सुल्तानपुर टाइम्स - 🌐

Breaking

Home Top Ad

Post Top Ad

Tuesday, March 8, 2022

सुल्तानपुर टाइम्स

सुल्तानपुर टाइम्स


बाजार से दूध, पनीर या घी खरीद रहे हैं तो सावधान

Posted: 07 Mar 2022 09:25 PM PST

 


लखनऊ अगर आप बाजार से दूध, पनीर, मिठाई या घी जैसे दूध से बने उत्‍पाद खरीदने जा रहे हैं तो सावधान हो जाएं।ये उत्‍पाद आपको बीमार कर सकते हैं। गाजियाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा दूध, पनीर, और दूध से बनी मिठाइयों के लिए गए सैंपलों में से आधे से ज्‍यादा में मिलावट  पाई गई है। सैंपल गाजियाबाद जिले में अलग-अलग जगहों से लिए गए थे। ये उत्‍पाद दिल्‍ली, गाजियाबाद, गौतमबुद्ध व एनसीआर के अन्‍य शहरों में सप्‍लाई हो रहे हैं।गाजियाबाद के खाद्य सुरक्षा विभाग के अभिहित अधिकारी ने बताया कि होली को ध्‍यान में रखते हुए मिलावटी दूध और दूध से बने प्रोडक्‍ट पर छापेमारी की कार्रवाई तेज कर दी है। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की 4 टीमों का गठन किया गया है। इस अभियान में वर्तमान कुल 36 नमूने जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं।इसके अलावा पिछले एक साल में करीब 557 सैंपल लिए जा चुके हैं। जिसमें से 322 सैंपल जांच में फेल पाए गए हैं।चिंता की बात यह है कि 94 सैंपल हानिकारक और असुरक्षित पाए गए हैं।यानी इनमें केमिकल तक की मिलावट हुई थी। इसके अलावा 288 सैंपल मानक के अनुसार नहीं पाए गए हैं।जांच में 592 में लैब भेजे गए हैं. इनमें 557 नमूनों की रिपोर्ट आ चुकी है, जिनमें दूध के कुल नमूनें 120, पनीर के कुल नमूने 47, घी के कुल नमूने 41, वनस्पति ऑयल के कुल नमूने 44, विभिन्न मसालों के कुल नमूनें 43 और विभिन्‍न मिठाइयों के कुल नमूनें 65 शामिल हैं।इस संबंध में जिला एमएमजी अस्पताल वरिष्ठ फिजीशियन  ने बताया कि दूध में लोग यूरिया आदि मिलाते हैं। जिससे लीवर पर असर पड़ सकता है, पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है, आंतों में सूजन आ सकती है।गैस की समस्‍या शुरू हो सकती है। धीरे-धीरे लीवर और गुर्दे दोनों प्रभावित हो सकते हैं।लंबे समय तक इस तरह के हानिकरण केमिकल के सेवन से कैंसर तक के लक्षण दिख सकते हैं। इसलिए इन उत्‍पादों को खरीदते समय खास सावधानी बरतें।

10 एग्जिट पोल में योगी सरकार की वापसी की उम्मीद

Posted: 07 Mar 2022 08:51 PM PST

 


लखनऊ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का दंगल खत्म हो चुका है। अब 10 मार्च को अंतिम फैसले का इंतजार है। हालांकि उससे पहले सोमवार को आए एग्जिट पोल में योगी आदित्यनाथ सरकार की वापसी का अनुमान है। 10 से ज्यादा एग्जिट पोल में भाजपा को स्पष्ट बहुमत दिया गया है। इनमें भाजपा को 212 से 326 तक सीट गईं।, अगर 2017 के विधानसभा चुनाव की बात करें तो भाजपा को 312 सीटें मिली थीं। यानी भाजपा अपना पिछला प्रदर्शन फिर दोहराती नजर नहीं आ रही है।यदि भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो 35 साल बाद कोई पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता की वापसी करेगी। इससे पहले 1980 में जनता पार्टी की सरकार के बाद हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। तब विश्वनाथ प्रताप सिंह मुख्यमंत्री बने थे। कांग्रेस की सरकार 1989 तक चली थी। उत्तर प्रदेश में यह आखिरी मर्तबा था, जब कोई पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता में आई थी।वहीं, सपा गठबंधन एग्जिट पोल में बहुमत के करीब नहीं पहुंचता दिख रहा है। एग्जिट पोल में सपा गठबंधन को 105 से 161 तक सीटें दी गई हैं। अगर 2017 की बात की जाए तो सपा को 47 सीटें मिलीं थी। तब सपा ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। जबकि 2022 के चुनाव में सपा ने रालोद के साथ मिलकर चुनाव लड़ा है।वहीं, एग्जिट पोल में बसपा का प्रदर्शन निराशाजनक है। बसपा को 3 से 24 सीटें मिलने का अनुमान जाहिर किया गया है। 2017 के चुनाव में बसपा को 19 सीटें मिलीं थी। प्रियंका गांधी की जोरदार मेहनत के बाद भी कांग्रेस को बड़ा झटका लगते हुए दिखाया गया है। कांग्रेस को 1 से 9 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है। 2017 की बात की जाए तो कांग्रेस ने 7 सीटों पर जीत दर्ज की थी।हालांकि, अगर 2017 विधानसभा के एग्जिट पोल की बात की जाए तो 6 में से 4 एग्जिट पोल ने भाजपा की सरकार बनाई थी। हालांकि, भाजपा को जो 312 का बहुमत मिला था। उस तक कोई भी एग्जिट पोल नहीं पहुंच पाया था।

मतगणना कार्मिकों का प्रथम प्रशिक्षण सम्पन्न

Posted: 07 Mar 2022 04:40 AM PST


सुलतानपुर विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022  मतगणना में लगे समस्त गणना कार्मिकों का प्रशिक्षण पंडित रामनरेश त्रिपाठी सभागार  में आयोजित किया गया l यह प्रशिक्षण दो पालियों में संचालित किया गया lजिला निर्वाचन अधिकारी/जिला अधिकारी रवीश गुप्ता ने बताया कि 10 मार्च को नवीन मंडी समिति, अमहट  में प्रातः 8.00 बजे से मतगणना प्रारंभ होगी,उन्होंने सभी मतगणना कार्मिकों से कहा कि शुद्धता व निष्पक्षता को ध्यान में रखते हुए गणना कार्य करना है l

17 सी गणना भाग 2 को सही - सही भरेंगे और उम्मीदवार पड़े मतों का मिलान कुल पड़े मतों से कर लेंगे l मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स  ने बताया कि सभी गणना कार्मिक गणना तिथि को प्रातः 6.30 बजे तक नवीन मंडी अमहट पहुँच जायेंगे l आपको किस गणना टेबिल पर गणना करनी है, ये गणना तिथि को प्रातः गणना स्थल पर ही पता चलेगा उन्होंने बताया कि शुद्धता व शीघ्रता को ध्यान में रखते हुए काउंटिंग करना है l कंट्रोल यूनिट के रिजल्ट बटन को दबाने के बाद कंडीडेट वार मतों को गणना प्रपत्रों पर सही - सही भरेंगे l अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) बी. प्रसाद ने बताया कि मतगणना निर्वाचन प्रक्रिया का अंतिम चरण होता है, इसलिए मतगणना का कार्य शांति पूर्ण व निष्पक्षता के साथ सम्पन्न करना है l जिला विकास अधिकारी राम उदरेज यादव ने बताया कि प्रत्येक विधानसभा में 14 - 14 गणना टेबल पर ई. वी. एम. से मतगणना का कार्य किया जाएगा l इसी प्रकार पोस्टल बैलेट के लिए चार टेबल व दो टेबल ई. टी. पी. बी. के मतों की गणना के लिए होगी l ज़िला कृषि अधिकारी सदानन्द चौधरी ने बताया ई0वी0एम0 की काउंटिंग की एक टेबल पर एक मतगणना पर्यवेक्षक,एक माइक्रो आब्जर्वर,एक गणना सहायक और एक चतुर्थ श्रेणी कार्मिक की टीम गणना करेगी। जिला प्रशिक्षण अधिकारी डा. संतोष गुप्ता ने पोस्टल बैलट मतगणना की प्रक्रिया पर चर्चा की  मास्टर ट्रेनर सत्यदेव पाण्डेय ने सी0यू0 की काउंटिंग की प्रक्रिया को बताया की सी0यू0 के बटन को आन करेंगे और रिजल्ट बटन को दबाना है और कैंडिडेट वार मिले मत को 17 सी मतपत्र लेखा के भाग- 2 में अंकित करेंगे और इसकी दो प्रति बनाकर आर0ओ0 के पास भेज देंगे। मास्टर ट्रेनर सुनील कुमार सिंह  ने बताया कि निर्वाचन आयोग की गाइडलाइन के क्रम में प्रत्येक विधानसभा की रैंडमली किन्ही पाँच-पाँच बूथ वी0वी0पैट0 की पर्चियों की गणना भी की जायेगी। इसकी गणना के लिये पिजन होल फ्रेमवर्क होगा जिसमें प्रत्येक उम्मीदवार हेतु खाँचे निर्धारित हैं। उम्मीदवार पर्ची उसमें डालते जायेंगे। बाद में 25-25 का बण्डल बनाकर उसकी गणना की जायेगी डाॅ. जनार्दन राय द्वारा पूरे प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि ई0वी0एम0 की मतगणना हेतु 380 और पोस्टल बैलट मतगणना हेतु 100 कार्मिकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।  पी.पी.टी. व  वीडियो चलाने में इमरान अहमद,वकील अहमद मृत्युंजय सिंह आदि ने सराहनीय योगदान दिया l  प्रशिक्षकों में संतराम यादव ,जगन्नाथ ,मुनीश पाण्डेय,  यशवंत सिंह,सर्वेश सिंह आदि ने प्रतिभागियों को मशीन से गणना कैसे की जायेगी का डेमो और हैंड्सऑन  का अभ्यास कराया।

चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले कर्मियों के परिजनों को विशेष मुआवजा

Posted: 07 Mar 2022 03:46 AM PST

 


लखनऊ चुनाव ड्यूटी के दौरान जान गंवाने वाले मतदान कर्मियों की मौत पर विशेष मुआवजा दिया जाएगा। आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि कर्मी की हादसे या सामान्य मौत पर संबंधित के परिजन को 15 लाख रुपये और असाधारण पेंशन दिया जाएगा।यदि किसी की मौत कोरोना के कारण, हिंसा, रोड माइन ब्लास्ट, या किसी हथियार से हुए हमले में होती है तो परिजन को 30 लाख रुपये दिए जाएंगे।इस बार के चुनाव ड्यूटी के दौरान अब तक आधा दर्जन से अधिक मतदान कर्मियों की मौत हो चुकी है। बस्ती में सड़क हादसे में केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के तीन जवान की जान गई।इसी तरह सोनभद्र में चुनाव ड्यूटी पर पुलिस जवानों को लेकर जा रही बस खाई में गिर गई। इसमें एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई। औरैय्या में भी एक सिपाही की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। एक अन्य मतदान कर्मी की मौत बरेली में हुए सड़क हादसे में हुई।

Post Bottom Ad

Pages