ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Rewari News : रोडवेज वर्कशॉप परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर गेट मीटिंग का आयोजन
- Banka News: बांका जिलान्तर्गत बिहार दिवस के अवसर पर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- Jhunjhunu News : महंत ज्योति नाथ ने गाँव सीहोड में विद्यालय के प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया
- Chandan News: 8 वर्षीय मानसी की निर्मम हत्या के परिजनों को न्याय दिलाने में आगे आए राजद प्रवक्ता ऋतु जसवाल, परिजनों ने हत्यारे को फांसी देने की मांग
- Bounsi News: आगामी चैती दुर्गा को लेकर पूजा समिति के द्वारा आयोजित की गई एक आवश्यक बैठक
- Bounsi News: बिहार दिवस के उपलक्ष पर प्रखंड क्षेत्र में होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी
- Bounsi News: गायब युवक अर्ध बेहोशी की हालत में हुआ बरामद
- Bounsi News: 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ
- Rewari News : आरपीएस कोसली के 35 छात्रों ने मेरिट में स्थान हासिल किया
- Rewari News : रेजांगला शौर्य समिति ने अहीर रेजीमेंट के लिए चल रहे धरने का समर्थन किया
- Pathargama News: बकाया बिजली बिल जमा करने हेतु लगाया जा रहा है विद्युत शिविर
- Godda News: नहीं रहे प्रोफेसर सूर्य मोहन झा / शोक सभा आयोजित
| Rewari News : रोडवेज वर्कशॉप परिसर में विभिन्न मांगों को लेकर गेट मीटिंग का आयोजन Posted: 22 Mar 2022 02:28 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा के आह्वान पर रेवाड़ी डिपो के तमाम कर्मचारियों ने मंगलवार 22 मार्च को रोडवेज वरकशोप परिसर में गेट मीटिंग का आयोजन किया। जिसकी अध्यक्षता रवि यादव, शविकुमार, राजपाल यादव, यशपाल, राजबीर फोगाट, अभिलाष यादव, पवन कुमार, परवीन यादव, परमोद कुमार, जितेन्द्र कुमार ने सयुंक्त रूप से की। राज्य कमेटी से आए ओमप्रकाश गरवाल, बलबीर जाखड़, जगदीप लाठर आदि नेताओं ने संबोधित करते हुए महकमों के निजीकरण पर रोक लगाने, पुरानी पेंशन बहाल करने, खाली पदों पर भर्ती, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पेंडिंग बोनस,तकनीकी वेतनमान देने बारे,परिचालक व लिपिक का वेतनमान 35400 करने, 1992 से 2003 के बीच लगे कर्मचारियों को नियुक्ति तिथि से पक्का करने व कम की अवकाश को बहाल करने की मांगों पर सरकार को चेताते हुए कहा कि मांगों का जल्द समाधान नहीं हुआ हरियाणा रोडवेज का सांझा मोर्चा बहुत बड़े आंदोलन की ओर अग्रसर हो जाएगा। गेट मीटिंग में हरियाणा रोडवेज सांझा मोर्चा की टीम के सदस्यों ने 28 व 29 की राष्ट्रव्यापी हड़ताल को कामयाब करने की अपील की। जिस पर रेवाड़ी डिपो के बहादुर कर्मचारियों ने सांझा मोर्चा की टीम को एक सुर में विश्वास दिलाया कि 28 व 29 मार्च को रेवाड़ी डिपो का पूर्ण रूप से चक्का जाम रहेगा। इस मौके पर सैकड़ों कर्मचारी मौजूद रहे। |
| Banka News: बांका जिलान्तर्गत बिहार दिवस के अवसर पर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम Posted: 21 Mar 2022 11:15 AM PDT ब्यूरो रिपोर्ट,ग्राम समाचार,बांका। कल दिनांक 22 मार्च 2022 को बिहार स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। बांका जिलान्तर्गत बिहार दिवस के अवसर पर मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम इस प्रकार है। कार्यक्रम स्थल मंदार, छात्राओं का साईकिल रेस, समय पूर्वा0 07:00 बजे से स्थान - महाराणा मोड़ से - मंदार तक, छात्रों का साईकिल रेस, समय- पूर्वा0 08:00 बजे से स्थान - महाराणा मोड़ से मंदार तक, जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा साईकिल रेस में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पाने वाले छात्र/छात्राओं को पारितोषिक का वितरण समय पूर्वा0 10:00 बजे से, जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा मद्य निषेद्य जागरूकता रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया जाना। समय पूर्वा0 10:15 बजे, जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा बैट्री चलित ई-वाहन को झंडा दिखाकर मदार परिक्रमा पथ पर रवाना किया जाना। समय पूर्वा0 10:20 बजे, जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा मंदार में वृक्षारोपण। समय पूर्वा0 10:30, कार्यक्रम स्थाल आर० एम० के० स्कूल, बाँका, जिला - पदाधिकारी, बाँका के द्वारा द्वीप प्रज्वलित कर एवं बैलून छोड़कर राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता का शुभारंभ, समय गायन । समय - - पूर्वा0 11:30 बजे, छोत्राओं के द्वारा स्वागत गान और बिहार गौरव गान का पूर्वा0 11:35 बजे, जिला पदाधिकारी, बाँका का संबोधन, समय पूर्वा0 11:40 बजे, आदिवासी नृत्य का प्रस्तुतिकरण । समय- पूर्वा० 11:45 बजे, राज्यस्तरीय कराटे प्रतियोगिता का प्रदर्शन मैच।, समय- पूर्वा0 11:50 बजे, अग्निशमन दस्ता के द्वारा मौक ड्रिल का प्रदर्शन, समय पूर्वा0 11:55 बजे, नेहरू युवा केंद्र के द्वारा चलायी जा रही Catch The Rain अभियान के विजेता प्रतिभागी को पारितोषिक वितरण, समय अप0 12:00 बजे, धन्यवाद ज्ञापन, समय - अप0 12:05 बजे, कर्यक्रम बजे, कार्यक्रम स्थल ओढ़नी डैम, जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा नवनिर्मित मनरेगा पार्क का शुभारभ ई- वैन को हरी झंडी दिखाना एवं मनरेगा पार्क में वृक्षारोपण समय अप0 03:30 बजे, जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा बैलून उड़ाकर 'जल जीवन और हरियाली' के संदेश संप्रेषण, समय अप0 03:45 बजे, जिला पदाधिकारी, बाँका के द्वारा ओढ़नी डैम पर - कार्यरत उत्कृष्ट नाविको को तथा सोशल मीडिया पर ओढ़नी डैम के बारे में लोकप्रिय पोस्ट करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया जाना, समय अप0 03:50, कार्यक्रम का समापन। समय 04:00 बजे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Jhunjhunu News : महंत ज्योति नाथ ने गाँव सीहोड में विद्यालय के प्रवेश द्वार का उद्घाटन किया Posted: 21 Mar 2022 11:03 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रविवार को मेरे बहुत ही अजीज और बहुत ही करीबी गृहस्थी जीवन के दोस्त रहे मुरारी लाल शर्मा ने अपनी जन्मभूमि सीहोड़ जिला झुंझुनू राजस्थान में अपने पिताजी सरपंच स्वर्गीय महावीर प्रसाद जी शर्मा की यादगार में (जिन को हम बचपन में बापू कहकर बोलते थे،और बहुत ही मिलनसार व्यक्ति थे،और बहुत ही साफ छवि के और स्पष्ट वादी और धार्मिक प्रवृत्ति के रहे) उनके सुपुत्र राधेश्याम शर्मा ،घनश्याम शर्मा ،और मुरारी लाल शर्मा इनके द्वारा विद्यालय भवन में दो प्रवेश द्वार का उद्घाघाटन कल किया गया ،जिसमें राजस्थान सरकार के वर्तमान खेतड़ी के विधायक मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ जितेंद्र सिंह जी मुख्य अतिथि बतौर उपस्थित थे ،और साथ में बहुत गणमान्य व्यक्ति थे और मैं योगी ज्योति नाथ भाई राधेश्याम का भाई घनश्याम का और भाई मुरारी लाल का तहे दिल से आभार व्यक्त करता हूं कि कल मुझे भी आमंत्रित किया गया और स्वयं भाई राधे श्याम जी ने पुष्पमाला राजस्थानी साफा पहनाकर जो मुझे मान सम्मान दिया ،मैं तहे दिल से उनका और उनके परिवार का आभार व्यक्त करता हूं और अंत में एक बार फिर इनके पिताजी रहे स्वर्गीय महावीर प्रसाद जी शर्मा को कोटि-कोटि नमन करता हूं जो ऐसी संतान को जन्म दिए और उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए अपने पिता की यादगार में दो मुख्य प्रवेश द्वार विद्यालय में निर्माण करवाया अपने पिताजी का नाम रोशन कर दिया और भी समय-समय पर तीनो भाई ये सामाजिक कार्य में बहुत सहयोग करते हैं. तन मन धन से और सभी को अवगत कराना चाहता हूं यह तीनों भाई मुझे हमेशा अपना चौथा भाई समझा था और मेरे बचपन बचपन का अधिकांश समय इन्हीं के गांव सीहोड़ इनके घर पर ही बीता था कल जो मुझे मान सम्मान दिया उसके लिए एक बार फिर मैं इनका आभार व्यक्त करता हूं. |
| Posted: 21 Mar 2022 10:59 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। ज्ञात हो कि बीते 19 मार्च शनिवार को चांदन पंचायत की वार्ड नंबर 5 एक 8 वर्षीय मासूम लड़की की दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर देने कि मामला सभी प्रेस मीडिया के द्वारा दिखाया गया था जिसका असर देखने को मिल रहा है। हालांकि इस मामले में तीन आरोपी जेल जा चुका है। इस हत्या में काण्ड में संलिप्त टोटो चालक कैलाश सोनी अब भी पुलिस के गिरफ्त से बाहर है।जिसे लेकर विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा दुष्कर्मी को फांसी देने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है। वहीं कुछ राजनीतिक दलों के नेताओं द्वारा परिजनों से मिलकर न्याय दिलाने की भरोसा जताया जा रहा है। इसी कड़ी में प्रखंड के कई विद्यालय के छात्र छात्राओं के अलावा अन्य संगठनों के द्वारा कैंडल मार्च एवं विरोध प्रदर्शन किया मृतका को न्याय दो दुष्कर्मियों को सजा फांसी दो, फरार आरोपी को जल्द गिरफ्तार करो के नारे लगाए। वहीं आज सोमवार को चांदन बाजार सभी दुकानें बंद रख कर घटना की विरोध जताया और न्याय की मांग की। वहीं राजद के प्रदेश प्रवक्ता रीतू जयसवाल पुर्व विधायक रामदेव यादव, कटोरिया पुर्व विधायक स्वीटी सीमा हेमब्रम आदि नेताओं ने फरार अभियुक्त की अविलंब गिरफ्तारी दोषियों को स्पीडी ट्रायल कर फांसी की सजा और बच्ची की अंत परीक्षण रिपोर्ट नहीं मिलने तक सब का दाह संस्कार नहीं करने की मांग को लेकर घंटों धरने पर बैठी रही। साथ ही साथ आरजेडी के प्रदेश प्रवक्ता रितु जायसवाल ने घटना को लेकर सरकार के विरुद्ध तीव्र भर्त्सना करते हुए कहा कि ऐसे दुष्कर्मियों की सजा फांसी होनी चाहिए यह घटना दिल्ली के निर्भया कांड से भी ज्यादा जघन्य हत्याकांड के अभियुक्तों को फांसी की सजा दिलाने तक प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पार्टी सड़क से लेकर विधानसभा तक आंदोलन जारी रखेगी। मृत मासूम बच्ची के पिता ने बताया कि नेताओं के दबाव में आकर जांच प्रभावित किए जाने की प्रयास की आशंका जताई जा रही है जिसके जवाब में प्रवक्ता ऋतु जसवाल ने पीड़ित को आश्वासन देते हुए कहा कि अभियुक्तों की पहुंचे चाहे जहां तक हो और जांच प्रभावित करने की जितनी ताकत लगा ले अभी तो को कड़ी से कड़ी सजा दिलाकर बच्ची को न्याय दिलाया जाएगा। इस मौके पर राजद के जिलाध्यक्ष अर्जुन ठाकुर युवा राजद जिला अध्यक्ष विशाल यादव पूर्व प्रमुख पलटन यादव राजद के प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव गोविंद यादव सुरेश यादव तुलसी रजक राजनेता मिठन यादव आशुतोष कृपा मूर्ति आदि दर्जनों राजद कार्यकर्ता मौजूद थे और दुषकर्मियों को सजा दिलाने तक आंदोलन जारी रखने का भरोसा दिया।पिड़ित को 3 दिनों तक न्याय नहीं मिलने के की आसार पर बच्ची की शव रखे रहा बाद में सोमवार को चांदन वीडियो राकेश कुमार के पहल पर देर शाम चंदन कदुआ घाट में अंतिम संस्कार कर दिया। और शव यात्रा निकालकर मानसी अमर रहे दुषकर्मियों को फांसी दो का नारे लगाया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Bounsi News: आगामी चैती दुर्गा को लेकर पूजा समिति के द्वारा आयोजित की गई एक आवश्यक बैठक Posted: 21 Mar 2022 10:57 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित पुरानी हाट बौंसी में आयोजित आगामी चैती दुर्गा को लेकर पुजा समिति के द्वारा स्थानीय मनोरमा काम्प्लेक्स में राजीव कुमार सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमे विगत बर्ष 2021 आशिवन माँ दुर्गा पूजा का आय ब्यय का लेखा जोखा प्रस्तुत किया गया और माँ चैती दुर्गा पूजा 2022 के बारे मे बिचार बिमर्स किया गया। जो आगामी 2 अप्रैल से शुरू होने बाले चैत नवरात्रि दुर्गा पूजा को लेकर चर्चा की गई। मंदिर के अलावे मंदिर लाइटिंग, साउंड सिस्टम, कुमारी कन्या पूजन, 56 भोग,विजया भोग, भांग भोग, विदाई भोग सारी चीजो पर चर्चा हुई। बैठक में मंदिर के संयोजक सौरव चौघरी, सचिव प्रदीप घोष, उपाध्यक्ष बाल्मीकि प्रसाद मोदी (बंटी कुमार), सह सचिव केशव कुमार, कोषाध्यक्ष शिव कुमार साह, उपकोषाध्यक्ष रवि कुमार, सदस्य परवीन कुमार, सागर कुमार शर्मा, नवीन झा, किशोर मंडल, विकास कुमार, छोटू कुमार, विशाल कुमार, अभिषेक कुमार, मृत्युंजय चौधरी सहित अन्य उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Posted: 21 Mar 2022 10:56 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बिहार दिवस को लेकर प्रखंड क्षेत्र के मंदार और महाराणा समीप होने वाले विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं की तैयारी पूरी कर ली गई है। महाराणा से मंदार तक सड़क की साफ सफाई कर उसे चमका दिया गया है। जबकि परिक्रमा पथ को भी दुरुस्त कर दिया गया है। जगह जगह मिट्टी और मोरंग डालकर गड्ढों को समतल करने का कार्य कर दिया गया है। सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा ई-रिक्शा से परिक्रमा पथ का जायजा भी लिया गया। वहीं महाराणा समीप आकर्षक गेट भी बनाया गया है। मालूम हो कि, सुबह के 7:00 बजे महाराणा मोड़ से मंदार तक सबसे पहले छात्राओं की साइकिल रेस कराई जाएगी। जबकि 8:00 बजे सुबह छात्रों का साइकिल रेस होगा। सुबह 10:00 बजे जिला पदाधिकारी सुहर्ष भगत के द्वारा साइकिल रेस प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पानी वाले छात्र छात्राओं को पारितोषिक दिया जाएगा। 10:30 बजे सुबह बैटरी चालित वाहन को हरी झंडी दिखाकर परिक्रमा पथ पर रवाना किया जाएगा। मालूम हो कि, इस के चलने से सैलानियों के साथ साथ स्थानीय लोगों को मंदार परिक्रमा करने में सुविधा होगी। जबकि इसके उपरांत मध्य निषेध जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: गायब युवक अर्ध बेहोशी की हालत में हुआ बरामद Posted: 21 Mar 2022 10:55 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव से बीती रात गायब हुआ रामशरण यादव का पुत्र विनय यादव भालजोर समीप से बरामद कर लिया गया। हालांकि उसकी बरामदगी परिजनों द्वारा ही की गई है। इस संदर्भ में उक्त व्यक्ति के भाई ज्योतिष कुमार यादव ने बंधुआकुरावा थाना में आवेदन देकर भाई के बरामदगी की गुहार लगाई थी। जिसमें बताया गया था कि, गांव में उसका दो जगह मकान है। भाई नए वाले मकान में सोया था। सुबह वह घर से गायब था। हर जगह खोजबीन की जा रही थी। दोपहर बाद किसी व्यक्ति के द्वारा युवक के बड़े भाई को सूचना दी गई कि उसका गायब भाई भालजोर के पास पड़ा हुआ है। परिजनों द्वारा गायब युवक को उठाकर रेफरल अस्पताल लाया गया। जहां ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक उत्तम कुमार ने युवक का प्राथमिक उपचार किया। हलांकि गायब युवक के द्वारा बताया जा रहा है कि, देर रात बाइक सवार दो व्यक्ति के द्वारा उसे अगवा कर लिया गया था और भालजोर जंगल समीप एक पेड़ के नीचे छोड़ दिया गया था। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: 15 दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ Posted: 21 Mar 2022 10:53 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड क्षेत्र के मनियारपुर स्थित हाई स्कूल के मैदान पर महर्षि मेंही क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। 15 दिनों तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में बांका जिले के अलावा झारखंड के सीमावर्ती इलाकों के कुल 16 टीमों ने भाग लिया है। उद्घाटन मैच बांका और ग्रामीण स्टार मनियारपुर टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बांका की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 167 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में उतरी मनियारपुर टीम 12 ओवर में ही लक्ष्य का पीछा कर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। मनियारपुर टीम के मनीष यादव ने 30 गेंदों पर 64 रन बनाए। जबकि लोकनाथ ने 13 बॉल पर 43 रनों की पारी खेली। मैन ऑफ द मैच टीम के लोकनाथ को दिया गया। इसके पूर्व टूर्नामेंट का विधिवत उद्घाटन जिला परिषद सदस्य दक्षिणी अमर कुमार हेंब्रम, बंधुआकुरावा थानाध्यक्ष मंटू कुमार, फागा पंचायत के मुखिया हरिहर यादव, समाजसेवी अशोक सिंह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन करने के बाद थानाध्यक्ष मंटू कुमार ने बल्लेबाजी कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। इस मौके पर मुख्य रूप से स्थानीय योगेंद्र सिंह, वार्ड सदस्य मुकेश पासवान, पंचायत समिति सदस्य धर्मेंद्र पासवान सहित अन्य लोग उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Rewari News : आरपीएस कोसली के 35 छात्रों ने मेरिट में स्थान हासिल किया Posted: 21 Mar 2022 10:39 AM PDT
ग्राम समाचार न्यूज : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड नई दिल्ली की ओर से घोषित कक्षा बारहवीं की टर्म वन परीक्षा में आरपीएस कोसली का रिजल्ट शत प्रतिशत रहा है| बेहतरीन रिजल्ट देने वाले छात्रों के लिए स्कूल प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया| चैयरमेन श्रीभगवान यादव ने बताया कि 35 छात्रों ने 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित करके मेरिट में स्थान पाया है |उन्होंने सभी छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में और अधिक मेहनत करने के लिए प्रेरित किया|उन्होंने कहा कि इतने अच्छे अंक अर्जित कर इन छात्रों ने अपनी शैक्षिक प्रतिभा की बदौलत सफलता का शिखर छुआ है| स्कूल प्राचार्या संजना कटोच व उप प्राचार्य डा. नवीन अदलखा ने बताया कि छात्र अंकित यादव ने सभी विषयों में शत प्रतिशत अंंक प्राप्त करके एक ऐतिहासिक रिकार्ड कायम किया हैै | यह आरपीएस कोसली की बहुत बड़ी उपलब्धि है| उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं गौरवमयी सफलता पर शानदार प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है उन्होंने बिजनेस स्टडी में 40 , एकाउंट में 40, इकोनॉमिक्स में 40, मैथ्स में 40 और म्यूजिक में 15 अंक प्राप्त किए हैं |इसके अलावा नवीन कुमार, गौरव कुमार, लक्ष्य, अंजु कुमारी, संगम, विवेक यादव, मुकुल डागर, पुनीत यादव, मुस्कान, खुशी यादव,दिव्यानचंद्र सिंह, जतिन यादव, दीपांशु, चेतन बंसल, प्रियंका, रितु, मुस्कान, प्राची लांबा, किरण यादव, भावना,गरिमा, नेहा,तराना, सिद्धार्थ यादव, चिराग कुमार, हिमांशु, साहिल यादव, मंयक यादव, दीपक कुमार, गौरव, निशांत, सोनिका, अन्नू लांबा, अंजली सहित 85 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं | मीडिया प्रभारी नरेश कुमार ने कहा कि आरपीएस स्कूल कोसली कोऑर्डिनेटरस, अध्यापकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों के सहयोग, कठिन परिश्रम, त्याग, समर्पण एवं लगन की वजह से नित नई बुलंदियों को छू रहा है| प्रत्येक प्रतियोगी परीक्षा एवं सीबीएसई परीक्षा में सर्वश्रेष्ठ परिणाम देने वाला यह विद्यालय क्षेत्र का एकमात्र विद्यालय है|इस अवसर पर आरपीएस स्कूल कोसली के समस्त कोऑर्डिनेटरस एवं अध्यापकगण सहित सभी पदाधिकारी मौजूद रहे| |
| Rewari News : रेजांगला शौर्य समिति ने अहीर रेजीमेंट के लिए चल रहे धरने का समर्थन किया Posted: 21 Mar 2022 10:37 AM PDT
ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी- रेजांगला शौर्य समिति भारतीय सेना में जातिगत रेजिमेंट की स्थापना की सदैव पक्षधर रही है । अपने संस्थापक मुख्य संरक्षक कर्नल राव राम सिंह के जीवन काल में भी समिति ने तत्कालीन केंद्र सरकार को कांग्रेस पार्टी के शिमला राष्ट्रीय अधिवेशन में पारित प्रस्ताव की दुहाई देकर जातिगत आधार पर अहीर रेजीमेंट गठन के लिए पुरजोर प्रयास किया था । समिति के वर्तमान संरक्षक कर्नल रणबीर सिंह यादव व अध्यक्ष राव संजय सिंह के नेतृत्व में पिछले महीने 15 फरवरी को ही रेजांगला युद्ध स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री को इस बारे मांग ऊठाई गई। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को स्मरण कराया गया कि तत्कालीन गृह मंत्री के तौर पर 16 नवंबर 2017 को उन्होने स्वयं रेवाड़ी की सार्वजनिक सभा में आश्वासन दिया था कि अहीरवाल रेजीमेंट का गठन किया जा सकता है । अब समय आ गया है उन्हे अपने वचन को पूरा करना चाहिए। समिति के महासचिव राव नरेश चौहान राष्ट्रपूत ने बताया कि समिति का एक प्रतिनिधिमंडल कप्तान चंदगी राम यादव के नेतृत्व में 23 मार्च को खेडकी दौला धरनास्थल पर जाकर अपना समर्थन पत्र भी आयोजकों को भेंट करेगा । |
| Pathargama News: बकाया बिजली बिल जमा करने हेतु लगाया जा रहा है विद्युत शिविर Posted: 21 Mar 2022 06:01 AM PDT ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- अवर प्रमंडल महागामा के विद्युत उपभोक्ताओं सुविधा के लिए मार्च महीने में 12 जगहों पर विद्युत शिविर का आयोजन किया जा रहा है| आयोजित इन विद्युत शिविर में आप बकाया बिजली बिल का भुगतान कर सकते हैं| और विद्युत से संबंधित किसी समस्या के लिए आवेदन पत्र जमा कर सकते हैं| उक्त आशय की जानकारी पथरगामा महागामा विद्युत आपूर्ति प्रशाखा के कनीय विद्युत अभियंता सह सहायक विद्युत अभियंता अवर प्रमंडल महागामा दीपक कुमार ने दी| बताया कि इसी क्रम में राजाभीठा मे 20 मार्च को, बलबड्डा में 21 मार्च को विद्युत शिविर का आयोजन किया जा चुका है| अब आगे मोपहाड़ी में 22 मार्च को, बसंतराय में 23 मार्च को, ललमटिया में 24 मार्च को, महेशपुर में 25 मार्च को हनवारा में 26 मार्च को, गांधीग्राम में 27 मार्च को, पत्थर गामा में 28 मार्च को, ठाकुरगंगटी में 29 मार्च को, बोअरिजोर में 30 मार्च को और मेहरमा में 31 मार्च को विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा| अमन राज:- |
| Godda News: नहीं रहे प्रोफेसर सूर्य मोहन झा / शोक सभा आयोजित Posted: 21 Mar 2022 04:31 AM PDT ग्राम समाचार, गोड्डा ब्यूरो रिपोर्ट:- गोड्डा कॉलेज, गोड्डा के संस्थापक प्राध्यापकों में से एक प्रो सूर्य मोहन झा अब हमारे बीच नहीं रहे। दिनांक 17.03.2022 को रात्रि 01.00 बजे दिल्ली में अपने पुत्र के आवास पर ब्रह्मलीन हो गए। प्रो झा महिला महाविद्यालय, गोड्डा में भी प्राचार्य पद को सुशोभित कर चुके थे। प्रो झा के निधन पर कॉलेज में एक शोक सभा आयोजित कर दो मिनट का मौन रखते हुए ब्रह्मलीन आत्मा के चिर -शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना की। इस शोक सभा में कॉलेज के सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतर कर्मचारी उपस्थित थे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |





