प्राइमरी का मास्टर ● इन - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Thursday, March 17, 2022

प्राइमरी का मास्टर ● इन

प्राइमरी का मास्टर ● इन


वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2022 : जनपदों में परीक्षा समय सारिणी जारी, देखें और डाउनलोड करें अपने जनपद की परीक्षा सारिणी (लगातार अपडेट)

Posted: 16 Mar 2022 06:59 PM PDT

वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम वर्ष 2022 :  जनपदों में परीक्षा समय सारिणी जारी, देखें और डाउनलोड करें  अपने जनपद की परीक्षा सारिणी  (लगातार अपडेट) 




सीतापुर


फतेहपुर

बस्ती


बाराबंकी


महराजगंज
चंदौली

रसोईया और अनुदेशकों की मानदेय बढ़ोत्तरी बनी पहेली, माह फ़रवरी का भी पुराने दर से मानदेय बजट जारी, नए सत्र से बढ़ोत्तरी लागू होने की उम्मीद

Posted: 16 Mar 2022 06:18 PM PDT

रसोईया और अनुदेशकों की मानदेय बढ़ोत्तरी बनी पहेली, माह फ़रवरी का भी पुराने दर से मानदेय बजट जारी, नए सत्र से बढ़ोत्तरी लागू होने की उम्मीद



🔵 रसोइयों को नए सत्र से बढ़ा मानदेय मिलने की उम्मीद
🔵 अनुदेशकों का मानदेय 7000 से 9000 रुपये किया गया था।
🔵 रसोइयों का मानदेय 1500 से बढ़कर 2000 रुपये हुआ
🔵 रसोइयों को साल में दो साड़ी यूनिफार्म की हुई थी घोषणा
🔵 रसोइयों को हेड कैप व एप्रन का पैसा सीधे खाते में
🔵 रसोइयों को पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा कवर


लखनऊ। दो महीने बीत चुके हैं लेकिन अभी तक अनुदेशकों और रसोइयों को बढ़ा हुआ मानदेय नहीं मिला है। दिसम्बर 2021 में मुख्यमंत्री ने संवाद कार्यक्रम में इसकी घोषणा की थी। अनुदेशकों का मानदेय 2000 रुपये और रसोइयों का मानदेय 500 रुपये बढ़ाया गया है। नए शैक्षिक सत्र से बढ़ा हुआ मानदेय मिलने की उम्मीद है।


मुख्यमंत्री ने रसोइयों को साल में दो साड़ी, एप्रन व हेड कैप का पैसा सीधे एकाउंट में और पांच हजार रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवर देने का भी ऐलान किया था लेकिन अभी तक इस संबंध में बेसिक शिक्षा विभाग ने शासनादेश भी जारी नहीं किया है। विभाग ने फरवरी के लिए सात हजार प्रति अनुदेशक की दर से मानदेय जारी कर दिया है।

यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी, तैनाती से पांच किमी में ही आवंटित होंगे परीक्षा केंद्र

Posted: 16 Mar 2022 06:11 PM PDT

यूपी बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षकों की ऑनलाइन लगेगी ड्यूटी,  तैनाती से पांच किमी में ही आवंटित होंगे परीक्षा केंद्र



लखनऊ : यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा 2022 में नकल पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए केंद्रों के परीक्षा कक्ष में शिक्षक व कार्मिकों की ड्यूटी अब आनलाइन लगाई जाएगी, इसमें जुगाड़ करके चयनित विद्यालय में शिक्षक कक्ष निरीक्षक नहीं बन सकेंगे। वेबसाइट पर सभी का डाटा लगभग तैयार हो गया है, जल्द ही उसे जारी किया जाएगा।


प्रदेश में 8,373 माध्यमिक विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है, वहां 51 लाख 92 हजार 689 परीक्षार्थियों को 24 मार्च से इम्तिहान देना है। बोर्ड ने पहली बार कक्ष निरीक्षक व कार्मिकों की ड्यूटी आनलाइन लगाने की तैयारी की है। आम तौर पर परीक्षा केंद्रों के आसपास के शिक्षक मनचाहे विद्यालयों में ड्यूटी करते रहे हैं, कई बार यह भी सामने आया कि शिक्षक भी अवैध गतिविधियों में लिप्त हो जाते थे। इसे रोकने के लिए आनलाइन व्यवस्था की गई है। जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी उनमें पहले राजकीय फिर अशासकीय सहायताप्राप्त और सबसे अंत में वित्तविहीन कालेजों के शिक्षकों की ड्यूटी लगेगी। इसके बाद प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों को मौका दिया जाएगा। जिलों में तैनात शिक्षकों का ब्योरा मंगाने के बाद उनका ड्यूटी रोस्टर तय हो रहा है।


पांच किलोमीटर की परिधि में पांच दिन रहेगी ड्यूटी

शिक्षक जिस विद्यालय में तैनात है वहां से पांच किलोमीटर के दायरे में स्थित परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक बनना होगा। शिक्षक को एक केंद्र पर पांच दिन दायित्व निभाना होगा, फिर दूसरे विद्यालय में तय तारीखों में पहुंचकर कक्ष निरीक्षक या अन्य कार्य पूरा करना होगा। इसके लिए वेबसाइट बन रही है उसका बोर्ड की वेबसाइट पर लिंक देने के साथ ही जिलों को भेजा जाएगा, ताकि शिक्षकों को सहूलियत रहे।


परीक्षा केंद्र से एक किलोमीटर की परिधि में फोटोकापी व स्कैनिंग प्रतिबंधित

यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास 100 मीटर की परिधि में और जरूरत पड़ने पर उसके बाहर भी धारा-144 लागू की जाए। परीक्षा केंद्रों से न्यूनतम एक किलोमीटर की परिधि में फोटो कापियर व स्कैनर का संचालन परीक्षा अवधि में पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही परीक्षा कार्य से जुड़े केंद्र व्यवस्थापकों व शिक्षकों के साथ धमकी भरा व्यवहार भी अपराध माना जाएगा। 


ये निर्देश मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंडलायुक्तों, परिक्षेत्रीय उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस आयुक्त, जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को दिए हैं। उन्होंने माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओं में नकल की रोकथाम करके शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने के निर्देश दिए हैं। बालिकाओं की चेकिंग केवल महिला स्टाफ ही कर सकेंगी। कोविड 19 के प्रोटोकाल का अक्षरश: पालन करते हुए परीक्षा केंद्र को पूर्णतया सैनिटाइज कराया जाएगा।

IIT में 4,300 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त, केन्द्र सरकार ने संसद में दी जानकारी

Posted: 16 Mar 2022 06:00 PM PDT

IIT  में 4,300 से अधिक शिक्षकों के पद रिक्त, केन्द्र सरकार ने संसद में दी जानकारी



देश के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (आइआइटी) में शिक्षकों के 4,300 से अधिक पद खाली हैं। केंद्रीय शिक्षा राज्य मंत्री सुभाष सरकार ने राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में यह जानकारी साझा की। 


एक अन्य प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि देश में चार केंद्रीय विश्वविद्यालय पूर्णकालिक कुलपतियों (वीसी) के बिना काम कर रहे हैं। 


आइआइटी बांबे में 532, आइआइटी धनबाद में 447, आइआइटी मद्रास में 396, आइआइटी कानपुर में 351, आइआइटी रुड़की में 296 और आइआइटी बीएचयू में 289 पद खाली हैं। आइआइटी भुवनेश्वर में 115, आइआइटी गांधीनगर में 45 , आइआइटी हैदराबाद में 132, आइआइटी इंदौर में 81, आइआइटी जोधपुर में 65, आइआइटी मंडी में 73, आइआइटी पटना में 100, आइआइटी रोपड़ में 69 , आइआइटी तिरुपति में 18, आइआइटी पलक्कड़ में 24 पद खाली हैं।

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सिटीजन चार्टर लागू, समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित

Posted: 15 Mar 2022 06:14 PM PDT

राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय में सिटीजन चार्टर लागू, समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित

सात दिनों के अंदर किया जाएगा प्रवेश संबंधी समस्याओं का निराकरण


प्रयागराज। उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय के शिक्षार्थियों के लिए राहत वाली खबर है। अब उन्हें अपनी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार मुक्त विश्वविद्यालय के चक्कर नहीं काटने होंगे। विश्वविद्यालय की कार्य परिषद ने विश्वविद्यालय में सिटीजन चार्टर सर्विसेज को शुरू करने पर अपनी मुहर लगा दी है। यूनिवर्सिटी सिटीजन चार्टर लागू होने के बाद अब विभिन्न प्रकार की समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग समय सीमा निर्धारित कर दी गई है।



 कुलपति प्रो. सीमा सिंह की अध्यक्षता में हुई कार्य परिषद की बैठक में तय हुआ कि यूनिवर्सिटी सिटीजन चार्टर लागू होने के बाद कम से कम सात दिनों में समस्याओं का समाधान कर दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालय स्तर पर नोडल अफसर की नियुक्ति की जाएगी भूमिका प्रवेश प्रभारी, पाठ्य सामग्री प्रभारी परीक्षा नियंत्रक, अध्ययन केंद्र प्रभारी, वित्त अधिकारी और यौन उत्पीड़न प्रतिषेध समिति की अध्यक्ष की होगी किस समस्या का समाधान कितने दिनों में होगा।


बैठक में यह भी तय किया गया कि प्रवेश संबंधी समस्याओं, लेटरल इंट्री पुनः प्रवेश छात्र के नाम, प्रो वि उसके पिता माता के नाम, जन्म तिथि में संशोधन कार्यक्रम या पाठ क्रम में बदलाव से संबंधित आवेदनों का निस्तारण सात दिनों में होगा फीस वापसी से जुड़े मामलों का निस्तारण अधिकतम 30 दिनों में होगा। डुप्लीकेट डॉक्यूमेंट, ज़ न ल डिग्री / डिप्लोमा / सर्टिफिकेट परीक्षा केंद्र में बदलाव से संबंधित आवेदन 10 दिनों और डॉक्यूमेंट, डिग्री, डिप्लोमा, सर्टिफिकेट में संशोधन से संबंधित आवेदन 15 दिनों में निस्तारित किए जाएंगे।

18 साल तक की उम्र के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान करने के सुझाव पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब

Posted: 15 Mar 2022 05:40 PM PDT

18 साल तक की उम्र के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान करने के सुझाव पर केन्द्रीय शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाब


शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम, 2009 में संशोधन कर 18 साल तक की उम्र के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान करने के सुझाव को केंद्र सरकार ने अच्छा बताया है। सरकार ने सोमवार को कहा कि इस विषय पर राज्यों से बात करनी होगी और केंद्र सरकार अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाएगा। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा में कांग्रेस सदस्य मनीष तिवारी के पूरक प्रश्न के उत्तर में यह बात कही। 



तिवारी ने कहा कि 2009 के कानून में 6 से 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा का प्रावधान है, ऐसे में कई बच्चों के 9वीं कक्षा में पहुंचने पर विद्यालय उनसे शुल्क मांगते हैं और उनके सामने परेशानी खड़ी होती है। प्रधान ने उत्तर में कहा कि 2009 में तत्कालीन कांग्रेस नीत संप्रग सरकार के समय लाए गए आरटीई कानून में पर्याप्त प्रावधान नहीं हैं, इस बात को कांग्रेस सांसद तिवारी ने माना है, यह स्वागत योग्य बात है। 


'कुछ निजी विद्यालय 9 से 12 तक बच्चों को नि:शुल्क पढ़ा रहे'
प्रधान ने कहा कि इस कानून के तहत आठवीं के बाद बच्चों को समस्या आती है, मैं भी स्वीकार करता हूं। उन्होंने कहा कि यह राज्यों के अधिकार क्षेत्र का विषय है और कुछ निजी विद्यालय 9 से 12 तक की कक्षाओं में बच्चों को नि:शुल्क पढ़ा देते हैं। मंत्री ने कहा कि यह सुझाव अच्छा है और आज यह चिंता सबके सामने आई है। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए यह भी कहा कि इस बारे में 2009 में कानून बनाते समय भी सोचा जा सकता था।

 
'कानून में संशोधन के लिए राज्यों से करनी होगी चर्चा'
प्रधान ने कहा, "18 साल की उम्र तक के बच्चों को नि:शुल्क शिक्षा के लिहाज से कानून में संशोधन के लिए राज्यों से चर्चा करनी होगी। भारत सरकार अपनी जिम्मेदारी निभाएगी। हम शिक्षा का बजट बढ़ाते-बढ़ाते आगे बढ़ रहे हैं। इस साल बजट में वित्त मंत्री ने शिक्षा के लिए एक लाख करोड़ रुपए से अधिक दिए हैं।"

यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा में नकल कराने वालों पर लगेगा रासुका

Posted: 15 Mar 2022 05:12 PM PDT

यूपी बोर्ड 2022 परीक्षा में नकल कराने वालों पर लगेगा रासुका

यूपी बोर्ड 2022 की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षाओं में संगठित रूप से नकल कराने वालों पर रासूका के तहत कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर भी कानूनी कार्रवाई होगी। वहीं पहली बार कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी सॉफ्टवेयर के माध्यम से लगाई जाएगी। संवेदनशील जिलों में एसटीएफ नजर रखेगी। 


मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा बैठक की। यूपी बोर्ड परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो रही है। उन्होंने कहा कि संवेदनशील केन्द्रों पर एसटीएफ द्वारा नजर रखी जाएगी। सभी परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी चेक कर लिए जाएं।  परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्रों का वितरण जिलाधिकारी द्वारा नामित अधिकारी की निगरानी में होगा। हर जिले में जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट की निगरानी में परीक्षा संपन्न होगी। 

मुख्य सचिव ने जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि अफवाह फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए। परीक्षा केन्द्रों की आधारभूत सुविधाओं का शतप्रतिशत स्थलीय निरीक्षण करा लें। परीक्षा अवधि में निर्बाध बिजली की व्यवस्था की जाए और स्वास्थ्य, परिवहन, नगर विकास, पंचायती राज विभाग से अपेक्षा की गई  कि बोर्ड परीक्षा के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाओं उपलब्ध कराएं। मुख्य सचिव ने सभी जिलाधिकारी व पुलिस अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे स्वयं भी परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण कर लें।

अपर मुख्य सचिव आराधना शुक्ला ने जानकारी दी कि पहली बार कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की तैनाती ऑनलाइन होगी। इसी में उनकी हाजिरी भी लगेगी। परीक्षा केन्द्र पर मोबाइल फोन ले जाना वर्जित रहेगा। वहीं राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम लखनऊ में बनाया जाएगा। वीडियो कान्फ्रेन्सिंग में डीजीपी मुकुल गोयल, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, प्रमुख सचिव परिवहन राजेश कुमार सिंह, अपर पुलिस महानिदेशक कानून-व्यवस्था प्रशान्त कुमार, अपर पुलिस महानिदेशक एसटीएफ अमिताभ यश, सचिव बेसिक शिक्षा अनामिका सिंह, सचिव गृह तरुण गाबा, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा शम्भु कुमार व जय शंकर दुबे समते विभाग के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

कासगंज : 19/03/2022 को होली का स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश देखे

Posted: 15 Mar 2022 08:23 AM PDT

कासगंज : 19/03/2022 को होली का स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश देखे

एटा : 19/03/2022 को होली का स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश देखे

Posted: 15 Mar 2022 06:14 AM PDT


एटा : 19/03/2022 को होली का स्थानीय अवकाश घोषित, आदेश देखे

जिलाधिकारी गोरखपुर ने जारी किया आदेश, अब दिनांक-19/03/2022 को भी रहेगा होली का स्थानीय अवकाश

Posted: 15 Mar 2022 06:02 AM PDT

जिलाधिकारी गोरखपुर ने जारी किया आदेश,  अब दिनांक-19/03/2022 को भी रहेगा होली का स्थानीय अवकाश

बेसिक शिक्षा परिषद में लंबित कार्यों पर सचिव नाराज, चेतावनी देने के बाद कार्यालय में फाइलें मंगवाकर की कामकाज की समीक्षा

Posted: 14 Mar 2022 06:55 PM PDT

बेसिक शिक्षा परिषद में लंबित कार्यों पर सचिव नाराज, चेतावनी देने के बाद कार्यालय में फाइलें मंगवाकर की कामकाज की समीक्षा



प्रयागराज : हाई कोर्ट में सुनवाई के मामले में लखनऊ से आए बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सोमवार को परिषद कार्यालय में बैठ कर फाइलें मंगाकर कार्यों की समीक्षा की। बिना ठोस कारण के कार्यों को लटकाने वाले एक-एक कर्मचारियों को बुलाकर कारण पूछा। उचित जवाब नहीं मिलने पर चेताया कि नोटिस जारी करने के साथ जांच कराकर निलंबित करने के लिए यह आधार पर्याप्त है। 


उन्होंने मामूली वजहों से लटकी फाइलों को जिलों से फौरन वार्ता करके निस्तारित करने के निर्देश तो दिए ही, मानीटरिंग के लिए दूसरे कर्मचारी को भी साथ में लगा दिया। सचिव ने कर्मचारियों के साथ समीक्षा के दौरान कहा कि वह सप्ताह में कम से कम तीन दिन यहां बैठ कर लंबित कार्यों को निपटाएंगे। उन्होंने कोर्ट से जुड़े मामलों की फाइलों को भी खंगाला। बेवजह फाइल लटकी होने पर कर्मचारी को चेतावनी दी। उन्होंने किसी पर कार्यवाही तो नहीं की, लेकिन कई कर्मचारी उनकी निगाह में चढ़ गए। 


उनकी नाराजगी की स्थिति यह थी कि काम लटकाए रहे कर्मचारी से फाइल लेकर निस्तारित करने के लिए दूसरे कर्मचारी को दे दी। उन्होंने मीरजापुर के बर्खास्त एक शिक्षक के मामले में कोर्ट में अवमानना की स्थिति आने का कारण संबंधित लिपिक से पूछा। उसके पास कोई जवाब नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई। कई और कर्मचारियों से जवाब तलब किया। कहा कि फाइलें लटकाकर परेशान करने पर एक नोटिस जारी करने के साथ जांच कराकर जेल भेजने की भी कार्रवाई की जाएगी।


नए शैक्षिक सत्र में चलाएंगे जनजागरूकता 
सचिव प्रताप सिंह बघेल ने बताया कि परिषदीय स्कूलों की परीक्षा 22 मार्च से शुरू हो रही है। परीक्षा के बाद जन जागरूकता अभियान चलाकर नए शैक्षिक सत्र में विद्यालयों में बच्चों का प्रवेश कराया जाएगा। इस संबंध में एडी बेसिक और बीएसए को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि विद्यालयों में संसाधन बढ़ने से छात्र संख्या भी बढ़ी है। शैक्षिक स्तर और दुरुस्त कराया जाएगा।

यूपी बोर्ड : 17 मार्च से मिलेंगे प्रवेश पत्र, 24 मार्च से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा

Posted: 16 Mar 2022 07:02 PM PDT

यूपी बोर्ड : 17 मार्च से मिलेंगे प्रवेश पत्र, 24 मार्च से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा।

UP Board Admit Card 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र स्कूलों में पहुंचे, आज से शुरू होगा वितरण; आनलाइन व्यवस्था भी, खबर पढ़ें सबसे नीचे



डाउनलोड करने के लिए करें क्लिक 👇



प्रयागराज : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) सत्र 2022 की बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू हो रही है। इसके लिए तैयारियां अंतिम दौर में हैं। बोर्ड की ओर सूबे के सभी क्षेत्रीय कार्यालयों को प्रवेश पत्र भेज दिए गए हैं। विद्यालयों में परीक्षार्थियों को 17 मार्च से प्रवेश पत्र मिलने लगेंगे। इसके अलावा विद्यालयों के प्रधानाचार्य प्रवेशपत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर मुहर लगाकर अभ्यर्थियों को दे सकेंगे।


यूपी बोर्ड की 10 वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। बोर्ड के सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने बताया कि ऑफलाइन प्रवेश पत्र भेजने के बाद ऑनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में भी निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने बताया कि 17 मार्च से परीक्षार्थियों को विद्यालयों से प्रवेशपत्र दिए जाएंगे। क्षेत्रीय कार्यालयों से ऑफलाइन प्रवेश पत्र जिलों में भेजे जा रहे हैं। प्रवेशपत्र के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए हैं, ताकि परीक्षार्थियों को समय से प्रवेश पत्र प्राप्त हो सके।


Download UP Board Admit Card 2022 : यूपी बोर्ड सचिव ने बताया, छात्रों को कब और कैसे मिलेंगे एडमिट कार्ड

Download UP Board Admit Card 2022 : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने वर्ष 2022 की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 24 मार्च से शुरू होने के चलते प्रवेश पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया तेज हो गई है। छात्र स्कूलों से प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते हैं। बोर्ड सचिव दिव्यकांत शुक्ल की ओर से सोमवार को जारी सूचना के अनुसार वर्ष 2022 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाओं से संबंधित परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र उनके विद्यालय के प्रधानाचार्यों को 17 मार्च तक प्राप्त हो जाएगा।

सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल ने सभी डीआईओएस को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए डबल लॉक में रखवाने के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।

हर परीक्षार्थी को अपनी उत्तरपुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना रोल नंबर एवं आंसर शीट का नंबर अनिवार्य रूप से अंकित करे। कक्ष निरीक्षक ये सुनिश्चित करें कि उक्त आदेश का पालन किया गया है।

इस बार यूपी बोर्ड 10वीं में 27,81,654  और 12वीं में 24,1,035 विद्यार्थी हिस्सा लेंगे। परीक्षा राज्य के 8373 केंद्रों पर कराई जाएगी।

UP Board Admit Card 2022: यूपी बोर्ड परीक्षा के प्रवेश पत्र स्कूलों में पहुंचे, आज से शुरू होगा वितरण; आनलाइन व्यवस्था भी

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र क्षेत्रीय कार्यालयों से विद्यालयों में पहुंचा दिए हैं। इसे गुरुवार से विद्यालयों के माध्यम से परीक्षार्थियों को वितरित किया जाएगा। जहां आफलाइन प्रवेशपत्रों का बंडल नहीं पहुंचा है, वहां दिन भर में उपलब्ध कराना जिला विद्यालय निरीक्षक सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा प्रधानाचार्यों के पास यह विकल्प भी है कि परिषद की वेबसाइट से आनलाइन प्रवेश पत्र डाउनलोड कर मुहर लगाकर परीक्षार्थियों को दे सकेंगे।

यूपी बोर्ड परीक्षा 24 मार्च से शुरू होनी है। इसके पहले सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र विद्यालयों के माध्यम से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने प्रदेश के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए हैं। 24 मार्च से वर्ष 2022 की बोर्ड परीक्षा कराने के कार्यक्रम की घोषणा आठ मार्च को माध्यमिक शिक्षा निदेशक विनय कुमार पाण्डेय ने प्रयागराज में की थी। इस तरह परीक्षा के लिए तैयारियां सुनिश्चित करने के लिए लगभग 15 दिन का ही समय मिला है।

ऐसे में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा में सम्मिलित हो रहे कुल 51,92,689 परीक्षार्थियों तक प्रवेश पत्र उपलब्ध कराना भी बड़ा काम है। इसके लिए बोर्ड ने आफलाइन प्रवेश पत्र विद्यालयों में भेजने के अलावा आनलाइन प्रवेश पत्र जारी करने की व्यवस्था भी की, ताकि कोई परीक्षार्थी प्रवेश पत्र से वंचित न रहे। सचिव के मुताबिक अधिकांश विद्यालयों में बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालयों के माध्यम से प्रवेश पत्र पहुंचा दिए गए हैैं। जहां नहीं पहुंचे हैं, वहां भी पहुंचाए जा रहे हैं।

10वीं और 12वीं की परीक्षा दो पालियों में कराई जाएगी। बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने आफलाइन प्रवेश पत्र भेजने के बाद आनलाइन प्रवेश पत्र जारी किए जाने के संबंध में भी निर्देश जारी किए हैं। कहा है कि 17 मार्च से परीक्षार्थियों को विद्यालयों से प्रवेशपत्र दिए जाएंगे। परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड कर विद्यालयों के प्रधानाचार्यों द्वारा निर्गत किया जाने वाला प्रवेश पत्र भी मान्य होगा।

क्षेत्रीय कार्यालयों से आफलाइन प्रवेश पत्र जिलों में भेजे जा रहा हैं। प्रवेशपत्र के संबंध में व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश जिला विद्यालय निरीक्षकों को दिए गए हैं, ताकि सभी परीक्षार्थियों को प्रवेश पत्र प्राप्त हो सके। इस वर्ष कुल 51,92,689 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। इसमें हाईस्कूल के 27,81,654 और इंटरमीडिएट के 23,11,035 परीक्षार्थी हैं।


⚫ डाउनलोड करने के लिए करें क्लिक 👇

CISCE: कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से होंगी शुरू, आएंगे दो तरह के प्रश्न पत्र

Posted: 14 Mar 2022 04:37 PM PDT

CISCE: कक्षा 10 और 12 की परीक्षाएं 25 अप्रैल से होंगी शुरू, आएंगे दो तरह के प्रश्न पत्र

इस बार से बोर्ड दो सेमेस्टर में बोर्ड परीक्षा करा रहा है। पहला सेमेस्टर बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र पर आधारित था। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है।


सीआईएससीई की दूसरे सेमेस्टर की बोर्ड परीक्षा में इस बार दो तरह के प्रश्न पत्र आएंगे। बोर्ड ने पहली बार यह व्यवस्था की है। छात्रों और स्कूलों में इसे लेकर किसी भी प्रकार की असमंजस की स्थिति पैदा न हो, इसलिए बोर्ड के सचिव गैरी अरथून ने दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।

इस बार से बोर्ड दो सेमेस्टर में बोर्ड परीक्षा करा रहा है। पहला सेमेस्टर बहुविकल्पीय प्रश्न पत्र पर आधारित था। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा 25 अप्रैल से प्रारंभ हो रही है। कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं 25 अप्रैल से प्रारंभ होंगी। दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा वर्णनात्मक होगी। बहुविकल्पीय नहीं होगा। कक्षा 10 और 12 दोनों की परीक्षाएं डेढ़-डेढ़ घंटे की होंगी। बोर्ड ने इस बाबत मॉडल प्रश्न पत्र भी जारी किए हैं, लेकिन इसके साथ पुराने पैटर्न का भी प्रश्न पत्र छात्रों को दिया जाएगा। 

नए पैटर्न का प्रश्न पत्र उन छात्रों को दिया जाएगा जो पहली बार दो सेमेस्टर वाली परीक्षा प्रणाली में शामिल हो रहे हैं, जबकि पुराने पैटर्न का प्रश्न पत्र उन छात्रों को दिया जाएगा जो पहले भी बोर्ड परीक्षा दे चुके हैं। या तो वे दोबारा बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे होंगे। कई छात्र ऐसे भी हैं जो एक-एक विषय में बोर्ड परीक्षा देते है। ऐसे छात्रों को जो पुराने पैटर्न का प्रश्न पत्र दिया जाएगा वह तीन घंटे का होगा। बोर्ड ने इनकी भी अलग से समय सारिणी जारी कर दी है। इनकी परीक्षा भी 25 अप्रैल से शुरू होंगी।

इस बार यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बच नहीं पाएंगे प्रधानाचार्य व शिक्षक, चिकित्सकीय अवकाश पर देना होगा सीएमओ का प्रमाण पत्र

Posted: 13 Mar 2022 06:15 PM PDT

इस बार यूपी बोर्ड बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से बच नहीं पाएंगे प्रधानाचार्य व शिक्षक, चिकित्सकीय अवकाश पर देना होगा सीएमओ का प्रमाण पत्र



बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी। माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। इधर, शासन की ओर से शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने विशेष निर्देश जारी किया है। 

यूपी बोर्ड परीक्षा ड्यूटी से अब प्रधानाचार्य व शिक्षक बच नहीं पाएंगे। अभी तक यह लोग चिकित्सीय अवकाश के नाम पर परीक्षा ड्यूटी से बच निकलते थे, लेकिन अब माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव ने चिकित्सीय अवकाश में कड़ा नियम लागू कर दिया है। अब चिकित्सीय अवकाश प्रमाण पत्र पर सीएमओ की मुहर लगने के बाद ही शिक्षकों को अवकाश मिलेगा।


यूपी बोर्ड परीक्षा से बचने के लिए प्रधानाध्यापक व शिक्षक परीक्षा से पहले चिकित्सीय अवकाश प्राप्त कर लेते थे, जिससे बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षकों की नियुक्ति में कठिनाई होती थी। बोर्ड परीक्षा में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई शिक्षक तो ड्यूटी से बचने के लिए प्राइवेट अस्पताल से चिकित्सीय प्रमाण पत्र लगाकर अवकाश ले लेते थे।


सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने आदेश दिए हैं कि बोर्ड परीक्षा से पूर्व कोई प्रधानाचार्य या शिक्षक चिकित्सीय अवकाश के लिए आवेदन करता है तो उन्हें जिले के सीएमओ के पास उनकी अस्वस्थता की पुष्टि कराने तथा चिकित्सा आवेदन पत्र की प्रति हस्ताक्षरित कराने के लिए भेजा जाए। सीएमओ के जारी किए गए प्रमाण पत्र के आधार पर ही चिकित्सीय अवकाश मान्य किया जाए। 


उन्होंने जिला विद्यालय निरीक्षक को निर्देश दिए कि परीक्षा शुरू होने से पहले यदि किसी प्रधानाचार्य या शिक्षक ने चिकित्सीय अवकाश के लिए आवेदन किया हो तो उसका सीएमओ कार्यालय से परीक्षण अवश्य करवाएं। बिना सीएमओ के चिकित्सीय प्रमाण पत्र के अवकाश न दें। 


परीक्षा ड्यूटी में नहीं चलेगा बहाना, देना होगा सीएमओ का प्रमाण पत्र


बीमारी का बहाना बनाकर बोर्ड परीक्षा की ड्यूटी से कन्नी काटने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं के लिए बुरी खबर है। अब उनकी मनमानी नहीं चलेगी। अगर बीमार हैं तो उनको सीएमओ से इसका प्रमाणपत्र बनवाना होगा। इसके बाद ही अवकाश स्वीकृत किया जाएगा।

माध्यमिक शिक्षा परिषद सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने जारी किए पत्र में बताया कि वर्ष 2022 की संस्थागत और व्यक्तिगत परीक्षाएं एक साथ होंगी। पिछली परिषदीय परीक्षाओं में सामने आया है कि प्रधानाचार्य, शिक्षक, केंद्र व्यवस्थापक, कक्ष निरीक्षक का कार्य नहीं करना चाहते हैं।


बीमारी का प्रमाणपत्र देकर चिकित्सीय छुट्टी पर चले जाते हैं। इस वजह से डीआईओएस को परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापकों और कक्ष निरीक्षकों की तैनाती में दिक्कत आती है। परीक्षाएं अच्छे से चलें, इसलिए निर्णय लिया गया है कि जो शिक्षक-शिक्षिकाएं चिकित्सीय छुट्टी के लिए आवेदन करेंगे, उनकी बीमारी की पुष्टि सीएमओ करेंगे। इसके लिए उनके प्रमाणपत्र की जरूरत होगी। उसके बाद ही चिकित्सीय अवकाश मिलेगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक

Posted: 13 Mar 2022 06:09 PM PDT

यूपी बोर्ड परीक्षा : उत्तर पुस्तिका के हर पृष्ठ पर लिखना होगा अनुक्रमांक


यूपी बोर्ड परीक्षा में इस बार परीक्षार्थी को उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका का क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करने का आदेश हुआ है। इस संबंध में केंद्र व्यवस्थापकों एवं कक्ष निरीक्षकों को भी शासन की ओर से निर्देश जारी किए गए हैं।



बोर्ड परीक्षा की समय सारिणी जारी हो चुकी है। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं 24 मार्च से प्रारंभ होकर 12 अप्रैल तक चलेंगी।  माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की तैयारियों में जुटा है। 


इधर, शासन की ओर से शिक्षा निदेशक माध्यमिक ने विशेष निर्देश जारी किया है। इसके अंतर्गत परिषदीय परीक्षाओं में सम्मिलित होने वाले परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अनुक्रमांक एवं उत्तर पुस्तिका क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करने और कक्ष निरीक्षक भी यह सुनिश्चित करने को कहा है। कक्ष निरीक्षकों का यह व्यक्तिगत उत्तरदायित्व होगा।


प्रत्येक परीक्षार्थी को अपनी उत्तर पुस्तिका का क्रमांक उपस्थिति पत्रक पर निर्धारित कॉलम में भी अंकित करना अनिवार्य होगा।

UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2022 : बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, 24 मार्च से परीक्षाएं

Posted: 13 Mar 2022 04:46 PM PDT

UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2022 : बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए टोल फ्री नंबर जारी, 24 मार्च से परीक्षाएं

UPMSP UP Board 10th, 12th Exam 2022: यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं के लिए बोर्ड ने टोल फ्री नंबर जारी किया है। सचिव दिव्यकांत शुक्ल के अनुसार परीक्षार्थियों की परीक्षा विषयक समस्याओं तथा जिज्ञासाओं के समाधान के लिए 18001805310 और 18001805312 नंबर पर सुबह आठ से रात आठ बजे तक हेल्पलाइन संचालित हैं। परीक्षार्थी विषय विशेषज्ञों से दूरभाष पर वार्ता कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान कर सकते हैं।


देश के सबसे बड़े बोर्ड की परीक्षा तिथियां 9 मार्च को घोषित कर दी गई थीं। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 मार्च 2022 से शुरू होंगी 12 अप्रैल 2022 तक चलेंगी। 

बता दें, यूपी बोर्ड ने पिछले साल जारी किए गए शैक्षणिक कैलेंडर में मार्च आखिर में 10वीं-12वीं की परीक्षाएं प्रस्तावित की थीं। 2022 की बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल के 27,81,654 और इंटर के 24,1,035 छात्र-छात्राएं सम्मिलित होंगे।। यानी 51 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होंगे।

यूपी बोर्ड : केंद्रों पर पहुंचने लगीं कॉपियां, प्रवेश पत्र होली से पहले होगा जारी

Posted: 13 Mar 2022 04:37 PM PDT

यूपी बोर्ड : केंद्रों पर पहुंचने लगीं कॉपियां, प्रवेश पत्र होली से पहले होगा जारी

24 मार्च से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा की तैयारियां तेज हो गई हैं। जिला विद्यालय निरीक्षकों ने परीक्षा केंद्रों को सादी उत्तरपुस्तिकाएं और कलाप्रपत्र भेजना शुरू कर दिया है। होली से पहले 14 या 15 तक छात्र-छात्राओं के प्रवेश पत्र भी भेज दिए जाएंगे। सचिव यूपी बोर्ड दिव्यकांत शुक्ल ने सभी डीआईओएस को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा और गोपनीयता सुनिश्चित करने के लिए डबल लॉक में रखवाने के इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं।


माध्यमिक शिक्षा निदेशक और यूपी बोर्ड के सभापति विनय कुमार पांडेय ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देशित किया है कि बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित होने वाले प्रत्येक परीक्षार्थी अपनी उत्तरपुस्तिका के प्रत्येक पृष्ठ पर अपना अनुक्रमांक एवं उत्तरपुस्तिका का क्रमांक अनिवार्य रूप से अंकित करे। कक्ष निरीक्षक ये सुनिश्चित करें कि उक्त आदेश का पालन किया गया है।

सीएमओ के प्रमाणपत्र पर मिलेगा अवकाश

बोर्ड परीक्षा में अक्सर देखने को मिलता है कि तमाम प्रधानाचार्य और अध्यापक, केंद्र व्यवस्थापक व कक्ष निरीक्षक का कार्य नहीं करना चाहते। इसके लिए अस्वस्थ होने का प्रमाणपत्र लगा देते हैं। सचिव दिव्यकांत शुक्ल ने सभी मुख्य चिकित्साधिकारी को 10 मार्च को पत्र लिखा है कि चिकित्सकीय अवकाश की संस्तुति करने से पहले भलीभांति परीक्षण कर लिया जाए कि अवकाश देना आवश्यक है अथवा नहीं, क्योंकि परीक्षा का कार्य भी अत्यंत आवश्यक और समयबद्ध है।

आंकड़ों पर एक नजर

27,81,654 परीक्षार्थी देंगे हाईस्कूल की परीक्षा

24,1,035 छात्र-छात्राएं इंटरमीडिएट में पंजीकृत

8373 केंद्रों पर कराई जाएगी बोर्ड परीक्षाएं

Post Bottom Ad

Pages