सुल्तानपुर टाइम्स |
- मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक ने मण्डी परिसर अमहट का निरीक्षण किया
- होली के त्यौहार को शांतिपूर्ण व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न
- जिला विज्ञान क्लब द्वारा 76 सदस्यीय टीम राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केन्द्र, साइंस सिटी तथा नक्षत्र शाला के शैक्षणिक भ्रमण हेतु हुई रवाना
- डीएम व एसपी ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया
- सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल
- DM आवास के बोर्ड का रंग बदलना पड़ा महंगा, PWD इंजीनियर पर गिरी गाज
- सातवें चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार
- महिला ने बेटी से छेड़खानी को लेकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया
| Posted: 05 Mar 2022 03:39 AM PST सुलतानपुर 10 मार्च को होने वाली मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराये जाने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र द्वारा संयुक्त रूप से नवीन मंडी परिसर अमहट में बनाये गये स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया । इस मौके पर स्ट्रांग रूम की सुरक्षा हेतु लगे केन्द्रीय सुरक्षा बलों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की। सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण करते हुए स्ट्रांग रूम में लगे कैमरों, कम्प्यूटर कक्ष में लगे डिस्प्ले के क्रियाशील होने का भी जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए । इस अवसर पर प्रत्याशियों/प्रतिनिधियों के बैठने हेतु बनाये गए स्थल पर उपस्थित प्रत्याशियों/ प्रतिनिधियों से भी आवश्यक जानकारी हासिल की गई। दिनांक 10 मार्च 2022 को होने वाली मतगणना के लिए विधान सभावार पृथक-पृथक रूप से बनाये जा रहे मतगणना पंडाल/हॉल में की जा रही व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके साथ ही पोस्टल बैलेट एवं ईटीपीवीएस बैलेट की मतगणना हेतु भी पृथक से टेबल लगायी जा रही हैं। प्रत्येक पंडाल में आरओ, एआरओ एवं प्रेक्षकों के बैठने हेतु भी पृथक-पृथक से की जा रही है। मतगणना एजेन्टों के पंडाल में बैठने एवं आने हेतु पृथक-पृथक विधान सभा पंडालवार बैरिकेटिंग कर रास्ते तैयार किये जा रहे हैं।प्रत्येक पंडाल में मतगणना कार्य की वीडियोग्राफी हेतु एवं स्ट्रांग रूम से मतगणना हॉल तक ईवीएम मशीनों को लाने-ले जाने के मार्ग पर भी वीडियोग्राफी की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही है। ईवीएम मशीनों को स्ट्रांग रूम से सुरक्षित रूप में मतगणना हॉल में संबंधित टेबल तक लाने-ले जाने हेतु भी बैरिकेटिंग कर सुरक्षा के साथ व्यवस्था सुनिश्चित करायी जा रही हैं। उन्होंने निर्देशित किया कि संबंधित प्रत्याशियों के एजेन्टों के बैठने की व्यवस्था इस प्रकार से की जायें कि वह टेबलों पर होने वाली मतगणना को सुगमता के साथ देख सकें। इसके साथ ही सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के लिए ईवीएम मशीनों को लाने ले जाने के लिए मजिस्ट्रेट एवं पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जायें। मतगणना के दिवस आने वाले प्रत्याशियों/मतगणना एजेन्टों तथा मतगणना कार्मिकों के लिए पृथक-पृथक पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिये। यह भी निर्देशित किया गया कि प्रत्येक एन्ट्री प्वाइंट पर मजिस्ट्रेट एवं पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगायी जायें। |
| Posted: 05 Mar 2022 03:30 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता की अध्यक्षता में होली का त्यौहार सकुशल एवं शांतिपूर्ण तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराये जाने हेतु पीस कमेटी की बैठक आज शनिवार को पुलिस लाइन के सभागार में आयोजित की गयी। जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने बैठक में आये सभी गणमान्य नागरिकों से अपील की है कि होली के पर्व पर सभी धर्मों के लोग आपसी भाइचारे को बनाये रखें तथा विधान सभा सामान्य निर्वाचन-2022 के मतगणना के पश्चात जीत का जश्न शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। जिलाधिकारी ने कहा कि 18 मार्च को जुमा और होली का पर्व एक साथ होने पर सभी धर्मगुरूओं से अपेक्षा की जाती है कि सभी धर्मसमुदाय के लोग आपसी भाईचारे व सौहार्दपूर्ण वातावरण को बनायें रखें। उन्होंने कहा कि त्यौहार मनाने के दिन डी0जे0 संचालक 80 डेसिमल से ज्यादा ध्वनि प्रदूषण न करें, अन्यथा उनके विरूद्ध कानूनी कार्यवाही की जायेगीं। सभी एसडीएम, सीओ व थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में इसका पालन अवश्य करायें तथा स्थानीय डीजे संचालकों को पहले से सूचित करें कि ध्वनि प्रदूषण न होने पाये। उन्होंने जिला आबकारी अधिकारी को निर्देशित किया कि जनपद में कहीं कच्ची शराब न बनने एवं बिकने पाये अन्यथा सम्बन्धित अधिकारी के खिलाफ कानूनी कार्यवाही की जायेगी। सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। कोई भी आपत्ति जनक पोस्ट करने पर उसके खिलाफ तुरन्त कानूनी कार्यवाही की जायेगी। उन्होंने एसडीएम व खाद्य सुरक्षा अधिकारी को भी निर्देशित किया कि दुकानों पर मिष्ठान आदि की गुणवत्ता एवं एक्सपायरी डेट का निरीक्षण कर लें। उन्होंने अधिशाषी अधिकारी नगर पालिका को निर्देशित किया कि शहर में साफ-सफाई व शुद्ध पेयजल की व्यवस्था कर लें, ताकि त्यौहार में किसी प्रकार का व्यवधान न आने पाये। इसी प्रकार अधिशाषी अधिकारी विद्युत को भी निर्देशित किया कि जनपद में विद्युत की सप्लाई सुचारू रूप मिलनी चाहिये। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया है कि होली के त्यौहार को मद्दे नजर रखते हुए जनपद में सभी सामुदायिक/प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर इमरजेन्सी व्यवस्था के साथ-साथ एम्बुलेन्स टीम भी सक्रिय रहे। उन्होंने कहा कि होली के त्यौहार को हम मिलजुल कर सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनायें। इसमें सर्वसमाज की सहभागिता होनी जरूरी है। सभी स्वस्थ्य मन एवं भाईचारे के साथ त्यौहार का आनन्द उठायें। कोई भी कार्य परम्परा से हट कर न किया जाये। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपस में न उलझे उसकी सूचना तत्काल जिला प्रशासन/पुलिस पशासन को दें, ताकि मौके पर पहुँचकर समस्या का निदान किया जा सके। उन्होंने कहा कि किसी समाज का त्यौहार हम सब के लिये एक है, चाहे वह जिस धर्म का हो। प्रशासन/पुलिस प्रशासन सबके साथ है। आप सब का सहयोग अपेक्षित है। पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र ने बैठक में मौजूद सभी धर्मों के लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि जुमा और होली का पर्व एक ही दिन पड़ने की वजह से धार्मिक सद्भाव बनाये रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कोई समस्या हो, तो आप सब पुलिस प्रशासन को अवगत करायें। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया कि अपने-अपने क्षेत्रों में लॉ एण्ड आर्डर को बनाये रखा जाय, जिससे कोई अप्रिय घटना न हो सके। पुलिस उपमहानिरीक्षक ने समस्त क्षेत्राधिकारी/प्रभारी निरीक्षक थाना को निर्देशित किया है कि होली के त्यौहार पर अवैध शराब पीने के कारण कोई घटना होने की शिकायत संज्ञान में न आये। ऐसे प्रकरणों में पुलिस शख्ती से पेश आये। आगामी त्यौहारों में सुरक्षा को मद्दे नजर रखते हुए किसी प्रकार कोताही न बरती जाये। उन्होंने कहा कि होली के पर्व पर ऐसा कोई कार्य न किया जाये, जिससे किसी की स्वतंत्रता को आघात पहुँचे। पुलिस बल त्यौहार पर सक्रिय रहे। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक विपुल कुमार श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक /क्षेत्राधिकारी कृष्णकान्त सरोज, समस्त पुलिस क्षेत्राधिकारी, ईओ नगर पालिका, जिला आबकारी अधिकारी, समस्त प्रभारी निरीक्षक/थानाध्यक्ष, मौलाना मो0 लतीफ, मौलाना मो0 कशीम, हाशिम अब्दुल्ला, अमर बहादुर सिंह, मो0 उसमान, हैदर अब्बास सहित नगर के सम्भ्रान्त नागरिक तथा सभी समुदाय के लोग आदि उपस्थित रहे। |
| Posted: 05 Mar 2022 03:26 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स के कुशल निर्देशन में जिला विज्ञान क्लब सुल्तानपुर द्वारा 76 सदस्यीय टीम भारतीय विष अनुसंधान केंद्र लखनऊ के लिए गया। उप जिला अधिकारी कहकशा अंजुम, सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर.जे. मौर्य तथा जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार ने शैक्षणिक भ्रमण टीम को हरी झंडी दिखाकर केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के प्रांगण से रवाना किया। जिले के 7 विद्यालयों से 35 छात्राएं तथा 29 छात्र के साथ 6 शिक्षिकाएं तथा 6 शिक्षक एस0के0, प्रेसिडेंसी विद्यालय के प्रधानाचार्य शेषमणि मिश्र, जिला समन्वयक शैलेंद्र चतुर्वेदी और सह समन्वयक राधेश्याम पाण्डेय के नेतृत्व में राष्ट्रीय वनस्पति अनुसंधान केंद्र, साइंस सिटी तथा नक्षत्र साला का शैक्षिक भ्रमण करेंगे। इस भ्रमण यात्रा के द्वारा छात्र-छात्राओं में विज्ञान अध्ययन की जागरूकता तथा प्रयोगशाला कार्यप्रणाली की जानकारी प्राप्त होगी। रैली रवाना करते समय उप जिलाधिकारी कहकशॉ अंजुम ने विद्यार्थियों को विज्ञान विषय के विराट आयाम की जानकारी दी जबकि सह जिला विद्यालय निरीक्षक आर.जे. मौर्य ने नक्षत्र और वनस्पतियों की जानकारी साझा की जिला सूचना अधिकारी धीरेंद्र कुमार ने साइंस एवं टेक्नोलॉजी के महत्व को बताया तथा राष्ट्र निर्माण में बेहतर प्रयोग की बात कही। उन्होंने छात्र-छात्राओं की मंगल यात्रा की कामना की।यात्रा में केश कुमारी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की दीपा द्विवेदी व जया सिंह, श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज कलाम के रसायन विज्ञान प्रवक्ता आरपी सिंह और गुलशन जहां, एसके प्रेसिडेंसी के रसायन विज्ञान प्रवक्ता हर्षित और श्रुति सिंह, सरस्वती शिशु मंदिर की गायत्री शुक्ला और प्रमोद विश्वकर्मा सरस्वती विद्या मंदिर के रमेश मिश्रा व पूजा, रामराजी बालिका इंटर कॉलेज की रंजना मिश्रा ने छात्र-छात्राओं के समूह का निर्देशन किया और विज्ञान विषय की बारीकियों को समझाया। भ्रमण में यात्रा वृतांत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिनके विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। यात्रा के प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र दिया गया। |
| डीएम व एसपी ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया Posted: 05 Mar 2022 03:20 AM PST सुलतानपुर जिलाधिकारी व पुलिस उपमहानिरीक्षक द्वारा जिला कारागार का किया गया आकस्मिक निरीक्षण।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस उपमहानिरीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से जिला कारागार, सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जेल परिसर में अवैध सामानों, मोबाइल गैजेट, दवाओं की उपलब्धता, बन्दीगृह, पुरूष/महिला बैरक, शस्त्रागार, भोजनालय आदि का गहन निरीक्षण करने के साथ ही साथ साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं का जायजा सम्बन्धित से लेने के पश्चात आवश्यक दिशा निर्देश जेल अधीक्षक को दिये। जिलाधिकारी ने बीमार बन्दियों से उनके स्वास्थ्य के बारे में जैसे- खॉसी, जुकाम व नियमित दवाओं की उपलब्धता आदि के बारे में जानकारी प्राप्त की। सम्बन्धित चिकित्सक द्वारा जिलाधिकारी को अवगत कराया गया कि सभी को उचित चिकित्सा व दवाईयाँ उपलब्ध करायी जा रही है।पुलिस अधीक्षक/पुलिस उपमहानिरीक्षक ने जेल के सभी बैरक, भोजनालय कक्ष, जेल हास्पिटल, शौंचालयों में नियमित रूप से साफ-सफाई कराये जाने का निर्देश सम्बन्धित को दिये। उन्होंने जेल अधीक्षक/अधिकारियों को निर्देशित किया कि जेल के अन्दर कोई भी प्रतिबन्धित सामग्री न आने पाये। इस पर विशेष नजर रखी जाय। |
| सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल Posted: 05 Mar 2022 02:46 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को बड़ी सियासी घटना घटी। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। यह एलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर स्वागत किया और धन्यवाद दिया।सपा प्रत्याशी के समर्थन में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के भगतपट्टी में शनिवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जनसभा का आयोजन किया गया था। जनसभा में भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी भी शामिल रहे। इस दौरान अखिलेश यादव ने उनके सपा में शामिल होने की घोषणा की।मंच से अखिलेश यादव ने कहा कि मयंक के आने से पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ेगा। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा। कहा कि जो लोग गर्मी निकाल रहे थे वे छह चरणों में ही ठंडे पड़ गए हैं, उनके घरों से झंडे उतार लिए गए। छठे चरण में ही समाजवादी पार्टी ने छक्के छुड़ा दिए हैं। ये बाबा मुख्यमंत्री अब नींद नहीं आ रही है। |
| DM आवास के बोर्ड का रंग बदलना पड़ा महंगा, PWD इंजीनियर पर गिरी गाज Posted: 04 Mar 2022 09:04 PM PST
लखनऊ अयोध्या के जिलाधिकारी आवास के बोर्ड का रंग बदलने के मामले में शनिवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। विवाद के तूल पकड़ने के बाद अब पीडब्ल्यूडी के जूनियर इंजीनियर अजय कुमार शुक्ला को सस्पेंड कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि अधिकारियों को संज्ञान में लिए बिना जिलाधिकारी आवास का बोर्ड बदला गया था। बता दें कि अयोध्या के जिलाधिकारी नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर मरम्मत का काम चल रहा था। इस दौरान उनके आवास के बोर्ड का रंग बदलकर भगवा से हरा कर दिया गया था। हालांकि विवाद के बाद रंग बदलकर फिर से लाल कर दिया गया था। |
| सातवें चरण के लिए आज थम जाएगा चुनाव प्रचार Posted: 04 Mar 2022 09:02 PM PST
लखनऊ उत्तर प्रदेश के छह चरणों में 349 विधानसभा सीटों पर चुनाव खत्म हो चुके हैं और अब बारी अंतिम चरण की है।सातवें फेज में पूर्वांचल के आजमगढ़ से वाराणसी तक के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों पर 7 मार्च को मतदान होना है। जहां पर 613 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होना है।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार शनिवार शाम 6 बजे थम जाएगा।उत्तर प्रदेश में सत्ता के लिहाज से यह सबसे अहम है। जिसके चलते बीजेपी से लेकर सपा, बसपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी पूरी ताकत झोंक दी है।सातवें चरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी में भी मतदान होना है।इसके साथ ही अखिलेश यादव के संसदीय क्षेत्र आजमगढ़ की विधानसभा सीटें भी इसी चरण में हैं। वहीं पीएम मोदी ने खुद चुनाव प्रचार की कमान संभाल ली है और अब दो दिनों तक काशी में डेरा जमाए रखेंगे।बता दें कि सातवें चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर 7 मार्च को वोटिंग होगी। वहीं आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, वाराणसी, संत रविदास नगर, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले शामिल है। |
| महिला ने बेटी से छेड़खानी को लेकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया Posted: 04 Mar 2022 09:00 PM PST लखनऊ सहारनपुर जिले के थाना नानौता के एक गांव में कलयुगी बाप ने रिश्तों को कलंकित कर दिया। आरोपी पिता ने 9 साल की मासूम के साथ अश्लील हरकत की। बच्ची की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने बच्ची का मेडिकल कराकर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया है।एक गांव की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ पोक्सो एक्ट में रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि गुरुवार की देर शाम को उसका पति अपनी नौ साल की बेटी को किसी बहाने कमरे में लेकर गया और बेटी के साथ अश्लील हरकत करने लगा। मासूम ने रोते हुए छेड़खानी का विरोध किया और शोर मचा दिया। बेटी की आवाज सुनकर महिला अपनी बेटी के पास पहुंची। बेटी ने अपनी मां को सब कुछ बताया। जिसके बाद महिला ने अपने पति से पूछा तो आरोपी पति महिला को मारपीट कर फरार हो गया।महिला अपनी मासूम बेटी को लेकर थाने पहुंच गई और आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने शुक्रवार की देर रात मामले की जांच कर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।इंस्पेक्टर का कहना है कि महिला की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ पोक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी फरार है। जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |