सुल्तानपुर टाइम्स |
- बुलडोजर के खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर
- सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा
- दरवाजे पर थी बारात, दुल्हन बोली- निकाह कुबूल नहीं
- महिला प्रोफेसर ने दी थी डीन की हत्या की सुपारी
| बुलडोजर के खौफ से दुष्कर्म के आरोपी ने किया सरेंडर Posted: 21 Mar 2022 10:14 PM PDT लखनऊ रेलवे स्टेशन पर महिला के साथ दुष्कर्म के आरोपी शुभम मोदनवाल उर्फ अन्ना ने घर पर बुलडोजर चलने के भय से पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। घटना के बाद से वह फरार चल रहा था और पुलिस उसकी खोजबीन कर रही थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं लग रहा था।पुलिस ने बुलडोजर लाकर उसके घर के सामने खड़ा कर दिया। पुलिस ने चेतावनी दी थी अगर 24 घंटे के भीतर उसने अपने आपको पुलिस के हवाले नहीं किया तो घर गिरा दिया जाएगा। घर ढहाए जाने की आशंका से भयभीत आरोपी ने सरेंडर ़कर दिया। पुलिस का यह तरीका क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है वहीं योगी सरकार में बुलडोजर का खौफ लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है।प्रतापगढ़ रेलवे स्टेशन परिसर में बने शौचालय में शनिवार की भोर में महिला से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ढूंढ रही थी। रेलवे प्रशासन और रेलवे की पुलिस भी उसकी खोजबीन कर रही थी. वह पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। दबाव अधिक होने के कारण पुलिस किसी भी दशा में उसे गिरफ्तार करने के लिए मशक्कत कर रही थी।इसी बीच पुलिस ने आरोपी के घर के सामने रविवार की रात में बुलडोजर खड़ा कर दिया। चेतावनी भी दी कि यदि वह 24 घंटे के भीतर सरेंडर नहीं करता है तो उसका मकान ध्वस्त कर दिया जाएगा। पुलिस की यह तरकीब काम कर गई और आरोपी शुभम के भंगवा चुंगी पर खड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे पकड़ लिया। अंतू थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली विवाहिता शुक्रवार की रात अपने पति के साथ अहमदाबाद जाने के लिए घर से निकली। परिवार का एक युवक भी उनके साथ था। उन्हें भोर में प्रयागराज के लिए ट्रेन पकड़नी थी।प्रयागराज से उनकी अहमदाबाद की ट्रेन थी। रात करीब बारह बजे विवाहिता का पति खाना लेने के लिए निकला। काफी देर बाद भी वह नहीं लौटा। इस बीच विवाहिता शौच के लिए शौचालय की खोजबीन करने लगी। उसका आरोप है कि वाहन स्टैंड के पास मिले एक युवक ने उसे रेलवे के सुलभ शौचालय की चाबी देते हुए भेज दिया।जैसे ही वह ताला खोलकर भीतर घुसी कि पीछे से वह युवक भी आ गया। युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। धमकाते हुए आरोपी युवक बाहर निकल आया। कुछ देर बाद विवाहिता को खोजते हुए परिवार का युवक पहुंचा। उसकी आपबीती सुनकर उसने आरोपी युवक को दबोच लिया।इस दौरान वहां भीड़ जुट गई। इस बीच आरोपी युवक के साथी पहुंच गए। वे विवाहिता के साथ आए युवक को पीटने लगे। मौका पाकर आरोपी युवक भाग निकला। घटना के बाद पीड़िता घर लौट गई। उसने गड़वारा पुलिस चौकी पर शिकायत की। वहां से उसे रेलवे स्टेशन भेज दिया गया। बाद में उसने नगर कोतवाली पुलिस से शिकायत की। |
| सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद से दिया इस्तीफा Posted: 21 Mar 2022 10:11 PM PDT लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। गोरखपुर से विधायक चुने जाने के बाद उन्होंने यह इस्तीफा विधान परिषद सभापति को भेजा था, जिसे स्वीकार कर लिया गया है। विधान परिषद के प्रमुख सचिव राजेश सिंह की ओर से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि विधान परिषद में योगी आदित्यनाथ का पद 22 मार्च से रिक्त माना जाएगा।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सितंबर 2017 में विधान परिषद के सदस्य निर्वाचित हुए थे। |
| दरवाजे पर थी बारात, दुल्हन बोली- निकाह कुबूल नहीं Posted: 21 Mar 2022 09:05 PM PDT |
| महिला प्रोफेसर ने दी थी डीन की हत्या की सुपारी Posted: 21 Mar 2022 09:04 PM PDT लखनऊ कृषि विवि के वेटनरी डीन पर हमले के मामले में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। साथी महिला प्रोफेसर ने डीन बनने के लालच में प्रेमी के साथ मिलकर हत्या के लिए पांच लाख की सुपारी दी थी। पुलिस ने महिला प्रोफेसर के प्रेमी, सुपारी दिलाने वाले आरोपी और उधम सिंह गैंग के शूटर को गिरफ्तार किया है। वेटनरी डीन डा. राजवीर सिंह पर 11 मार्च की शाम गोलीबारी हुई थी।एसएसपी ने सोमवार को खुलासा किया कि डा. राजवीर सिंह के साथ काम करने वाली महिला प्रोफेसर डा. आरती भटेले खुद डीन बनना चाहती थी। उन्होंने राज्यपाल से कई बार डा. राजवीर की योग्यता को लेकर शिकायत भी की थी। बाद में आरती ने अपने प्रेमी बिल्डर अनिल बालियान के साथ मिल कर राजवीर की हत्या की साजिश की। इसमें अनिल ने पड़ोसी मुनेंद्र बाना की मदद ली। मुनेंद्र ने अपने साले और उधम सिंह गैंग के शूटर आशु को हत्या की सुपारी दिलाई। आशु ने नदीम निवासी हापुड़ के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। डा. आरती और नदीम अभी फरार हैं।डीन की हत्या की साजिश को शातिराना अंदाज में प्लान किया गया। रेकी करने से लेकर खुद को बचाने की पहले से ही प्लानिंग की गई थी। यही कारण था कि वारदात के समय आरोपी महिला प्रोफेसर और उसका प्रेमी अनिल बालियान शॉपरिक्स मॉल में शॉपिंग करने पहुंच गए और खुद की उपस्थिति दूसरी जगह दिखाई।एसएसपी ने बताया कि डा. आरती भटेले और बिल्डर अनिल बालियान के बीच वर्ष 2014 से परिचय था। एसएसपी ने बताया कि डीन डा. राजवीर को मारने के लिए करीब 3 माह से प्लानिंग की जा रही थी। पूरी प्लानिंग इस तरह से की गई कि पुलिस वारदात के बाद कड़ियां न जोड़ पाए। ऐसे में सभी आरोपियों ने आपस में फोन पर बातचीत कम कर दी थी और केवल व्हाट्सएप कॉल की जा रही थी।वारदात से कुछ ही समय पहले ही अनिल ने व्हाट्सएप कॉल करके डा. आरती को अपने पास कॉलोनी में बुलाया और यहीं से दोनों शॉपिंग के लिए शॉपरिक्स मॉल पहुंच गए। यहां लगातार दोनों कैमरे के सामने मौजूद रहे, ताकि कोई परेशानी होने पर पुलिस को कैमरे की फुटेज दिखाकर गुमराह किया जा सके।पूछताछ में खुलासा हुआ कि अनिल ने डीन की हत्या के लिए अपनी .30 बोर की पिस्टल भी आशु को दी थी। आरोपी को 7 मार्च को रेकी कराने के बाद लाइसेंसी पिस्टल और 9 मैगजीन दी गई। इन सभी मैगजीन में 63 गोलियां थी। बताया था कि तमंचे से बात न बने तो पिस्टल से गोली चला देना। पुलिस ने यह पिस्टल भी बरामद की है। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



