सुल्तानपुर टाइम्स |
- 22 मार्च से शुरु होगी पालीटेक्निक की परीक्षाएं
- मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला
- 50 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने कराई पति की हत्या
- साइबर ठग ने पांच लोगों को बनाया शिकार
- सुबह 9 बजे तक 8.58 प्रतिशत मतदान
- पांच दिनो से गायब, युवती की लाश, नहर में तैरती मिली
- समलैंगिक है पति,जबरन बनाया अप्राकृतिक संबंध,पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया
| 22 मार्च से शुरु होगी पालीटेक्निक की परीक्षाएं Posted: 07 Mar 2022 12:06 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश के 2 लाख से ज्यादा पॉलीटेक्निक स्टूडेंट्स से जुड़ी अहम खबर है। प्रदेश के सभी पॉलिटेक्निक संस्थानों में सेमेस्टर परीक्षाओं का इस बार आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। होली के बाद यह परीक्षाएं 22 मार्च से शुरु होकर 2 अप्रैल तक चलेगी। वही परिक्षाओं को लेकर विभागीय अधिकारी सब तैयारी पूरी होने का दावा कर रहे है। साथ ही परीक्षा को लेकर आब्जर्वर की भी तैनाती की रणनीति बनाई गई है।बीते साल कोरोना की दूसरी लहर के चलते ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा कराई गई थी। ऑफलाइन परीक्षा न होने के कारण स्टूडेंट्स को भी तमाम तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा था साथ ही प्राविधिक शिक्षा परिषद के लाख दावों के बावजूद परीक्षा के दौरान अव्यवस्था का बोल बाला रहा है। कई केंद्रों पर नकल की भी शिकायतें आई। किसी तरह बमुश्किल परीक्षा पूरी हो सकी थी यही कारण रहा कि इस बार परीक्षाओं को लेकर पहले से ही ऑफ लाइन कराने की तैयारी की गई थी। जैसे ही कोरोना की तीसरी लहर कमजोर पड़ी परीक्षा संपन्न कराने की रुप रेखा तय हो गई।सचिव प्राविधिक शिक्षा सुनील कुमार सोनकर ने बताया कि इस बार ऑफ लाइन माध्यम से परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। 22 मार्च से परीक्षाएं शुरु हो रही है, 2 अप्रैल तक चलेंगी। परीक्षा को लेकर सभी तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है। परीक्षाओं की शुचिता बरकरार रखी जाएगी। किसी भी प्रकार के लापरवाही पाएं जाने पर तत्काल एक्शन लिया जाएगा और हर हाल में परीक्षा नकल विहीन संपन्न कराई जाएगी। |
| मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला Posted: 07 Mar 2022 12:05 AM PST लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के सातवें और अंतिम चरण के तहत नौ जिलों की 54 सीटों पर मतदान चल रहा है। इस बीच चंदौली से एक मतदान केंद्र पर मधुमक्खियों का हमला होगा। इस हमले में दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार चंदौली के सैयदाराज विधानसभा क्षेत्र के नेशनल इंटर कालेज में बने मतदान केंद्र पर यह हमला हुआ। मधुमक्खियों का हमला होते ही मतदान केंद्र पर भगदड़ मच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। वहां अफरातफरी मच गई। उधर, चंदौली, वाराणसी, मऊ, गाजीपुर, आजमगढ़, जौनपुर, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र में मतदान शांतिपूर्वक जारी है। कुछ बूथों से ईवीएम में खराबी के चलते वोटिंग में कुछ देर के व्यवधान के अलावा कहीं से कोई अप्रिय सूचना नहीं है। इन जिलों की नौ सीटों पर दो करोड़ से अधिक मतदाता हैं। ये मतदाता 613 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला ईवीएम में कैद करेंगे। शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन आयोग ने बड़े स्तर पर तैयारियां की हैं। इसके साथ ही अधिक से अधिक मतदान के लिए जागरूकता अभियान भी लगातार चलाया गया है। वैसे आज सुबह से मतदाताओं में काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। |
| 50 हजार की सुपारी देकर पत्नी ने कराई पति की हत्या Posted: 06 Mar 2022 09:28 PM PST
लखनऊ इटावा जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां पर एक महिला ने 50 हजार रुपए की सुपारी देकर अपने पति की हत्या करा दी। पुलिस ने इस हत्याकांड का उद्भेदन करते हुए महिला और उसके प्रेमी सहित 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। फिलहाल सभी आरोपियों को पुलिस ने जेल में भेज दिया है। इस घटना से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है। मामला इटावा जिले के इकदिल का है। इटावा के एसएसपी ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 2 मार्च को इकदिल इलाके में भर्थना रोड पर मजदूर प्रेम कुमार का शव मिला था।इसके बाद मामले की गहनता से जांच करने के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी ज्योति और उसके प्रेमी भूरे अवनीश और शनि को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक अन्य आरोपी अनुज कुमार अभी फरार है जिसकी सरगर्मी से तलाशी की जा रही है। हत्यारोपियों ने प्रेम की हत्या करने के बाद शव को सड़क के किनारे फेंक कर आत्महत्या का रूप देने की कहानी बनाई थी। लेकिन पुलिसिया पड़ताल में हत्यारोपियो की कहानी फेल हो गई।दरअसल 2 मार्च को प्रेम कुमार के चाचा ने इस बात की सूचना पुलिस को दी थी कि प्रेम कुमाार के घर पर मारपीट हो रही है। कुछ समय बाद जब वे प्रेम कुमार घर के पास से गुजर रहे थे तो इसी दौरान उन्होंने देखा कि अवनीश कुमार व शनि उनके भतीजे प्रेम कुमार को मोटरसाइकिल पर बीच में बैठाकर ले जा रहा है। अगली सुबह ही प्रेम का शव नगला भोले तिराहे के पास जामुन के पेड़ के नीचे बरामद किया गया। जब वहां जाकर देखा तो प्रेम कुमार का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। ऐसे में उन्हें पूर्ण विश्वास हो गया कि भतीजे की हत्या अवनीश एवं शनि ने करके शव को लटका दिया।वहीं इस मामले की जांच के लिए क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठिक की गई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर प्रेम की हत्या कराने वाली पत्नी ज्योति और उसके प्रेमी भूरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पति प्रेम कुमार की हत्या के मामले में पत्नी ज्योति का किरदार अहम रहा है। पुलिस पूछताछ में पति की हत्यारोपी पत्नी ज्योति ने बताया कि उसके पति शराब पीकर आए दिन झगड़ा करते थे। करीब 6 माह पहले अवनीश कुमार से उसके अवैध संबंध हो गए और हम लोगों ने षडयंत्र करके गांव के सनी, हरिश्चंद्र को 3 मार्च को 50 हजार देकर हत्या की योजना बनाई। शाम करीब 8 बजे पति प्रेम कुमार घर आए तो यह लोग हमारे घर में पहले से मौजूद थे. और घर में कमरे के अंदर हमारे पति जब गए तो हरिश्चंद्र, अवनीश व सनी ने डंडों से मार मार कर बुरी तरह घायल कर दिया। फिर गमछा से गला घोट कर हत्या कर दी। फिर शव को जामुन के पेड़ पर लटका दिया। |
| साइबर ठग ने पांच लोगों को बनाया शिकार Posted: 06 Mar 2022 09:24 PM PST
लखनऊ में साइबर ठगों ने किसी को सैन्य अधिकारी बनकर तो किसी को कस्टमर केयर अधिकारी बनकर उनके लाखों रुपये हड़प लिए। जालसाजों ने सीआईएसएफ के हेड कांस्टेबल समेत पांच लोगों को अपना शिकार बनाया है। ठगी के यह मामले गुडंबा, सरोजनीनगर, नाका, चिनहट व गाजीपुर थाना में दर्ज हुए हैं। पुलिस पांचों मामलों को दर्ज कर साइबर क्राइम सेल की मदद से पड़ताल कर रही है।जौनपुर निवासी सीआईएसएफ जवान उमेश चन्द्र मिश्रा अमौसी में तैनात है। उन्होंने बताया कि उनका बचत खाता एसबीआई की ट्रांसपोर्ट नगर शाखा में है। पिछले गुरुवार को क्रेडिट कार्ड बिल कस्टमर केयर का नंबर गूगल पर सर्च कर बात की। फोन पर बात करने वाले की बातों में फस कर खाते की पूरी जानकारी दे दी। जिसके बाद खाते से 11,499 रुपये कट गए। सरोजनी नगर पुलिस के मुताबिक हेड कांस्टेबल उमेश चन्द्र मिश्रा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दूसरी तरफ राजेन्द्र नगर निवासी ओम अग्रवाल के मुताबिक उनका खाता आईसीआईसीआई बैंक में है। गुरुवार को उनके पास बैंक का कस्टमर केयर अधिकारी बनकर एक युवक ने फोन किया। खाते की जानकारी लेकर एक एप डाउनलोड करायी। उसके बाद उनके खाते से कई बार में 85 हजार रुपये निकल गए। उन्होंने नाका कोतवाली में आईटी एक्ट की रिपोर्ट दर्ज कराई है।गोमतीनगर के विकल्प खण्ड निवासी सुधा मल्ल के पास पिछले सोमवार को मोबाइल पर वोडाफोन सिम के लिए वैरिफिकेशन के लिए मैसेज आया। मैसेज में कस्टमर केयर नम्बर दिया गया था। साथ ही लिखा था कि 19 रुपये जमा कर दें, वरना चौबीस घण्टे के अंदर सिम कार्ड बंद कर दिया जाएगा। सुधा के फोन करने पर जालसाज ने एक खाता नंबर दिया। जिस पर ऑनलाइन 19 रुपये ट्रांसफर करने के बाद 95,489 रुपये खाते से कट गए। उन्होंने चिनहट कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। इसी तरह इंदिरा नगर सी-ब्लॉक निवासी रूपेश कुमार सक्सेना से एक युवक ने फोन पर खाते की डिटेल मांग ली। फिर खाते से 96,386 रुपये निकल गए। कस्टमर केयर पर शिकायत करने के बाद रूपेश ने गाजीपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।गुडंबा थाना क्षेत्र के कल्याणपुर स्थित सीमांतनगर निवासी प्रमोद कुमार मौर्या ने एक हफ्ते पहले मकान किराए पर देने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। मंगलवार को उनके पास एक नंबर से कॉल आयी। फोन करने वाले ने खुद को सैन्यकर्मी बताते हुए मकान लेने की इच्छा जताई। साथ ही उनके एडवांस की मांग पर एक युवक से फोन पर बात कराई। जिसने खुद को सीनियर सैन्य अधिकारी जोरा सिंह बताया। फिर अपनी आईडी व क्यूआर कोड भेजा।जिसे स्कैन करते ही 64 हजार रुपये खाते से कट गए। ठगी का एहसास होने पर पीड़ित ने गुडंबा थाने में मुकदमा दर्ज कराया। |
| सुबह 9 बजे तक 8.58 प्रतिशत मतदान Posted: 06 Mar 2022 08:53 PM PST
लखनऊ आज उत्तर प्रदेश के रण का अंतिम चरण है। इस चरण में 9 जिलों की 54 सीटों पर वोटिंग जारी है। चंदौली की चकिया विधानसभा, सोनभद्र की राबर्ट्सगंज और दुद्घी विधानसभा नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण यहां सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक ही वोट डाले जाएंगे। बाकी 51 सीटों पर शाम छह बजे तक मतदान होगा। सुबह नौ बजे तक 54 सीटों पर 8.58 फीसदी मतदान हुआ है।आजमगढ़- 8.08 प्रतिशत,भदोही- 7.41 प्रतिशत,चंदौली- 7.72 प्रतिशत,गाजीपुर- 8.39 प्रतिशत,जौनपुर- 8.99 प्रतिशत,मऊ- 9.97 प्रतिशत,मिर्जापुर- 8.81 प्रतिशत ,सोनभद्र- 8.39 प्रतिशत,वाराणसी- 8.90 प्रतिशत |
| पांच दिनो से गायब, युवती की लाश, नहर में तैरती मिली Posted: 06 Mar 2022 03:42 AM PST सुल्तानपुर जिले के थाना बंधुआ कला अंतर्गत दाऊद पुर पुल के समीप उस समय सनसनी फैल गई जब नहर के बहते हुए पानी में एक युवती की लाश दिखाई पड़ी।आपको बताते चलें बंधुआ कला थाना अंतर्गत मझना गांव के रहने वाले संतराम की पुत्री साधना (18) अज्ञात कारणों से घर से लापता हो गई थी। घरवालों के काफी खोजबीन करने पर चप्पल साइकिल नहर के किनारे मिलने से यह संदेह जताया जाने लगा कि हो सकता है युवती इसी नहर में गिरी हो। इसी को देखते हुए घर वालों एवं ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस चौकी अलीगंज थाना बंधुआ कला तथा आसपास के लोगों को दी। सूचना मिलते ही अलीगंज चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया।और फिर गोताखोरों की मदद से नहर में काफी देर छानबीन करने के बाद भी सफलता नहीं मिली थी उसी युवती की लाश आज प्रातः 8:00 बजे के करीब दाऊदपुर पुल के करीब नहर की झाड़ियों में फंसी हुई दिखाई पड़ी। जिसकी सूचना अलीगंज चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह थाना बंधुआ कला को दी गई। अलीगंज चौकी प्रभारी शैलेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से लाश को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। |
| समलैंगिक है पति,जबरन बनाया अप्राकृतिक संबंध,पत्नी ने मुकदमा दर्ज कराया Posted: 06 Mar 2022 03:27 AM PST
लखनऊ ताजनगरी आगरा की थाना हरीपर्वत पुलिस ने शहर के प्रमुख जूता उद्यमी के बेटे को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उस पर पत्नी ने अप्राकृतिक कृत्य, मारपीट, गालीगलौज, जान से मारने की धमकी और अंतरंग संबंध के वीडियो बनाने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़िता ने मुकदमे में कहा है कि पति ने सुहागरात के बाद से उत्पीड़न किया।उसके साथ कई बार जबरन अप्राकृतिक संबंध बनाए।बाद में पता चला कि उसके अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं।विरोध करने पर सास-ससुर ने घर छोड़ने के लिए बोल दिया।पीड़िता भी हरीपर्वत क्षेत्र के रहने वाले प्रमुख जूता उद्यमी की बेटी हैं।उसकी शादी 7 मई 2021 को खंदारी क्षेत्र के जूता उद्यमी के बेटे से हुई थी। शादी के बाद पहली रात पति ने अप्राकृतिक कृत्य करने के लिए मजबूर किया। विरोध पर आक्रामक हो गया। इस कारण वो विरोध नहीं कर सकी।बाद में कई मौकों पर उसने ऐसा ही किया बाद में पता चला कि पति के अपने बचपन के दोस्त से समलैंगिक संबंध हैं। उसकी कुछ तस्वीर और व्हाट्सएप चैट इस ओर इशारा करती हैं।पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति ने कई बार अप्राकृतिक कृत्य किया। 9 दिसंबर 2021 को पति की प्री जन्मदिन पार्टी थी। इसमें उसने जमकर शराब पी। इसके बाद उससे मारपीट की।एक दिन पति ने अंतरंग संबंध बनाते हुए वीडियो बना लिया। जब उसे पता चला तो वीडियो हटाने के लिए कहा।मगर उसने पिटाई करके चुप कर दिया। 11 दिसंबर 2021 को विरोध करने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी दी। पीड़ित महिला ने पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी पति को बीएमडब्ल्यू कार के साथ गिरफ्तार कर लिया। |
| You are subscribed to email updates from सुल्तानपुर टाइम्स - हिंदी समाचार, Hindi News, आज की ताजा खबर, Breaking News. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |