गांव का ही निकला नानी-नातिन का हत्यारा,मुठभेड़ में घायल
पुलिस पर इनामों की बारिश, 09 लाख 64 हजार नकद,तमंचा, आभूषण और आला कत्ल बरामद
आजमगढ़: जिले के दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवांई गांव में नानी व नतिन का हत्यारोपी मुठभेड़ में पुलिस की गोली से घायल हो गया। पुलिस उसे दीदारगंज पीएचसी पर ले गई जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार नानी व नतिन का हत्यारा गांव का ही है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवांई गांव में एक घर में 55 वर्षीय लीलावती पत्नी उमाशंकर गुप्ता व अहरौला गांव निवासी उनकी 12 वर्षीय नतिन आंचल गुप्ता रहती थीं। रविवार की रात दोनों की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी थी। मौके पर डीआईजी अखिलेश कुमार व एसपी अनुराग आर्य डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी थी। मामले की जांच व हत्यारे का पता लगाने के लिए एसपी ने चार टीमें लगाई गईं थीं। पुलिस की जांच में पता चला कि नानी व नतिन का हत्यारा गांव का ही है। पुलिस उसकी तलाश में लग गई। सोमवार की शाम पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी दीदारगंज थाना क्षेत्र के बैरकडीह पुल के पास मौजूद है और कहीं भागने की फिराक में है। पुलिस सक्रिय हुई और बताए हुए स्थान पर जा धमकी। पुलिस को देख वह भागने लगा लेकिन वो पकड़ा गया और उसने खुद पूछताछ में स्वीकार किया । इसके बाद पुलिस उसकी निशान देही पर जब एक स्थान पर सबूत ढूंढने गई तो वहां छिपा कर रखे असलहे से उसने पुलिस पार्टी पर फायर कर भागने का प्रयास किया। फिर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में उसके बाएं पैर में गोली मार दी। आरोपी वहीं गिर पड़ा। पुलिस उसे मार्टीनगंज पीएचसी पर ले गई जहां चिकित्सक ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आरोपी युवक का नाम चंद्रजीत चौहान (30) पुत्र लालधारी बताया जा रहा है। वह गुवांई गांव का ही रहने वाला है। पुलिस के अनुसार वह पहले मृतका के घर मजदूरी कर चुका है। वारदात की रात से पहले वह घर में दाखिल हो चुका था और रात में मौका मिलते ही उसने खौफनाक डबल मर्डर को अंजाम दे दिया और फिर छत के रास्ते निकल गया। एसपी ने बताया कि पुलिस ने कुल नौ लाख चौसठ हजार चार सौ रूपये नगद जेवरात (मोती के माला में सोने का लाकेट पिरोया हुआ, एक चैन सोने की, दो कान झुमका सोने का, 02 अदद नाक की नथिया, कान का टप्स सोने का, नाक की कील सोने की), पहन्सूल आला कत्ल , लोहे की पाइप आला कत्ल घटना के दिन पहने हुए रक्त रंजित कपड़े जिन्स, बनियान, शर्ट व जूता अभियुक्त के पास से एक अदद मोबाइल समेत एक तमंचा व कारतूस बरामद किया है। घटना के अनावरण हेतु एडीजी जोन वाराणसी द्वारा 50,000 रुपये व डीआईजी परिक्षेत्र आजमगढ़ द्वारा 50,000 रुपये तथा पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ द्वारा 25,000 रुपये से घटना का अनावरण करने वाली पुलिस टीम को पुरस्कृत किया गया।
तीनो को एक- एक वर्ष की कैद व 05-05 हजार का अर्थदंड
आजमगढ़: मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत सरोज ने गिरफ्तार किए गए मुल्जिम को भगाने के आरोपित दो कांस्टेबल समेत तीन को एक-एक वर्ष की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक को पांच-पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। यह फैसला मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट यशवंत सरोज ने सोमवार को सुनाया। अभियोजन के अनुसार आठ जून 2013 को न्यायालय के आदेश पर प्रमोद कुमार पुत्र फूल चंद निवासी राजापुर सिकरौर थाना सरायमीर को गिरफ्तार करके थाने के दो कांस्टेबल नारायण यादव तथा दिलीप कुमार कोर्ट में पेशी के लिए ले जा रहे थे। तभी रास्ते में चकमा देकर वह दोनों कांस्टेबल की हिरासत से भाग निकला। इस मामले में थाना सरायमीर में प्रमोद तथा दोनों कांस्टेबल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।जांच करने के बाद पुलिस ने तीनों आरोपितों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। सहायक अभियोजन अधिकारी मेराज अहमद ने थानाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, विवेचक तेज बहादुर सिंह, कांस्टेबल योगेंद्र यादव, फार्मासिस्ट राजेश कुमार, विवेचक रंजीत सिंह, कांस्टेबल सूबेदार मिश्रा को बतौर साक्षी न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपित कांस्टेबल दिलीप कुमार तथा नारायण को हिरासत से भागने में लापरवाही तथा आरोपी प्रमोद को हिरासत से भागने के दोषी पाते हुए प्रत्येक को एक- एक वर्ष का कारावास तथा प्रत्येक को पांच पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है।
निकाय कर्मचारी संघ ने कहा वेतन मद में राशि जारी है पर नही हुआ भुगतान
आजमगढ़ : वेतन और पेंशन के बकाए को लेकर आंदोलित स्थानीय निकाय कर्मचारी संघ ने सोमवार को नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। होली से पहले वेतन भुगतान की मांग की। बताया कि शासन ने 27 फरवरी को ही वेतन मद में धनराशि जारी कर दी है, लेकिन उसका भुगतान नहीं किया जा रहा है। होली से पहले भुगतान न होने पर कर्मचारियों ने आगे भी आंदोलन की चेतावनी दी। स्थानीय निकाय कर्मचारी महासंघ के मंडल अध्यक्ष असलम खान ने बताया कि शासन ने कर्मचारियों के वेतन और पेंशन मद में 1.23 करोड़ रुपये 27 फरवरी को ही जारी कर दिया, लेकिन अभी तक भुगतान नहीं किया गया। अब तक हम लोग यह सोचकर संतोष कर रहे थे कि अधिकारी चुनाव में व्यस्त हैं, लेकिन परिणाम की घोषणा के बाद भी भुगतान अधर में है, जबकि होली जैसा खर्चीला त्योहार सिर पर है। इसके अलावा कर्मचारियों ने कहा कि निर्धारित समय तक काम करने के बाद किसी वक्त कर्मचारियों को सफाई के लिए बुला लिया जाता है। पुराने मानक के अनुसार 10 हजार की आबादी पर 28 सफाई कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन नायकों को सफाई कर्मचारी आज तक उपलब्ध नहीं कराया गया। चार वर्ष से जाड़े और गर्मी की वर्दी उपलब्ध नहीं कराई गई। धरना-प्रदर्शन में काशी वाल्मीकि, संजय, सगीर, भकालू, रन्नो, चंदा आदि शामिल थीं।
पूर्व में भी कई अंतरराष्ट्रीय व राष्ट्रीय स्पर्धाओं में पदक जीतें है सूरज प्रकाश श्रीवास्तव
आज़मगढ़: गुरु हरगोबिंद ख़ालसा कॉलेज , लुधियाना में चंडीगढ़ पेंचक सिलाट एसोसिएशन के द्वारा इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के मार्गदर्शन में दिनांक 11 मार्च से 14 मार्च तक राष्ट्रीय सीनियर पेंचक सिलाट चैंपियनशिप का आयोजन किया गया था जिसमें उत्तर प्रदेश के 17 खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में प्रतिभाग किया था आज़मगढ़ के सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने 85-90 किलो भार वर्ग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए तमिलनाडु, बिहार व मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों को परास्त करते हुए कांस्य पदक जीतकर आज़मगढ़ सहित पूरे उत्तर प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है, वहीं उनके शिष्य गुलशन राजभर ने भी 65-70 किलो भार वर्ग में हरियाणा, मणिपुर व महाराष्ट्र के खिलाड़ियों को हराकर कांस्य पदक जीतकर मान बढ़ाया है। इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष किशोर येवले व डायरेक्टर जनरल मोहम्मद इक़बाल ने मेडल पहनाकर किया सम्मानित। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव इससे पूर्व में कई बार राष्ट्रीय स्तर व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीत चुके हैं जिसमें 2017 में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण व कांस्य पदक, 2019 में ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में रजत व कांस्य पदक, 2020 में नासिक में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक व 2021 में कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक सहित उन्होंने 2019 में थाईलैंड के फुकेट शहर में आयोजित विश्व पेंचक सिलाट चैंपियनशिप में भी कांस्य पदक जीतकर देश का मान सम्मान बढ़ा चुकें हैं। सूरज प्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित इस चैंपियनशिप में सभी राज्यों , केंद्र शाषित प्रदेश,आईटीबीपी, एसएसबी सहित अन्य सैन्य बलों की टीम, विभिन्न प्रदेशों की पुलिस व विभिन्न सरकारी विभागों की टीमों ने भी प्रतिभाग किया था जिसमें मुझे कांस्य पदक जीतने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है,साथ ही मेंरे एकेडमी में ही प्रशिक्षण लेने वाले मेरे शिष्य गुलशन राजभर पुत्र श्री बैजनाथ राजभर ने भी 65-70 किलो भार वर्ग में कांस्य पदक जीतकर पूरे प्रदेश का मान सम्मान बढ़ाया है। उत्तर प्रदेश टीम की तरफ से प्रतिभाग करने वाले अन्य खिलाड़ियों में शुभम पांडेय, अभिषेक यादव, निखिल श्रीवास्तव, अमन श्रीवास्तव, विजय राय, शामिल रहें। साथ में अंतरराष्ट्रीय रेफरी विनय विश्वकर्मा भी टीम के साथ मौजूद रहे। सूरज ने आज़मगढ़ के सभी युवाओं से खेलों से जुड़ने का आह्वान किया है।
कलेक्ट्रेट के आसपास हुई बैरिकेडिंग, सुरक्षा के इंतजाम किए गए
09 अप्रैल को मतदान, 12 अप्रैल को होगी मतगणना
आजमगढ़: विधानसभा चुनाव संपन्न होने के बाद अब एमएलसी (आजमगढ़-मऊ स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र से उत्तर प्रदेश राज्य विधान परिषद) के लिए द्विवार्षिक चुनाव के लिए नौ 09 अप्रैल को मतदान होगा। चुनाव प्रक्रिया के तहत 15
कमिश्नरी के पास सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन में लटका मिला शव
सुसाइड नोट में लिखा पेट की बीमारी से तंग आकर उठाया कदमआ
आजमगढ़: सिधारी थाना क्षेत्र के कमिश्नरी के पास सेंट्रल बार एसोसिएशन के भवन में सोमवार की सुबह एक अधिवक्ता के कक्ष में स्टांप विक्रेता का लटकता शव मिलने। से सनसनी फैल गई। स्टांप विक्रेता के पास से सुसाईट नोट मिला। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जहानागंज थाना क्षेत्र मित्तूपुर गांव निवासी 50 वर्षीय सतीश चंद राय पुत्र कैलाश राय सिधारी क्रासिंग के पास परिवार के साथ रहते थे। कमिश्नरी में स्टांप विक्रेता थे। सेंटल बार एसोसिएशन भवन में एक अधिवक्ता के कक्ष में अपना सामान रखते थे। कमरे की एक चाभी अधिवक्ता के पास दूसरी चाभी सतीश के पास रहती थी। सतीश सोमवार की सुबह अपने आवास से टहलने के लिए निकले। इसके बाद वे सेंटल बार एसोसिएशन के भवन में चले गए। काफी समय बाद सफाई कर्मी पंहुच के सफाई कर रहे थे। इस दौरान एक अधिवक्ता का कमरा खुला था। सफाई कर्मी ने देखा पंखा से शव लटक रहा था। जानकरी होते ही लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पुलिस भी पहुंची। तलाशी के दौरान सतीश के पास से सुसाइड नोट मिला जिसमें लिखा है कि 'पेट की बीमारी से तंग आ कर आत्महत्या कर रहे है। वकील भाई हमारे परिवार की रक्षा करे'। सतीश को दो पुत्र है, घटना की सूचना मिलने पर पत्नी सीमा राय सहित परिवार के लोग रो रो कर बेहाल है। सिधारी थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही स्थिति स्पष्ट होगी।
पवई थाना क्षेत्र के चिड़ेमार गांव में हुआ हादसा,विधायक रमाकांत भी पंहुचे
आजमगढ़ : चचेरी बहनों की पोखरी में डूबने से मौत हो गई। दोनों की चीख-पुकार सुन दौड़े स्वजन दोनों को पोखरी से निकाल अस्पताल लेकर भागे, लेकिन रास्ते में ही उनकी सांसें
सुबह 06 बजे से डीएम अमृत त्रिपाठी ने शहर क्षेत्र का पैदल ही भ्रमण किया
आजमगढ़ 13 मार्च-- जिलाधिकारी श्री अमृत त्रिपाठी आज प्रातः 6:00 बजे अचानक कलेक्ट्रेट भवन पहुंचे l जिलाधिकारी के कलेक्ट्रेट पहुंचने की समाचार पाते ही तत्काल अधिशासी अधिकारी नगर पालिका के इंचार्ज एसडीएम रवि कुमार
डीएम को अपने बीच पा कर गुरुटोला के लोगों ने गिनाई दुश्वारियां
आजमगढ़: दिन रविवार। सुबह के करीब 6.45 बजे थे। तमाम लोग सोकर भी नहीं उठे होंगे और गुरूटोला मुहल्ले के कुछ लोग दिनचर्या में लगे थे। उसी समय काला कुर्ता और नीली जीन्स पहने टहलते कलेक्टर जा पहुंचे। मुहल्ले वालों से मुखातिब हो
दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई गांव में हुआ डबल मर्डर
एसपी अनुराग आर्य ने मौके पर जा कर जांच किया,कई थानों की फोर्स भी पंहुची
आजमगढ़: जिले में दीदारगंज थाना क्षेत्र के गुवाई गांव में शनिवार की रात सोते समय महिला और उसकी नतिनी की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी सुबह उस समय हुई जब दरवाजा देर तक नहीं खुला। ग्रामीणों ने किसी अनहोनी की आशंका से चैनल गेट का अंदर से बंद ताला काटकर घर में प्रवेश किया तो वहां रंक्त रंजित शव देखकर दंग रह गए। घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। लीलावती गुप्ता (50) पत्नी उमाशंकर के परिवार के लोग बिहार में रहकर दाना-भूजा बेचते हैं। परिवार में किसी अन्य सदस्य के न होने के कारण लीलावती की देखभाल के लिए अहरौला निवासी नतिनी आंचल (11) पुत्री अखिलेश गुप्ता भी रहती थी। रात में दोनों ने भोजन किया और उसके बाद सो गईं। इसके बाद सुबह वारदात के बारे में जानकारी होने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। उनके घर अक्सर हालचाल लेने जाने वाला एक व्यक्ति सुबह आठ बजे पहुंचा तो चैनल का ताला अंदर से बंद था। कई बार आवाज लगाने और चैनल को खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई उत्तर नहीं मिला तो उसने गांव के अन्य लोगों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने चैनल का ताला काटकर प्रवेश किया तो दोनों का शव पड़ा था। पूरे कमरे में खून बिखरा पड़ा था। घटना की जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य, एएसपी ग्रामीण सिद्धार्थ, सीओ फूलपुर गोपाल स्वरूप वाजपेयी तथा दीदारगंज, पवई, फूलपुर, सरायमीर थाने की फोर्स पहुंच गई। मौके पर श्वान दल भी बुलाया गया, लेकिन हत्यारों के बारे में कोई सुराग नहीं लग सका। मृतका के घर के पीछे नीम व अमरूद आदि के पेड़ होने से अनुमान लगाया गया है कि हत्यारे पेड़ के सहारे छत पर गए होंगे और वहां से घर में उतरकर घटना को अंजाम दिया होगा।