जगत की खबरों का चैनल है | जनता की आवाज़ बनने के उदेश्य से हमारे सभी साथी कार्य करते है अत: हमारे इस मुहीम में आप के साथ की आवश्यकता है |हमारे खबरों को लगातार प्राप्त करने के लिए हमारे चैनल को सबस्क्राइब करना न भूले और बेल आइकॉन को अवश्य दबाए | खबर पसंद आने पर👉 हमारे "चैनल" को Subscribe, वीडियो को Like 👍 & Share↪ , जरुर करें चैनल को सब्सक्राइब करें खबर को शेयर जरूर करें Facebook : https://ift.tt/nH7ixC4 Twitter https://twitter.com/DivyaRashmi8 instagram : https://ift.tt/Z71jouz visit website : https://ift.tt/qOlvNgh via YouTube https://www.youtube.com/watch?v=iwwQV7BAI6E |
| ‘कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार का सत्य !’ इस विषय पर विशेष संवाद ! Posted: 13 Mar 2022 06:07 AM PDT 'कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार का सत्य !' इस विषय पर विशेष संवाद !*रशिया-युक्रेन युद्ध पर बोलनेवाले कश्मीर के हिन्दुओं पर हुए अत्याचारों के संबंध में क्यों नहीं बोलते ?* - प्रा. रेणुका धर बजाज, दिल्ली विश्वविद्यालय700 कश्मीरी परिवारों से चर्चा कर और 3 वर्षों के अध्ययन के पश्चात हिन्दुओं की वास्तविकता प्रस्तुत करनेवाला चलचित्र 'दि कश्मीर फाइल्स' बनाया गया है । इस चलचित्र में कश्मीरी हिन्दुओं पर हुए अत्याचारों का भीषण सत्य भारतीयों तक पहुंचाने का कार्य किया गया है; परंतु किसी भी सरकार ने इस संबंध में समिति स्थापित कर सत्य खोजने का प्रयत्न नहीं किया है । प्रसारमाध्यमों में कहीं भी इस विषय पर चर्चा होते हुए दिखाई नहीं देती । रशिया-युक्रेन युद्ध में लोगों पर हुए अत्याचारों के संबंध में प्रसारमाध्यमों ने जितनी जागृति की है, वैसे ही कश्मीर के हिन्दुओं पर हुए अत्याचारों के संबंध में क्यों नहीं बोेला जाता, ऐसा प्रश्न *दिल्ली विश्वविद्यालय की प्राध्यापिका तथा राजनीतिक विश्लेषक रेणुका धर बजाज* ने उपस्थित किया । हिन्दू जनजागृति समिति आयोजित *'दि कश्मीर फाइल्स **: कश्मीरी हिन्दुओं के नरसंहार का सत्य **!*' इस 'ऑनलाइन' विशेष संवाद में वे बोल रही थीं । यह विशेष संवाद 11 हजार से अधिक लोगों ने देखा । इस विशेष संवाद में *चलचित्र के एक अभिनेता श्री**. **प्रकाश बेलवाडी* ने कहा कि, 32 वर्ष पूर्व भारत के एक राज्य में हिंदुओं के साथ क्या हुआ, यह भारतीयों को अभी तक ज्ञात नहीं है, यह धक्कादायक है । वास्तव में गत 32 वर्षों में भारत के हिन्दुओं ने कश्मीरी हिन्दुओं के लिए कुछ नहीं किया; परंतु अब हिन्दुओं ने जागृत होकर कश्मीरी हिन्दुओं को न्याय दिलवाना चाहिए । इस चलचित्र पर सर्वत्र चर्चा प्रारंभ होनी चाहिए । इस समय *'इक्कजुट्ट जम्मू' नामक संगठन के अध्यक्ष तथा अधिवक्ता अंकुर शर्मा* ने कहा कि, वर्ष 1947 से भारत में हिन्दुओं का नरसंहार हुआ, यह सभी सरकारों ने, प्रसारमाध्यमों ने प्रशासकीय अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से नकार दिया है । कश्मीर में हुए नरसंहार पर 'विशेष जांच दल' स्थापित कर अन्वेषण करने की कश्मीरी हिन्दुओं की याचिका सर्वोच्च न्यायालय ने खारिज कर दी है । कश्मीरी हिन्दुओं का नरसंहार हुआ, यह यदि अस्वीकार किया जा रहा हो, तो कश्मीरी हिन्दुओं को न्याय कैसे मिलेगा ? यह नरसंहार अस्वीकृत करना दोगुना नरसंहार करने के समान है । इस समय *सनातन संस्था की श्रीमती क्षिप्रा जुवेकर *ने कहा कि, कश्मीरी हिन्दुओं का नरसंहार एक दिन में अचानक नहीं हुआ है । यह षड्यंत्र बहुत पहले से चल रहा था । उसके लिए धन की आपूर्ति की गई । हिंदुओं की सूची बनाकर सर्वत्र वितरित की गईं ।'हमें कश्मीर चाहिए, हिन्दू नहीं !', ऐसे प्रसिद्धीपत्रक निकाले गए; इसकी ओर तत्कालीन राज्य और केंद्र सरकार ने जानबूझकर अनदेखी की है । इस समय *हिन्दू जनजागृति समिति के प्रवक्ता श्री**. **मोहन गौडा *ने कहा कि, गत 10 वर्षों में कश्मीरी हिन्दुओं को न्याय दिलवाने के लिए हिन्दू जनजागृति समिति ने संपूर्ण देश में 500 चित्रप्रदर्शनियां लगाकर तथा अनेक सभाएं आयोजित कर 10 लाख हिन्दुओं को जागृत किया है । कश्मीरी हिन्दुओं को न्याय मिलने तक समिति का यह संघर्ष चलता ही रहेगा । हमारे खबरों को शेयर करना न भूलें| हमारे यूटूब चैनल से अवश्य जुड़ें https://www.youtube.com/divyarashminews https://www.facebook.com/divyarashmimag |
| You are subscribed to email updates from दिव्य रश्मि समाचार. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |