ग्राम समाचार : Gram Samachar |
- Bounsi News: आशा संघर्ष समिति प्रखंड शाखा बौंसी के सामान्य परिषद की बैठक आयोजित
- Bounsi News: भूमि सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा का हुआ आयोजन
- Bounsi News: मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत 24 केंद्रों पर होगा टीकाकरण
- Chandan News: शतचंडी महायज्ञ को लेकर चांदन दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित
- Chandan News: शिक्षकों का लंबित भुगतान को लेकर सामूहिक बैठक आयोजित
- Chandan News: 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल
- Chandan News: वार्ड क्रियान्वयन समिति गठन में अनियमितता पर ग्रामीणों में फुटा आक्रोश
- Dhoriya News: ऐजिस एकेडमी ट्रस्ट द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया
- Panjwara News: अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल
- धमड़ी न्यूज:-धमड़ी मुख्य मार्ग पर मेहरमा पुलिस ने पेट्रोलिंग करने के दौरान किया गया तीन हाईवा को जब्त?
- सुड़नी न्यूज:- सुड़नी गाँव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन! जिसमें गोड्डा की टीमों ने मारी बाजी?
- Ramgarh News: उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक
- Ramgarh News: उपायुक्त ने जिला परिषद के कार्यों की समीक्षा की
- Ramgarh News: नाबार्ड अध्यक्ष ने झारखंड में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला
- Ramgarh News: डीडीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की जिला स्तरीय बैठक की
- मेहरमा न्यूज:- सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मेहरमा में कुल पाँच महिलाओं का किया गया बंध्याकरण?
- Chandan News: आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली से जनता परेशान प्रखंड अधिकारी बनते हैं अनजान
- Chandan News: बीडीओ ने दिव्यांग मो॰असलम को घर पहुंचा कर व्हीलचेयर देकर किया सम्मानित
- Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला छह हजार रुपये जुर्माना
- Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ
- Bounsi News: नियोजित शिक्षकों की बैठक की गई आयोजित, लंबित वेतन पर की गई चर्चा
- Bounsi News: बालू की तस्करी में लाइनर का काम करने वाले को भेजा गया जेल
- Pathargama News: 20 मार्च से लगेगा विद्युत शिविर
- Rohtak News : स्वामी आत्मा नन्द शिक्षा समिति रोहतक ने विधानसभा में आवाज उठाने पर विधायक का आभार जताया
- Rewari News : राज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम
| Bounsi News: आशा संघर्ष समिति प्रखंड शाखा बौंसी के सामान्य परिषद की बैठक आयोजित Posted: 06 Mar 2022 10:09 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित रेफरल अस्पताल के प्रांगण में रविवार को बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले आशा संघर्ष समिति प्रखंड शाखा बौंसी के सामान्य परिषद की बैठक आयोजित की गई। बैठक उपाध्यक्ष पूनम कुमारी के अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड शाखा बौंसी के कोषाध्यक्ष के पद पर बंदना कुमारी को मनोनीत किया गया। साथ ही बैठक में प्रस्ताव रखा गया कि, संघीय पदाधिकारियों के संबंध में किसी भी सदस्य के द्वारा प्रतिकूल टिप्पणी करने के उपरांत उन्हें संघ की सदस्यता से निष्कासित किया जा सकता है। वहीं यह भी कहा गया कि, प्रत्येक माह के चौथे रविवार को नियमित रूप से संघ की बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में इस बात पर भी चर्चा की गई कि प्रस्तावित जिला सम्मेलन हेतु निर्धारित राशि एक ₹100 प्रति सदस्य ससमय प्रखंड कोषाध्यक्ष को समर्पित कर देंगे। साथ ही प्रखंड शाखा कोष को सुदृढ़ करने हेतु प्रति माह प्रति सदस्य ₹20 ससमय सभी सदस्य प्रखंड कोषाध्यक्ष को समर्पित करेंगे। साथ ही प्रत्येक बैठक में प्रखंड कोषाध्यक्ष के द्वारा तमाम तरह के आय व्यय का लेखा-जोखा को समर्पित करेंगे। अध्यक्ष के द्वारा धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक को संपन्न किया गया। इस अवसर पर कुसुम बाला सिन्हा, अनीता झा, पत्रिका देवी, प्रतिमा देवी, अंबिका देवी, सुमित्रा कुमारी, सुशीला सोरेन, आशा हेंब्रम, ललिता मुर्मू, रीना कुमारी, देवकी कुमारी, बेबी कुमारी, पार्वती देवी सहित दर्जनों आशा कार्यकर्ताओं उपस्थित थी। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: भूमि सर्वेक्षण को लेकर ग्राम सभा का हुआ आयोजन Posted: 06 Mar 2022 10:08 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित सांगा पंचायत अंतर्गत बिशनपुर एवं राजदह गांव में रविवार को ग्राम सभा का आयोजन किया गया। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत के मुखिया पूजा मुर्मू द्वारा की गई। मौके पर बताया गया कि, अधिकतर अपराधिक घटनाएं भूमि विवाद की वजह से हो रही है। इसलिए जो भी गड़बड़ी है, उसे दूर करने के लिए भारत सरकार के द्वारा सर्वे का कार्य शुरू किया गया है। इस मौके पर मौजूद विशेष सर्वेक्षण सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी और कानूनगो सतीश कुमार ने ग्राम सभा में मौजूद रैयतों को सर्वे के फायदे, सर्वे में किए जाने वाले कार्य, संशोधन प्रपत्र की प्राप्ति, सर्वे के महत्व सहित अन्य बातों से सभी को अवगत कराया। इस मौके पर भाजपा के पूरनलाल टुडू, विशेष सर्वेक्षण अमीन केतन आनंद, रवि कुमार, रोहित कुमार, नीरज कुमार, जयकांत पंडित, रमन कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम के तहत 24 केंद्रों पर होगा टीकाकरण Posted: 06 Mar 2022 10:07 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बताते चलें कि रेफरल अस्पताल प्रबंधन के द्वारा प्रखंड क्षेत्र के 24 केंद्रों पर सोमवार से मिशन इंद्रधनुष कार्यक्रम से चौथे चरण की शुरुआत की जाएगी। जानकारी देते हुए स्वास्थ्य प्रबंध मनोज कुमार ने बताया कि,24 केन्द्रों पर स्वास्थ्य कर्मियों की टीम तैनात रहेगी। जहाँ प्रखंड क्षेत्र के 486 बच्चों और गर्भवती महिलाओं को टीका लगाने का काम किया जाएगा। बताया गया कि, टीकाकरण को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। बताया गया कि मिशन इंद्रधनुष भारत सरकार का एक स्वास्थ्य मिशन है। जिसके अंतर्गत गर्भवती महिलाओं और बच्चों को तीव्र गति से पूर्ण टीकाकरण कबरेज प्रदान किया जाएगा। मुख्य रूप से डिप्थीरिया, काली खांसी, टेटनस, पोलियो, खसरा, बचपन के तपेदिक और हेपेटाइटिस बी के गंभीर रूप के खिलाफ टीकाकरण प्रदान किया जाता है। आशा कार्यकर्ताओं द्वारा छुटे हुए बच्चों और गर्भवती महिलाओं की सूची तैयार कर ली गई है। मालूम हो कि, कोरोना काल में टीकाकरण की गति धीमी हो गई थी। जिसे अब तेज कर दिया गया है। इसके लिए तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Chandan News: शतचंडी महायज्ञ को लेकर चांदन दुर्गा मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की बैठक आयोजित Posted: 06 Mar 2022 10:05 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। प्रखंड क्षेत्र के चांदन बाजार स्थित श्री श्री 108 दुर्गा मंदिर चांदन के प्रांगण में पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार दुबे के नेतृत्व में शतचंडी महायज्ञ को लेकर रविवार 6 मार्च को गणमान्य श्रद्धालुओं के साथ बैठक आयोजित की गई । जिसमें दुर्गा पूजा समिति की ओर से शतचंडी महायज्ञ कराने का निर्णय लिया गया। यज्ञ को सफल बनाने के लिए संयोजक- श्री चंद्र मोहन पाण्डेय को मनोनीत किया गया। सह सचिव- श्री नंदकिशोर बरनवाल, श्री अरुण मिस्त्री, श्री चंदन सिन्हा, श्री मनीष शर्मा एवं कोषाध्यक्ष में श्री अवधेश पोद्दार, श्री रंजन बरनवाल को सर्वसम्मति से चुना गया। दुर्गा पूजा समिति की ओर से यज्ञ कार्यक्रम का भी विस्तार पूर्वक जानकारी देते हुए बताया कि शतचंडी महायज्ञ के आयोजन में ध्वजारोहण 11 अप्रैल 2022 दिन सोमवार को किया जाएगा साथ ही कलश यात्रा 31 मई 2022 दिन मंगलवार को एवं मंडप प्रवेश और अग्नि स्थापन 1 जून 2022 दिन बुधवार को होना है। एवं जल प्रवाह 10 जून 2022 दिन शुक्रवार को होना है। यज्ञ कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पूजा समिति के अध्यक्ष विक्रम कुमार ने आम जनता कार्यकारिणी सदस्यों से शतचंडी महायज्ञ को सफल बनाने के लिए अनुरोध किया गया। इस बैठक में उपस्थित दुर्गा मंदिर चांदन के आचार्य श्री लाल मोहन पांडेय जी, पूजक श्री उपेंद्र पांडेय, श्री रामचरित्र मिस्त्री, श्री हरे कृष्ण पांडेय, श्री चंद्र मोहन पांडेय, श्री गोपाल पांडेय, श्री बिनोद पांडेय, श्री रामचंद्र मिस्त्री, मुखिया अनिल कुमार, भास्कर पांडेय, प्रिय चंद्र आजाद, प्रेमचंद्र आजाद, आदित्य पोद्दार, नीरज सिन्हा, राजीव शर्मा, धीरज शर्मा, मिथिलेश शर्मा, देवेंद्र मिस्त्री, प्रभु मिस्त्री, उमाकांत पांडेय, अरुण पोद्दार, निरंजन सिंह, मणिकांत शर्मा, आदि गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: शिक्षकों का लंबित भुगतान को लेकर सामूहिक बैठक आयोजित Posted: 06 Mar 2022 10:03 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड कार्यालय में बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ मूल के जिला महासचिव हीरालाल प्रकाश यादव जी के आह्वान पर प्रखंड संसाधन केंद्र चांदन के सभागार में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेश्वर यादव की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से कई महीनों से लंबित वेतन भुगतान,अंतर वेतन एरीयर,मातृत्व अवकाश वेतन एवं विभिन्न प्रकार के बकाया राशि के भुगतान हेतु पर चर्चा की गई साथ ही पदाधिकारी को निर्धारित समय के अंदर भुगतान कराने हेतु निर्णय लिया गया। चर्चा में यह कहा कि हम लोगों कि समस्या पर विचार नहीं होती है तो संघ को आंदोलन हेतु बाध्य होगा। इस बैठक में कई शिक्षक शिक्षिकाओं ने अपने जीवन यापन चलाने में असमर्थता की बात कही। शिक्षा विभाग के प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला कार्यालय तक के आसपास अनियमिततायें की भूमिका आजकल कुछ ज्यादा ही बढ़ जाने के कारण संघ इसके विरोध में भी कुछ कदम उठाने के लिए मजबूर है। इसके अतिरिक्त विभिन्न शिक्षक शिक्षिकाओं के द्वारा विभिन्न समस्याओं की ओर संगठन का ध्यान आकृष्ट कराया । जबकि शिक्षक ही देश का भविष्य बनाने का कार्य करते हैं।उसके बावजूद भी सरकार शिक्षकों के प्रति असंवेदनशील है। बैठक में मुख्य रूप से किशोर सिंह अलीग्राम यादव,अरुण कुमार,रहमान अंसारी, पार्थ सारथी, प्रिंस प्रकाश ,आनंद कुमार,राजीव रंजन ,अशोक तांती,शशिकांत पोद्दार ,अमृता सिंह,सरिता कुमारी, हेमंती कुमारी उपस्थित थे। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ एक कारोबारी गिरफ्तार भेजा जेल Posted: 06 Mar 2022 10:00 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। आनंदपुर ओपी क्षेत्र के दक्षिणी बारने पंचायत अंतर्गत बाबू महल गांव से एक शराब कारोबारी को 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेजने का मामला प्रकाश में आया है बता दें कि राज्य में पूर्ण शराबबंदी कानून लागू है बावजूद चोरी-छिपे शराब बनाने वाले लोग शराब बंदी कानून को ठेंगा दिखाने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। जिसे लेकर आनंदपुर ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार के नेतृत्व में शराब कारोबारियों के विरुद्ध छापामारी अभियान तेज कर दिया है। छापेमारी अभियान के तहत गुप्त सूचना के आधार पर आनंदपुर ओपी के एएसआई श्याम रजक जी एवं पुलिस बल के सहयोग से शनिवार 7:45 पर बाबू महल गांव निवासी सुखेन लाल हंसदा पिता स्वर्गी रोहन हंसदा के पास से एक प्लास्टिक के जरकिन में 15 लीटर देसी महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। जो गांव से कुछ दूर झाड़ी में छिपा कर शराब निर्मित कर कारोबार में लिप्त था। आशय की जानकारी देते हुए ओपी अध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की गई है गिरफ्तार सुखेंन हंसदा के विरुद्ध बिहार मद्द अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर बांका जेल भेज दिया। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: वार्ड क्रियान्वयन समिति गठन में अनियमितता पर ग्रामीणों में फुटा आक्रोश Posted: 06 Mar 2022 09:59 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के आलोक में प्रखंड के सभी पंचायतों के सभी वार्डो वार्ड सचिव के चयन को लेकर सरगर्मी बढ़ी हुई है. वही प्रखंड के चांदवारी पंचायत के कई वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन नहीं किए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है जिसमें वार्ड नंबर 10 के केंदुआर गांव निवासी रोहित यादव लालू यादव कैलाश मंडल सुरेश यादव मनोज यादव टुनटुन यादव प्रदीप यादव आदि दर्जनों ग्रामीणों ने बताया कि वार्ड सदस्य सुबोध यादव के द्वारा वार्ड क्रिया निबंध समिति गठन में टालमटोल किया जा रहा है बोलने पर कहते हैं कि मेरे पास विभागीय आदेश प्राप्त नहीं है इससे साफ जाहिर होता है कि वार्ड सदस्य के द्वारा पूर्व वार्ड सचिव को ही गुप्त रूप से नियुक्त कर दिया जाएगा। जबकि वार्ड सचिव के द्वारा पूर्व में किए गए कार्यों से असंतुष्ट व्यक्त करता हूं। खास वजह है कि हमारे गांव में जल नल योजना में भारी हेराफेरी करने का काम किया है। जहां वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति का गठन किया जाना है। पंचायत के विकास में वार्ड क्रियान्वयन एवं प्रबंधन समिति की महत्वपूर्ण भूमिका है। लिहाजा वार्ड सदस्य सुबोध यादव अपने मनोनुकूल वार्ड सचिव चुनने की जुगत भिड़ा रहे हैं। ताकि उनके मन मुताबिक काम होता रहे। इसके लिए वार्ड सचिव के पद पर अपने चहेते चेहरे को चुनने की कोशिश चल रही है। ऐसे हालात में वार्ड क्रियान्वयन समिति विकास कार्यो कराने में कितना सक्षम होगी।गौरतलब है कि पंचायती राज विभाग के आदेशानुसार वार्डों में वार्ड क्रियान्वयन समिति के गठन की प्रक्रिया चल रही है। पंचायत चुनाव के बाद गांवों में वार्ड सचिव सहित अन्य पदों के चुनाव को लेकर ग्रामीणों में काफी जागरूकता बढ़ी है। यही कारण है कि ग्राम सभा और चुनाव में ग्रामीणों की दिलचस्पी काफी बढ़ गई है। सरकारी निर्देशानुसार वार्ड क्रियान्वयन समिति गठन को लेकर वार्ड सचिव चयन करने का कार्य होना अति आवश्यक है। वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन व वार्ड सचिव का विधि सम्मत चयन किए जाने का निर्देश दिया गया है। वार्ड सदस्य जारी निर्देशों को अवहेलना कर चुप्पी साधे हुए हैं।इधर ग्रामीणों ने इस बात को लेकर पंचायतीराज राज्य पदाधिकारी चांदन को लिखित आवेदन देने बात कह रही है। अब देखना है कि यहां वार्ड क्रियान्वयन समिति का गठन पारदर्शिता पूर्वक होती है या नहीं। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Dhoriya News: ऐजिस एकेडमी ट्रस्ट द्वारा सेमिनार का आयोजन किया गया Posted: 06 Mar 2022 09:57 AM PST ग्राम समाचार,धोरैया,बांका। रविवार को धोरैया प्रखंड के महुआ कचराती में ऐजिस एकेडमी ट्रस्ट का सेमिनार का आयोजन किया गया। जिनमें मुख्य अतिथि के रूप में दिलीप कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। ट्रस्ट के सचिव भास्कर गिरी के नेतृत्व में मुख्य अधिकारी के साथ साथ 50 सदस्यों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करायी । संगठन का मुख्य उद्देश्य प्रखंड, जिला तथा राज्य में संगठन को मजबूत करना । सभा में मुख्य रूप से संगठन की सेवाओं पर विशेष चर्चा की गई जिसमें आत्म - सुरक्षा, नारी सशक्तीकरण, योगा, प्राकृतिक चिकित्सा, पर्यावरण, खेल, कृषि एवं प्राकृतिक जीवन शैली। संगठन अपने उद्देश हेतु सारे सेवाओं को ज़न - ज़न तक पहुंचाने हेतु तत्पर है । बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि एवं संगठन के सदस्यों द्वारा निम्नलिखित मुद्दाओं पर चर्चा की गई। ग्रामीण क्षेत्रों में योग प्रशिक्षण देना जिला स्तर सभी विद्यालयों में योग एवं आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण देना, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर लड़कियों को आत्म सुरक्षा हेतु प्रशिक्षण देकर प्रोत्साहित करना, प्राकृतिक आपदाओं जैसे बाढ़, महामारी, भूकंप जैसे परिस्तिथियों पर उपस्थित होकर राहत दिलाना, कृषि क्षेत्रों में जैविक खेती हेतु किसानों को प्रोत्साहित करना एवं सहयोग करना कौशल विकास योजना के तहत युवा एवं युवतियों को स्वरोजगार से जोड़ना, पर्यावरण सुरक्षा हेतु प्रतिवर्ष 11000 वृक्षारोपण करने संकल्प लिया गया है। छात्रों के लिए स्किल डेवलपमेंट के अंतर्गत माइंड ट्रेनिंग एवं अपने हुनर के विकास के लिए कार्य करना। मौके पर अध्यक्ष अनुज कुमार सिंह, सचिव भास्कर गिरी, सुरेन्द्र कुमार, अविकांत गोस्वामी, रविकांत गोस्वामी, रुद्रा अभि सिंह, सोनाली कुमारी, मीनू कुमारी, रुपिन गोस्वामी, प्रशांत गोस्वामी, आदित्य गोस्वामी, संजीत गोस्वामी, वीना देवी सहित बहुत सारे लोग उपस्थित थे। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर भेजा जेल Posted: 06 Mar 2022 09:52 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार देर शाम पंजवारा थाना पुलिस ने थाना में दर्ज शराब तस्करी के एक मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। मामले की जानकारी देते हुए पंजवारा थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव ने बताया कि पंजवारा थाना में दर्ज कांड संख्या 99/21 के अप्राथमिकी अभियुक्त बाईक के ऑनर गोड्डा जिला के गोड्डा नगर थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद नसर को उसके घर से शनिवार देर रात गिरफ्तार कर लिया गया है ।गिरफ्तार अभियुक्त को रविवार को न्यायिक हिरासत में बाँका भेज दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Posted: 06 Mar 2022 06:59 AM PST
ग्राम समाचार, धमड़ी:- मेहरमा थाना अंतर्गत धमड़ी मुख्य मार्ग पर मेहरमा पुलिस ने पेट्रोलिंग के दौरान किया गया तीन हाईवा को जब्त! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि शनिवार की लगभग 8:00 बजे रात में पेट्रोलिंग करने के दौरान मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजुर ने धमड़ी मुख्य मार्ग पर तीन हाईवा को किया जब्त! वहीँ मेहरमा थाना प्रभारी पल्लवी कुजुर ने बताया कि तीनों हाईवा को अपने कब्जे में लेकर मेहरमा थाना लाया गया! वहीँ बताया गया कि इस तीनों हाईवा का नंबर जो इस प्रकार है! (1) BR-10GA-7271 (2) BR-10G-8116 (3) BR-11GB-8249 है! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Posted: 06 Mar 2022 12:52 AM PST
ग्राम समाचार, सुड़नी:- मेहरमा थाना अंतर्गत सुड़नी गाँव में हुआ दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन! वहीँ गोड्डा की टीम हुई विजयी! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि सुड़नी गाँव में दो दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता का टुर्नामेंट आयोजित किया गया! जिसमें बताया गया कि सुड़नी 🆚 गोड्डा के बीच खेला गया! जो गोड्डा की टीमों ने सुड़नी को हराकर इस मैच को अपने नाम किया! इस मौके पर मेहरमा ब्लॉक के आंचलाधिकारी सुनील कुमार, मेहरमा थाना के सब इंस्पेक्टर चेतेन्दर वर्मा, एवम् सुड़नी गाँव के समस्त ग्रामीण भी मौजूद दिखे! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Ramgarh News: उपायुक्त ने की जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक Posted: 06 Mar 2022 12:46 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- जिला समाहरणालय सभाकक्ष में उपायुक्त माधवी मिश्रा की अध्यक्षता में जिला स्तरीय खनन टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने खनन टास्क फोर्स की पिछली बैठक में अवैध मुहानों को बंद करने के विरुद्ध हुए कार्यों की अंचल एवं थानावार प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा के क्रम में उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने सभी को अवैध खनन पर विशेष ध्यान देने एवं उनके क्षेत्र में प्रत्येक अवैध मुहानों को बंद कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में उपायुक्त ने सभी अधिकारियों को उनके क्षेत्र में लगाए गए चेक नाकों का नियमित रूप से निरीक्षण कर अवैध खनन पर रोक लगाने हेतु आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वही बैठक के दौरान उपायुक्त ने सभी अंचल अधिकारियों को उनके क्षेत्रों में स्थित चेक नाकों में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों को उनके द्वारा किए जाने वाले कार्य की जानकारी देने एवं वन एवं खनन चालान सहित सभी तरह के दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। बैठक में पुलिस अधीक्षक ने पुलिस उप अधीक्षक सहित अन्य अधिकारियों को नियमित रूप से क्षेत्र भ्रमण कर अवैध मुहानों सहित अवैध खनन के विरुद्ध कार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में अनुमंडल पदाधिकारी, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Ramgarh News: उपायुक्त ने जिला परिषद के कार्यों की समीक्षा की Posted: 06 Mar 2022 12:39 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- उपायुक्त माधवी मिश्रा ने अपने कार्यालय कक्ष में जिला परिषद रामगढ़ द्वारा किए जा रहे कार्यो की समीक्षा की। जिला परिषद द्वारा ली गई विभिन्न योजनाओं के तहत अब तक हुए कार्यों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने जिला अभियंता जिला परिषद रामगढ़ हरिनंदन सिंह से समाहरणालय परिसर के समीप निर्माणाधीन टाउन हॉल के तहत अब तक हुए कार्यों की जानकारी ली। मौके पर उपायुक्त ने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए जल्द से जल्द टाउन हॉल का निर्माण कार्य संपन्न कराने के संबंध में कई निर्देश दिया। जिला परिषद रामगढ़ द्वारा छतर मांडू परिसर में निर्मित मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स के संबंध में जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा को मार्केटिंग कंपलेक्स के प्रत्येक दुकान का नियमित संचालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त ने कहा कि जिन दुकानदारों के द्वारा बार-बार सूचना देने के उपरांत भी दुकान का संचालन नहीं किया जा रहा है उनसे दुकान वापस लिया जाए वही सुरक्षा दृष्टिकोण से उपायुक्त ने मार्केटिंग कॉन्प्लेक्स के चारदीवारी का कार्य जल्द से जल्द पूरा करने का निर्देश जिला अभियंता जिला परिषद को दिया। बैठक में उपायुक्त ने 15 वें वित्त आयोग के तहत जिला परिषद द्वारा टाइड एवं अनटाइड मद में ली गई योजनाओं को ससमय पूर्ण करने के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा, जिला अभियंता जिला परिषद, कनीय अभियंता जिला परिषद, सहायक जिला जनसंपर्क पदाधिकारी सहित अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| Ramgarh News: नाबार्ड अध्यक्ष ने झारखंड में उपलब्धियों पर प्रकाश डाला Posted: 06 Mar 2022 12:29 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- झारखंड के अपने प्रवास के अंतिम दिन अध्यक्ष नाबार्ड डॉक्टर जी आर डॉ जी आर चिंतला ने विकास वित्तीय संस्थान के महत्त्व और ग्रामीण विकास के एजेंडे को आगे बढ़ाने में राज्य स्थापना के बाद से इसके प्रगतिशील विकास पर प्रकाश डाला। मीडिया से बातचीत के क्रम में उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न वर्गों में विभिन्न कृषि, गैर-कृषि पहलों को उत्प्रेरित करने में नाबार्ड की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि राज्य के गठन के बाद से नाबार्ड ने राज्य में ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ाने के लिए कुल 5110 परियोजनाओं के लिए रु. 16,290 करोड़ स्वीकृत किया है। उन्होंने राज्य में आरआईडीएफ कोष के अधिक आवंटन के माध्यम से भौतिक और ग्रामीण बुनियादी ढांचे को बढ़ावा देने की वकालत की। वित्त वर्ष 21-22 के लिए नाबार्ड 2100 करोड़ रुपये मंजूर करेगा और राज्य सरकार को 1800 करोड़ रुपये देगा। अध्यक्ष, नाबार्ड ने बहु सेवा केंद्र (एमएससी) के रूप में पैक्स की नाबार्ड की योजना के साथ एआईएफ की भारत सरकार की योजना को जोड़कर कृषि विपणन बुनियादी ढांचे को बढ़ाने पर भी जोर दिया। नाबार्ड इस योजना के तहत सहकारी बैंक को 4% की दर ऋण उपलब्ध करवाती है तथा भारत सरकार द्वारा 3 % की ब्याज अनुदान के पश्चात ऋण का प्रभावी दर 1 % होता है। इसके अलावा, नाबार्ड डेयरी इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड, फिशरीज इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड, राज्यों को ग्रामीण इंफ्रास्ट्रक्चर सहायता, नाबार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट असिस्टेंस जैसी योजनाओं के माध्यम से मार्केटिंग इंफ्रास्ट्रक्चर को भी बढ़ा सकता है। नाबार्ड ने चालू वित्त वर्ष 21-22 में झारखंड राज्य ग्रामीण बैंक एवं सूक्ष्म वित्तीय सस्ता को रुपये 1700 करोड़ का पुनर्वित्त प्रदान किया है। हालांकि, उन्होंने सहकारी समितियों के कमजोर ढांचे पर चिंता व्यक्त की, जो नाबार्ड से सस्ते पुनर्वित्त प्राप्त करने के लिए झारखंड राज्य सहकारी बैंक के लिए बाधा बन गया है। अध्यक्ष नाबार्ड ने बैंकों को ऋण के लोकतंत्रीकरण के लिए भी सलाह दी और विभिन्न केंद्रीय/राज्य योजनाओं के तहत स्वयं सहायता समूहों/संयुक्त देयता समूहों/किसान उत्पादक संगठनों को अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध कराने पर बल दिया। नाबार्ड कृषक उत्पादक संगठन (एफ़पीओ) को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है और राज्य में कुल 179 एफपीओ को बढ़ावा दिया है। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि नाबार्ड 18000 हेक्टेयर और 30000 घरों को कवर करते हुए 40 जलछाजन परियोजना और 49 वाडी के अंतर्गत 32000 हेक्टेयर में 32000 आदिवासी परिवारों को कवर करते हुए प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन में एक बड़ी भूमिका निभा रहा है। नाबार्ड ने वाडी परियोजना के तहत अब तक 139 करोड़ रुपये की अनुदान सहायता मंजूर की है। उन्होंने रामगढ़ जिले के पतरातू ब्लॉक में वाडी परियोजना का भी दौरा किया, जिससे 1000 आदिवासी परिवारों को लाभ हुआ और स्नेहलता एफपीओ का भी दौरा किया। उन्होंने नाबार्ड द्वारा योजनाओं और परियोजनाओं के क्रियान्वयन पर संतोष व्यक्त किया एवं झारखंड के विकास के लिए राज्य सरकार को अधिक से अधिक सहयोग देने का आश्वासन दिया । अमन राज के सौजन्य से:- |
| Ramgarh News: डीडीसी ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना की जिला स्तरीय बैठक की Posted: 06 Mar 2022 12:20 AM PST ग्राम समाचार, रामगढ़ ब्यूरो रिपोर्ट:- मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत उप विकास आयुक्त नागेंद्र कुमार सिन्हा की अध्यक्षता में उनके कार्यालय कक्ष में जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक मे वित्तीय वर्ष 2021 22 में मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत पशुपालन विभाग अंतर्गत विभिन्न योजनाओं यथा बकरा विकास योजना, शुकर विकास योजना, बैकयार्ड लेयर (लो इनपुट लेयर कुक्कुट पालन) की योजना, ब्रायलर कुकुटपालन (500 ब्रायलर कुकुट पालन) योजना, बतख चूजा वितरण की योजना(15 दिवसीय 15 चूजा) के लाभुकों को लाभान्वित करने हेतु प्रखंड स्तरीय समिति से अनुशंसित आवेदनों पर उप विकास आयुक्त ने जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ न्यूटन तिकी सहित समिति के अन्य सदस्यों के साथ चर्चा करते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक मे विधायक प्रतिनिधि मांडू विधानसभा क्षेत्र प्रदीप शर्मा, जिला कल्याण पदाधिकारी रामेश्वर चौधरी, सहायक जनसंपर्क पदाधिकारी शशांक शेखर मिश्रा, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी पतरातू डॉक्टर पंकज कुमार जेएसएलपीएस की जिला प्रबंधक संध्या निर्मला कुल्लू एवं प्रिया सुलेखा तिर्की सहित अन्य उपस्थित थे। अमन राज के सौजन्य से:- |
| मेहरमा न्यूज:- सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मेहरमा में कुल पाँच महिलाओं का किया गया बंध्याकरण? Posted: 06 Mar 2022 06:59 AM PST
ग्राम समाचार, मेहरमा:- मेहरमा थाना क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मेहरमा में कुल पाँच महिलाओं का किया गया बंध्याकर! जानकारी के मुताबिक बताया गया कि शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मेहरमा में चिकित्सा प्रभारी के पद पर कार्यरत डॉ विवेक कु सिन्हा के द्वारा कुल मिलाकर पाँच महिलाओं का किया गया बंध्याकरण! वहीँ चिकित्सा प्रभारी ने बताया कि और भी अन्य ईलाज जैसे में, हैड्रोसील, का भी ऑपरेशन किया गया! संवाददाता:- अजय आर्यन, मेहरमा, (गोड्डा) ग्राम समाचार! |
| Chandan News: आधार कार्ड बनाने के नाम पर अवैध वसूली से जनता परेशान प्रखंड अधिकारी बनते हैं अनजान Posted: 05 Mar 2022 09:21 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड परिसर में इन दिनों आधार कार्ड बनाने के नाम पर भोले-भाले ग्रामीणों से अवैध वसूली की जा रही है। प्रखंड स्तरीय अधिकारियों की अनदेखी के कारण बिचौलियों की चांदी कट रही है। खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कई महिला पुरुष रोज प्रखंड कार्यालय के काउंटर पर कार्ड बनाने आते हैं। लेकिन, मायूस होकर लौट जाना पड़ता है। हद तो यह है कि सुबह 6:00 बजे से ही कई लोग आधार कार्ड बनाने के लिए लाइन में लग जाते हैं। जबकि सीधे-साधे गरीब महिलाएं जिनका पति नहीं होने के कारण चार-पांच दिन का चक्कर लगाना पड़ता है। गीता देवी ने बताया कि 15 किलोमीटर दूर से 4 दिन का चक्कर लगा रही हूं आज भी मेरे बच्चे का आधार कार्ड बनना संभव नहीं लग रहा है। जबकि 2 दिन पहले ही 200/- रुपया ऑपरेटर को दिया गया है। जब इस बात का जानकारी बीडियो राकेश कुमार को दिया गया तो बीडियो साहब ने तुरंत ही प्रखंड के अधिकारी को भेज कर महिला के बच्चे का आधार कार्ड बनवाया गया। कुछ व्यक्ति तो बिचौलियों को नाजायज राशि देकर तुरंत आधार बना कर घर चले जाते हैं। आधार सेंटर पर भीड़ होने का फायदा उठा रहे हैं ऑपरेटर। जब इस बात का जानकारी ऑपरेटर से लिया गया तो पत्रकार पर ही भड़क उठे, ऑपरेटर सुरेंद्र मंडल। जबकि रेट चार्ट में है न्यू आधार बनाने का फ्री लिखा हुआ है। और बच्चे का अपडेट भी फ्री लिखा हुआ। मोबाइल नंबर अपडेट करने का 50/- रुपया रेट चार्ज में लिखा हुआ है। जबकि कस्टमर से 100 से 200 रुपया लिया जा रहा है। जबकि दलाल को 500/ रुपया देने पर तुरंत ही आधार बना दिया जाता है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Chandan News: बीडीओ ने दिव्यांग मो॰असलम को घर पहुंचा कर व्हीलचेयर देकर किया सम्मानित Posted: 05 Mar 2022 09:20 AM PST ग्राम समाचार,चांदन,बांका। चांदन प्रखंड के बीडीओ राकेश कुमार के द्वारा शनिवार 5 मार्च को एक दिव्यांग व्यक्ति को व्हील चेयर प्रदान करने से उनके प्रति गांव के लोगों उत्साह देखा गया।विदित हो कि चांदन बीडीओ राकेश कुमार अपने कर्तव्य निष्ठा का परिचय देते हुए प्रखंड के सरकंडा गांव निवासी विकलांग मोहम्मद असलम अंसारी के घर अपने सहयोगियों के साथ पहुंच कर उन्हें व्हीलचेयर भेंट किया और व्हील चेयर पर बैठाते हुए, असलम के पूरे परिवार से बातचीत के दौरान आनंदित महसूस किए। साथ ही उन्होंने कहा कि मनुष्य का पहला कर्तव्य है कि जरुरत मंद लोगो का सेवा करना मैं भी एक मानव हूं ,और मनुष्य को मानवता कभी नहीं भूलना चाहिए। मनुष्य सामाजिक प्राणी है, और यह हमेशा समाज में एक दूसरे का दुख सुख बांटकर जीता है। मुझे बहुत ख़ुशी हुई कि मीडिया के माध्यम से असलम की स्थिति से अवगत हुआ और इनके जरुरत को पूरा करने का शोभाग्य प्राप्त हुआ। मैं भी इसी समाज से उभर कर अधिकारी बना हूं। इसलिए पहले मानवता तब मैं अधिकारी हूं। तथा मैं मीडिया कर्मी को भी अस्वस्थ करना चाहता हूं कि ऐसे इंसान की पहचान अपने अखबार या चैनल के माध्यम से सामने लाने का काम करें। क्योंकि मीडिया भी एक दर्पण है। जिसे हम पढ़ कर सुनकर उस क्षेत्र की स्थिति से अवगत हो जाते हैं। उस गांव की पहचान बनती है कि गांव की कौन सी समस्याएं सबसे जरूरी है। उमाकान्त साह,ग्राम समाचार संवाददाता,चांदन। |
| Panjwara News: वाहन जाँच टीम ने वसूला छह हजार रुपये जुर्माना Posted: 05 Mar 2022 09:18 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। यातायात पुलिस बांका की टीम ने शनिवार को पंजवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत मुख्य मार्गों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया ।इस दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चार पहिया वाहन चालकों के हेलमेट , सीट बेल्ट , ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के कागजात आदि की सघन जांच की। इस दौरान पुलिस ने यातायात के नियमों का उल्लंघन कर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से कुल छह हजार रुपये जुर्माना वसूला। अभियान का नेतृत्व यातायात पुलिस टीम के एसआई शमसुल होदा ने किया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Panjwara News: पंजवारा थाना परिसर में जनता दरबार का आयोजन हुआ Posted: 05 Mar 2022 09:18 AM PST ग्राम समाचार,पंजवारा,बाराहाट,बांका। शनिवार को पंजवारा थाना परिसर में भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार आयोजन किया गया। जिसमें थानाध्यक्ष अनिल कुमार साव एवं बाराहाट अंचल के राजस्व सीआई प्रवीण शेखर उपस्थित रहे।इस दौरान क्षेत्र के कई लोग अपनी भूमि विवाद से जुड़े नए पुराने शिकायत को लेकर पहुंचे।जनता दरबार में कोई नया मामला तो नहीं आया। वहीं आवेदन लेकर पहुंचे फरियादियों को अगले जनता दरबार में आवेदन के साथ जमीन से जुड़े कागजात को संलग्न कर आवेदन करने का निर्देश दिया गया। ब्रजेश राठौर,ग्राम समाचार संवाददाता,पंजवारा। |
| Bounsi News: नियोजित शिक्षकों की बैठक की गई आयोजित, लंबित वेतन पर की गई चर्चा Posted: 05 Mar 2022 09:17 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी प्रखंड स्थित बीआरसी भवन में प्रखंड के नियोजित शिक्षकों की आवश्यक बैठक की गई। बैठक में विगत 4 माह से नियोजित शिक्षकों को वेतन नहीं मिलने पर चर्चा की गई। जिससे शिक्षक काफी आक्रोशित हैं। संघ के जिला उपाध्यक्ष सह प्रखंड सचिव रविंद्र प्रसाद यादव ने बताया कि, वेतन नहीं मिलने से हो रही समस्याओं को लेकर जिला पदाधिकारी से मुलाकात कर बात की जाएगी। साथ ही बताया कि आंदोलन को सफल बनाने के लिए शिक्षकों से भी राय ली जाएगी। मुख्य रूप से जिला में संगठन की सक्रियता को बढ़ाने के लिए काम किया जाएगा। आंदोलन के पूर्व कानूनी प्रक्रिया को ध्यान में रखते हुए जिला पदाधिकारी से मुलाकात की जाएगी। इस अवसर पर रविंद्र प्रसाद यादव,उत्तम कुमार झा उर्फ राजा, मुकेश कुमार, दिलीप कुमार मिश्रा, चंद्रशेखर आजाद, मनोज कुमार, मोहम्मद मुस्तफा, रूबी खातून, रंजन कुमार दास, शकीर हुसैन रिजवी सहित दर्जनों शिक्षकों ने बैठक में भाग लिया। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Bounsi News: बालू की तस्करी में लाइनर का काम करने वाले को भेजा गया जेल Posted: 05 Mar 2022 09:15 AM PST ग्राम समाचार,बौंसी,बांका। बौंसी पुलिस के द्वारा बालू तस्करी के मामले में सांझोतरी से गिरफ्तार युवक को शनिवार को जेल भेज दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी पुलिस के द्वारा बालू लोडेड ट्रैक्टर को जप्त करने के दौरान घटनास्थल पर सलैया गांव निवासी मोनू कुमार के द्वारा ट्रैक्टर की को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। बताया गया कि, वह लाइनर की भूमिका में था। जिसे पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। युवक की बाइक भी जप्त की गई है। पुलिस के द्वारा कड़ी पूछताछ करने के बाद, रेफरल अस्पताल में कोरोना जांच कराने के बाद, युवक को पुलिस अभिरक्षा में बांका जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। कुमार चंदन,ग्राम समाचार संवाददाता,बौंसी। |
| Pathargama News: 20 मार्च से लगेगा विद्युत शिविर Posted: 05 Mar 2022 07:20 AM PST ग्राम समाचार, पथरगामा ब्यूरो रिपोर्ट:- विद्युत आपूर्ति प्रमंडल महागामा/पथरगामा के कनीय विद्युत अभियंता दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सहायक विद्युत अभियंता अवर प्रमंडल महागामा अमित कुमार भगत के निर्देशानुसार ग्रामीण विद्युत उपभोक्ताओं के सुविधा के लिए 20 मार्च से 31 मार्च तक लगातार विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा| शिविर में बिजली बिल जमा लेने के अलावे विद्युत जनित समस्याओं के समाधान हेतु आवेदन के माध्यम से शिविर में समस्या को भी रखा जा सकेगा| मिली जानकारी के अनुसार 20 मार्च को राजाभिठा में, 21 मार्च को बलबड्डा में, 22 मार्च को मोपहरी में, 23 मार्च को बसंतराय में, 24 मार्च को ललमटिया में, 25 मार्च को महेशपुर में, 26 मार्च को हनवारा में, 27 मार्च को गांधीग्राम में, 28 मार्च को पथरगामा में, 29 मार्च को ठाकुरगंगटी में, 30 मार्च को बोआरिजोर में और 31 मार्च को मेहरमा में विद्युत शिविर का आयोजन किया जाएगा| अमन राज:- |
| Posted: 05 Mar 2022 05:07 AM PST ग्राम समाचार न्यूज : रेवाड़ी : कोसली विधायक लक्ष्मण सिंह यादव दवारा विधानसभा में SC व् BC महिलाओं की आवाज उठाने पर स्वामी आत्मा नन्द शिक्षा समिति रोहतक हरियाणा ने आभार जताया है. विधानसभा हरियाणा में कोसली विधायक श्री लक्ष्मण सिंह यादव ने SC व् BC महिलाओं की शादी के बाद नौकरी में आरक्षण का लाभ न मिलने बारे आवाज उठाई | हरियाणा की सीमाएं चारों तरफ दुसरे राज्यों से मिली हुई है इसी क्रम में दुसरें राज्यों की SC व् BC लड़कियों की शादी हरियाणा में भी होती है जैसे हरियाणा में राजस्थान की SC या BC लड़की की शादी अपनी ही जाति के SC या BC लडकें से होती है और दोनों राज्यों में वह जाति उसी SC या BC वर्ग में है तो भी एक जाति , एक वर्ग होते है उनकी शादी का पंजीकरण , SC सर्टिफिकेट , हरियाणा रिहायशी प्रमाण पत्र , आधार कार्ड , वोटर कार्ड सब बन जाते है लेकिन नौकरी में आरक्षण का फायदा नही मिलता | माननीय कोसली विधायक , श्री लक्ष्मण सिंह यादव जी दवारा हरियाणा विधान सभा में , यह मुद्दा उठाने पर हम स्वामी आत्मा नन्द शिक्षा समिति रजि.रोहतक हरियाणा दिल की गहराई से धन्यवाद करते है और तन-मन-धन से माननीय विधायक श्री लक्ष्मण यादव जी के साथ है | आपका यह प्रयास निश्चित तौर पर SC व् BC महिला सशक्तिकरण में अहम योगदान होगा और प्रधानमंत्री जी के "बेटी बचाओं , बेटी पढाओ" मिशन को साकार करेगा | हम पुन: आपका दिल की गहराइयों से धन्यवाद व् स्वागत करते है | हम हरियाणा सरकार से आग्रह करते है कि इस विषय पर सज्ञान लेते हुए , SC व् BC महिलाओं को शादी के बाद आरक्षण का लाभ दिलवाए |
|
| Rewari News : राज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम Posted: 05 Mar 2022 05:02 AM PST
ग्राम समाचार न्यूज : : रेवाड़ी शहर के एकमात्र संस्कारधानी प्रांगण राज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा नर्सरी, प्री- नर्सरी, के.जी.,पहली व दूसरी के छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत कर वहां उपस्थित सभी लोगों के हृदय में अपना स्थान बना लिया। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के विधायक श्रीमान लक्ष्मण यादव जी मुख्य अतिथि के रुप में उपस्थित रहे। उन्होंने अपने भाषण में विद्यालय की कार्य पद्धति व उसकी शिक्षण व्यवस्था की सराहना की और भारत को विश्व गुरु बनाने में राज इंटरनेशनल स्कूल को अपने हिस्से की जिम्मेदारी भी सौंपी। विशिष्ट अतिथि के रूप में रेवाड़ी के डॉक्टर के .के. नागर, गंगा राम अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉक्टर कविता, अनेजा पब्लिक स्कूल के प्रबंधक जी. एस. अनेजा और बचपन स्कूल के प्रबंधक परमेंद्र यादव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया। इसके बाद मुख्य अतिथियों और विशिष्ट अतिथियों ने मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित करके स्तुति की। 'अतिथि देवो भव' की परंपरा को निभाते हुए विद्यालय के प्रांगण में उपस्थित सभी व्यक्तियों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। विद्यालय के अध्यक्ष श्री राजेंद्र सैनी जी के साथ मुख्य अतिथियों, विशिष्ट अतिथियों व प्राचार्य श्री अनिल मखीजा जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की शुरुआत छात्र-छात्राओं ने सरस्वती वंदना से की। कक्षा नर्सरी व प्री- नर्सरी के छात्र-छात्राओं ने तरह-तरह के रंगारंग कार्यक्रमों जैसे शास्त्रीय नृत्य, इतनी-सी हंसी, नाम गुम जाएगा, सॉरी सॉरी, मेरे ढोलना, आलतू-फालतू, चंदा चमके चमचम, कबूतर उड़ जाएगा,हरियाणवी आदि गीतों पर अत्यंत मनमोहक प्रस्तुतियां दी। विद्यालय की मानवी भारद्वाज जिसे सभी छोटी लता दीदी कहते हैं उसने अपने मधुर गायन से स्वर कोकिला लता मंगेशकर जी को श्रद्धांजलि दी। नन्हे- नन्हे बच्चों ने शांति संदेश पर आधारित अप्रतिम प्रस्तुति देकर अभिभावकों के मन को मोह लिया। कक्षा पहली व दूसरी के छात्र-छात्राओं द्वारा भी उत्कृष्ट प्रस्तुतियां दी गई जिनमें प्रमुख थी, गलती से मिस्टेक, याद आ रहा है, इंस्टा रील, अच्युतम केशवम, डिस्को डांसर, पानी थिम थिम कोरा, बिहू नृत्य, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी नृत्य, राजस्थानी नृत्य आदि। बच्चों ने एक नाटक भी प्रस्तुत किया, जो भ्रष्टाचार पर आधारित था। इस रंगारंग कार्यक्रम ने वहां उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया। प्राचार्य श्री अनिल मखीजा जी ने विद्यालय की वर्तमान स्थिति और बोर्ड परीक्षा परिणाम तथा विद्यालय विकास की प्रगति के बारे में संबोधन प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के मध्यांतर में उन विद्यार्थियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जिन्होंने शिक्षा, सांस्कृतिक एवं खेल में जिला एवं राज्य स्तर पर उपलब्धियां प्राप्त की एवं विद्यालय को शिखर तक पहुंचाया। विद्यालय के निदेशक श्री नवीन सैनी जी, श्री जितेंद्र सैनी जी व श्री हेमंत सैनी जी ने मुख्य अतिथियों व विशिष्ट अतिथियों को स्मृति चिह्न व पुष्पगुच्छ देकर उनका धन्यवाद किया। साथ ही विद्यालय के निदेशक श्री नवीन सैनी जी ने कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चों के प्रयास, उत्साह और उमंग की सराहना करते हुए बच्चों को पुरस्कृत भी किया। विद्यालय के सांस्कृतिक समूह के सदस्य निशा यादव, नवीन भारद्वाज, रोहित चतुर्वेदी, जितेंद्र, मनोज, कमल मेहरा, विवेक भारद्वाज एवं लासो श्री का भी धन्यवाद किया, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम की शोभा को चार चांद लग गए। कार्यक्रम का मंच संचालन श्रीमती नेहा, श्रीमती हिमांशी, श्रीमती मोनिका और श्रीमती मनप्रीत के द्वारा किया गया। अभिभावकों ने कार्यक्रम की बहुत ही सराहना की और अपनी करतल ध्वनियों से विद्यालय परिसर को गुंजायमान रखा। |
| You are subscribed to email updates from ग्राम समाचार : Gram Samachar. To stop receiving these emails, you may unsubscribe now. | Email delivery powered by Google |
| Google, 1600 Amphitheatre Parkway, Mountain View, CA 94043, United States | |