ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: बौंसी के युवा को किया गया पुरस्कृत
- बेलबड्डा न्यूज:- समाजसेवी अरुण कुमार राम ने सभी देशवासियों को होली एवम् शब्- ए- बारात के मौके पर दिया गया हार्दिक शुभकामनाएँ?
- Bounsi News: जिला परिषद सदस्य ने आयोजित की होली मिलन समारोह
- Bounsi News: उत्पाद विभाग और एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में 10 लीटर देसी शराब को किया गया नष्ट
- Bounsi News: कर्नाटक में चोरी कर फरार हुए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार
- Chandan News: होली पर्व पर शराबियों को शराब पहुंचाने की तैयारी में बेखौफ शराब माफिया
- Chandan News: इंटर रिजल्ट जारी कई छात्र छात्राओं ने प्रखंड का लहराया परचम शिक्षकों का बढ़ाया गौरव
- Panjwara News: बाईक सवार युवक से 58 बोतल विदेशी शराब बरामद भेजा जेल
- बेलबड्डा न्यूज:- बेलबड्डा में 12 से 15 वर्ष के बच्चो तक को लगाया गया कोरोना का टीका?
- बेलबड्डा न्यूज:- बेलबड्डा बाजार के सटे तालाब के किनारे सूर्य भगवान का मंदिर का समाजसेवी अरुण कुमार राम के द्वारा कराया जा रहा है निर्माण?
- समाजसेवी विजय यादव ने बच्चों के बीच रंग गुलाल और महिलाओं के बीच साड़ी बांटकर मनाई होली
- Jamshedpur New: दिसोम जाहेरथान में बाहा पर्व का आयोजन
- Chandan News: लेट्स इंस्पायर बिहार के आलोक में दिव्यांग असलम अंसारी को मिला 3 महीने का राहत सामग्री
- Panjwara News: एसपी ने किया पंजवारा थाना का औचक निरीक्षण
| Bounsi News: बौंसी के युवा को किया गया पुरस्कृत Posted: 17 Mar 2022 11:50 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड के होनहार और सुप्रसिद्ध शारीरिक शिक्षक मोनू रंजन को उनके कार्य एवं सामाजिक कार्यों में चर बढ़कर के हिस्सा लेने एवं समाज के गरीब बच्चों को निशुल्क प्रशिक्षण देने के लिए आईएएस डॉ रंजीत कुमार सिंह के द्वारा सम्मान दिया गया। सतीश कुमार यादव सीतामढ़ी के भक्तों तोलन के सचिव ने कहा कि, मोनू रंजन एक अछे इंसान के साथ एक अच्छे शिक्षक हैं। उन्होंने निरंतर 10 वर्षों से खेल के क्षेत्र में एवं शारीरिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में गरीब हजारों ऐसे बच्चों को अपने प्रशिक्षण से सफलता दिलाई और इस कार्य को वह निरंतर कर रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि यह सम्मान देकर के गर्व की अनुभूति हो रही है। आशा करता हूं की मोनू रंजन सर सदैव ऐसे ही गरीब बच्चों का सहायता करते रहें एवं समाज के क्षेत्र में भी बढ़चढ़ कर हिस्सा ले। उनके स्वास्थ्य का अच्छे रहने के लिए कामना करता हूं। मोनू रंजन ने बताया कि, यह मेरे लिए गर्व की बात है। रंजीत कुमार सिंह निदेशक पंचायती राज हमारे प्रेरणा स्रोत हैं और उनके कार्य को जब मैं देखता हूं तो मुझे बहुत ही अच्छा लगता है कि, समाज में एक ऐसे भी अधिकारी हैं जो कि समाज के लिए अपने काम के बाद अपने समाज के प्रति इतना जागरूक रहते हैं। उनका दिल से धन्यवाद देता हूं एवं सतीश जी को भी धन्यवाद देता हूं। डॉ० रणजीत कुमार सिंह निदेशक पंचायती राज बिहार सरकार ने बताया कि, मोनू रंजन एक अच्छे इंसान हैं और बहुत मेहनती है। मैं उन्हें ढ़ेर सारी शुभकामनाऐं देता हूं कि वो हमेशा खुश रहे। बताते चलें कि मनोरंजन प्रखंड क्षेत्र के श्याम बाजार के निवासी हैं इनके पिता स्वर्गीय प्रवीण कुमार यादव एक शिक्षक थे, जिनका हाल में ही निधन हो गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 17 Mar 2022 09:43 AM PDT
ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा ग्राम में समाजसेवी अरुण कुमार राम ने होली एवम् शव-ए-बारात के मौके पर सभी देशवासियों को दिया गया हार्दिक शुभकामनाएँ! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि बेलबड्डा ग्राम निवासी एवम् समाजसेवी अरुण कुमार राम ने अपनी तरफ से इस होली एवम् शव-ए-बारात के मौके सभी ग्रामीण एवम् देशवासियों को दिया गया ढेरों सारी शुभकामनाएँ! एवम् बताया गया कि आने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मेरी धर्मपत्नी कदमी देवी मेहरमा के दक्षिणी क्षेत्र संख्या- 3 से भावी जिला परिषद उम्मीदवार हैं! एवम् आप लोगों के आशीर्वाद प्राप्त करने का भी अवसर मिला है! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Bounsi News: जिला परिषद सदस्य ने आयोजित की होली मिलन समारोह Posted: 17 Mar 2022 09:37 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के सरूआ गांव में जिला परिषद दक्षिणी के सदस्य अमर कुमार हेंब्रम के नेतृत्व में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बांका दक्षिणी जिला परिषद सदस्य मनोज बाबा सहित अन्य उपस्थित थे। इस दौरान सदस्यों और ग्रामीणों ने एक-दूसरे के मुख पर गुलाल लगाकर और मिठाई खिलाकर होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारा के साथ मनाने का संदेश दिया। मौके पर मुख्य अतिथि ने बताया कि, होली का त्यौहार आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक है। इस पर्व को हम सभी को शांति और सौहार्द पूर्वक मिलजुलकर मनाना चाहिए। इस मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: उत्पाद विभाग और एलटीएफ की संयुक्त छापेमारी में 10 लीटर देसी शराब को किया गया नष्ट Posted: 17 Mar 2022 09:36 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। होली एवं शबे बरात शांतिपूर्ण तरीके से मनाई जाए, इसको लेकर उत्पाद विभाग एवं एलटीएफ टीम लगातार छापेमारी अभियान चला रही है। इसी कड़ी में उत्पाद विभाग एवं एलटीएस टीम के संयुक्त छापेमारी में एस आई प्रमोद कुमार और एलटीएफ बौंसी के शंभू प्रसाद के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र के कई गांव में छापेमारी अभियान चलाया गया। वहीं छापेमारी के दौरान तिलारू गांव में 5 लीटर अवैध देसी शराब को नष्ट किया गया। साथ ही 200 किलो जावा महुआ को भी नष्ट किया गया। जबकि डिगरीपहाड़ी गांव में 5 लीटर देसी शराब नष्ट किया गया। वहीं उत्पाद अधीक्षक अरुण कुमार मिश्र ने बताया कि, यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: कर्नाटक में चोरी कर फरार हुए युवक को पुलिस ने किया गिरफ्तार Posted: 17 Mar 2022 09:35 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव से पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया गया कि, कर्नाटक में मजदूरी करने के दौरान 2000000 रुपए नगद 25 किलो चांदी और डेढ़ सौ ग्राम सोना चोरी कर अपने दोस्तों के साथ आरोपी फरार हो गया था। इस मामले में हनुमत्ता गांव के श्रीकांत यादव को दोस्तों के साथ आरोपी बनाया गया था। जिसके बाद वह वहां से फरार हो गया था। मालूम हो कि आरोपी युवक कर्नाटक में रहकर मजदूरी का काम करता था। वहीं प्राथमिकी दर्ज होने के बाद कर्नाटक पुलिस के द्वारा मामले के दो आरोपी को पूर्व में ही गिरफ्तार किया गया था। उसी के निशानदेही पर हनुमत्ता गांव निवासी श्रीकांत यादव को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि, मुस्तैदी के साथ आरोपी युवक श्रीकांत यादव को गिरफ्तार कर कर्नाटक पुलिस को सौंप दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: होली पर्व पर शराबियों को शराब पहुंचाने की तैयारी में बेखौफ शराब माफिया Posted: 17 Mar 2022 09:34 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। होली पर्व को शांति पुर्व मनाने को लेकर जिला पदाधिकारी के निर्देश पर चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान एवं चान्दन पुलिस प्रशासन पु.अनि. चंचल कुमार एवं धर्मेंद्र कुमार मंडल के सहयोग से बुधवार रात्रि गश्ती के दौरान कॉवरियां पथ गोड़ियारी में बीआर 08 K 2371 पल्सर बाइक के साथ दो शराब तस्कर को 69 बोतल में कुल 37 लीटर विदेशी शराब के साथ धर दबोचा। जिसका पहचान में 1. मिथुन पाठक उर्फ नीरज कुमार पाठक एवं 2. पुष्कर कुमार दोनों अभियुक्त शराब तस्कर शाहकुण्ड थाना निवासी के रूप में की गई। जिसे लेकर चांदन थाना अध्यक्ष नसीम खान ने बताया कि एक शराब तस्कर मिथुन पाठक उर्फ नीरज कुमार पाठक की कुण्डली खंगालने पर पता चला कि इनके ऊपर शाहकुण्ड थाना एवं अमरपुर थाना में हत्या, लूट जैसे कई जघन्य अपराधिक मामला दर्ज है। फिलहाल दोनों शराब तस्करों के विरुद्ध मद्ध निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए कोरोना जांच कर बांका जेल भेज दिया। दोनों शराब तस्कर होली पर्व में विशेष मांग पर देवघर झारखंड से बाइक में शराब लेकर अमरपुर ले जा रहा था। जबकि बिहार में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद शराब तस्कर अलग-अलग के हथकंडे अपनाकर पुलिस को आंखों में धूल झोंक रही है और गिरफ्तार होकर जेल भी जा रही है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: इंटर रिजल्ट जारी कई छात्र छात्राओं ने प्रखंड का लहराया परचम शिक्षकों का बढ़ाया गौरव Posted: 17 Mar 2022 09:33 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। इंटरमीडिएट की परीक्षा का रिजल्ट बुधवार दोपहर को आते ही जिले की तमाम प्रखंड क्षेत्र के छात्र छात्राओं में अपने रिजल्ट का परिणाम से खुशी जाहिर की जिसमें चांदन प्रखंड के आनंदपुर ओपी भैरोगंज अवस्थित मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के 28 छात्र छात्राओं ने आर्ट्स इंटरमीडिएट परीक्षा में सफलता प्राप्त की जिसमें 14 छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक हासिल करते हुए फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की जिसमें अधिकतर अंक रूपा कुमारी 389 रूबी कुमारी 356 लखी कुमारी 348 मीरा कुमारी 336 रंजीत कुमार 229 सागर कुमार 328 छोटी कुमारी पिता पूर्व मुखिया पप्पू दास 321 सुरेंद्र कुमार 320 अरुण कुमार 322 आनंद कुमार 312 विकास कुमार 300 शेखा कुमारी 300 ललिता कुमारी 300 सरिता कुमारी 300 अंक प्राप्त किया वहीं सेकंड डिवीजन से चंदन कुमार 294 रमेश कुमार 293 सोनी कुमारी 281 विकु कुमार 278 मिथिलेश कुमार 276 अभिषेक कुमार 274 मुकेश कुमार 270 सपना कुमारी 270 शैलेंद्र कुमार 241 सिकंदर कुमार 262 पंकज कुमार 254 वही सबसे कम अंक लाने वाली खुशबू कुमारी 232 पिंकी कुमारी 226 अंक प्राप्त की वहीं प्लस टू प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय भैरोगंज की छात्रा पूजा कुमारी पिता हार्डवेयर दुकानदार प्रह्लाद वर्णवाल ने स्कूल एवं अभिभावक का मान बढ़ाती हुई 85.6% के साथ 428 अंक प्राप्त कर साइंस में फर्स्ट डिवीजन प्राप्त की और शांति कुमारी ने 405 प्राप्त की जो अभी कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रही है। जिसमें मां सरस्वती कोचिंग सेंटर के संस्थापक व अध्यापक भूदेव यादव के संस्थान में अध्ययनरत 12वीं के छात्र छात्राओं ने इस बार फिर आर्स संकाय में बेहतर प्रदर्शन किया है। संस्थापक भूदेव यादव ने बताया कि हमारे यहां पूर्व से अनाथ एवं असहाय बच्चों को निशुल्क शिक्षा दी जाती है हमारे संस्थान में कक्षा 8 से लेकर 12वीं तक के छात्र छात्राओं को शिक्षा देकर परीक्षा की तैयारी की जाती है जो विगत 7 वर्षों से इस इलाके में नंबर वन कोचिंग संस्थान जाने जाते हैं। इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम से छात्र छात्राओं ने इसका श्रेय विद्यालय के प्रधानाध्यापक अशोक यादव एवं कोचिंग संस्थान के अध्यापक भूदेव यादव को दिया और गौरवान्वित महसूस किया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: बाईक सवार युवक से 58 बोतल विदेशी शराब बरामद भेजा जेल Posted: 17 Mar 2022 09:32 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। होली के मद्देनजर शराब माफिया के विरुद्ध प्रशासन सघन जांच अभियान चला रही है एवं शराब तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता भी मिल रही है ।इसी कड़ी में गुरुवार सवेरे पंजवारा में झारखंड सीमा चेक पोस्ट पर वाहन जाँच के दौरन पुलिस ने एक बिना नंबर के स्प्लेंडर बाइक सवार युवक को शक के आधार पर रोका और तालाशी के दौरान बाईक सवार युवक के पास बैग से कुल 58 बोतल विदेशी शराब । जिसमें इंपीरियल ब्लू ब्रांड के 375 ML के 34 बोतल और रॉयल स्टैग ब्रांड के 375 ML के 24 बोतल विदेशी शराब बरामद किया ।गिरफ्तार शराब तस्कर की पहचान भागलपुर नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र के नूरुद्दीन पुर गांव के निलेश मंडल के रूप में हुई है । पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त बाईक को जब्त करते हुए शराब तस्कर के विरुद्ध मध् निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज करते हुए बांका जेल भेज दिया गया । ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| बेलबड्डा न्यूज:- बेलबड्डा में 12 से 15 वर्ष के बच्चो तक को लगाया गया कोरोना का टीका? Posted: 17 Mar 2022 09:19 AM PDT
ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा मे आज 12 से 15 वर्ष तक के बच्चो को लगाया गया कोरोना का टीका! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि आज से प्रारम्भ हुआ बच्चों का वेक्सिनेशन! इसी क्रम में आज बेलबड्डा मे शिविर लगाकर 12 से 15 वर्ष तक के बच्चे को दिया गया कोरोना का वेक्सिन! वहीँ स्वास्थ विभाग के द्वारा बताया गया कि आज बेलबड्डा में लगभग 30 बच्चो को दिया गया वेक्सिन! वहीँ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहरमा के चिकित्सा प्रभारी डॉ विवेक कु0 सिन्हा के द्वारा शुभारंभ किया गया! जिसके बाद से नर्स, एएनएम, सेविका, के द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में जा कर सभी 12 से 15 वर्ष तक के बच्चो को टीकाकरण करने का काम सौफा गया है! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Posted: 17 Mar 2022 08:20 AM PDT
ग्राम समाचार, बेलबड्डा:- मेहरमा प्रखण्ड के बेलबड्डा बाजार के सटे तालाब के किनारे सूर्य भगवान का मंदिर का समाजसेवी अरुण कुमार राम के द्वारा कराया जा रहा है निर्माण! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि समाजसेवी अरुण कुमार राम के द्वारा पिछले कई सालों से धर्म स्थल, एवम् धार्मिक कार्यक्रम एवम् कई स्थानीय लोगों को सहायता के रूप मे किया गया है! इसी बीच अबकी बार स्थानीय ग्रामीणों के सलाह के आधार पर समाजसेवी अरुण कुमार राम ने अपने कर्मो को बरकरार रखते हुए इस सूर्य भगवान का मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है! वहीँ ग्रामीणों के द्वारा बताया गया कि इस महान समाजसेवी अरुण कुमार राम के द्वारा पिछले कई सालों से दुर्गा पूजा लगने वाले मेला मे भी अपना अहम योगदान देते है! एवम् धार्मिक स्थलों पर भी हमेशा खड़े रहते है! एवम् ग्रामीणों के द्वारा यह भी बताया गया कि जब भी ग्रामीणों को शादी विवाह, दाह संस्कार, कोई भी दिक्कत होती हैं तो इस महान समाजसेवी अरुण कुमार राम ने फ़ौरन सहायता किया जाता हैं! जिससे स्थानीय लोगों के दिल में हमेशा बसे रहते है! हालाँकि समाजसेवी अरुण कुमार राम ने कहा कि इसी तरह हमेशा भगवान का आशीर्वाद, एवम् सभी ग्रामीणों की दुआ बनी रहे! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| समाजसेवी विजय यादव ने बच्चों के बीच रंग गुलाल और महिलाओं के बीच साड़ी बांटकर मनाई होली Posted: 17 Mar 2022 08:13 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। समाजसेवी विजय यादव ने गुरुवार को शहर के विभिन्न वार्डो में जाकर बच्चों के साथ होली का त्यौहार मनाया। साथ ही विजय यादव ने बच्चों के बीच रंग, पिचकारी, अबीर गुलाल, टॉफी एवं बिस्कुट आदि का वितरण किया। महिलाओं के बीच साड़ी का भी वितरण किया गया। इस मौके पर युवा समाजसेवी विजय कुमार यादव ने कहा कि सभी लोगों को मिलजुलकर होली मनाना चाहिए। यदि किसी से मनमुटाव या दुख तकलीफ हो तो उसको भी भुला कर एक दूसरे को गले लगाना चाहिए। |
| Jamshedpur New: दिसोम जाहेरथान में बाहा पर्व का आयोजन Posted: 17 Mar 2022 01:14 AM PDT
|
| Chandan News: लेट्स इंस्पायर बिहार के आलोक में दिव्यांग असलम अंसारी को मिला 3 महीने का राहत सामग्री Posted: 17 Mar 2022 01:08 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के असोढ़ा पंचायत के सरकंडा गांव निवासी विकलांग असलम अंसारी को लेट्स इंस्पायरल बिहार की ओर से 3 महीने की राहत सामग्री देने की बात सामने आई है। बता दें कि आईपीएस विकास वैभव के लेटेस्ट इंस्पायर बिहार मुहिम के बैनर तले जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाने का कार्य किया गया है। जिसे लेकर जिले के समाजसेवी सह रिपोर्टर के साथ साथ इस मुहिम से जुड़े मोहम्मद एहसान के द्वारा सरकंडा गांव के दिव्यांग असलम अंसारी पिता स्वर्गीय मोहर अंसारी को 3 महीने का राहत सामग्री जैसे चावल तेल डाल आटा रिफाइन सुजी मसाला सावुन सर्फ आदि मंगलवार 15 मार्च 2022 को उपलब्ध कराया गया। बता दें कि दिव्यांग असलम अंसारी 10 साल पूर्व एक सड़क दुर्घटना में घायल हो गए थे जो काफी खर्च करने के बावजूद चलने फिरने में असमर्थ हो गया था जिसके कारण आर्थिक स्थिति कमजोर हो गया है। इनकी मनोदशा सुर्खियों पर छाए रहा। हाल ही के दिनों में चांदन प्रखंड के विकास पदाधिकारी राकेश कुमार के द्वारा उनके गांव पहुंच कर व्हीलचेयर देकर सम्मानित किया गया था वीडियो राकेश कुमार का उद्देश्य आज भी असहाय लोगों को मदद करना उनका प्रथामिकता है उनका कहना है ऐसे असहाय लोगों का मेरे संज्ञान में आने पर हर संभव मानवता के नाते मदद पहुंचाने का काम करूंगा। और लोगों के साथ-साथ मीडियाकर्मियों से अपील की ऐसे निशक्त असहाय व्यक्ति को मेरे संज्ञान में लाने की कोशिश करते रहें। लेट्स इंस्पायर बिहार मुहिम कि ओर से मोहम्मद एहसान के द्वारा दिए गए राहत सामग्री मिलने से दिव्यांग असलम अंसारी ने साधुवाद दिया और खुशी महसूस की। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: एसपी ने किया पंजवारा थाना का औचक निरीक्षण Posted: 17 Mar 2022 01:06 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने पंजवारा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान एसपी ने पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव द्वारा होली के पर्व के मद्देनजर हाल के दिनों में शराब तस्करों के विरुद्ध की गई कार्रवाई की जानकारी ली एवं थाना के इस अभियान की सराहना भी की। इस दौरान एसपी ने थानाध्यक्ष को अवैध शराब तस्करी रोकने को लेकर चेक पोस्ट पर कड़ी सख्ती बरतने का निर्देश दिया एवं होली पर्व को लेकर विधि व्यवस्था को लेकर भी निर्देश दिए । मौके पर बौंसी सर्कल इंस्पेक्टर अमेरिका राम, पंजवारा थाना के एसआई विपिन कुमार, मुकलेश कुमार, एएसआई आशुतोष कुमार ,मनोज कुमार सिंह, अरुण कुमार सिंह सहित अन्य जवान मौजूद रहे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |