सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Sunday, March 6, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


गोमती मित्रों की करुण पुकार, गोमती की भी सुध लो सरकार

Posted: 06 Mar 2022 12:49 AM PST


सुलतानपुर गोमती मित्र मंडल परिवार विगत ११ वर्षों से आदि गंगा मां गोमती की स्वच्छता,पौराणिक धामों की सुंदरता व पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्प के साथ प्रयत्नशील है,जनमानस का सहयोग भी प्राप्त हो रहा है लेकिन इतना बड़ा काम बिना सरकार के सहयोग के संभव नहीं है,साप्ताहिक श्रमदान के तत्काल बाद प्रदेश अध्यक्ष रूद्र प्रताप सिंह मदन एवं मीडिया प्रभारी रमेश महेश्वरी ने जनमानस से अपील की आप सभी सरकार तक अपनी भावना को पहुंचाने का प्रयास कीजिए,प्रकृति हमारे लिए मां स्वरूप है,मां की रक्षा करना,सेवा करना सबका दायित्व है,साप्ताहिक श्रमदान प्रातः ०६:०० बजे शुरू हुआ और ०९:०० बजे तक पूरे तट परिसर को साफ करते हुए समाप्त हुआ,,मुख्य रूप से उपस्थित रहे रतन कसौंधन,मुन्ना सोनी,अजय प्रताप सिंह,संत कुमार प्रधान,मुन्ना पाठक, डॉ कुंवर दिनकर प्रताप सिंह,रामेंद्र प्रताप सिंह राणा,सेनजीत कसौंधन दाऊ,पवन मौर्य,अजय वर्मा,संतोष अग्रहरि,सोनू  सिंह,आमोद सिंह,रुद्र विश्व दीप रघुवंशी,अनिरुद्ध यादव,तेजस्व पांडे,अभय,युवराज आदि।

कोस्ट गार्ड का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त

Posted: 05 Mar 2022 11:09 PM PST

 


 लखनऊ कानपुर के चकेरी एयरपोर्ट पर कोस्ट गार्ड का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्लेन चेन्नई से कानपुर आ रहा था। अचानक इंजन में आई खराबी के बाद रनवे पर प्लेन फिसला गया। रनवे से उतरकर बगल में एक स्ट्रक्चर से वह टकरा गया। हादसे में विमान से आग की लपटें निकलने लगीं।जहाज रनवे पर उतरने के बाद अचानक असंतुलित हुआ और दाहिनी तरफ रनवे छोड़कर एयरपोर्ट के बने एक स्ट्रक्चर से टकरा गया। किसी तरह पायलट और उसमें सवार एयरफोर्स के जवानों ने अपनी जान बचाई। पायलट की सूझबूझ से बड़ी दुर्घटना को बचाया जा सका।चेन्नई से कानपुर आ रहे कोस्ट गार्ड विमान डोर्नियर-228 में अचानक इंजन फेल होने से हादसा होना बताया जा रहा है। हादसे के समय मिले वीडियो से साफ है कि एक इंजन में खराबी आने के बाद अचानक विमान की लैंडिंग कराई गई। रनवे पर उतरते समय तेज रफ्तार के बीच ही प्लेन के दाहिने इंजन में अचानक खराबी आने के बाद रनवे से दाहिनी तरफ मुड़ गया। सामने एयरपोर्ट पर बने एक ढांचे से टकराने के बाद प्लेन रुक गया।चकेरी एयरपोर्ट के कर्मचारियों ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त कोस्ट गार्ड प्लेन दो इंजन वाला था। अचानक रनवे पर उतरने के बाद दाहिने इंजन में खराबी आई। इंजन में आई खराबी से प्लेन तेज रफ्तार में रनवे से उतर गया। इसी बीच प्लेन सामने बने एक ढांचे में टकराने के बाद रुक गया। इस दौरान पायलट और वायु सेना के जवानों ने खुद को बचाया। घटना 1 मार्च की बताई जा रही है।

तीन बच्चों सहित महिला ने खाया जहर

Posted: 05 Mar 2022 10:48 PM PST


लखनऊ गाजियाबाद जिले के लोनी में ट्रॉनिका सिटी थाना इलाके की इलाचीपुर गांव में एक महिला ने पति की टीबी की बीमारी का इलाज नहीं करा पाने पर शनिवार शाम अपने तीन बच्चों के साथ जहर खा लिया। महिला और इकलौते बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो बेटियों की दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में इलाज के दौरान रविवार सुबह मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।इलायचीपुर गांव अमन गार्डन कॉलोनी में मोनू परिवार के साथ रहता है। वह मजदूरी करता है। घर में पत्नी मोनिका (30), बेटा अंश (3), दो बेटियां मनाली (11) और साक्षी (6) समेत परिवार के अन्य सदस्य रहता है। मोनू और मोनिका की 13 साल पहले शादी हुई थी। पुलिस के अनुसार मोनू के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। लोनी सीओ  ने बताया कि आसपास के लोगों ने बताया कि मोनू को करीब तीन माह पहले टीबी हो गई थी। उसका सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा था लेकिन तबीयत ठीक नहीं रहती थी। आसपास के लोगों ने कहा कि कुछ समय पूर्व मोनू के पिता राम सिंह की भी मौत टीबी की वजह से हो गई थी। जिसकी वजह से मोनिका परेशान रहती थी। मोनिका पति का इलाज बड़े निजी अस्पताल में कराना चाहती थी। पुलिस पूछताछ में लोगों ने कहा कि निजी अस्पताल में इलाज न कराने पर मोनिका परेशान रहती थी। मोनू का भाई पड़ोस में रहता है। शनिवार को मोनू मजदूरी पर गया था। शाम करीब साढ़े तीन बजे मोनिका ने अपने तीनों बच्चों के साथ घर में ही जहर खा लिया। कुछ देर बाद दोनों बेटियों की तबीयत खराब होने लगी। तबीयत खराब होने पर मोनिका कुछ नहीं बोली, इस दौरान घर में बीमार पड़ी सास किसी तरह उठी और अपने दूसरे बेटे को बुलाया। दोनों बेटियों मनाली और साक्षी की तबीयत खराब होने पर महिला का जेठ दोनों बच्चियों को लेकर दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में पहुंचा और उन्हें भर्ती कराया।जेठ जब घर पहुंचा, तो दोनों बेटियों की तबीयत खराब थी। उसे नहीं पता कि महिला और अंश ने भी जहर खाया है। मोनू जब घर पहुंचा, तो पत्नी और बेटे की मौत हो चुकी थी। मोनू को घर में दोनों का शव मिला। शव मिलने पर परिवार में मातम पसर गया। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी है। सूचना पाकर लोनी सीओ पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण किया।सीओ ने बताया कि प्रथम दृष्टया लगता है परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने पर महिला ने खुद और बच्चों को जहर दिया। जहर किस चीज में मिलाकर खाया। इस बात की जांच की जा रही है। घर में ऐसा कुछ नहीं मिला है। पुलिस की टीम जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर जहर के बारे में पता चलेगा। दोनों बच्चियों की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

यूक्रेन से सुल्तानपुर पहुंची शहर की दो बेटियां

Posted: 05 Mar 2022 09:32 PM PST


सुल्तानपुर की दो बेटियां शनिवार रात यूक्रेन से शहर पहुंची तो एक जश्न का माहौल देखने को मिला। जहां बेटियों के स्वागत में आतिशबाजी हुई वही भारतमाता के जयकारे के साथ मोदी जिंदाबाद के नारे भी लगे। इस बीच यह बेटियां जो दर्द उठाकर यहां पहुंची वो उनके चेहरे पर साफ झलकता नजर आया।

दरअस्ल सुल्तानपुर के कोतवाली नगर अंतर्गत शहर की सब्जी मंडी की रहने वाली छात्रा महिमा सिंह और निराला नगर की रहने वाली शुभांगी सिंह यूक्रेन में रहकर मेडिकल की शिक्षा ले रही थी। रूस-यूक्रेन युद्ध के बाद वहां बदले हालात के बीच इन बेटियों को वहां मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। छात्रा शुभांगी सिंह ने बताया कि मैं घर लौटकर बेटर के साथ-साथ अपने आप को सेक्योर फील कर रही हूं। उन्होंने बताया कि 28 फरवरी को सुबह 8 बजे हम अपने हॉस्टल से निकले थे अब हम अपने घर आ रहे हैं। हम यूक्रेन के कीव में थे। उन्होंने कहा अभी भी बहुत से छात्र वहां फंसे हैं उन्हें जल्द से जल्द लाया जाय। इसलिए कि पानी नहीं है-लाइट नहीं है। उन्होंने बताया कि लड़कियों के साथ तो फिर भी ठीक रहा लेकिन लड़कों के साथ बहुत समस्या है। बॉर्डर पर हम 9-9 घंटे माईंस टमप्रेचर पर खड़े रहे हैं। यूक्रेन में हमने खाने पीने का स्टॉक किया लेकिन बॉर्डर पर आने के बाद खाने की पीने की समस्या नहीं आई।वही महिमा सिंह सिंह ने बात करते हुए कहा कि मैं मेडिकल स्टूडेंट हूं और कीव में थी। हम दोनों ने साथ ट्रेवल किया तो जो इन्होंने फेस किया वही हमने भी फेस किया। अभी तो अच्छा फील हो रहा कि फाइनली एक हफ्ते बाद घर पहुंच गए हैं लेकिन अभी भी मेरी फ्रैंड वहां फंसी हैं मैं चाहती हूं उन्हें वहां से जल्द से जल्द निकाल लिया जाए। क्योंकि वहां पर सिचयुयेशन बहुत ज्यादा खराब हो रही है। उन्होंने काफी अहम बात कही, घर तो लौट आए हैं मगर अब टेंशन है हमारी स्टडीज का क्या होगा?

23 मार्च से होगी PCS MAINS की परीक्षा

Posted: 05 Mar 2022 09:27 PM PST

 


 लखनऊ उत्तर प्रदेश  लोक सेवा आयोग ने स्थगित की गई PCS MAINS -2021 की परीक्षा का नया कार्यक्रम जारी कर दिया है। अब यह परीक्षा 23 से 27 मार्च के बीच प्रयागराज, लखनऊ और गाजियाबाद में कराई जाएगी। यह परीक्षा दो पालियों में होगी। पहले यह परीक्षा 28 से 31 जनवरी, 2022 तक होनी थी। मगर, कोरोना का प्रकोप बढ़ने और परीक्षा से पहले ही कई अभ्यर्थियों के कोरोना संक्रमित हो जाने से परीक्षा स्थगित कर दी गई थी।यूपी लोक सेवा आयोग ने PCS-2021 के तहत 678 पदों की भर्ती निकाली है। रिक्तियों के सापेक्ष 7,688 अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा के लिए सफल हुए हैं। आयोग के सचिव जगदीश ने बताया कि नए कार्यक्रम के मुताबिक पहली पाली की परीक्षा सुबह 9.30 से दोपहर 12.30 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, 23 मार्च को पहली पाली में सामान्य हिंदी और दूसरी पाली में निबंध की परीक्षा होगी। 24 मार्च को पहली पाली में सामान्य अध्ययन प्रथम और दूसरी पाली में सामान्य अध्ययन द्वितीय का प्रश्नपत्र होगा। सामान्य अध्ययन तृतीय और चतुर्थ प्रश्नपत्र 25 मार्च को क्रमश: पहली पाली और दूसरी पाली में होंगे। इसके बाद 27 मार्च को पहली पाली में ऐच्छिक विषय का प्रथम प्रश्नपत्र होगा, जबकि द्वितीय प्रश्नपत्र की परीक्षा दूसरी पाली में होगी।

पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों पर कल वोटिंग

Posted: 05 Mar 2022 09:26 PM PST

 


लखनऊ पूर्वांचल के 9 जिलों में 7 मार्च को अंतिम चरण में मतदान है। 54 सीटों पर वोटिंग कराने के लिए पोलिंग पार्टियां आज रवाना होंगी। मतदान के लिए प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। 54 विधानसभा सीटों पर सोमवार की सुबह 7 बजे से वोट डाले जाएंगे।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 को सकुशल और निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी में तैनात सुरक्षा कर्मियों को मतदान के संबंध में दिशा-निर्देश दिए हैं। मतदान स्थल के अंदर किसी को भी अपना मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं होगी।

Post Bottom Ad

Pages