आजमगढ़ लाइव - खबरें तमसा तट की। … |
- आज़मगढ़: निजामाबाद में बसपा प्रत्याशी डॉ पीयूष के रोड शो में उमड़ी भीड़
- आज़मगढ़: रिपेयर हो कर तैयार हो रहा है बुलडोज़र,10 मार्च को बाबा लाएंगे- निरहुआ
- आज़मगढ़: एक योग्य इंजीनियर को विधायक बनाएं,यह गरीबों का घर बनाएंगे- सीएम योगी
- आजमगढ़: बुलडोजर से होता है विकास और माफिया का सफाया- सीएम योगी
- आज़मगढ़: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल हुए
- आज़मगढ़: Video- निजामाबाद में सर्वसमाज हर सीमा से भी हट कर मतदान को तैयार है- अरविंद कुमार
- आज़मगढ़: युवा ही बदलाव लाएंगे, दीदारगंज की जनता को यह अवसर मिला है- भीम आर्मी चीफ
- आज़मगढ़: मुलायम सिंह यादव ने बंद की थी पुरानी पेंशन- अतुल कुमार अंजान
- आज़मगढ़: शाह आलम गुड्डू जमाली को तीसरी बार विधायक बनाइये- असदुद्दीन ओवैसी
- आजमगढ़: यूक्रेन से सकुशल घर पहुंचा विनीत, परिवार में खुशी की लहर
- मऊ: वीडियो- भड़काऊ भाषण देने में मुख्तार के बेटे पर मुकदमा दर्ज
| आज़मगढ़: निजामाबाद में बसपा प्रत्याशी डॉ पीयूष के रोड शो में उमड़ी भीड़ Posted: 05 Mar 2022 07:19 AM PST
डा० पीयूष ने सर्व समाज के लोगों से की समर्थन की अपीलआज़मगढ़: विधानसभा चुनाव के प्रचार-प्रसार के अंतिम दिन शनिवार को बहुजन समाज पार्टी के निजामाबाद विधानसभा के प्रत्याशी डॉक्टर पीयूष सिंह यादव ने अपने समर्थकों के साथ विधानसभा निजामाबाद के दर्जन भर से ऊपर क्षेत्रों में रोड शो किया। रोड शो में कार्यकर्ताओं व समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ती रही। रोड शो दुर्वासा से मुड़ियार,लाही डीह, गहजी, नेवादा बाजार, खुटौली, टीकापुर, तहबरपुर,निजामाबाद, सोफीपुर, फरीदाबाद, संजरपुर, सरायमीर, बिनापारा, खपड़ा गांव,ओहैनी,टीकापुर में समाप्त हुवा। इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह डॉक्टर पीयूष सिंह यादव का माला पहनाकर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । वहीं डॉ पीयूष ने सभी से हाथ जोड़कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कियाl |
| आज़मगढ़: रिपेयर हो कर तैयार हो रहा है बुलडोज़र,10 मार्च को बाबा लाएंगे- निरहुआ Posted: 05 Mar 2022 06:53 AM PST
उमड़ी भारी भीड़ देख निरहुआ ने 'मेरे योगी जैसा सीएम नही' गुनगुनायाआजमगढ़: भारतीय जनता पार्टी के सदर विधानसभा के प्रत्याशी अखिलेश मिश्रा गुड्डू के पक्ष में भोजपुरी सुपर-स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने शहर में रोड-शो किया। इस दौरान भारी भीड़ देख उत्साहित निरहुआ ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा। भोजपुरी सुपर स्टार ने कहाकि लोगों को उत्साह देखते हुए यह साफ नजर आ रहा है कि लोगों ने मन बना लिया है कि इस बार फिर योगी आदित्यनाथ को मुख्यमंत्री बनाया जायेगा। भोजपुरी सुपर स्टार ने भोजपुरी गाना मेरे मोदी जी के जैसा पीएम नहीं, मेरे योगी जी के जैसा सीएम नहीं, योगी बाबा लेकर चले बुलडोजर अब गुंडों से डरते डीएम नहीं, मेरे योगी के जैसा सीएम नहीं गाना भी गाया। भोजपुरी सुपर स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने अखिलेश यादव पर हमला बोलते हुए कहा कि वे जिस तरह की राजनीति करते हैं अब उस तरह की राजनीति नहीं रही। अब उनके लिए कुछ बचा नहीं है। जो राष्ट्रवाद, देशहित व जनहित की बात करेगा वहीं अब देश व प्रदेश पर राज करेगा। यूक्रेन में जिस तरह से पाकिस्तानी बच्चे भी भारत का तिरंगा लपेटकर बाहर निकल रहे हैं, उससे विश्व में भारत की साख को समझा जा सकता है। जिस तरह से अखिलेश यादव कुछ दिन पूर्व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मरने की कामना कर रहे थे उससे उनकी मानसिकता को समझा जा सकता है। भोजपुरी सुपरस्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने कहाकि बाबा का बुलडोजर रिपेयर होकर तैयार हो रहा है। वे 10 मार्च को फिर बुलडोजर लेकर आ रहे हैं। प्रदेश में माफियाओं का नहीं बल्कि कानून का राज चलेगा। आज जो लोग सपा की सरकार बनने का सपना देख रहे हैं, उनके सपनों पर 10 मार्च को पानी फिर जाएगा और एक बार फिर से प्रदेश में भाजपा सरकार बनाने जा रही है। |
| आज़मगढ़: एक योग्य इंजीनियर को विधायक बनाएं,यह गरीबों का घर बनाएंगे- सीएम योगी Posted: 05 Mar 2022 05:26 AM PST
योगी आदित्यनाथ ने अतरौलिया से प्रशांत कुमार सिंह को जिताने की अपील कियाआज़मगढ़: चुनाव प्रचार के अंतिम दिन भारतीय जनता पार्टी द्वारा अतरौलिया विधानसभा में विशाल चुनावी जनसभा का आयोजन मुबारकपुर मिश्रौलिया बुढ़नपुर में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रहे। मुख्यमंत्री के साथ ही जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह भी मौजूद रहे। मुख्य मंत्री ने निषाद पार्टी से प्रत्याशी प्रशांत कुमार सिंह को जिताने की अपील किया।सभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं यहां आया तो देख रहा था कि इतना बड़ा जनसमूह उमड़ पड़ा है, यहां से एक इंजीनियर को विधायक बनाने की जो उत्सुकता आप लोगों में है प्रशांत कुमार सिंह एक योग्य इंजीनियर है अब यहां यह गरीबों का घर बनाएंगे उनके इस उत्साह का अभिनंदन और आजमगढ़ की धरती को प्रणाम करता हूं ,यह ऋषि-मुनियों की धरती है। सपा और बसपा के लोगों ने आजमगढ़ के लोगों की पहचान को संकट में खड़ा कर दिया। 2017 से पहले आजमगढ़ के नौजवानों को कहीं धर्मशाला में भी रुकने की जगह नहीं मिलती थी ,इन लोगों ने नौजवानों के सामने पहचान का बहुत बड़ा संकट खड़ा कर दिया, जिन्हें आप लोग अब तक बार-बार विधायक बनाते आ रहे हैं। 2017 के बाद प्रदेश में कोई भी दंगा नहीं हुआ। अहमदाबाद में हुए सीरियल ब्लास्ट में 38 आतंकवादी को फांसी की सजा सुनाई गई दुर्भाग्य से इसमें आजमगढ़ के भी कुछ लोग रहे हैं और उनके अब्बा जान समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रचारक हैं उनकी संवेदना पेशेवर अपराधियों के लिए है। |
| आजमगढ़: बुलडोजर से होता है विकास और माफिया का सफाया- सीएम योगी Posted: 05 Mar 2022 05:01 AM PST
|
| आज़मगढ़: भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक सपा में शामिल हुए Posted: 05 Mar 2022 03:32 AM PST
आजमगढ़: यूपी विधानसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान से पहले शनिवार को बड़ी सियासी घटना घटी। भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए ह। यह एलान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आजमगढ़ में किया। जिले के गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रत्याशी नफीस अहमद के समर्थन में रैली को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा को बड़ा झटका दे दिया। उन्होंने एलान किया की भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी आज समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए हैं। दोनों मंच पर भी साथ रहे। इस दौरान उन्होंने मयंक का मंच पर स्वागत किया और धन्यवाद दिया। |
| आज़मगढ़: Video- निजामाबाद में सर्वसमाज हर सीमा से भी हट कर मतदान को तैयार है- अरविंद कुमार Posted: 04 Mar 2022 06:49 AM PST
मेरा नैतिक कार्यव्य है की जितना भी सम्भव हो क्षेत्रवासियों के लिए कार्य करूं- डा० पीयूष यादवआज़मगढ़: जिले की निजामाबाद विधानसभा से बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी डॉक्टर पीयूष कुमार यादव द्वारा क्षेत्र के कई स्थानों का भ्रमण कर लोगों से जनसंपर्क किया गया इस दौरान बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद, मोहम्मद आबिद और बिलाल अहमद सहित काफी लोग मौजूद रहे । इस दौरान डा० पियूष ने लोगों से अपील भी की कि 07 मार्च के दिन वह मतदान करने जरूर जाएं जिससे लोकतंत्र मजबूत हो और क्षेत्र का विकास हो सके। वही बहुजन समाज पार्टी के जिला अध्यक्ष अरविंद का कहना था कि वह बसपा सुप्रीमो मायावती का हृदय से धन्यवाद देते हैं कि उन्होंने एक योग्य प्रत्याशी को चुनाव मैदान में उतारा जो क्षेत्र की जनता के साथ पिछले कई सालों से लगे हुए हैं और निश्चित तौर पर यदि चुनाव जीतते हैं तो क्षेत्र का विकास जरूर होगा। बसपा जिलाध्यक्ष का कहना था कि वह दसों विधानसभा घूम रहे हैं और हर जगह बहुजन समाज पार्टी मजबूत स्थिति में दिखाई दे रही है । रही बात निजामाबाद विधानसभा की तो यहां की जनता बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी को जिता कर बहन जी के हाथों को मजबूत करने का काम करेगी क्योंकि यहां पर अब लोग दलीय सीमाओं से हटकर भी मतदान करने की बात कह रहे हैं । चुनावी चर्चा पर बात करते हुए डॉ पीयूष का कहना था कि कि निजामाबाद विधानसभा में वह पिछले काफी समय से लोगों से जुड़े हुए हैं और क्षेत्र की जनता उन्हें अपना नेता नहीं बेटा मानती है इसलिए उनकी नैतिक जिम्मेदारी है कि वह जितना संभव हो सके उतना अपने क्षेत्रवासियों के लिए करें। |
| आज़मगढ़: युवा ही बदलाव लाएंगे, दीदारगंज की जनता को यह अवसर मिला है- भीम आर्मी चीफ Posted: 04 Mar 2022 05:51 AM PST
दीदारगंज विधानसभा में यूडीए प्रत्याशी हुजैफा आमिर रशादी के रोड शो में उमड़े लोगआज़मगढ़: जिले की दीदारगंज विधानसभा से राष्ट्रीय ओलमा कौन्सिल, भीम आर्मी व UDA के संयुक्त प्रत्याशी हुजैफा आमिर रशादी के समर्थन में भीम आर्मी चीफ चन्द्रशेखर आज़ाद, पीस पार्टी अध्यक्ष डॉ अय्यूब अंसारी व राष्ट्रीय ओलमा कौन्सिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना आमिर रशादी ने पदयात्रा व जनसम्पर्क किया। इस अवसर उमड़ी भारी भीड़ को देख कर चन्द्रशेखर आज़ाद ने जनता में जोश भरते हुए कहाकि, दीदारगंज सीट से मेरा छोटा भाई हुजैफा चुनाव लड़ रहा है, आप सब हुजैफ़ा को जिताएं और शोषितों व पीड़ितों की आवाज़ विधानसभा तक पहुंचाने का काम करें। अब देश मे युवा ही बदलाव लाएंगे और दीदारगंज की जनता के पास यह अवसर मिला है आज बदलाव लाने का। डॉ अय्यूब अध्यक्ष पीस पार्टी ने कहाकि कथित सेकुलर दलों ने मुसलमानों और दलितों का सिर्फ शोषण ही किया है, सपा ने जिस तरह मुसलमानों के टिकेट काट उनका प्रतिनिधित्व समाप्त करने की साज़िश रची है दीदारगंज से हुजैफा की जीत इनको जनता का जवाब होगा कि हमारा समाज किसी का बंधुवा गुलाम नही है बल्कि विकल्प बन भी सकता है और बना भी सकता है। मौलाना आमिर रशादी ने कहाकि प्रदेश में जनता ने बदलाव का मन बना लिया है। तो वहीं ज़िले की दीदारगंज सीट पर जनता ने धर्म के बंधन से ऊपर उठ कर बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा, रोज़गार व सड़कों के लिए एक शिक्षित युवा को कमान देने का मन बना लिया है। अब बदलाव युवा ही लाएंगे और बुज़ुर्ग उनका सहारा बनेंगे। |
| आज़मगढ़: मुलायम सिंह यादव ने बंद की थी पुरानी पेंशन- अतुल कुमार अंजान Posted: 04 Mar 2022 05:21 AM PST
|
| आज़मगढ़: शाह आलम गुड्डू जमाली को तीसरी बार विधायक बनाइये- असदुद्दीन ओवैसी Posted: 04 Mar 2022 05:02 AM PST
|
| आजमगढ़: यूक्रेन से सकुशल घर पहुंचा विनीत, परिवार में खुशी की लहर Posted: 04 Mar 2022 03:16 AM PST
भारतीय दूतावास और सरकार का जताया आभारआजमगढ़: मेडिकल की शिक्षा ग्रहण करने यूक्रेन गए जिले के तमाम युवाओं के परिजन रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के चलते वहां शरणार्थी जीवन जीने को मजबूर थे। दोनों देशों के बीच शुरू हुए भीषण युद्ध के दौरान देश के लगभग20 हजार युवा यूक्रेन में जहां-तहां फंसे हुए थे। भला हो भारत सरकार का जिसने वहां फंसे छात्रों को सकुशल वतन वापसी के लिए तमाम देशों से संपर्क कर वहां शरणार्थी बनने को मजबूर युवाओं को वापस देश लाने के लिए पहल करते हुए आपरेशन गंगा अभियान चलाकर हजारों छात्रों की वतन वापसी कराने में सफल रही। सकुशल देश लौटने वाले छात्रों में अपने जिले के भी कई छात्र हर्षित भाव से अपने परिवार में सकुशल पहुंच गए हैं। घर लौटने वाले छात्रों में आजमगढ़ शहर से सटे लच्छीरामपुर निवासी विनीत विश्वकर्मा के शुक्रवार को सकुशल घर पहुंचने पर परिजनों ने राहत की सांस ली। घर तक सकुशल पहुंचाने पर छात्र के परिजनों ने सरकार को धन्यवाद दिया। यूक्रेन से लौटे विनीत ने बताया कि 24 फरवरी को यूक्रेन में स्थिति खराब होने के बाद ही 25 फरवरी को वह अपने साथियों के साथ ब्लैक सागर के तट पर स्थित ओडेसा मेडिकल यूनिवर्सिटी से अपने घर के लिए निकल गया था। लेकिन तमाम झंझावतों को सहने के बाद 4 मार्च की सुबह आजमगढ़ शहर स्थित अपने घर पहुंच सका। उसने बताया कि रात रात भर रेलवे स्टेशन व बॉर्डर पर लाइन में खड़ा होना पड़ रहा था। अफ्रीकन व पाकिस्तानी छात्रों का उत्पात था व यूक्रेन में त्रासदी के दौर में हर चीज का दाम बहुत ज्यादा वसूला जा रहा था। किसी तरह हंगरी बॉर्डर पारकर राहत की सांस ली। वहां से भारतीय दूतावास ने बहुत मदद की। सभी को होटल व खाने-पीने के सामान उपलब्ध कराए गए। फिर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से एयरफोर्स के सी-17 प्लेन से गुरुवार को गाजियाबाद पहुंचा। वहां से राज्य सरकार के द्वारा उपलब्ध कराई गई कार से आजमगढ़ निवासी चार छात्र सड़क मार्ग से अपने-अपने घर पहुंचे। कार से निःशुल्क घर तक पहुंचाने पर परिजन बहुत खुश दिखाई दिए। बताए कि एसडीएम लगातार बच्चों से संपर्क में थे। |
| मऊ: वीडियो- भड़काऊ भाषण देने में मुख्तार के बेटे पर मुकदमा दर्ज Posted: 04 Mar 2022 02:50 AM PST
|
| You are subscribed to email updates from आजमगढ़ लाइव - जीवंत खबरों का आइना ..... To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |