ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Godda News : पेंशन सरकारी कर्मियों का हक - सतीश
- Bounsi news: महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में कराया बयान दर्ज
- Bounsi News: एमएलसी चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण
- Chandan News: 433 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनी छात्रा रितिका कुमारी- चांदन
- Panjwara News: सांप के काटने से व्यक्ति की हुई मौत
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये का जुर्माना
- Panjwara News: धर्मेंद्र कुमार बने पंजवारा हाई स्कूल टॉपर
- Rewari News : IGU मीरपुर के वाइस चांसलर प्रो. प्रोफेसर एसके गकखड़ सेवानिवृत्त हुए
- Rewari News : जल का दुरुपयोग न करने और पानी बचाने की शपथ ली
- Bhagalpur news:हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता, भागलपुर ने लखीसराय को 69 रनों से किया पराजित
- Bhagalpur news:एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 22 में फिर से किया शानदार प्रदर्शन
- Rewari News : राजस्थान के एक नर्सिंग होम में महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या करने की आईएमए ने घोर निंदा की
- Bhagalpur news:देश की सबसे बड़ी विद्युत कम्पनी बनने की ओर अग्रसर है एनटीपीसी - प्रीति पल्लवी
- Bounsi News: एक महिला के साथ गांव के ही 3 व्यक्तियों ने की छेड़खानी,दिया थाने में आवेदन
- Bounsi News: विद्युत चोरी के मामले में जेई ने उपभोक्ता पर दर्ज कराई प्राथमिकी
- Bounsi News: पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पदों के नामांकन हेतु प्रखंड मुख्यालय में शुरू हुआ संवीक्षा कार्य
- Bounsi News: नेत्र अस्पताल के समीप से हुई बाइक की चोरी, पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन
- Bounsi News: एडीएम ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश
- Chandan News: पीएचडी द्वारा निर्माण कराए जल मीनार बना गांव की शोभा, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये का जुर्माना
- Panjwara News: पुआल के पुंज में लगी आग,16 हजार पुआल की आंटी जलकर हुई खाक
- Rewari News : कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी कविता यादव के घर पंहूचकर उनको सम्मानित किया
- Rewari News : बार काउंसिल पंजाब एण्ड हरियाणा के चेयरमैन मिनद्रजीत यादव ने पॉप्स वन रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस की
- Rewari News : विधायक चिरंजीव राव ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का किया औचक निरिक्षण
- Rewari News : अधिकारी कर्मचारी पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ करें ड्यूटी का निर्वहन : एसडीएम संजीव कुमार
| Godda News : पेंशन सरकारी कर्मियों का हक - सतीश Posted: 31 Mar 2022 10:05 AM PDT आज गुरुवार को सेवानिवृत्त शिक्षक सतीश झा ने "पुरानी पेंशन बहाली हेतु राष्ट्रीय आंदोलन" (NMOPS) की सदस्यता ग्रहण की। ध्यातव्य रहे की इन्हें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है। श्री झा ने कहा कि पेंशन सरकारी कर्मियों का हक है और उन्हें मिलना चाहिए। आपकी इस लड़ाई में हम सदैव आपके साथ हैं। आगे उन्होंने अपने अनुभवों को साझा करते हुए कहा कि आज हमें पेंशन मिल रही है तो हमें अपने भविष्य की कोई चिंता नहीं है। पेंशन नहीं मिले तो क्या परेशानी हो सकती है इसकी कल्पना ही भयावह है। सतीश झा को एमएनओपीएस के सदस्यता ग्रहण करने पर जिला सह संयोजक मुरारी शर्मा, प्रखंड संयोजक अब्दुल मन्नान, प्रखंड सह संयोजक रीतेश रंजन, निलेश कुमार एवं राजेंद्र पंडित ने आभार व्यक्त किया। रीतेश रंजन ने कहा कि हमें पुरानी पेंशन आच्छादित योजना से कर्मियों, सेवानिवृत्त कर्मियों, सहायक अध्यापकों एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों का अपार समर्थन मिल रहा है और अब वह दिन दूर नहीं है जब हमें पुरानी पेंशन योजना का लाभ मिल जाएगा। ग्राम समाचार महागामा,गोड्डा। |
| Bounsi news: महिला के साथ छेड़छाड़ को लेकर पुलिस ने पीड़िता का कोर्ट में कराया बयान दर्ज Posted: 31 Mar 2022 09:59 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बंधुआकुरावा थाना क्षेत्र के नूनूडीह गांव की एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में गुरुवार को महिला का बांका कोट में 164 का बयान दर्ज कराया गया। जानकारी के अनुसार मामला 4 माह पूर्व का है। नूनूडीह गांव की महिला ने गांव के ही रंजीत यादव के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिसमें बताया गया था कि आरोपी ने महिला के साथ रात का फायदा उठाकर घर में घुसकर उनके साथ छेड़खानी की थी। उनके दोनों बच्चे के जग जाने की वजह से रंजीत यादव वहां से फरार हो गया था। महिला का पति दिल्ली में रहकर ड्राइवर का काम करता है। प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद महिला अपने पति के पास चली गई थी। इसी वजह से पुलिस द्वारा कोर्ट में बयान कराने में विलंब हुई। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: एमएलसी चुनाव को लेकर जनप्रतिनिधियों को दिया गया प्रशिक्षण Posted: 31 Mar 2022 09:58 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। आगामी एमएलसी चुनाव को लेकर प्रखंड मुख्यालय स्थित सभागार भवन में त्रिस्तरीय पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। गुरुवार को शिक्षक संघ चुनाव के मास्टर ट्रेनर शिवेंद्र पांडे के द्वारा प्रशिक्षण देने का कार्य किया गया। प्रशिक्षण प्रारंभ होने से पूर्व प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को संबोधित कर बताया गया कि मतदान के दिन अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करेंगे। मास्टर ट्रेनर के द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों को बताया गया कि मतपत्र के साथ रिटर्निंग ऑफिसर के द्वारा दिए गए केवल बैगनी स्केच पेन का ही मतपत्र पर प्रयोग करेंगे। मत पत्र पर हस्ताक्षर अथवा अंगूठे का निशान नहीं लगाना है। इसे लगाने से मतपत्र अमान्य हो जाएगा। इसके अलावा कई अन्य बातें भी बताई गई मौके पर मुख्य रूप से शिक्षक उत्तम झा,मनोज कुमार सहित 14 पंचायतों के जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मालूम हो कि आगामी 4 अप्रैल को मतदान होगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: 433 अंक प्राप्त कर प्रखंड टॉपर बनी छात्रा रितिका कुमारी- चांदन Posted: 31 Mar 2022 09:57 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा का परिणाम गुरुवार 31 मार्च की अपराह्न तीन बजे जारी होते ही छात्र छात्राओं के चेहरे खिल उठे,खास कर प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण होने वालों की जमकर तारीफ हो रही है ।ज्ञात हो कि इस साल 79=फ़ीसदी छात्र छात्राओं ने अच्छे अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। जिसमें चांदन प्रखंड के एम एम के जी उच्च विद्यालय चांदन की छात्रा रितिका कुमारी पिता अजीत पाण्डेय ने 433 अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर छात्रा बनी। वहीं इसी विद्यालय के छात्र धोनी कुमार 430 अंकित कुमार 404 आर्यन कुमार 384 अतिवृष्टि कुमारी 341 मोहम्मद अबरार 327 नजमा खातून 312 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं दूसरी ओर चांदन पंचायत के उप मुखिया संजीव कुमार पोद्दार के पुत्र अंशु कुमार ने 420 अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। इसी प्रकार प्रखंड के उच्च विद्यालय कुसुम जोरी की छात्रा रानी कुमारी पिता हेमलाल दास ने 424 अंक प्राप्त कर विद्यालय की टॉपर बनीं और विद्यालय का गौरव बढ़ाया। ज्ञात हो कि इस साल बिहार बोर्ड 10 वीं परीक्षा में कुल 16, 11,099 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे जिसमें 8,20,179 छात्र एवं 7,90,920 छात्राएं मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे। जहां चांदन प्रखंड क्षेत्र के होनहार छात्र छात्राओं के परीक्षा परिणाम से अभिभावकों के साथ विद्यालय के शिक्षकों ने गर्व महसूस करते हुए सभी उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: सांप के काटने से व्यक्ति की हुई मौत Posted: 31 Mar 2022 09:56 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। बुधवार देर रात पंजवारा स्थित महादलित टोला में एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई । प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक पवन दास का पंजवारा महादलित टोला में ससुराल था और वह कई वर्षों से ससुराल में रहकर ही किराना की दुकान चलाता था। बुधवार देर रात वह शौच के लिए बहियार गया हुआ था। जहां उसे किसी विषैले सांप ने काट लिया ।जिसकी जानकारी उसने अपने परिजनों को घर आ कर दी। जिसके बाद परिजनों द्वारा उसे उपचार के लिए गोड्डा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए भागलपुर स्थित मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया। भागलपुर में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिसके बाद मृतक का शव परिजनों द्वारा गुरुवार सुबह उसके पैतृक गांव बाराहाट प्रखंड के पथरा ले जाया गया। युवक के असामायिक निधन से परिजनों में शोक व्याप्त है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये का जुर्माना Posted: 31 Mar 2022 09:54 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने गुरुवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एएसआई विनय कुमार सिंह ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: धर्मेंद्र कुमार बने पंजवारा हाई स्कूल टॉपर Posted: 31 Mar 2022 09:53 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। गुरुवार को बिहार बोर्ड के मैट्रिक वार्षिक परीक्षा का परिणाम जारी हो गया जिसको लेकर दोपहर तीन बजे से परीक्षा परिणाम जानने के लिए इंटरनेट कैफे पर छात्रों की भीड़ देखी गई वहीं मोबाइल पर भी छात्र परीक्षा परिणाम जानने के लिए उत्सुक रहे। परीक्षा परिणामों में पंजवारा प्लस टू उच्च विद्यालय के भी छात्रों ने अव्वल प्रदर्शन किया है। छात्र धर्मेंद्र कुमार ने 470 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रंजन कुमार 452 , कमला जगाती को 451,सौरभ 448,खुशी प्रिया 444, सौरभ कुमार को 445, गौरी प्रिया 438,शहाबुद्दीन सज्जाद को 437, दिव्यम पाठक को 431,अंकित 421, लक्ष्मी रानी को 417 , डिंपू प्रभात को 400 अंक प्राप्त हुए , इसके साथ ही बड़ी संख्या में छात्र छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं। छात्र-छात्राओं के बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक विमल कुमार विनोद एवं अन्य शिक्षकों ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : IGU मीरपुर के वाइस चांसलर प्रो. प्रोफेसर एसके गकखड़ सेवानिवृत्त हुए Posted: 31 Mar 2022 08:55 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : इंदिरा गाँधी विश्वविद्यालय, मीरपुर, रेवाड़ी के कुलपति प्रो. एस.के.गक्खड़ को विश्वविद्यालय में कुलपति के पद पर तीन साल का सन्तोषजनक कार्यकाल पूरा करने पर विश्वविद्यालय की तरफ से उनकी सेवानिवृति पर एक भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन सरदार पटेल भवन के सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम से पहले कुलपति महोदय ने वृक्षारोपण किया गया और कार्यक्रम के पश्चात एनएसएस के विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया। सर्वप्रथम शैक्षणिक मामलों के अधिष्ठाता प्रो. ममता कामरा ने उनके तीन साल के कार्यकाल के दौरान हुए कार्याें के बारें मेे बताते हुए कहा कि उन्होंने ऊर्जावान और सकारात्मक पहलुओं को अपनाते हुए कार्य किए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने अपने कार्यकाल में विभिन्न संस्थाओं के साथ किए गए समझौते ज्ञापन, नई प्रयोगशाओं का निर्माण, नये कोर्साें, शैक्षणिक व गैर-शैक्षणिक पदों की भर्ती, शहीदों के नाम चित्र आदि के बारें में बताया। उनके कार्यकाल के दौरान खेलों की उपलब्धियों के बारें जानकारी प्रदान करते हुए डॉ. सुरजीत सिंह डबास ने बताया कि वर्ष 2019-20 में 25 खेलों में विभिन्न प्रकार के खेलों में 4 पदक जिसमें 1 सिल्वर, 1 ब्रांज,1 खेलो इंडिया के लिए ब्रांज, वर्ष 2021-22 में 20 गेम्स में 12 पदक जिसमें 3 गोल्ड, 6 सिल्वर, 3 ब्रांज शामिल है। योग में एक विद्यार्थी विश्व योग चैम्पियनशीप, बुल्गारिया में भाग लेगा और एशियन योग चैम्पियशिप में गोल्ड मैडल प्राप्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि उनसे पूर्व विश्वविद्यालय में खेलों की कोई सुविधा नही थी, परन्तु अब उनके प्रयासों से इन्डोर व आउटडोर स्टेडियम का निर्माण भविष्य में पूरा हो जाएगा। वाणिज्य विभागाध्यक्ष प्रो. तेज सिंह ने बताया ने उनके कार्यकाल में विद्यार्थियों के लिए बनाए गए पी.एचडी अध्यादेश हरियाणा राज्य की दूसरी विश्वविद्यालयों के लिए एक अनुपम उदाहरण प्रस्तुत करता है। इसके अतिरिक्त अनेक पाठयक्रमों में बदलाव करवाए जैसे समाचार-पत्रों पर आाधारित करंट अफेयर्स, आत्म-अध्ययन,, सेमिनार आदि शामिल है। ये विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए मील का पत्थर साबित होगा। यह प्रयास उनका अकादमिक क्षेत्र में सराहनीय रहा है। प्रबन्धन विभागाध्यक्ष डॉ. रीतु बजाज ने बताया कि एक अध्यापक के शोध कुलपति प्रो. एस.के.गक्खड़ जैसे होने चाहिए। परीक्षा नियंत्रक रहे डॉ. सुरेश धनेरवाल ने परीक्षा सुधारों पर विस्तृत विवरण प्रस्तुत किया और कहा कि उन्हांेने जिन प्रयासों को गति प्रदान की है उससे आने वाले समय में विद्यार्थियों की समस्याओं का निदान संभव हो सकेगा। छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. विजय कुमार ने उन्हे एक कुशल मार्गदर्शक, प्रेरणास्त्रोत बताया। इस अवसर पर इनके अतिरिक्त प्रो. रोमिका बत्रा, प्रो. मन्जू परूथी, डॉ. महाबीर बड़क, डॉ. रमेश कुमार, डॉ. नवीन पिप्लानी, सोनिया नाहर सहित अनेक स्टाफ सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में कुलपति प्रो. एस.के.गक्खड़ की पत्नी प्रो. कमलेश गक्खड़ भी उपस्थित रही और उन्होंने कहा कि यहां से सेवानिवृति के पश्चात भी विश्वविद्यालय के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे। कुलपति प्रो. एस.के.गक्खड़ ने अपने स्टाफ सदस्यों की तरफ से इस भावपूर्ण विदाई एवं स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे अपने यहां के तीन साल के कार्यकाल को हमेशा याद रखेंगे। कार्यक्रम के अन्त में विश्वविद्यालय के कुलसचिव प्रो. प्रमोद कुमार ने धन्यवावद ज्ञापन प्रस्तुत करते हुए कहा कि विकास की जो शुरूआत कुलपति महोदय के नेतृत्व में हुई है। वह भविष्य में भी जारी रहेगी। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष सहित शिक्षक व गैर-शिक्षक कर्मचारियों सहित विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ. सुधीर यादव ने किया। |
| Rewari News : जल का दुरुपयोग न करने और पानी बचाने की शपथ ली Posted: 31 Mar 2022 08:41 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : बढ़ती हुई गर्मी को देखते हुए जिला रेवाड़ी के कालका गांव की आंगनबाड़ी में गांव के लोगों द्वारा जल का दुरुपयोग न करने की शपथ ली। मानव अधिकार मिशन रेवाड़ी के अध्यक्ष महीपाल सैनी ने एक महत्वपूर्ण संदेश के माध्यम से लोगों को जागरूक किया कि "जल है तो कल है और जल ही जीवन है"। यदि आज हम अधिक से अधिक जल को व्यर्थ करेंगे तो आने वाले कल के लिए क्या होगा। जिस प्रकार इस समय जल का दोहन हो रहा है उसे देखकर लगता है कि आने वाले समय में जल का गंभीर संकट होगा तथा लोगों के प्यासे मरने की नौबत आ सकती है । आगे सैनी जी ने कहा कि हमारे दादा जी ने पानी नहर में देखा, हमारे पिता जी ने पानी नलकूप में देखा और हम पानी बोतल में देख रहे हैं इसलिए इसे आगे की पीढ़ी के लिए बचाना अतिआवश्यक है। इस अवसर पर कालका गांव से मानव अधिकार मिशन के कार्यकर्त्ता चरण सिंह,शीशराम, राजेंद्र सिंह, चेतराम,प्यारेलाल, बाबू लाल कंडैक्टर, शिव कुमार पंच आदि गणमान्य लोग मौजूद थे । |
| Bhagalpur news:हेमन ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता, भागलपुर ने लखीसराय को 69 रनों से किया पराजित Posted: 31 Mar 2022 08:37 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। बिहार क्रिकेट संघ के तत्वावधान में भागलपुर जिला क्रिकेट संघ द्वारा सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित हेमन ट्रॉफी के चौथे मुकाबले में गुरुवार को भागलपुर ने लखीसराय को 69 रनों से पराजित किया। मैच का टॉस भागलपुर के कप्तान बासुकीनाथ ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। भागलपुर की टीम ने 49.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 221 रनों का टूर्नामेंट का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा किया। बल्लेबाजी में सूर्यवंश ने तीन चौके व एक छक्के की मदद से 46 रनों की शानदार पारी खेली। अनुभव ने 40 रन, विष्णु ने 28 रन, विकास यादव ने 25 रन, बासुकीनाथ व शहाबुद्दीन ने क्रमशः 11-11 रनों की उपयोगी पारी खेली। लखीसराय की ओर से गेंदबाजी में प्रणय ने 3 विकेट, सचिन व धनंजय ने क्रमशः दो-दो विकेट झटका। साहिल, आकाश व रवि ने क्रमशः एक-एक विकेट चटकाए। 222 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम 47 ओवर में 152 रनों पर ऑल आउट हो गई। टीम की ओर से बल्लेबाजी में प्रणय ने चार चौके की मदद से 48 रन बनाए। रवि सिंह ने 28 रन, सुदर्शन ने 15 रन व साहिल ने 14 रनों का योगदान दिया। भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में अभिषेक और शहाबुद्दीन ने क्रमशः तीन-तीन विकेट लिये। विष्णु, सूर्यवंश व सचिन ने क्रमशः एक-एक विकेट झटका। अंपायर की भूमिका बीसीए पैनल के अंपायर मनोहर (खगड़िया) व अमित रंजन (मधुबनी) ने निभाई। मैच ऑब्जर्वर बीसीए पैनल के डॉ इंद्रजीत कुमार थे। स्कोरर धर्मजय व पिच क्यूरेटर बीसीए पैनल के देवीशंकर थे। शुक्रवार को सुबह 9 बजे से जमुई और बांका के बीच मैच खेला जाएगा। दोनों टीम के खिलाड़ियों को सुबह 8 बजे सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में रिपोर्ट करना है। मौके पर डॉ जयशंकर ठाकुर, वार्ड 35 के समाजसेवी कृष्ण कुमार पांडे उर्फ गुड्डू पांडे, मो हसन खान, मो फारुख आजम, मो सादिक हसन, मो मेहताब मेहंदी, बैद्यनाथ, आलोक कुमार, डॉ अर्जुन कुमार, तरुण सिंह, चंदन झा आदि मौजूद थे। |
| Bhagalpur news:एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 22 में फिर से किया शानदार प्रदर्शन Posted: 31 Mar 2022 08:31 AM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। भारत की सबसे बड़ी एकीकृत विद्युत उत्पादन कंपनी एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष 22 में शानदार प्रदर्शन किया है और पिछले साल की तुलना मं 14.6 फीसदी वृद्धि दर्ज करते हुए अपने ग्रुप का अब तक का अधिकतम 360 बीयू दर्ज किया है। इस अवधि के दौरान एनटीपीसी ग्रुप ने एक ही दिन में अधिकतम 1215.68 एमयू (ग्रुप) और 1013.45 एमयू (एनटीपीसी) का अधिकतम उत्पादन दर्ज किया। कोयला आधारित प्लांट्स ने 88.8 फीसदी के उपलब्धता कारक के साथ 70.7 फीसदी का पीएलएफ का दर्ज किया। स्टैण्डअलोन आधार पर, एनटीपीसी ने वित्तीय वर्ष में 299 बीयू का उत्पादन किया। इस दृष्टि से कंपनी ने पिछले साल की तुलना में 10.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की है। वित्तीय वर्ष 22 में एनटीपीसी ग्रुप की कुल इन्सटॉल्ड क्षमता 4.7 फीसदी बढ़कर 3130 मेगावाट अतिरिक्त क्षमता के साथ 68940 मेगावाट तक पहुंच गई है। स्टैण्डअलोन आधार पर एनटीपीसी की क्षमता 4.1 फीसदी बढ़कर 54575 मेगावाट तक पहुंच गई है। छत्तीसगढ़ में एनटीपीसी कोरबा और उत्तर प्रदेश में एनटीपीसी सिंगरौली, जिन्होंने पिछले वित्तीय वर्ष में उल्लेखनीय उपलब्धि दर्ज की है। कोरबा युनिट-3 और सिंगरौली युनिट-4, दोनों की शुरूआत 38 साल पहले हुई ने क्रमशः 101 फीसदी और 99 फीसदी सालाना पीएलएफ (प्लांट लोड फैक्टर) दर्ज किया है। यह उत्कृष्ट प्रदर्शन न सिर्फ एनटीपीसी के इंजीनियरों की प्रतिभा और विशेषज्ञता को दर्शाता है बल्कि इसके संचालन एवं रखरखाव तथा तकनीकी प्रणालियों में आधुनिक प्रथाओं की भी पुष्टि करता है। कंपनी अपने नव्यकरणीय पोर्टफोलियो को लगातार बढ़ा रही है और इसे गुजरात में कच्छ के रण में सबसे बड़े 4750 मेगावाट नव्यकरणीय ऊर्जा पार्क की स्थापना के लिए नवीन एवं नव्यकरणीय ऊर्जा मंत्रालय से अनुमोदन मिल गया है। उम्मीद है कि एनटीपीसी राजस्थान में 10,000 मेगावाट क्षमता की स्थापना करेगी, जसके लिए आश्य पत्र जारी कर दिया गया है। एनटीपीसी ने 2032 तक 60 गीगावाट नव्यकरणीय ऊर्जा क्षमता इन्सटॉल करने के नए लक्ष्य हासिल करना है। इस साल एनटीपीसी ने हरित हाइड्रोजन, अपशिष्ट से ऊर्जा एवं ई-मोबिलिटी जैसे नए कारोबार क्षेत्रों में भी अपना विस्तार किया। भारत के सबसे बड़े विद्युत उत्पादक ने 2032 तक शुद्ध ऊर्जा घनत्व में 10 फीसदी कमी लाने का लक्ष्य भी रखा है। एनटीपीसी ने ऊर्जा पर संयुक्त राष्ट्र की उच्च स्तरीय वार्ता के तहत अपने ऊर्जा कॉम्पैक्ट लक्ष्यों की घोषणा भी की है। एनटीपीसी ऊर्जा कॉम्पैक्ट लक्ष्यों की घोषणा करने वाले दुनिया के कुछ ही संगठनों में से एक है। विद्युत उत्पादन के अलावा एनटीपीसी ने स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा स्रोतों जैसे हाइड्रो एवं सौर ऊर्जा के उत्पादन में भी विविधीकरण किया है और हरित हाइडोजन समाधान ला रही है। विद्युत जगत की इस दिग्गज ने ईंधन सैल, ई-परिवहन एवं अपशिष्ट से ऊर्जा सहित कई विविध कारोबार क्षेत्रों में भी प्रवेश किया है। |
| Posted: 31 Mar 2022 04:56 AM PDT ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : राजस्थान के दौसा जिले के लालसोट कस्बे में एक नर्सिंग होम में एक महिला चिकित्सक द्वारा आत्महत्या करने के मामले की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन रेवाड़ी ने घोर निंदा की है रेवाड़ी के हुड्डा जिमखाना क्लब में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आईएमए ने राजस्थान द्वारा आहत हड़ताल का पूर्ण समर्थन करती है. एक दिन पूर्व भी आनंद अस्पताल लालसोट में एक महिला मरीज की डिलीवरी के बाद अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण मृत्यु हो गई थी और कुछ असामाजिक तत्वों की शह पर महिला के परिजनों ने घर ले जाने के बाद डेड बॉडी को वापस लाकर अस्पताल के सामने धरना प्रदर्शन किया और पुलिस प्रशासन ने भी सुप्रीम कोर्ट की स्पष्ट आदेशों की अवमानना करते हुए महिला चिकित्सक पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया. मृतक महिला के पति डॉ सुमित उपाध्याय के अनुसार पूर्व में भी एक तथाकथित स्थानीय नेता बलिया जोशी के विरुद्ध उन्होंने अस्पताल में अशांति फैलाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया था परंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई और आज उसी स्वयंभू नेता की शह पर धरना प्रदर्शन के पश्चात महिला डॉक्टर पर हत्या का झूठा केस दर्ज किया गया. प्रशासन के इस गैरकानूनी और असंवेदनशील रवैये के परिणाम स्वरूप एक लोकप्रिय बेहद काबिल एवं युवा डॉ अर्चना शर्मा को हताशा में आत्महत्या जैसा कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा. यहां यह बताना प्रासंगिक है कि सुप्रीम कोर्ट ने वर्ष 2005 में ही जैकब मैथ्यू केस में यह स्पष्ट आदेश पारित किए थे कि किसी भी चिकित्सक के विरुद्ध बिना जांच पड़ताल किए लापरवाही का कोई भी मुकदमा दर्ज ना किया जाए परंतु पुलिस प्रशासन अक्सर भीड़ के दबाव में आकर डॉक्टर के विरुद्ध केस दर्ज कर देती है जो कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की सरासर अवहेलना होने के साथ-साथ एक चिकित्सक के संवैधानिक अधिकारों का हनन है मानसिक प्रताड़ना भी है इसलिए हम सरकार से मांग करते हैं कि जिन पुलिस अफसरों ने माननीय सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के विरुद्ध जाकर चिकित्सकों पर हत्या का मुकदमा दायर किया है जिससे एक होनहार चिकित्सक को आत्महत्या के लिए मजबूर होना पड़ा. ऐसे लोगों पर उचित कर्रवाई की जाए और भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए पुलिस प्रशासन को स्पष्ट निर्देश दिए जाए कि किसी भी डॉक्टर के विरुद्ध जब तक समुचित जांच ना हो मुकदमा दर्ज ना किया जाए. इसी के साथ हम यह भी मांग करते हैं कि अस्पताल में अराजक तत्वों द्वारा होने वाली हिंसक घटनाओं को रोकने के लिए शीघ्र अति शीघ्र केंद्रीय कानून लाया जाए. |
| Bhagalpur news:देश की सबसे बड़ी विद्युत कम्पनी बनने की ओर अग्रसर है एनटीपीसी - प्रीति पल्लवी Posted: 30 Mar 2022 09:57 PM PDT ग्राम समाचार, भागलपुर। एनटीपीसी कहलगांव के अंग भवन में आयोजित प्रेसवार्ता के दौरान डीजीएम पीएस प्रीति पल्लवी ने कहा कि एनटीपीसी लिमिटेड इस वर्ष 68 हजार 609 मेगावाट उत्पादन के साथ देश की सबसे बड़ी विद्युत कम्पनी बनने की ओर अग्रसर है। ग्रेट प्रेस टू वर्क 2021 के रैंकिंग में एनटीपीसी को लगातार 15वें वर्ष भी सम्मानित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में कहलगांव परियोजना कि उपलब्धियों में ब्रिटिश सेफ्टी काउंसिल द्वारा मैरिट अवार्ड से सम्मानित किया जाना, पर्यावरण के क्षेत्र में एपेक्स इंडिया ग्रीन लिफ अवार्ड 2020 में स्वर्ण प्राप्त करना, पक्षियों पर कॉफी टेबुल बुक के लिए पब्लिक रिलेशन सोसाईटी ऑफ इंडिया 2021 का पुरस्कार, हिन्दी भाषा को बढ़ावा देने के लिए गठित नाराकाश कमेटी को पूर्वी क्षेत्र में दूसरा पुरस्कार का मिलना आदि महत्वपूर्ण है। साथ ही वित्तीय वर्ष 2020-21 में कहलगांव परियोजना की ईकाईयों में पर्यावरण से संबंधित एवं अन्य पुराने संयंत्रों के स्थान पर नये संयंत्र लगाने का भी काम बड़े पैमाने पर हुआ है। कहलगांव परियोजना अपनी नैगम सामाजिक दायित्व योजना अंतर्गत ऊर्जा मंत्रालय के दिशा निर्दर्शों पर 2015-16 में स्वच्छ विद्यालय अभियान के तहत बनाये गये शौचालय की मरम्मत एवं नये शौचालयों का निर्माण तथा जल उपलब्ध कराने का कार्य कराया जायेगा। परियोजना प्रभावित गांवों में हाईमास्ट टावर लाइट कि स्थापना, सरकारी विद्यालयों को पांच सौ बेंच डेस्क की आपूर्ति ग्रामीण विद्यार्थियों को ठंड से बचाने के लिए पांच सौ बच्चों के बीच स्वेटर का वितरण, सात सरकारी स्कूलों में 14 स्मार्ट इंटरेक्टिव पैनल लगाया गया। कहलगांव परियोजना के जीवन ज्योति अस्पताल द्वारा सर्पदंश का नि:शुल्क इलाज किया जाना। इसमें वर्ष 2021-022 के दौरान 70 लोगों का सफल इलाज किया गया, डॉट सह डीएमसी सेंटर द्वारा वित्तीय वर्ष में 50 लोगो को टीवी रोगो से मुक्त किया गया। परियोजना प्रभावित गांवों में वृद्ध, दिव्यांग एवं जरूरतमंदों के बीच 25 सौ से अधिक कंबलों का वितरण, उषा स्कूल ऑफ स्वींग में 16 बालिकाओं को 6 माह का प्रशिक्षण एवं सिलाई मशीन देकर आत्मनिर्भर बनाने कि पहल, गांवों में आरसीसी एवं पीसीसी सड़कों का निर्माण, परियोजना प्रभावित गांव में स्वास्थ्य जांच एवं नि:शुल्क दवा वितरण इत्यादि शामिल है। प्रेस वार्ता के दौरान मुख्य महाप्रबंधक अरिंदम सिन्हा ने कहा कि वैसे तो मेरे पास अभी दो लाख मीट्रिक टन कोयले का भंडार है, लेकिन एनटीपीसी कहलगांव परियोजना 2340 मेगावाट की है। इसके लिए यह भंडार काफी नहीं है। कोयला हमारी प्रमुख समस्या में से एक है। हमारे पास तीन कोलफील्ड है, इसमें राजमहल कोलफिल्ड से हमें थोड़ी कम आपूर्ति मिल रही है, जो मेरी चिन्ता बढ़ा रही है। हालांकि उन्होंने यह भी बताया कि वैसे हमलोग उस कमी को रानीगंज और धनबाद, झारिया आदि स्थानों से कोयला मंगवाकर प्लांट चला रहे हैं। उन्होंने यह भी बताया कि कोयला सस्ता होगा तो हम बिजली भी सस्ती दरों पर लोगो को दे पायेगें। प्रेस वार्ता के दौरान जीएम ओएंडएम पीआर बंदोपाध्याय, जीएम टीएस नीरज कपूर, जीएम एचआर पीके महापात्रा, जीएम एफएम एसके साहा, जीएम मेंटेनेंश एनपी साहर, जीएम ऑपरेशन बी राजेन्द्र कुमार, जीएम एडमिशट्रेशन राजेश गुप्ता, एजीएम एयू एस सहनी, एजीएम ईएमजी पैजूल रहमान, सीएमओ जीवन ज्योति अस्पताल डॉक्टर सुष्मिता सिंह, डीजीएम एचआर अजय प्रसाद, एपीआरओ रवि कुमार, जीवन, बजरंगी पासवान,संजय जयसवाल आदि मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन पीआरओ सौरव कुमार ने किया। |
| Bounsi News: एक महिला के साथ गांव के ही 3 व्यक्तियों ने की छेड़खानी,दिया थाने में आवेदन Posted: 30 Mar 2022 10:36 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाने में पुतुल देवी पति धर्मेंद्र यादव घर जबड़ा ने गांव के ही 3 व्यक्तियों पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन देकर तीनों को नामजद अभियुक्त बनाया है। पीड़ित महिला पुतुल देवी ने आवेदन में कहा है कि, वह अपने बहियार से घर की ओर आ रही थी। अपने गांव के पास पहुंचते ही पहले से घात लगा कर बैठे प्रमोद मंडल पिता गोपी मंडल घर जबड़ा निवासी बुरी नीयत से मेरे पास आया और जबरदस्ती हाथ पकड़ कर अपने घर ले जाने लगा। उक्त महिला के द्वारा शोर मचाने पर प्रमोद मंडल के घर से सोनू मंडल पिता मनोज मंडल, उत्तम झा पिता शीतल झा दोनों जबड़ा निवासी के द्वारा महिला का हाथ पकड़कर घर के अंदर ले जाया गया और साया खोलने लगा एवं ब्लाउज फाड़ दिया। साथ ही साड़ी खींचकर बाहर कर दिया। तब पीड़ित महिला पुतुल देवी के चिल्लाने और शोर मचाने पर आसपास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे। लोगों की भीड़ इकट्ठा होती देख तीनो लोग महिला को छोड़कर फरार हो गये। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया है कि, मारपीट एवं ब्लाउज फाड़ने के क्रम में कान का बाली भी ले गया। ब्लाउज फाड़ने एवं साया खोलने से महिला का लज्जा भंग हो गया। जिससे पीड़ित महिला पुतुल देवी के द्वारा बौंसी थाने में लिखित आवेदन दिया गया। वहीं थानाध्यक्ष अरविंद कुमार राय के द्वारा परिवाद दायर कर उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया गया है। कुमार चंदन ग्राम समाचार,संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: विद्युत चोरी के मामले में जेई ने उपभोक्ता पर दर्ज कराई प्राथमिकी Posted: 30 Mar 2022 10:35 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। विद्युत विभाग के जेई ने विद्युत चोरी के आरोप में एक व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बौंसी थाना क्षेत्र के बंसीपुर निवासी मकबूल अंसारी के पुत्र मनन अंसारी पर विद्युत ऊर्जा चोरी के विरुद्ध विद्युत धारा अधिनियम के तहत प्राथमिकी बौंसी थाने में दर्ज कराई गई है। आवेदन में कनीय अभियंता निरंजन कुमार ने बताया कि, उक्त आरोपी का पूर्व में विद्युत ऊर्जा बकाया रहने के कारण बिजली कनेक्शन काट दिया गया थी। लेकिन आरोपी एलटी लाइन में टोका लगाकर विद्युत ऊर्जा की चोरी करते हुए पकड़ा गया था। जिससे कंपनी को ₹17900 का नुकसान हुआ है। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई आरंभ कर दी है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पदों के नामांकन हेतु प्रखंड मुख्यालय में शुरू हुआ संवीक्षा कार्य Posted: 30 Mar 2022 10:33 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। प्रखंड क्षेत्र के 5 पैक्स में आगामी 12 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पैक्स अध्यक्ष और सदस्य पदों के नामांकन के बाद बुधवार से संवीक्षा का कार्य आरंभ हो गया है। हालांकि कल भी संवीक्षा का कार्य किया जाएगा। पहले दिन के जांच प्रक्रिया में किसी भी पदों के लिए नामांकन किए गए अभ्यर्थियों के कागजात में किसी भी तरह की त्रुटि नहीं पाई गई है। साथ ही नाम वापसी के लिए 2 अप्रैल का दिन निर्धारित है। मालूम हो कि, विभिन्न पदों के लिए कुल 61 लोगों ने अपना अपना नामांकन कराया था। जिसमें महिला और पुरुष दोनों शामिल हैं। सबसे दिलचस्प चुनाव कैरी पैक्स में होगा। जहां पर पैक्स अध्यक्ष पद के लिए 4 लोगों ने नामांकन किया है। 2 अप्रैल को अपराहन 3:00 बजे तक नाम वापसी और प्रतीक चिन्ह आवंटन का कार्य कर लिया जाएगा। जबकि 12 अप्रैल को मतदान और मतदान के ठीक बाद मतगणना का कार्य किया जाएगा। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: नेत्र अस्पताल के समीप से हुई बाइक की चोरी, पीड़ित ने दिया थाने में आवेदन Posted: 30 Mar 2022 10:32 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी थाना समीप के नेत्र अस्पताल से बाइक चोरी का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार बाइक के मालिक झारखंड के गोड्डा निवासी आशीष कुमार सिंह ने लिखित आवेदन बौंसी थाना में दिया है। आवेदन में बताया गया है कि, 25 मार्च शुक्रवार को अस्पताल समीप आशीष कुमार सिंह की बाइक लॉक करके रखी गई थी। दोपहर करीब जब 12:30 बजे बाहर आये तो उसकी बाइक वहां पर नहीं थी। बताया गया कि, उसकी ग्लैमर बाइक कोई अज्ञात चोर चोरी करके ले गया है। इस बाबत आवेदक ने पुलिस से बाइक की बरामदगी की गुहार लगाते हुए आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष ने प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान आरंभ कर दिया है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: एडीएम ने अंचल कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, दिए गए आवश्यक दिशा निर्देश Posted: 30 Mar 2022 10:31 AM PDT ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। एडीएम माधव कुमार सिंह के द्वारा वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर बुधवार को अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि, पूरे जिले में सरकारी जमीन पर हुए अतिक्रमण को हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है। अगले एक-दो माह के बाद बड़ा अभियान चलाकर ऐसे जमीन को खाली कराया जाएगा। अप्रैल माह में अभियान चलाकर ऐसे सारे जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। साथ ही बौंसी बाजार के अस्थाई अतिक्रमण को भी पूरी तरह से हटाने का काम किया जाएगा और ऐसे लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। मुख्य रूप से जन सुविधाओं का विस्तार करना प्रशासन का लक्ष्य है। यही वजह है कि, म्यूटेशन का कार्य पिछले वर्ष की तुलना में इस बार बेहतर तरीके से किया गया। पिछले वर्ष यह 67% था। अभी यह बढ़कर 95% हो गया है। आरटीपीएस में निर्धारित समय अवधि के अंदर आवेदन देने वाले लोगों को का काम हो इसके लिए कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। निरीक्षण के दौरान बताया गया कि, निर्धारित समयावधि में म्यूटेशन का डिस्पोजल नहीं हो रहा है। जिसको लेकर अंचल कर्मियों को निर्देश दिया गया है। इसके लिए बांका के सभी अंचलों में मिशन मोड अभियान में कार्य कराया जा रहा है। इस दौरान कई दिशा-निर्देश के साथ-साथ अभिलेखागार में अप्रैल और मई के महीने में कैंप कराने का भी निर्देश दिया गया है। मुख्य रूप से सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को भी सभी लोग यहां पर आएंगे। जहां लगान संबंधित सभी कार्य किए जाएंगे। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी पंकज कुमार, अंचलाधिकारी विजय कुमार गुप्ता सहित अन्य कर्मचारी मौजूद थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: पीएचडी द्वारा निर्माण कराए जल मीनार बना गांव की शोभा, पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण Posted: 30 Mar 2022 10:29 AM PDT ग्राम समाचार,चांदन,बांका। गर्मी की आगाज होते ही जल समस्या से परेशान ग्रामीण। ज्ञात हो मुख्यमंत्री नितीश कुमार जी ड्रीम प्रोजेक्ट योजना में शामिल सात निश्चय योजना के तहत हर घर,नल का जल पहुंचाना साथ लोगों स्वच्छ जल मुहैया कराना उनका पहली प्राथमिकता है। लेकिन योजना को प्राथमिकता के आधार पर प्रत्येक घरों में पहुंचाने की बात सरकारी स्तर पर कही जा रही है।लेकिन धरातल पर कुछ और ही देख रही है। ताज़ा मामला प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत सिलजोरी पंचायत के सात नम्बर वार्ड स्थित कसई गांव में पीएचडी विभाग द्वारा जलमीनार का निर्माण का क्या कहना। इस गांव में एक वर्ष पूर्व जलमीनार बना तो दिया है लेकिन ग्रामीणों को जरुरत के मुताबिक पानी नसीब नहीं हो रही है। इस सम्बन्ध में ग्रामीण के साथ वार्ड सदस्य सह उपमुखिया शिबू यादव बताते हैं कि यहां संवेदक के द्वारा पहले बोरिंग में तीन सौ फीट से भी कम कराया गया था जो कुछ दिनों धंस गई, तत्पश्चात उसी स्थान दुसरा बोरिंग चार सौ फ़ीट के लगभग कराया गया है। लेकिन पंप संचालक के रवैया से ग्रामीण परेशान हैं।कभी सही ढंग से पानी नहीं चलाया जाता है। कहने पर पंप संचालक मोटर ख़राब होने का हवाला देते हैं। उन्होंने बताया कि जलापूर्ति योजना की शिकायत पुर्व में कई बार उच्च पदाधिकारीयों से की, परंतु आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इससे साफ जाहिर होता है ठेकेदार और पीएचडी विभाग की मिलीभगत से इस योजना में काफी घोटाला हुआ है।इस भीषण गर्मी में लोग स्वच्छ जल को लेकर जगह-जगह भटक कर पानी की जरूरत पुरा कर रहे हैं। इस सम्बन्ध में चांदन विडियो राकेश कुमार ने बताया कि इस बात की जानकारी नहीं मिली है जल समस्या की सर्वे किया जा रहा है अति शीघ्र जल समस्या का निदान किया जाएगा तथा लापरवाही बरतने वाले कर्मियों पर करवाई की जाएगी। ताज्जुब इस बात की है कि यहां एक सौ ऊपर घर है लेकिन मात्र पचास साठ घरों में ही नल जल आपूर्ति किया गया। वो ज़रूरत के मुताबिक नहीं। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला चार हजार रुपये का जुर्माना Posted: 30 Mar 2022 10:28 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने बुधवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया । इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल चार हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एएसआई विनय कुमार सिंह ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: पुआल के पुंज में लगी आग,16 हजार पुआल की आंटी जलकर हुई खाक Posted: 30 Mar 2022 10:27 AM PDT ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका।लखपुरा बहियार में पुआल के पुंज में बुधवार दोपहर आग लगने से करीब 16 हजार पुआल आंटी जल कर नष्ट हो गया। पीड़ित किसान विभीषण यादव ने बताया कि दोपहर अचानक ही खलियान में उनके पुआल पुंज में आग लग गई। हालांकि ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर बाराहाट से अग्निशमन विभाग का दमकल पहुंचा और आग पर काबू पाने के लिएं पानी की बौछारें की गई और आग पर काबू भी पाया गया लेकिन सारा पुआल जलकर नष्ट एवं बर्बाद हो चुका था।पीड़ित किसान ने अंचलाधिकारी से मदद की गुहार लगाई है। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Rewari News : कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी कविता यादव के घर पंहूचकर उनको सम्मानित किया Posted: 30 Mar 2022 09:33 AM PDT रेवाडी। अहीरवाल की बेटियां भी किसी से कम नही हैं देश से लेकर विदेश में ईलाके का नाम रोशन करने में लगी हुई हैं। हजारीवास की रहने वाली कविता यादव पुत्री सतपाल सिंह जापान में प्रोफेसर के पद पर नियुक्त हुई हैं, बेटी के अदम्य साहस की हर कोई प्रशंसा कर रहा है। इसी कडी में पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव ने भी कविता यादव के घर पंहूचकर उनको सम्मानित किया। कविता यादव ने शिमला के मंडी से आई आई टी की है और अब टोयटा टेक्नोलोजी इंस्टिच्यूट में प्रोफेसर नियुक्त हुई हैं। कैप्टन अजय सिंह ने कहा हमारी बेटियां किसी से कम नही हैं हमारी बेटियां हर फ्ल्डि में कार्य कर रही हैं, अहीरवाल की बेटियां सेना में भी नाम रोशन कर रही हैं। आज के समय में बेटियां बेटों से भी आगे पंहूच गई हैं। |
| Posted: 30 Mar 2022 09:04 AM PDT बार काउंसिल ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के चेयरमैन मिनद्रजीत यादव बुधवार को रेवाड़ी पहुंचे. यहां उन्होंने एक निजी रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रैस वार्ता को संबोधित करते हुए बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा के चैयरमेन मिंदरजीत यादव ने बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा ने पंजाब, हरियाणा व चण्डीगढ की सभी बार एसोसिएशन के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। उन्होने बताया कि बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा ने बार काउंसिल के तहत आने वाली सभी 170 बार एसोसिएशन को लीगल रिसर्च मैनेजमेंट सॉफटरवेयर लॉ फाईंडर देने का फैसला किया है। उन्होने बताया कि 25 मार्च को चण्डीगढ में सुप्रीम कोर्ट के न्यायधीश जस्टिस सूर्यकांत और पंजाब एण्ड हरियाणा के चीफ जस्टिस रवि शंकर झा, बार कांउसिल ऑफ इंडिया के सदस्य प्रताप सिंह, पंजाब के एडवोकेट जनरल अनमोल रत्न सिद्धू, हरियाणा के एडवोकेट जनरल बलदेव राज महाजन, बार काउंसिल के वाईस चैयरमेन राजकुमार चौहान की मौजूदगी में उपरोक्त सॉफटवेयर को लॉंच किया गया था। उन्होने बताया कि इस सॉफटवेयर के आने से सभी अधिवक्ताओं को लाभ पहुंचेंगा साथ ही नए पंजीकृत अधिवक्ताओं को इसका ज्यादा लाभ मिलेगा। उन्होने बताया कि इस प्रकार के सॉफटवेयर मार्किट में काफी महंगे दामों पर मिलते है तथा इनसे कई घंटे के काम को सिर्फ एक क्लिक के माध्यम से किया जा सकता है। ज्ञात रहे है कि मिंदरजीत यादव रेवाड़ी शहर के रहने वाले है जिन्होने बार काउंसिल ऑफ पंजाब एण्ड हरियाणा, चण्डीगढ में 2 बार चैयरमेन रहकर अपने क्षेत्र का नाम रोशन किया है तथा सभी बार एसोसिएशन को आगे बढाने का काम किया है। मिंदरजीत यादव ने कोरोना काल के दौरान काल का ग्रास बने अधिवक्ताओं के परिवारों को भी लगभग 5 करोड़ की राशि भी वितरित की थी। प्रैस वार्ता में को-ऑप्टिड मेम्बर एडवोकेट विरेन्द्र यादव, अनिल यादव व सुनील रामबास, रेवाड़ी बार के प्रधान शमशेर यादव, बावल प्रधान नितिन कौशिक, रेवाड़ी बार के उपप्रधान शौकीन शर्मा, पूर्व सचिव प्रवीण शर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता पूर्व प्रधान राव रघुबीर सिंह, राकेश राव, पूर्व प्रधान अनिल राव, बिरेन यादव, योगेश (बोलनी), निरंजन सिंह यादव, संदीप यादव (लेफटी), मुकेश भारद्वाज, जयंत यादव, नितेश अग्रवाल, नितिन, पूनम शर्मा, नेहा यादव, रेनू राय, सौरभ यादव, दमन यादव व पंकज खनगवाल अधिवक्तागण मुख्य रूप से मौजूद थे। |
| Rewari News : विधायक चिरंजीव राव ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल का किया औचक निरिक्षण Posted: 30 Mar 2022 09:00 AM PDT रेवाडी। रेवाडी विधायक चिरंजीव राव ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल ततारपुर इस्तमुरार में औचक निरिक्षण किया इस दौरान उन्होंंने स्कूल में साफ सफाई, पीने के पानी, सौचालय सहित क्लास रूम, अध्यापकों का पढाने का तरीका और उपस्थिति रजिस्टर इतियादि का निरिक्षण किया। वहीं स्कूल की तरफ से भी काफी समस्याएं विधायक चिरंजीव राव के सामने रखी गई जिनमें बसों की कमी, जमीन की कमी तथा सफाई कर्मचारियों की कमी इत्यादि हैं। चिरंजीव राव ने मौके पर ही रेवाडी के जी एम, हरियाणा रोडवेज को मौके पर फोन कर रूट पर बसों को बढाने के लिए कहा और बी डी ओ, धारूहेडा को भी जमीन की समस्या का समाधान कराने को कहा वहीं विधायक चिरंजीव राव ने आश्वासन दिया कि सी एस आर के तहत अन्य समस्याओं का समाधान भी करवाया जाएगा। विधायक चिरंजीव राव ने कहा कांग्रेस सरकार के शासनकाल में शिक्षा के स्तर को उठाने के लिए राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों को खोला गया था। सामान्य परिवार के बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिक संघर्ष करना पडता है। इसलिए कांग्रेस सरकार ने राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूलों को खोला था हमारी कौशिस रहेगी कि आगे भी इन स्कूलों की संख्या में ईजाफा किया जाएगा जहां पर बच्चें अच्छी शिक्षा ग्रहण कर सके। श्री राव ने कहा लॉकडाउन की वजह से बच्चों को पढाई में काफी नुक्सान उठाना पडा है जिसकी भरपाई के लिए सरकार को व शिक्षकों को ध्यान देना पडेगा वहीं हमारी भी कौशिस रहेगी कि शिक्षा के स्तर को बढाया जाए और बच्चों की पढाई के साथ कोई कोताही नही बरती जाए। इसी कडी में मैंने यहां पर औचक निरिक्षण किया मैंने बहूत से बच्चों से भी बात करी है और स्कूल का क्लास रूम से लेकर, सौचालय इत्यादि का दौरा किया है और जो भी खामियां मिली उनके सुधार के लिए प्रींसीपल को बोला है और स्कूल की जो समस्याएं थी उसके लिए संबंधित विभाग को बोल दिया गया है। |
| Posted: 30 Mar 2022 08:58 AM PDT रेवाड़ी, 30 मार्च : एसडीएम बावल संजीव कुमार ने कहा कि अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि ड्यूटी में कोताही व लापरवाही कतई सहन नहीं होगी। एसडीएम बावल संजीव कुमार बुधवार को लोक निर्माण विश्राम गृह बावल में उपमंडल स्तरीय मासिक बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में अनुपस्थित रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ उनके विभाग के उच्च अधिकारियों को लिखने बारे के निर्देश दिए। उन्होंने बैठक में सभी अधिकारियों से उनके विभाग से संबंधित सीएम विंडो, एस0एम0जी0टी0 व आर0टी0एस0 के बारे समीक्षा की व तथा उनके कार्यालय में सभी फाइलों को ई-ऑफिस के माध्यम से संचालन करने तथा अपने कार्य को ईमानदारी व निष्ठा पूर्वक करने के निर्देश दिए। एसडीएम ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए की वे सभी अपने-अपने कार्यालय में उनके अधीनस्थ कर्मचारियों के साथ बैठक करें। उन्होंने बी0डी0पी0ओ0, बावल को उनके विभाग से चल रहे विकास कार्यो, परिवार पहचान पत्र व ई-स्वामित्व योजना के लक्ष्य को पूरा करने के निर्देश दिए। नगर पालिका, बावल क्षेत्र मे टुटी हुई सड़क व थाना रोड पर स्थित पूराने किले के द्वार का मरम्मत/निस्तारण करने बारे पालिका अभियन्ता, बावल को निर्देश दिए। एन0एच0ए0आई0 के अधिकारियों को नेशल हाईवे-48 के साथ बनी सर्विस रोड पर बने गड्ढों, असाई इन्डिया पुल, रूध पुल के पास बनी सर्विस रोड को तुरन्त रिपेयर करने के आदेश दिए व बनीपुर चौक पर हाईवे के बीच बने डिवाइडर जहां से आम जनता मोटर साईकिल से रोड पार करते है तथा जिससे दुर्घटना होने की सम्भावना बनी रहती है, का समाधान करने बारे आदेश दिए। सी.डी.पी.ओ., बावल व एस.एम.ओ., बावल को निर्देश दिए की वे दोनो विभाग संयुक्त रूप से मिलकर लिंगानुपात बढाने बारे लोगो को जागरूक करे। बैठक में एस0एम0ओ0, बावल ईन्दरजीत, खण्ड विकास एवं पंचायत अधिकारी बावल नीरज यादव, सी.डी.पी.ओ, बावल कुमारी दीपिका सैनी सहित उपमंडल बावल के अन्य सभी अधिकारीगण उपस्थित रहे। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |



























