ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Chandan News: जिले के विभिन्न शिवालयों में शिव बारात में आकर्षक झांकी निकाल कर शिव विवाह हुआ संपन्न चारों ओर राम भक्तिमय का माहौल
- Chandan News: कांवरियों से भरे ट्रैक्टर पलटने से 16 कांवरिया जख्मी पांच की हालत चिंताजनक
- Chandan News: एक तरफ भक्ति माई का माहौल दूसरी ओर अनियंत्रित ट्रक ने छिनी एक घर की खुशियां
- Panjwara News : हत्या एवं आत्महत्या के प्रयास के मामले मे केस दर्ज कर महिला को भेजा गया जेल
- Panjwara News: पंजवारा में 48 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया
- Bounsi News: जप्त किए गए दो ट्रैक्टर एवं बाइक के साथ गिरफ्तार 3 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल
- Bounsi News: दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर लगाया गया शिविर
- Bounsi News: महाशिवरात्रि के जागरण में झूमे श्रोता
- Bounsi News: भीषण सड़क हादसे में बौंसी प्रखंड के युवक की हुई दर्दनाक मौत
- Pathargama News: महाशिवरात्रि पर्व मनुष्यों की सद्गति से जुड़ा है- माला दीदी
- Pathargama News: 24 घंटे का अखंड राम धुन कीर्तन संपन्न
- Chandigarh News : चंडीगढ़-बजट सत्र : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण
| Posted: 02 Mar 2022 09:44 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। हर वर्ष की भांति इस वर्ष एक मार्च 2022 मंगलवार को शिव विवाह बड़े ही धूमधाम से बनाते हुए संपन्न हुआ। शिव विवाह को लेकर जिले के आला अधिकारी पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता व पुलिस यूनियन के संयुक्त में पुलिस लाईन स्थित शिव में पूजा अर्चना किया, वहीं चंदन प्रखंड के विभिन्न क्षेत्र के शिवालयों में बड़े ही धूमधाम से शिव विवाह आयोजन कर आकर्षक झांकी के साथ भोलेनाथ की बारात निकाली गई। इसी दौरान प्रखंड के लालपुर एवं भैरोगंज बाजार के शिवालयों में श्रद्धालु की भीड़ लगी रही। जिसमें भैरोगंज बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में बरनवाल समाज के स्थानीय निवासी भुवनेश्वर बरनवाल गौरी शंकर भगवान वसंत बरनवाल दशरथ बरनाल ब्रह्मदेव बरनवाल के सौजन्य से निर्माण शिव मंदिर में स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित शिव बरात कार्यक्रम में शामिल हुए और महाशिवरात्रि का त्यौहार संघार आस्था परंपरा हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयोजित शिव बारात कार्यक्रम भोलेनाथ की पूरे विधि विधान से पुरोहित कौशल कुमार पांडेय द्वारा यजमान दशरथ बरनवाल एवं उनके धर्मपत्नी मीरा देवी के संयुक्त में पूजा अर्चना कर शिव विवाह संपन्न कराया। शिव बारात में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं का उत्साह देखते बन रहा था। शिव बारात झांकी में स्थानीय लोगों के द्वारा भोलेनाथ के अलावा विभिन्न देवी देवताओं एवं भूत प्रेत की भूमिका में रहे और गाजे-बाजे के साथ निकाली। इस अवसर पर हजारों श्रद्धालुओं ने आयोजित रंगा रंग कार्यक्रम का लुफ्त उठाया, एवं पीयूष,व प्रभात के शोजन्य के द्वारा खिचड़ी प्रसाद ग्रहण कराया गया। आयोजन में भैरोगंज बाजार के समिति के दर्जनों सदस्य मौजूद थे। अपने अपने भागीदारी निभाई और शिवबारात की झांकी मंदिर परिसर से भैरोगंज हाई स्कूल से लेकर मुख्य सड़क मार्ग होते हुए भैरोपुर गांव तक बेहतरीन लाइट बत्ती युक्त सजावट में के साथ संपन्न कराया गया। शिव बरात में शामिल युवाओं ने डीजे के धुन पर फूहर गाने पर खुब थिरका। हालांकि महिला श्रद्धालुओं के द्वारा अपने पारंपरिक लोकगीत से पूरी रात भक्तिमय बनाऐ रखे। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: कांवरियों से भरे ट्रैक्टर पलटने से 16 कांवरिया जख्मी पांच की हालत चिंताजनक Posted: 02 Mar 2022 09:42 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। कटोरिया सुल्तानगंज मुख्य सड़क मार्ग स्थित सूईया थाना के जिलेबिया मोड़ के समीप बुधवार 2 मार्च को अहले सुबह कांवरियों से भरे ट्रैक्टर, चालक का संतुलन बिगड़ जाने से दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिसमें सवार सोलह कांवरिया जख्मी होने की सूचना बताई गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार खगड़िया जिला के अलौली गांव निवासी सभी कावंरिया यात्री बाबा धाम देवघर से पूजा कर वापस अपने घर जा रहा था। जहां जिलेबिया मोड़ के समीप ट्रैक्टर चालक का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क किनारे ट्रैक्टर डाला पलट गया जिससे 16 कांवरिया जख्मी हो गया। घटना की सूचना पर सूईया थाना प्रभारी मनीष कुमार व एसएसबी जवानों ने ट्रैक्टर ट्राली के नीचे में दबे सभी कांवरिया को निकाल कर बेलहर अस्पताल में भर्ती कराया और कुशल क्षेम जाना। घायल कांवरिया में पांच की हालत चिंताजनक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज हेतु भागलपुर रेफर कर दिया। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: एक तरफ भक्ति माई का माहौल दूसरी ओर अनियंत्रित ट्रक ने छिनी एक घर की खुशियां Posted: 02 Mar 2022 09:41 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड के बांका कटोरिया मुख्य मार्ग मोड़ के समीप 1 मार्च मंगलवार की शाम करीब 4 बजे एक अनियंत्रित ट्रक की चपेट में एक बाइक सवार को कुचल कर भाग निकलने कामयाब तो हो गया! हालांकि भाग रहे ट्रक को कटोरिया पुलिस की तत्परता से दबोच लेने की बात बताई जा रही है! जानकारी के अनुसार! बाइक सवार युवक बांका थाना क्षेत्र के दोमुहान पंचायत के जयसरिया गांव निवासी टेकन यादव के पुत्र दयानंद कुमार उम्र 25 वर्ष बताई गई । शिवरात्रि के अवसर पर बाजार की खरीदारी कर वापस घर आ रहा था। जहां बांका की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मारते हुए ट्रक का चक्का चढ़ा दिया जिससे कुचल कर घटनास्थल पर ही युवक का मौत हो गया। हादसे की सूचना पर मृत युवक के परिजन भी घटनास्थल पहुंचा। इस हृदय विदारक घटना को लेकर मृत युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। सभी मृत युवक का शव देखते ही दहाड़ मारने लगी। जिसकी सूचना पर कटोरिया थाना अध्यक्ष नीरज तिवारी एएसआई जनार्दन सिंह आदि पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु बांका भेज दिया।इधर कटोरिया पुलिस में कटोरिया थाना मोटर एक्ट के तहत प्राथमिक कर ली है। इस घटना से आहत पूरे परिवार के साथ गांव गलियारों में शिव विवाह के मौके पर जहां भक्तिमई का माहौल होना था, वहीं पुरा माहोल सन्नाटा पसर गया। सबसे अधिक मृतक के बहन दहाड़ मार कर कह रही थी भईया अब हमर जिंदगी अंधार होए गेलो,हमरा अबे के पढ़ाइतो। उमाकांत साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News : हत्या एवं आत्महत्या के प्रयास के मामले मे केस दर्ज कर महिला को भेजा गया जेल Posted: 02 Mar 2022 09:39 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बांका। पंजवारा में मंगलवार को शिवरात्रि के दिन महिला द्वारा अपने तीन साल की बच्ची के साथ नदी में आत्महत्या के प्रयास में कूदने के मामले में हुई बच्ची की मौत को लेकर पंजवारा थाना पुलिस ने महिला के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उसे पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया है। मामले को लेकर पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचे पंजवारा थाना के एएसआई मनोज कुमार सिंह के बयान पर गोड्डा जिला के पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के हरियारी गांव की महिला ब्यूटी कुमारी पति रूपक भगत पर अपनी बच्ची के हत्या करने एवं आत्महत्या का प्रयास करने को लेकर सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं बुधवार सुबह मृत बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया।एवं हत्या के आरोपित उसकी मां को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: पंजवारा में 48 लोगों की हुई कोरोना जांच सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया Posted: 02 Mar 2022 09:37 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बांका। कोरोना संक्रमण से बचाव को लेकर पंजवारा स्थित झारखंड बिहार चेक पोस्ट पर कैंप के माध्यम से राहगीरों का रोजाना कोरोना जाँच किया जा रहा हैं। बुधवार को पंजवारा में झारखंड के ओर से आने जाने वाले कुल 48 लोगों की कोविड जाँच एंटीजन विधि से की गई जिसमें सभी का रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया। जांच में स्वास्थ्य कर्मी संजय कुमार अतुल झा सहयोग कर रहे हैं। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: जप्त किए गए दो ट्रैक्टर एवं बाइक के साथ गिरफ्तार 3 लोगों को पुलिस ने भेजा जेल Posted: 02 Mar 2022 09:35 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा विशेष छापेमारी अभियान के तहत अवैध बालू कारोबार में संलिप्त तीन लोगों को मंगलवार की देर रात गिरफ्तार किया गया था। तीनों आरोपियों को बुधवार को रेफरल अस्पताल में कोरोना जाँच के बाद जेल भेज दिया गया। इस मामले में खान निरीक्षक एस प्रसाद के द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई। बताया गया कि, पंडा टोला निवासी जितेंद्र झा एवं तेतरिया गांव निवासी जयराम यादव को अवैध बालू लदे ट्रैक्टर के साथ गिरफ्तार किया गया। जबकि पंडा टोला निवासी राजन कुमार को लाइनर के रूप में गिरफ्तार किया गया है। जो बाइक से मौके पर ट्रैक्टर को छुड़ाने आया था। तीनों को जेल भेज दिया गया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: दिव्यांग जनों के यूडीआईडी कार्ड बनाने को लेकर लगाया गया शिविर Posted: 02 Mar 2022 09:57 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड सभागार में बुधवार को दिव्यांग जनों के लिए एक शिविर आयोजित किया गया। शिविर में यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम किया गया। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार की मौजूदगी में कार्ड बनाने का कार्य किया गया। जानकारी देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी ने बताया कि, यूडीआईडी कार्ड के माध्यम से योजना का सीधा लाभ दिव्यांग जनों को मिलेगा। उन्होंने कहा कि, वैसे दिव्यांग जन जिसके पास पूर्व से ही ऑफलाइन दिव्यांगता का प्रमाण पत्र बना हुआ है। उनका भी यूडीआईडी कार्ड बनाया जाएगा। मुख्यमंत्री स्वरोजगार ऋण, मुख्यमंत्री सशक्तिकरण के तहत कृत्रिम अंग जैसे प्रमुख योजनाओं का लाभ प्रखंड क्षेत्र के दिव्यांगजन उठा सकेंगे। वहीं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ संजीव कुमार, हेल्थ मैनेजर मनोज कुमार के द्वारा ऑफलाइन बने हुए दिव्यांग प्रमाण पत्र जांच कर वेरीफाई किया गया। मौके पर प्रखंड सामाजिक सुरक्षा कोषांग की डाटा एंट्री ऑपरेटर रूही के द्वारा यूडीआईडी कार्ड बनाने का काम किया गया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: महाशिवरात्रि के जागरण में झूमे श्रोता Posted: 02 Mar 2022 09:31 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सिकंदरपुर गांव में तरुण कला संघ सिकंदरपुर के द्वारा पिपेश्वरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य जागरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आए हुए कलाकारों के द्वारा "भांग पी के गाड़ी मत चलैय हो" भजन की प्रस्तुती पर श्रद्धालुओं ने जम के ठुमके लगाए। भोले बाबा की कई भजनों पर श्रद्धालुओं ने जमकर आनंद लिया। रात भर गांव के लोग भोले बाबा के भजनों का लुफ्त उठाते रहे। कार्यक्रम के आयोजन होने से पूरा मंदिर परिसर का वातावरण भक्तिमय बना रहा। मौके पर ललन कुमार सिंह, नीरज यादव,राकेश कापरी,रवि कापरी,अनंत सिंह,उमेश,कुंदन,रुपेश, विक्की,दीपक,अमित,गौतम, पिंटू, निवास सहित सिकन्दरपुर के सैकड़ों नवयुवक मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: भीषण सड़क हादसे में बौंसी प्रखंड के युवक की हुई दर्दनाक मौत Posted: 02 Mar 2022 07:35 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जिसमें से एक युवक बौंसी थाना क्षेत्र के कैरी गांव का निवासी है। घटना बुधवार देर शाम की बताई जा रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 84 मुख्य मार्ग पर सादपुर लाइन होटल के समीप की है। बताया जा रहा है कि, जुगाड़ गाड़ी और बाइक के आमने सामने की टक्कर में बाइक सवार दोनों युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो, बाइक सवार दोनों युवक धोरैया की तरफ से पंजवारा की ओर आ रहे थे। जबकि जुगाड़ गाड़ी पंजवारा की तरफ से आ रही थी। बाइक सवार युवक के बाइक की रफ्तार काफी तेज थी। तेज रफ्तार होने के कारण बाइक अनियंत्रित हो गई। जिसके कारण बाइक सवार युवक ने जुगाड़ गाड़ी में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, बाइक के परखच्चे उड़ गए। और दोनों युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। मृतक दोनों युवक की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैरी गांव निवासी परितोष दास के रूप में की गई है। वही दूसरे युवक की पहचान झारखंड राज्य के गोड्डा जिला अंतर्गत पोड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के सरबा गांव निवासी बालकृष्ण कुमार के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही धोरैया थानाध्यक्ष अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में ले लिया और कानूनी कार्रवाई में जुट गए हैं। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargama News: महाशिवरात्रि पर्व मनुष्यों की सद्गति से जुड़ा है- माला दीदी Posted: 02 Mar 2022 04:17 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बुधवार को बाबूपुर (पथरगामा) स्थित ब्रम्हाकुमारी पाठशाला में शिव जयंती मनाई गई l जयंती का शुभारंभ दुमका ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय से आई शालिनी बहन, माला दीदी, रेखा दीदी, गोड्डा की पूनम बहन ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया l मौके को संबोधित करते हुए माला दीदी ने कहा कि सेवा करना ही हमारा लक्ष्य है और हम लोगों को किसी का भी सेवा करने से पीछे नहीं हटना चाहिए l बाबा से बढ़कर दुनिया में कोई नहीं है| शिवरात्रि पर्व अन्य आध्यात्मिक पर्व की तुलना में सबसे श्रेष्ठ है| इस तथ्य का कारण यह है कि यह पर्व मनुष्य की सद्गति से जुड़ा हुआ है l परमात्मा शिव जब कलयुग की अधर्म, ज्ञान और विकास की रात्रि में अवतरित होकर के व्यक्ति को धर्मयुक्त, ज्ञानवान और निर्विकार बनाने का अपना दिव्य अलौकिक कार्य करते हैं| हम उनके इस परम उपकार के बदले उनका दिव्य जन्म शिवरात्रि के रूप में मनाते हैं l शिव का अर्थ कल्याणकारी होता है तथा रात्रि शब्द व्यक्ति के आंतरिक दोषों का प्रतीक है| जिसका अर्थ है दोनों कि परमपिता परमात्मा शिव मनुष्यों की बुराइयों व दोषों को नष्ट कर उनका कल्याण करते हैं l पूनम बहन ने कहा कि परमात्मा शिव सर्व आत्माओं के पिता परमपिता है| परमात्मा शिव रूप में ज्योति बिंदु और गुणों में सागर के समान है l परमपिता शिव पवित्रता के सागर हैं, वे अपनी पवित्रता की शक्ति से व्यक्ति को महान बनाते हैं l भाई प्रदीप शर्मा ने कहा कि बिना आत्मिक ज्ञान के आज व्यक्ति बहुत लाचार और भयभीत हो गया है| उसके जीवन की सच्ची खुशी मानसिक और शारीरिक कष्टों से नष्ट होती जा रही है l शरीर प्रकृति की देन है| शरीर माता के गर्भ से जन्म लेता है फिर बालक, युवा और वृद्ध होने के बाद खत्म हो जाता है l मौके पर बच्चियों के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया तदुपरांत झंडोत्तोलन के साथ कार्यक्रम का समापन हो गया| मौके पर भाई अर्जुन, भाई अमित, भाई प्रदीप चांद, भाई डॉक्टर डोमन, भाई राज किशोर सहित अनेकों श्रद्धालु मौजूद थे| अमन राज:- |
| Pathargama News: 24 घंटे का अखंड राम धुन कीर्तन संपन्न Posted: 02 Mar 2022 04:11 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- बाबूपुर में शिवरात्रि के अवसर पर चल रहे 24 घंटे का अखंड राम धुन कीर्तन धूमधाम से संपन्न हो गया l समापन के दौरान भालू, बंदर, बाघ आदि के स्वांग रचे कलाकारों को देख बच्चों के साथ-साथ बड़ों ने भी मनोरंजन का आनंद उठाया l कार्यक्रम में 4 कीर्तन पार्टी ने हिस्सा लिया l प्रत्येक वर्ष बाबूपुर शिव मंदिर में धूमधाम से महा शिवरात्रि का पर्व मनाया जाता है l मौके पर आयोजन मंडली के सदस्य फाल्गुन सिंह, अभिमन्यु सिंह, बिंदेश्वरी यादव, गोलू कुमार, बिट्टू सिंह, बिक्की सिंह, विकास कुमार राय, मनीष कुमार, विकास तिवारी आदि मौजूद थे| अमन राज:- |
| Chandigarh News : चंडीगढ़-बजट सत्र : हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र में राज्यपाल का अभिभाषण Posted: 02 Mar 2022 02:01 AM PST • 14 वीं विधानसभा के तीसरे बजट सत्र में आप सभी का स्वागत, हरियाणा विधानसभा में यह मेरा पहला संबोधन • आजादी के इस 75 वां साल हम आजादी का अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहे। • मेरी सरकार आजादी के पहले स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों की याद में अंबाला में 'आजादी की पहली लड़ाई का शहीद स्मारक' का कर रही है निर्माण। • केंद्र सरकार ने गुरु तेग बहादुर जी का 400 वां प्रकाश पर्व और गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादा जोरावर सिंह फतेह सिंह के जन्म 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का किया फैसला। • भव्य श्री राम मंदिर के निर्माण से करोड़ों लोगों की आस्था को मिली मजबूती। • हमारे कोरोना योद्धाओं और स्वास्थ्य तंत्र की मदद से कोरोना जैसी बीमारी पर नियंत्रण पाने में सफल रहे। • मेरी सरकार ने सुशासन से सेवा के भाव को अपनाते हुए पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंतोदय दर्शन पर सबका साथ सबका विकास, सबका विश्वास सबका प्रयास और हरियाणा एक और हरियाणावी एक के मूलमंत्र पर काम किया। •सरकार ने क्षेत्रवाद और भाई भतीजावाद से ऊपर उठकर हर वर्ग का समुचित विकास किया। • नीति आयोग के एसडीजी इंडिया इन्डेक्स 2020-2021 में हरियाणा देश के अग्रणीय राज्यों में शामिल। • हरियाणा की लालडोरा मुक्त करने की योजना को केंद्र सरकार ने स्वामित्व योजना के रूप में लागू किया। • 'मेरा पानी-मेरी विरासत' योजना का भी केंद्र की टीम कर रही है अध्ययन। • 'शासन कम- सुशासन ज्यादा' को सुनिश्चित करने के लिए कृषि उद्योग, स्वास्थ्य, शिक्षा हर क्षेत्र में ई- गवर्नेंस की नई-नई पहल अपनाई। • ई गवर्नेंस का यह अभियान अब परिवार पहचान पत्र तक पहुंचा, केवल पीपीपी के जरिए ही लोगों को सरकारी सेवाओं और योजनाओं का घर बैठे लाभ मिलेगा। • लाभार्थियों तक पेंशन, सब्सिडी वित्तीय सहायता जल्द और भ्रष्टाचार मुक्त तरीके से पहुंचाने के लिए डी.बी.टी सुविधा शुरु हुई। • प्रशासन की जवाबदेही तय करने के लिए ऑटो अपील सॉफ्टवेयर लागू किया और इसमें 570 सेवाओं को जोड़ने का काम जारी। • ऑनलाइन ट्रांसफर पॉलिसी 43 विभागों के 214 कॉडर में लागू की गई। परिवार पहचान पत्र पर 11 लाख परिवारों की पहचान की गई, जिनकी वार्षिक आय 1 लाख 80 हजार से कम या उसके बराबर है, इनके लिए अंत्योदय मेले लगाए गए। • मुख्यमंत्री परिवार समृद्धि योजना के तहत 8 लाख 87 हजार बीपीएल परिवारों 270.84 करोड़ रुपये की मदद की गई,जबकि प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के तहत 2.84 लाख परिवारों को 3.55 करोड़ के प्रतिवर्ष प्रीमियम की प्रतिपूर्ति की गई। • प्रधानमंत्री जन आरोग्य आयुषमान भारत योजना के तहत 5 लाख रूपये तक वार्षिक मुफ्त ईलाज की सुविधा दी गई जिसमें अब तक 366 करोड़ रूपये की राशि का भुगतान भी किया। • कोरोना मरीजों का इलाज और टीकाकरण मुफ्त किया गया। • 'मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना' में शगुन राशि 51हजार से बढ़ाकर 71 हजार हुई। • बीआर अंबेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत वित्तीय अनुदान 50 हजार से बढ़ाकर 80 हजार किया गया। • प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी व ग्रामीण के तहत 44083 लाभार्थियों को 574 करोड़ की सहायता। •225346 श्रमिकों को 154 करोड़ रूपये की योजना का लाभ दिया। • मानेसर में 500 बेड का ईएसआई अस्पताल, आईएमटी रोहतक और आईएमटी करनाल में 5 नए ईएसआई औषधालयों को मंजूरी। • 87 शहरी स्थानीय निकाय में 23709 स्ट्रीट वेंडर्स को ऋण दिए गए। • वीरगति को प्राप्त होने वाले सैनिक , अर्धसैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली एक्सग्रेशिया ग्रांट 20 लाख से बढ़ाकर 50 लाख की,2014 से अब तक 348 शहीदों के आश्रितों को नौकरी दी। • पिछले साल में 27 हजार करोड़ से अधिक का भुगतान किसानों को डीबीटी के माध्यम से किया। • प्राकृतिक आपदा से खराब फसलों के लिए मुआवजा राशि बढ़ाकर 15 हजार प्रति एकड़ की,एमएसपी पर 14 फसलें खरीदने वाला हरियाणा एकलौता राज्य। • हरियाणा पहला राज्य जिसने मुख्यमंत्री बागवानी बीमा योजना शुरू की , भिवानी, नूंह और झज्जर में 3 नए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बनाए। • मेरा पानी–मेरी विरासत योजना में खरीफ 2021 की फसल के लिए 97 हजार एकड़ का पंजीकरण और 52 हजार एकड़ का सत्यापन हुआ। • हरियाणा मधुमक्खी पालन नीति 2021 के तहत शहद के उत्पादन को 10 गुणा बढ़ाने का लक्ष्य। • गन्ने का भाव बढ़ाकर 362 रूपये प्रति क्विंटल तक किया जो देश में सर्वाधिक • ग्रामीण आंचल में रोजगार के लिए 250 हरहित रिटेल आउटलेट खोले। • जिलास्तरीय सहकारी बैंकों ने खरीफ फसल 2021 के दौरान 6100 करोड़ के ऋण और रबी 2021-22 के लिए 3163.23 करोड़ के ऋण दिए। • हरियाणा पॉंड अथोरिटी के माध्यम से 4554 तालाबों के पुनर्वास व नवीनीकरण का काम हाथ में लिया। • मेवात, गुरुग्राम को पेयजल के लिए 200 क्यूसेक की क्षमता मेवात फीडर नहर के निर्माण का फैसला। • सरस्वती में जल प्रवाह के लिए आदिबद्री में हिमाचल प्रदेश के साथ एमओयू किया। केंद्र सरकार की नई शिक्षा नीति को 2025 तक लागू करने का लक्ष्य, 138 नए सरकारी मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक और 1418 प्राथमिक स्कूल खोले गए। • नूंह में एक मल्टी डिसीप्लीनरी विश्वविद्यालय की स्थापना की योजना। • सरकारी खर्च पर गरीब बच्चों को कोचिंग देने के लिए सुपर -100 कार्यक्रम चलाया, 8 नए आईटीआई भी शुरू किए गए। • हरियाणा पुलिस हैल्पलाइन सेवा 112 शुरू की गई जिससे पुलिसतंत्र मजबूत हुआ, 17 जनवरी को हमारी पुलिस को राष्ट्रपति कलर भी मिला। • ओलंपिक में 6 व्यक्तिगत पदकों में से 3 हरियाणा के, नीरज चोपड़ा समेत पूरी हॉकी टीम ने प्रदेश का नाम रोशन किया, पैरा-ओलंपिक में भी 19में से 6 पदक हमारे खिलाड़ियों के, इनको 52 करोड़ की पुरस्कार राशि भी दी। • 2022 में 2 पद्मश्री, 4 मेजर ध्यानचंद खेल रत्न,8 अर्जुन , 3 द्रोणाचार्य, 1 मेजर ध्यानचंद लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार हमारे खिलाड़ियों को मिले, खेलों इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी हम करेंगे। • पुलिस में महिलाओं की भागीदारी को 5.5 फीसदी से 9 फीसदी तक लेकर गए, जिसे 15 फीसदी करने का लक्ष्य। • स्टार्टअप ग्राम उद्यमशीलता कार्यक्रम में 1238 स्वयं सहायता समूह का गठन और उन्हें 5 करोड़ से अधिक की सहायता • पंचायती राज में महिलाओं को 50 फीसदी प्रतिनिधित्व • सरपंच पद के लिए राइट -टू -रिकॉल भी दिया • गुरुग्राम , फरीदाबाद के बाद पंचकूला में मेट्रोपोलिटन डेवलपमेंट का गठन किया • कचरे से कंचन अभियान को तेज करने के लिए गुरुग्राम में ई – रिक्शा चलाने की योजना बनाई। • स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 में हरियाणा को स्टेट अवॉर्ड मिला, इसके अलावा रोहतक, गुरूग्राम शहरों को भी अवार्ड मिले। • 5569 गांवों को 24 घंटे बिजली पहुंचाई गई, साथ ही बिजली की दरें भी कम की। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |