आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Wednesday, March 9, 2022

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …

आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। …


आजमगढ़: वाहन में अनुपयोगी पोस्टल बैलेट मिलने पर सपा नेताओं का हगांमा

Posted: 09 Mar 2022 10:31 AM PST


डीएम ने लापरवाही मान बीडीओ अजमतगढ़ के निलंबन की किया संस्तुति,वाहन भी होगा सीज

आजमगढ़ : बुधवार की देर शाम शहर से सटे मतगणना स्थल एफसीआइ गोदाम बेेलइसा के निकट खंड विकास अधिकारी की गाड़ी में पोस्टल बैलेट मिलने के बाद बड़ा हंगामा हो गया। इसकी भनक सपा के नेताओं लगी तो पलक झपकते ही पूर्व मंत्री व आजमगढ़ सदर के सपा प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव, विधायक संग्राम सिंह यादव समेत कई बड़े नेता मौके पर जा पहुंचे तो सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने इलाके की पूरी घेराबंदी कर दी। डीएम अमृत त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य पहुंचे तो आरोपित बीडीओ के निलंबन और उनकी गाड़ी सीज करने की मांग उठी, जिसे जिलाधिकारी ने स्वीकार कर लिया।
अजमतगढ़ के खंड विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा शाम में सात बजे गाड़ी का पास बनवाने के लिए बेलइसा स्थित मतगणना स्थल पर गए थे। वहां पहले से ही मौजूद सपा के कार्यकर्ताओं ने उनकी गाड़ी रोक ली। हालांकि, इससे पूर्व भी सपा के लोगों ने एक एसडीएम की गाड़ी रोकी तो वे चुनाव संबंधी कार्य के लिए खाली हाथ वहां गए थे। सपा के लोगों ने एसडीएम की गाड़ी को चेक किया तो कुछ नहीं मिला, लिहाजा उनके लौटने पर कार्यकर्ताओं ने उन्हें जाने दिया।
वहीं, बीडीओ की गाड़ी चेक की तो अनुपयोगी पोस्टल बैलेट मिल गए, जिसके बाद हंगामा मच गया। देखते ही देखते पांच सौ से ज्यादा सपा कार्यकर्ता मौके पर जुट गए। जिलाधिकारी ने देर रात बताया कि अनुपयोगी पोस्टल बैलेट को वोट पड़ने वाले दिन ही जमा कर देना चाहिए, लेकिन बीडीओ ने नहीं किया। यह उनकी घोर लापरवाही है, जिसके लिए निर्वाचन आयोग को सूचित करते हुए उनके निलंबन की संस्तुति भेजी गई है। सपा के नेताओं से भी बात कर उनको संतुष्ट कर लिया गया है। मिले हुए पोस्टल बैलेट को आरओ की सुपुर्दगी दे दिया गया है। उधर, सपा के जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने बताया कि बीडीओ के खिलाफ एफआइआर, निलंबन, गाड़ी सीज की मांग की गई है, जिसे डीएम ने मान लिया है। मौके पर सपा के पूर्व मंत्री व सदर विधायक दुर्गा यादव पूर्व जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव, विधायक नफीस अहमद इत्यादि नेता पहुंचे थे।

आजमगढ़: काउंटिंग को लेकर प्रशासन ने कसी कमर, रहेगी त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था

Posted: 09 Mar 2022 08:01 AM PST



सीसीटीवी से होगी मॉनिटरिंग, 16 मजिस्ट्रेट रखेंगे नजर- डीएम


पूरी काउंटिंग व्यवस्था पैरामिलिट्री और भारी पुलिस फोर्स के हवाले होगी- एसपी

आजमगढ़: जिले गुरुवार को होने वाली काउंटिंग की तैयारी जिला प्रशासन ने पूरी कर ली है। देर रात्रि निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी और एसपी अनुराग आर्य ने आला अधिकारियों के साथ बेलइसा और चकवल काउंटिंग स्थल का दौरा कर समीक्षा भी की। जिले के निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी का कहना है कि काउंटिंग के लिए 14-14 की टेबल लगाई गई है। हर एक राउंड में तीन स्तरीय सुरक्षा की गई है। पूरी काउंटिंग की वीडियोग्राफी और सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी।
इसके साथ ही काउंटिंग में शामिल होने वाले एजेंट्स काे नामित कर दिया गया है। इस पूरी व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए 16 मजिस्ट्रेट लगाए गए हैं। डीएम बोले कि हमारी तैयारियां पूरी हैं। डीएम ने मातहतों को निर्देश भी दिया है कि काउंटिंग स्थल पर कोई भी अनाधिकृत व्यक्ति प्रवेश नहीं करेगा। टेबुलेशन शीट को फाइनल करने से पहले उसकी हर स्तर से जांच कर ली जाए। टेबुलेशन शीट के फाइनल होते ही फोटोकॉपी कर सारे एजेंट को वितरित कर दिया जाए। पोस्टल बैलेट की मतगणना में विशेष सावधानी के लिए रिजेक्टेड पोस्टल बैलेट की रिकाउंटिंग एवं वीडियोग्राफी सुनिश्चित करवाने के निर्देश दिए । मतगणना के दौरान किसी भी प्रकार की शंका होने पर ऑब्जर्वर से जानकारी की जा सकती है। फार्म 17सी के संबंधित अधिकारी व्यक्तिगत रूप से चेक कर लिया जाय।
वहीं एसपी अनुराग आर्य ने कहा कि पूरी काउंटिंग व्यवस्था पैरामिलिट्री और पुलिस फोर्स के हवाले होगी। बिना पास के किसी व्यक्ति को इंट्री नहीं दी जाएगी। इसके साथ ही पांच कंपनी पैरामिलिट्री और दो कंपनी पीएसी की लगाई गई है। इस पूरी काउंटिंग में दो हजार से अधिक पुलिस के जवानों को भी लगाया गया है।
काउंटिंग परिसर के 200 मीटर की दूरी तक गाड़ियों को खड़ी करने की इजाजत नहीं होगी। उनका कहना है कि काउंटिंग स्थल पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। गौरतलब है की
आजमगढ़ जिले की सभी 10 विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के भाग्य का फैंसला ईवीएम में कैद है। 10 मार्च की सुबह से ही इन प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला खुलना शुरू होगा। शाम तक पूरी स्थिति क्लियर हो जाएगी। हालांकि काउंटिंग से पूर्व सभी दल अपने प्रत्याशियों के जीत के दावे करते नजर आ रहे हैं।

आज़मगढ़: लोकतंत्र,संविधान बचाने को न्यायपूर्ण मतगणना हो- मिठाई लाल भारती

Posted: 09 Mar 2022 06:51 AM PST


हर विधानसभा से 10-10 हजार कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुँच निगरानी करेंगे-मतगणना प्रभारी, सपा

आज़मगढ़: समाजवादी पार्टी ईवीएम की सुरक्षा को लेकर सशंकित है। निर्वाचन आयोग व पुलिस-प्रशासन पर अविश्वास जताते हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को चौकन्ना रहने का निर्देश दिया है। सैकड़ों कार्यकर्ता रात-दिन मतगणना स्थल पर डटे हुए हैं। वहीं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने दस मार्च को मतगणना के लिए सूबे में 81 प्रभारी नामित किए हैं। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती को आजमगढ़ का मतगणना प्रभारी नामित किया गया है। उनके आने के बाद निष्पक्ष मतगणना के सन्दर्भ में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं समस्त प्रत्याशी द्वारा जिलाधिकारी आजमगढ़ को ज्ञापन सौपा गया। जिसके माध्यम से कहा गया कि जनपद आजमगढ़ की दसों विधानसभा की मतगणना निष्पक्ष व न्यायपूर्ण करायी जाय, जिसमें किसी भी प्रकार की धांधली न हो, जिससे लोकतंत्र व संविधान की रक्षा हो सके, जिससे दलितो, पिछड़ों, अल्पसंख्यकों व अन्य कमजोर वर्ग के लोगो को न्याय मिल सके, जिससे समता व न्याय व्यवस्था कायम रहे। बाबा साहब वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मिठाई लाल भारती ने कहा कि न्यायपूर्ण मतगणना कराया जाना अति आवश्यक है जिससे लोकतंत्र व संविधान को बचाया जा सके। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी सभी के हक और अधिकार के लिये हमेशा लड़ती है। एग्जिट पोल को नकारते हुए कहा कि हम लोग एग्जिट पोल पर सहमत नहीं हैं। पश्चिम बंगाल और दिल्ली में एग्जिट पोल गलत साबित हुआ था। यह प्रशासन पर दबाव बनाने के लिए किया जा रहा है। सपा कार्यकर्ताओं का मनोबल गिराने की साज़िश बताया। उन्होंने कहा कि सपा मतगणना को गम्भीरता से ले रही है। हर विधानसभा से लामबंद होकर दस-दस हज़ार कार्यकर्ता मतगणना स्थल पहुँच निगरानी करेंगे।

आज़मगढ़: गैंगस्टर के मुकदमें में 02 आरोपियों को कोर्ट ने सुनाई सजा

Posted: 09 Mar 2022 06:26 AM PST


अदालत ने 05-05 साल का कठोर कारावास के साथ प्रत्येक पर पांच हजार रुपये अर्थदंड लगाया


आजमगढ़: गैंगस्टर के मुकदमे में सुनवाई पूरी करने के बाद अदालत ने दो आरोपियों को पांच-पांच साल के कठोर कारावास तथा प्रत्येक को पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।यह फैसला गैंगस्टर कोर्ट के जज रामानंद ने सुनाया।
अभियोजन कहानी के अनुसार सरायमीर थाना प्रभारी तेज बहादुर सिंह पांच अगस्त 2014 को अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे थे। तभी थाना प्रभारी को सूचना मिली कि उनके क्षेत्र के नंदाव (टिकरिया) निवासी एक व्यक्ति, मुकेश सरोज पुत्र छोटेलाल तथा दुर्गेश सरोज पुत्र सरजू एक गैंग बनाकर लड़कियों के साथ छेड़खानी तथा संगठित अपराध करते हैं। इन तीनों आरोपियों ने 28 मई 2014 को एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक बलात्कार किया था। गैंगस्टर के इस मामले में पुलिस ने जांच करने के बाद तीनों आरोपियों के विरुद्ध चार्जशीट न्यायालय में प्रेषित कर दिया। एक आरोपी की पत्रावली नाबालिग होने के कारण किशोर न्याय बोर्ड भेज दी गई। अभियोजन पक्ष की तरफ से सहायक शासकीय अधिवक्ता विनय मिश्रा तथा संजय कुमार ने वादी मुकदमा तेज बहादुर सिंह समेत पांच गवाहों को न्यायालय में परीक्षित कराया। दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद अदालत ने आरोपी मुकेश सरोज तथा दुर्गेश सरोज को पांच पांच वर्ष के कठोर कारावास तथा प्रत्येक को पांच हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

आज़मगढ़: सपा प्रत्याशियों ने डीएम को निष्पक्ष मतगणना की मांग का सौंपा ज्ञापन

Posted: 09 Mar 2022 05:53 AM PST


डीएम ने दिया आश्वासन, आयोग के मानकों का पालन कर के ही होगी काउंटिंग

आजमगढ़ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ में समाजवादी पार्टी ने 10 मार्च को होने वाली मतगणना में गड़बड़ी की आशंका जताते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी अमृत त्रिपाठी को ज्ञापन सौंपा है। आज आजमगढ़ जिले के समाजवादी पार्टी के सभी 10 विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी जिला अध्यक्ष हवलदार यादव के नेतृत्व में जिलाधिकारी से मिले और उनसे निष्पक्ष मतगणना कराए जाने की मांग की। समाजवादी पार्टी ने वाराणसी सहित प्रदेश के कई जनपदों में ईवीएम ले जाते समय चुनाव आयोग की गाइडलाइन का पालन नहीं किए जाने के कारण मतगणना में धांधली की संभावना जताई है। कल सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रेस वार्ता करके समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं से मतगणना स्थल पर ईवीएम की निगरानी के निर्देश दिए थे इसके बाद से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एक्टिव हो गए और आजमगढ़ में भी मतगणना स्थल एफसीआई बेलाइसा और चकवल में मंगलवार शाम से ही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता डेरा डाले हुए हैं। इधर सपा के प्रतिनिधि मंडल ने डीएम से मिलकर निष्पक्ष मतगणना की मांग की। ज्ञापन के माध्यम से आयोग को कुछ सुझाव भी दिया। वहीं जिलाधिकारी ने समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया की मतगणना चुनाव आयोग के दिए गए निर्देश के अनुसार ही कराई जाएगी। मतगणना पूरी तरह से मानकों का पालन किया जाएगा।

आज़मगढ़: विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया

Posted: 09 Mar 2022 05:11 AM PST


अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अभया महिला सेवा संस्थान ने सम्मान समारोह आयोजित किया

आजमगढ़: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मंगलवार को अभया महिला सेवा संस्थान की तरफ से विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान के लिए 70 महिलाओं को सम्मानित किया गया। शहर के हरबंशपुर स्थित पालीवाल मैरेज हाल में आयोजित सम्मान

आगे पढ़ें …

आज़मगढ़: चोरी की बोलेरो के साथ दो गिरफ्तार

Posted: 09 Mar 2022 04:57 AM PST


पवई थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान पकड़ा

आजमगढ़ : पवई थाने की पुलिस ने चोरी की बोलेरो के साथ चालक सहित दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पवई थाने की पुलिस ने मुत्कल्लीपुर गांव के पास बुधवार की सुबह चेकिंग के दौरान बोलेरो को रोका तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया। उसमें सवार दो लोगों से पूछताछ में पता चला कि बोलेरो चोरी की है और उस पर अर्टिगा कार का नंबर प्लेट लगा है।
थानाध्यक्ष ब्रह्मदीन पांडेय फोर्स के साथ मुत्कल्लीपुर के समीप वाहनों की चेकिग कर रहे थे। उसी समय बोलेरो आती हुई दिखी, तो रुकने का इशारा किया। वाहन लेकर चालक भागने लगा तो शंका हुई और उन्होंने पीछा शुरू किया। पुलिस के पीछा करने पर चालक ने खेत में गाड़ी रोक कर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने दौड़ाकर चालक और उसमें सवार व्यक्ति को दबोच लिया। नंबर प्लेट को जब सर्च किया तो वह अर्टिगा का नंबर निकला। पूछताछ में चालक ने अपना नाम नरेंद्रदेव निवासी कांदीपुर, आंबेडकर नगर तथा उसमें सवार व्यक्ति ने अपना नाम संगम तथा वहीं का निवासी बताया। यह भी जानकारी दी कि बोलेरो को शाहगंज के सुदामा मैरेज हाल से 16 फरवरी को चुराए थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि शाहगंज में बोलेरो मालिक आदित्य देव सिंह निवासी ग्राम राजापुर मित्तूपुर, पवई की तहरीर पर तीन मार्च को चोरी का मुकदमा लिखा गया है। आरोपितों पर पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं और कई बार जेल जा चुके हैं।

आज़मगढ़: डीएम से मिले पत्रकार,त्वरित कार्यवाई का मिला आश्वासन

Posted: 09 Mar 2022 04:41 AM PST



पत्रकार सौरभ को मुकदमें में आरोपी बनाने और धमकियां देने का मामला

जर्नलिस्ट क्लब डीएम से मिला,बोले सदर विधायक हमारा पत्रकारों से कोई विवाद नहीं है

आजमगढ : जर्नलिस्ट क्लब आजमगढ़ की एक आपात बैठक रैदोपुर स्थित कार्यालय में अध्यक्ष आशुतोष द्विवेदी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई. कार्यक्रम का संचालन - क्लब के संयोजक- डा० अरविंद सिंह ने किया। बैठक में जर्नलिस्ट क्लब के पदाधिकारी और पत्रकार सौरभ उपाध्याय के ऊपर 7 मार्च को सर्फुद्दीनपुर बुथ पर मतदान के समय दो प्रत्याशियों के बीच हुए टकराव और झड़प की ख़बर कवरेज करने के कारण, विपक्षी समझ कर एक पक्ष द्वारा पत्रकार को भी आरोपी बना दिया गया। जो पत्रकारिता के दायित्व और उसकी आजादी को बंधक बनाने की कोशिश है। इस घटनाक्रम के प्रकाश में आते ही आजमगढ़ की पत्रकारिता में उबाल आ गया। लोगों ने कहा कि- यह हमारे कार्य करने की स्वतंत्रता, जो हमें संविधान द्वारा प्रदान की गयी है और जिसकी संरक्षा माननीय न्यायालय करता, उसे प्रतिबंधित करने का कुत्सित प्रयास है। यह हमारे मौलिक अधिकारों का हनन है। इससे पहले जर्नलिस्ट क्लब के कार्यालय पर हुई बैठक में पीड़ित पत्रकार सौरभ उपाध्याय ने बताया कि समाजवादी पार्टी के विधायक और सदर प्रत्याशी दुर्गा प्रसाद यादव का भाजपा प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा के साथ झड़प और टकराव के बीच पथराव हुआ था, जिसमें गाडियां भी क्षतिग्रस्त हो गयी थीं। जिसको हमने कवरेज करते हुए वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जिसमें उनके कारनामे रिकॉर्ड हो गयें, इसलिए दुर्गा प्रसाद यादव ने विपक्षी अखिलेश मिश्रा और उनके समर्थकों को आरोपी बनाते हुए उसी मुकदमे मेरा भी नाम डाल दिया। यही नहीं एक स्थानीय गुंडे द्वारा मुझे फोन पर धमकी भी दी जा रही है। इस बैठक में विचार रखते हुए वक्ताओं ने कहा कि-यह प्रेस की आज़ादी पर प्रतिबंध लगाने की कोशिश और हमारे कार्य में नाजायज़ हस्तक्षेप है। जिसको किसी भी प्रकार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम इसका वैधानिक तरीके से लडाई लडेंगे। जर्नलिस्ट क्लब के संयोजक ने कहा कि- पत्रकार भीड़ का हिस्सा नहीं होता है, यह कोर्ट भी मानता है। इसलिए उसे भीड़ का हिस्सा समझ कर कार्रवाई करना उसके संवैधानिक अधिकारों का हनन है। क्लब के अध्यक्ष ने कहा कि जर्नलिस्ट क्लब पत्रकारों के कल्याण के लिए सदैव तत्पर रहता है, इस लिए हम यह प्रस्ताव पास करते हैं किकी इस मामले को जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन देकर अवगत कराया जाए और धमकी देने वाले गुंडे को अविलंब गिरफ्तार कर उसके विरूद्ध वैधानिक कार्रवाई किया जाए। क्लब ने सर्वसम्मति से इस प्रस्ताव को पास कर, जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी से तुरंत मिला और इस पूरे घटना क्रम से उन्हें अवगत कराया। जिस पर जिलाधिकारी ने पूरे प्रकरण को त्वरित संज्ञान में लेते हुए अविलंब कार्रवाई करने का आश्वासन पत्रकारों को दिया। इसी अवसर पर जिलाधिकारी कार्यालय पर तहरीर देने वाले वादी- सदर विधायक दुर्गा प्रसाद यादव भी संयोगवश मिल गए। उन्होंने पत्रकारों के सामने कहा की हम किसी पत्रकार के खिलाफ मुकदमा नहीं करना चाह रहे थे, हम तो उनको जानते तक नहीं है. गलती से हमारे तहरीर में इनका नाम तहरीर लिखने वाले ने डाल दिया और हमने हस्ताक्षर कर दिया। हम उसे वापस करा लेगें। हमारा पत्रकारों से कोई विवाद नहीं है। इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार पवन उपाध्याय, विनोद सिंह, सचिन श्रीवास्तव, मदन मोहन पांडे, वसीम अकरम आदि लोगों ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर वेदप्रकाश सिंह लल्ला, डा० खुर्रम आलम नोमानी, डीसी श्रीवास्तव, रत्न प्रकाश त्रिपाठी, अच्युतानंदन त्रिपाठी, प्रशांत राय, संदीप अस्थाना, पंचानंद तिवारी, वीरभद्र सिंह, मनीष पांडे, शीतला त्रिपाठी, मधुर श्रीवास्तव, राजीव रंजन, शरद, राजेश पाठक, ज्ञानेंद्र, कृष्णमणि शुक्ल, राकेश वर्मा आदि लोग उपस्थित थे।

आज़मगढ़: जहरीली शराब कांड के चलते हटाए गए उप आबकारी आयुक्त

Posted: 09 Mar 2022 04:16 AM PST


माहुल क्षेत्र में हुई थी 07 लोगों की मौत,अभी तक चार कर्मचारी हो चुके हैं निलंबित

आजममढ़: जिले के अहिरौला थाना क्षेत्र के माहुल में जहरीली शराब से हुई मौतों के बाद उप आबकारी आयुक्त लाल बहादुर मिश्रा को हटा दिया गया है। देर रात उन्हें प्रयागराज से संबंद्ध किया गया है। डीएम अमृत त्रिपाठी ने 25 फरवरी को शासन को रिपोर्ट भेजी थी, इस पर शासन ने आठ मार्च की देर रात निर्देश जारी किया। उप आबकारी आयुक्त पर लापरवाही का आरोप है। आजमगढ़ के माहुल में सरकारी ठेके से अवैध शराब बेची जा रही थी। शराब से हुई मौतों के मामले में अभी तक पुलिस और आबकारी विभाग के चार कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है। आबकारी विभाग के तीन कर्मचारियों को पहले ही निलंबित किया जा चुका है। निलंबित होने वाले कर्मचारियों में निरीक्षक नीरज सिंह, आरक्षी सुमन कुमार पांडेय व राजेन्द्र प्रताप सिंह प्रमुख हैं। वहीं इस मामले में अहिरौला थाने के इंस्पेक्टर संजय सिंह को भी निलंबित किया जा चुका है।डीएम अमृत त्रिपाठी के निर्देश पर माहुल क्षेत्र में हुई जहरीली शराब की घटना के बाद इस क्षेत्र की तीन दुकानों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित होने वाली दुकानों में अंबारी, फूलपुर व बिलारमऊ ख की तीन दुकानों को निलंबित किया गया है। इस मामले में एक मुकदमा फूलपुर थाने में जबकि दो मुकदमे अहिरौला थाने में दर्ज हैं। इन तीनों दुकानों से अवैध शराब बरामद हुई थी। जांच में सत्यता पाए जाने पर इन दुकानों को निलंबित किया गया है। अंबारी की दुकान के अनुज्ञापी चन्द्रकेश यादव, बिलारमऊ दुकान के अनुज्ञापी ज्ञान प्रकाश यादव व माहुल दुकान के अनुज्ञापी रंगेश यादव की दुकानों से जहरीली शराब बरामद भी हुई थी। इस मामले में तीनों के विरूद्ध मुकदमा भी दर्ज हुआ है। पूर्व में बाहुबली पूर्व सांसद रमाकांत यादव का रिश्तेदार रंगेश यादव इस मामले में गिरफ्तार भी हो चुका है।​​​​​​जहरीली शराब से हुई मौतों के मामले में अभी तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इस मामले में अभी आठ आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। इनमें दो पर इनाम रखा गया है। एसपी अनुराग आर्य का कहना है कि फरार आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस ने जब माहुल के रूपाईपुर में आलीशान कोठी पर छापा मारा, तो पुलिस के भी होश उड़ गए थे। इन आलीशान कोठियों में ही अवैध शराब का निर्माण होता था और यहीं से जहरीली शराब और नकली दवाओं की सप्लाई भी की जाती थी। पुलिस को वहां खेत के नीचे नकली शराब बनाने का सामान मिला था। जिले के एसपी अनुराग आर्य ने कहा था कि मामले में जो भी लोग दोषी होंगे उनके विरूद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

आज़मगढ़: ससुराल से निकले वाहन चालक का मिला शव

Posted: 09 Mar 2022 04:02 AM PST


रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के समीप मिला शव

आजमगढ़: रानी की सराय थाना क्षेत्र के ऊंचागांव के समीप बुधवार की सुबह एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। उसकी शिनाख्त मेंहनगर थाना क्षेत्र के बिहलौजपुर

आगे पढ़ें …

Post Bottom Ad

Pages