आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 20, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आज़मगढ़: कपड़ा फाड़ होली विवाद के दौरान पुलिस पर हमले में 08 अरेस्ट

Posted: 19 Mar 2022 08:35 AM PDT


शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में विवाद निपटाने गई पुलिस टीम पर हुआ था हमला

आजमगढ़: होली के दिन शाम को कपड़ा फाड़ होली के विवाद में पुलिस पर पथराव ने 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इन पर आरोप है कि 2 पक्षों के बीच हुए विवाद का निपटारा करने जब पुलिस पहुंची तो एक पक्ष ने पुलिस पर ही पथराव कर दिया। पथराव में 2 सिपाहियों संदीप कुमार और इंद्रजीत को गंभीर चोट भी लगी थी, जिन्हें देर रात इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। देर रात्रि ही गांव में पुलिस तैनात कर दी गई थी। मामले में केस दर्ज किया गया। देर रात ही इस मामले में 5 आरोपियों को हिरासत में लिए जाने की पुष्टि जिले के एसपी सिटी शैलेन्द्र लाल ने की।
शनिवार दोपहर तक पुलिस ने हमला करने वालों में आठ आरोपियों को इस मामले में गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में से अंगद चौहान, राम शब्द चौहान, अभिमन्यु चौहान, इन्द्रेश चौहान, अंबुज चौहान, राजेश चौहान, राजन चौहान व ऊषा देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सभी आरोपी कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले हैं।

आज़मगढ़: वीडियो- सपा नेता रमाकांत यादव बोले- होली हमारा त्योहार नहीं...

Posted: 19 Mar 2022 08:01 AM PDT



मैं खुद होली नही मनाता और लोगों को भी मना करता हूं- रमाकांत यादव

होली पर नही बाबा साहब की जयंती पर देंगे शुभकामनाएं- सपा विधायक

आज़मगढ़: शुक्रवार को पूरा देश होली के रंग में सराबोर है। यूपी में आम लोगों से लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ और अखिलेश यादव तक होली खेल रहे हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी के नवनिर्वाचित विधायक और बाहुबली नेता रमाकांत यादव ने होली को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने होली को पर्व मानने से इनकार करते हुए कहा है कि वह इसे नहीं मनाते हैं। रामाकांत यादव ने इस मौके पर लोगों को शुभकामनाएं देने से इनकार करते हुए कहा है कि वह दूसरों को भी यह त्योहार नहीं मनाने को कहते हैं।
रमाकांत यादव ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा, ''पहली बात तो यह है कि मैं खुद होली मनाता नहीं हूं और लोगों को मना करता हूं कि होली हम लोगों का त्योहार नहीं है। यह होली क्यों मनाते हैं, मैं इससे दुखी हूं, इसलिए हम होली मनाने से लोगों को मना करते हैं।'' रमाकांत यादव का यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में रमाकांत यादव यह भी कहते दिख रहे हैं कि मैं होली नही मानता तो इस पर शुभकामनाएं नही दूंगा, आगे बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर की जयंती है तब शुभकामनाएं दूंगा।

आजमगढ़: मार्ग दुर्घटनाओं में दो युवकों की मौत, तीन घायल

Posted: 19 Mar 2022 04:02 AM PDT


एक दुर्घटना में बाइक पेड़ से टकराई, दूसरी में दो बाइकों की हुई आमने-सामने टक्कर

आजमगढ़: जनपद में हुई विभिन्न मार्ग दुर्घटनाओं में जहां दो युवकों की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गये। सिधारी थाना अंतर्गत टिल्लूगंज बाजार के समीप शुक्रवार की दोपहर

आगे पढ़ें …

आजमगढ़-मऊ एमएलसी सीट पर भाजपा ने बनाया अरूणकांत यादव को प्रत्याशी

Posted: 19 Mar 2022 03:43 AM PDT

अरुणकांत यादव- फाइल चित्र

सपा के बाहुबली विधायक रमाकांत यादव के बेटे अरुनकान्त  बोले- इस बार चुनाव में टूटेगा जातिबंधन


आज़मगढ़: भारतीय जनता पार्टी ने आजमगढ़-मऊ विधान परिषद चुनाव के लिए फूलपुर पवई से पूर्व भाजपा विधायक अरूणकांत यादव को प्रत्याशी बनाया है। अरूणकांत यादव 2017 के विधानसभा चुनाव में फूलपुर पवई से भाजपा के टिकट पर निर्वाचित हुए थे। इस बार सपा ने उनके पिता रमाकांत यादव को मैदान में उतार दिया था, जिस पर अरूणकांत यादव ने विधानसभा का चुनाव लड़ने से इंकार कर दिया था। विधानसभा चुनाव के समय ही उन्होंने विधान परिषद का चुनाव लड़ने की बात कही थी। हालांकि भाजपा से विधान परिषद के टिकट के लिए बड़ी संख्या में पदाधिकारी लाईन में थे पर पार्टी नेतृत्व ने अरूणकांत यादव पर भरोसा जताया है। जिले की इस सीट पर अभी तक सपा के राकेश यादव का कब्जा है।
मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक व विधान परिषद के भाजपा प्रत्याशी अरूणकांत यादव का कहना है कि इस बार के चुनाव में जाति का बंधन टूटेगा। सभी लोग एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे। इसके पीछे का तर्क देते हुए अरूणकांत यादव ने बताया कि 2022 के विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा एक भी सीट जीत नहीं पाई है। ऐसे में सरकार और जनता के बीच कोई प्रतिनिधि नही है, जो जिले की जनता की बात सरकार तक पहुंचा सके। अरूणकांत यादव ने कहा कि विभिन्न जाति और धर्म के लोगों से हमारी बात हुई और सभी लोगों का कहना है कि जहां सम्मान मिलेगा हमलोग वहीं रहेंगे। ऐसे में विधान परिषद के चुनाव में इस बार जिले में जाति-बंधन टूटता दिख रहा है और यह चुनाव भाजपा जीतेगी।

आज़मगढ़: विवाद की खबर पर पहुंचे सिपाहियों पर हमला, दो घायल

Posted: 19 Mar 2022 03:23 AM PDT


शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर में शुक्रवार की रात दो पक्षों में मारपीट की सूचना पर गई थी पुलिस

भारी संख्या में फोर्स ने पहुंचकर लोगों को शांत किया,05 हिरासत में

आजमगढ़: शहर कोतवाली क्षेत्र के सलेमपुर गांव में शुक्रवार की रात साढ़े आठ बजे होली के दौरान दो पक्षों में मारपीट की खबर पाकर पहुंचे दो सिपाहियों पर एक पक्ष ने पथराव कर दिया। इससे दोनों घायल हो गए। इसकी जानकारी पर भारी संख्या में पहुंची फोर्स ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। घायल सिपाहियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
बलरामपुर चौकी इंचार्ज प्रदीप कुमार मिश्रा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सलेमपुर में होली को लेकर दो पक्षों में विवाद व मारपीट हो रही है। इसके बाद चौकी के सिपाही इंद्रजीत चौधरी व संदीप कुमार व अन्य सलेमपुर पहुंचे। वहां दोनों पक्षों को शांत करने का प्रयास किया जा रहा था कि एक पक्ष उग्र हो गया और पथराव कर दिया। अचानक ग्रामीणों को हमलावर देख विवाद छोड़ पुलिसकर्मी भागने लगे, लेकिन तब तक इंद्रजीत और संदीप को पत्थर लगा और वे घायल हो गए। यह खबर उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो भारी संख्या में फोर्स ने पहुंचकर लोगों को शांत किया। गांव में एहतियात के तौर पर फोर्स तैनात कर दी है।
घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आपातकालीन कक्ष में तैनात डा. राघवेंद्र सिंह और फार्मासिस्ट मिथुन कुमार ने दोनों पुलिसकर्मियों की हालत खतरे से बाहर बताई है। पुलिस अधीक्षक नगर शैलेंद्र लाल ने बताया कि मौके पर स्थिति शांतिपूर्ण है। पुलिस पर पथराव करने वाले अन्य आरोपितों को चिह्नित कर कार्रवाई की जा रही है।

Post Bottom Ad

Pages